Raebareli - भीषण सड़क हादसे में तीन लोग घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में हुआ भीषण सड़क हादसा, दो बाइको की आमने - सामने टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार 3 लोग गभीर रुप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया,लेकिन घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहरावां गांव के पास की है घटना।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर में ATM उखाड़ने की नाकाम कोशिश; CCTV फुटेज से पुलिस की पहचान
Alwar, Rajasthan:अलवर में बिजली घर चौराहे स्थित इंडियन बैंक के ATM को उखाड़ने की कोशिश की गई, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके. घटना के बाद बैंक प्रबंधन में खलबली मच गई. मामले में बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर बिजली घर चौराहे स्थित इंडियन बैंक के ATM को निशाना बनाने पहुंचे थे. चोरों ने ATM उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही. घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सूचना दी. इसके बाद बैंक मैनेजर की ओर से कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई. पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात को अंजाम देने के लिए कितने लोग पहुंचे थे और उन्होंने ATM उखाड़ने की कोशिश किस तरह की. साथ ही, आरोपियों के आने-जाने के रास्तों और संभावित ठिकानों के संबंध में भी सुराग जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल, ATM उखाड़ने की कोशिश करने वाले आरोपियों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा. शहर के व्यस्त इलाके में ATM को निशाना बनाने की इस कोशिश ने बैंकिंग सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.AAP पंचायत चुनावों के लिए उम्मीदवार उतारेगी, कानून-व्यवस्था मुख्य मुद्दा
Hanumangarh, Rajasthan:हानुमानगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) ने नगर निकाय चुनावों में मिली सफलता के बाद अब पंचायती राज चुनावों में भी अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. पार्टी का पूरा ध्यान अब पंचायत चुनावों पर है, जहां ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार उतारकर जीत हासिल करने की रणनीति बनाई जा रही है. आप के राजस्थान प्रदेश सह प्रभारी विकास बग्गा ने मंगलवार को हनुमानगढ़ में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी. बग्गा ने बताया कि आप राजस्थान में सक्रिय हो चुकी है. निकाय चुनावों में पार्टी ने बारां नगर परिषद में बहुमत हासिल कर बोर्ड बनाया और पूरे राजस्थान में कुल 42 वार्डों में जीत दर्ज की. उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में पहली बार उतरने के बावजूद पार्टी को उम्मीद से ज्यादा सफलता मिली. इसी को देखते हुए अब पंचायती राज चुनावों पर खास ध्यान दिया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश की जाएगी. बग्गा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि यह पूरी तरह बिगड़ चुकी है. आगामी चुनावों में यह आप का मुख्य मुद्दा रहेगा.बीजेपी ने जिला परिषद चुनाव के लिए 41 उम्मीदवार सूची जारी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर जिला परिषद चुनाव को लेकर बीजेपी ने भी जारी की 41 उम्मीदवारों की सूची कई दिनों के मंथन और होमवर्क के बाद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान चुनाव प्रभारी महावीर राज सैनी और जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया लगातार कवायद में जुटे हुए दिखे बीजेपी ने सभी 41 वार्डों में उतारे प्रत्याशी कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी खोले अपने पत्ते जिला परिषद चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला हुआ रोचक टिकटों के ऐलान के बाद पंचायत चुनाव की सियासत में हलचल तेजभारत-पाक सीमा पर ड्रोन से हथियार गिराने का मामला: पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
Sri Ganganagar, Rajasthan:भारत-पाक सीमा पर ड्रोन से हथियार-विस्फोटक गिराने का मामला, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार 650 कारतूस, दो जिगाना पिस्टल और चार मैगजीन बरामद; तीसरे पैकेट में विस्फोटक होने की आशंका, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां खानुवाली पोस्ट के पास खेत में मिले तीन पैकेट, बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा; तीन दिन से क्षेत्र में रेकी करने की जानकारी। रावलामंडी . भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रावला क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियार और विस्फोटक सामग्री गिराए जाने का मामला सामने आया है। खानुवाली पोस्ट से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई की। मामले में पंजाब निवासी दो 19 वर्षीय युवकों को गिरफ्तार किए गए हैं। मौके से दो जिगाना पिस्टल, चार मैगजीन और करीब 650 कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, तीसरे पैकेट में विस्फोटक सामग्री होने की आशंका के चलते जयपुर से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। सुरक्षा एजेंसियां हथियारों की खेप के स्रोत, आरोपियों के संपर्कों और इसके पीछे संभावित नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं。 रात में ड्रोन से सामग्री गिराए जाने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संदिग्ध सामग्री रात करीब 12 से दो बजे के बीच ड्रोन के माध्यम से गिराए जाने की आशंका है। एएनटीएफ को इसकी सूचना अलसुबह करीब तीन बजे मिली, जिसके बाद संबंधित एजेंसीज मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल पर तीन पैकेट मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें से दो पैकेट में हथियार और कारतूस बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरे पैकेट में विस्फोटक होने की आशंका जताई गई है। बरामद दोनों पिस्टल पर 'मेड इन टर्की' लिखा होने की जानकारी भी सामने आई है। मजदूरी के बहाने आए थे युवक, रेकी की भी जानकारी गिरफ्तार युवकों की पहचान लखविंदर सिंह (19) पुत्र जीत सिंह निवासी फिरोजपुर और सुखविंद्र सिंह (19) पुत्र सतपाल सिंह निवासी जालंधर, पंजाब के रूप में बताई गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मजदूरी करने के बहाने क्षेत्र में आए थे और पिछले तीन दिनों से इलाके की रेकी कर रहे थे। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों का हथियारों की खेप से क्या संबंध है और वे किन लोगों के संपर्क में थे। हालांकि, उनकी भूमिका और रेकी से जुड़ी जानकारी की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी。 रिमोट जैसी डिवाइस मिलने से बढ़ी जांच मौके से चार जोड़ी बैटरियां और दो रिमोट जैसी डिवाइस मिलने की जानकारी भी सामने आई है। इनमें से किसी डिवाइस का इस्तेमाल विस्फोटक को सक्रिय करने में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। विस्फोटक की प्रकृति और डिवाइस की वास्तविक कार्यप्रणाली का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है। बीकानेर से बम निरोधक दस्ते के एसआई अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जयपुर से भी विशेषज्ञों के पहुंचने की जानकारी दी गई। सामग्री की तकनीकी जांच के बाद ही विस्फोटक के प्रकार और उसकी क्षमता के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एएनटीएफ आईजी बोले—बड़ी साजिश को नाकाम किया एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने बताया कि ड्रोन की सहायता से राजस्थान में बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक गिराए जाने का मामला सामने आया है। इसके पीछे कौन लोग हैं और उनका उद्देश्य क्या था, इस बारे में जांच पूरी होने से पहले कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां मामले की तह तक जाने में जुटी हैं और जांच आगे बढ़ने के साथ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे। उन्होंने आमजन से घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कहते हुए इसे बड़ी साजिश को नाकाम करने से जुड़ी कार्रवाई बताया। कई एजेंसियां जांच में जुटीं कार्रवाई के दौरान एएनटीएफ के सीआई महेंद्र दत्त शर्मा, रावला थाना प्रभारी बलवंत कुमार, बीएसएफ के महेश, सीआईडी की एएसपी दीक्षा कामरा और एटीएस के सीआई हनुमाना राम बिश्नोई सहित विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर सीमा क्षेत्र में नाकाबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया। अब जांच का मुख्य केंद्र हथियारों और संदिग्ध सामग्री के स्रोत, ड्रोन के जरिए खेप भेजने वालों तथा गिरफ्तार युवकों के संभावित संपर्कों का पता लगाना है। मामले में आगे की जानकारी आधिकारिक जांच और सुरक्षा एजेंसियों के खुलासे के बाद ही स्पष्ट होगी।मिशन शक्ति 6.0 में महोबा की छात्रा प्रांशी बनीं एक दिन के पुलिस क्षेत्राधिकारी
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-महोबा में मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत कक्षा 7 की छात्रा प्रांशी को एक दिन का प्रतिकात्मक पुलिस क्षेत्राधिकारी बनाया गया। सीओ बनी प्रांशी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और उन्होंने निस्तारण करने के सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों आवश्यक निर्देश दिए गए। इस गतिविधि के माध्यम से छात्रा को पुलिस की कार्यप्रणाली,जनसेवा के दायित्वों तथा जनसमस्याओं की प्रति सम्वेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व की भावनाओ से परिचित कराया गया। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 7 में पढ़ने बाली छात्रा प्रांशी को एक दिन का पुलिस क्षेत्राधिकारी बनाया गया। सीओ बनी प्रांशी ने सर्व प्रथम फरियादियों की समस्याएं सुनी और जनसुनवाई करते हुए उनकी समस्याओं को शीध्र निस्तारण करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निदेश दिए। प्रांशी आगे चलकर पुलिस क्षेत्राधिकारी बनना चाहती है और वह अपने कार्यक्षेत्र में बहुत बदलाव लाने का प्रयास करेगी। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकान्त गौड़ कहते है कि छात्रा को पुलिस की वर्दी के बारे में अवगत कराया गया इसके अलावा पुलिस विभाग के क्या कर्तव्य होते है उसके बारे में रूबरू कराया गया है। बाइट-प्रांशी (सीओ बनी छात्रा) बाइट-रविकान्त गौड़ (सीओ सिटी)कन्नौज: पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत और दो घायल
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:कन्नौज: आगरा से कन्नौज आते समय एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक सिपाही की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना मंगलवार की है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पूर्व सांसद और राज्य मंत्री कैलाश राजपूत सहित भाजपा नेता पहुंचे। घायलों को मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया।
यह घटना सकरावा थाना क्षेत्र की है जहां अनियंत्रित होकर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक एस्कॉर्ट गाड़ी पलट गई.
