229010
Raebareli - संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मृत्यु से मचा हड़कम्प
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली,संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मृत्यु से मचा हड़कम्प, विद्यालय में किशोरी की बिगड़ी तबियत , विद्यालय प्रबंधन के द्वारा किशोरी को अस्पताल में कराया था भर्ती .हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल किया रेफर .जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित . मामला संदिग्ध देखते हुए डॉक्टर ने पुलिस को दी सूचना. मृतका के शव को लिया गया कब्जे में, शव को मर्चुरी रख कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी .सलोन कोतवाली क्षेत्र के जमुरवाखुर्द का है पूरा मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खीरी में कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा, चार घायल
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 8 बजे पीलीभीत - बस्ती हाईवे पर खानीपुर के निकट घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक बहराइच की तरफ से धान की बोरियां भर के लखीमपुर की तरफ जा रहा ट्रक सामने से आ रही कार में टकरा गया। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं हादसे का शिकार हुई कार के पीछे आ रही एक अन्य कार भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची खमरिया पुलिस ने चारों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।0
0
Report
दहेज के 11 लाख लौटाकर दूल्हे ने सगाई की मिसाल कायम की
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- दूल्हे ने सगाई पर लौटाए 11 लाख रुपये,दूल्हे सौरभ भाटी ने पेश की मिशाल , सगाई के दौरान दहेज में दिए 11 लाख रुपयों को बेटी के पिता को किया वापस महज 1 रुपया लेकर पूरी की सगाई की रसम,पूरे क्षेत्र में इस कार्य की जमकर हुई प्रशंसा,मुहिम की जमकर की तारीफ,रबूबुरा के करौली बांगर गांव का मामला।0
0
Report
शादी से इनकार पर युवक ने परिवार पर तेजाब हमला, तीन घायल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: शादी से इनकार करने पर सिरफिरे युवक ने परिवार पर किया तेजाब से हमला। उदयगंज इलाके में तड़के 4 बजे घर में घुसकर युवती पर फेंका तेजाब。 युवती की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे माता-पिता पर भी आरोपी ने फेंका तेजाब。 विरोध करने पर युवती की मां पर चाकू से किया जानलेवा हमला。 मां के चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से किए वार。 तेजाब हमले में युवती समेत परिवार के तीन लोग झुलसे。 तीनों घायलों को KGMU ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती。 शादी से इनकार करने पर आरोपी ने खुफ़नाक वारदात को दिया अंजाम。 हमले के बाद चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसी。 पड़ोसियों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर की पिटाई。 युवती पर शादी का दबाव बना रहा था आरोपी, इनकार से था नाराज।0
0
Report
Advertisement
लखीसराय: शादी से पहले दूल्हे meets दुल्हन पर परिजनों का हंगामा
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय के बड़हिया नगर क्षेत्र स्थित श्रीधर सेवाआश्रम में देर शाम उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब अपनी होने वाली दुल्हन से मिलने पहुंचे एक युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। दोनों की शादी आगामी 15 मार्च को तय थी। हालांकि, शादी से पहले हुई इस मुलाकात ने अचानक नया मोड़ ले लिया और मामला विवाह तक पहुंच गया। जानकारीके अनुसार, युवक अपनी होने वाली पत्नी से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान लड़की के परिजनों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक ने लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। घटना के दौरान श्रीधर सेवाआश्रम में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाने ले गई। मिली जानकारी के अनुसार, लड़की की पहचान डुमरी निवासी रंजीत तांती की पुत्री निशा कुमारी के रूप में हुई है। वहीं युवक की पहचान मोकामा निवासी अनु प्रसाद के पुत्र सुमित कुमार के रूप में बतायी गयी है। सुमित टाइल्स एवं मार्बल की ठेकेदारी का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
झारखंड परिसीमन बिल पर सियासी घमासान शुरू
Noida, Uttar Pradesh:रांची - परिसीमन बिल को लेकर झारखंड की सियासत में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस जहां परिसीमन के मुद्दे पर विरोध का रुख अपना रही है वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जेएमएम ने फिलहाल कोई स्पष्ट फैसला नहीं लिया है। जेएमएम सांसदों की बैठक में बिल के ड्राफ्ट का अध्ययन करने और विशेषज्ञों की राय लेने की बात कही गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसदों ने यहां तक यह भी कह दिया कि अगर समान अनुपात के तहत सीटें बढ़ती है तो इसका विरोध नहीं। संसद के विशेष सत्र से पहले जेएमएम के रुख ने झारखंड की सियासत को गरमा दिया है। वहीं कांग्रेस को उम्मीद है झामुमो उचित निर्णय लेगा। परिसीमन और महिला आरक्षण पर झामुमो सांसद महुआ माजी ने कहा, अभी तय कोई निर्णय नहीं हुआ है, बस इतना बताया गया है हम लोग इसका बारीकी से अध्ययन करेंगे , इस पर विशेषज्ञों की राज्य लेकर बात करेगें। विशेषज्ञों की राय लेने में वक्त लगेगा, राज्य हित में सीएम जैसा निर्देशित करेगें उसके अनुरुप पार्टी निर्णय लेगी0
0
Report
लखनऊ में युवक ने लड़की पर तेज़ाब फेंका, फिर परिवार पर चाकू से हमला
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ सरफिरे आशिक ने लड़की पर फेंका तेजाब लड़की पर तेजाब हमले के बाद मां बाप पर चाकू से हमला चाकू से हमले के साथ तेजाब भी फेंका मां बाप के साथ लड़की केजीएमयू में भर्ती कराई गई सुबह करीब 4 बजे सरफिरे ने किया हमला युवती के शादी से इनकार के बाद घटना को दिया अंजाम हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उदयगंज की घटना0
0
Report
Advertisement
जालसू पंचायत समिति उपप्रधान चुनाव हंगामा: कालूराम मीणा 6 मत से विजयी
Jaipur, Rajasthan:जालसू में उप प्रधान के चुनाव के दौरान हंगामा देर रात तक पंचायत समिति के बाहर धरने पर बैठे लोग कांग्रेस के तीन वोटर को वोट देने के लिए नहीं लाने पर हुआ हंगामा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का चला सिलसिला हालांकि बाद में समझाइश इसके बाद मामला हुआ शांत जालसू में RLP के कालूराम मीणा 6 मत से जीतकर बने उप प्रधान ASP संदीप सारस्वत,डिप्टी शिवा शर्मा ,SHO पूजा पूनिया की समझाइश के बाद मामला हुआ शांत0
0
Report
जमुई में बीज वितरण धांधली पर किसान प्रदर्शन, डीलर खिलाफ कार्रवाई की मांग
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शनिवार को अनुदानित दर पर मिलने वाले बीज के वितरण में डीलर की घोर लापरवाही और मनमानी को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। मोहनी पूसा कृषि केंद्र जमुई के माध्यम से मसूर, चना और मटर के बीजों का वितरण किया जा रहा था। समय पर बीज नहीं मिलने, केंद्र में ताला लटके होने से नाराज किसानों ने केंद्र के बाहर जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे किसानों ने डीलर की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। नौआडीह पंचायत से पहुंची महिला किसानों ने बताया कि वे कड़ाके की ठंड में सुबह से ही कतार में लगी हैं, लेकिन दोपहर तक उन्हें बीज नसीब नहीं हुआ। महिलाओं ने डीलर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि तय सरकारी दर से अधिक पैसे मांगे जा रहे हैं। एक अन्य महिला किसान ने कहा कि वे कब से भटक रही हैं और मसूर, चना या मटर जो भी बीज मिले, लेने को तैयार हैं, मगर डीलर वितरण ही नहीं कर रहा है।भगोंन के किसान राहुल रंजन ने डीलर पर मिलीभगत और धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साल भी इसी तरह ऑनलाइन पर्ची काटकर किसानों को अगले दिन बुलाया गया था और बाद में पूरा बीज गायब कर दिया गया। इस वर्ष भी वही रवैया अपनाया जा रहा है और कभी स्टॉक खत्म होने तो कभी बीईओ के मना करने का बहाना बनाकर वितरण रोका जा रहा है। वहीं गुरुडबाद से आए किसान चांद आलम ने बताया कि वे सुबह 9 बजे से भटक रहे हैं, सुबह महज थोड़ी देर वितरण करने के बाद डीलर ने केंद्र में ताला जड़ दिया। गरही सोतारी से आए किसान बैजनाथ दास ने कहा कि वे चार-पांच दिनों से केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि केंद्र संचालकों के बीच आपसी लेनदेन के विवाद के कारण वितरण जानबूझकर बाधित किया जा रहा है, जिसका खामियाजा आम किसानों को भुगतना पड़ रहा है।हंगामे के बाद एजेंसी संचालक मुरलीधर गुप्ता ने कागजी प्रक्रिया व बिल की मांग को लेकर बीईओ साहब के कहने पर अस्थायी रूप से ताला लगाने की बात स्वीकारी, जबकि पंचायत कॉर्डिनेटर रंजन कुमार ने साइट की समस्या और स्टॉक मिलान के लिए 15 मिनट वितरण रोकने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। किसानों ने जिलाधिकारी जमुई से दोषी डीलर पर कार्रवाई और पारदर्शी तरीके से बीज वितरण की मांग की है।0
0
Report
तमनार के गोढ़ी क्षेत्र में गजराज राजू की घुसपैठ, ग्रामीण सुरक्षा से भयभीत
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, ओडिशा से भटककर रायगढ़ जिले के तमनार पहुंचा गजराज ‘राजू’। कल ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा पर था हाथी, चलते-चलते आज तमनार के गोढ़ी क्षेत्र पहुंचा। ग्राम पंचायत गोढ़ी में झनक पटेल के खेत में पिछले कई घंटों से जमा है गजराज。 खेत में धान की फसल को चट करता नजर आ रहा हाथी。 हाथी राजू का महावत गांजा तस्करी के मामले में जेल में बंद बताया जा रहा है。 महावत की गिरफ्तारी के बाद से हाथी लगातार अपने ही अंदाज में विचरण कर रहा है。 गजराज को देखने आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी。 मौके पर तमनार वन विभाग की पूरी टीम मौजूद, हाथी की गतिविधियों पर रखी जा रही नजर。 वन विभाग की ग्रामीणों से अपील, हाथी के करीब न जाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें。0
0
Report
Advertisement
जौनपुर पुलिस-एसटीएफ ने 50 हजार इनामी असलहा तस्कर सुनील दुबे गिरफ्तार
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 50 हजार का इनामी असलहा तस्कर सुनील दुबे गिरफ्तार जौनपुर। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मछलीशहर पुलिस और एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी असलहा तस्कर सुनील दुबे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी मछलीशहर क्षेत्र के पुराफगुई नहर पुलिया के पास से की गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को मछलीशहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुराफगुई नहर पुलिया स्थित प्राइवेट बस अड्डे के पास घेराबंदी की थी। इस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार शिव प्रकाश मिश्रा, मनकामेश्वर मिश्रा और प्रियांशु शुक्ला को गिरफ्तार किया गया था। तलाशी के दौरान उनके पास से चार देशी तमंचे, चार देशी पिस्टल, छह मोबाइल फोन और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद हुई थीं। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने मिर्जापुर निवासी सुनील दुबे का नाम उजागर करते हुए बताया था कि वह उन्हें बिक्री के लिए अवैध हथियार उपलब्ध कराता था। इसके बाद आरोपी सुनील दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पहले जौनपुर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में 8 सितंबर 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी थी। एसटीएफ से मिली सूचना पर बिछाया गया जाल मछलीशहर थाने की पुलिस टीम खाखोपुर पिकेट पर मौजूद थी। इसी दौरान एसटीएफ फील्ड यूनिट वाराणसी के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और उपनिरीक्षक मनीष कुमार श्रीवास्तव ने सूचना दी कि वांछित असलहा तस्कर सुनील दुबे मछलीशहर से प्रयागराज की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पुराफगुई नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में वहां पहुंचे सुनील दुबे को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रामशिरोमणि दुबे के 22 वर्षीय पुत्र सुनील दुबे निवासी ग्राम हरसड़, पोस्ट बरडीहा, थाना हलिया, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई। 30 हजार में पिस्टल और 5 हजार में बेचता था तमंचा पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर अवैध असलहों की सप्लाई करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि पुलिस से बचने के लिए वह रात के समय सुनसान रास्तों का इस्तेमाल करता था। गिरफ्तारी के दिन वह पहले बेचे गए हथियारों की रकम वसूलने के लिए बंधवा आया था। वहां रुपये नहीं मिलने पर वह प्रयागराज जाने के लिए वाहन की तलाश कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक पिस्टल करीब 30 हजार रुपये और एक तमंचा लगभग पांच हजार रुपये में बेचता था। कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सुनील दुबे के खिलाफ प्रयागराज के नैनी थाने और मिर्जापुर के कछवां थाने में अवैध हथियारों से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा मछलीशहर थाने में भी उसके खिलाफ मामला पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ कुल पांच आपराधिक मुकदमों का विवरण सामने आया है। इस गिरफ्तारी को अवैध हथियारों की purchase-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।0
0
Report
बिजनौर: किसान नेता के बेटे की गोली से मौत, आत्महत्या मानकर जांच जारी
Moradabad, Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में किसान नेता के बेटे की गोली लगने से मौत। रिपोर्ट राजवीर चौधरी बिजनौर। नगीना नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन के 22 साल के बेटे पृथ्वीराज का कमरे के अंदर गोली लगकर शव मिला। ऊपरी मंजिल के कमरे में सीने में गोली लगी लाश। परिवार में मातम। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शादी समारोह में सभी सदस्य गए थे तभी घटना घटी। थाना नगीना के फ्रेंड्स कॉलोनी का मामला। एसपी सिटी का कहना है हर पहलू की जाँच की जा रही है, जाँच में जो भी बातें आयेंगी उसी के हिसाब से कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या की घटना मानकर चल रही है।0
0
Report
बेतिया में सरकारी जमीन के अतिक्रमण पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालो की अब खैर नहीं है जिला प्रशासन सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण चिन्हित कर बुलडोजर चला रही है योगापट्टी के बगही गांव में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है सरकारी जमीन पर घर बना कब्जा को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया है अतिक्रमणकारी को प्रशासन ने पांच पांच नोटिस जारी किया था सीओ विक्रम सिंह ने बताया धुरंधर महतो द्वारा जमीन को अतिक्रमण किया गया पूरी प्रक्रिया करने के बाद जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है बता दे जिला प्रशासन सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चला रही है जिससे दबंगों और भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है0
0
Report
Advertisement
फिट इंडिया के 100वें संस्करण के अवसर पर कोटा में संडे ऑन साइकिल रैली आयोजित
Kota, Rajasthan:भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा फिट इंडिया के 100 वे संस्करण के अवसर पर आज पुलिस की ओर से कोटा में संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कोटा ग्रामीण पुलिस की ओर से आयोजित इस संडे ऑन साइकिल रैली में कोटा ग्रामीण एएसपी, डीएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी व जवानों ने साइकिल चलाई। इस दौरान पुलिसकर्मियों के परिवारजनों और नई पीढ़ी के स्कूली बच्चों को भी आमंत्रित किया गया ताकि फिटनेस के प्रति जागरूक रह सके। कोटा ग्रामीण पुलिस लाइन में आयोजित इस साइकिल रैली को एडिशनल एसपी सहित कई अधिकारीयों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने फिटनेस स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया。0
0
Report
4.17 करोड़ बकाए की नीलामी 10 दिसम्बर तक टली, कोर्ट ने सरकार याचिका खारिज की
Noida, Uttar Pradesh:यह पूरा मामला पंडौल सूता मिल से जुड़ा हुआ है। कोलकाता की कंपनी राधा कृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का सूता मिल पर 4 करोड़ 17 लाख रुपये का भुगतान बकाया होने का मामला है। इसी बकाया राशि की वसूली को लेकर कानूनी प्रक्रिया चल रही है दरअसल, पंडौल सूता मिल से जुड़े बकाया भुगतान के मामले में कोलकाता की कंपनी राधा कृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने कानूनी लड़ाई लड़ी है। कंपनी का करीब 4.17 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया बताया जा रहा है। 28.90 लाख बकाया रुपया 4.17 करोड़ रुपया हो चुका है। हालांकि जानकारी के मुताबिक यह रकम और बढ़कर 6 करोड़ के आसपास हो जाएगा। बकाया राशि की वसूली के लिए मधुबनी समाहरणालय की नीलामी की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। बिहार सरकार की ओर से इस प्रक्रिया को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की याचिका खारिज कर दी।कोर्ट के आदेशानुसार समाहरणालय का दक्षिणी हिस्सा का 10 कट्ठा जमीन और उस पर बने भवन की नीलामी की जाएगी।और नीलामी के लिए समाहरणालय पर मधुबनी कोर्ट द्वारा नोटिस चिपकाया गया था। इस मामले में नीलामी के लिए 26 नवंबर 2026 की तारीख निर्धारित की गई थी। हालांकि, कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया के कारण अब 10 दिसंबर को नीलामी की तारीख निर्धारित की गई है। अब इस मामले में सबकी निगाहें 10 दिसंबर की निर्धारित तारीख और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।0
0
Report
सुल्तानपुर कोटा में मॉकड्रिल से छात्रों को आग सुरक्षा पाठ
Kota, Rajasthan:सुल्तानपुर (कोटा) आग की लपटों के बीच विद्यार्थियों ने सीखा सुरक्षा का पाठ पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हुई मॉकड्रिल नगर पालिका के अग्निशमन दल ने सिखाए आग बुझाने के तरीके अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का किया व्यावहारिक प्रदर्शन आपातकालीन परिस्थितियों में सूझबूझ और सतर्कता बरतने का दिया संदेश कोटा जिले के सुल्तानपुर नगर के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नगर पालिका के अग्निशमन दल ने मॉकड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। अग्निशमन कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और सूझबूझ से काम लेना जरूरी है। इस दौरान कार्बन डाइऑक्साइड एवं एबीसी पाउडर अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर आग बुझाने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया। अग्निशमन दल के उमाशंकर मेर, फायरमैन हेमंत मीणा, बृजमोहन गोचर एवं मोहम्मद नाजिद ने अग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। अंत में विद्यालय की प्राचार्या दर्शना मीणा ने अग्निशमन दल सहित सभी का आभार जताया।0
0
Report
Advertisement
