229001
रायबरेली- बैनामे के रुपये वापस मांगने पर दी धमकी
Raebareli, Uttar Pradesh:रानीगंज कैथौला निवासी जगदेव प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रायबरेली के कान्हपुर (बसंतपुर) कोतवाली सलोन निवासी वीरेन्द्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोप है कि आरोपी ने जमीन के बैनाम के लिए पीड़ित से 57 लाख रुपये लिए थे.इसके बाद आरोपी ने बैनामा करने से इनकार कर दिया तो पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे,आरोप है कि आरोपी ने धमकाते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रांची के सभी थानों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, पुलिस पर भरोसा मजबूत
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए आज जिले के सभी थानों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल के तहत पुलिस पदाधिकारी सीधे लोगों से रूबरू होकर उनकी शिकायतें सुन रहे हैं और उनके जल्द निपटारे के लिए आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं। रांची के एसएसपी भी लालपुर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। रांची पुलिस की पहल पर जिले के सभी थानों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा लोगों की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है। सुबह से ही विभिन्न थानों में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारी एक-एक मामले को गंभीरता से सुन रहे हैं।रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी लालपुर थाना पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामलों का जल्द और निष्पक्ष निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस दौरान भूमि विवाद पारिवारिक विवाद, मारपीट और अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईंजिसके इस तरह के जन शिकायत समाधान कार्यक्रम जिले के सभी थानों में हर बुधवार चलेगा और इसका मकसद लोगों को थाने में सहज माहौल उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और पुलिस व्यवस्था पर जनता का भरोसा और मजबूत करना है। आने वाले दिनों में भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि आम लोगों को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवा मिल सके।0
0
Report
अम्बेडकरनगर में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा लाभ
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- शिक्षकों और कर्मियों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का हुआ शुभारंभ. महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने अम्बेडकरनगर में शुभारम्भ करते हुए शिक्षकों को बांटे कार्ड. अपर्णा यादव ने कहा 10 लाख शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मिको को मिलेगा सीधे लाभ. पहले बीमारी की समस्या होने पर शिक्षकों इधर उधर चक्कर लगाने पड़ते थे अब सीधे मिलेगा लाभ. शिक्षक और कर्मिको को उनके आश्रितों को हर साल 5 लाख का इलाज इस योजना से मिलेगा. कार्यक्रम में कटेहरी विधायक डीएम ईशा प्रिया भी रही मौजूद. कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम0
0
Report
जालौन: सिरसाकलार में किशोरी से छेड़खानी आरोपी विकल दोहरे गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन की सिरसाकलार थाना पुलिस को मिली सफलता, किशोरी से छेड़खानी करने वाला फरार आरोपी विकल दोहरे गिरफ्तार, दो सालों से फरार चल रहे पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर भेजा जेल, जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
Advertisement
मेरठ में मूसलाधार बारिश से जलभराव, नाले-नालियाँ भरे, यातायात बाधित
Meerut, Uttar Pradesh:Meerut मूसलाधार बारिश बनी आफत चारों तरफ जल भराव, नाले–सड़क एक सामान नाले में गिर रहे राहगीर, सड़कों पर मुसीबत भरे हालात एनएच–58 और जीटी रोड पर मुसीबत भरे हालात मेरठ का वाटर ड्रेनेज सिस्टम फेल, नाले हुए लबालब0
0
Report
जौहर यूनिवर्सिटी पर फायर विभाग का नोटिस; 22 भवनों में सुरक्षा मानक चुनौती
Rampur, Uttar Pradesh:आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर एक्शन जारी है। 22 भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों पर सवाल उठे हैं और फायर विभाग ने सात दिनों में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। आरडीए के बाद अब फायर विभाग की कार्रवाई से यूनिवर्सिटी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में 22 भवनों में आग सुरक्षा व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, विभाग ने सभी आवश्यक अग्नि सुरक्षा इंतजाम पूरे करने और भवनों के स्पष्ट नक्शे व अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अगर समय पर जवाब और व्यवस्थाएं पूरी नहीं हुईं तो नियम अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। जाँच के समय आरडीए को पता चला कि परिसर के 40 भवनों में से सिर्फ दो के नक्शे स्वीकृत हैं, बाकी 38 भवन बिना मानचित्र बनाए गए थे। आरडीए ने इन 38 भवनों के लिए नोटिस जारी किया। ट्रस्ट के पास या तो निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत इन भवनों को नियमित कराने का प्रयास करने या न्यायालय से राहत लेने का विकल्प है; हालाँकि कैविएट दाखिल किया गया है। इससे पहले आयकर विभाग भी एक्शन ले चुका है: यूनिवर्सिटी संचालन करने वाले मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट का पंजीकरण रद्द कर वित्तीय अनियमितताओं, टैक्स चोरी और लगभग 450 करोड़ रुपये के संभावित लेन-देन के आरोप लगाए थे। अब अग्निशमन विभाग के नोटिस से विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। आने वाले दिनों में देखना होगा कि सात दिन में नोटिस का क्या जवाब देता है और विभाग आगे क्या कदम उठाता है।0
0
Report
NH 58 पर पानी भरा, मुजफ्फरनगर से कावड़ यात्रियों की राह बाधित
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग बरसात में नेशनल हाईवे पर भरा पानी, नेशनल हाईवे पर कई-कई फिट पानी भरा, इसी हाईवे से गुजरते हैं लाखों शिवभक्ति, यहां से दिल्ली हरियाणा के कावड़िये जाते हैं, कावड़ से पहले NH 58 की खुली पोल, कावड़ यात्रा से पहले व्यवस्था दिखने लगी फेल, मुजफ्फरनगर से मंसूरपुर के बीच भरा पानी।0
0
Report
Advertisement
गोंडा SP कार्यालय में मिट्टी तेल छिड़कने की कोशिश, डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज बुधवार सुबह 11:30 के करीब उसे समय हड़कंप मच गया जब मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंदरहा गांव की रहने वाली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रुपाली एसपी ऑफिस में ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क करके आत्मदाह का प्रयास किया। मिट्टी तेल डालते ही देख तत्काल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा रूपाली को पकड़ करके और तेल डालने से रोक लिया गया। इसके बाद रूपाली ने गोंडा एसपी कार्यालय में जमकर हंगामा किया है पुलिसकर्मियों द्वारा जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पुत्री सिद्धि जो की 9 वर्ष की थी बुखार से उसकी जिले के एक निजी अस्पताल आशादेव में नंबर 2025 में मौत हो गई थी। उसका आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से मौत हुई थी लेकिन डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पूरी घटना के बाद रूपाली ने गोंडा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय को एक शिकायती पत्र दिया है जिसको लेकर के अब सीएमओ को जांच दी गई है। आपको बताने की यह महिला सोशल मीडिया पर भोजपुरी और फिल्मी गानों पर रील बनाकर अपलोड करती है उसके इंस्टाग्राम पर 13 हजार फॉलोवर है। वीओ- वहीं इस पूरी घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि आज एक महिला जो मनकापुर की रहने वाली है उसके द्वारा एसपी ऑफिस में मिट्टी तेल छिड़कने का प्रयास किया गया। तत्काल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उसे रोक लिया गया प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि उसकी बेटी की तबीयत काफी खराब थी। गोंडा के एक निजी प्राइवेट नर्सिंग होम में उसका इलाज कराया जा रहा था जहां उसकी मौत हो गई है इस संबंध में डॉक्टर के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जबकि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से मेरी बेटी की मौत हुई है। पीड़ित महिला से प्रार्थना पत्र लेकर के जांच के लिए गोंडा सीएमओ को भेजा गया है जांच के बाद पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट- राधेश्याम राय- अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोंडा。 Visual0
0
Report
झुंझुनूं इवेंट में महालक्ष्मी ज्वैलर्स ने दिखाईं नई ऊँचाइयाँ
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट के लिए स्पॉन्सर एवी नं. 6 महालक्ष्मी ज्वैलर्स, झुंझुनूं हर ब्रांड की शुरुआत एक दुकान से होती है, लेकिन कुछ नाम समय के साथ केवल दुकान नहीं रहते… वे लोगों के विश्वास, भावनाओं और परिवार की परंपरा का हिस्सा बन जाते हैं। महालक्ष्मी ज्वैलर्स की शुरुआत वर्ष 2012 में चिड़ावा से हुई। इस सफर की नींव रखी संस्थापक एवं सीईओ श्री मनरूप सिंह माठ ने। उनकी सोच हमेशा स्पष्ट रही—ग्राहक को केवल आभूषण नहीं, बल्कि शुद्धता, भरोसा और जीवनभर की संतुष्टि मिले। इसी विश्वास के साथ महालक्ष्मी ज्वैलर्स ने पारदर्शिता, उचित मूल्य और उत्कृष्ट डिज़ाइनों को अपनी पहचान बनाया। समय के साथ अगली पीढ़ी ने इस विरासत को आगे बढ़ाया और आज श्री महा सिंह माठ एवं श्री जय सिंह माठ के मार्गदर्शन में महालक्ष्मी ज्वैलर्स निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। चिड़ावा से शुरू हुआ यह सफर आज गुढ़ागौड़जी, चनाना, झुंझुनूं और नीम का थाना तक पहुँच चुका है, जहाँ हजारों परिवारों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूँजी बन चुका है। हमारे लिए ज्वैलरी केवल सोना, चाँदी या डायमंड नहीं, बल्कि किसी बेटी की शादी की खुशी, किसी माँ का आशीर्वाद, परिवार की अनमोल यादें और जीवन के सबसे खास पलों की पहचान है। महालक्ष्मी ज्वैलर्स में प्रत्येक आभूषण 100% बीआईएस हॉलमार्क शुद्धता के साथ उपलब्ध है। नवीनतम डिज़ाइन, पारदर्शी बिलिंग, विश्वसनीय सेवा और ग्राहकों की संतुष्टि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्राहकों की सुविधा के लिए हमारे प्योरिटी ऑफर, आकर्षक मेकिंग चार्ज ऑफर और गोल्ड सेविंग प्लान उन्हें सुरक्षित निवेश और अपने सपनों की ज्वैलरी खरीदने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। महालक्ष्मी ज्वैलर्स में आपको केवल आभूषण नहीं, बल्कि सम्मान, अपनापन और विश्वास से भरा एक यादगार अनुभव मिलता है। महालक्ष्मी ज्वैलर्स — जहाँ हर आभूषण में है शुद्धता, हर डिज़ाइन में है सुंदरता और हर रिश्ते में है विश्वास।0
0
Report
एफएमजीई परीक्षा पास कर डॉ. सलमान अख्तर ने बढ़ाया जनपद का मान
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। जनपद के पिपरा जद्दू क्षेत्र के ग्राम गोपाला निवासी डॉ. सलमान अख्तर ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डॉ. सलमान अख्तर, मोहम्मद असलम के पुत्र हैं। उन्होंने रूस स्थित Bashkir State Medical University से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। विदेश से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने भारत में आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। इस सफलता के साथ ही वह भारत में चिकित्सकीय सेवा देने के लिए पात्र हो गए हैं। ग्रामीणों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उनका कहना है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल करना क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा और कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित करेगा। डॉ. सलमान अख्तर की सफलता पर परिजनों ने इसे उनके अथक परिश्रम, लगन और परिवार के निरंतर सहयोग का परिणाम बताया। वहीं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में अपने ज्ञान और अनुभव से समाज एवं क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर हॉल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से 1 की मौत, मौके पर मचा हड़कंप।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर विकास खंड के उदयपुर हॉल्ट पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गईजानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे मेलानी से पीलीभीत की ओर जा रही ट्रेन जैसे ही उदयपुर हॉल्ट पर पहुंची, तभी एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के बाद हॉल्ट पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हॉल्ट पार करते समय हादसे का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित रहा। रेलवे कर्मचारियों ने शव हटवाकर यातायात सामान्य कराया।रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतें और केवल निर्धारित स्थानों से ही रेलवे लाइन क्रॉस करें।0
0
Report
एक जिला की दो तस्वीरें,एक तरफ स्कूल चलो अभियान का आगाज़,दूसरी तस्वीर स्कूल जाने के रास्ते पर जल भराव
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:*कीचड़ और पानी से भरी सड़क से स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल* उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद की दो तस्वीरें एक तरफ स्कूल चलो अभियान में भाजपा विधायक हरी झंडी दिखा कर स्कूल के बच्चों को लेकर रैली निकाल रहे हैं तो वही हमीरपुर जिले की दूसरी तस्वीर मुस्करा कस्बे से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां कस्बा की मुख्य सड़क जो जिले के सबसे बड़े गांव गहरौली को जोड़ती है, पहली ही बारिश में दलदल में तब्दील हो गई है। हालात ऐसे हैं कि यहां स्कूली बच्चों को रोजाना लगभग 500 मीटर तक पानी कीचड़ और दलदल से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। V/O- मुस्करा कस्बे से बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी का एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आ रहा है।आपको बताते चलें की कस्बा मुस्कुरा से गहरौली रोड पर दो विद्यालय संचालित है जिसे जुड़े हजारों बच्चे इस सड़क की बदहाली के कारण शिक्षण कार्य नहीं कर पा रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि रोजाना स्कूल आते जाते समय बच्चों एवं अभिभावकों को भारी तकलीफ और दुर्घटना के डर का सामना करना पड़ता है। आपको बताते चले की मुस्कुरा गहरौली मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनवाया गया था, जिसकी बीते 2 साल पहले मरम्मत भी की गई थी,लेकिन मरम्मत होने के कुछ ही महीने बाद सड़क उखड़नी शुरू हो गई थी।और आज आलम यह है कि पहली ही बारिश में सड़क पूरी तरह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसी सड़क पर संचालित विद्यालय आरकेडी इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ संदीप द्विवेदी ने बताया कि बारिश के मौसम में सत्र शुरू होते ही विद्यालय पर इसका काफी गहरा प्रभाव पड़ता है।बच्चों की संख्या में भी गिरावट आती है। और गड्ढे युक्त सड़क पर बच्चे आने-जाने से भी कतराते नजर आते हैं।क्योंकि कई बार देखा गया है कि विद्यालय आते समय साइकिल सवार कुछ बच्चे गड्ढे में गिर जाते हैं जिससे उनके कपड़े भी खराब होते हैं साथ ही घायल भी हो जाते हैं। और इसी परेशानी से लगातार बच्चों को जूझना पड़ रहा है। इस विषय में संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है, और यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण विषय है।0
0
Report
बीसलपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का गठन।
Puranpur, Uttar Pradesh:बीसलपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बीसलपुर नगर इकाई का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा संगठन की मजबूती, व्यापारी एकता और व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर इकाई में वीरेंद्र अग्रवाल को नगर अध्यक्ष, दीपक अग्रवाल को नगर महामंत्री, मनोज गोयल को नगर महामंत्री (संगठन), नितिन भारद्वाज को नगर युवा अध्यक्ष, प्रखर गुप्ता को युवा महामंत्री, संजय अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, प्रियंका अग्रवाल को युवा कोषाध्यक्ष, पंकज अग्रवाल को युवा वरिष्ठ मंत्री, शाहिद खान, गौरव अग्रवाल, युवा संगठन मंत्री मोहित अग्रवाल एवं सचिन अग्रवाल को युवा मंत्री, धीरज गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अभिषेक पाठक को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रदीप वर्मा, फरहान हुसैन एवं मोहम्मद रिजवान ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, जिला युवा महामंत्री नितिन अग्रवाल, जिला संरक्षक संजीव मोहन अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पदाधिकारी बनाना नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यापारी की आवाज़ बनकर उसकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ व्यापारियों के हित में कार्य करें। समारोह के अंत में सभी उपस्थित व्यापारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, व्यापारी हितों की रक्षा करने तथा आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
मोदी वर्ल्ड स्कूल वैश्विक शिक्षा का नया मानक बन गया
Jhunjhunu, Rajasthan:भविष्य के वैश्विक नागरिक गढ़ रहा है मोदी वर्ल्ड स्कूल, शिक्षा में स्थापित कर रहा नए आयाम झुंझुनूं एकेडमी संस्थान के मार्गदर्शन में संचालित मोदी वर्ल्ड स्कूल, विज़्डम सिटी आज राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश के अग्रणी आवासीय विद्यालयों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। 35 एकड़ में फैले अत्याधुनिक स्मार्ट कैंपस में 22 राज्यों और कई देशों के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। EducationWorld द्वारा लगातार आठ बार भारत का नंबर-1 बजट बोर्डिंग स्कूल चुना जा चुका यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीक, वैश्विक दृष्टिकोण और भारतीय संस्कारों का उत्कृष्ट समन्वय प्रस्तुत करता है। विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दिलीप मोदी ने वर्ष 1983 में मात्र तीन विद्यार्थियों के साथ अपनी शैक्षिक यात्रा शुरू की थी। आज 43 वर्षों की समर्पित सेवाओं के साथ वे शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित हस्ती हैं तथा नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (NISA) के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के रूप में देश की शिक्षा नीतियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, विद्यालय के निदेशक आकाश मोदी आधुनिक तकनीक, डिजिटल लर्निंग, शिक्षक प्रशिक्षण और नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप नवाचारों के माध्यम से संस्थान को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित कर रहे हैं। उन्हें EDU ICON Award से भी सम्मानित किया जा चुका है। UNESCO से प्रेरित मानकों के अनुरूप Platinum Global Green School और GEP Green School Badge प्राप्त करने वाला राजस्थान का पहला विद्यालय होने के साथ-साथ यह संस्थान BSI (Boarding Schools’ Association of India) का सदस्य भी है। यहां CUET, CLAT, NDA, IPMAT, CA Foundation, Olympiad, SAT, IELTS और TOEFL जैसी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है। स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, सुरक्षित आवासीय परिसर, खेल अकादमी, नेतृत्व विकास, व्यक्तित्व निर्माण तथा मूल्य आधारित शिक्षा की बदौलत मोदी वर्ल्ड स्कूल विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनने के लिए तैयार कर रहा है। यही कारण है कि यह संस्थान आज शिक्षा में उत्कृष्टता, नवाचार और विश्वास का पर्याय बन चुका है। नोट : जो UNESCO वाला पैराग्राफ है, उसमें कोई भी कटिंग नहीं करनी है0
0
Report
शेखावाटी के आधुनिक जननायक: डॉ. मधुसुदन मालानी की जनसेवा यात्रा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट के लिए पिलानी की मिट्टी से जुड़ी जड़ें और बिड़ला परिवार की सेवा-भाव वाली समृद्ध विरासत—यही है डॉ. मधुसुदन मालानी का असली परिचय। वे शेखावाटी की प्रगति के वे सारथी हैं, जिन्होंने अपने जीवन को 'जन-सेवा' के संकल्प के साथ समर्पित कर दिया है। डॉ. मालानी का मानना है कि चिकित्सा केवल उपचार नहीं, बल्कि पीड़ित मानवता का दुःख साझा करने का एक माध्यम है। बिरला अस्पताल के माध्यम से चिकित्सा सेवाओं को सुलभ बनाने से लेकर, ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों और रक्तदान अभियानों के आयोजन तक, वे समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए एक सहारा बनकर उभरे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" के मंत्र को उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र का मूल आधार बनाया है। एक जुझारू युवा नेतृत्व के रूप में, वे केवल समस्याओं को देखते नहीं, बल्कि उनका समाधान ढूँढते हैं। चाहे वह झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का घर-घर पहुँचना सुनिश्चित करना हो, या दूर-दराज के गांवों में पेयजल की गंभीर समस्या का समाधान, डॉ. मालानी की सक्रियता उन्हें एक विश्वसनीय जनसेवक के रूप में स्थापित करती है। डॉ. मालानी का विजन केवल आज तक सीमित नहीं है। वे शेखावाटी के समृद्ध सांस्कृतिक वैभव को पर्यटन के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। वे एक सेतु की तरह काम कर रहे हैं—एक ओर जनता की उम्मीदें हैं, तो दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जैसे नीति-निर्धारक। वे क्षेत्र के विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं और उन्हें धरातल पर उतारने के लिए निरंतर संवाद बनाए रखते हैं। चिकित्सा के प्रति उनकी विशेषज्ञता, राजनीति के प्रति उनकी निष्ठा और परिवार से मिले संस्कारों का यह अनोखा समन्वय डॉ. मधुसुदन मालानी को आज के दौर का एक 'आधुनिक जननायक' बनाता है। वे केवल राजनीति का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे उस राजनीति के वाहक हैं, जिसका एकमात्र लक्ष्य है—समाज का सर्वांंगीण उत्थान।0
0
Report
महिला ने दिखाई हाथ की सफाई,मौदहा में ज्वेलरी शॉप से महिला ने उड़ाई पायल, CCTV में कैद हुई वारदात
Sisolar, Uttar Pradesh:मौदहा में ज्वेलरी शॉप से महिला ने उड़ाई पायल, CCTV में कैद हुई वारदात हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में ग्राहक बनकर आई एक महिला ने ज्वेलरी शॉप से पायल का एक जोड़ा चोरी कर लिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना बुधवार सुबह करीब 10:48 बजे की बताई जा रही है। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज सौंप दिया है, जिसके आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना मौदहा कस्बे की तहसील रोड स्थित पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रामावतार सोनी की ज्वेलरी शॉप की है। दुकान संचालक के बेटे राहुल ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे एक महिला अपनी बेटी के साथ दुकान पर आई और चांदी की पायल दिखाने को कहा। वह लगातार करीब 45 मिनट तक अलग-अलग डिज़ाइन की पायलें देखती रही और बार-बार दूसरी पायलें दिखाने की बात कहती रही। इसी दौरान महिला ने मौका पाकर एक जोड़ा पायल अपने कपड़े में दबा लिया और बाद में उसे ब्लाउज में छिपा लिया। कुछ देर बाद महिला बिना कोई सामान खरीदे अपनी बेटी के साथ दुकान से चली गई। महिला के जाने के बाद जब राहुल ने पायलों का मिलान किया तो एक जोड़ा गायब मिला। शक होने पर उन्होंने दुकान के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी, जिसमें महिला की चोरी की करतूत साफ दिखाई दी। इसके बाद दुकानदार ने मौदहा कोतवाली में अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर देकर सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया। पुलिस फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
