229001
रायबरेलीः सुपर सीडर से जुताई कर रहे ट्रैक्टर में लगी भीषण आग
Raebareli, Uttar Pradesh:महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अतरेहटा गांव में सुपर सीडर से जुताई कर रहे ट्रैक्टर में भीषण आग लग गयी। ट्रैक्टर धू-धूू कर जला उठा। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी थी। ट्रैक्टर और सुपर सीडर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना के कोचिंग सेंटर के पास गोलीबारी, एक घायल; पुलिस ने जांच शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): FIRING REPORTED OUTSIDE EDUCATOR FAISAL KHAN ALIAS ‘KHAN SIR’S COACHING CENTRE, POLICE RUSH TO SPOT, INVESTIGATION UNDERWAY FAISAL KHAN ALIAS ‘KHAN SIR’ (EDUCATOR) & KARTIKEYA SHARMA (PATNA SSP) S/B खान सर के कैंपस के पास, मुसल्लाहपुर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ के कोचिंग सेंटर ने करवाई है फायरिंग 8 - 10 राउंड फायरिंग हुई है एक का सिर भी फाड़ दिया है0
0
Report
संभल में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा खोखला: अफसरों के रिश्वतखोरी के वीडियो वायरल
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल टॉपलाइन ... भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है ....लेकिन संभल के सरकारी महकमों में सरकारी कर्मचारी ही नहीं बल्कि आला अफसर भी भ्रष्टाचार और रिश्वत खोरी के मामले में योगी सरकार के भ्रष्टाचार पर अंकुश के जीरो टॉलरेंस के दावों की धज्जियां उड़ा रहे है .....चौंकाने वाली बात यह है ..अफ़सरों की रिश्वत खोरी के तमाम वायरल वीडियो और जांच रिपोर्टों में भ्रष्टाचार की पुष्टि के बावजूद रिश्वत खोरी और भ्रष्टाचार के मामलों के आरोपी अफसर अभी भी विभागों में अपनी कुर्सियों पर जमे हुए है ... संभल जनपद में जिला प्रोवेशन अधिकारी चंद्रभूषण के मिशन वात्सल्य और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाओं के सरकारी बजट में 60 लाख से अधिक के भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े की प्रशासन की जांच कमेटी की रिपोर्ट में पुष्टि के बाद ...अब जिला पंचायत राज अधिकारी चेतन्य पाल सिंह की रिश्वत खोरी और भ्रष्टाचार के मामले की कई वायरल वीडियो सामने आई है ...सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तमाम वीडियो ने DPRO चेतन्य पाल सिंह और उनके दफ्तर के बाबू रिश्वत लेते और रिश्वत के लिए ग्राम प्रधान और जिला पंचायत विभाग के कर्मचारियों को धमकाते नजर आ रहे है ... सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में डी पी आर ओ और उनके करीबी कर्मचारी रिश्वत की अवैध वसूली के लिए बेखोफ होकर दबंगई दिखाते नजर आ रहे है ... हैरान करने वाली बात यह है जनपद के जिला अधिकारी अंकित खंडेलवाल जनपद का कार्य भार संभालने के 25 दिन के अंदर 5 ग्राम सचिव , 1 लेखपाल , 1 अनुरेखक समेत लगभग 10 कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही कर चुके है ...लेकिन इसके बावजूद सरकारी महकमे के अफसरों और कर्मचारियों की रिश्वत खोरी और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है .. खास बात यह है ..रिश्वत खोरी और भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे अफसरों और कर्मचारियों के ट्रांसफर और कठोर कार्यवाही की शासन से डीएम की सिफारिश के भी भ्रष्टाचार और रिश्वत खोरी के आरोपी अधिकारी अपने रसूख और राजनीतिक पहुंच के चलते हुए अपने विभागों में कुर्सियों पर जमे हुए है ...जिसकी वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार और रिश्वत खोरी पर अंकुश के दावों को लेकर सवाल खड़े हो रहे है 。 जिला पंचायत राज अधिकारी चेतन्य पाल सिंह का फाइल फोटो .. ... प्रशासन की जांच कमेटी की रिपोर्ट में 60 लाख से अधिक के भ्रष्टाचार के आरोपी ..DPO चंद्रभूषण यादव का फाइल फोटो ...जांच रिपोर्ट की कॉपी .........शासन से कठोर कार्यवाही ,जनपद से ट्रांसफर की सिफारिश के 25 दिन बाद भी कोई FIR / किसी तरह की कार्यवाही नहीं ,0
0
Report
NH 48 पर भीषण हादसा: भैंसों से भरे ट्रक में ट्रेलर घुसा, कई घायल
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा लोकेशन – NH 48, मांडल भीलवाड़ा के मांडल से खबर, नेशनल हाईवे 48 पर भीषण सड़क दुघर्टना, भैंसों से भरे ट्रक में जा घुसा ट्रैलर, रायसिंह पूरा गांव के नेशनल हाईवे 48 पर हुई दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक भैंस और बछड़े घायल, करीब तीन बछड़ों की मौत, ट्रेलर चालक सहित तीन व्यक्ति घायल, सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस, घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल, मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब आधा घंटे मशक्कत के सुचारू करवाया यातायात, मंगलवार देर रात की घटना,0
0
Report
Advertisement
मुरैना के अम्बाह हत्या केस में नया मोड़; आरोपी हथियार-धमकी दे रहे
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में हत्या के एक पुराने मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। एसपी जनसुनवाई में पहुंची एक पीड़ित मां ने आरोपियों पर धमकाने और हथियार लेकर घर आने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद एसपी ने अंबाह पुलिस को बड़ा निर्देश दिया है। मामला मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र का है, जहां आज एसपी ऑफिस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अंबाह के अझेड़ा निवासी महिला प्रवीणा तोमर ने अपने बेटे अजय तोमर हत्याकांड को लेकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि 9 अप्रैल 2025 को अंबाह के चुंगी नाका रोड स्थित घर के सामने उनके बड़े बेटे अजय तोमर की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने हत्या के मामले में दर्ज सभी आरोपियों को नाबालिग बताया, जिसके चलते उन्हें जमानत मिल गई। पीड़ित मां का आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी हथियार लेकर घर पहुंचते हैं और परिवार को धमकाते हैं। आरोपियों द्वारा कहा जाता है कि “पहले बड़े बेटे को मारा, अब छोटे का नंबर है।” प्रवीणा तोमर ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पर्याप्त कार्रवाई नहीं हुई। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने आरोपियों द्वारा अवैध फायरिंग और धमकी देने से जुड़े फोटो और अन्य सबूत भी पुलिस अधीक्षक को सौंपे। बाइट प्रवीणा तोमर पीड़िता मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने अंबाह पुलिस को दो दिन के भीतर आरोपियों के परिवार के सभी शस्त्र लाइसेंस की जानकारी जुटाकर उन्हें निरस्त करने संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक सुरक्षा और न्याय मिल पाता है। बाइट धर्मराज मीणा पुलिसअधीक्षक मुरैना फिलहाल, एसपी के सख्त निर्देशों के बाद अंबाह पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दो दिन के भीतर पुलिस क्या रिपोर्ट पेश करती है।0
0
Report
नाबालिग किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। कोतवाली देवरनियां पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी बरेली-नैनीताल हाईवे स्थित वसुधरन ढाल के पास से की गई। पुलिस के अनुसार, देवरनियां क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 16 मार्च 2026 को अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने 9 अप्रैल को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था। पीड़िता के बयान एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। इसके बाद से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। सोमवार को तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल पवन बंसल एवं शिवम शर्मा शामिल रहे।0
0
Report
बुराड़ी विवाद: MCD ने संजीव झा-गगन चौधरी के घर पर कब्ज़े के आरोप में तुड़वाई कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | BJP नेता मनोज तिवारी कहते हैं, "बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा और AAP पार्षद गगन चौधरी मेरे घर आए थे। अपनी अवैध रूप से हथियाई गई ज़मीन को बचाने की कोशिश में, इन दोनों लोगों ने एक साज़िश रची और गाँव वालों को गुमराह किया... आम आदमी पार्टी सरकार को बदनाम करने पर तुली हुई है क्योंकि उन्होंने खुद तो कुछ किया नहीं, और अब जब अच्छे काम हो रहे हैं, तो उन्हें जलन हो रही है। इसलिए, इसी एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए, आज जगतपुर गाँव में, खास तौर पर एक ऐसे घर के मामले में जो अभी बन रहा था—या यूँ कहें कि जिसकी दीवारें पहले से ही खड़ी थीं—उसे तकनीकी रूप से अभी भी 'निर्माणाधीन' ही माना जाता है। इस निर्माणाधीन घर के संबंध में, पार्षद ने खुद ही MCD के एक अधिकारी को भेजकर उसके एक छोटे से हिस्से को तुड़वा दिया, और फिर यह कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया: 'देखो, O-Zone नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है...' जिस घर में संजीव झा अभी खुद रहते हैं, वह घर भी सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करके ही बनाया गया है…0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी लाइन होटल पर ड्रग डोडा बरामद, दो गिरफ्तार
Motihari, Bihar: ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के मोतिहारी में लाइन होटल पर खुलेआम चल रहा था नशे का कारोबार। नशे का सामान कोड वर्ड बोलने वाले को ही मिलता था लिहाजा धन्धा फल फूल रहा था। जिस लाइन होटल से मादक पदार्थ डोडा बरामद हुआ है उसपर पहले भी इसी मामले में एफआईआर दर्ज है पर नशे के धन्धे में मुनाफा कुछ इस कदर है कि जेल से छूटने के बाद पंजाबी ढाबा लाईन होटल के संचालक ने एक बार फिर से मादक पदार्थ डोडा बेचने का धन्धा शुरू कर दिया था। मोतिहारी के कोटवा कदम चौक के समीप डीएसपी सदर 2 जीतेश पाण्डेय के नेतृत्व में कोटवा पुलिस द्वारा छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ डोडा बरामद किया गया। मौके पर पंहुचे एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर उनके संलिप्तता की जांच की जा रही है। छापेमारी एक ढाबा में किया गया हालांकि ढाबा में छोटे मोटे जरूरत के सामान की बिक्री की आड़ में डोडा - अफीम बेचने का काम किया जा रहा था। मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा उसकी पहचान कर ली गई है। छापेमारी के दौरान एफएसएल, साइबर और डीआई की टीम भी मौजूद थी। बताया जाता है कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दो बोरा में रखे 56 किलो डोडा, सौ ग्राम अफीम की तरह तरल पदार्थ, गांजा और पांच हजार नकद रुपया बरामद किया है। पुलिस द्वारा सूखे नशे के कारोबारी के रूप में पंजाब लाइन होटल के अजीत सिंह की पहचान की गई है। उसपर कोटवा थाना में 2023 में सूखा नशा के कारोबार में संलिप्तता को लेकर मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सूखे नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी सदर 2 जितेश पाण्डेय ने बताया कि ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर पर पुलिस की पैनी नजर अवैध गतिविधि करने वाले आर्केस्ट्रा, होटल, ढाबा और लाइन होटलों पर है। गलत और अवैध गतिविधि करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
घोरावल में बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत, मातम
Obra, Uttar Pradesh:सोभद्र के घोरावल क्षेत्र में बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। खेत में शौच के लिए गईं दो बालिकाएं बारिश शुरू होने पर एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं, लेकिन कुछ ही पलों बाद आकाशीय बिजली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से झुलसी दोनों बालिकाओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नौगवां नंदलाल गांव की घटना है। बताया जा रहा है कि करमा थाना क्षेत्र के बसदेवा गांव निवासी 10 वर्षीय आंचल गर्मी की छुट्टियां बिताने अपनी मौसी के घर आई थी। मंगलवार की शाम वह गांव की 14 वर्षीय पूजा के साथ घर से कुछ दूरी पर खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों पास में स्थित एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी तेज चमक और गरज के साथ आकाशीय बिजली पेड़ के पास गिरी और दोनों बालिकाएं उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो मासूम बच्चियों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची घोरावल कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
भगवंत मान ने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ LOC जारी होने की बात कही
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: BHAGWANT MANN (PUNJAB CM) PRESS CONFERENCE CHANDIGARH | SAD नेता बिक्रम मजीठिया के बारे में पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा, "...अब जब उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है. तो लोगों को फंसाने के बाद वह फरार हो गए हैं. हमने उनके खिलाफ 'लुक आउट सर्कुलर' (LOC) भी जारी कर दिया है."0
0
Report
Advertisement
कर्नाटक के मुख्यमंत्री-designate DK शिवाकुमार अपने आवास पहुँचे; विजुअल्स जारी
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): KARNATAKA CM DESIGNATE DK SHIVAKUMAR ARRIVES AT HIS RESIDENCE/ VISUALS0
0
Report
हिमाचल के उपमुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक बसों का निरीक्षण कर सेवा-योजनाओं पर संकेत दिए
Noida, Uttar Pradesh:सोलन (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने HRTC के बेड़े में शामिल हो रही नई इलेक्ट्रिक बसों का निरीक्षण किया और सोलन-बरूड़ी मार्ग पर इलेक्ट्रिक बस में यात्रा की। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा, '297 बसें आनी हैं, दो बार में आनी हैं; पहले बार में 150 बसें आएंगी और दूसरी में बची हुई बसें आएंगी। यहां पर 80 बसें पहुंच गई हैं। पहली जो इलेक्ट्रिक बसें आई थीं उनका रंग नीला था, तो हमने कहा था दो HRTC का मूल्य रंग चलते हों; आप वही रंग इलेक्ट्रिक बसें में रखें और इनकी क्षमता पहले जब ये ट्रायल के लिए आई थीं तब इनकी क्षमता 30 यात्रियों की थी, तब हमने इन्हें कहा था कि इसे 32 यात्रियों के लिए करो। तो वो सीट लग गई है। बस में हमने लोगों के सामान रखने के लिए रैक बनाए गए थे, कहा था तो वो भी लग गया है; सीट हमने बदलने को कहा था ताकि लोग आराम से बैठ सकें, वो भी बदल गया है... चार्जिंग स्टेशन हमने प्रदेश में स्थापित कर दिए हैं और ट्रांसफार्मर लग गए हैं। 30-32 इलाकों में इसका ट्रायल होना था, वो भी लगभग पूरा गया है, जहां पर इलेक्ट्रिक बसें चला सकते हैं, वहां पर हम इसका अलॉटमेंट करेंगे।0
0
Report
जयपुर RTO निरीक्षक पर ऑडियो: 16 गाड़ियाँ, 30 गाड़ियों का हवाला
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर। मार्बल से लदी गाड़ियों को पार करने का खेल! परिवहन विभाग से जुड़ा एक ऑडियो आया सामने। जयपुर RTO द्वितीय के निरीक्षक अनिल बसवाल का बताया जा रहा ऑडियो। ऑडियो में बसवाल और एक अन्य व्यक्ति की बातचीत। प्राइवेट व्यक्ति बता रहा, मेरी 16 गाड़ियां चल रही। जबकि इंस्पेक्टर 30 गाड़ियों का दे रहा हवाला। 2500 रुपए प्रति गाड़ी प्रतिमाह वसूली की बात ऑडियो में। ज़ी मीडिया ने पूछा तो परिवहन निरीक्षक अनिल बसवाल ने किया इनकार। कहा, ऑडियो में मेरी आवाज नहीं, एडिट किया गया। ज़ी मीडिया नहीं करता वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि0
0
Report
Advertisement
कलानौर के मुल्तानी अस्पताल में ग्रेनेड धमाका: मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:GURDASPUR (PUNJAB): ADITYA SHARMA (SSP)ON MULTANI HOSPITAL KALANAUR GRENADE ATTACK CASE / MAIN ACCUSED DHARMENDRA SINGH ALIAS CHINDI ARRESTED FROM TARN TARAN / FORENSIC CONFIRMATION OF GRENADE ATTACK गुरदासपुर के SSP आदित्य शर्मा ने कहा, "दोपहर करीब 3:00 बजे, कलानौर के SHO को सूचना मिली कि कलानौर के मुल्तानी अस्पताल में एक ज़ोरदार धमाका हुआ है। SHO और DSP ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया। हमारी फोरेंसिक टीम ने वहां ग्रेनेड होने की पुष्टि की। इस घटना के संबंध में, पुलिस ने कई टीमें गठित कीं। पंजाब पुलिस और उसकी काउंटर-इंटेलिजेंस विंग के एक संयुक्त अभियान के ज़रिए—जिसमें तकनीकी और मानवीय, दोनों तरह की खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करते हुए विस्तृत जांच की गई—मुख्य आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। वह कलानौर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अगवान गांव का रहने वाला है। इसके अलावा, इस मामले में एक विदेशी हैंडलर का नाम भी सामने आया है, और पुलिस फिलहाल सभी संबंधित तथ्यों की गंभीरता से और गहन जांच कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब के DGP के निर्देशों के आधार पर, पंजाब पुलिस राज्य के भीतर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।"0
0
Report
अलीगढ़ में गोलीबारी: दोस्त के बचाते युवक घायल, पुलिस तलाश में
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुंबई से लौटे युवक को मारी गोली, घायल जेएन मेडिकल कॉलेज में एडमिट, दोस्त को बचाने पहुँचे युवक फैजान पर फायरिंग, पैर में लगी गोली, युवक पर हमला करने वाले हमलावर युवक मौके से फरार, घटना से इलाके में फैली सनसनी, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, घटना की सूचना पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी, अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना इलाके के फ़िर्दौस नगर की घटना.0
0
Report
उदयपुर के गोगुंदा हाईवे पर तेज रफ्तार गुजरात कार ने मजदूर की मौत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जिले के गोगुंदा हाईवे पर बायण माता मंदिर के समीप हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। गुजरात नंबर की तेज रफ्तार कार ने चाय लेने जा रहे मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।नजानकारी के अनुसार सूरजगढ़ निवासी रूपा पुत्र रामा गमेती गोगुंदा में शिवम हॉस्पिटल के पास सुनील मराठी के घर पर मजदूरी का कार्य कर रहा था। वह पास के होटल पर चाय लेने जा रहा था। इसी दौरान उदयपुर की ओर से आ रही गुजरात नंबर की तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रूपा करीब 10 फीट उछलकर कार के शीशे पर जा गिरा। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और कार का पीछा करते हुए टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। कार में सवार पांच गुजराती पर्यटक उदयपुर से माउंट आबू की ओर जा रहे थे。0
0
Report
Advertisement
