229001
Raebareli - शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने किया नमन
Raebareli, Uttar Pradesh:अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को याद करते हुए पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री डॉ यशवीर सिंह एवं फायर सर्विस के अधि0 व कर्मचारियों द्वारा फायर स्टेशन प्रांगण में मौन धारण किया गया. तत्पश्चात, पुष्पांजलि अर्पित किया गया. साथ ही अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह द्वारा फायर स्टेशन रायबरेली से अग्निशमन वाहनों की प्रचार प्रसार व जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पालम महावीर एन्क्लेव दुर्गापूजा: सुहागिनों ने सिंदूर खेला, पंडाल को सम्मान
New Delhi, Delhi:पालम मे दुर्गा पूजा के बाद सुहागिन महिलाओं सिंदूर खेला खुशियों से झूमी सर्बोजनिन पूजा समिति (पंजीकृत)महावीर एन्क्लेव के एल-ब्लॉक मे दुर्गापूजा के साथ सुहागिन महिलाओं सिंदूर खेला 30साल सेवा करने बाद दुर्गा पूजा समिति महावीर इंक्लेव को दिल्ली मे अच्छा पंडाल का आवर्ड मिला लोकेशन — पालम, दिल्ली एंकर —पालम दिल्ली के महावीर एन्क्लेव में मां दुर्गा की विदाई का नजारा भावुक करने वाला रहा। 30 सालों से यहां दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। नौ दिनों तक मां की पूजा-अर्चना के बाद आज भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। वहीं सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला में हिस्सा लेकर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और सुख-समृद्धि की कामना की अब भक्तों को इंतजार है अगले बरस का, जब मां दुर्गा एक बार फिर अपने भक्तों के बीच आएंगी।खास बात ये रही कि 30 वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा आयोजित करने वाली सार्वजनिक पूजा समिति महावीर एन्क्लेव को दिल्ली में बेहतर दुर्गा पूजा पंडाल के लिए सम्मान भी मिला है। समिति के सदस्यों और भक्तों में इस उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला。 बाइट — दुर्गा मां भक्त पीटीसी — शरद भारद्वाज0
0
Report
सीतापुर की राधा के बारे में नया खुलासा: पति सुनील ने 2023 में दूसरी शादी कर ली
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई में टाईगर श्रॉफ हुए हमले में पर हुए हमले में जिन दो महिलाओं का नाम सामने आया है। उनमें सीतापुर की एक महिला का नाम शामिल है । जिसका नाम राधा है बताया जा रहा है राधा के पास जो पहचान पत्र मिला उसमें राधा पत्नी सुनील निवासी थाना नैमिषारण्य सीतापुर बताया गया है। लेकिन जी मीडिया जब ग्राउंड जीरो पर पहुंचा तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। जी मीडिया ने राधा के पति सुनील से जब बात की तो सुनील ने बताया कि 2015 में उसकी शादी राधा से हुई थी लेकिन महज 1 साल बाद ही सुनील और राधा का रिश्ता खत्म हो गया और क्योंकि राधा घरवालों को बिना बताए अचानक कहीं चली गई। फिर वह आज तक वापस नहीं आई लेकिन सुनील ने कानूनी तौर पर राधा से रिश्ते खत्म कर लिए और 2023 में सुनील ने दूसरी शादी कर ली सुनील की दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं। फिलहाल ग्रामीणों का भी कहना है कि राधा से सुनील का कोई लेना देना नहीं है वह 10 साल पहले ही अचानक यहां से चली गई थी।0
0
Report
खाद की कालाबाबारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, मंत्री विपुल गोयल
Nuh, Haryana:जिला सचिवालय नूंह में बुधवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दो पुराने और 11 नए परिवादों सहित कुल 13 शिकायतों पर सुनवाई की गई। इस दौरान मंत्री ने कुछ शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया, जबकि अन्य परिवादों को आगामी कार्रवाई के लिए लंबित रखा गया। बैठक के दौरान मंत्री विपुल गोयल ने कृषि, स्वास्थ्य, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीएपी खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई मंत्री विपुल गोयल ने जिले में खाद की उपलब्धता और भंडारण की स्थिति को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को डीएपी खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई विक्रेता खाद की कालाबाजारी करता है या निर्धारित नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बायोमेट्रिक हाजिरी की नियमित जांच के निर्देश सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर भी मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक हाजिरी में अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने जिला उपायुक्त को निर्देश दिए कि वे विभिन्न विभागों में बायोमेट्रिक उपस्थिति की नियमित जांच करें। यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता से लें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए जवाबदेही के साथ कार्य करें।0
0
Report
Advertisement
यूपी पुलिस टीम हुडकेश्वर थाने पहुंची; शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:Nagpur (Maharashtra): UP Police Team Arrives At Hudkeshwar Police Station Where Model Shraddha Dubey, Accused In The Shiva Sharma Murder Case, Is Being Held / Outside Visuals नागपुर (महाराष्ट्र): यूपी पुलिस की टीम हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को रखा गया है / बाहर के दृश्य0
0
Report
डूंगरपुर में पहले चरण के मतदान के लिए तैयार, 469 उम्मीदवार मैदान में
Dungarpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव 2026, डूंगरपुर में कल होगा पहले चरण का मतदान, एसबीपी कॉलेज से 596 पोलिंग पार्टिया हुई रवाना, जि.प.स की 20 व प.स.स की 119 सीट पर 469 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में होगा कैद पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पहले एसबीपी कॉलेज में निर्वाचन विभाग की और से अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया | इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी देशलदान ने पोलिंग पार्टियों को संबोधित किया | उन्होंने कार्मिको को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार निष्पक्ष व पारदर्शिता रखते हुए मतदान करवाने के निर्देश दिए | इधर अंतिम प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व अन्य चुनाव सामग्रियों का वितरण कर उन्हें गंतव्य की ओर रवाना किया गया | इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी देशल दान ने बताया कि प्रथम चरण में 596 बूथ बनाए है | इनमें जिला निर्वाचन विभाग ने 108 बुथो को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील माना है | जिला निर्वाचन विभाग ने अतिसंवेदनशील मतदान बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये है | इन बूथों पर राईफलधारी जवान शामिल रहेंगे | वही वीडियोग्राफी भी करवाई जायेगी | सुरक्षा की दृष्टि से 71 पुलिस मोबाइल दल व 71 सेक्टर मजिस्ट्रट की भी तैनाती की गई है | 469 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में होगा कैद प्रथम चरण में जिले की भंडारी, चिखली, गलियाकोट, झोथरी, पाडवा, सागवाडा ओर सीमलवाडा पंचायत समिति की 119 सीटो पर व जिला परिषद की 20 सीटो पर मतदान होना है | पंचायत समिति की 119 सीटो पर 404 उम्मीदवार मैदान में है | वही जिला परिषद की 20 सीटो पर 65 उम्मीदवार मैदान में है | वही प्रथम चरण में कुल 5 लाख 21 हजार 601 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे | जिसमे 2 लाख 66 हजार 610 पुरूष एवं 2 लाख 54 हजार 991 महिला मतदाता शामिल है| 5 दिनों तक मतदान केन्द्रों पर रहेंगी पोलिंग पार्टिया डूंगरपुर जिले में प्रथम चरण में 22 अक्टूबर को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा | जिसके चलते आज पोलिंग पार्टिया मतदान केन्द्रों पहुँच जायेगी | वह कल पोलिंग पार्टिया जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान करवाएगी | वही अगले दिन 23 अक्टूबर को सरपंच व वार्ड पंच के नामांकन होंगे और इसके अगले दिन 24 अक्टूबर को सरपंचो के लिए मतदान व मतगणना होगी | इसके साथ ही 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा | इधर सरपंचो का चुनाव इस बार बेलेट पेपर से होगा ऐसे में मतगणना में समय भी लगेगा जिसके चलते जिला निर्वाचन विभाग ने मतगणना को लेकर लाईट व सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए है |0
0
Report
प्रतापगढ़ में पुलिस शहीद दिवस: शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ रक्तदान भी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर रिजर्व पोलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित कर कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जॉगिड़ सहित जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अमर जवान शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र और पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जॉगिड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह, जिले के वृत्ताधिकारी, रिजर्व पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक, थानाधिकारी और महाराणा प्रताप बटालियन के जवान तथा जिले का पुलिस बल उपस्थित रहा। इस दौरान जिले के पूर्व सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और अर्द्ध सैन्य बलों के शहीद अधिकारियों व कर्मचारियों के नामों का वाचन कर उन्हें सम्मान दिया। इसके बाद शोक परेड के माध्यम से राउंड फायर कर शहीदों को सलामी दी गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शीश झुकाकर शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को इसलिए मनाया जाता है कि वर्ष 1959 में इसी दिन लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में सशस्त्र चीनी टुकड़ी के हमले में पुलिस के 10 वीर जवान शहीद हो गए थे। उन जवानों और ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले अन्य सभी पुलिसकर्मियों की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक परिसर में जिला पुलिस अधीक्षक सहित सभी पुलिस अधिकारियों और पूर्व सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी हुआ, जिसमें पुलिस बल की ओर से कुल 24 यूनिट रक्तदान किया गया।0
0
Report
Advertisement
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एमएलसी नीरज कुमार, स्वास्थ्य लाभ समाचार
Patna, Bihar:मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एमएलसी नीरज कुमार, स्वास्थ्य लाभ समाचार0
0
Report
बून्दी में ओबीसी आरक्षित वार्डों पर सियासी घमासान, नामांकन शुरू
Jaipur, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और बीजेपी से जुड़े दावेदारों ने रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है। हालांकि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से अभी अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है。 नामांकन प्रक्रिया के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव के निर्देशन में चुनाव संबंधी तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला निर्वाचन विभाग ने जिला परिषद सदस्यों के नाम निर्देशन में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सहायता केंद्र भी स्थापित किया है。 नामांकन के दौरान निशा नागर और नूपुर तंवर ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं जिला परिषद वार्ड संख्या 20 से पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के पुत्र मनीष सैनी और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कालूलाल जांगिड़ ने नामांकन फॉर्म लिया। वार्ड संख्या 22 से ओम धगाल ने भी नामांकन फॉर्म लिया。 बून्दी जिला प्रमुख का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण इस बार राजनीतिक दलों की निगाह ओबीसी आरक्षित जिला परिषद वार्डों पर टिकी हुई है। वार्ड संख्या 20 भी ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा से पहले दावेदारों की सक्रियता ने जिले का सियासी पारा बढ़ा दिया है।0
0
Report
छतरपुर के ईशानगर पहाड़गांव में मूर्ति विसर्जन विवाद में हमला, आरक्षक घायल; एक आरोपी गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के ईशानगर पहाड़गांव में मूर्ति विसर्जन के विवाद में हमला, आरक्षक घायल; एक आरोपी गिरफ्तार। ईशानगर थाना क्षेत्र के पहाड़गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान बुंदेला परिवार और काशीराम कुशवाहा पक्ष में विवाद हो गया। आरोप है कि करीब 9 लोगों ने तोड़फोड़ और मारपीट की। जिसके बाद परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी आरोपियों ने हुज्जत और मारपीट की। लाठी लगने से आरक्षक दानिश खान के सिर में गंभीर चोट आई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। पीड़ित काशीराम कुशवाहा की शिकायत पर और दूसरी पुलिसकर्मी पर हमले को लेकर। फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।0
0
Report
Advertisement
डोटासरा बोले—रितु बराला मामले में पुलिस ने कुछ नहीं किया, कोर्ट जाने की बात
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- पुलिस कमिश्नरेट में कांग्रेस ने धरना किया खत्म कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा बोले \"रितु बराला की परिवेदना पर पुलिस ने कुछ नहीं किया\" जयपुर पुलिस पर बताया दिल्ली का प्रेशर बोले, BJP नेताओं, पुलिस अधिकारियों ने हमारे फोन नहीं उठाए डोटासरा ने कही कोर्ट जाने की बात पुलिस अधिकारियों द्वारा लिखी गई बात गलत है- डोटासरा बोले, हम रितु बराला को न्याय दिलाएंगे0
0
Report
डोटासरा: रितु बराला को न्याय दिलाकर रहेंगे, जयपुर में कांग्रेस धरना
Jaipur, Rajasthan:पुलिस कमिश्नरेट में कांग्रेस ने धरना किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बोले, “रितु बराला की परिवेदना पर पुलिस ने कुछ नहीं किया।” जयपुर पुलिस पर दिल्ली का प्रेशर बताया गया। ‘BJP नेताओं, पुलिस अधिकारियों ने हमारे फोन नहीं उठाए’। डोटासरा ने कोर्ट जाने की बात कही। पुलिस अधिकारियों द्वारा लिखी गई बात गलत है- डोटासरा। हम रितु बराला को न्याय दिलाएंगे-डोटासरा0
0
Report
पटना (बिहार): जेडीयૂ MLC ने Medanta अस्पताल से छुट्टी पाई, MLC चुनाव प्रचार के आखिरी दिन से पहले
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): JDU MLC NEERAJ KUMAR DISCHARGED FROM MEDANTA HOSPITAL AHEAD OF LAST DAY OF MLC ELECTION CAMPAIGN NEERAJ KUMAR (JD(U) MLC)0
0
Report
Advertisement
रामनगर Dashahara night: two youths die in separate incidents
Ramanagara, Karnataka:उत्तराखंड के रामनगर में दशहरे की रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवाओं की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एक ओर कोसी बैराज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में रामनगर महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र भावेश जोशी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अमन गंभीर रूप से घायल हो गया,वहीं दूसरी ओर हाथी डंगर क्षेत्र में गुरुद्वारे के पास नहर में एक अन्य युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई,मृतक की पहचान करनपुर निवासी मुकुल अधिकारी के रूप में हुई है, जो ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवा जिंदगियों के खत्म होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. रामनगर में दशहरे की रात दो परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दुख लेकर आई। देर रात हुए इन दो अलग-अलग हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया. पहली घटना कोसी बैराज के पास डिग्री कॉलेज क्षेत्र की है, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के दौरान एक बाइक पर भावेश जोशी और अमन सवार थे,जबकि दूसरी बाइक में में योगेश था जिसे प्राथमिक उपचार रामनगर अस्पताल में किया गया. दुर्घटना में भावेश जोशी की मौत हो गई, जबकि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल अमन को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया,उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक भावेश जोशी की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है,वह रामनगर महाविद्यालय में प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता दीपू जोशी रामनगर टेड़ा रोड पर परचून की दुकान चलाते हैं,भावेश दो भाई बहन थे वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं दूसरी घटना हाथी डंगर क्षेत्र में गुरुद्वारे के पास की है, जहां नहर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान करनपुर निवासी मुकुल अधिकारी के रूप में हुई है। मुकुल ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। राम दत्त संयुक्त चिकित्सालय के डॉ. तौहीद ने बताया कि हाथी डंगर क्षेत्र से लाए गए युवक को अस्पताल पहुंचने पर मृत पाया गया। उसके सिर के अगले हिस्से में चोट थी। वहीं बाइक दुर्घटना में भावेश जोशी को भी अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, जबकि घायल युवकों को उपचार दिया गया और अमन को रेफर किया गया. दशहरे की रात रामनगर में हुए इन दो अलग-अलग हादसों ने दो परिवारों की खुशियाँ छीन लीं। एक ओर कॉलेज छात्र भावेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, तो दूसरी ओर कक्षा 12वीं के छात्र मुकुल की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
चित्रकूट के ऐंचवारा मे 151 वर्षों से रामलीला का मंचन का रही समिति द्वारा भव्य दशहरा कार्यक्रम आयोजित
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:ऐंचवारा की 151 वर्षों से चली आ रही गौरवशाली धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के अंतर्गत ग्राम समाज रामलीला समिति, ऐंचवारा द्वारा भव्य दशहरा समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कानपुर एवं राठ, हमीरपुर से आए कलाकारों द्वारा शानदार रामलीला मंचन एवं रावण वध की लीला प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।0
0
Report
स सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा माता रानी के दरबार में हवन-पूजन से देश-प्रदेश की खुशहाली
Una, Himachal Pradesh:गुरदासपुर से सांसद और पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की माता रानी के प्रति अटूट आस्था एक बार फिर देखने को मिली है। रंधावा ने हाल ही में माता रानी के दरबार में पहुंचकर हाजिरी भरी और विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य हवन-पूजन और कन्या-पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी अंकित कालिया ने इन सभी धार्मिक अनुष्ठानों को पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न कराया। इस दौरान सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने माता रानी के चरणों में शीश नवाया और हवन व कन्या-पूजन कर देश व प्रदेश की खुशहाली, आपसी भाईचारे तथा आम जनजीवन के कल्याण की विशेष प्रार्थना की।0
0
Report
Advertisement
