रायबरेलीः सुची चौराहे के पास ट्रैक्टर और लोडर आपस में भिड़े, लोडर चालक अस्पताल में भर्ती
Raebareli, Uttar Pradesh:सलोन कोतवाली क्षेत्र के सुची चौराहे के पास एक ट्रैक्टर और लोडर के बीच आपस में टक्कर हो गई। इस टक्कर में लोडर के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों की मदद से लोडर चालक को बाहर निकालाकर एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमीन में हिस्सा और रहने के लिए घर की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंची महिला ने जमीन में लेट कर किया प्रदर्शन
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर: पति की जमीन में हिस्सा और रहने के लिए घर की मांग, न्याय की आस में डीएम कार्यालय पहुंची महिला ने जमीन पर लेटकर किया प्रदर्शन यूपी के हमीरपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक महिला का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला।
न्याय की गुहार लेकर पहुंची महिला जमीन पर लेटकर दंडवत करती और रोती-बिलखती नजर आई। महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर पति की जमीन में हिस्सा नहीं देने और घर में रहने के लिए जगह न देने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसका पति पिछले एक साल से लापता है, लेकिन पुलिस से शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
जमीन पर लेटकर न्याय मांगती महिला को देखकर मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे उठाया और जिलाधिकारी के सामने पेश किया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त लोगों का ध्यान एक महिला की ओर आकर्षित हो गया, जब वह जमीन पर लेटकर दंडवत करती हुई जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ने लगी। महिला रोती-बिलखती और जमीन पर माथा टेकते हुए न्याय की गुहार लगाती नजर आई उसके ससुराल वाले उसे उसके पति की जमीन में हिस्सा नहीं दे रहे हैं। ससुराल पक्ष उसे घर में रहने के लिए जगह भी नहीं दे रहा है। पति के गायब होने के मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
कलेक्ट्रेट परिसर में महिला को जमीन पर लेटकर प्रदर्शन करते देख महिला पुलिसकर्मियों ने उसे उठाया और जिलाधिकारी के सामने पेश किया, ताकि वह अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रख सके।
