229001
रायबरेली-सांड़ के हमले में आरक्षी समेत तीन घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:ऊंचाहार कोतवाली नगर और आसपास के गांवों में सांड़ के हमले में दो दिन में महिला आरक्षी समेत तीन लोग घायल हो गए। रविवार शाम डायल 112 में तैनात महिला कांस्टेबल विजय लक्ष्मी अपनी एक वर्ष की बच्ची को कोतवाली के आवासीय परिसर में घुमा रही थी।तभी सांड़ ने हमला कर दिया।डलमऊ निवासी 7 वर्षीय विक्रम अपने पिता के साथ पूरे ऊंचाहार गांव में बुआ के घर शादी समारोह में आया था। सोमवार की सुबह घर जाने के लिए वह वापस बस स्टेशन जा रहा था, तभी रामलीला मैदान के पास सांड़ ने हमला कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैबिनेट मंत्री ने विपक्ष पर मुद्दाविहीन राजनीति का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:एंकर : अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए उसे मुद्दाविहीन बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस संवेदनशील मामले पर राजनीति कर रहा है, जबकि हत्याकांड के दोषियों को अदालत से आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वीओ : रुद्रप्रयाग में प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मामले में जांच के पहले ही दिन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई थी। गिरफ्तारी के बाद से आरोपियों को जमानत भी نہیں मिली है और दोषी आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं। मंत्री ने विपक्ष पर इस मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पास जनता के बीच उठाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। बाइट : भरत सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री0
0
Report
युवती की हत्या: शादी का दबाव बनाने वाला प्रेमी गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:चांदपुर थाना क्षेत्र में लापता युवती राखी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती की हत्या उसके प्रेमी विकास ने शादी का दबाव बनाने और मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान होकर की थी। आरोपी ने 28 सितंबर को युवती की गला घोंटकर हत्या की और पहचान छिपाने के लिए चाकू से उसका गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जंगल से मृतका की अस्थियां कंकाल और कपड़े समेत अन्य सामान बरामद किया है। पूरे मामले का खुलासा एसपी ग्रामीण गौतम राय ने प्रेस वार्ता कर किया। दरअसल, 8 नवंबर को राखी की मां रेखा देवी ने थाना चांदपुर में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने विकास नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार, आरोपी विकास पहले कुतुबपुर गांवड़ी में किराये पर रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान राखी से हुई थी। आरोपी ने बताया कि 28 सितंबर को वह राखी को मिलने के बहाने ग्राम बवनपुरा के पास नहर किनारे जंगल में ले गया। वहां शराब और कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने राखी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और चाकू से उसका गला काट दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया और चाकू व मोबाइल फोन नहर में फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका की अस्थियां, दुपट्टा, चप्पल, फ्रॉक, अंतःवस्त्र और पायल बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
नगांव में जमीन विवाद के चलते गोलीबारी, कई घायल
Guwahati, Assam:नगांव के रूपहीहाट के नंबर-1 बरघुली में देर रात सनसनीखेज घटना。 जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है। एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगा है。 आरोप के मुताबिक, विवादित जमीन पर उफैदुल इस्लाम का परिवार कब्जा करने पहुंचा था। इसी दौरान सफीकुल इस्लाम के परिवार ने कथित तौर पर कुछ बदमाशों को साथ लेकर गोलीबारी की。 बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह हिंसक घटना हुई。 घटना में करीब 20 से 30 लोगों के एक समूह द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है。 इस हमले में गोली लगने से रुस्तम अली घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए तेजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है。 वहीं, इस घटना में घायल हुए अन्य लोगों की पहचान यूसुफ अली, उफे़दुल इस्लाम, अब्दुल बारेक, अतर अली, मफीजुल इस्लाम और रशीदुल इस्लाम के रूप में हुई है。 घटना की सूचना मिलते ही नगांव जिले के सुलुंग और उलुवनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
कटनी के बरही में दमकल लापरवाही से 6 लोगों की मौत
Katni, Madhya Pradesh:फायर ब्रिगेड की लापरवाही ने ली 6 लोगों की जान कटनी में आधी भरी दमकल का पाइप फटा था; 6 घंटे में पाया जा سका आग पर काबू इन छह लोगों की बरही नगर पंचायत द्वारा हत्या की गई है। अगर सही समय में फायर ब्रिगेड आ गई होती, तो परिवार के सभी सदस्य जिंदा होते। एंकर ये कहते हुए दुर्गा प्रसाद अग्रवाल का चेहरा गुस्से से लाल हो जाता है। कटनी में बरही के रहने वाले दुर्गा के जीजा पूरन अग्रवाल के तीन मंजिला मकान में दीपावली की रात आग लग गई थी। हादसे में परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महीने का दूधमुंहा मासूम भी शामिल है। जेसीबी से पड़ोसी की दीवार तोड़कर शव निकाले जा सके। आग रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे लगी। घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की पहली गाड़ी मौके पर पहुंची। बरही नगर परिषद की इस दमकल में पानी कम था। इसका पाइप भी फटा था। ये दमकल आग बुझाने में नाकाम साबित हुई। इसके बाद दूसरी गाड़ी विजयराघवगढ़ नगर परिषद से करीब 2 बजे आई।फिर कैमोर और कटनी नगर निगम की दमकलें पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से सुबह करीब साढ़े 5 बजे लपटों पर काबू पाया जा सका। परिवार में पत्नी चंद्रकला, बड़ी बहू दीपिका, उसकी बेटियां- आर्या (14) और अन्वी (6), छोटा बेटा रितेश, उसकी पत्नी पूनम और दो महीने का बेटा अर्वी हैं। बड़े बेटे शालू अग्रवाल की 2024 में होली के मौके पर एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। बाइट दुर्गा प्रसाद अग्रवाल चाचा बाइट प्रमोद अग्रवाल बाइट0
0
Report
शहपुरा में दीपावली पर धार्मिक सद्भाव की तस्वीर, अधिकारीयों ने पूजा-हवन किया
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के शहपुरा में दीपावली पर धार्मिक सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। शहपुरा के एसडीएम और आईएएस अधिकारी फरहान इरफान ने अपने शासकीय बंगले पर विधि-विधान से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर हवन किया। एक-दूसरे के धर्म और परंपराओं के सम्मान की यह पहल जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।0
0
Report
एटा ब्रेकिंग एटा -रोटावेटर में फंसा किशोर दर्दनाक हुई मौत, खेत जोतते समय हुआ बड़ा हादसा,
Sahaspur Barauli, On, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग एटा -रोटावेटर में फंसा किशोर दर्दनाक हुई मौत, खेत जोतते समय हुआ बड़ा हादसा, 13 वर्षीय किशोर निशु की मौत से परिवार में मचा कोहराम, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, एटा -रिजोर थाना क्षेत्र के सराय जवाहरपुर का मामला रिपोर्ट -दीपक कुमार सोनू मोबइल -63983203750
0
Report
Advertisement
गंगा एक्सप्रेस वे पर हो रहे हादसों को देखते हुए जान बचाने के लिए जलालाबाद में ट्रामा सेंटर की मांग
Kanth, Rawatpur, Uttar Pradesh:गंगा एक्सप्रेसवे एवं गंगा की कटरी में होने वाले बड़े हादसों से घायल लोगों को मौत से बचने के लिए जलालाबाद में ट्रामा सेंटर खोले जाने की मांग में पकड़ा जोर शाहजहांपुर जनपद के विधानसभा जलालाबाद क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस दे होकर गुजरा है गंगा एक्सप्रेसवे पर औसतन चार से पांच बड़े रोज हाथ से होते हैं जिनमें से सप्ताह में कम से कम 56 लोगों की मौत हो जाती है क्योंकि उनको शाहजहांपुर पहुंचने से पहले या तो मौके पर ही दम तोड़ देते हैं या जलालाबाद आते-आते मौत हो जाती है यह जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नजूल की पड़ी भूमि पर ट्रामा सेंटर स्थापित हो जाए तो कई लोगों की जान को बचाया जा सकता है इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के विधायक हर प्रकाश बरमानी मुख्यमंत्री सहित स्वास्थ्य मंत्री को भी मिलकर व्यक्तिगत रूप से ट्रामा सेंटर बनाए जाने की प्रस्ताव रखा परंतु अभी तक इसको कोई हरी झंडी नहीं मिल पाई है यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सरकारी नजूल की भूमि पर जिस पर दबंग भूमि माफियाओं का कब्जा है इसको अधिग्रहित कर सभी सुविधाओं युक्त ट्रामा सेंटर बन जाए तो जलालाबाद विधानसभा सहित गंगा एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों से घायलों और बाहर के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र यादव ने बताया कि जब से गंगा एक्सप्रेस पर चालू हुआ है सबसे सीएससी अस्पताल चौक से घंटे सेवा दे रहा है और रोज 24 गंभीर घायल या मृत्यु लोग उनके अस्पताल में पहुंचते हैं समय की देखते हुए ट्रामा सेंटर कि यदि आवश्यक अति आवश्यक है ट्रामा सेंटर यहां पर खुल जाए तो गंगा एक्सप्रेस वे पर होने वाले हादसों से जान का जोखिम कम हो सकता है साथ ही जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के गंगा की कटरी के लोगों को भारी लाभ होगा क्योंकि यहां पर गंभीर रूप से घायलों को या तो लोहिया फर्रुखाबाद या शाहजहांपुर या फिर आगरा रेफर किया जाता है कब तक बहुत देर हो जाती है और तमाम लोगों की जान से हाथ धोना पड़ता है अब सरकार को और यहां की जनता की मांग है कि बहुत ही जल्दी ट्रामा सेंटर खोला जाना चाहिए0
0
Report
दिल्ली के मॉडल छठ घाट पर तैयारियाँ सवालों के घेरे में
New Delhi, Delhi:दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर दिल्ली सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है। राजधानी में कई जगह मॉडल छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ घाट ऐसे भी हैं जहां तैयारियां अब तक नजर नहीं आ रही हैं। ऐसा ही एक घाट उत्तर दिल्ली के झंगोला गांव में यमुना नदी किनारे 9 नंबर ठोकर पर बनने वाला मॉडल घाट है, लेकिन तैयारियों को लेकर आयोजकों की चिंता बढ़ गई है। अगर खबरें सच हैं तो चार दिन बाकी हैं और झंगोला गांव के यमुना किनारे स्थित 9 नंबर ठोकर पर तैयारियों को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। एक तरफ दिल्ली सरकार राजधानी में मॉडल छठ घाट बनाने की बात कह रही है, तो दूसरी तरफ इस घाट पर अभी तक न तो कोई विशेष व्यवस्था दिखाई दे रही है और न ही संबंधित विभाग के अधिकारी धरातल पर काम करते नजर आ रहे हैं। आयोजकों का दावा है कि इस घाट पर एक लाख से ज्यादा छठ व्रती और श्रद्धालु सूर्य उपासना के लिए पहुंचते हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। श्रद्धालुओं को करीब 10 किलोमीटर का सफर तय करके घाट तक पहुंचना पड़ता है। रास्ते में लगभग 3 किलोमीटर का इलाका जंगल से होकर गुजरता है। आयोजकों का आरोप है कि इस सुनसान रास्ते पर असामाजिक तत्वों की वजह से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इस घाट पर इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, तो फिर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर इंतजाम क्यों नहीं किए गए? आयोजकों का कहना है कि उन्हें अभी तक यह स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गई है कि दिल्ली सरकार की तरफ से इस घाट को मॉडल घाट बनाया जा रहा है या नहीं। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा, रास्ते की व्यवस्था, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की आवश्यकता होती है। लेकिन चार दिन पहले तक तैयारियों की स्थिति देखकर आयोजकों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। अब सवाल दिल्ली सरकार और संबंधित विभागों से है कि क्या छठ महापर्व शुरू होने से पहले इस घाट पर सभी जरूरी इंतजाम पूरे हो पाएंगे? क्या One लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा या फिर इस बार भी श्रद्धालुओं को अव्यवस्थाओं के बीच ही छठ पूजा करने को मजबूर होना पड़ेगा?0
0
Report
मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के विवादित बयानों से खड़गे निशाने पर
Aligarh, Uttar Pradesh:यूपी सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का विवादित बयान, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को देश का गद्दार बताया और कहां के फांसी चढ़ा देनी चाहिए, मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी पत्नी को बहन कह सकते हैं अपने पिता को मामा कह सकते हैं तो दीपावली को ईद भी कह सकते हैं, ठाकुर रघुराज सिंह, दीपावली का इतिहास लाखों करोड़ों वर्ष पुराना है, मल्लिकार्जुन खड़गे को राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नौकर है जो वह लिखकर देते हैं वह बोलता है अगर नहीं बोलेगा तो नौकरी चलीजाएगी, यूपी सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे को धूर्त गद्दार और पागल करार दिया, प्रधानमंत्री मोदी के मरे हुए पिता को गाली जो दे सकता है ऐसे व्यक्ति का नाश जाएगा, यह गांव में खड़गे ना होते तो गोबर धोते-धोते मर गए होते 84 साल में राज्यसभा है और राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों हैं क्योंकि कांग्रेस के पालतू हैं, पालतू व्यक्ति से कुछ भी कहना वालों, अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर जाने जाते हैं यूपी सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ के बेंती मैदान में बागेश्वर धाम महाआयोजन, पाक हिंदू शरणार्थी भी शिरकत
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ के ऐतिहासिक बेंती मैदान पर 17 से 20 नवंबर तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की महादिव्य श्रीराम कथा का फाइनल ऐलान हो चुका है! इस खबर ने अभी से यूपी की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है! इस महाआयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बेंती का मैदान इस वक्त किसी छावनी या महायुद्ध के मैदान जैसी तैयारियों का गवाह बन रहा है! तस्वीरें चीख-चीखकर गवाही दे रही हैं कि लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए किस स्तर पर युद्धस्तर पर काम जारी है। विशाल वाटरप्रूफ पंडाल, मैदान में गड़ते बिजली के खंभे, हाई-पावर ट्रांसफार्मर और मीलों लंबी वॉटर पाइपलाइनें बिछाई जा रही हैं। देश और प्रदेश के तमाम बड़े दिग्गजों और सियासत के वीवीआईपी मेहमानों के आगमन के लिए खास हेलीपैड भी तैयार किए जा रहे हैं! चार दिन, चार अलौकिक शामें और मंच पर होंगे खुद बागेश्वर धाम सरकार—पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री! जिनकी एक झलक पाने के लिए पूरा पूर्वांचल बेकरार रहता है। बाबा के मुखारविंद से गूंजेगी श्रीराम कथा और लगेगा वो चमत्कारिक दिव्य दरबार! लेकिन इस महाकुंभ का सबसे बड़ा और रोंगटे खड़े कर देने वाला पहलू यह है कि इस ऐतिहासिक कथा में सीमा पार जुल्म सहकर भारत आए 'पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी' भी विशेष रूप से शिरकत करने पहुंच रहे हैं! जब बाबा बागेश्वर के इस मंच पर पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर आए ये सनातनी भाई शरण लेंगे, तो कुंडा की धरती पर 'अखंड हिंदुत्व' और पीड़ित मानवता का एक ऐसा भावुक मंजर दिखेगा, जो हर किसी की आंखें नम कर देगा।0
0
Report
दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा भव्य उत्सव
New Delhi, Delhi:दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा का त्योhaar बेहद भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मंदिर को फूलों और सुंदर लाइटों से सजाया गया है और भगवान श्री कृष्ण (गिरिराज जी) के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुँचे हैं। मंदिर परिसर में मिठाई और हलवे से एक सुंदर गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति (Replica) तैयार की गई है। सभी भक्त इसके चारों ओर परिक्रमा कर कीर्तन का आनंद ले रहे हैं। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर बिजेंद्र गुप्ता भी ईस्ट ऑफ़ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर गोवर्धन पूजा में शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने भगवान कृष्ण के रुद्राभिषेक किया। गिरिराज जी का दूध, दही, शहद और घी से महा-अभिषेक किया गया है। पूरा वातावरण "हरे कृष्ण" के मधुर महामंत्र और कीर्तन से गूंज उठा है। वही दिल्ली विधानसभा के स्पीकर बिजेंद्र गुप्ता आज इस्कॉन मंदिर पहुंचे और उन्होंने दिल्ली के सभी लोगों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम ईस्ट और कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचे हैं यहां पर लोग भक्ति के माहौल में डूबे हुए हैं यहां पर भगवान गोवर्धन की विशेष पूजा के लिए विशेष तैयारी की गई है श्रद्धालु भक्ति के माहौल में डूबे हुए हैं बहुत अच्छा लग रहा है यहां लोग भक्ति में डूबे हुए है। आज गोवर्धन पूजा पर दिल्ली के सभी विधायकों को मैं गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। आज जो मुझे इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा करने का अवसर मिला है इसे मैं अपना सौभाग्य समझता हूं यहां का वातावरण भक्तिमय है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को छप्पन भोग और विभिन्न प्रकार के पकवानों का विशाल पहाड़ बनाकर अर्पित किया जाता है, जिसे 'अन्नकूट' कहा जाता है। पूजा समाप्त होने के बाद मंदिर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को भोग वितरण किया जाता है।0
0
Report
कपालमोचन मेले को भव्य बनाने की समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री का निर्देश
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कपालमोचन मेले के आयोजन के लिए की समीक्षा बैठक राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को भव्य एवं शानदार स्वरूप दिया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यमुनानगर में लगने वाला सालाना समागम 20 से 24 नवम्बर तक लगेगा मेले में सिखों समाज के सभी दस गुरूओं के इतिहास का सचित्र वर्णन किया जाएगा 1857 की स्वतन्त्रता क्रांति की स्मृति में अम्बाला में बनाए गए स्मारक के बारे में भी श्रद्धालु प्रदर्शनी का कर सकेंगे अवलोकन प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं को दर्शाने वाली सुन्दर प्रदर्शनी भी की जाएगी प्रदर्शित मेले में गुरू नानक देव जी पर आधारित ड्रोन और लाईट एवं सांउन्ड शो का होगा आयोजन संत महापुरूष प्रचार प्रसार योजना के तहत 24 नवम्बर को सिखों के प्रथम गुरू नानक देव जी की राज्य स्तरीय जंयती बिलासपुर में मनाई जाई जाएगी0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त के आरोप पर बवाल, मारपीट और पथराव
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप के बाद बवाल हो गया... बाइक की रफ्तार को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी में नौबत मारपीट और पथराव तक पहुंच गई...फिलहाल पुलिस की निगरानी में गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने की कोशिश जारी है...पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा...0
0
Report
जगदीशपुर चौराहे पर भीषण जाम, घंटों यातायात ठप
Amethi, Uttar Pradesh:Amethi – Jagdishpur Chowk par bheenshan jam se rahgire behal. Gulabganj Chowk se Jagdishpur Ramlila Maidan tak vahanoN ki lamBii kataar. Kai ghantoN se laga bheeShan jam, aavaganan poori tarah prabhavit. Jam mein phanse rahgIraN aur vahaan chalaak ho rahe pareshan. Chowk par police prashasan ki maujoodgi ke bawajood nahin mil rahi jam se rahat. Ghanton se renG rahe vahaan, logon ka keemti samay ho raha barbaad. Akhir police ki maujoodgi ke bawajood jam se kab milegi nijaad.0
0
Report
झज्जर में संतमत परंपरा निभाते डॉ अरविंद शर्मा, कबीर-गरीबदास पाठ शुरू
Jhajjar, Haryana:संतमत की करीब 90 साल पुरानी पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा झज्जर पहुंचे। उनके झज्जर स्थित आवास पर तीन दिनों तक कबीर और संत गरीबदास की वाणी का पाठ किया जाएगा। इस दौरान संतमत की परंपरा के अनुरूप सेवा भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि उनके परिवार में संतमत की यह परंपरा करीब 90 वर्षों से चली आ रही है। आज भी परिवार सामाजिक सहयोग के साथ इस परंपरा को निभा रहा है। उन्होंने कहा कि संतमत की सबसे बड़ी विशेषता सेवा भाव है। मनुष्य यदि सेवा की भावना के साथ कार्य करे तो समाज में व्याप्त अनेक बुराइयों का अंत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संतों की वाणी मानव जीवन को सही दिशा देने का काम करती है। कबीर और गरीबदास की वाणी में समाज को जोड़ने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और मानवता की सेवा करने का संदेश मिलता है। इसी भावना को आगे बढ़ाना संतमत की परंपरा का मूल उद्देश्य है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के कार्यक्रम को लेकर डॉ. शर्मा ने इसे राजनीतिक ड्रामा बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता जानती है कि राम भक्तों के साथ इस परिवार ने पूर्व में किस तरह का व्यवहार किया था। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे भाव से राम मंदिर जाता है, वह इसका प्रचार नहीं करता। डॉ. शर्मा ने कहा कि भगवान राम आस्था और श्रद्धा का विषय हैं तथा राम मंदिर जाना राजनीतिक प्रदर्शन का माध्यम नहीं होना चाहिए। जेजेपी की निकट भविष्य में प्रस्तावित रैली को लेकर पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हर राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से अपनी पार्टी का प्रचार करता है। रैली करना और जनता के बीच अपनी बात रखना प्रत्येक राजनीतिक दल का अधिकार है।0
0
Report
Advertisement
