icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर पंचायतीराज चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट है। इसी के तहत डूंगरपुर एसडीएम सोनू गुर्जर व वृत्ताधिकारी रूप सिंह के नेतृत्व में देवल व गामड़ी देवल गांव में आरएसी व पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। इसके जरिए ग्रामीणों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने, शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने और अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया।
0
0
Report
Advertisement

गरियाबंद के जतमई और घटारानी धाम में नवरात्रि के पावन उत्साह का संगम

Majarkata, Chhattisgarh:स्थान... गरियाबन्द एंकर...प्रकृति की गोद में बसा आस्था का संसार… पहाड़ियों के बीच गूंजते मां के जयकारे और कल-कल करते झरनों की मधुर आवाज। हम बात कर रहे हैं गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध जतमई और घटारानी धाम की, जहां प्रकृति की खूबसूरती और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। नवरात्रि के पावन पर्व पर इन दोनों शक्तिस्थलों में भक्तिमय माहौल छाने लगता है। मान्यता है कि मां के दरबार में सच्चे मन से प्रार्थना करने वाले भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना लेकर पहुंचते हैं। आखिर क्या है इन दोनों धामों की खासियत और क्यों श्रद्धालुओं के लिए ये आस्था के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं… देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट। चारों तरफ पहाड़ियां, हरी-भरी वादियां, कल-कल करते झरने और बीच में विराजमान मां का पावन दरबार… यह नजारा है गरियाबंद की उन धार्मिक धरोहरों का, जहां प्रकृति भी भक्ति के रंग में रंगी नजर आती है। जतमई माता मंदिर हो या मां घटारानी का धाम, दोनों ही स्थल श्रद्धा, विश्वास और प्राकृतिक सौंदर्य की अनूठी पहचान हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर यहां मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना इन धामों की धार्मिक महत्ता को और खास बना देता है। जतमई से आगे मां घटारानी का पावन धाम भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा यह मंदिर प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित है। हरी-भरी वादियां, पहाड़ों का मनमोहक दृश्य और झरनों की कल-कल करती आवाज यहां आने वाले लोगों को एक अलग ही अनुभूति कराती है। मां घटारानी के दरबार में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के साथ आध्यात्मिक शांति का अनुभव करते हैं। नवरात्रि के दिनों में मां की आराधना, जयकारों और भक्तों की आस्था से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। धार्मिक विश्वास और प्रकृति की अनुपम छटा इस धाम को विशेष पहचान प्रदान करती है। नवरात्रि में आस्था का संगम, नवरात्रि शक्ति की उपासना और मां दुर्गा के प्रति समर्पण का पर्व है। इन नौ दिनों में भक्त माता रानी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। जतमई और घटारानी जैसे धामों में श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनती है। यहां धर्म, परंपरा और प्रकृति एक साथ नजर आते हैं। एक ओर मंदिरों में गूंजते जयकारे, तो दूसरी ओर पहाड़ियों और झरनों से सजा प्राकृतिक वातावरण… श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ सुकून का एहसास कराता है। जतमई हो या घटारानी, दोनों धामों की पहचान केवल मंदिरों तक सीमित नहीं है। ये स्थल गरियाबंद की धार्मिक परंपरा, जनआस्था और प्राकृतिक विरासत के भी प्रतीक हैं। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर मां के दर्शन, पहाड़ियों की खूबसूरती और झरनों की मधुर आवाज श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार अनुभव बन जाती है। यही है गरियाबंद की पहचान—जहां प्रकृति की गोद में बसती है आस्था और मां के दरबार में गूंजता है विश्वास。
0
0
Report

केन-बेतवा लिंक पर बस पलटने से NCC मजदूरों में हड़कंप, एक मौत, कई घायल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र में ढोढ़न बांध के पास बड़ा हादसा हो गया। केन-बेतवा लिंक परियोजना में काम कर रहे NCC कंपनी के मजदूरों से भरी बस का ब्रेक फेल होने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई।,बताया जा रहा है कि बस में करीब 48 मजदूर सवार थे, जो काम खत्म कर घर जाने के लिए बस में सवार थे। हादसे में करीब 13 से 15 मजदूर घायल होने की सूचना है, जबकि एक मजदूर की मौत की सूचना सामने आई है। ज्यादातर मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं,घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बाईट-घायल
0
0
Report
Advertisement

नैनीताल में यातायात नियम उल्लंघन पर बड़ा अभियान: 258 चालान, 73 सीज

Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने परमिट की शर्तों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 258 चालान किए, जबकि 73 वाहनों को सीज किया गया. इसके साथ ही 5 ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई, नैनीताल पुलिस के मुताबिक, एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और यातायात इकाइयों ने परमिट की शर्तों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया, अभियान के दौरान कुल 258 चालान किए गए और 73 वाहन सीज किए गए. इनमें 72 मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं. वहीं, 5 ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की गई. पुलिस ने इस दौरान 47 हजार रुपये का संयोजन शुल्क भी वसूला, क्षेत्रवार कार्रवाई की बात करें तो यातायात हल्द्वानी ने 9 वाहन, यातायात भीमताल-भवाली-कैंचीधाम ने 9 वाहन और सीपीयू हल्द्वानी ने 24 वाहन सीज किए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाना है.
0
0
Report

उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों और MBBS सीटों में उन्नति, स्वास्थ्य सेवाओं में प्रभाव

Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और अंत्योदय के संकल्प के साथ प्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार ने वर्ष 2017 से पहले की स्वास्थ्य क्षेत्र की लचर व्यवस्था को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश को स्वस्थ, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक गति से कार्य किया है। इस परिवर्तन का प्रमाण है कि यूपी की पहचान वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया से अब वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज के संकल्प के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है। वर्ष 2017 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 36 थी, अब बढ़कर 85 हो गई है। MBBS सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 से अधिक हो चुकी हैं। इससे युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़े हैं, वहीं आमजन के लिए घर के निकट गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा का विस्तार हुआ है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से 10 करोड़ से अधिक प्रदेशवासी आज गंभीर बीमारी के उपचार के भारी खर्च की चिंता से मुक्त होकर बेहतर स्वास्थ्य, सम्मान और गरिमा के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। उपचार की विवशता से स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक, यही स्वस्थ उत्तर प्रदेश की नई पहचान है।
0
0
Report

फरीदाबाद: 17 वर्षीय किशोर की मौत पर परिजनों का हंगामा, पुलिस पर पथराव-तोड़फोड़

Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद ब्रेकिंग: खेड़ी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की मौत। मित्र लड़की के घर कमरे में फंदे पर मिला किशोर। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। परिजनों को दी गई घटना की सूचना। शव देखकर परिजनों ने किया हंगामा। लड़की के घर में तोड़फोड़ का आरोप। शव ले जाने पर पुलिस से भिड़े परिजन। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और मारपीट। पुलिस पर पथराव करने का भी आरोप। एंबुलेंस पर भी किया गया पथराव। दो पुलिसकर्मी हुए घायल। एंबुलेंस में भी की गई तोड़फोड़। अतिरिक्त पुलिस बल ने संभाला मोर्चा। दूसरी एंबुलेंस से शव अस्पताल भेजा गया। पुलिस बोली- उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई
0
0
Report
Advertisement

कृष्ण पाल गुर्जर का दावा: विपक्ष वोट चोरी से सत्ता हथियाने की कोशिश कर रहा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद।। जैसे परिवार में होता है एक जिद्दी और बिगड़े बच्चा वैसे ही राहुल गांधी बिगड़ैल बच्चा है इन्हें वोट चोरी से मतलब नहीं यह सिर्फ किसी भी तरीके से सत्ता हथियाना चाहते हैं ऐसा कहना है केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का। दरसल कृष्णपाल गुर्जर आज सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली कार्यक्रम में पहुंचे थे、この मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए वोट चोरी के मामले पर कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसा लगता है कि उनको सत्ता नहीं मिलने वाली या तो उनको नरेंद्र मोदी की तरह देश की जनता का भरोसा जीतना होगा जो उनके बस की बात नहीं है देश लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और यह देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि जिनके साथ मिलकर यह आंदोलन कर रहे हैं अच्छे दिनों का महत्व जब समझ में आता है जब पुराने दिनों की याद ताजा होगी, मोदी जी के आने से पहले इस देश में क्या होता था बिहार में बंगाल में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकाल में बूथ कैपचरिंग होते थे रिपोलिंग होती थी पेटीया लूटी जाती थी और निर्दोष लोगों की हत्या की जाती थी और सुबह 11:00 बजे ही लोगों से कह दिया जाता था कि आपकी वोट डाल गई ठप्पा लग गया अपने घर जाइए पर आज के समय में ऐसा नहीं है अब ईवीएम मशीन और आधार कार्ड से वोट डालते हैं अब बूथ कैपचरिंग नहीं होते। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आज जिस मुद्दे पर यह लोग विरोध कर रहे हैं उस मुद्दे से इन्हें कोई लेना-देना नहीं है यह सिर्फ किसी भी तरीके से सत्ता हथियाना चाहते हैं लोगों को बहकने का काम कर रहे हैं जिन राज्यों में उनकी सरकार आ जाती है वहां ईवीएम मशीन भी ठीक होती है और चुनाव आयोग भी पर जहां उनकी सरकार नहीं आना वहां पर evm भी खराब है और चुनाव आयोग भी ऐसे में इनकी मनसा से लोग भली भांति परिचित हैं। वही कृष्ण पाल गुर्जर ने यह भी कहा कि खुद राहुल गांधी कहते हैं कि उनकी कोई सुनता नहीं है ऐसे में सोचने वाली बात है कि जो पार्टी उन्हें नेता नहीं मानती ऐसे में देश की जनता कैसे मानेगी देश में लोकतंत्र का राज है लोकतंत्र के तरीके से ही सत्ता हासिल की जा सकती है और सत्ता से हटाया जा सकता है राहुल को जरूरत है कि वह सत्ता के पीछे ना भाग कर लोगों का भरोसा जीते।
0
0
Report

स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 05 वाहनों का चालान

Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस, महराजगंज द्वारा दिनांक 09.10.2026 को जनपद के नगर एवं कस्बा क्षेत्रों में स्कूल/कॉलेज में संचालित वाहनों की सघन चेकिंग की गई। *चेकिंग के दौरान वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक नियमों के अनुपालन की जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित 05 वाहनों का चालान करते हुए कुल ₹10,000 का जुर्माना किया गया।* यातायात पुलिस द्वारा स्कूल/कॉलेज में संचालित वाहनों के चालकों एवं संचालकों से निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई, ताकि विद्यार्थियों की यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनी रहे। *महराजगंज पुलिस की अपील-* स्कूली वाहनों का संचालन निर्धारित फिटनेस एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप करें। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, यातायात नियमों का पालन कर उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में सहयोग करें।
0
0
Report

क्षेत्राधिकारी निचलौल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का किए निरीक्षण

Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में पुलिसकर्मियों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं कर्तव्य के प्रति सजगता बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 09.10.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री रविन्द्र सिंह द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से ड्रिल का अभ्यास कराया गया तथा उनकी शारीरिक एवं मानसिक दक्षता का जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन एवं साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में साफ-सुथरे एवं अनुशासित तरीके से ड्यूटी करने तथा पुलिस विभाग की गरिमा एवं अनुशासन को बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन सतर्कता, अनुशासन एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया।
0
0
Report
Advertisement

गुमला में दुर्गापूजा से छठ तक सुरक्षा पुख्ता, डीजे पर रोक और CCTV अनिवार्य

Gumla, Jharkhand:दुर्गापूजा से छठ तक सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, गुमला प्रशासन अलर्ट डीसी दिलेश्वर महतो और एसपी हारिस बिन जमा ने की शांति समिति के साथ बैठक, सुरक्षा, यातायात और अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश व विसर्जन मार्ग में मनमाने बदलाव पर रोक, पंडालों में सीसीटीवी और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य; डीजे पर प्रतिबंध के अनुपालन पर जोर गुमला। आगामी दुर्गापूजा, विजयादशमी, दिवाली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज की हैं। उपायुक्त दिलेश्वर महतो और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात, बिजली, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य और विसर्जन व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पूजा समितियों से नियमों का पालन करने और आम लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर बैठक में पूजा पंडालों और जुलूसों की सुरक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, भीड़ नियंत्रण तथा प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। पूजा समितियों को विसर्जन की पूर्व सूचना प्रशासन एवं पुलिस को देने और निर्धारित मार्ग में बिना अनुमति बदलाव नहीं करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक पंडाल में सीसीटीवी कैमरे, हेल्प डेस्क, पर्याप्त निकास द्वार और अग्नि सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। महिला पुलिस बल की तैनाती तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई। बिजली, पानी और सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश उपायुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए, विशेष रूप से सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा जरूरत के अनुसार अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पूजा स्थलों पर नियमित पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया। सड़क मरम्मती में हो रही देरी पर चर्चा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समन्वय बनाकर आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। डीजे पर प्रतिबंध, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और किसी भी संदेहात्मक गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध का अनुपालन सुनिश्चित करने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित नियमों का पालन कराने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेशों पर नजर रखने के निर्देश दिए। लोगों से अपील की गई कि किसी भी अपुष्ट सूचना को सत्यापन के बिना साझा न करें। विसर्जन के दौरान भी रहेंगे विशेष इंतजाम प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन के दौरान गोताखोरों, अग्निशमन दल और आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। छठ घाटों की साफ-सफाई और मरम्मती, खराब सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के सुझाव भी बैठक में रखे गए। स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था और प्राथमिक उपचार की सुविधा तैयार रखने का निर्देश दिया गया। शांति समिति की बैठक के बाद अधिकारी अलग बैठक कर विधि-व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और विभागीय समन्वय की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया। बाइट-1: दिलेश्वर महतो, उपायुक्त, गुमला बाइट-2: हारिस बिन जमा, पुलिस अधीक्षक, गुमला
0
0
Report

उत्तराखंड में मानव तस्करी रोकथाम के लिए राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित

RARAM ANUJ17m ago
Noida, Uttar Pradesh:पंतनगर। आज गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) की रोकथाम और पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी. मुरूगेशन करेंगे। सम्मेलन में प्रदेश के 8 जिलों के एसएसपी/एसपी, सभी 13 जनपदों की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, आईटीबीपी, एसएसबी, बाल कल्याण समितियों और श्रम विभाग के लगभग 200 अधिकारी व विशेषज्ञ शामिल होंगे। आयोजन को लेकर कुमाऊँ आईजी निवेदिता कुकरेती ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नेपाल सीमा और अंतर-राज्यीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कड़ी रणनीति तैयार करना, एजेंसियों में बेहतर समन्वय स्थापित करना और पीड़ितों के बचाव एवं सुरक्षित पुनर्वास के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाना है। बाइट निवेदिता कुकरेती आईजी गढ़वाल रेंज
0
0
Report

गुडूबहाल में पालतू कुत्ते की हत्या, परमानंद लकड़ा के खिलाफ IPC 325 दर्ज

Darogapara, Chhattisgarh:लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम गुडूबहाल में पालतू कुत्ते को कुल्हाड़ी से मारकर खत्म करने का मामला सामने आया है। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी परमानंद लकड़ा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम गुडूबहाल निवासी रिझन लकड़ा जनपद पंचायत लैलूंगा में सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं वृक्षरोपण अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने थाने में शिकायत देकर बताया कि उनका पालतू कुत्ता 6 अक्टूबर की शाम करीब 5 से 6 बजे घर से बाहर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। 7 अक्टूबर की सुबह परिजनों ने कुत्ते की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी दौरान रिझन लकड़ा ड्यूटी के लिए लैलूंगा चले गए। कुछ देर बाद उन्हें मोबाइल के माध्यम से जानकारी मिली कि गांव के ही परमानंद लकड़ा ने कथित तौर पर श्रीमती रेखाबाई निरंजन सेठ और श्रीमती सुनीता साहू के सामने कुत्ते को कुल्हाड़ी से मार दिया। जानकारी मिलने के बाद रिझन लकड़ा मौके पर पहुंचे, जहां गांव के बस्ती चौराहे के पास कुत्ते को बोरी में रखा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने लैलूंगा थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर लैले Lloyd रैय पुलिस ने परमानंद लकड़ा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top