229001
Raebareli: रोडवेज बसों में ट्रैकिंग डिवाइस से चालकों की मनमानी पर लगाम
Raebareli, Uttar Pradesh:रोडवेज बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगने के बाद चालकों की मनमानी पकड़ में आ रही है। लखनऊ स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से बसों की स्पीड और अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इससे बस संचालन में सुधार की उम्मीद है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्रुखाबाद में पति ने प्रेमी के साथ पत्नी देख हंगामा मचाया, पुलिस जांच जारी
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस, युवक फरार फर्रुखाबाद- फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्रानगंज के पास सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक पति ने अपनी पत्नी पर प्रेमी से बातचीत और संबंध रखने का आरोप लगाते हुए उसे युवक के साथ पकड़ लेने का दावा किया। मामले को लेकर मौके पर काफी देर तक विवाद और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि पति को काफी समय से अपनी पत्नी पर शक था। आरोप है कि पत्नी मोबाइल फोन पर एक युवक से लगातार बातचीत करती थी। सोमवार को पति ने कथित तौर पर दोनों को एक साथ देख लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर कहासुनी शुरू हो गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।0
0
Report
अमलीपदर के जगन्नाथ मंदिर में गूंजी पुरी की परंपरा, ध्वज परिवर्तन नीति संपन्न Jagannath Culture Echoe
Majarkata, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित अमलीपदर के जगन्नाथ मंदिर में पुरी की प्राचीन ध्वज परिवर्तन नीति का भव्य आयोजन हुआ। सनातन धर्म की जीवंत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ के शिखर पर ध्वज बदला गया। श्रद्धालुओं ने इसे केवल अनुष्ठान नहीं, बल्कि भगवान से अटूट आस्था का प्रतीक बताया। इस आयोजन से ओडिशा की जगन्नाथ संस्कृति की गूंज अब छत्तीसगढ़ तक पहुंची, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया।0
0
Report
शिव मंदिर से मूर्तियों की चोरी: क्षेत्र में आक्रोश
Noida, Uttar Pradesh:शिव मंदिर में मूर्तियों की चोरी देर रात की बताई जा रही है घटना सिलोर रोड मधुबन कॉलोनी के पास स्थित शिव मंदिर को बनाया निशाना मूर्तियों की चोरी से लोगों में रोष आक्रोशित लोग रिपोर्ट दर्ज कराने सदर थाने पहुंचे पुलिस मामले की जांच में जुटी एंकर बूंदी बूंदी शहर के सिलोर रोड स्थित मधुबन कॉलोनी के पास बने शिव मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर की मूर्तियां चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को लगी, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर में स्थापित मूर्तियों की चोरी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और लोगों में नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। मामले को लेकर क्षेत्रवासी सदर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर चोरी हुई मूर्तियों की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के क्षेत्र में पूछताछ और जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जालौन के कोल्ड स्टोर गैस रिसाव से मजदूर झुलसा, अस्पताल भर्ती
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कोल्ड स्टोर में काम करते समय गैस रिसाव से झुलसा मजदूर, काम करने के दौरान गैस रिसाव होने से बुरी तरह झुलसा मैनपुरी निवासी मजदूर अनूप, आनन-फानन में मजदूर साथियों ने झुलसे मजदूर को निजी अस्पताल में कराया भर्ती, अंडा गांव के पास बिना नियम और मानकों के संचालित हो रहा कोल्ड स्टोर, नियमों की अनदेखी और लापरवाही के चलते गैस रिसाव होने से हुआ हादसा, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कोंच-एट Road स्तिथ अंडा गांव के पास का मामला।0
0
Report
मान्धाता धाम में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, विशाल महाप्रसाद एवं भंडारे का हुआ दिव्य आयोजन
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:मान्धाता धाम में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, विशाल महाप्रसाद एवं भंडारे का हुआ दिव्य आयोजन प्रतापगढ -शिव हनुमान मंदिर मान्धाता के पावन परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत विशाल महाप्रसाद एवं भंडारे का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्त्व से जुड़े इस दिव्य धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। इस पुण्य आयोजन का शुभ कार्य हाईकोर्ट के अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा उर्फ बच्चा मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी निशा मिश्रा द्वारा श्रद्धा भाव से कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के पुजारी नंदलाल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। वहीं क्षेत्र के प्रकांड विद्वान रामकृष्ण पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य भगवान भोलेनाथ एवं संकट मोचन वीर हनुमान जी का पूजन सम्पन्न कराया। मंत्रों की दिव्य ध्वनि से पूरा वातावरण आध्यात्मिक चेतना से गूंज उठा। मुख्य यजमान के रूप में शैलेंद्र मिश्रा एवं निशा मिश्रा ने पूर्ण विधि-विधान से पूजा कर महाप्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। भंडारे में मांधाता क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी भक्तों ने भगवान शिव एवं हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बादल पटेल ने भी भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन की सराहना की। पूरा आयोजन भक्तिभाव, सेवा और सनातन संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत करता दिखाई दिया।0
0
Report
कोटा के टोल नाके पर ट्रॉला ने टोल कर्मी मयंक की दर्दनाक मौत
Kota, Rajasthan:कोटा एंकर रफ्तार का कहर ट्रेलर ने कुचला था टोलकर्मी को वीडियो आया था सामने. कोटा एंकर ट्रेलर की चपेट में आकर टोल कर्मी की मौत के मामले में दिल दहलाने वाली लाइव तस्वीर सामने आई है. तस्वीरों में देखा जा सकता है किस प्रकार ट्रेलर की चपेट से एक युवक की दर्दनाक मौत हो जाती है. हादसा दो दिन पहले कोटा ग्रामीण के कनवास इलाके में स्थित टोलनाके के पास हुआ था. हादसे में टोल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई थी. मृतक 21 वर्षीय मयंक पनवाड़ इलाके का निवासी था, हादसा डरा-अरनिया स्टेट हाईवे पर बास्याहेडी और कनवास के बीच स्थित टोल नाके पर हुआ था. मयंक रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर था. वह सड़क पार कर ही रहा था कि कनवास की ओर से धूलेट की तरफ जा रहे एक ट्रॉले ने उसे चपेट में ले लिया था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मयंक ट्रॉले के बीच के हिस्से से टकराकर नीचे गिर गया और भारी-भरकम ट्रॉले के पीछे टायर उसके पैर के ऊपर से गुजर गए. लेकिन ड्राइवर की लापरवाही ने युवक को संभलने का मौका तक नहीं दिया. हादसे के बाद टोल कर्मियों ने आनन-फानन में लहू लुहान मयंक को कनवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. पैर पूरी तरह चकनाचूर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे तुरंत 108 एम्बुलेंस से कोटा रैफर किया था. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही, रास्ते में मयंक ने दम तोड़ दिया था. इस मामले में अब वीडियो भी सामने आया है, फिलहाल कनवास थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है0
0
Report
Advertisement
मुंबई बैंक में पत्नी के धर्मांतरण के दबाव का सनसनीखेज आरोप, उदयपुर युवक ने शिकायत दी
Udaipur, Rajasthan:मुंबई में रहने वाले उदयपुर के एक युवक ने दो युवकों पर उसकी पत्नी का ब्रेनवाश कर जबरन धर्मांतरण करने का दबाव बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने डाक के जरिए उदयपुर एसपी को शिकायत भेजी थी। इस पर शहर के सुखेर थाने में मुम्बई के आदिल और साफीन नाम के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए उदयपुर पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है। एसपी अमृता दुहन ने बताया कि पीड़ित युवक की रिपोर्ट के आधार पर धर्मांतरण के नए कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले का अनुसंधान जारी है। इसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। आपको बता दे कि पीड़ित युवक और उसकी पत्नी मुंबई के एक बैंक में काम करते हैं। उसने अपनी पत्नी के बैंक में सहकर्मियों पर के ऊपर यह गंभीर आरोप लगाए हैं।0
0
Report
UP सरकार के निर्देश: Toll प्लाज़ाओं पर भजन-देशभक्ति गाने अनिवार्य
Noida, Uttar Pradesh:एक्सप्रेस वे, नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाज़ा पर भजन बजाना हुआ ज़रूरी! उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया निर्देश कि सभी रैम्प्स यानी की जितने भी एंट्री एग्ज़िट पॉइंट है उन पर भजन और देशभक्ति के गाने बजेंगे। इस आदेश के मद्देनज़र कुंडली और पलवल से जोड़ने वाले ईस्टर्न पेरीफ़ेरल पर भजन और देशभक्ति के गीत, हनुमान चालीसा बजना शुरू हो गया।0
0
Report
UP में CNG मूल्य वृद्धि के बीच Akhilesh का राहुल पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Narendra Kashyap (UP Government Minister) on CNG price hike / Rahul Gandhi remarks on Dalit support ahead of UP polls / Bengal illegal migrant holding centre in Malda / Kakoli Ghosh Dastidar resigning from TMC post / Akhilesh Yadav attack on BJP Government over power cuts in Uttar Pradesh / UP Government decision on Gram Pradhans as administrators till Panchayat polls0
0
Report
Advertisement
ED अधिकारी कांडी थाने के शांतनु सिन्हा विश्वास के पैतृक घर पर पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:MURSHIDABAD - मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कांदी थाने के जेमो विश्वासपाड़ा में शांतनु सिन्हा विश्वास के पैतृक घर पर ED अधिकारी पहुंचे।0
0
Report
प्रतापगढ़ के सात दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का समापन, बाल पहलवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने बजरंगबली के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। अतिथियों का स्वागत व्यायाम शाला के पदाधिकारियों द्वारा भगवा ओढ़ाकर किया गया। सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बाल पहलवानों ने आत्मरक्षा एवं अन्य प्रशिक्षणों के दौरान सीखे गए कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित जनसमुदाय उत्साहित नजर आया। मुख्य अतिथि गजेंद्र चंडालिया ने कहा कि व्यायाम शाला कुश्ती, कराटे, आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ संस्कृति और अनुशासन को मजबूत करने का重要 केंद्र है। उन्होंने कहा कि व्यायाम शाला से जुड़ने पर शरीर स्वस्थ और मजबूत बनता है, मानसिक भय दूर होता है तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बाल पहलवानों से प्रतापगढ़ जिले का नाम देशभर में रोशन करने का आह्वान किया। समारोह में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों का मेडल पहनाकर सम्मान किया गया तथा प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले बाल पहलवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश सुथार ने किया, जबकि अंत में आभार व्यक्त किया गया।0
0
Report
रायसिंहनगर की धानमंडी में शराबी ड्राइवर की टक्कर, मजदूर घायल, मंडी में विरोध शुरू
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर. नई धानमंडी में एक लापरवाह कार चालक ने मंडी में काम कर रहे मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला मुख्यालय रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात कार चालक नशे तेज गति से गाड़ी चला रहा था। टक्कर से मजदूर को गंभीर चोटें आईं। घायल को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मंगलवार अलसुबह मंडी के मजदूरों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए मजदूरों ने विरोध जताते हुए धानमंडी के सभी मुख्य गेट बंद कर दिए। इससे मंडी में आवाजाही और कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में समर कंटिन्जेंसी प्लान की समीक्षा, विभागों को तात्कालिक राहत के निर्देश
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : समर कंटिन्जेंसी प्लान व फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त उदयपुर प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता में समर कंटिन्जेंसी प्लान, बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर शुभम चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पर्वत सिंह चुंडावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में समर कंटिन्जेंसी प्लान की समीक्षा के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति, हीटवेव एवं मौसमी बीमारियों जैसी संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित रखी जाएं। उन्होंने कहा कि विभाग स्तर पर कार्ययोजना तैयार रखते हुए फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए। मौसमी बीमारियों एवं हीटवेव प्रबंधन को लेकर चिकित्सा विभाग की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा ने बताया कि जिले में एंटी लार्वा गतिविधियां, सर्वे कार्य और पेयजल सैंपलिंग की जा रही है। साथ ही अस्पतालों में दवाइयों, रिजर्व बेड और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। बैठक में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026’ के तहत जनभागीदारी बढ़ाने और अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। जिला प्रभारी सचिव ने कहा कि जल संरक्षण अभियान को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। वहीं जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने रिचार्ज शाफ्ट, सोक पिट, कंटूर ट्रेंच और रूफ वाटर हार्वेस्टिंग जैसी संरचनाओं के माध्यम से अधिकतम जल संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बजट घोषणाओं एवं विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में लाडो प्रोत्साहन योजना, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, हरियालो राजस्थान, स्वच्छता व्यवस्था, लखपति दीदी योजना, सोलर दीदी, पशुधन सखी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।0
0
Report
प्रतापगढ़ में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आदतन अपराधी जिला बदर
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ संस्करण: प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : (हटा दिया गया) हेडर/हेडलाईन : राजस्थान गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई, दो आदतन अपराधी एक माह के लिए जिला बदर एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ पुलिस ने राजस्थान गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1975 के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए दो आदतन अपराधियों को एक महीन के लिए जिला बदर किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में की गई। एसपी बी आदित्य ने बताया कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संल्त रहकर कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए गए हैं। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस द्वारा इस्तगासा तैयार कर प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ ने सुनवाई उपरांत जिला बदर के आदेश जारी किए। पहले मामले में गोविंद कुमावत पुत्र जगदीश कुमावत निवासी कुलथाना थाना हथुनिया को एक माह के लिए थाना हथुनिया क्षेत्र से निष्कासित कर सिटी कोतवाली, जिला सलुम्बर भेजा गया है। आदेश के अनुसार निष्कासन अवधि के दौरान आरोपी प्रतापगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। साथ ही सिटी कोतवाली सलुम्बर पुलिस को उस पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरे मामले में किरनलाल पुत्र हेमंत मीणा निवासी रामपुरिया थाना देवगढ़ को भी एक माह के लिए थाना क्षेत्र से निष्कासित कर सिटी कोतवाली, जिला सलुम्बर भेजा गया है। निष्कासन अवधि में उसे प्रतापगढ़ जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी तथा उसकी गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रखेगी। प्रतापगढ़ पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा संदेश है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गुंडागर्दी और दबंगई करने वालों के लिए समाज और कानून में कोई स्थान नहीं है तथा चिन्हित अपराधियों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 14 आदतन अपराधियों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की जा चुकी है। आमजन से अपील की गई है कि यदि जिला बदर किए गए अपराधी क्षेत्र में दिखाई दें तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।0
0
Report
गंगा की धारा में डूबे चार युवक: तीन शव बरामद, एक अब भी लापता
Patna, Bihar:पटना गांधी घाट पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा नदी में नहाने पहुंचे पांच युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए युवकों को बचाने की कोशिश शुरू की। इसी दौरान दरियापुर निवासी चंदन कुमार मानवता दिखाते हुए युवकों को बचाने के लिए गंगा नदी में उतर गए, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी की वजह से वह खुद भी हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंदन कुमार लगातार डूब रहे युवकों को बचाने का आ प्रयास कर रहे थे। इस दौरान दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन चार युवक गंगा की धारा में समा गए। हादसे में अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान दरियापुर निवासी चंदन कुमार, आरएमएस कॉलोनी कंकड़बाग निवासी समर कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य युवक की तलाश अभी भी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। वहीं लापता जय कुमार की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटना के बाद गांधी घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
