229010
Raebareli: संदिग्ध परिस्थितियों में दो मासूम बच्चे झुलसे
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा खुर्द गांव में दो मासूम बच्चे गर्म दूध गिरने से झुलस गए। गर्म दूध से भरी कढ़ाई बच्चों पर गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वालों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बर्न वार्ड में उनका इलाज जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:श्यामदेउरवा पीएचसी के सामने हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर परतावल/महराजगंज। गोरखपुर-महराजगंज हाईवे पर श्यामदेउरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के सामने रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इनमें एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर साहबगंज निवासी नागेश्वर पुत्र राजेंद्र (30), सतीश पुत्र जगदीश प्रसाद (22) और महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर निवासी सूरज पुत्र श्यामबिहारी (28) एक ही बाइक से गोरखपुर से महराजगंज जा रहे थे। इसी दौरान श्यामदेउरवा पीएचसी के सामने उनकी बाइक आगे जा रही पिपरपाती निवासी सुहेल की बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुहेल की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं, घायल सूरज को जिला चिकित्सालय महराजगंज भेजा गया।0
0
Report
मुरादाबाद में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर सपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने मुरादाबाद की नगर, देहात और कुंदरकी सीटों पर दावेदारी जताई है। इस पर पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि कांग्रेस की मांग से लगता है कि वह गठबंधन नहीं करना चाहती। वहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने पलटवार करते हुए मुरादाबाद को कांग्रेस का गढ़ बताया है। इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी के साथ संभावित गठबंधन को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले नए सियासी समीकरण बनने के आसार हैं। अब देखना होगा कि मुरादाबाद की सीटों पर गठबंधन का गणित क्या रूप लेता है।0
0
Report
महराजगंज में हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने के लिए मॉक ड्रिल, 10 लोगों का किया गया रेस्क्यू
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. के निर्देश पर रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हवाई हमले और ब्लैकआउट जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। शाम छह बजे से 6:30 बजे तक चले इस अभ्यास में विभिन्न विभागों ने अपनी तैयारियों और आपसी समन्वय का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी, आग लगने और 10 लोगों के फंसे होने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। सायरन बजते ही ब्लैकआउट लागू किया गया और विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। सूचना पर अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर सर्विस ने आग बुझाने का अभ्यास किया, जबकि रेस्क्यू टीम ने सभी 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्वास्थ्य टीम ने घायलों का परीक्षण कर सात लोगों को सामान्य और तीन को गंभीर श्रेणी में रखा। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजने का अभ्यास किया गया। इस दौरान आठ एंबुलेंस और सात फायर टेंडर तैनात रहे।0
0
Report
Advertisement
एसएसआर-2027 अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के दिए निर
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने रविवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत कंपोजिट विद्यालय मिठौरा में आयोजित विशेष अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के पंजीकरण और फार्म-06 प्राप्ति की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीएलओ घर-घर संपर्क कर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के प्रति जागरूक करें। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, नवविवाहिताओं और अन्य छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के दौरान सभी बीएलओ अपने बूथों पर समय से उपस्थित रहें और फार्म-06 भरने में लोगों की मदद करें। प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन और ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही मतदाता सूची में नाम, उम्र और पते की गलतियों को सुधारने के लिए भी नागरिकों को जानकारी उपलब्ध कराई जाए।0
0
Report
सेवा और विकास की विरासत छोड़ गए राजमंगल पांडेय,34वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री
कुशीनगर। भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय राजमंगल पांडेय की 34वीं पुण्यतिथि रविवार को कसया स्थित राजभवन में सादगी एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा समाज के प्रति योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजमंगल पांडेय ने अपने जीवन में सामाजिक समरसता, जनसेवा और विकास को सर्वोपरि रखा। उन्होंने समाज को एक सूत्र में पिरोने की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे आज भी याद किया जाता है। उनके दरबार से कोई भी व्यक्ति निराश होकर नहीं लौटता था। अपनी समस्या लेकर पहुंचने वाले लोगों की मदद करना और उनके समाधान का प्रयास करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा था।वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार और रोजी-रोटी का प्रबंध कर उनके परिवारों को सहारा दिया। देवरिया और कुशीनगर के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन केवल राजनीतिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं था, बल्कि जनसेवा, सामाजिक सरोकार और जरूरतमंदों की मदद के लिए समर्पित रहा। वक्ताओं ने कहा कि पद और प्रतिष्ठा समय के साथ समाप्त हो जाते हैं, लेकिन व्यक्ति के अच्छे कर्म और समाज के लिए किए गए कार्य उसे पीढ़ियों तक जीवित रखते हैं। स्वर्गीय राजमंगल पांडेय आज भी अपने सेवा कार्यों और उदार व्यक्तित्व के कारण लोगों के बीच आदर के साथ याद किए जाते हैं। उनके बताए रास्ते पर चलना और उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम मे स्वर्गीय पाण्डेय के धर्मपत्नी रमाराज पाण्डेय ने आगंतुकों का स्वागत किया वही उनके पुत्र राजाराज पाण्डेय ने सभी आगंतुकों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान पंकज शुक्ला, मनीष, बलीराज, बद्रीनाथ दुबे, अभिनव तिवारी, ऋषिकेश मिश्रा, विनोद निपाठी,धर्मेन्द्र पाण्डेय, मनोज मणि त्रिपाठी, पन्नालाल पाठक, अनिता सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 🔴 समाधि स्थल पर भी दी गई श्रद्धांजलि इसी क्रम में पूर्व सांसद राजेश पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय ने सपहा स्थित स्वर्गीय राजमंगल पांडेय के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए नमन किया।0
0
Report
कई विधायकों के कटेंगे टिकट,सपा भी कुछ नए जिताऊ प्रत्याशियों की देगी टिकट
Gonda, Uttar Pradesh:इस बार भाजपा के दो तीन विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं, वही प्रत्येक विधानसभा में सपा उप विजेता रही,इनमें से तीन चार प्रत्याशियों के नाम काटकर नए प्रत्याशी उतारे जा सकते हैं। गोंडा में एक विधान सभा को छोड़ सभी 6 विधानसभाओं में सपा और भाजपा की आमने-सामने से टक्कर होने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
भाजपा एमएलसी पवन सिंह चौहान और भाजपा विधायक पंकज सिंह खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में आज डब्लूपीवीएल सीजन - 1 के तहत भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के इकाना इंटरनेशनल इन्डोर स्टेडियम में नारी शक्ति संकल्प के साथ हो रही महिला वॉलीवाल प्रतियोगिता में शनिवार को बेंगलुरु थंडर और हैदराबाद हैरियर के बीच हुए फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने हैरियर को 3 -1 से हराकर सीजन - 1 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 7 बजे शुरू हुए पहले सेट के मुकाबले में हैदराबाद ने 25 - 21 से बेंगलुरु को शिकस्त दी। उसके बाद दूसरे सेट में बेंगलुरु ने 25 - 16, तीसरे सेट में 25 - 22 और चौथे सेट में 25 - 12 से हैदराबाद हैरियर को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इमरजिंग स्टार सूजी को 10 हजार, एजेल को गेम चेंजर 10 हजार और अनाघा राधाकृष्णन को प्लयेर ऑफ द मैच के लिए स्कूटी दी गई। जीती हुई टीम को 31 लाख रुपये और ट्रॉफी आयोजको रीतु शाही और डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही द्वारा दी गई। बेंगलुरु थंडर टीम के चेयरमैन कुँवर अमरेंद्र प्रताप सिंह, मंजू सिंह, मीना सिंह, जय गोविंद सिंह, कोच प्रीतिं सिंह, विमल कुमार,मैनेजर इंद्रजीत सिंह, सुनील जोशी ने आयोजको का आभार जताते हुए कहा कि हमारी टीम शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही थी जिसका नतीजा फाइनल में भी देखने को मिला और लगातार जीत रही हैदराबाद की टीम को 3 - 1 से हराकर सीरीज़ अपने नाम कर ली। इस दौरान भाजपा एमएलसी पवन सिंह चौहान और भाजपा विधायक पंकज सिंह खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। बाइट -- कुँवर अमरेंद्र प्रताप सिंह ( चेयरमैन, बेंगलुरु थंडर ) बाइट -- मंजू सिंह ( चेयरमैन, बेंगलुरु थंडर ) बाइट -- वंशिका सिंह ( चेयरमैन, बेंगलुरु थंडर )0
0
Report
बड़ी खबर,,पटवारियों ने लिया हड़ताल वापस,सुचारू होंगे अब कार्य,,
Dabhara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले प्रदेशभर के हजारों पटवारियों द्वारा अपने अधिकार, स्वाभिमान और सम्मान की मांग को लेकर बीते 13 अक्टूबर 2026 से चलाया जा रहा आंदोलन आज 22 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ हुई बैठक के बाद फिलहाल स्थगित कर दी गई है, राजस्व पटवारी संघ ने औपचारिक पत्र जारी कर आंदोलन स्थगित करने और काम पर लौटने की घोषणा की है,,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वेतन विसंगति और पदोन्नति से जुड़े मामलों पर तत्काल एक समिति गठित करने का आश्वासन दिया है, जिसमें पटवारी संघ भी अपने सुझाव रख सकेगा, पटवारी मुख्य रूप से ‘पीवी ऐप’ (PV App) की तकनीकी व व्यावहारिक खामियों को दूर करने और वेतन-पदोन्नति से जुड़ी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे,,हड़ताल अवधि के दौरान निलंबन, स्थानांतरण या अन्य प्रशासनिक कार्रवाइयों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और उन्हें निरस्त करने के लिए कलेक्टर्स को निर्देशित करने का भरोसा दिया गया है, आंदोलन स्थगित होने से नामांतरण, सीमांकन, जमीन रिकॉर्ड और किसानों से जुड़े अटके राजस्व कामकाज के फिर से सामान्य होने की उम्मीद है,,,पत्र में कहा गया है कि शासन की सकारात्मक पहल एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आंदोलन को आज से स्थगित किया जा रहा है,पटवारियों के इस आंदोलन के स्थगित होने से प्रदेश में राजस्व संबंधी कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है, हालांकि संघ की ओर से जारी पत्र में आंदोलन स्थगित करने के संबंध में विस्तृत कारणों अथवा आगामी रणनीति का उल्लेख नहीं किया गया है, राजस्व पटवारी संघ ने इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों को सूचना देते हुए पत्र का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है,अब शासन की सकारात्मक पहल पर पटवारियों की नजरें टिकी0
0
Report
सिकंद्राराऊ में नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर काव्यगोष्ठी आयोजित, कवियों ने कविताओं के जरिए कि
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर पुरानी तहसील रोड स्थित साइंस एजुकेशन पॉइंट पर काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादव महासभा के प्रांतीय संरक्षक एवं पूर्व प्रधानाचार्य विश्राम सिंह यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर सुमंत किशोर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस दौरान हरपाल सिंह यादव (प्रांतीय उपाध्यक्ष), सदर शेरवानी एवं आनंद कुमार ने नेताजी के जीवन संघर्ष और राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब-जब देश के जमीनी नेताओं को याद किया जाएगा, धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव का नाम हमेशा सम्मान के साथ लिया जाएगा। काव्यगोष्ठी का संचालन हास्य कवि पंकज पंडा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अवनीश यादव ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर की। इसके बाद कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नेताजी के व्यक्तित्व, संघर्ष और योगदान को याद किया। हास्य कवि पंकज पंडा ने पढ़ा— "धरती के लाल थे कमाल थे मिसाल भी थे, ऐसे नेताजी को हम करते प्रणाम हैं।" अवशेष कुमार विमल ने सुनाया— "राजनीति के अमर चितेरे जन-जन के विश्वास हैं। धरती पुत्र मुलायम जैसे नेता तो इतिहास हैं।" हास्य कवि प्रमोद विषधर ने अपनी रचना में कहा— "नेताजी का जन्मदिन, मना रहे हैं आज। इनकी इज्जत आज भी, करता सर्व समाज।।" वहीं अवनीश यादव ने पढ़ा— "नेताजी का नाम बड़ा ऊंचा है। नेताजी का काम बड़ा ऊंचा है।।" शायर कासिफ जमाल और हमजा अली ने भी अपनी शायरी से श्रोताओं की सराहना प्राप्त की। युवा कवि शिव संभव ने अपनी पंक्तियों के माध्यम से नेताजी को याद करते हुए कहा— "नेताजी को याद कर रहा हर कोई। नेता उनके जैसा बना न हर कोई।।" इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कवियों एवं अतिथियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। काव्यगोष्ठी में श्रीनिवास मुनीम, सुनील ठेकेदार, राजकुमार सुशील, विशाल गोला, नवाब अहमद, रहीश कुरैशी, मनोज सविता, प्रशांत यादव, शिवांश यादव, सुधीर यादव एवं रामखिलाड़ी पूर्व प्रधान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
बुंदेलखंड की अनोखी परंपरा, बैंड-बाजे के साथ निकली तुलसी शालिगराम वारात सम्पन्न हुआ व्याह
Orai, Uttar Pradesh:स्लग: बुंदेलखंड की अनोखी परंपरा, बैंड-बाजे के साथ निकली तुलसी शालिगराम वारात सम्पन्न हुआ व्याह रिपोर्ट - आदित्य स्थान - जालौन यूपी मो - 7526007893 एंकर: बुंदेलखंड की धरती अपनी अनूठी परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं के लिए जानी जाती है। इसी परंपरा की एक खूबसूरत तस्वीर जनपद जालौन में देखने को मिली, जहां देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर तुलसी और भगवान शालिग्राम जी का विवाह पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ संपन्न कराया गया। इस अनोखे विवाह समारोह में करीब 150 बाराती बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचे। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। वीओ: दरअसल, हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इसी धार्मिक मान्यता और बुंदेलखंड की प्राचीन परंपरा को जीवंत रखते हुए जालौन में तुलसी जी और भगवान शालिग्राम का विवाह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान बाकायदा विवाह की तरह बारात निकाली गई। बैंड-बाजे की धुन पर बाराती नाचते-गाते हुए विवाह स्थल पर पहुंचे। करीब 150 बारातियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तुलसी जी और भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया गया। वीओ: इस धार्मिक आयोजन ने एक बार फिर बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं की झलक पेश की। आधुनिकता के दौर में भी लोग अपनी प्राचीन परंपराओं को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभा रहे हैं। बाइट बधु पक्ष आदित्य उरई जालौन बाइट वर पक्ष मनीष द्विवेदी कानपुर0
0
Report
बच्चों सहित विवाहिता फरार, रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता को उसके बच्चों सहित बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पति की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पीड़ित पति के अनुसार 20 नवम्बर की दोपहर 3 बजे उसकी 28 वर्षीय पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर कहीं चली गई। पत्नी घर में रखा सारा जेवर और पांच हजार रूपए भी अपने साथ लेकर गई है। काफ़ी तलाश किया लेकिन उसकी पत्नी का कोई पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही बरामद कर लिया जायेगा।0
0
Report
पटेल जयंती समारोह का आयोजन,अपना दल (एस)ने जरुरतमंदों को बांटे कंबल
Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा(इटियाथोक)। अपना दल (एस) की जिला इकाई ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाया। मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के इटहिया नवीजोत में रविवार दोपहर को एक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह में जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए।कार्यक्रम में सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।मुख्य अतिथि और अपना दल (एस)के राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य राम प्यारे पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने देश के 565 रियासतों का विलय कराया, जिससे अखंड भारत का निर्माण हुआ।उन्होंने कहा कि आज देश को सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।कार्यक्रम की अध्यक्षता खुशबू पांडेय ने किया। वीपी पाठक, शिवप्रसाद वर्मा एडवोकेट, राजकुमार वर्मा, देशा पटेल, इकबाल पटेल, चंद्रशेखर वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा और राधेश्याम वर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे।जिलाध्यक्ष रामदीन वर्मा ने लोगों से संगठन की नीतियों और विचारधारा से जुड़ने की अपील की।मौके पर मौजूद रहे कई लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ली। जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल दिए गए। कार्यक्रम का संचालन पेशकार पटेल ने किया।0
0
Report
Advertisement
जालौन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर कराया बिशाल भंडारा
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उरई में निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों की संख्या में उमड़े लोग। शोभायात्रा में दर्जनों छात्राएं वीरांगना झलकारी बाई के वेश में हुईं शामिल, आकर्षण का केंद्र बनीं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मन्नू कोरी और कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मौजूद। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के नेतृत्व में उरई के टाउन हॉल से कोच बस स्टैंड तक निकाली गई शोभायात्रा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर कराया बिशाल भंडारा शोभायात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने लिया हिस्सा। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की गाथा सुनाई। जालौन के कोच बस स्टैंड पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बाइट : स्वतंत्र देव सिंह जलशक्ति मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार बाइट - अंकित बर्मा सपा कार्यकर्ता0
0
Report
जालौन में वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उरई में निकली भव्य शोभायात्रा,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उरई में निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों की संख्या में उमड़े लोग। शोभायात्रा में दर्जनों छात्राएं वीरांगना झलकारी बाई के वेश में हुईं शामिल, आकर्षण का केंद्र बनीं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मन्नू कोरी और कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मौजूद। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के नेतृत्व में उरई के टाउन हॉल से कोच बस स्टैंड तक निकाली गई शोभायात्रा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर कराया बिशाल भंडारा शोभायात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने लिया हिस्सा। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की गाथा सुनाई। जालौन के कोच बस स्टैंड पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बाइट : स्वतंत्र देव सिंह जलशक्ति मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार0
0
Report
संभल। सैनी ,मौर्य , कुशवाहा , शाक्य समाज का बीजेपी मंत्री गुलाब देवी को पुरजोर समर्थन का ऐलान ..
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । सैनी ,मौर्य ,कुशवाहा शाक्य , समाज के सम्मेलन में बीजेपी को समर्थन का बड़ा ऐलान । सम्मलेन में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद बीजेपी की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का विपक्ष पर बड़ा हमला । सपा . बसपा से सतर्क रहे . चुनाव से पहले यह विपक्ष के लोग आपके नाते रिश्तेदार बनकर आपके पास आयेंगे .. वोट के लिए जाति का असर दिखायेंगे .. इनके झांसे में नहीं आना है .. ऐसे लोगों को पास में बैठाना भी नहीं । बीजेपी सरकार सैनी मौर्य ,कुशवाहा ,शाक्य समाज की सदैव हितैषी रही है ....बीजेपी सरकार में मौर्य , सैनी समाज समेत पिछड़े वर्ग के नेता सरकार में अहम पदों पर है । चन्दौसी में आयोजित सैनी , मौर्य,कुशवाहा ,शाक्य सम्मेलन का मामला ।0
0
Report
Advertisement
