229001
रायबरेली-मधुमक्खियों के हमले में दो महिलाएं जख्मी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में दो महिलाओं को मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया. गंभीर अवस्था में महिलाओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह पूरे पंडित मजरे जड़ी निवासी जानकी (65) पत्नी राज नारायण व कमलेश (45) पत्नी छेदीलाल नित्यक्रिया के लिए खेत में गईं थीं. इसी दौरान रास्ते में मधुमक्खियों ने दोनों महिलाओं को डंक मारकर घायल कर दिया। घायलों को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहाँ हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सको ने जिलाअस्पताल किया रेफर।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पानीपत में सेवा संकल्प: 3100 पौधे और महा सफाई अभियान की तैयारी
Panipat, Haryana:पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत पानीपत में शुक्रवार को 3100 पौधे लगाए गए। फ्लाइंग क्लब क्षेत्र में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पौधा लगाकर किया। इस दौरान मेयर कोमल सैनी, नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव सहित जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसी के तहत फ्लाइंग क्लब क्षेत्र में 3100 पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र है, ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगने से क्षेत्र को हरा-भरा बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को मेयर कोमल सैनी का जन्मदिन है और उनके जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाया गया। मियावाकी तकनीक से विकसित होगा मिनी फॉरेस्ट नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने बताया कि फ्लाइंग क्लब क्षेत्र में पहले गंदगी पड़ी रहती थी, जिसे साफ करवाने के बाद यहां करीब 2500 से 3000 पौधे लगाने की योजना है। पौधरोपण मियावाकी तकनीक से किया जा रहा है और पौधों के बीच करीब एक मीटर की दूरी रखी जा रही है। दूसरे चरण में इस स्थान को घने वन के रूप में विकसित करने की योजना है, जिसमें झाड़ियां और अन्य पौधे भी लगाए जाएंगे। पौधों की देखभाल के लिए निगम की ओर से 26 मालियों की नियुक्ति की गई है। जरूरत के अनुसार प्रत्येक वार्ड में माली की संख्या बढ़ाने की भी बात कही गई है। 2 अक्टूबर के महा सफाई अभियान की तैयारी तेज वहीं, 2 अक्टूबर को प्रस्तावित महा सफाई अभियान को लेकर भी प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि अभियान में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से करीब 3000 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सफाई मित्रों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि गांव-गांव तक स्वच्छता अभियान पहुंच सके। उन्होंने कहा कि अभियान में भाग लेने वाले लोगों का पंजीकरण किया जाएगा और इसके बाद जनभागीदारी के आंकड़ों का आकलन किया जाएगा। नमो सेवा पोर्टल से सेवा गतिविधियों को मिलेगा संगठित रूप हेल्पलाइन-बिंदुओं के माध्यम से सेवा कार्यों को संगठित करने का प्रयास किया जा रहा है। पोर्टल पर डॉक्टरों और अन्य सेवा भाव रखने वाले लोगों को पंजीकृत किया जाएगा, जिसके बाद स्थानीय इकाइयों के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर, एनीमिया जांच, स्वास्थ्य जागरूकता सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद मुक्त हरियाणा के संकल्प के तहत अब तक करीब 1000 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इनके आईडी कार्ड तैयार किए जा रहे हैं और स्थानीय इकाइयों के सहयोग से पात्र लोगों के मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी। हर वार्ड में होगी प्रतियोगिता नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने बताया कि 2 अक्टूबर के सफाई अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रत्येक वार्ड में प्रतियोगिताएं आयोजित करने और जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर अभियान को प्रभावी बनाने की तैयारी की जा रही है। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने पानीपतवासियों से महा सफाई अभियान से जुड़ने और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग देने की अपील की।0
0
Report
चरखी दादरी में बाजरे की सरकारी खरीद शेड्यूल जारी न होने से किसान चिंतित
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी। हरियाणा में बाजरे की कटाई शुरू हो चुकी है, लेकिन चरखी दादरी जिले में बाजरे की सरकारी खरीद का शेड्यूल अब तक जारी नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में करीब 50 फीसदी बाजरे की फसल कट चुकी है और किसान फसल लेकर मंडियों तक पहुंचने लगे हैं। सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को निजी व्यापारियों के हाथों कम दाम पर फसल बेचने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि एक तरफ फसल तैयार होकर मंडी में पहुंच चुकी है, दूसरी तरफ सरकारी खरीद का इंतजार खत्म नहीं हो रहा। ऐसे में उन्हें अपनी मेहनत की फसल औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है। किसानों ने सवाल उठाया कि सरकारी खरीद में देरी से होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई आखिर कौन करेगा? किसानों के सामने अब केवल बाजरे की बिक्री का संकट नहीं है। 1 अक्टूबर के बाद अगली फसल की बिजाई की तैयारी भी करनी है। खाद, बीज, पानी, जुताई और अन्य कृषि खर्च के लिए किसानों को पैसों की जरूरत है। किसानों का कहना है कि यदि बाजरे की फसल समय पर उचित दाम पर नहीं बिकी तो अगली फसल की तैयारी और घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो जाएगा। किसानों ने सरकार से मांग की है कि बाजरे की सरकारी खरीद का शेड्यूल जल्द जारी किया जाए और खरीद प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए, ताकि किसानों को अपनी फसल کا उचित मूल्य मिल सके। मंडी में फसल के ढेर, आवारा पशुओं का खतरा सरकारी खरीद शुरू नहीं होने का असर मंडी परिसर में भी दिखाई दे रहा है। किसान बाजरे की फसल मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं और जगह-जगह बाजरे के ढेर लगे हुए हैं। इन ढेरों के आसपास आवारा पशु मुंह मारते नजर आ रहे हैं, जिससे किसानों की फसल को नुकसान हो रहा है। किसान पहले ही खरीद में देरी से परेशान हैं और अब मंडी में फसल की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जता रहे हैं। मार्केट कमेटी ने तैयारियां पूरी कीं, शेड्यूल का इंतजार मार्केट कमेटी सचिव विद्यासागर ने बताया कि चरखी दादरी मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद को लेकर मार्केट कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक सरकारी खरीद का शेड्यूल या पत्र जारी नहीं हुआ है। शेड्यूल जारी होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खरीद शुरू की जाएगी। फिलहाल किसानों की नजर सरकार के खरीद शेड्यूल पर टिकी है। फसल खेत से मंडी तक पहुंच चुकी है, लेकिन सरकारी खरीद का इंतजार किसानों की परेशानी लगातार बढ़ा रहा है।0
0
Report
शैलजा ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस द्वारा देशव्यापी आंदोलन किए जाने पर कहा, "हम पूरे देश और प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे हैं। आपने देखा, जिस तरह से खुलासा हुआ है, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जो बातें आई हैं। चुनाव आयोग को जिस ढंग से कार्य करना चाहिए, वो नहीं हो रहा। कोई यूनैनिमटी (unanimity) वहां पर है नहीं और निष्पक्ष नहीं हैं..."0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर में भारी बारिश से बाढ़, SDRF ने 5 लोगों की बचाई जान; रेल मार्ग रद्द
ब्रेकिंग जगदलपुर इंद्रावती नदी के किनारे बसे तोमर फार्म हाउस हुआ जलमग्न, बाढ़ में फंसे 5 लोग, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची SDRD, मोटर बोट की मदद से बाढ़ में फंसे 5 लोगों का किया गया रेस्क्यू, SDRF के दल ने बाढ़ में फंसे लोगों की बचाई जान जगदलपुर भारी बारिश बनी आपात, केके रेल लाईन पर मालवा गिरने से सभी ट्रेन रद्द, मालिगुड़ा छत्रिपुत के बीच रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड, जगदलपुर में रेल सेवाएं हुई बाधित, जगदलपुर से विशाखापट्टनम के बीच चलने वाले सभी ट्रेनें रद्द, जगदलपुर राउलकेला एक्सप्रेस, भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस और समलेश्वरी एक्सप्रेस भी की गई रद्द ।0
0
Report
रवि किशन की PDA रथ यात्रा: राहुल गांधी बेचैन, अखिलेश कांग्रेस पर असर?
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: SP की PDA रथ यात्रा पर BJP सांसद रवि किशन कहते हैं, "रथ कहीं से भी शुरू हो सकता है, किसी के घर से भी, लेकिन सबको लगता है कि राहुल गांधी जी भी बेचैन हो गए हैं क्योंकि अखिलेश यादव जी कांग्रेस के बचे-खुचे वोट बैंक में भी सेंध लगा रहे हैं। अब उनकी राजनीति देखिए। वे क्या कर रहे हैं, यह सिर्फ़ वे और भगवान ही जानते हैं। हमारी राजनीति BJP की राजनीति है। हमारा ध्यान इस बात पर है कि हम पूर्वांचल की सभी सीटें कैसे जीतें और जिन सीटों पर हम कमज़ोर हैं, वहां और ज़्यादा मेहनत कैसे करें। हम उसी पर ध्यान दे रहे हैं। उनका रथ कहीं भी जा सकता है, उन्हें जहां जाना है, जाने दें। अगर उनका रथ पाकिस्तान तक भी चला जाए, तो भी हमें कोई फ़र्क नहीं पड़ता।0
0
Report
MP में राजस्थान रोडवेज की एंट्री लौट आई, ग्वालियर से चार बसों के साथ शुरू
Jaipur, Rajasthan:मध्यप्रदेश में एक बार फिर राजस्थान रोडवेज की बसों की एंट्री हो गई है. सार्वजनिक परिवहन के साधनों के निजीकरण के चलते राजस्थान रोडवेज की बसों का संचालन नहीं हो पाया था. अब ग्वालियर से राजस्थान के अलग-अलग शहरों के लिए चार बसों के साथ शुरुआत की गई है. अब एक दर्जन रूटों पर बसें चलेंगी. MD पुरुषोत्तम शर्मा के प्रयास लाए रंग. मध्यप्रदेश में एक बार फिर बस संचालन के लिए योजना तैयार की गई. MD पुरुषोत्तम शर्मा ने धौलपुर मुख्य प्रबंधक को जिम्मेदारी सौंपी. ग्वालियर के नए ISBT बस स्टैंड से बसें शुरू करने की जिम्मेदारी दी गई. निजी बस संचालक परेशान नहीं करें, इसके लिए प्रशासन की मदद ली गई. ग्वालियर, मुरैना के कलक्टर-एसपी से मदद लेकर बसों का संचालन शुरू किया. गुरुवार से ग्वालियर ISBT से 4 बसों के साथ शुरुआत की गई. ग्वालियर से जयपुर, सोनागिर-महावीरजी, ग्वालियर-आगरा, ग्वालियर-अलीगढ़ की बसें शुरू हुई. जल्द ही ग्वालियर से कैला देवी हिंडौन, ग्वालियर से दिल्ली, ग्वालियर से धौलपुर बसें चलेंगी. मध्यप्रदेश को लेकर अब राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने एग्रेसिव रणनीति बनाई है. रोडवेज प्रशासन अब मध्यप्रदेश के सभी प्रमुख शहरों से बस संचालन शुरू करेगा. जल्द ही इंदौर, उज्जैन, भोपाल, झांसी, रतलाम, ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, शिवपुरी और नीमच के लिए बसों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. दिसंबर माह तक नई खरीदी हुई और अनुबंधित बसों की संख्या बढ़ेगी. कुछ बसें खासतौर पर मध्यप्रदेश के शहरों के लिए रिजर्व की जाएंगी. पिछले करीब 12 साल से निजीकरण के चलते राजस्थान रोडवेज की बसों के लिए परेशानी हो रही थी. रोडवेज प्रशासन एक-एक कर अलग-अलग शहरों से बसें शुरू करेगा. केकड़ी से उज्जैन, केकड़ी से इंदौर और सीकर से उज्जैन जैसे कुछ रूटों पर भी परमिट लेने की तैयारी कर रहा है.0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद में 17वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू, कुल 21 तेंदुए रेस्क्यू
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे वन विभाग के पिंजरे ने कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ, देर रात वन विभाग के पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ, वन विभाग ने किया 17 वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू, अब तक वन विभाग ने कुल 21 तेंदुए रेस्क्यू किए है जिसमे 17 जीवित तेंदुए , 1 शावक एवं 3 मृत तेंदुओ के मिले शव शामिल, आज कांठ तहसील के ग्राम कासमपुर मे लगे पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ, बता दें अभी और भी कई तेंदुए ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र मे होने की जताई जा रही आशंका, वन विभाग की टीम ने तेंदुए कों गांव से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी, अब तक 4 लोगो कों मौत के घाट एवं 2 दर्जन से अधिक लोगो कों घायल कर चुके तेंदुए, वन विभाग की कई टीमें रोजाना लगातार गांवो और जंगलो मे तेन्दुओ कों ट्रेस करने के अभियान मे जुटी, जिले प्रशासन एवं वन विभाग ने संवेदनशील गांवो मे तेन्दुओ कों पकड़ने के लिए 46 पिंजरे भी लगाए है, मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम कासमपुर का पूरा मामला।0
0
Report
बैतूल: गणेश विसर्जन सुरक्षा के साथ 400 से अधिक पुलिस जवान तैनात
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में भगवान गणेश की विदाई पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जा रही है जिसकी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। बैतूल शहर में गणेश विसर्जन के लिए चार स्थानों पर व्यवस्था की गई है। माचना एनीकेट में भी सुरक्षा इंतजामों के बीच श्रद्धालु हर्षोल्लास के साथ गणपति बप्पा को विदाई दे रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गणेश विसर्जन और चल समारोह को देखते हुए बैतूल शहर में 400 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए छिंदवाड़ा से एक बटालियन भी बुलाई गई है। पुलिस ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए पूरे शहर और विसर्जन मार्ग पर नजर रख रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। वहीं बारिश कम होने के चलते इस बार प्राकृतिक जलस्रोतों के बजाय कृत्रिम विसर्जन कुंडों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई है। हमलापुर और फिल्टर प्लांट के पास इन कुंडों का निर्माण किया गया है। आज बैतूल शहर में गणेश प्रतिमाओं की भव्य झांकियां निकाली जाएंगी और ढोल-बाजों के साथ गणपति बप्पा की विदाई होगी। माहौल भक्तिमय है और प्रशासन की नजर सुरक्षा व्यवस्था पर बनी हुई है.0
0
Report
इंदौर में अनंत चतुर्दशी: पुरानी झांकियों में नई रोशनी और संदेश
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - अनंत चतुर्दशी के अवसर पर झांकी निकालने की परंपरा इंदौर शहर में आज भी बादलपुर जारी है करीब 100 साल पुरानी यह परंपरा हर अनंत चतुर्दशी पर बखूबी निभाई जाती है जिसमें एक से बढ़कर एक झांकियां आकर्षण का केंद्र होती है करीब 100 सालों से इंदौर की सड़कों पर यह झांकियां निकालती आई है जो केवल झांकी नहीं बल्कि अपने आप में कई तरह के अनूठे संदेश देती है इंदौर में बरसों पहले चलने वाली अलग-अलग मिलो की यह झांकियां निकालती आई है आधुनिकी दौर आया तकनीक बदली लेकिन परंपरा आज भी वही है सालों पहले बैलगाड़ियों और अलग-अलग साधनों पर सीमित संसाधनों में निकलने वाली यह झांकियां आप तकनीकी युग में और भी भव्य रूप लेती नजर आई है आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शाम 6:00 बजाते ही इंदौर की सड़कों पर यह एक से बढ़कर एक झांकी निकलेगी जिसे देखने के लिए न सिर्फ इंदौर शहर के लोग बल्कि दूर दराज के इलाकों से भी लोग इंदौर पहुंचते हैं हर झांकी में बदलते वक्त की तस्वीर तो अलग-अलग संदेश नजर आने वाले हैं झिलमिलाते रंग बिरंगी रोशनियों से शराब और यह झांकियां और अलग-अलग झांकियां पर अलग-अलग चित्रण आमजन को अनूठा संदेश देने के साथ ही आकर्षण का केंद्र रहने वाली है0
0
Report
Advertisement
जोधपुर महापौर चुनाव: कांग्रेस के दावा के बाद सियासी हलचल तेज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. नगर निगम के 100 वार्डों के एक महापौर चुनाव के लिए मतदान के बाद कांग्रेस के पार्षद वोट डालकर वापस लौटे। बस में सवार कांग्रेस पार्षदों से जी मीडिया ने बातचीत की। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने दावा किया कि नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। पार्षदों का कहना है कि महापौर चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में 56 से अधिक मत आएंगे। क्रॉस वोटिंग को लेकर खा की क्रॉस वोटिंग बीजेपी के खेमे में होगी। अब मतदान पूरा होने के बाद सभी की नजरें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। कांग्रेस पार्षदों के इस दावे के बाद चुनाव परिणाम को लेकर सियासी हलचल और तेज हो गई है।0
0
Report
डोमजूर के घर से 21 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तारी
Howrah, West Bengal:ডোমজুড়ে বাড়ি থেকে বিপুল পরিমাণ গাঁজা উদ্ধার, গ্রেফতার ১ হাওড়ার ডোমজুড়ের কাঠলিয়া ঝাউতলা এলাকায় এক ব্যক্তির বাড়িতে অভিযান চালিয়ে ২১ কিলোগ্রাম গাঁজা উদ্ধার করল ডোমজুড় থানার পুলিশ। এই ঘটনায় ওই বাড়ির মালিক কে গ্রেফতার করা হয়েছে। তল্লাশি চালিয়ে বাড়ি থেকে বিপুল পরিমাণ গাঁজা উদ্ধার করা হয়।প্রথমে বাড়ির মালিক ও তাঁর স্ত্রীকে আটক করে জিজ্ঞাসাবাদ করা হয়। এই বিপুল পরিমাণ গাঁজা কোথা থেকে এল এবং এর সঙ্গে আরও কারা জড়িত রয়েছে, তা জানার চেষ্টা করছে পুলিশ। কথাবার্তায় অসঙ্গতি মেলায় গ্রেফতার করা হয় বাড়ির মালিককে।0
0
Report
आगरा में प्रॉपर्टी डीलर धर्मवीर सोलंकी की हत्या पत्थर से सिर कुचला
Agra, Uttar Pradesh:प्रॉपर्टी डीलर धर्मवीर सोलंकी की दर्दनाक हत्या से हड़कंप, पत्थर से सर कुचकर की गई हत्या, मृतक के शरीर पर चोट के निशान, सब कुछ छोड़कर संत बन गया था धर्मवीर सोलंकी, कुछ समय पहले बेचा था खेत, पैसे के लेनदेन का भी हो सकता है मामला, घर में अकेले रहता था धर्मवीर सोलंकी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर, अछनेरा थाना क्षेत्र के शाही गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
चिड़ावा की व्यास डेयरी: गायों की मौत पर गौसेवकों ने जांच कार्रवाई की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा में व्यास डेयरी में गायों की मौत का मामला गायों की मौत और बीमारी पर गौसेवकों का प्रदर्शन भोमपुरा से एसडीएम कार्यालय तक गौसेवकों ने विरोध रैली निकाली एसडीएम को ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग गौसेवकों ने शेष गायों के समुचित इलाज की मांग उठाई डेयरी संचालक अबतक सामने नहीं आया, अन्य गायें बीमार करावना नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी गौसेवकों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी मांगी झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में संचालित व्यास डेयरी में लगातार गायों के बीमार होने और उनकी मौत के मामले को लेकर शुक्रवार को गौसेवकों में आक्रोश देखने को मिला। गौसेवकों ने भोमपुरा गांव से एसडीएम कार्यालय तक विरोध रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और डेयरी में बची हुई गायों के समुचित उपचार की मांग की। गौसेवकों का आरोप है कि डेयरी में बड़ी संख्या में गायों की हालत खराब है और कई गायों की मौत हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अन्य गायों की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है, ऐसे में प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप कर सभी गायों का उपचार सुनिश्चित करे। प्रदर्शन के दौरान गौसेवकों ने कहा कि गायों की मौत के लिए जो भी जिम्मेदार हैं। उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर जिम्मेदार व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की। गौसेवकों ने चेतावनी दी कि जब तक शेष गायों के समुचित इलाज और उनके जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती तथा दोषी डेयरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल गौसेवकों ने कहा कि गौमाता के साथ किसी भी प्रकार की कथित लापरवाही या अत्याचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से डेयरी की पूरी व्यवस्था की जांच करवाने और गायों की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की। गौसेवकों के अनुसार, पूर्व में पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। वहीं, डेयरी संचालक की ओर से अब तक सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में पूरे मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही गायों की मौत के वास्तविक कारण और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रदर्शन में शामिल गौसेवक ने कहा कि उनका उद्देश्य गायों को न्याय दिलाना और शेष गायों की जान बचाना है। उन्होंने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।0
0
Report
बैतूल में अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश, महुआ लहान नष्ट
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर रानीपुर थाना और घोड़ाडोंगरी चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने 24 सितंबर को झिलपा धाराखोह नदी के आसपास अवैध कच्ची शराब बनाने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। तलाशी के दौरान करीब 50 मटकों और 10 बर्तनों में रखी महुआ की लहान बरामद हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही अवैध शराब निर्माण के लिए बनाए गए अड्डों को भी चिन्हित कर नष्ट करने की कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
खैरागढ़: गणेश विसर्जन और चुनाव के बीच पुलिस की कड़ी तैयारी, 18 फरार गिरफ्तार
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। गणेश विसर्जन और आगामी नगरपालिका चुनाव को देखते हुए खैरागढ़ पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में एक तरफ गणेश झांकियों के विसर्जन की तैयारी चल रही है, तो दूसरी तरफ चुनावी माहौल भी बन रहा है। ऐसे में पुलिस ने असामाजिक तत्वों और आþराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक अभियान के तहत स्थायी वारंट समेत अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही गुंडा-बदमाशों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। गणेश विसर्जन के दौरान भीड़, झांकियों और जुलूस के मद्देनजर पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की मौजूदगी के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं नगरपालिका चुनाव को लेकर भी पुलिस की नजर ऐसे लोगों पर है, जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गणेश विसर्जन हो या चुनावी माहौल, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की कार्रवाई केवल गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि फरार आरोपियों की तलाश और निगरानी का अभियान आगे भी जारी रहेगा। आगामी दिनों में शहर में पुलिस की सक्रियता और बढ़ने की संभावना है。0
0
Report
Advertisement
