229001
Raebareli: सर्द रातों में चोरों का आतंक, ओनई पहाड़पुर में लाखों की चोरी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के ओनई पहाड़पुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। लाखों रुपये की चोरी की इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरों का गिरोह सर्द रातों में सक्रिय हो गया है जिससे लोगों में डर बना हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहरोड़ के होटल हाईवे किंग में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधान सभा:0
0
Report
चूरू के रेलवे फाटक पर ट्रेन से महिला मौत; शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Churu, Rajasthan:चूरू के रेलवे फाटक पर ट्रेन से महिला मौत; शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया महिला की पहचान रामगढ़ निवासी राखी के रूप में हुई। हादसे के समय अग्निसेन नगर रेल्वे फाटक के पास रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर वह कर्तव्यस्थ.completed? मार्ग पर नहीं बताया गया है। सूचना मिलने पर जीआरपी के एएसआई हरफूल स्वामी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर राजकीय भर्तिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मोबाइल फोन और पर्स मिला,पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और ट्रेन के रवाना होने में देरी हुई। ट्रैक साफ कराने के बाद ट्रेन रवाना की गई।0
0
Report
जबलपुर के महाराणा प्रताप वार्ड में 28 वर्षीय सुरेंद्र ठाकुर की हत्या
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के धनवंती नगर थाना पुलिस चौकी संजीवनी नगर थाना अंतर्गत महाराणा प्रताप वार्ड में एक 28 वर्षीय युवक की लाश मिली। बताया जाता है पूर्व सरपंच राजू पटेल के पुराने घर पर केयर टेकर के रूप में परसवाड़ा निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र ठाकुर उर्फ चिंगम लंबे समय से रह रहा था रोजाना की तरह जब सुरेंद्र का भाई अरविंद से खाना देने के लिए वहां पहुंचा तब अंदर सुरेंद्र जमीन पर पड़ा दिखा उसने अपने परिजनों सहित पुलिस को भी सूचना दी बताया जाता है कि मृतक के गले में गमछा भी लिपटा हुआ था जो काफी टाइट था और उसके हाथ की कलाई की नस भी कटी थी इसके अलावा गला घोंटकर हत्या और चाकू से कई बार करना, नस के काटने जैसे साक्ष्य मिले हैं। लाश मिलने पर क्षेत्रीय परिजनों ने तत्काल ही संजीवनी नगर पुलिस चौकी एवं थाना संजीवनी नगर को मामले की जानकारी दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर शीघ्र आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी की जाएगी0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में महिला के साथ दुष्कर्म: पड़ोसी गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में महिला को मिलने के बहाने बुलाकर दोस्त ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद रखने की धमकी दी। धमकी और बदनामी के डर से महिला चुप रही। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के भदावर होटल की है। इसके बाद आरोपी महिला के घर पर पहुंचा और उसे जबरन ले जाने का प्रयास करने लगा तभी महिला का पति आ गया। पति को देखते ही आरोपी वहां से भाग निकला। जिससे परेशान होकर महिला थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की वही पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत कर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वीओ- दरअसल ग्वालियर के जनकगंज स्थित लक्ष्मीगंज निवासी 27 वर्षीय महिला ने बहोड़ापुर थाना पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसके पड़ोस में विशाल चौरसिया रहता है। उसकी दोस्ती विशाल से हुई थी और 3 मार्च 2026 को विशाल ने उसे नाग देवता मंदिर पर मिलने बुलाया था। वह जब वहां पर पहुंची तो विशाल उसे वहां से बहला कर भदावर होटल ले गया और वहां पर उसके साथ गलत काम करने लगा जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर वारदात को अंजाम दिया। महिला डर और बदनामी के चलते चुप रही लेकिन 19 मई 2026 की सुबह विशाल चौरसिया जबरन महिला के घर में घुस गया और उस पर पति को छोड़कर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। इसी बीच महिला का पति वहां आ गया। पति को देखते ही वह धमकी देकर भाग गया। जिससे परेशान महिला ने पूरी घटना पति को बताई और पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। बाइट- जयराज कुबेर- ASP ग्वालियर0
0
Report
ऊर्जा मंत्री ने सपा अध्यक्ष के पोस्ट पर पलटवार, यूपी में बिजली सुधार
Noida, Uttar Pradesh:ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सपा अध्यक्ष के पोस्ट पर किया पलटवार आज कल समाजवादी पार्टी के माननीय मुखिया को यूपी की बिजली व्यवस्था बहुत कमज़ोर दिख रही है। उनसे कहना चाहूँगा कि: आईना जब भी उठाया करो, पहले खुद देखो फिर दिखाया करो。 1. आपके सहित समाजवादी पार्टी के चार-चार शासनकाल के अंत में 2012-17 में यूपी की बिजली की औसत पीक डिमांड 13000 MW थी। 2. जबकि पिछले चार वर्षों का औसत है 30000 MW-यानी कि आपका अढ़ाई गुना। 3. आज यूपी चार वर्षों से देश में सबसे ज़्यादा पीक विद्युत आपूर्ति करने वाला प्रदेश बना है। जो पहले निचले पायदान पर होता था। 4. 2017 की अपेक्षा लगभग दो गुने से ज़्यादा उपभोक्ताओं को आज बिजली दी जा रही है। आपके समय के 1.80 करोड़ के सापेक्ष 3.70 उपभोक्ता हैं आज। 5. 1947 से 2017 के 70 वर्षों में आपके द्वारा छोड़े गए लगभग 1.70 लाख मजरों का विद्युतीकरण अब किया गया है। 6. ग्रामीण विद्युतीकरण और नगरीय स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम ने प्रदेश की छवि बदल दिया है। 7. 2017 में यूपी में तापीय बिजली का अपना ख़ुद का अधिकतम उत्पादन 5160 MW था जो 2022 में बढ़कर 5820 MW हुआ और आज 9120 MW है-यानी कि लगभग दोगुना। 8. अब हम इसे तीन गुना करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। 9. हमारे प्रस्ताव पर मेजा में 3x800 MW की नई तापीय ऊर्जा परियोजना के लिए सरकार ने मंज़ूरी दिया है। 10. 2400 MW की इस क्षमता की लागत रूपया 38358 करोड़ होगी। 11. इसी प्रकार मिर्जापुर में 2x800 MW की नई तापीय ऊर्जा परियोजना के लिए भी सरकार ने मंज़ूरी दिया है। 12. उसी प्रकार सभी स्रोतों से 2017 में यूपी में 11803 MW विद्युत उपलब्ध थी जो 2022 में बढ़ाकर 15395 MW हुई और आज 2025 में यह 20038 MW है- यानी कि लगभग दो गुनी। 13. इसी प्रकार की ऐतिहासिक वृद्धि ट्रांसमिशन क्षेत्र में हुई है। 2017 में बड़े उपकेंद्रों की कुल क्षमता 39000 MVA थी जो 2022 में बढ़कर 1 lakh MVA हुई और आज 2025 में यह 2 लाख MVA है- यानी कि आपके समय की लगभग 6 गुनी। 14. डिस्ट्रीब्यूशन क्षमता में भी अपार वृद्धि हुई है। उदाहरण के रूप में आपके समय के छोड़े हुए 1.59 लाख किमी जर्जर तार पिछले चार वर्ष में बदले गए हैं। 15. आपके समय से लटकते-टूटते 30 लाख खंभों को नए खंभों से तीन साल में ही बदला गया है। 16. 2017 के पहले कुछ चुनिंदा जिलों और गांवों में बिजली आती थी। 17. आज हर गांव, हर नगर, हर जिले, हर दुकान, हर प्रतिष्ठान और सब जगह पर 18 से 24 चौबीस घंटे बिजली दी जा रही है। 18. स्थानिक परिस्थितियों के कारण कहीं और कभी आने वाले व्यवधान को दूर करते हुए सभी विद्युत कर्मी जनसेवा में निरंतर लगे हैं। 19. भीषण गर्मी के कारण अप्रत्याशित रूप से बढ़ी हुई मांग को पूरा करने में लगे हुए हम सबका आप जैसे अनुभवी व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। रही बात बबूल की तो ये फैसला तो हो चुका है। वो तो आपने लगाए हैं। हम उन्हें समूल नष्ट कर रहे हैं। एक और आइना साथ में अटैच है。0
0
Report
पेट्रोल-डिजल की कीमतें 5 रुपए बढ़ीं, मोदी सरकार से जवाब कब?
Noida, Uttar Pradesh:दस दिन में पेट्रोल और डीजल के दाम 5 रुपए बढ़ा दिए आपने मोदी जी! कुछ कीजिए! टॉफ़ी और लॉलीपॉप की रील्स दिखाकर कब तक देश की जानता का ध्यान भटकाओगे अपनी नाकामियों से ? कब तक सवाल पूछने वालों का मुँह ED-CBI के दम पर बंद करोगे? कुछ करिए आप देश के प्रधानमंत्री है!0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा में नाबालिग से देह व्यापार का गंभीर मामला: 6 लाख के बदले बेचे जाने की शिकायत
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा जिले के माण्डलगढ़ के काछोला थाना क्षेत्र में स्टाम्प पेपर पर एक नाबालिग बेटी को कथित तौर पर 6 लाख रुपए में बेच कर देह व्यापार में धकेलने का गम्भीर मामला सामने आया है.....इस मामले में बालिग हुई पीड़ित बेटी ने 4 आरोपियों के खिलाफ काछोला थाने में शिकायत की.... लेकिन शिकायत के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की हैं....पीड़िता का आरोप हैं कि वह 13-14 साल की थी.... तब बूंदी जिले के रामनगर निवासी जॉनी, सोनू, रुक्मणी हीना उसे 6 लाख रुपए में खरीद कर ले गए.... पीड़िता को देह व्यापार में धकेल कर करीब 12 लाख रुपए की काली कमाई कर ली.... उसके बाद पीड़िता को मोटी राशि मे आरोपी दूसरी जगह बेचने की फिराक में थे....इस बीच पीड़िता 7 साल बाद आरोपी चंगुल से भाग कर अपने परिजनों के पास पहुँची...आरोपी पीड़िता का पीछा करते हुए उसके गाँव पहुँचे ओर जबरन उसे ले जाने लगे... पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ 11 मई को काछोला थाने में शिकायत दी... पुलिस ने 20 मई को मामला दर्ज किया... आरोपियों की धमकी से पीड़िता का परिवार दहशत में हैं और असुरक्षित का माहौल हैं.... इस मामले में काछोला़ थानाधिकारी मालीराम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही हैं。0
0
Report
बिहार में सुधा दूध-घी-पनीर के दाम बढ़े, महंगाई ने लोगों को रुलाया
Noida, Uttar Pradesh:पटना बिहार में महंगाई का एक और झटका लगा है। अब सुधा दूध और दुग्ध उत्पाद खरीदना महंगा हो जाएगा। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड यानी काम्फेड ने सुधा ब्रांड के दूध, घी, पनीर और बटर की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 25 मई से लागू होंगी。 नई कीमतों के मुताबिक, सुधा टोंड दूध के 500 मिली पैक की कीमत 27 से बढ़कर 28 रुपये हो गई है, जबकि एक लीटर सुधा गोल्ड फुल क्रीम दूध अब 68 रुपये में मिलेगा। वहीं पनीर, घी और बटर के दाम में भी इजाफा किया गया है। काम्फेड का कहना है कि उत्पादन लागत, पशु चारा, ट्रांसपोर्ट और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण यह फैसला लिया गया है। बढ़ती कीमतों को लेकर बिहार के लोगों में नाराज़गी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पहले से पेट्रोल-डीजल, गैस और खाने-पीने की चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं, ऐसे में घर का बजट पूरी तरह बिगड़ता जा रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि परेशानी तो हो रही है, लेकिन दूध जैसी जरूरी चीज़ों से समझौता नहीं किया जा सकता, मजबूरी में खरीदना ही पड़ेगा。0
0
Report
बदलापुर के फोरलेन किनारे अधेड़ शव मिलने से इलाके में सनसनी
Jaunpur, Uttar Pradesh:बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव के पास सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब फोरलेन सड़क के किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। शव निर्वस्त्र हालत में मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। जांच के दौरान मृतक की पहचान राजेंद्र प्रताप सिंह (62 वर्ष) निवासी ठेगुआ तियरा, थाना बदलापुर के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार राजेंद्र प्रताप सिंह घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फोरलेन किनारे शव के निर्वस्त्र अवस्था में मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा में टेंपो ट्रैवलर पलटा, 6 यात्री घायल, सड़क पर जाम
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा के मांडल से खबर हाइवे पर टेंपो ट्रैवेलर पलटा अचानक गाय के आने से हुआ हादसा ट्रैवेलर में सवार आधा दर्जन यात्री हुए घायल हादसे के बाद लगा 2 किमी लगा जाम हादसे में संतोष पोद्दार , किशन पोद्दार , दुर्गा पोद्दार मनीषा पोद्दार, सीमा पोद्दार , विनय पोद्दार हुए घायल घायलों को पहुंचाया मांडल उप जिला चिकित्सालय गंभीर रुप से घायलो को किया जिला अस्पताल रेफर सीकर से सांवरिया सेठ जा रहे थे सभी यात्री0
0
Report
AI-आधारित मॉनिटरिंग से दिल्ली की हवा 48–72 घंटे पहले पूर्वानुमानित होगी
Delhi, Delhi:*दिल्ली सरकार और AIRAWAT Research Foundation, IIT कानपुर के बीच एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर* इस MoU के जरिए अब दिल्ली में AI और advanced technology की मदद से वायु प्रदूषण की निगरानी और प्रबंधन को और मजबूत किया जाएगा। 5 साल के लिए हुई इस समझौते के तहत AI आधारित Decision Support System, हाइपरलोकल मॉनिटरिंग, प्रदूषण हॉटस्पॉट की पहचान और 48–72 घंटे पहले वायु गुणवत्ता का पूर्वानुमान विकसित किया जाएगा, ताकि समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें। साथ ही low-cost sensors, mobile monitoring labs और satellite data के जरिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में real-time air quality monitoring को और बेहतर बनाया जाएगा। दिल्ली सरकार cleaner, smarter और sustainable Delhi बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।0
0
Report
नोएडा की लोटस ब्लूवर्ड सोसाइटी में आग, दमकल ने 10 मिनट में काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा लोटस ब्लूवर्ड सोसाइटी में लगी आग सूचना के बाद मौके पर पहुँची फायर की गाड़ियां सोसाइटी के 27 मंजिल पर स्थित एक फ्लैट के बेडरूम में लगा था आग फायर विभाग और सोसाइटी के फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू 10 मिनट में फायर विभाग ने आग पर पूरी तरह पाया काबू AC का कंप्रेशर फटने के कारण लगा था आग घटना में नहीं हुई किसी तरह की जनहानि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के लोटस ब्लूवर्ड सोसाइटी की घटना।0
0
Report
Advertisement
अमेठी में चौकीदार की मौत: खड़ी ट्रक ने पीछे से चढ़कर दिया दर्दनाक हादसा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - धर्म काटें की रखवाली कर रहे चौकीदार की हुई दर्दनाक मौत, बताया जा रहा है की काटें के पास लेटा था चौकीदार, खड़ी ट्रक ने पीछे बैक करते समय चौकीदार पर चढ़ी, ट्रक चढ़ने से चौकीदार की हुई दर्दनाक मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा चौकी दार के मौत के बाद परिजनों में मचा हड़कंप, जामों थाना क्षेत्र के सम्भई चौराहे के पास का है मामला,0
0
Report
मतदाता सूची के पुनरीक्षण से हरियाणा में चुनावी घमासान तेज, पार्टियाँ सजग
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान ने राजनीतिक गतिविधियों को तेज कर दिया है। चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। राज्यभर में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। दोनों दलों का फोकस नए मतदाताओं को जोड़ने और अपने समर्थक वोट बैंक को मजबूत बनाए रखने पर है। राजनीतिक दलों का मानना है कि आगामी चुनावों से पहले वोटर लिस्ट का अपडेट होना बेहद अहम रहेगा। चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान में नए वोटरों के नाम जोड़ने, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के साथ रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए बूथ स्तर पर घर-घर जाकर जांच की जाएगी। भाजपा ने एसआईआर को लेकर 25 मई को पंचकूला में अहम बैठक बुलाई है, जिसमें संगठन और बूथ प्रबंधन को लेकर रणनीति तैयार होगी। दूसरी ओर कांग्रेस भी 26 और 27 मई को चंडीगढ़ में बैठकों के जरिए अपने नेताओं और कार्य कर्मचार को दिशा देने की तैयारी में जुटी है। 5 से 14 जून तक अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण होगा। इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची जारी होगी। इसके बाद दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी कर 22 सितंबर को अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बार वोटर लिस्ट पुनरीक्षण केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं रहेगा, बल्कि बूथ स्तर पर राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की भी बड़ी कवायद साबित होगा।0
0
Report
हरियाणा के डिजिटल कदम: सरकारी सेवाएं अब WhatsApp से सीधे घर पहुंचें
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा में सरकारी सेवाओं के लिए लॉन्च हुआ व्हाट्सएप चैटबॉट और मोबाइल ऐप सेवा में देरी होते ही सिस्टम खुद दर्ज करेगा अपील हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने शुरू की नई डिजिटल व्यवस्था अब लोग घर बैठे मोबाइल से सरकारी सेवाओं की जानकारी और आवेदन स्थिति जान सकेंगे व्हाट्सएप नंबर 6239466937 पर मैसेज भेजकर मिलेगी सहायता ग्रामीण क्षेत्रों, बुजुर्गों और श्रमिक वर्ग को मिलेगा बड़ा फायदा राज्य में 56 विभागों और संगठनों की 802 सेवाएं आरटीएस के दायरे में तय समय में सेवा न मिलने पर ऑटो अपील सिस्टम खुद करेगा कार्रवाई नागरिकों को अलग से शिकायत दर्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी वर्ष 2025-26 में 2.06 करोड़ से ज्यादा आवेदन प्राप्त 94.71% मामलों का तय समय सीमा में निपटान 28.5 लाख से ज्यादा अपीलें अब तक सिस्टम पर दर्ज 98% से ज्यादा मामलों का निपटारा होने का दावा फिलहाल 63 संगठनों की 750 से अधिक सेवाओं की मॉनिटरिंग जारी0
0
Report
Advertisement
