229001
रायबरेली: दूल्हा पहले से ही शादीशुदा , झूठ बोलकर कर रहा था दूसरी शादी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: दूल्हा गया तो शादी करने था लकिन बिन दुल्हन लाए लौटी बारात दरअसल दूल्हा पहले से ही शादी शुदा था उसके बच्चे भी है, पत्नी ने पुलिस को कम्प्लेन की और फिर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस ने युवक की सच्चाई सबको बताई और शादी रुकवाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
LPU कैंपस में गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ी घटना पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:रिपोर्ट्स आ रही हैं कि शनिवार देर रात लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के कैंपस में स्टूडेंट्स ने बड़ा प्रोटेस्ट किया। सोशल मीडिया पर आ रही जानकारी के मुताबिक, गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ी एक गंभीर घटना को लेकर स्टूडेंट्स में प्रोटेस्ट है। सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं, उनमें एक स्टूडेंट के साथ कथित रेप और उसके सुसाइड का आरोप है। कुछ पोस्ट्स में इस मामले में एक वर्कर पर आरोप लगाया गया है। हालांकि, पुलिस या यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से अभी तक इन दावों की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
नींदड़ CHC में देर रात हंगामा, महिला-युवक बहस का वीडियो वायरल
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर देर रात को नींदड़ CHC में हुआ हंगामा मामला शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा हैं मामला एक महिला और कुछ युवकों के बीच हुई बहस दोनों के बीच हुई बहस का वीडियो हुआ वायरल दोनों पक्षों ने दर्ज करवाये परस्पर मामले अस्पताल आये युवक ने जातिसूचक गाली गलौच करने के लगाए आरोप अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने राजकार्य में बाधा का मुकदमा करवाया है। हरमाड़ा थाने में दर्ज हुए दोनों मामले चौमूं ACP कृष्णराज जांगिड़ कर रहे हैं मामलों की जांच हो रही है।0
0
Report
जांजगीर-चांपा में 127 बदमाश पकड़े: त्योहार से पहले पुलिस का बड़ा चेकिंग ऑपरेशन
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा रातभर सड़कों पर पुलिस का पहरा... 127 बदमाश थाने में,,, त्योहारों से पहले जांजगीर-चांपा पुलिस का देर रात बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन,,, रात से तड़के 5 बजे तक एक साथ मैदान में उतरी पुलिस की टीमें,,, निगरानी और गुंडा बदमाशों के साथ संदिग्ध ठिकानों पर पहुंची पुलिस,,, 127 बदमाशों को उठाकर थाने-चौकी लाया गया, दी गई कड़ी समझाइश,,, पुलिस ने बदमाशों का वर्तमान कामकाज और गतिविधियों का लिया हिसाब,,, फोटो और आधार कार्ड से रिकॉर्ड अपडेट, पुलिस की निगरानी हुई और मजबूत,,, संवेदनशील इलाकों और सुनसान स्थानों पर भी पुलिस ने की सघन चेकिंग,,, ASP डॉ. यूलैंडन यार्क के नेतृत्व में चला जिलेभर में विशेष अभियान,,, पुलिस ने साफ कर दिया—त्योहार में हुड़दंग किया तो कार्रवाई तय,,, असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर, आगे भी जारी रहेगा अचानक चेकिंग अभियान,,, पुलिस का संदेश शांति से त्योहार मनाइए, कानून तोड़ा तो पुलिस तैयार है,,,0
0
Report
Advertisement
BRO ने 48 श्रमिक हटाए, उत्तरकाशी में रोजी रोटी संकट बढ़ा
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:BRO ने लंबे समय से कार्य कर रहे 48 श्रमिकों को हटाया, श्रमिकों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्तरकाशी जनपद में BRO सीमा सड़क संगठन में पिछले 10-15 वर्षों से कार्य कर रहे 48 श्रमिकों को BRO ने कार्य से हटाया जिससे श्रमिकों के सामने अब रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। इसके लिए श्रमिकों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी और विधायक को सौंपा और दुबारा कार्य पर रखने की मांग की है। श्रमिकों का कहना है कि BRO के अधिकारियों ने बिना कारण बताओ के 48 श्रमिकों को हटाया दिया है। जिससे हमारे परिवार के सामने अब रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। इसलिए हमारी मांग है कि हमें तत्काल कार्य पर रखा जाए।0
0
Report
दुर्ग के कुरुद में जन्मदिन पर हत्या: गोपी सरदार ने अंकित सिंह को बोलेरो से कुचला
Durg, Chhattisgarh:21 वर्षीय अंकित सिंह की जन्मदिन समारोह के दौरान दुर्ग जिले के कुरुद वार्ड में उसकी बोलेरो पिकअप से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई. अंकित सुंदर विहार फेस-2 के दुर्गा पंडाल गार्डन में दोस्तों संग केक काट रहा था. परिचित गोपी सरदार वहां पहुंचा और कहकर केक दोबारा काटने के लिए उसे थोड़ी दूर ले गया. विवाद के बाद दोस्तों ने बीच-बचाव किया. नाराज गोपी सरदार ने अंकित को बोलेरो पिकअप से रौंद दिया और फिर गाड़ी मोड़कर उसे कुचलने की कोशिश की. चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और police मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
गणेश विसर्जन के दौरान बुजुर्ग की हत्या: 4 आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा, गणेश विसर्जन की खुशी में खूनी खेल... 74 साल के बुजुर्ग की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, गतवा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरन हुआ था विवाद, विवाद के बाद चौकी जाने के दौरान रास्ते में घेरकर किया, बुजुर्ग जोत राम कश्यप (74) को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा, सिर और छाती में गंभीर चोट लगने से जोत राम की मौत, घटना के बाद गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने तत्काल शुरू की कार्रवाई, पूर्व सरपंच समेत 4 आरोपी पुलिस के शिकंजे में शिव कुमार कश्यप, नारायण कश्यप, संजय कश्यप और सविता कश्यप गिरफ्तार, चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, पंतोरा चौकी क्षेत्र का पूरा मामला0
0
Report
Advertisement
जांजगीर-चांपा में पुरानी रंजिश: चाकू-डंडे से हमला, 5 गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला... चाकू, स्टील पाइप और डंडे से किया वार, 5 आरोपी गिरफ्तार,, सिवनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 45 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला,,, हमले में संत कुमार बरैठ के सिर, कंधे और हाथ में आई गंभीर चोटें,,, गंभीर हालत में जिला अस्पताल जांजगीर में कराया गया भर्ती,,, घटना की सूचना मिलते ही नैला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की,,, पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर चाकू, स्टील पाइप और लकड़ी का डंडा किया बरामद,,, मामले में एक विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल,,, पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया,,, गिरफ्तार आरोपियों में समीर उर्फ राजू, रंजीत उर्फ विक्की, प्रमोद यादव, संदीप सारथी और दीपक रोहिदास शामिल,,, सबही आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,,, नैला पुलिस की कार्रवाई से इलाके में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती का संदेश।0
0
Report
म्यूअल अकाउंट के फरार आरोपी शुभम भारद्वाज गिरफ्तार, साइबर ठगी का बड़ा खुलासा
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा म्यूल अकाउंट का फरार आरोपी गिरफ्तार, कमीशन के लालच में साइबर ठगों को देता था बैंक खाता,,, चांपा पुलिस ने साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया,,, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम भारद्वाज, उम्र 22 वर्ष, निवासी छोटेकोट, थाना मालखरौदा के रूप में हुई,,, पुलिस जांच में सामने आया कि कमीशन के लालच में बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराए जाते थे,,, इन खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की जाती थी,,, समन्वय पोर्टल से मिले इनपुट के बाद तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की गई,,, जांच में करीब 18 लाख 17 हजार 216 रुपये की ठगी की रकम म्यूल खातों में पहुंचने की जानकारी सामने आई,,, मामले में पहले ही एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है,,, अब फरार चल रहे शुभम भारद्वाज को भी पुलिस ने पकड़ लिया,,, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया,,, चांपा पुलिस टीम ने की कार्रवाई,,0
0
Report
जांजगीर-चांपा में 450 किलो तार चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा 11 KV सिल्वर तार चोरी का खुलासा... 450 किलो तार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कुरियारी इलाके में पोल्ट्री फार्म के लिए बिछाया गया 11 KV का तार चोरी... चोरों ने करीब 450 किलो सिल्वर विद्युत तार पर किया हाथ साफ... शिवरीनारायण पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र से चोरों तक पहुंच बनाई... चोरी के तार को रायपुर के उरकुरा में बेचने की थी तैयारी, पुलिस ने चोरी का पूरा 450 किलो तार बरामद किया... चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा... मामले में चोरी और चोरी का माल खरीदने वाले कुल 5 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया... शिवरीनारायण पुलिस टीम की कार्यवाही0
0
Report
Advertisement
आरएसी लाइन पर जवान ने आत्महत्या; Tonk में जांच कर रही पुलिस
Tonk, Rajasthan:टोंक नवी बटालियन आरएसी जवान ने की आत्महत्या, आरएसी लाईन में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस सहित पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंचे आरएसी लाईन, घटना को लेकर आरएसी अधिकारियो से ली जानकारी, एमओयू टीम भी पहुंची मौके पर, घटना स्थल से उठाए जा रहे हैं साक्ष्य मृतक जवान का नाम हीरालाल गुर्जर बताया जा रहा हैआरएसी लाईन में जवान BHM के पद पर था तैनात फिलहाल पुलिस जुटी हुई है मामले की जांच में0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: सामग्री में कोई समाचार जानकारी नहीं थी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
पटना के दलित परिवार में सांप काटने से बच्चों की मौत, हालत गंभीर
Danapur, Bihar:पटना के फुलवारी शरीफ प्रखंड क्षेत्र के सकरैचा पंचायत अंतर्गत सोताचक गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक ही महादलित परिवार के तीन सदस्यों को जहरीले कोबरा सांप ने काट लिया। घटना में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां सकुंतला देवी, पति बाबूलाल मांझी को भी सांप ने काट लिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। मृत बच्चों की पहचान मोहजीत कुमार (8 वर्ष) और देवराज कुमार (6 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, बच्चों की मां सकुंतला देवी, उनके पति बाबूलाल मांझी को भी सांप ने काट लिया, जिसके बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद सांप अभी भी परिवार के घर में मौजूद है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर भाकपा माले के पूर्व विधायक गोपाल रविदास समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पटना एम्स पहुंचे। उन्होंने मेडिकल प्रशासन से सकुंतला देवी के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी देने के बावजूद पटना जिला प्रशासन, सदर एसडीओ, बीडीओ और सीओ स्तर के कोई अधिकारी एम्स नहीं पहुँचे। उन्होंने प्रशासन की कथित उदासीनता पर नाराजगी जताई। गोपाल रविदास ने सरकार से मृत बच्चों के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत तत्काल 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने तथा सकुंतला देवी के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता नहीं दिखाई तो गरीबों के प्रति प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जबकि सकुंतला देवी का इलाज पटना एम्स में जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और भय का माहौल है। बाईट गोपाल रविदास, पूर्व माले विधायक0
0
Report
Advertisement
बोकारो थर्मल ऐश पॉन्ड के प्रदर्शन में टकराव: पुलिस ने मोर्चा संभाला
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के डीवीसी बोकारो थर्मल ऐश पॉन्ड पर प्रदर्शन के दौरान तनाव, मजदूरों और विस्थापितों में टकराव की स्थिति, पुलिस ने संभाला मोर्चा。 बताते चले ότι बोकारो के डीवीसी बोकारो थर्मल स्थित ऐश पॉन्ड पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब प्रदर्शन करने पहुंचे रैयत विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्यों और वहां कार्यरत मजदूरों के बीच टकराव हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रैयत विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्य अपनी मांगों को लेकर ऐश पॉन्ड पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान ऐश पॉन्ड के अंदर कार्यरत स्थानीय मजदूरों ने समिति के लोगों को अंदर जाने से रोक दिया。 मजदूरों द्वारा रोके जाने के बाद विस्थापितों ने ऐश पॉन्ड के मुख्य गेट के बाहर ही जमकर प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध सभा का आयोजन किया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना के एएसआई रविंद्र कुमार जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।0
0
Report
जयपुर में हार्ट वॉक फॉर हार्ट से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में ‘वॉक फॉर हार्ट’ वॉकथॉन का आयोजन जयपुर। हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को जयपुर में ‘वॉक फॉर हार्ट’ वॉकथॉन का आयोजन किया गया। मंगलम प्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल की ओर से आयोजित वॉकथॉन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। वॉकथॉन की शुरुआत सुबह 6:30 बजे मंगलम प्लस मेडिसिसिटी हॉस्पिटल से हुई। प्रतिभागियों ने वीटी रोड, सिटी पार्क और लैंडस्केप पार्क होते हुए वॉक पूरी की। वॉकथॉन का समापन वापस मंगलम प्लास मेडिसिटी हॉस्पिटल में हुआ। आयोजकों ने लोगों को नियमित व्यायाम और पैदल चलने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया।0
0
Report
कपासन के सात खिलाड़ी राज्य स्तर के लॉन टेनिस के लिए चयनित
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन के खिलाड़ियों ने लॉन टेनिस में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। श्री गुरु समीर विद्यालय चित्तौड़गढ़ में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष आयु वर्ग लॉन टेनिस प्रतियोगिता में कपासन के सात खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। शारीरिक शिक्षक उज्ज्वल दाधीच के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा वर्ग में बुद्धाखेड़ा विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि छात्र वर्ग में विद्यालय द्वितीय रहा। जिले की 10 सदस्यीय टीम में कपासन के वंदना भांबी, गोपाल लाल भील, अलवीरा बानो, दिलखुश कालबेलिया, हिमांशी बंजारा, माही परमार और ध्रुव दाधीच शामिल हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पाली में होगी।0
0
Report
Advertisement
