229001
Raebareli - जिले में चलाया गया टीबी खोज अभियान
Raebareli, Uttar Pradesh:जिले में चलाया गया टीबी खोज अभियान 100 दिवसीय चला सघन टीबी अभियान हरी झंडी दिखाकर टीबी अभियान की गाड़ी को रवाना किया। संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों सराहनीय योगदान रहा,निजी वाहन से भेजकर जांच कराई गई। बैठक व रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। आयुष्मान आरोग्य के तहत निःशुक्ल दवा व 1000 रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।अभियान रायबरेली जनपद के सीएचसी अमावां ब्लॉक के अंतर्गत चकदादर गाँव में चला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रंगमंच पर दिखेगी प्रधान मंत्री के 25 साल सेवा की कहानी
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा में होगा 'नमो सेवा-अनकही कहानियों का भव्य नाट्य मंचन गोंडा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा,समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'नमो सेवा-अनकही कहानियाँ कार्यक्रम के तहत विशेष नाट्य मंचनों का आयोजन किया जा रहा है। इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की यात्रा, राष्ट्र सेवा के प्रति उनका समर्पण, जनकल्याण के लिए किए गए प्रयासों तथा सुशासन के माध्यम से देश में आए व्यापक बदलावों को जीवंत और भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक की यात्रा को सवाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा जाएगा। नमो सेवा-अनकही कहानियाँ की प्रस्तुति को सरल, संवेदनशील और संगीतमय स्वरूप दिया गया है, ताकि प्रधानमंत्री जी की सेवा यात्रा और जनकल्याण के सदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहजता से पहुँचाया जा सके। कुशल कलाकार अपने जीवंत अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से उन प्रेरक प्रसंगों को मंच पर साकार करेंगे, जिनमें सेवा, समर्पण,अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण की भावना दिखाई देती है। इस व्यापक अभियान के अंतर्गत राज्यभर में नुक्कड़ नाट्य मंचनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्कूलों, कॉलेजों,-पंचायतो, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी इन प्रस्तुतियों के माध्यम से जनसवाद स्थापित किया जाएगा।पत्रकार वार्ता मे जिलाअध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी,विवेक मणि श्रीवास्तव,विष्णु प्रताप सिंह,दीपक गुप्ता,रंजीत बाबा मौजूद रहे।0
0
Report
बेगूं में 70वीं जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का धमाकेदार शुभारंभ, 55 टीमों के मुकाबले
Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापरा में 70वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिलेभर से 55 टीमों के करीब 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का संकल्प लिया। आयोजन को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमों के बीच क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों की ओर से खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।0
0
Report
प्रतापगढ़ में 48 किलो 169 ग्राम डोडाचूरा बरामद, तीन गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत घंटाली थाना पुलिस और डीएसटी ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान 48 किलो 169 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे मिनी लोडिंग टेम्पो के साथ एस्कॉर्ट के लिए इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार19 सितंबर को बिचलापाड़ा घाटी, घंटाली में नाकाबंदी के दौरान की गई। घंटाली थानाधिकारी भेमजी गरासिया के नेतृत्व में पुलिस टीम नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल को रोककर उसमें सवार दो लोगों से पूछताछ की गई। उनकी पहचान दिनेश पिता रामलाल गायरी, निवासी बेडमा थाना अरनोद और लखमीचन्द पिता मूलचंद गायरी, निवासी बोरी थाना रठांजना के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकिल की जांच के दौरान पीछे से एक मिनी लोडिंग टेम्पो आता दिखाई दिया। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने टेम्पो को आगे निकलने का इशारा किया। पुलिस टीम ने टेम्पो को घेरकर उसके चालक को पकड़ लिया और वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान टेम्पो के पीछे डाले के नीचे बनी विशेष स्कीम में 10 कट्टे मिले, जिनमें अफीम डोडाचूरा भरा हुआ था। वजन करने पर कुल 48 किलो 169 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से डोडाचूरा, परिवहन में इस्तेमाल मिनी लोडिंग टेम्पो और एस्कॉर्ट के लिए इस्तेमाल मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। मामले में ओमप्रकाश पिता भंवरलाल जैन, निवासी बिरानी थाना भोपालगढ़ जिला जोधपुर, दिनेश पिता रामलाल गायरी निवासी बेडमा थाना अरनोद और लखमीचन्द पिता मूलचंद गायरी निवासी बोरी थाना रठांजना को गिरफ्तार किया गया है। घंटाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों से मादक पदार्थ की सप्लाई, इसके स्रोत और संभावित खरीदारों के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग और पीपलखूंट वृताधिकारी दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में की गई।0
0
Report
Advertisement
अलवर मेयर चुनाव: भाजपा-कांग्रेस के बीच क्रॉस वोटिंग की चर्चा तेज
Alwar, Rajasthan:अलवर मेयर चुनाव में बहुमत का गणित उलझा, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने क्रॉस वोटिंग पर टिकी निगाहें अलवर। 21 सितंबर को होने वाले नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर अलवर में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। अलवर में मेयर सीट के लिए भाजपा की सुमन अग्रवाल और कांग्रेस की कमलेश शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है , 21 सितंबर को मेयर पद के लिए पार्षद मतदान करेंगे , फिलहाल दोनों ही दलों के पार्षद बाड़ेबंदी में चल रहे है जिन्हें मतदान के लिए सीधे ही निगम में लाने की योजना है । फिलहाल भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में बहुमत का आंकड़ा जुटाने का दावा कर रहे हैं। भाजपा जहां 40 पार्षदों के समर्थन के साथ बोर्ड बनाने का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस का भरोसा क्रॉस वोटिंग और निर्दलीयों पर टिका है। कांग्रेस का कहना है कि पिछले निकाय चुनाव की तरह इस बार भी संख्या बल के बावजूद भाजपा को झटका लग सकता है और इतिहास दोहराया जा सकता है। भाजपा ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य मंत्री संजय शर्मा के साथ 37 पार्षदों की तस्वीर जारी कर अपनी एकजुटता और मजबूत स्थिति का संदेश दिया। पार्टी का दावा है कि कैंप में मौजूद 37 पार्षदों के अलावा तीन अन्य पार्षद अलवर में हैं। ऐसे में भाजपा का दावा है कि उसके मेयर प्रत्याशी के पक्ष में कुल 40 पार्षद मतदान करेंगे। 65 वार्डों वाले नगर निगम में इस बार भाजपा के 28, कांग्रेस के 23 और 13 निर्दलीय पार्षद जीतकर आए हैं, जबकि एक वार्ड में बसपा का पार्षद है। मेयर पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 33 है। दूसरी ओर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने भाजपा के दावों को खारिज करते हुए उसके खेमे में अंदरूनी असंतोष होने का दावा किया है। गंगावत के मुताबिक भाजपा के 12 से 15 पार्षद बाड़ेबंदी के बावजूद क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि भाजपा के भीतर चल रही खींचतान का सीधा फायदा उसे मेयर चुनाव में मिलेगा। दरअसल, पिछले नगर निगम चुनाव में भी कुछ ऐसी ही परिस्थितियां बनी थीं। उस समय भाजपा के 27 पार्षद चुनाव जीतकर आए थे, जबकि कांग्रेस और निर्दलीयों के खाते में 19-19 सीटें थीं। संख्या बल में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से अपना बोर्ड बनाने में सफल रही थी। उस दौरान भाजपा के कुछ पार्षदों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप भी लगे थे। इस बार भी किसी एक दल के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। भाजपा को बहुमत के लिए निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत है, जबकि कांग्रेस के सामने भी निर्दलीयों को अपने पक्ष में साधने की चुनौती है। ऐसे में दोनों दलों की रणनीति अपने पार्षदों को एकजुट रखने के साथ-साथ अंतिम समय तक समर्थन का गणित बनाए रखने पर केंद्रित है। कांग्रेस को उम्मीद है कि भाजपा में अंदरूनी असंतोष और संभावित क्रॉस वोटिंग के चलते उसके प्रत्याशी के पक्ष में अप्रत्याशित समर्थन जुट सकता है। वहीं भाजपा अपने खेमे के पार्षदों की संख्या के आधार पर मजबूत स्थिति का दावा कर रही है। अब सबकी निगाहें 21 सितंबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। मतदान के बाद ही साफ होगा कि 65 वार्डों वाले अलवर नगर निगम में बहुमत का जादुई आंकड़ा किस प्रत्याशी के पक्ष में जाता है और किसके सिर मेयर का ताज सजता है भाजपा की सुमन अग्रवाल या कांग्रेस की कमलेश शर्मा संभालेंगी नगर निगम मेयर की जिम्मेदारी..0
0
Report
मैहर में चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी
Maihar, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मैहर में चरित्र शंका में एक पति ने अपनी ही पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया खून से लथपथ हालत में कातिल पति अपनी मां के साथ पत्नी को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतिका काजल साकेत के परिजनों ने बताया कि आरोपी पति राजेंद्र साकेत हैदराबाद में रहकर काम करता है और घटना दिवस को ही वह अपने गांव आया था जबकि उसी दिन पत्नी अपने मायके से ससुराल पहुंची थी आरोपी पति का कहना है की पत्नी उसके ही किसी रिश्तेदार युवक से फोन पर बात करती थी इस बात को लेकर वह पहले भी मना कर चुका था बीते दिवस जब पत्नी मायके से ससुराल पहुंची तो इसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई तभी पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया घटना के बाद जब आरोपी की मां घर पहुंची तो वह अपनी मां के साथ मिलकर काजल साकेत को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी मझगमा निवासी मृतका के पिता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पति ने ही फोन पर गली-गलौज करते हुए घटना के संबंध में जानकारी दी थी जिसकी जानकारी परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई हालांकि देर रात तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और आरोपी पति अस्पताल में ही मौजूद रहा।0
0
Report
कोलेबिरा में भीषण टक्कर: बाइक सवार की मौत, चालक फरार
Simdega, Jharkhand:कोलेबिरा: बरसलोया-जामटोली मोड़ के समीप रविवार दोपहर हाइवा और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि जोनहाटोली निवासी 40 वर्षीय अमृत बागे और 23 वर्षीय ज्योतिष बागे मोटरसाइकिल से बरसलोया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा से उनकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोलेबिरा पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने अमृत बागे को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ज्योतिष बागे को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर किया गया। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
मुंबई के घटनाक्रम: 8 वर्षीय बच्ची की मौत समेत प्रमुख बयानों का दौर
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): ANAND DUBEY (SPOKESPERSON / SHIV SENA UBT) ON KALACHAUKI ELECTRIC SHOCK INCIDENT/ DEATH OF 8-YEAR-OLD GIRL AND FOUR OTHERS INJURED/ PRAHLAD JOSHI'S REMARKS ON RAHUL GANDHI/ HAMID ANSARI'S REMARKS ON HINDU RIGHT-WING COMMUNALISM/ IIT BOMBAY STUDENT SUICIDE CASE AND PARENTS' DEMAND FOR INQUIRY/ DELHI SIR AND NOTICES TO 31.63 LAKH VOTERS/ HIMANTA BISWA SARMA'S REMARKS ON MAMATA BANERJEE'S POLL SYMBOL/ COASTAL ROAD BMW ACCIDENT0
0
Report
जमुई में एंबुलेंस के पीछे शराब तस्करी, गुप्त तहखाने से भारी शराब बरामद
Jamui, Bihar:जमुई: शराब तस्कर पुलिस और उत्पाद विभाग को चकमा देने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन उत्पाद विभाग भी तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरने में पीछे नहीं है। लिहाजा गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने गिद्धौर थाना क्षेत्र के बानाडीह मोड़ के पास एक प्राइवेट एंबुलेंस के रूप में चल रही स्कॉर्पियो को पकड़कर उसके गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। दरअसल, चमचमाती नई लग्जरी स्कॉर्पियो को एंबुलेंस का रूप देकर उसके अंदर तहखाना बनाया गया था, जिसमें शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। उत्पाद विभाग के अनुसार, वाहन से कुल 230 लीटर वियर, 500 एमएल की 460 केन बियर बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सौरव कुमार, पिता पप्पू सिंह, निवासी चौरा राजपुर, थाना पीरी बाजार, लखीसराय तथा सत्यम कुमार, पिता बलराम शर्मा,निवासी रामचंद्रपुर,थाना पिपरिया,लखीसराय के रूप में हुई है। बताया गया कि शराब की यह खेप देवघर से पिपरिया, लखीसराय ले जाई जा रही थी। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि प्राइवेट एंबुलेंस के जरिए शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद टीम को सक्रिय किया गया और बानाडीह मोड़ के पास वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही संदिग्ध एंबुलेंस को बैरियर लगाकर रोका गया। जांच के दौरान वाहन के अंदर बनाए गए गुप्त तहखाने का पता चला, जहां बड़ी मात्रा में बियर छिपाकर रखी गई थी。 उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि बरामद वाहन बिल्कुल नई और लग्जरी स्कॉर्पियो है, जिसे एंबुलेंस का रूप देकर शराब परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा था। फिलहाल वाहन और गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है। वहीं लखीसराय जिले से भी इस मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की डिलीवरी कहां होनी थी और इसे लेने वाला कौन था। इन सबसे जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए अस्पताल के नाम पर एंबुलेंस के संचालन की पुष्टि की जाएगी। इसके आधार पर पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। हालांकि,जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस अवैध परिवहन के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। बहरहाल, एंबुलेंस की आड़ में शराब तस्करी का यह तरीका सामने आने के बाद उत्पाद विभाग की कार्रवाई ने तस्करों के नए हथकंडे का खुलासा किया है।0
0
Report
मुंगेर में बाढ़ से बरियारपुर सहित छह प्रखंडों में फसलों को 33% से अधिक नुकसान
Munger, Bihar:बाढ़ में सबसे ज्यादा बरियारपुर प्रखंड में फसलों की क्षति। मुंगेर गंगा में आई बाढ़ के पानी में डूब कर क्षतिग्रस्त हुई फसलों का ब्यौरा तैयार कर कृषि विभाग ने सरकार को रिपोर्ट भेज दिया है ,कृषि विभाग द्वारा 19 सितंबर को सरकार को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ के पानी में 33% से अधिक फसल की क्षति बरियारपुर और असरगंज प्रखंड में दिखाया गया है, जबकि रिपोर्ट में बताया गया है कि जिले के 6 प्रखंड के 60 पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश किया इसमें 10 हजार 118.86 हेक्टर में बाढ़ का पानी प्रवेश करने के कारण 7 हजार 586.25 हेक्टर में 33% से अधिक फसलों की क्षति हुई है , कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 40 पंचायत के 7हजार 586.52 हेक्टेयर खेतों में लगी धान, मक्का और सब्जी की फसलें 33% से अधिक क्षतिग्रस्त हुई है, जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी ने बताया कि 33% से अधिक क्षतिग्रस्त हुए फसल का ब्यौरा सरकार को भेज दिया है क्षतिपूर्ति के लिए किस द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू होगी इसके बाद मुआवजा की प्रक्रिया आरंभ होगी। कृषि पदाधिकारी ने बताया की असरगंज, बरियारपुर , धरहरा, जमालपुर हवेली खड़गपुर ,सदर प्रखंड के कुल 40 पंचायतो में खेतो में लगे फसल प्रभावित हुयी है , जिसमे सबसे ज्यादा बरियारपुर प्रखंड में 2399.05 हेक्टर प्रभावित हुई है , जबकि असरगंज प्रखंड में 1653 हेक्टर ,हवेली खड़गपुर 1098 हेक्टर, सदर मुंगेर में 1059 हेक्टयर एवं धरहरा प्रखंड में 362.79 हेक्टर में खेतो में लगी फसल बर्बाद हुई है। बाइट : सुष्मिता कुमार जिला कृषि पदाधिकारी मुंगेर बाइट : नन्द किशोर प्रसाद किसान0
0
Report
Advertisement
फर्जी हॉस्पिटल पर कार्यवाही करने गयी टीम को धमकी, मौके से भाग कर स्वास्थ्य विभाग टीम ने बचाई जान
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... फर्जी हॉस्पिटल पर कार्यवाही करने गयी टीम को धमकी ..एंकर .....शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे अजंता टॉकीज के पास श्री एम एस हॉस्पिटल में कार्रवाई करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ धक्का मुक्की और कहासुनी के बाद अस्पताल संचालक और उसके भाई ने धमकी दी। अस्पताल संचालक का पिता शामली में किसी तहसीलदार के यहां पर चपरासी का कार्य करता है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी दीपक चोधरी ने उक्त मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस से मदद मांगी है।और अस्पताल में कुछ चीजें को सीज करने की बात कही थी। ....... आपको बता दे। कि शामली जनपद में चल रहे फर्जी हॉस्पिटलों पर कार्रवाई करने को लेकर पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग हरकत में है।उसी के चलते जहां 2 दिन पहले कांधला के एक अस्पताल कोशिश किया है वहीं उसी क्रम में सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पेट्रोल पंप के पीछे अजंता टॉकीज के पास श्री एस हॉस्पिटल पर कार्रवाई करते हुए जब वहां मौजूद स्टाफ डॉक्टर से उनके डॉक्यूमेंट मांगे गए तो उनके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं थे उसी के चलते जब नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक चौधरी मैं डॉक्टर को डिग्री व अन्य प्रमाण पत्र और रजिस्ट्रेशन के कागज मांगे तो कोई भी कागज वह नहीं दिखा पाए इसके बाद नोडल अधिकारी की टीम कार्रवाई करने लगी तो अस्पताल संचालक वह उसके भाई ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बदसलूजी की और धमकी देने लगे मामले को बढ़ता देख मौके से नोडल अधिकारी दीपक चौधरी की टीम वहां से निकल गई तो वहीं आरोपी अस्पताल संचालक व उसके भाई ने अपने पिता के तहसीलदार के यहां नौकरी करने का हवाला देते हुए गुंडागर्दी की और सरकारी कार्य में बदल डाली पीड़ित नोडल अधिकारी ने अब इस मामले में शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई के लिए मदद मांगी है वहीं उन्होंने बताया कि वह आज दिल्ली रोड अजंता टॉकीज के पास श्री एम एस हॉस्पिटल कार्रवाई करने लगे तो वहां मौजूद अस्पताल संचालक में उसके भाई और दो-तीन स्टाफ के लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की धमकी दी और उन्हें वहां से निकलते हुए दोबारा ना आने की चेतावनी दी स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक चौधरी ने वहां मौजूद डॉक्टर से कागज मांगे तो कोई भी मौजूद व्यक्ति डॉक्टरी से संबंधित कोई कागज नहीं दिखा पाए। ..... वहीं गौर करने वाली बात है की चोरी और ऊपर से सीना जोरी,आखिर किसके दम पर इतना काम हो रहा है। वही जब कुछ देर घटना होने के बाद अस्पताल संचालक के पिता मजिस्ट्रेट की गाड़ी लेकर खुद पहुंचे।जहां घटना के बाद मजिस्ट्रेट की गाड़ी तस्वीरों मैं दिख रही हूं।वही तहसीलदार की सरकारी गाड़ी एक चपरासी या अर्दली किस तरीके से लेकर जा सकता है यह सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में HIV मरीज 310 से अधिक; जागरूकता और जांच पर जोर
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में HIV संक्रमण को लेकर सामने आए आंकड़े ने स्वास्थ्य विभाग का ध्यान खींचा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक जिले में 310 से अधिक HIV पॉजिटिव मरीज दर्ज हैं। इनमें खैरागढ़ ब्लॉक में करीब 150, जबकि छुईखदान और गंडई क्षेत्र में करीब 160 पॉजिटिव मरीज बताए गए हैं। आंकों के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल HIV संक्रमण की रोकथाम और लोगों में जागरूकता को लेकर उठ रहा है। स्वास्थ्य विभाग अब जांच और जागरूकता पर जोर देने की बात कह रहा है। सीएमएचओ ने कहा कि HIV को लेकर लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। जिले में HIV की जांच की सुविधा उपलब्ध है और समय पर जांच तथा चिकित्सकीय सलाह से स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती केवल संक्रमित मरीजों की पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में HIV को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना भी है। विशेषज्ञों के अनुसार जागरूकता, सुरक्षित व्यवहार और समय पर जांच संक्रमण की रोकथाम में अहम भूमिका निभाते हैं। 310 से अधिक का आंकड़ा सामने आने के बाद now सवाल यह है कि जिले में HIV की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता मुहिम कितनी प्रभावी साबित होगी और कितने लोग स्वेच्छा से जांच के लिए आगे आएंगे?0
0
Report
गाडरवारा रेलवे ओवरब्रिज: 18 करोड़ लागत वाले पुल की मरम्मत की तेज़ कार्रवाई
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से एक बड़ी खबर है, जहां ZEE मीडिया की खबर का असर देखने को मिला है। 7 साल में 18 करोड़ की लागत से बना रेलवे ओवरब्रिज भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ रहा था। ब्रिज ऊपर से धंसने लगा था और जगह-जगह से सरिया बाहर दिखने लगा था। ZEE मीडिया ने जनता की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद कुंभकर्णी नींद सो रहा प्रशासन हरकत में आ गया है। खबर के प्रसारण के बाद भोपाल से लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख अभियंता खुद मौके पर पहुंचे और ओवरब्रिज का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में हुई भारी अनियमितताओं का जायजा लिया और ठेकेदार को मौके पर ही सख्त दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों की इस सख्ती के बाद निर्माण एजेंसी के इंजीनियर ने भरोसा दिलाया है कि अगले 15 दिनों के अंदर ब्रिज की सभी खामियों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। बाइट- अजय जयंत ( इंजीनियर PWD विभाग) बाइट-केशव रावदास (SDO PWD विभाग नरसिंहपुर) बाइट-महेश वर्मा (निर्माण एजेंसी इंजीनियर)0
0
Report
Advertisement
जोबट गणेश पंडाल विवाद: किन्नर डांस पर बवाल, समिति ने माफी मांगी
Alirajpur, Madhya Pradesh:जोबट में गणेश पंडाल में अश्लील डांस पर बवाल: किन्नर के साथ लोगों ने लगाए ठुमके, विरोध के बाद समिति ने मांगी माफी अलीराजपुर जिले के जोबट में गणेश उत्सव के दौरान एक विवादित मामला सामने आया है। यहाँ एक गणेश पंडाल में धार्मिक मर्यादाओं को दरकिनार कर फूहड़ और अश्लील गानों पर किन्नर के डांस का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडाल में मौजूद कई लोग भी किन्नर के साथ ठुमके लगाते नजर आए। आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। श्रद्धालुओं ने गणेश पंडाल में इस तरह के फूहड़ प्रदर्शन पर कड़ा विरोध जताया। मामले को बढ़ता देख स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस प्रशासन की समझाइश और सख्ती के बाद गणेश उत्सव आयोजन समिति ने अपनी गलती स्वीकार की और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। माफी मांगने का वीडियो0
0
Report
मंडला में बच्चों की मासूम भक्ति से गणेश उत्सव का वायरल वीडियो
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - गणेश उत्सव के पावन अवसर पर नन्हे भक्त गणपति बप्पा की भक्ति में लीन नजर आए। उक्त वीडियो नगर के आजाद वार्ड का बताया जा रहा है जो सोशल मीडिया में वायरल है । वीडियो में देखा जा सकता है कि ढोलक की थाप, तालियों की गूंज और बच्चों की मासूम आवाजों में गूंजते गणपति के भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने सामूहिक रूप से भगवान श्री गणेश की आराधना की और ज्ञान, सद्बुद्धि व सुख-समृद्धि की कामना की। किसी ने ढोलक संभाली तो किसी ने तालियों के साथ भजनों में स्वर मिलाया। नन्हे भक्तों की निश्छल भक्ति और उत्साह ने मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गणपति के जयकारों से गूंजता परिसर भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया।0
0
Report
आगरा में प्रदर्शन के दौरान पुलिस वरिष्ठता से भिड़े; ट्रैक्टर रोकने की कोशिशों ने माहौल गरमाया
Agra, Uttar Pradesh:करीब तीस मिनट तक एक्सप्रेसवे की दाईं साइड की जाम एक्सप्रेसवे की हालत दिखाते हुए वॉक थ्रू पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, वॉक थ्रू आगरा अपडेट ब्रेकिंग आगरा में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच रास्ते में झड़प पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, ट्रैक्टरों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई नोकझोंक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के रोकने पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी किया प्रयास स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को करना पड़ा हल्के बल का प्रयोग पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला पुलिस ने ट्रैक्टरों को मौके पर ही रोकने का प्रयास अधिकारियों के समक्ष ज्ञापन देने के बाद प्रदर्शनकारी आगे बढ़े आगरा की ओर कूच कर रहे थे प्रदर्शनकारी पुलिस ने मौके पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाला झड़प के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लगाए गए कंटेनर के प्रदर्शनकारियों ने शीशे भी तोड़े टेडीबगिया से पहले नाई की सराय का मामला वॉक थ्रू कपिल अग्रवाल आगरा0
0
Report
Advertisement
