229001
Raebareli- दो बाइकों की हुई भीषण टक्कर
Raebareli, Uttar Pradesh:दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।टक्कर मारते ही बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़िया गढ़ी गांव की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव के द्वारा जारी किए गए मेनिफेस्टो पर की टिप्पणी
Mahuwa, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज महराजगंज में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा जारी किए गए चुनावी घोषणा पत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा कि घोषणा पत्र के पन्नों पर सुशासन लिख देने से इतिहास नहीं बदलता है अखिलेश यादव को अपने पुराने कारनामों का भी हिसाब देना होगा। अखिलेश यादव को पता है कि हमारी सरकार नहीं बननी है इसीलिए वह कोई भी घोषणा कर सकते हैं। 2024 के चुनाव में भी जनता को गुमराह करने का काम किया गया था । टिकट शेयरिंग और भाजपा गठबंधन पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी बैठकें अभी शुरू नहीं हुई है सभी लोग मिल बैठकर सीटों का बंटवारा करेंगे। ओवैसी और चंद्रशेखर ने अपनी रैली में दलित और मुस्लिम वोटों के साथ आगे बढ़ाने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव में सबको लड़ने का अधिकार है नए-नए समीकरण और गठबंधन बनते हैं। लेकिन पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के बल पर प्रधानमंत्री मोदी और योगी के काम के आधार पर उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। बाइट- पंकज चौधरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष0
0
Report
झांसी पहुंचे आचार्य कैलाश नंद गिरी जी महाराज मुरली मनोहर मंदिर में किए दर्शन कलश यात्रा शुरू
Garautha Khurd, Uttar Pradesh:लोकेशन झांसी झांसी बड़ाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आचार्य कैलाश नंद गिरी जी महाराज झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने कलश यात्रा से पहले मुरली मनोहर मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की दर्शन के बाद भव्य कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा का नेतृत्व युवा व्यापारी राज विसवारी ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया0
0
Report
किसान आंदोलन की छठवीं वर्षगांठ पर इटावा में प्रदर्शन, MSP की कानूनी गारंटी और कर्जमाफी की मांग
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में किसान आंदोलन की छठवीं वर्षगांठ पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने कचहरी पर जोरदार प्रदर्शन किया। डॉ. अंबेडकर चौराहा से किसान लाल झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए कचहरी पहुंचे और राष्ट्रपति व जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे। किसानों ने एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों-मजदूरों की पूर्ण कर्जमाफी, बिजली निजीकरण और स्मार्ट मीटर योजना वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही डीएपी खाद की किल्लत दूर करने और धान, आलू व गन्ने का उचित मूल्य दिलाने की मांग की गई। किसान नेताओं ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध करते हुए खेती के कॉरपोरेटीकरण के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, स्थानीय मुद्दों में ताखा तहसील में भूमि अधिग्रहण रोकने, कोदरैल पर कट बनवाने, सौ शैय्या अस्पताल और आईटीआई शुरू कराने तथा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराने की मांग उठी। किसानों ने साफ कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सिकंदरा राव में दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- एटा रोड स्थित अनाज मंडी के सामने गुरुवार शाम एनएच-34 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में विवेक शर्मा (25) की मौत हो गई, जबकि बालराम शर्मा (16) और शिवकांत शर्मा (21) घायल हो गए। तीनों अलीगढ़ से धुमरी गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।0
0
Report
परतावल में इलेक्ट्रिक टेंपो की दुकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल चौराहे पर गोरखपुर मार्ग स्थित इलेक्ट्रिक टेंपो की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने की घटना से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। फिलहाल आग लगने के कारणों और दुकान में हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।0
0
Report
जिला अस्पताल की इस गम्भीर लापरवाही का जिम्मवार कौन,वीडियो हुआ वायरल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के डॉ. भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी से सामने आया एक वीडियो स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में सफाई कर्मचारी मरीज को इंजेक्शन लगाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी ने डॉक्टर के पर्चे पर मरीज को दो इंजेक्शन लगाए। वहीं, इसी दौरान इमरजेंसी में डॉक्टर और अन्य स्टाफ की मौजूदगी भी नजर आ रही है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ कर्मचारी चाय-बिस्किट का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद अब अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।वही जिम्मेदार अधिकारी मामले की सिर्फ जांच की बात कहते आ रहे नजर ।0
0
Report
Advertisement
बिजली विभाग की क्या है लापरवाही जानने के लिए देखें ख़बर
Bbrasi, Uttar Pradesh:चहनिया।ग्राम सभा कुरा में बिजली विभाग की लापरवाही से गांव के मुख्य मार्ग के बीचोंबीच बिजली का खंभा खड़ा कर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। मुख्य रास्ते पर ट्रांसफार्मर लगाए जाने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीच मार्ग पर बिजली विभाग द्वारा खम्भा लगाकर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है । जबकि गांव में आने जाने के लिए ये एक मात्र रास्ता है । विभागीय लोगो की लापरवाही से लोगो को आने जाने में कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है । अगर किसी के घर में डिलीवरी हो,कोई बीमार पड़ जाय तो एंबुलेंस भी अंदर नहीं आ सकती । उसको खटिया पर लादकर गांव के बाहर लाना होगा ।यदि किसी के घर शादी पड़ जाय तो रथ या बग्घी अन्दर नहीं जा सकती । दूल्हे को कंधे पर या फिर बाइक पर ले जाना होगा । गांव में अब तो हित को आने के लिए सोचना पड़ेगा । रात्रि में अंधेरे में लोगो को संभलकर चलना होगा नहीं तो चोटिल हो सकते है । बिजली विभाग के लोग मार्ग देखते हुए भी अंजान बनकर लगा दिए है । इनका तो कोरम पूरा हो गया है अब परेशानी गांव वालों को झेलनी पड़ेगी । ग्रामीणों ने नवागत जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसे मार्ग से हटाकर अन्यत्र जगह पर लगाने की मांग किया है ।0
0
Report
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने 85 परिवारों को जोड़ने वाली टीम को किया सम्मानित
Bareilly, Uttar Pradesh:भोजीपुरा। महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और जागरूकता अभियान के तहत भोजीपुरा थाना परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला परामर्श केंद्र, सामाजिक संस्थाओं और स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार की नीतियों के चलते महिलाएं स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। भोजीपुरा के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति और महिला परामर्श केंद्र की गतिविधियों का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि परामर्श केंद्र में आए 85 मामलों में आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से परिवारों को पुनः जोड़ने में सफलता मिली, जबकि 10 प्रकरणों में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई। समारोह में उत्कृष्ट योगदान के लिए परामर्श केंद्र और पुलिस टीम के सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सम्मानित होने वालों में परामर्श केंद्र सदस्य राजकुमार गुप्ता, पीएलवी ज्वाला देव अग्रवाल, साकार संस्था की ममता देवी, परामर्श केंद्र आंवला से योगेश माहेश्वरी, प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, अपराध निरीक्षक राजवली सिंह यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल इरशाद हुसैन तथा महिला कांस्टेबल प्रथमा, रुक्मिणी, पूजा, सलोनी प्रियंका, पूर्णिमा, सलोनी काकरान, शालिया और आशा कार्यकर्ता रामश्री गंगवार शामिल रहे।0
0
Report
सरदार पटेल सेवा संस्थान ट्रस्ट में मनाया गया संविधान दिवस
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।आज गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी और डॉ भीमराव अंबेडकर जी को माल्यार्पण कर नमन किया, साथियों के साथ भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक संकल्प पाठ किया तथा संविधान के मूल्यों की रक्षा की शपथ ली। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुमित श्रीवास्तव, एडीओ, वीडीओ अरुणिमा वर्मा एवं अन्य कर्मचारीगण के साथ महेंद्र कुमार वर्मा पूर्व एस पी सम्मिलित हुए। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी और संविधान सभा के सदस्य रहे सरदार पटेल जी ने मिलकर एक ऐसा भारत गढ़ा, जहाँ हर नागरिक को बराबरी, न्याय, स्वतंत्रता और सम्मान का अधिकार मिले। गाँव, गरीब, किसान, महिला और हर वंचित वर्ग की सबसे बड़ी ताकत यही संविधान है। आइए, हम सब संविधान के मूल्यों को अपने आचरण में उतारें और उनकी रक्षा के लिए सदैव एकजुट रहें।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी मुठभेड़ में 6 घंटे के अंदर हुआ गिरफ्तार
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में उसके पैर में गोली लगी। वॉइस ओवर: इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में करीब चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, बच्ची शादी समारोह से खाना खाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान विजय यादव नाम के युवक ने चॉकलेट खिलाने का लालच देकर उसे पास के आलू के खेत में ले जाकर गलत कृत्य करने का प्रयास किया। परिजनों की सूचना पर इकदिल थाने में आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान सैयद बाबा देवस्थान के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इकदिल के कायस्थान मोहल्ला निवासी करीब 28 वर्षीय विजय यादव के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
गाजियाबाद दो पत्नियों के बीच फंसा राम लखन का शव, मौत के बाद उठा विवाद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में दो पत्नियों के बीच फंसा राम लखन का शव, मौत के बाद उठा विवाद; परिवार पर स्लो पॉइजन देकर हत्या का शक0
0
Report
दो पत्नियों के बीच फंसा राम लखन का शव, मौत के बाद उठा विवाद; परिवार पर स्लो पॉइजन देकर हत्या का शक
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद। खोड़ा के नवनीत विहार के रहने वाले 35 वर्षीय राम लखन की लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में हुई मौत के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। राम लखन की मौत के बाद उसकी दो पत्नियां आमने-सामने आ गई हैं। दोनों पत्नियों ने राम लखन के परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी मौत को संदिग्ध बताया है। उनका आरोप है कि परिवार ने समय रहते उसका उचित इलाज नहीं कराया और उन्हें शक है कि राम लखन को स्लो पॉइजन देकर उसकी हत्या की गई है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, राम लखन मूल रूप से खोड़ा नवनीत विहार क्षेत्र का रहने वाला था। वह पिछले करीब डेढ़ से दो महीने से अपनी मां और बहनों के साथ दिल्ली में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार था और इसी बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार के लोग शव को अस्पताल में ही छोड़कर चले गए। इसके बाद उसकी पत्नी कोमल को सूचना देकर बुलाया गया और शव उसे सौंप दिया गया। राम लखन की मां, बहन, बहनोई और अन्य परिजन वहां से चले गए। मामले में विवाद की मुख्य वजह राम लखन की दो शादियां सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि उसकी पहली शादी वर्ष 2007 में कल्याण पूर उत्तर प्रदेश की रहने वाली नीलम से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि बाद में राम लखन ने वर्ष 2021 में फर्रुखाबाद निवासी 24 वर्षीय कोमल से दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी की जानकारी दोनों पत्नी और उनके परिजनों को नहीं दी गई थी। कोमल से भी राम लखन के दो बच्चे हैं। राम लखन की मौत के बाद दोनों पत्नियां खोड़ा में उसके शव के साथ मौजूद हैं। दोनों का कहना है कि राम लखन के परिवार के लोग मौके पर आएं और उन्हें उसकी मौत की पूरी जानकारी दें। दोनों पत्नियों ने परिवार पर इलाज में लापरवाही बरतने और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का आरोप लगाया है। दोनों पत्नियों ने रखीं ये मांगें दोनों पत्नियों की मांग है कि राम लखन के परिवार के लोगों को मौके पर बुलाया जाए और उसकी मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि दोनों के दो-दो बच्चे हैं, इसलिए बच्चों के भविष्य और भरण-पोषण की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही राम लखन की संपत्ति में दोनों परिवारों के बच्चों को उनका कानूनी हक दिलाया जाए। इसके अलावा दूसरी शादी कराए जाने और पहली शादी की जानकारी छिपाने के मामले में परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। दोनों पत्नियों ने राम लखन की संदिग्ध मौत को लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की भी मांग उठाई है। उनका आरोप है कि परिवार के लोगों ने मिलकर उसका उचित इलाज नहीं कराया और उन्हें स्लो पॉइजन देकर हत्या किए जाने का शक है। फिलहाल राम लखन की मौत के बाद दो पत्नियों और चार बच्चों के भविष्य को लेकर विवाद गहरा गया है। अब मामले में पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़ीं दोनों पत्नियां दोनों पत्नियों और उनके परिजनों का कहना है कि जब तक प्रशासन राम लखन के पूरे परिवार को मौके पर नहीं बुलाता, बच्चों के भरण-पोषण और संपत्ति में उनके अधिकार की जिम्मेदारी तय नहीं करता तथा परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर कार्रवाई नहीं करता, तब तक राम लखन का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद एसीपी नंदग्राम इमरान अहमद ने पहले दिन ही लगाई पाठशाला
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद एसीपी नंदग्राम इमरान अहमद ने पहले दिन ही लगाई पाठशाला, स्कूली छात्राओं को साइबर क्राइम व महिला सुरक्षा की दी जानकारी0
0
Report
गाजियाबाद एसीपी नंदग्राम इमरान अहमद ने पहले दिन ही लगाई पाठशाला
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद। नंदग्राम सर्किल के नव नियुक्त एसीपी इमरान अहमद ने पदभार ग्रहण करते ही पहला दिन छात्राओं की सुरक्षा को समर्पित कर दिया। उन्होंने ‘पुलिस दोस्त’ कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्राओं के लिए विशेष पाठशाला आयोजित की, जिसमें साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। एसीपी इमरान अहमद हाल ही में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में नंदग्राम सर्किल की जिम्मेदारी संभालने आए हैं। पदभार ग्रहण के पहले दिन ही उन्होंने स्कूली छात्राओं से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि साइबर क्राइम कैसे होते हैं, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने के खतरे क्या हैं, ऑनलाइन उत्पीड़न, फर्जी प्रोफाइल और डिजिटल ठगी से कैसे बचा जा सकता है। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई। छात्राओं को समझाया गया कि किसी भी तरह की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत 112, 1090 या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी बताया गया, ताकि वे किसी भी स्थिति में स्वयं को सुरक्षित महसूस करें और जरूरत पड़ने पर पुलिस का सहारा ले सकें। एसीपी इमरान अहमद ने छात्राओं से कहा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि उनकी दोस्त भी है। ‘पुलिस दोस्त’ कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा उन्हें जागरूक बनाना है। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि नंदग्राम क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। गौरतलब है कि एसीपी इमरान अहमद इससे पहले आगरा में भी मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की मदद और सुरक्षा संबंधी कई मानवीय कार्यों के लिए चर्चा में रहे हैं। नंदग्राम में पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने जो पहल की है, उससे स्पष्ट है कि क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उनका विशेष फोकस रहेगा।0
0
Report
गाजियाबाद पहुंचे मेरठ मंडलायुक्त भानु गोस्वामी, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति जानी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय है। गुरुवार को मेरठ मंडल के आयुक्त भानु गोस्वामी गाजियाबाद पहुंचे। यहां उद्यमी विकास संघ के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की जानकारी दी। मंडलायुक्त ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने अभियान के तहत पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया।0
0
Report
Advertisement
