229001
Raebareli: कोहरे के कारण ट्रेन संचालन प्रभावित
Raebareli, Uttar Pradesh:सर्द हवाओं और घने कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर दिख रहा है। यात्रियों को कई घंटों तक ठंड में इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार रात शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस, बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल और नई दिल्ली से बनारस लौटने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रद्द रहीं। यात्रियों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भीलवाड़ा में डोटासरा इस्तीफे की मांग, दलित नेतृत्व पर आरोप
Noida, Uttar Pradesh:डोटासरा के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस नेता ही कर रहे अपने प्रदेश अध्यक्ष के लिए सदबुद्धि यज्ञ, भीलवाड़ा में कांग्रेस के पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ 'सद्बुद्धि यज्ञ' कर उनके इस्तीफे की मांग की। गहलोत और पायलट खेमों के निशाने पर आए डोटासरा के खिलाफ यह बड़ा सियासी घमासान बन गया है। यज्ञ के बाद पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल ने डोटासरा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भीलावाड़ा नगर निगम चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा और प्रभारी मुकेश वर्मा की नाकामी के कारण 17 कांग्रेस प्रत्याशियों के सिंबल लेटर समय पर जमा ही नहीं हो सके, जिसके कारण पार्टी को भारी निराशा हाथ लगी। पालीवाल ने डोटासरा पर सीधे हमला बोलते हुए कहा- दलित नेतृत्व की उपेक्षा: पालीवाल का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों की नगरपालिकाओं में तो कांग्रेस प्रत्याशियों को सिंबल मिल गए, लेकिन शहर में दलित जिला अध्यक्ष की उपेक्षा करते हुए नगर निगम चुनाव में सिंबल नहीं भेजे गए। इसे उन्होंने दलित नेतृत्व का अपमान और साजिश करार दिया है। उन्होंने कांग्रेस के आला कमान से प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा को हटाने कि मांग कि0
0
Report
झांसी के निगौनाखेरा में मां ने छत से फंदा लगाकर आत्महत्या
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बरुआसागर थाना क्षेत्र के निगौनाखेरा की रहने वाली एक महिला ने घर की छत के कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। यह सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। फिर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को नीचे उतारा और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि बड़ा बेटा मनीष घर पहुंचा तो उसने अपनी मां विमला को छत के कुंदे से रस्सी के फंदे पर लटका देखा। तत्काल उसने पिता को सूचना दी। कुछ देर में घर पर परिजनों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के मुताबिक मृतक महिला का बेटा बालाराम किसी मामले में पिछले कई महीनों से जेल में बंद है। बेटे के जेल में बंद होने के कारण विमला मानसिक तनाव में रहती थीं। मृतका के भाई ने आशंका जताई कि इसी तनाव के चलते उन्होंने आत्महत्या की होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।0
0
Report
ब्रजेश पाठक ने दिल्ली में नितिन नबीन से मुलाकात कर मार्गदर्शन पाया
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ, 19 सितंबर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने नितिन नबीन से संगठनात्मक विषयों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन कुशल संगठन शिल्पी एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके मार्गदर्शन से संगठन को निरंतर नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होती है।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन: मोहन यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद की विजय पर बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:Ujjain | MP CM Mohan Yadav says, "I would like to congratulate the Vidyarthi Parishad on its massive victory at Delhi University. This result also serves as a response to the loud reverberations of lies that spread across the country, stemming from Jantar Mantar and the various incidents that took place there. The youth of Delhi have delivered a fitting reply to the web of deceit that the Congress party attempted to spin by using the youth as a cover..."0
0
Report
पूरनपुर,लेखपाल पर किसानों को परेशान करने और अभद्रता का आरोप, भाकियू (अराजनैतिक) ने एसडीएम को दिया।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर के ग्राम लाह में तैनात लेखपाल अतुल कुमार गंगवार पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने गंभीर आरोप लगाए हैं।संगठन के तहसील अध्यक्ष स० कुलवन्त सिंह (सोनी) ने उपजिलाधिकारी पूरनपुर को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि लेखपाल अतुल कुमार गंगवार किसानों का कोई काम नहीं करते, न ही फोन पर बात करते हैं।किसानों द्वारा फोन करने पर कहते हैं कि "ग्राम लाह में तो सभी किसान यूनियन में भर्ती हो गए हैं और शराब पीकर आये-दिन फोन करते रहते हैं।"जनहित की समस्याओं पर गलत जवाब देना औरटाल-मटोल करना,भाषा शैली खराब होना और बिना पैसा लिए कोई काम न करना। संगठन ने लेखपाल को भ्रष्ट किस्म का बताया है।इसको लेकर ग्राम के किसानों और यूनियन कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्याप्त है।भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मांग की है कि उक्त लेखपाल अतुल कुमार गंगवार को ग्राम लाह से तत्काल हटाया जाए और पूर्व लेखपाल विपिन कुमार शर्मा या ओमप्रकाश लेखपाल को तैनात किया जाए।यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही नहीं की गई और की गई कार्यवाही से अवगत नहीं कराया गया, तो विवश होकर तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।0
0
Report
भिवंडी पेट्रोल पंप के ऑफिस में 34 वर्षीय युवक की हत्या, तीन आरोपी फरार
Thane, Maharashtra:भिवंडी ब्रेकिंग - पेट्रोल पंपावर खूनाचा थरार.. भिवंडीत दोन दिवसात दुसऱ्या खुनाच्या घटनेने खळबळ उडाली आहे. बंजारपट्टी नाक्यावरील मिलन पेट्रोल पंपाच्या ऑफिसमध्ये एका 34 वर्षीय तरुणाचा निर्घृण खून करून मृतदेह पेट्रोल पंपामागे लपवल्याचा धक्कादायक प्रकार उघडकीस आला आहे. निजामपुरा पोलिसांनी या प्रकरणी तीन जणांविरुद्ध गुन्हा दाखल केला आहे. निजामपुरा पोलीस ठाणे हद्दीत गुन्हा रजि. क्र. 297/2023 भारतीय न्याय संहिता कलम 103(2), 238, 3(5) प्रमाणे दाखल झाला आहे. ही घटना दि. 17 सप्टेंबर रोजी रात्री 11:46 ते 18 सप्टेंबर दुपारी 4:20 वाजण्याच्या दरम्यान बंजारपट्टी नाका येथील मिलन पेट्रोल पंपाच्या ऑफिसमध्ये, रिलॅक्स हॉटेल जवळ घडली. मयताचे नाव राजेश अनिल शुक्ला, वय 34 वर्षे आहे. तो सध्या मिलन पेट्रोल पंपाच्या खोलीमध्ये राहत होता, तर त्याचे मूळ गाव मध्यप्रदेशातील रिवा, सिरमोर येथील आहे. पोलिसांच्या फिर्यादीनुसार, आरोपी 1) उत्सव देवेंद्र चतुर्वेदी, 2) संदीप ओमप्रकाश उपाध्याय आणि 3) कलाम अब्दुल अन्सारी या तिघांनी आपसात संगनमत करून राजेश शुक्ला यांच्यावर प्रथम इलेक्ट्रिक किटलीमधून गरम पाणी ओतले. त्यानंतर लाथाबुक्क्यांनी आणि दांडा असलेल्या पोछाने अंगावर ठिकठिकाणी बेदम मारहाण केली. त्यानंतर घटनास्थळावरून ओढत नेऊन त्याला जिवे ठार मारले आणि पुरावा नष्ट करण्याच्या उद्देशाने मृतदेह मिलन पेट्रोल पंपामागे लपवून ठेवला. या घटनेची माहिती लपवून पुरावा नष्ट केल्याप्रकरणी पोलिसांनी गुन्हा दाखल केला असून तिन्ही आरोपी सध्या फरार असून त्यांचा शोध सुरू आहे. या प्रकरणाचा अधिक तपास सपोनी/मुपडे हे करत आहेत.0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में ज्वैलरी शॉप लूट: बदमाश फरार, ग्रामीणों ने पीछा किया
Noida, Uttar Pradesh:आजमगढ़ में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में घुसे दो बदमाश...गहने लेकर फरार हो गए... उनके पीछे दुकानदार और बाकी लोग दौड़े...बदमाशों ने रास्ते में फायरिंग कर डराने की कोशिश भी की...लेकिन ग्रामीणों ने पीछा नहीं छोड़ा... अब पुलिस की जांच इस बात पर है कि इस वारदात के पीछे पूरा नेटवर्क कितना बड़ा है...और देखना होगा कि फरार आरोपियों तक पुलिस कब पहुंचती है?0
0
Report
जमुई में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 9 ट्रैक्टर-7 बाइक जब्त
Jamui, Bihar:जमुई : जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार की सुबह करीब चार बजे जमुई एसपी विश्वजीत दयाल खुद हेलमेट लगाकर सड़क पर उतरे और करीब 100 की संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ टाउन थाना क्षेत्र के मंज़बे बालू घाट की घेराबंदी कराई। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से अवैध बालू खनन और परिवहन में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से 9 बालू लदे ट्रैक्टर और 7 बाइक जब्त करने के साथ 8 बालू माफिया को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को मंज़बे इलाके में लगातार अवैध बालू खनन और परिवहन किए जाने की सूचना मिल रही थी। लिहाजा एसपी ने खुद कार्रवाई की कमान संभाली और शनिवार तड़के करीब चार बजे अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर खनन और परिवहन में लगे वाहनों को कब्जे में लिया। कार्रवाई के दौरान नौ ट्रैक्टर और सात बाइक जब्त की गईं। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि अवैध बालू खनन और परिवहन की लगातार सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर करीब 100 की संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल को लेकर मंज़बे बालू घाट की घेराबंदी की गई। कार्रवाई में नौ ट्रैक्टर और सात बाइक जब्त की गई हैं, जबकि आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों में अनिल यादव, पिता गरीब यादव, निवासी शिवसोना, हलसी, लखीसराय; दशरथ कुमार, पिता किसुन यादव, निवासी मंज़बे, टाउन थाना, जमुई; राजेश यादव, पिता स्व. बिरंची यादव, निवासी शिवसेना, लखीसराय; राहुल कुमार, पिता महेश यादव, निवासी तेतरहट, लखीसराय; रविन्द्र यादव, पिता स्व. गुटर यादव, निवासी चंदवारा, टाउन थाना, जमुई; गोपाल यादव, निवासी मंज़बे, टाउन थाना, जमुई; मंटू कुमार यादव, निवासी मंज़बे और ज्योतिष कुमार, निवासी मंज़बे, टाउन थाना शामिल हैं। बहरहाल, गिरफ्तार सभी आरोपितों को टाउन थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि अवैध बालू खनन के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। हालांकि, कार्रवाई का दायरा सिर्फ गिरफ्तारी और वाहनों की जब्ती तक सीमित नहीं रहने वाला है। एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि अवैध बालू खनन के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित करने वालों की भी सूची तैयार की जा रही है। ऐसे लोगों की संपत्ति की जांच कर उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, एसपी की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब जब्त वाहनों, गिरफ्तार आरोपितों और अवैध खनन से जुड़े पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।0
0
Report
सतना जिला अस्पताल में प्रसव दौरान माँ-बच्चे की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात प्रसव के दौरान 20 वर्षीय महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने ड्यूटी स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए शनिवार दोपहर महिला का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया भी जिला अस्पताल पहुंचे और सिविल सर्जन से घटना की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक दीपांजलि साकेत (20), पति शिवा साकेत, निवासी भदनपुर, जिला मैहर को 16 सितंबर की रात सिविल अस्पताल मैहर से जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया था। रात करीब 11.30 बजे वह जिला अस्पताल पहुंची। अगले दिन 17 सितंबर को दोपहर 2.17 बजे उसे प्रसूता वार्ड में भर्ती किया गया। यह दीपांजलि का पहला प्रसव था। अस्पताल के मुताबिक 18 सितंबर की रात करीब 11.20 बजे दीपांजलि ने लेबर रूम में मृत बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद अचानक उसका ब्लड प्रेशर कम होने लगा और सांस लेने में तकलीफ हुई। हालत गंभीर होने पर उसे हाई डिपेंडेंसी यूनिट में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन रात करीब 11.30 बजे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता राजकुमार साकेत ने आरोप लगाया कि दीपांजलि को इंजेक्शन लगाए जाने के बाद तेज दर्द उठा और उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे लेबर रूम ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पिता ने ड्यूटी स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दीपांजलि को वॉमिटिंग होने के बाद ड्यूटी नर्स ने इंजेक्शन लगाया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ी। सीनियर रेजिडेंट डॉ. स्वाति ने प्रसव कराया, जिसमें बच्चा मृत पैदा हुआ। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मृतका की केस हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा: तेज रफ्तार कार ने स्टंटबाजी के चलते छात्रों पर चढ़ दी
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में सड़क पर स्टंटबाजी, अचानक हादसे में बदल गया...क्योंकि तेज रफ्तार गाड़ी देखते ही देखते सामने से गुजर रहे छात्रों पर चढ़ गई... फिलहाल मामले का पुलिस ने संज्ञान लिया है...साथ ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है... पुलिस की टीमें आरोपी चालक की तलाश में दबिश दे रही हैं...वहीं हादसे में शामिल कार भी बरामद की जा चुकी है...0
0
Report
सिकन्द्राराऊ पुलिस का छापा, अवैध पटाखा बनाने वाले दो युवक गिरफ्तार
Sikandra Rao Dehat, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ- आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध विस्फोटक एवं आतिशबाजी सामग्री के निर्माण और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पटाखे बना रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित पटाखे तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी स्थित एक मकान पर छापा मारा। यहां से निखिल कुमार पुत्र जितेन्द्र तथा समीर पुत्र शिवकुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार मौके से कुल 45.100 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद हुई, जिसमें 32.700 किलोग्राम तैयार गिल्ली बम, 10.400 किलोग्राम अधबनी गिल्ली व बत्ती तथा 2 किलोग्राम बारूद (पाउडर) शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाहर से पटाखा बनाने की सामग्री खरीदकर लाए थे और बिना लाइसेंस अपने मकान में पटाखों का निर्माण कर रहे थे। उनका उद्देश्य दीपावली, दशहरा सहित अन्य त्योहारों पर इन पटाखों की बिक्री करना था। इस संबंध में थाना सिकन्द्राराऊ में विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9-ख के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।0
0
Report
दिल्ली विश्वविद्यालय विद्यार्थी परिषद जीत पर मुख्यमंत्री बोले—झूठ की गूंज का जवाब युवाओं ने दिया
Ujjain, Madhya Pradesh:दिल्ली विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद की जीत पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, बोले- ‘झूठ की गूंज’ का जवाब दिल्ली के युवाओं ने दिया इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भी साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाए युवाओं को लेकर राजनीति करने के आरोप उज्जैन में चल रही तीन दिवसीय युवा धर्म संसद-2026 का शनिवार को समापन हुआ। समापन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और युवाओं को संबोधित किया。 अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के चरित्र और श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का उदाहरण देते हुए युवाओं को जीवन में संस्कार, मित्रता और अच्छे आचरण के महत्व से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में ऐसे कई प्रसंग हैं, जो युवाओं को जीवन जीने की दिशा दिखाते हैं。 कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद की जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के युवाओं का जवाब है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “झूठ की गूंज कितनी जोर से देशभर में फैली है, उसका जवाब दिल्ली के युवाओं ने दिया है।” मुख्यमंत्री ने जंतर-मंतर पर हुए विभिन्न कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि युवाओं की आड़ में कांग्रेस ने अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के युवाओं ने इसका जवाब अपने निर्णय से दिया है。 इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की युवा राजनीति पर निशाना साधते हुए अपनी बात रखी。 इससे पहले युवा धर्म संसद के समापन सत्र में मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में देशभर से आए युवाओं ने अलग-अलग विषयों पर संवाद और चर्चाओं में हिस्सा लिया。 बाइट - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव0
0
Report
Advertisement
राजसमंद में कुमावत समाज का उग्र प्रदर्शन, सभापति पद को लेकर बड़ा विवाद
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी ख़बर राजसमंद में गरमाई सियासत, सभापति पद पर दावेदारी और 'बाड़ेबंदी' के खिलाफ कुमावत समाज का फूटा गुस्सा, राजसमंद SP ऑफिस का किया घेराव निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने वाले कुमावत समाज के पार्षदों को 'बाड़ेबंदी' से तुरंत मुक्त कराने की मांग। समाज के हज़ारों लोगों ने शहर में विशाल पैदल march व वाहन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। राजसमंद एसपी ऑफ़िस के बाहर जमकर नारेबाज़ी करते हुए किया विरोध प्रदर्शन चुनाव जीतने के बाद कुमावत समाज के कुल 12 पार्षद, 9 भाजपा और 3 कांग्रेस के अज्ञात जगह पर बंद हैं। 17 सितंबर से परिजनों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया कुमावत समाज के अध्यक्ष ने दिया अल्टीमेटम, यदि सभी पार्षद कल तक सुरक्षित अपने घर नहीं पहुंचे, तो जिलेभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा कुमावत समाज ने भाजपा के 9 पार्षदों की जीत के दम पर सभापति पद की मांग , बोले राजसमंद के इतिहास में आज तक समाज का सभापति नहीं बना0
0
Report
जद(यू) के सदन-प्रबोधन ने इतिहास रचा; विशेषज्ञों ने विधायकों की जिम्मेदारियाँ सिखाईं
Patna, Bihar:पटना में जनता दल यूनाइटेड के विधानमंडल दल के सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने इसे ऐतिहासिक बताया है। जद(यू) के प्रदेश प्रवक्ताओं शंभू नाथ सिन्हा और चंदन कुमार सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि बिहार में किसी राजनीतिक दल की ओर से विशेषज्ञों के माध्यम से इस तरह का प्रबोधन कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने किया। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कार्यक्रम में विधायकों और विधान पार्शदों को विधागत जिम्मेदारियों, विधानसभा समितियों की भूमिका, कानून निर्माण की प्रक्रिया, हालिया विधायी घटनाक्रम, राज्य के बजट, बिहार की अर्थव्यवस्था और राज्य के वित्त जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। दिल्ली से आई पीआरएस लेjisलेटिव रिसर्च की विशेषज्ञ टीम ने सदस्यों को बताया कि विधानमंडल के सदस्यों की जिम्मेदारी केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र तक सीमित नहीं होती, बल्कि सदन के भीतर उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। प्रशिक्षण और बेहतर रणनीति के जरिए विधायक और विधान पार्षद अपनी विधायी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकते हैं। जद(यू) के मुताबिक, कार्यक्रम में बिहार के विकास और राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी चर्चा हुई। पार्टी ने कहा कि प्रबोधन कार्यक्रम का उद्देश्य राज्यहित और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपने विधायकों और विधान पार्षदों को अधिक जिम्मेदार और सक्षम बनाना है。0
0
Report
प्रशांत किशोर: MLC चुनाव के उम्मीदवार कल घोषित, बाढ़ राहत को लेकर सियासत गर्म
Patna, Bihar:पटना से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि जन सुराज समर्थित 11 उम्मीदवारों के नाम कल आधिकारिक तौर पर घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले ही इस चुनाव को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर चुकी है और अब उम्मीदवारों के नामों का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। वहीं, अनंत सिंह के जन सुराज के प्रत्याशी को समर्थन देने की चर्चाओं पर भी प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह क्या करेंगे, यह उनके लिए विषय नहीं है। उनके मुताबिक, जन सुराज के लिए महत्वपूर्ण यह है कि पार्टी किसे अपना उम्मीदवार बनाती है। इधर, बिहार में बाढ़ राहत को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी जारी है। प्रशांत किशोर ने बीजेपी नेता नितिन नवीन के तीन महीने की सैलरी बाढ़ पीड़ितों को देने के ऐलान पर खुशी जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपील की थी कि जनता के पैसे से चलने वाले राहत कार्यों के जरिए अपना चेहरा चमकाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। प्रशांत किशोर ने बीजेपी के राहत कोष से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद किए जाने की बात कही है। यानी MLC चुनाव में उम्मीदवारों के ऐलान से लेकर बाढ़ राहत तक—प्रशांत किशोर के ताजा बयानों ने बिहार की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है।0
0
Report
Advertisement
