229010
रायबरेली:यातायात माह का हुआ समापन,एआरटीओ क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में हुआ समापन
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली:यातायात माह का हुआ समापन एआरटीओ क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में हुआ समापन. स्कूली छात्रों व पुलिसकर्मियों का किया गया सम्मान यातायात माह में जागरूकता को लेकर किया गया सम्मानित शहर के सिविल लाइन में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी के बलिराजगढ़ में ASI गोलीबारी, युवक की मौत, डीएम पर भीड़ का हमला
Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR एंकर मधुबनी के बलिराज गढ़ में ASI की फायरिंग से इलाके में मचा कोहराम, एक युवक की मौत, तीन घायल। उग्र भीड़ ने डीएम को घेरा, भीड़ से महिलाओं ने डीएम का कॉलर पकड़कर खींचा। महिलाएं चप्पल से हमला करने वाली थी तभी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। मधुबनी में ASI चन्द्र मोहन सिंह की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। हालात उस वक्त और तनावपूर्ण हो गए, जब घटनास्थल पर पहुंचे डीएम आनंद शर्मा को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं ने डीएम के साथ दुर्व्यवहार किया। उनका कॉलर पकड़कर खींचा गया। अचानक बिगड़े हालात के बीच मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह डीएम को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।हालांकि डीएम ने पीड़ित के परिजनों को हर सम्भव सहायता देने का आश्वासन दिया है.0
0
Report
पाकुड़ में छठ महापर्व के लिए घाटों की सुरक्षा और साफ-सफाई की तैयारी
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है... लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत के मद्देनजर श्रद्धालुओं और व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर डीसी मेघा भारद्वाज ने शहर के विभिन्न छठ तालाबों का निरीक्षण किया... उनके साथ एसडीओ, एसडीपीओ, नगर प्रशासक सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे... डीसी ने पाकुड़ शहरी क्षेत्र के कालीभाषाण, टीनबंगला़, साधु पोखर, शीतला मंदिर पोखर एवं रानी दिग्गी तालाब स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया... इस दौरान डीसी ने घाटों की वस्तुस्थिति, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए... निरीक्षण के दौरान डीसी ने निर्देश दिया कि छठ पर्व को देखते हुए सभी घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए... घाटों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष attention देने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो... डीसी ने सभी छठ घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुचारू यातायात प्रबंधन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया... उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगराणी करने और छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने का निर्देश दिया... निरीक्षण के क्रम में डीसी ने घाटों पर लाइटिंग एवं विद्युत कनेक्शन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया... साधु पोखर में विद्युत तार नीचे होने की स्थिति पर उन्होंने विद्युत विभाग को तार को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित करने का निर्देश दिया... साथ ही, नगर परिषद द्वारा घाटों पर साफ-सफाई का कार्य निरंतर कराया जा रहा है... जहाँ आवश्यकता है, वहां स्ट्रीट लाइट लगाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि छठ पर्व के दौरान घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था बनी रहे... डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें... श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें...0
0
Report
मोतिहारी के सुगौली में नारकोटिक्स सेल ने चरस तस्करों को किया गिरफ्तार
Motihari, Bihar:मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में एसटीएफ नारकोटिक्स सेल, पटना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बरामद चरस जैसे पदार्थ जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है। एसडीपीओ सदर-1 दिलीप कुमार ने बताया कि लगभग किलोग्राम चरस जैसे मादक पदार्थ के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो मोबाइल और तीन नेपाली सीम भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर की रात करीब 8:40 बजे एसटीएफ नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रक्सौल से ट्रेन के रास्ते सुगौली रेलवे स्टेशन आने वाला है, जो अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि जिला पुलिस अधिकारी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस अधिकारी सदर-01, पुलिस निरीक्षक सुगौली अंचल मुन्ना कुमार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह सुगौली एवं सशस्त्र बल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने बंगरा ओवरब्रिज के नीचे वाहन जांच और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को देख कर भागने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध को पकड़ड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके झोले से चार पैकेट में रखा कुल 1.970 किलोग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिससे पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर मामले में संलिप्त दो अन्य लोगों को भिन्न-भिन्न जगहों से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि चरस सप्लाई करने वाले सिंडिकेट के मुख्य सरगना के बारे में जानकारी मिल गई है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान गुड्डू साह (35) निवासी नायक टोला, थाना हरपुर, रक्सौल, रामबालक बैठा (55), निवासी लक्ष्मीपुर, थाना सिकटा, पश्चिम चंपारण, वर्तमान पता गंडक चौक, बीरगंज, नेपाल और छोटा राय (55) निवासी मधुआही, थाना घोड़ासहन के रूप में हुई है। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार, पुलिस निरीक्षक मुन्ना कुमार, सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह, पुअनि कृष्ण मुरारी सहित जिला आsluचना इकाई और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
आगरा नगर निगम में निजी ठेके के विरोध पर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Agra, Uttar Pradesh:आगरा नगर निगम में निजी कंपनी को ठेका देने के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन。 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को निजी कंपनी के हवाले किए जाने की आशंका से नाराजगी。 कर्मचारी नेताओं ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन कर टेंडर प्रक्रिया पर उठाए सवाल。 अपर नगर आयुक्त Shishir कुमार बोले- कर्मचारी घबराएं नहीं, अभी किसी कंपनी ने नहीं किया आवेदन。 सार्वजनिक शौचालयों के कर्मचारियों को महज 2 हजार रुपये मजदूरी देने का उठा मुद्दा。 कम मजदूरी को लेकर कर्मचारी नेताओं ने जताई नाराजगी, उचित भुगतान की मांग。 अपर नगर आयुक्त ने मजदूरी की जांच सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को सौंपी。 जांच के बाद तय होगी मजदूरी की वास्तविक स्थिति, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भविष्य पर सवाल बरकरार।0
0
Report
कैथल बस अड्डे पर त्योहारों से पहले सुरक्षा चाकचौबंद: डॉग स्क्वॉड से चेकिंग
Kaithal, Haryana:त्योहारों से पहले कैथल बस अड्डे पर पुलिस का सर्च ऑपरेशन, डॉग स्क्वॉड के साथ चप्पे-चप्पे की जांच! त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही कैथल पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। बस अड्डे पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही के बीच पुलिस ने स्निफर डॉग स्क्वॉड के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के सामान से लेकर बस अड्डे के चप्पे-चप्पे की जांच की गई। पुलिस का मकसद साफ है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। तस्वीरें कैथल बस अड्डे की हैं, जहां त्योहारों से पहले पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। थाना सिविल लाइन एसएचओ इंस्पेक्टर गीता की अगुवाई में पुलिस टीम ने स्निफर डॉग स्क्वॉड के साथ बस अड्डे पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मी यात्रियों के सामान की तलाशी लेते दिखाई दिए, वहीं डॉग स्क्वॉड की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की जांच भी की गई। पुलिस टीम ने बस अड्डे के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखी। कैथल पुलिस की यह कार्रवाई केवल बस अड्डे तक सीमित नहीं है। रेलवे स्टेशन, छोटा रेलवे स्टेशन और शहर के प्रमुख बाजारों में भी पुलिस टीमें जांच अभियान चला रही हैं। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। राइडर और ईआरवी वाहन लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।0
0
Report
ट्रैक्टर निकासी के विवाद को लेकर दबंगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूँ में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर निकासी के विवाद को लेकर दबंगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा ट्रैक्टर ड्राइवर को बचाने आए अन्य लोगों पर भी हमला किया मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में मारपीट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ा दास गांव के जंगल का मामला0
0
Report
Advertisement
पानीपत की फैक्ट्रियों में लगातार मौतों के बाद प्रशासन की सख्ती: क्या जिम्मेदारी तय?
Panipat, Haryana:पानीपत की फैक्ट्रियों में मजदूरों की मौत पर प्रशासन सख्त DC ने किया औचक निरीक्षण मुआवजा देकर कब तक दबेगा मजदूरों की मौत का दर्द दो महीनों में छह मजदूरों की मौत के बाद तीन औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण; कहीं फायर सेफ्टी नहीं तो कहीं श्रम कानूनों की खुलेआम धज्जियां, एक फैक्ट्री सील सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले फैक्ट्री मालिकों पर FIR के आदेश, लापरवाह अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज; मुआवजा देकर मजदूरों की मौत का मामला दबाने की प्रवृत्ति पर भी उठे सवाल पानीपत, औद्योगिक नगरी पानीपत में फैक्ट्रियां मजदूरों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल बनने के बजाय मौत का जाल बनती जा रही हैं। पिछले दो महीनों में अलग-अलग औद्योगिक हादसों में छह मजदूरों की मौत के बावजूद फैक्ट्री संचालकों ने कोई सबक नहीं लिया। कहीं मशीन में कपड़ा फंसने से मजदूर की जान जा रही है तो कहीं आग और अन्य हादसे श्रमिकों के परिवारों को जिंदगीभर का दर्द दे रहे हैं। लगातार हो रहे इन हादसों पर आखिरकार जिला प्रशासन की नींद टूटी। मंगलवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने श्रम विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ कबाड़ी रोड और किशनपुरा क्षेत्र में तीन औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सुरक्षा इंतजामों की गंभीर खामियां सामने आईं। एक फैक्ट्री को सील भी किया गया है निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने फैक्ट्री संचालकों से सीधे सवाल किए कि जब मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम ही नहीं हैं तो उन्हें मशीनों पर काम करने के लिए कैसे छोड़ा जा रहा है? श्री बालाजी उद्योग में मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला श्रमिक की दर्दनाक मौत के मामले ने प्रशासन को विशेष रूप से झकझोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि फैक्ट्रियों में सेफ्टी नॉर्म्स और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन नहीं किया जा रहा। कई जगह मजदूरों की सुरक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश और व्यवस्थाएं तक मौजूद नहीं हैं। यह सीधे तौर पर फैक्ट्री संचालकों की जिम्मेदारी है मजदूरों को कर्मचारी नहीं, अपना भागीदार समझें फैक्ट्री मालिक डीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने फैक्ट्री संचालकों को दो टुक कहा कि श्रमिकों की जान से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूरों को केवल उत्पादन का साधन समझने के बजाय उन्हें अपना भागीदार समझना होगा। फायर सेफ्टी, मशीनों की सुरक्षा और श्रम कानूनों के सभी प्रावधानों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने डीएलसी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक हादसे में जिम्मेदारी तय की जाए और जिन फैक्ट्री संचालकों या अन्य जिम्मेदार लोगों की लापरवाही सामने आए, उनके खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए अधिकारियों की लापरवाही मिली तो उन पर भी कार्रवाई डीसी ने SDM से संबंधित औद्योगिक इकाइयों की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निरीक्षण और निगरानी में श्रम विभाग या अन्य अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन का कहना है कि औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले बहुत से श्रमिक दूसरे राज्यों और क्षेत्रों से आते हैं। उनकी सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना प्रशासन का नैतिक और कानूनी दायित्व है एक फैक्ट्री सील, श्रम विभाग ने ऑनलाइन निरीक्षण प्रक्रिया का दिया हवाला श्रम विभाग के कमिश्नर हवा सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने दो फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया था, जिनमें से एक को सील कर दिया गया है। संबंधित इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत तिमाही आधार पर करीब 15 फैक्ट्रियों का निरीक्षण करता है। गंभीर और आपराधिक मामलों में जिला प्रशासन की अनुमति और निर्देशों के अनुसार आगे कार्रवाई की जाती है औद्योगिक हादसों के बाद एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या फैक्ट्री मालिक मृतक मजदूर के परिजनों को मुआवजे की रकम देकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो सकते हैं? अक्सर आर्थिक सहायता मिलने के बाद मामला शांत हो जाता है, लेकिन हादसे के वास्तविक कारणों, सुरक्षा में चूक़ और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का सवाल पीछे छूट जाता है। मजदूर की जिंदगी की कीमत केवल मुआवजे से नहीं आंकी जा सकती। जरूरत इस बात की है कि हर हादसे की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर मुकदमा दर्ज हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू कराया जाए। बाइट डॉ हरीश वशिष्ठ उपायुक्त बाइट हवा सिंह कमिश्नर श्रम विभाग0
0
Report
बदायूँ में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं ने किया हंगामा, हटाने की मांग
Usahait, Uttar Pradesh:बदायूँ में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, हटाने की मांग! शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने किया हंगामा। महिलाओं का आरोप—शराब ठेका नजदीक होने से उनके पति शराब पीकर घर में करते हैं मारपीट। शराब ठेके से परेशान महिलाओं ने जताया आक्रोश। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस, स्थिति संभालने में जुटी। कस्बा ओरछी चौराहा, थाना फैजगंज बेहटा का मामला0
0
Report
करनाल में JJP बैठक: चौटाला का आरोप, कानून-व्यवस्था पर सवाल
Karnal, Haryana:करनाल में जेजेपी की हुई बैठक, बैठक में पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेता समेत अजय सिंह चौटाला. मीडिया से बातचीत उन्होंने कहा कि संगठन में लगातार विस्तार हो रहा है और इसी के लिए जनसंपर्क अभियान हमारा चल रहा है. अमित शाह की यात्रा को लेकर अजय चौटाला ने कहा कि सत्ता में बैठे हुए लोग इस तरह की यात्रा निकाल रही है वह कंट्रोल क्यों नहीं कर रहे है उन्होंने कहा कि ताकत तो उनके पास है बजाए कंट्रोल करने के वह विरोधता कर रहे है. अजय ने कहा कि आज प्रदेश में जो हालात है स्थिति ऐसी है और हमारे मुख्यमंत्री कभी विदेश दौरे पर जाते हैं और वहां से आने के बाद पंजाब चुनाव के प्रचार के लिए वहां चले जाते हैं और हरियाणा में लगातार अपहरण, बलात्कार, लूट, जैसी घटनाएं हो रही है जिस पर कोई कंट्रोल नहीं है तुमने कहा कि किस की तो दुर्गति हो रही है यह कह रहे हैं फसल MSP पर खरीदते हैं और करनाल में धान की किस तरह से दुर्गति हो रही है सभी को पता है.0
0
Report
Advertisement
सरगुजा में अवैध लकड़ी मिल पर छापामार, 5 लाख से अधिक की चिरान बरामद
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा जिले में अवैध रूप से संचालित लकड़ी मिल में वन विभाग ने छापामार कार्रवाई कर 5 लाख रुपए से अधिक के अवैध चिरान लकड़ी बरामद किया है। आपको बता दें कि लुंड्रा वन परिक्षेत्र में वन विभाग को सूचना मिली कि रघुनाथपुर जिले में अवैध रूप से लकड़ी मिल संचालित किया जा रहा है। वहां बड़े पैमाने पर सागौन, साल जैसी कीमती चिरान लकड़ियां रखी गई थीं। वन विभाग ने अवैध रूप से संचालित लकड़ी मिल में दबिश देकर 5 लाख रुपए से अधिक के अवैध चिरान बरामद किया है। बताया जा रहा है कि सुरेश गुप्ता और आकाश गुप्ता के द्वारा इस धंधे का संचालन किया जा रहा था। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने लकड़ियों के संबंध में वैध दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा, लेकिन कई घंटे गुजर गए और कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद वन विभाग ने सभी लकड़ियों को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
पीलीभीत में सपा पर बरसे महंत राजू दास: बोले 2027 में 30 सीटों पर सिमट जाएगी सपा
Chidaiyadeh, Uttar Pradesh:पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ जी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में पहुंचे अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव की तुलना 'कालनेमि' से करते हुए कहा कि सपा का सनातन धर्म और संस्कृति से कोई सरोकार नहीं है। पत्रकारों से बातचीत में महंत राजू दास ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक मंच की मर्यादा बनाए रखी, जबकि अखिलेश यादव धार्मिक आयोजनों में भी राजनीतिक बयानबाजी करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जब चुनावी चुनौती स्वीकार की, तो अखिलेश पीछे हट गए और ट्वीट करने लगे। महंत राजू दास ने कहा कि जो लोग अभी तक अयोध्या जाकर प्रभु श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन नहीं कर सके और संतों का आशीर्वाद नहीं ले पाए, हिंदू अगर उन पर विश्वास करेंगे तो यह 'कालनेमि' जैसा विश्वासघात होगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर महंत राजू दास ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा और वह 30 सीटों से अधिक नहीं जीत पाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो सनातन संस्कृति, हिंदू और हिंदुत्व के साथ चलेगा, वही देश व प्रदेश पर राज करेगा। प्रदेश में वही सत्ता में रहेगा जो भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त शासन देगा और जिसके राज में गुंडे-माफिया या तो जेल में होंगे या सीधे ऊपर प्रभु से मिलेंगे। इसके साथ ही बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में बोलते हुए महंत राजू दास ने कहा कि उन्होंने भगवान की लीला का वर्णन केवल विनोद भाव में किया था। उन्होंने विरोधियों को घेरते हुए कहा कि जो लोग देवी-देवताओं पर सवाल उठाते हैं, वे मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। उन्होंने चुनौती दी कि यदि विरोधियों में साहस है, तो वे आगे आकर कहें कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का भव्य मंदिर वे बनवाएंगे।0
0
Report
BSF से सेवानिवृत्त हुए जय सिंह का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत देवेंद्र प्रधान पारोली के नेतृत्व मे
Jasrana, Uttar Pradesh:BSF से सेवानिवृत्त हुए जय सिंह का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत देवेंद्र प्रधान पारोली के नेतृत्व में ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर दी बधाई, देश की सीमाओं की सुरक्षा में योगदान को किया नमन जसराना (फिरोजाबाद)। सीमा सुरक्षा बल (BSF) में देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद जय सिंह सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल रहा। देवेंद्र प्रधान पारोली के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक उनके स्वागत के लिए पहुंचे। लोगों ने फूल-मालाओं और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत करते हुए देशसेवा के लिए सम्मानित किया। जय सिंह ने अपने सेवाकाल में देश की सीमाओं की सुरक्षा और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारियां निभाईं। उनकी वर्षों की सेवा और योगदान को याद करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि सैनिक का सम्मान केवल उसकी वर्दी तक सीमित नहीं होता, बल्कि उसकी राष्ट्रसेवा का गौरव जीवनभर बना रहता है। विद्यार्थी अर्चित चौहान के पूज्य पिताजी जय सिंह की सेवानिवृत्ति पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया। इस दौरान देवेंद्र प्रधान पारोली सहित मौजूद ग्रामीणों ने उनके सुखमय, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भारत माता की जय और जय हिंद के उद्घोष के साथ देश के वीर जवान की राष्ट्रसेवा को नमन किया।0
0
Report
Advertisement
133वीं राष्ट्रीय दशहरा मेले कुश्ती दंगल में 500 से अधिक पहलवान, 14 वर्गों में टक्कर
Kota, Rajasthan:133 वाँ राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026, चम्बल राजस्थान केसरी कुश्ती दंगल में 500 से अधिक पहलवान दिखा रहे दम, आठ टाइटल्स के लिए एक दूसरे को दे रहे कड़ी टक्कर, कुल 14 वर्ग भार में हो रही कुश्ती आयोजित, "किक द ड्रग्स,पिक द स्पोर्ट्स" थीम पर आयोजन, कुश्ती के रोमांच के साथ खेल भावना और नशा मुक्ति का दे रहे संदेश, फ्री स्टाइल,ग्रीको रोमन एवं महिला वर्ग में हो रहे कुश्ती के मुकाबले, पुरुष वर्ग में चंबल राजस्थान केसरी,कुमार एवं बसंत टाइल्स एवं महिला वर्ग में हाड़ी रानी चंबल,केसरी हाड़ी रानी चंबल कुमारी एवं हाड़ी रानी किशोरी के मिलेंगे खिताब, विजेताओं को 13लाख रुपए की इनामी राशि के साथ 11क्विंटल घी होगा वितरित, कई प्रदेशों के पहलवान कुश्ती प्रतियोगिता में ले रहे हिस्सा, राजस्थान में बढ़ रहा कुश्ती का क्रेज,युवाओं में दिख रहा उत्साह0
0
Report
टोंक के आटोली में मतदान 50% तक पहुँचा, ईवीएम खराबी से पल भर रुका
Kota, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) नवसृजीत पंचायत समिति पचेवर के आटोली ,कुराड बापुंदा पंचायत में धीरे गति से चल रहे मतदान मे 3 बजे तक पचास प्रतिशत मतदान हुआ। आटोली मैं बूथ नंबर 19 ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने के चलते करीब 15 मिनट मतदान रुका। तकनीकी अधिकारी ने दुरस्त करने के बाद ही वापस मतदान सुरु हुआ। आटोली में 200 मीटर दायरे में प्रत्याशी के समर्थक प्रचार करने पर पुलिस और सेक्टर प्रभारी सुशील कुमार ने समर्थकों को बाहर खदेड़ा। नव मतदाता भी बढ़ चढ़कर के मतदान मैं भाग ले रहे हैं। मतदाताओं का कहना है कि करीब 4 किलोमीटर दूर तय कर मतदान केंद्र पहुंचने में देरी होने के कारण मतदान धीरे चल रहा है। पुलिस अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी मतदान केंद्रों का बार-बार निरीक्षण कर रहे हैं。0
0
Report
ग्वालियर में अगवा मासूम: मां की दरदनाक कोशिशों के बीच बच्ची वापस कैसे पाएगी?
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ग्वालियर बस स्टैंड से अगवा हुई मासूम की माँ बच्ची के मिलने के बाद भी बच्ची वापस पाने के लिए दर-दर भटक रही बच्ची के मिलने के बाद पड़ाव थाना पुलिस ने उसे चाइल्ड लाइन केयर सेंटर (मातृ छाया )भेजा था बच्ची की मां और परिजनों पर आधार कार्ड सहित कोई वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण चाइल्ड लाइन (मातृ छाया )वाले बच्ची को अभी उसकी मां के सुपुर्द नहीं कर रहे बच्ची को वापस पाने की दरखास्त लेकर रोती बिलखती हुई मां पहुंची एसपी ऑफिस एसपी ऑफिस ऑफिस में मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्ची को उसकी मां से मिलाने के लिए हर संभव मदद दिलाने کا दिया गया आश्वासन0
0
Report
Advertisement
