229001
Raebareli - हत्या के आरोप में दो वांटेड अभियुक्त हुए गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली-हत्या के दो वांछित अभियुक्त हुए गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या के अपराधी है दोनों .अभियुक्त मनोज व ऋतुराज को सरेनी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजियाबाद में PDA सम्मान समारोह और साइकिल वितरण कार्यक्रम बंद, छात्राएं निराश होकर लौटीं
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरण के कार्यक्रम को कल रात प्रशासन ने रोक दिया पंडाल पर बुलडोजर चला दिया और आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया वहीं विपक्ष से बदले की राजनीति बता रहा है आज सुबह छात्राएं बिना साइकिल लिए निराश होकर लौटी कार्यक्रम स्थल से0
0
Report
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं स्थापित होंगी
New Delhi, Delhi:दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल सुविधाएं स्थापित करेगी दिल्ली सरकार। छात्रों को मिलेगा सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण, प्रत्येक स्कूल में तैनात होंगे प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी कम लागत में विद्यार्थियों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल。 दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों में समर्पित चिकित्सा सुविधाएं स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी प्रस्ताव तैयार किया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार, शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी स्कूलों में मेडिकल सुविधाएं स्थापित करेगी। इस पहल का उद्देश्य स्कूल समय के दौरान विद्यार्थियों को तत्काल प्राथमिक उपचार और आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराना है。 विद्यार्थी अपने दिन का एक बड़ा हिस्सा स्कूलों में बिताते हैं। स्कूल के समय में छोटी-मोटी चोट लगना, अचानक तबीयत खराब होना, थकान, चक्कर आना और असहज महसूस करना जैसी परिस्थितियां सामान्य हैं। वर्तमान में कई सरकारी स्कूलों में ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को तत्काल देखभाल उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित स्थान या बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। इसके कारण कई बार उपचार में अनावश्यक देरी होती है और विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी चिंता का सामना करना पड़ता है。 राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप यह योजना स्कूलों को सुरक्षित, समावेशी और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है。 प्रस्ताव की प्रमुख विशेषताएं 1. प्राथमिक उपचार की सुविधा: स्कूलों में स्थापित मेडिकल कक्षों में प्रशिक्षितhealthकर्मियों की निगरانی में घाव की ड्रेसिंग, ओआरएस (ORS) देना और आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थियों को कुछ समय आराम करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।स्कूलों में जांच संबंधी चिकित्सा सेवाएं या डॉक्टर के पर्चे पर दी जाने वाली दवाएं उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी। 2. प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती: प्रत्येक स्कूल में एक प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी, जैसे सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM) या बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकर्मी (Multipurpose Health Worker), को तैनात किया जाएगा। ये स्वास्थ्यकर्मी विद्यार्थियों की तत्काल स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं और किशोरावस्था से जुड़े स्वास्थ्य विषयों में सहायता प्रदान करेंगे। 3. छात्राओं के लिए विशेष सुविधा: मेडिकल कक्ष में छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित आवश्यकताओं के दौरान सुरक्षित, निजी और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। 4. चरणबद्ध क्रियान्वयन और वित्तीय प्रावधान: सभी 1,086 सरकारी स्कूलों को इस योजना के दायरे में लाने के लिए अनुमानित वार्षिक वित्तीय व्यय ₹48.87 करोड़ होगा。 योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में उन स्कूलों में मेडिकल सुविधाएं स्थापित की जाएंगी, जहां इसके लिए अलग कमरे उपलब्ध हैं। इसके बाद वैकल्पिक कमरों और पोर्टा केबिन के माध्यम से अन्य स्कूलों में भी यह सुविधा सुनिश्चित की जाएगी。 शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने बताया की सरकार की दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित और देखभालपूर्ण वातावरण मिलना चाहिए। जब स्कूल के समय में किसी विद्यार्थी की तबीयत खराब होती है या उसे चोट लगती है, तो अभिभावकों और शिक्षकों को यह भरोसा होना चाहिए कि स्कूल परिसर में ही तत्काल प्राथमिक उपचार और उचित देखभाल की सुविधा उपलब्ध है। दिल्ली सरकार की यह पहल सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देने तथा उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।0
0
Report
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी का दो दिवसीय दौरा: सत्ता-गठन की तालमेल पर जोर
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी का पहला दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा. दो दिनों तक विभिन्न बैठकों के जरिए सत्ता-संगठन में तालमेल और कसावट को लेकर रायशुमारी. ताम-झाम और स्वागत-सत्कार से बनाईं दूरी. क्या है इस दौरे के मायने0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में PDA सम्मान समारोह और साइकिल वितरण कार्यक्रम बंद, छात्राएं निराश होकर लौटीं
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी कट्टैया गांव में आयोजित होने वाला PDA सम्मान समारोह और साइकिल वितरण कार्यक्रम प्रशासन ने बंद करा दिया। कार्यक्रम के आयोजक अनुज प्रधान ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उनके कार्यक्रम को जबरन बंद करा दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंची छात्राओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। आयोजक के मुताबिक, कार्यक्रम में पात्र स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरित की जानी थी। इसके लिए बड़ी संख्या में छात्राएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंची थीं। छात्राओं को उम्मीद थी कि उन्हें स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल मिलेगी, लेकिन कार्यक्रम निरस्त होने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। वहीं, लोनी नगर पालिका प्रशासन की ओर से आयोजक को 10 लाख 80 हजार रुपये के जुर्माने का नोटिस जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस कार्रवाई को लेकर आयोजक ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंची छात्राओं ने भी अपनी निराशा जाहिर की। अब इस पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई और आयोजक के आरोप चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिलहाल, कार्यक्रम बंद कराए जाने के कारणों और जुर्माने के नोटिस को लेकर प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।0
0
Report
बृजभूषण का बड़ा सियासी बयान
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के दशहरा मिलन समारोह में पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सपा-कांग्रेस के संभावित गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस को सीटें देने के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर फैसला लेने का अधिकार उनके हाथ में होता, तो उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें नहीं देते। उन्होंने दो टूक कहा—“हमको यदि देना होता, तो 25 सीटों से अधिक नहीं देते।” वहीं, फारुख अब्दुल्ला के पाकिस्तान को लेकर दिए बयानों पर भी उन्होंने निशाना साधा और कहा कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है और आज नहीं तो कल वह भारत का हिस्सा बनेगा। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां जोर-शोर से चल रही हैं और चुनाव में मजा आएगा। ओवैसी और चंद्रशेखर के संभावित गठबंधन पर उन्होंने कहा कि ओवैसी नेता हैं, जबकि सपा को नुकसान के सवाल पर बोले—हम कौन होते हैं यह बताने वाले। वहीं, अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को आजम खान से थोड़ा पहले मिलना चाहिए था।0
0
Report
गाजियाबाद पहुंचीं कांग्रेस नेता रागिनी नायक, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का किया आह्वान
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पहुंची कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रागिनी नायक घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच और गांवों में चौपाल लगाने की बात कही, मुख्य निर्वाचन आयुक्त की भूमिका पर उठाए सवाल इंद्रेश शर्मा, गाजियाबाद। कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने गाजियाबाद स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस विपक्षी दलों के साथ मिलकर देशव्यापी जनजागरूकता अभियान चला रही है। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करने और पात्र मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए। रागिनी नायक ने कहा कि अभियान के तहत एक से 25 तारीख तक गांवों में चौपाल और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर मताधिकार की रक्षा का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने 25 और 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचने के लिए ‘दिल्ली चलो’ अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की पारदर्शिता और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का मुद्दा सड़क से संसद तक उठाया जाएगा। कांग्रेस नेता ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर जवाबदेही की मांग करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों के मताधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा आवश्यक है। हालांकि, मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। बाइट, रागिनी नायक, नेत्री कांग्रेस पार्टी0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में बॉडीबिल्डर चैंपियनशिप में आपस में भिड़े पहलवान, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में हो रही बॉडीबिल्डर चैंपियनशिप में पहलवानों के दो ग्रुप आपस में भिड़े लड़ाई इतनी बड़ी हो गई की वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल0
0
Report
MP में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश की चेतावनी—भोपाल समेत शहरों में तापमान गिरा
Bhopal, Madhya Pradesh:Video for YouTube भोपाल एमपी में बदला मौसम का मिजाज कई जिलों में बारिश की चेतावनी मुरैना ग्वालियर में हल्की बारिश के आसार राजधानी भोपाल में रात के तापमान में गिरावट0
0
Report
राष्ट्रीय प्रवक्ता के सामने आपस में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में आज जिला कांग्रेस कार्यालय कमेटी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर रागिनी नायक के सामने आपस ही लड़ने लग गए, अब जहां कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी को 27 के चुनाव से पहले घेरने की कोशिश कर रही है वहीं आपस में ही लड़ रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता0
0
Report
Advertisement
औरैया में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से दो युवतियों की मौत, एक गंभीर घायल
Madhupur, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद में रविवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र में इंडियन ऑयल चौकी के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसा इंडियन ऑयल चौकी के समीप हुआ। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग दो बाइकों पर सवार होकर कानपुर देहात के बरौर क्षेत्र की रहने वाली मनीषा को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को औरैया के 50 शैया अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने 17 वर्षीय छाया, निवासी शास्त्री नगर, बाबरपुर अजीतमल और 15 वर्षीय मनीषा, निवासी बरौर, कानपुर देहात को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय वर्षा, निवासी बाबरपुर अजीतमल की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। मृतिका छाया और वर्षा अपने भाई रामू के साथ एक ही बाइक पर सवार थीं, जबकि दूसरी बाइक पर मनीषा अपने भाई अनिकेत के साथ जा रही थी। हादसे में दो युवतियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में शामिल टैंकर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों युवतियों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा और अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजन0
0
Report
दिल्ली में 1 नवम्बर महारैली: कांग्रेस भी शुरू करेगी नया अभियान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बीजेपी के संविधान बचाओ और अराजकता हटाओ के बाद कांग्रेस भी शुरू करेगी नया अभियान काँग्रेस का बोट बचाओ देश बचाओ अभियान 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली होने वाली है0
0
Report
*मध्यनगर में चोरों का आतंक, एक पखवारे के भीतर दूसरी बडी चोरी*
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। थाना क्षेत्र के मध्यनगर गांव में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार रात अज्ञात चोरों ने रोजगार सेवक दिलीप सिंह के घर को निशाना बनाकर पांच हजार नकदी सहित आभूषण पार कर दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि एक पखवारे के भीतर गांव में चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है।पीड़ित के अनुसार वह पत्नी के इलाज के लिए लखनऊ गए थे। घर पर माता-पिता अकेले थे और बरामदे में सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोर पीछे के रास्ते छत से घर में घुसे। कमरे में रखा बक्सा उठाकर खेत में ले गए और उसमें रखे पांच हजार की नकदी व जेवरात निकाल लिए। रात करीब तीन बजे मां की नींद खुली तो देखा अंदर का दरवाजा रस्सी से बंधा हुआ था। *पुलिस के लिए चुनौती बनी चोरियां * यह कोई पहली घटना नहीं है। 12 अक्टूबर को इसी गांव में चितरंजन सिंह उर्फ लाल साहब के घर से 18 हजार नकद व लाखों के जेवरात चोरी हुए थे। सितंबर में बिनोहनी में तीन घरों में चोरी, 10 सितंबर को डाकघर में एजेंट के बैग से 50,100 रुपये की दिनदहाड़े चोरी और जन्माष्टमी पर कस्बे से ई-रिक्शा चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस अब तक किसी भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष गौरव सिंह तौर ने बताया की प्रकरण संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
यूपी में वाल्मीकि जयंती पर कल छुट्टी घोषित
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में वाल्मीकि जयंती पर कल छुट्टी रहेगा।0
0
Report
ड्राई फ्रूट के दाम आसमान छुए: बादाम-पिस्ता कीमतों में भारी उछाल
Noida, Uttar Pradesh:ड्राई फ्रूट के दामो में बेतहासा बढ़ोतरी हुई है बादाम के दामो में पाँच सौ रुपये की बढ़ोतरी हुई है वही पिस्ता के दामो में भी आठ सौ से लेकर हज़ार रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है अभी मार्केट में पिस्ता दो हज़ार रुपये किलो तक पहुँच गया है वही साधारण बादाम बारह सौ रुपये किलो तक चला गया है दुकानदारों का कहना है की इनके दाम बीस दिन के अंदर में बढ़ा है वही ग्राहक कह रहे की इस बार पिस्ता खरीदना मुश्किल हो गया है0
0
Report
स्मृति ईरानी की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों की एक्सक्लूसिव तस्वीर सामने
Raipur, Chhattisgarh:स्मृति ईरानी की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारिकयों की बैठक की एक्सक्लुसिव तस्वीर अपडेट महामंत्रियों की बैठक खत्म, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक जारी0
0
Report
Advertisement
