229001
Raebareli - ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली ,तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर .टक्कर लगने से बाइक सवार हुआ घायल, बाइक सवार की हालत बताई जा रही है नाजुक. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को सीएचसी में कराया गया भर्ती डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घोरवारा के पास की है घटना।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किशनगढ़ के आरके कॉलोनी में डंपर ने बिजली तार तहस-नहस कर दिए
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के आरके कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य में लगे एक डंपर ने बिजली व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया। डंपर की चपेट में आने से तीन विद्युत ट्रांसफार्मर सहित सात विद्युत पोल जमीन से उखड़कर सड़क पर जा गिरे। हादसे के दौरान डंपर विद्युत तारों में बुरी तरह उलझ गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग ने तत्काल क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी और टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि विकसित हो रही कॉलोनी में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। काम पूरा होने के बाद डंपर वापस लौट रहा था, इसी दौरान वह विद्युत तारों में उलझ गया। तारों का दबाव पड़ते ही पोल और ट्रांसफॉर्मर डंपर का दबाव नहीं झेल सके और धराशायी हो गए। विद्युत विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी है और देर शाम तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है。0
0
Report
STP घोटाला: वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर जनता को धोखा का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: DJB में गड़बड़ी के मामले में ACB द्वारा दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर दिल्ली BJP के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "STP घोटाला बहुत बड़ा घोटाला था। यमुना की सफाई के नाम पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया। उस समय STP प्लांट लगाने की बात हुई थी। लेकिन 2021 में निकाले गए टेंडर में जानबूझकर एक शर्त जोड़ी गई ताकि एक खास कंपनी, यूरोटेक, को फायदा हो सके। उस कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर की शर्तों में हेरफेर की गई और टेंडर उन्हें दे दिया गया... पिछले 10 सालों में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ जिस तरह से धोखा किया है, यह काम उन्हीं गलत कामों का एक हिस्सा है, जिसमें अब इन छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है..."0
0
Report
भरूच-जंबूसर: नकली विवाह प्रमाणपत्र से हिंदू युवती भगाने का मामला
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ 브ેક링 ભરૂચના જંબુસરમાં બનાવટી મેરેજ સર્ટિફિકેટ બનાવી હિન્દુ યુવતીને ભગાડી જવાના મામલે મુસ્લિમ યુવક સામે ફરિયાદ 24 વર્ષીય યુવતીને પ્રેમજાળમાં ફસાવી વડોદરાથી ભગાડી ગયાનો પિતાનો આક્ષેપ કારજણના 크િયા ગામના ફેઝલ મજીદ દિવાન સામે જંબુસર પોલીસમાં ફરિયાદ નોંધાઈ yuવતી ઘરેથી 6 તોલાનો સોનાનો હાર લઈ ગઈ હોવાનો પણ ફરિયાદમાં ઉલ્લેખ કરાયો યુવકના મામાએ પોલીસ સમક્ષ રજૂ કરેલા મેરેજ સર્ટિફિકેટની ખરાઈ કરાવરણતા રજિસ્ટ્રાર કચેરીએ પ્રમાણપત્ર બનાવટી હોવાનું જણાવ્યું સરકારી રેકોર્ડમાં બંનેના નામે લગ્ન નોંધણી નhokી હોવાનું સામે આવતા છેતરપિંડી અને કૂટદસ્તાવેજનો આક્ષેપ જંબુસર પોલીસને BNSની વિવિધ કલમો હેઠળ ગુનો નોંધી વધુ તપાસ હાથ ધરી.0
0
Report
Advertisement
कलेक्टर ने जिला अस्पताल में साफ-सफाई पर नाराजगी जताई, सुधार के निर्देश
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर- छतरपुर के कलेक्टर मृणाल मीणा ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर के औचक निरीक्षण से हडकंप की स्थिति रही ,इस दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई,कलेक्टर ने अस्पताल के वार्ड, टॉयलेट और फ्लोर की सफाई देखी। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के हिसाब से सफाई स्टैंडर्ड के अनुरूप नहीं है। मरीजों को साफ-सुथरा माहौल मिलना चाहिए।,कलेक्टर ने कहा कि उन्होंने सफाई इंचार्ज से चर्चा की है। साफ सफाई में बहुत सुधार की जरूरत है। टॉयलेट और फ्लोर की सफाई स्टैंडर्ड के हिसाब से नहीं है। कॉकरोच की भी शिकायत मिली है। निर्देश दिए हैं कि फ्लोर ड्राई रखें और जिम्मेदारी से काम करें,कलेक्टर ने सफाई इंचार्ज को सख्त निर्देश दिए हैं कि व्यवस्था में तुरंत सुधार किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बाइट - मृणाल मीणा - कलेक्टर0
0
Report
UP ATS के खुलासे: पाक हैंडलर से चंदा लेकर युवाओं को आतंकी बनाने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:आईएसआई की बदहाली की खुली पोल, भेजने के बजाय पाकिस्तानी हैंडलर मंगा रहा रकम बोला- चंदा जुटाओ. उत्तर प्रदेश एटीएस की जांच में आतंकी नेटवर्क की फंडिंग से जुड़ा अहम खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी पर चंदा जुटाकर पाकिस्तान रकम भेजने और भड़काऊ भाषणों के जरिए युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाने का आरोप है। जांच एजेंसियां संदिग्ध नेटवर्क और फंडिंग के स्रोतों की पड़ताल कर रही हैं. यूपी एटीएस द्वारा बिहार से गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहम्मद जफर से चंदा जुटाकर रकम पाकिस्तान मंगाई जा रही थी। वह मदरसों और मस्जिदों से चंदा जुटा रहा था। वह इन जगहों पर भड़काऊ भाषण देकर लोगों को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाता था। इससे पहले आईएस के हैंडलर द्वारा भी आतंकी गतिविधियों के लिए रकम नहीं भेजने के मामले सामने आ चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक इसकी वजह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की बदहाली की वजह से आतंकी संगठनों की फंडिंग में कटौती है। बाईट ए के जैन पूर्व डीजीपी यूपी. ग्राफ़िक्स इन--- 1 बदहाली की वजह से ही आईएसआई के इशारे पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी भी युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल हाेने के लिए चंद रुपये भेजकर अपने जाल में फंसाता है। 2--उसके नेटवर्क के सदस्यों के खिलाफ देश भर में 80 से ज्यादा एफआईआर दर्ज करने के साथ तमाम संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि उसने युवाओं को दो से पांच हजार रुपये ही भेजे थे जिसकी भनक खुफिया एजेंसियों को मिलने पर उन्हें दबोच लिया गया। 3-- पूर्व में गिरफ्तार हुए कई आतंकियों ने भी इस बात का खुलासा किया कि उनको 5000 या ₹10000 ही काम के मिलते थे जबकि कुछ साल पहले यह रकम लाखों रुपए में होती थी. 4--वित्तीय और खुफिया जांच के कारण इन संगठनों को मिलने वाली फंडिंग और साजो-सामान की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। 5--सुरक्षा एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़े नियमों के कारण आतंकी संगठनों की फंडिंग में कमी आई है। सरकारें हवाला चैनलों, फर्जी चैरिटी ट्रस्टों और क्रिप्टो करेंसी के अवैध इस्तेमाल पर लगातार नजर रख रही हैं. 6-- बिना अनुमति चंदा जुटाने और मनी ट्रांसफर पर पाबंदी है। ग्राफ़िक्स आउट-- वीओ--सुरक्षा एजेंसियों की सख्त कार्रवाई और तकनीकी कसावट के चलते आईएसआईएस और आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल अब काफी हद तक बदहाल हो चुके हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि नकली नोटों पर भी बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे पर पूरी तरह से लगाम लगा दी गई है। हालिया जांचों में यह भी सामने आया है कि नापाक मंसूबों को पूरा करने के लिए ये आतंकी नकली नोटो का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे, जिसे एजेंसियों ने नाकाम कर दिया था।0
0
Report
MSP गेहूं भुगतान नहीं मिलने पर किसान प्रतिनिधि कलेक्टर से मिलने पहुँचे
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में एमएसपी पर बेची गई गेहूं की फसल का भुगतान नहीं होने से परेशान किसान प्रतिनिधियों ने बुधवार को जिला कलेक्टर से मुलाकात कर भुगतान करवाने की मांग की। किसान प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को प्रार्थना पत्र सौंपकर बताया कि ग्राम पंचायत मानूका, तहसील हनुमानगढ़ के चक 22 MMK में कुलदीप सिंह की करीब 22 बीघा कृषि भूमि है। इस भूमि पर दो किसान अलग-अलग हिस्से में ठेके पर खेती कर रहे हैं। किसान प्रतिनिधियों के अनुसार देवकरण ने करीब 18 बीघा भूमि ठेके पर लेकर काश्त की थी। भूमि मालिक की ओर से दोनों किसानों के लिए अलग-अलग ठेकानामा तैयार करवाया गया था। इनमें से एक किसान को उसकी फसल का भुगतान मिल चुका है, लेकिन देवकरण की ओर से एमएसपी पर बेची गई गेहूं की राशि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। देवकरण ने बताया कि भुगतान में देरी के कारण उसे आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फसल बेचने के बाद समय पर राशि नहीं मिलने से खेती से जुड़े खर्च और अन्य जरूरी जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है。0
0
Report
Advertisement
बागनधार खदान हादसे: एक चालक का शव बरामद, बचाव जारी
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:बागनधार माइन पर स्लाइड से एक ड्राइवर का शव बरामद, रेस्क्यू जारी जिलावें सिरमौर के पांवटा साहिब में मंगलवार को चूना पत्थर माइन पर भारी भूस्खलन के बाद रेस्क्यू जारी रहा। एनडीआरफ की टीम पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से मलबे से एक व्यक्ति का शव निकाल लिया गया है। मालवे में दबे अन्य दो व्यक्तियों की खोज जारी है। उपायुक्त सिरमौर स्थानीय एसडीएम और डीएसपी मौके पर मौजूद हैं। हादसे के समय दो डंपर और एक एलएनटी मशीन मलबे में दब गए थे; एक चालक और दो मजदूर वहीं फंसे थे। मलबे के कारण रेस्क्यू को रोक-टोक का सामना करना पड़ा, लेकिन स्थानीय प्रशासन, एनडीआरफ और पुलिस की टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी रहीं। बरसात के मौसम में खदानों में खनन गतिविधियां बंद नहीं रहतीं, उन्होंने बताया कि दुर्घटना किन कारणों से हुई इसकी जांच केंद्रीय एजेंसियां करेंगी। अब एक चालक का शव निकाला गया है, अन्य दो नेपाली मूल के व्यक्तियों की खोज जारी है।0
0
Report
झज्जर-कोसली रोड पर अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Jhajjar, Haryana:झज्जर कोसली रोड पर अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ जिला योजनाकार विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से मौके पर बनाई गई सड़क को खोदकर गहरे गड्ढे कर दिए, वहीं मकान निर्माण के लिए तैयार की गई बुनियाद को ढहा दिया। पूरी कार्रवाई जिला योजनाकार विभाग के जेई राजकुमार के नेतृत्व में की गई। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। जेई राजकुमार ने बताया कि बिल्डरों द्वारा बिना अनुमति अवैध कॉलोनी विकसित करने का प्रयास किया जा रहा था। विभाग ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया है। उन्होंने बिल्डरों को नसीहत देते हुए कहा कि सरकार की योजना के तहत कम से कम पांच एकड़ जमीन का सीएलयू लेकर ही कॉलोनी विकसित करें। बिना वैध अनुमति के कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिला योजनाकार विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनी काटने वालों में हड़कंप मच गया।0
0
Report
Advertisement
भोजपुर के उदवंतनगर में छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में छत से गिरकर एक राजमिस्त्री की मौत हो गई है। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में घायल राज मिस्त्री ने दम तोड़ दिया। मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी स्व. जवाहर राम के 47 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश राम है। वह पेशे से राजमिस्त्री था। मृतक राजमिस्त्री के चचेरे भाई बलराम राम ने बताया कि वह खाना खाने के बाद छत पर सोने गए थे और छत पर जाने के लिए लकड़ी का सीढ़ी लगा हुआ है। इसी बीच जब वह लघुशंका करने के लिए छत से उतर रहे थे। तभी उनका पैर फिसल गया और वह छत से गिर पड़े। घटना के बाद परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्तम आरा सदर अस्पताल में करवाया है। बाइट/- बलराम राम(मृतक का भाई)0
0
Report
फरीदाबाद में फॉर्च्यूनेर चोरी कर ATM उखाड़ने वाले गैंग के तीन गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे फॉर्च्यूनर चोरी कर SBI का ATM उखाड़कर ले जाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना की कार्रवाई, चोरीशुदा फॉर्च्यूनर बरामद; ATM की वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी से ही ATM को बांधकर उखाड़ा था फरीदाबाद। पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा ja रहा है। इसी के चलते क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम ने फॉर्च्चूनर चोरी करने तथा चोरीशुदा फॉर्च्चूनर से SBI बैंक का ATM उखाड़कर ले जाने के मामले में 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मोहम्मद मोइन खान (24), मोसिम उर्फ बिल्ला (27) और मकसूद उर्फ काला (45) निवासी गांव धौज के रूप में हुई है। आरोपितों के कब्जे से चोरीशुदा फॉर्च्चूनर गाड़ी बरामद हुई है। कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता वी मुखबर की सूचना के आधार पर थाना धौज क्षेत्र से तीनों आरोपितों को काबू कर यह सफलता हासिल की है। 13 अगस्त की रात मोसिम, मकसूद, मोईन व 3 अन्य आरोपी चोरीशुदा फॉर्च्चूनर में सवार होकर ATM उखाड़ने के लिए निकले थे। आरोपी कई स्थानों पर घूमते हुए छांयसा रोड पर SBI बैंक के ATM के पास पहुंचे। जहां पर आरोपितों ने फॉर्चूनर को ATM के सामने खड़ा किया और फिर ATM को बेल्ट की सहायता से फॉर्चूनर गाड़ी से बांधा और खींचकर ATM को उखाड़ कर गाड़ी की डिग्गी में रख लिया। ATM में लगे इन्वर्टर, बैटरी और कैमरे को भी आरोपितों ने उखाड़ लिया था। जिस संबंध में अनुराग यादव की शिकायत पर थाना छांयसा में मामला दर्ज किया गया था। दोनों वारदातों को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना व भूपानी की टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू की। AVTS सिकरोना की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता व गुप्त सूत्रों की सूचना पर 17 अगस्त 2026 को थाना धौज क्षेत्र से मोहम्मद मोइन खान (24), मोसिम उर्फ बिल्ला (27) और मकसूद उर्फ काला (45) निवासी गांव धौज को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा फॉर्च्यूर्नर गाड़ी बरामद की गई है। अपराधिक रिकॉर्ड मोहम्मद मोइन खान के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, चोरी व जुआ अधिनियम के अंतर्गत तीन मामले दर्ज है। मोसिम उर्फ बिल्ला पर मारपीट का एक मामला दर्ज है मकसूद उर्फ काला के विरुद्ध लूट, CS एक्ट व जुआ अधिनियम सहित 4 मामले दर्ज हैं।0
0
Report
दतिया नगर पालिका के नव नियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का भाजपा ने सम्मान किया – खबर
Datia, Madhya Pradesh:भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का सम्मान दतिया। दतिया नगर पालिका में छह एल्डरमैन की नियुक्ति होने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का सम्मान किया। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रामनाथ प्रजापति, श्रीमती मंजू मांझी, दिलीप बाल्मीकि, राघवेंद्र राजा, रामसेवक पाल सहित नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं。 इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन से नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में विपिन गोस्वामी, विक्रम बुंदेला, रघुवीर कुशवाहा, अतुल भूरे चौधरी, गिन्नी राजा, योगेश सक्सेना, गोविंद ज्ञानानी, बृजेश यादव, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र रावत, सतीश यादव, विनय यादव, भगवान सिंह कुशवाहा, भानु ठाकुर, प्रशांत दांगी, पुनीत टिलवानी, डॉ. राजू त्यागी, पवन पहाड़िया, हरिराम पाल, कुलदीप यादव, मीनाक्षी कटारे, कुमकुम रावत, नेहा रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में बीजेपी की राष्ट्रीय टीम बनने के बाद विरोधी ने सरकार पर निशाना साधा
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी की राष्ट्रीय टीम गठित होने के बाद से झारखंड बीजेपी भी उत्साहित है। नेशनल कमेटी में राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार रांची पहुंचे प्रदीप वर्मा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा और बीजेपी को ही एक मात्र विकल्प बताया तो झामुमो ने निशाना साधते हुए कहा बीजेपी में जनाधार वाले नेता किनारे लगा दिए जाते हैं, वहीं मंत्री हफ़ीजुल हसन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा सीएम हेमंत सोरेन होमियोपैथी इलाज करते हैं झारखंड से बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचें राज्य सभा सांसद प्रदीप वर्मा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, झारखंड में इस समय जो राज्य सरकार है सात साल हो गया और साबित हो गया है जनविरोधी सरकार है। राज्य में भारी निराशा का वातावरण है। सात साल में राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल रही, स्थानीय नीति ,नियोजन नीति नहीं बना पाई। अब झारखंड के सामने एक ही विकल्प है भारतीय जनता पार्टी। यहां नौकरियां बेची गई है। निराशा के वातावरण का निर्माण हुआ है। राज्य सरकार को छात्रों की दो और मांग माननी चाहिए, सीबीआई जांच की अनुसंशा करनी चाहिए। बाइट ...प्रदीप वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री , बीजेपी बीजेपी की क्या स्थिति है नहीं बोलेगें पर बीजेपी हमारी विरोधी टीम है, उसको पछाड़ने की रणनीति बना कर चलते हैं।सीएम हेमन्त सोरेन होमियोपथी इलाज करते हैं जो पता भी नहीं चलता है और हो भी जाता है。 बाइट ...हाफिजुल हसन, मंत्री झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा जो नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अपना सीट नहीं बचा पाए, वो टीम बना रहे क्या कर लेगें। झारखंड से जिनको मौका मिला उनको जनाधार वाले नेता मानते हैं। बीजेपी में जिनका जनाधार किनारे लगा दिए जाते हैं।सेटिंग गेटिंग वाले को बीजेपी ने तबज्जों दिया जाता है। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो बीजेपी की राष्ट्रीय कमेटी गठित होने के बाद से अपने नई टीम को लेकर बीजेपी बहुत उत्साहित है वहीं झारखंड से प्रदीप वर्मा को पार्टी में जगह दिए जाने के बाद से बीजेपी सूबे में अपनी संभावनाओं को तलाशने लगी है वहीं झामुमो नई टीम पर निशाना साधने से नहीं चूक रही है रांची से कुमार चन्दन की रिपोर्ट0
0
Report
उदयपुर के शिव मंदिर में पार्वती मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से बड़ी खबर, असामाजिक तत्वों की काली करतूत, बीत रात शिव मंदिर में स्थापित पार्वती मां की मूर्ति को किया खंडित, बदमाशों ने मंदिर में घुस मूर्ति को किया खंडित, सुबह मंदिर पहुंचे लोगों को घटना चला पता, सूचना पर ग्रामीण हुए एकत्रित, सूचना पर पहुंची हिरण मगरी थाना पुलिस, पुलिस ने घटना स्थल का किया मौका मुआवना, शहर के पास मनवाखेड़ा स्थित शिव मंदिर का है मामला,0
0
Report
4 दिन बाद नदी किनारे लापता महिला का शव मिला
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा 4 दिन से लापता महिला का नदी किनारे मिला शव पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा की घटना मायके सुलौनी जाते समय नीलागर नदी के ढाबाडीह एनीकट के पास तेज बहाव में बह गई थीं रमा देवी चौहान घटना के बाद से परिजन और पुलिस लगातार कर रहे थे महिला की तलाश आज बिलासपुर जिले के ग्राम सोन के पास नीलागर नदी किनारे मिला महिला का शव शव मिलने की सूचना पर पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया बिलासपुर जिले में शव मिलने के कारण आगे की वैधानिक कार्रवाई पचपेड़ी पुलिस कर रही है चार दिन बाद शव मिलने से परिवार में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
