229010
Raebareli - सड़कों पर घूम रहे आवारा गौवंश बन रहे हादसे का कारण
Raebareli, Uttar Pradesh:सड़कों पर घूम रहे आवारा गौवंश हादसे का कारण बन रहे है ,तेज रफ्तार सवारियों से भरा ई-रिक्शा आवारा गौवंश से टकराया. हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत 7 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया .ई-रिक्शा बछरावां से शिवगढ़ की तरफ जा रहा था ,घटना बछरावां थाना क्षेत्र के शारदा नहर के पास की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कभी-कभी आपका सबसे बड़ा खतरा भी यही होता है
Noida, Uttar Pradesh:कभी कभी आपका सबसे बड़ा ख़तरा भी0
0
Report
आसमान में दिखा शानदार ड्रोन शो – आप नहीं देखेंगे ऐसा पहलू
Noida, Uttar Pradesh:आसमान में दिखा शानदार ड्रोन शो0
0
Report
सिरोही हॉस्टल मामले में बच्चों के सुरक्षा सवालों पर जांच तेज
Sirohi, Rajasthan:सिरोही से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक ईमेल शिकायत के बाद शुरू हुई जांच में एक हॉस्टल से जुड़े गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। जांच के दौरान कई कथित अनियमितताओं और बच्चों से यौन शोषण का दावा किया गया है। जी राजस्थान की टीम मौके पर पहुंची और ग्राउंड जीरो से इस पूरे मामले की पड़ताल कर हॉस्टल की व्यवस्थाओं को जांचा। सबसे गंभीर सवाल सिर्फ हॉस्टल की अवव्यवस्थाओं के साथ साथ सिस्टम की संवेदनशीलता पर भी उठ रहे हैं। शिकायत के अनुसार, बच्चों के मेडिकल परीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में रात्रि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने कथित रूप से पुलिस से शराब के कैन की मांग की। इस मामले की शिकायत सीडब्ल्यूसी सदस्य ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से की, जिसके बाद सचिव सावित्री आनंद निर्भीक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद शिकायत मिलने के बाद पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग, सीडब्ल्यूसी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित कई एजेंसियां सक्रिय हो गईं। जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, डीएलएसए और सीडब्ल्यूसी की जांच में हॉस्टल के पंजीकरण न होने सहित कई कथित अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच के दौरान दो कंप्यूटर जब्त किए गए, जबकि सीसीटीवी फुटेज की जांच भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सावित्री आनंद निर्भीक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि पूरा मामला संवेदनशील है। एक और पहलू जिला अस्पताल से जुड़ा है: शिकायत के अनुसार, पीड़ित बच्चों के मेडिकल परीक्षण के दौरान रात्री ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर द्वारा पुलिस से शराब के कैन की मांग के आरोप लगाए गए। सीडब्ल्यूसी सदस्य ने प्रशासन को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला एवं बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव द्वारा एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। अब सभी एजेंसियां पूरे मामले की हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं। यह सिर्फ एक हॉस्टल का मामला नहीं है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित संस्थाओं की जवाबदेही पर भी सवाल खुलेगा। अब सभी की नजर जांच और कानूनी प्रक्रिया के अगले कदम पर है। सभी अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को किसी भी हॉस्टल में प्रवेश दिलाने से पहले उसकी मान्यता, पंजीकरण, सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ का सत्यापन और पिछले रिकॉर्ड की पूरी जानकारी अवश्य लें। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।0
0
Report
Advertisement
राबड़ी देवी के सरकारी आवास से नेम प्लेट हटाने के बाद आवंटन प्रक्रिया तेज
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली होने के बाद भवन निर्माण विभाग ने वहां लगी नेम प्लेट भी हटा दी। यह कार्रवाई आवास के नए आवंटन की प्रक्रिया का हिस्सा है। परिसर से सभी पुराने प्रतीक हटाए जा रहे हैं।0
0
Report
मालिक के धोखे पर डॉग ने खोला सच, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:मालिक की 'चीटिंग' पर डॉग ने खोली पोल0
0
Report
ग्वालियर में संदिग्ध मौत: धर्मशाला में युवक की लाश, पोस्टमार्टम की तैयारी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत मृत युवक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान दिनेश उर्फ रोकी पटेल की हुई संदिग्ध परिस्थितियों मौत मजदूरी कर करता था अपना जीवन यापन CCTV कैमरे में आते जाते कैद हुए संदिग्ध आधा दर्जन के करीब बदमाश ग्वालियर थाना क्षेत्र के जहाँगीर कटरा के पटेल धर्मशाला में मृत मिला युवक दिनेश का शव पुलिस मौके पर पहुँची शव को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल की शुरू0
0
Report
Advertisement
पर चढ़ने का देसी जुगाड़ वायरल
Noida, Uttar Pradesh:पर चढ़ने का देसी जुगाड़ वायरल0
0
Report
ग्वालियर में विवाहरात्रि दुल्हन फरार, पति पर नपुंसकता के आरोप; मेडिकल टेस्ट की मांग
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर सलग - पहली रात छज्जा लांघकर भागी दुल्हन; अब पति पर लगाया नपुंसकता का आरोप, डरे पति ने कहा- 'कराएं मेडिकल टेस्ट' ग्वालियर शहर में एक हैरान करने वाला वैवाहिक विवाद सामने आया है। शादी की पहली ही रात दुल्हन के भागने और उसके बाद पति पर लगे संगीन आरोपों ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है। देश के चर्चित 'नीले ड्रम' हत्याकांड के खौफ से डरे पीड़ित पति जितेन्द्र जोशी ने एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है। पहली रात छज्जे से भागी दुल्हन, CCTV में कैद पीड़ित जितेन्द्र जोशी की शादी 28 जून को नम्रता (बदला हुआ नाम) से हुई थी। 29 जून की रात दोनों अपने कमरे में सोने गए, लेकिन अगली सुबह दुल्हन गायब मिली। जब घर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो पता चला कि मुख्य गेट पर ताला होने के कारण दुल्हन छत पर गई और छज्जे के रास्ते पड़ोसी के घर से होते हुए भाग निकली। इसके बाद पति ने विश्वविद्यालय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। थाने पहुंचते ही बदला रंग; लगाए गंभीर आरोप परिजनों के दबाव के बाद दुल्हन का भाई उसे लेकर विश्वविद्यालय थाने पहुंचा और जितेन्द्र पर उसे साथ रखने का दबाव बनाया। जब जितेन्द्र ने इस अजीबोगरीब घटना के बाद उसे रखने से इनकार कर दिया, तो पत्नी ने नया मोर्चा खोल दिया। पत्नी ने पति और उसके परिवार पर मारपीट, दहेज प्रताड़ना और पति पर नपुंसकता (Impotency) के गंभीर आरोप लगा दिए। पति का पलटवार: 'कराएं मेडिकल टेस्ट, 6 दिन से पुलिस शांत क्यों?' इन आरोपों पर पति जितेन्द्र ने मीडिया के सामने आकर कहा: 'मुझ पर लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे और निराधार हैं। मेरी छवि खराब की जा रही है। अगर इन आरोपों में थोड़ी भी सच्चाई है, तो प्रशासन मेरा मेडिकल टेस्ट (Medical Exam) करवा ले, मैं तैयार हूँ। मुझे 'नीले ड्रम' वाली घटना जैसा खौफ सता रहा है और अपनी जान का खतरा है।' जितेन्द्र ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उसका आरोप है कि घटना के 6 दिन बीत जाने और सीसीटीवी फुटेज मौजूद होने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।0
0
Report
रूठी हुई चीज़ें नहीं, headline: रूबी सुरेंद्र की बेटी प्राची व अनिल से बातचीत: बाथरूम में दफन लाश चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:रूबी सुरेंद्र की बेटी प्राची से बातचीत सुरेंद्र के बड़े भाई अनिल से बातचीत जिस बाथरूम में लाश दफनाई गई थी उसके शॉट स्थानीय लोगों से बातचीत0
0
Report
Advertisement
जोधपुर आयुर्वेद मेडिकल ऑफ़िसर भर्ती परीक्षा में धांधली: केंद्र पर हंगामा, निष्पक्ष जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप आयुर्वेद यूनिवर्सिटी जोधपुर की ओर से आयोजित कराई गई परीक्षा सीबीटी मोड पर हुई परीक्षा में चीटिंग कराने का आरोप सेंट मेरी ग्रुप एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी परीक्षा केंद्र पर विवाद एक अभ्यर्थी को बीच परीक्षा से बाहर भेजकर उत्तर लिखवाए गए जाने का आरोप अन्य अभ्यर्थियों ने परीक्षा के दौरान जताई आपत्ति, केंद्र पर किया हंगामा परीक्षा समाप्त होने के बाद पर्यवेक्षकों पर धांधली के लगाए आरोप विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मामले में अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की0
0
Report
जोधपुर एयरपोर्ट उद्घाटन: पश्चिमी राजस्थान के विकास की नई धारा, शेखावत
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नए जोधपुर एयरपोर्ट टर्मिनल के उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि 37 एकड़ भूमि पर लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ यह प्रोजेक्ट पश्चिमी राजस्थान के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि जोधपुर की बेहतर एयर कनेक्टिविटी और भविष्य के विकास का नया द्वार है। शेखावत ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए 37 एकड़ जमीन एयरफोर्स से लेकर एयरपोर्ट अथॉर्टी ऑफ इंडिया को उपलब्ध कराना सबसे बड़ी चुनौती थी। वर्ष 2014 से लगातार प्रयासों के बाद यह सपना साकार हो पाया। उन्होंने कहा कि इससे पहले कई वर्षों तक प्रयास हुए, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने दावा किया कि एक समय एयरपोर्ट को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की भी योजना थी, जिसे सफल नहीं होने दिया गया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री पूसापति अशोक गजपति राजू, तत्कालीन महापौर घनश्याम ओझा सहित सभी संबंधित पक्षों को दिया। उन्होंने बताया कि एयरफोर्स के ढांचे हटाने के लिए विशेष प्रावधान के तहत 36 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जिसके बाद परियोजना आगे बढ़ सकी। शेखावत ने कहा कि जब उन्हें जोधपुर का सांसद बनने का अवसर मिला था, तब यहां प्रतिदिन केवल छह फ्लाइट ऑपरेशन होते थे, जबकि आज लगभग 30 फ्लाइट ऑपरेशन हो रहे हैं। वर्तमान में जोधपुर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे प्रमुख शहरों से जुड़ चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने और भविष्य में जोधपुर को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन समारोह के दौरान पुराने एयरपोर्ट टर्मिनल के बेहतर और नवाचारपूर्ण उपयोग की योजना तैयार करने का सुझाव दिया है। इस पर स्थानीय लोगों से चर्चा कर इसे देश के अन्य एयरपोर्ट्स के लिए रोल मॉडल बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। मीडिया का आभार जताते हुए शेखावत ने कहा कि 12 वर्षों के संघर्ष के दौरान पत्रकारों ने हमेशा सकारात्मक सहयोग और उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग इस ऐतिहासिक परियोजना में भी राजनीति तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की वास्तुकला और विकास कार्यों पर टिप्पणी करने से पहले तथ्यों को समझना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जो लोग कहते थे कि जोधपुर का विकास नहीं हो रहा, उन्हें अब इस आधुनिक एयरपोर्ट के रूप में जवाब मिल गया है।0
0
Report
जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल से राज्य की अर्थव्यवस्था में उछाल
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। प्रधानमंत्री के जोधपुर दौरे के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापू ने नए एयरपोर्ट टर्मिनल को पश्चिमी राजस्थान के विकास का बड़ा आधार बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक टर्मिनल भवन नहीं, बल्कि जोधपुर की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, व्यापार और रोजगार को नई दिशा देने वाला प्रोजेक्ट है। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि इस परियोजना को समय पर पूरा कराने में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने निर्माण कार्य की लगातार समीक्षा की और आर्किटेक्चर, टाइल्स, ग्लास सहित हर छोटे-बड़े पहलू पर व्यक्तिगत रूप से नजर रखी। इसके लिए उन्होंने गजेंद्र सिंह शेखावत और जोधपुर की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्पष्ट विजन है कि जहां-जहां नागरिक उड्डयन का विस्तार होगा, वहां केवल यात्रियों को ही नहीं बल्कि पूरे शहर की अर्थव्यवस्था, व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और हर वर्ग के नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा। नए टर्मिनल में मारवाड़ की संस्कृति, विरासत और स्थापत्य कला की झलक दिखाई देती है, जिससे यहां आने वाले यात्रियों को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का अनुभव होगा। मंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में जोधपुर एयरपोर्ट की वार्षिक यात्री क्षमता लगभग 4 लाख से बढ़कर करीब 11 लाख हो गई है। अब सरकार का लक्ष्य देश के अन्य प्रमुख शहरों से जोधपुर की हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत की दिशा में भी प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क से जोधपुर के हस्तशिल्प, स्थानीय बाजार, पर्यटन और विशेष रूप से वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में शहर की पहचान को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। मंत्रालय इस दिशा में लगातार काम करेगा। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि आज नई उड़ान (UDAN) योजना के नए चरण का शुभारंभ भी किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में उड़ान योजना ने देश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाया है और आने वाले वर्षों में भी इसी सोच के साथ देशभर में हवाई सेवाओं का विस्तार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर दौरे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पीएम मोदी के साथ एयरपोर्ट टर्मिनल उद्घाटन
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को अपने दो दिवसीय जोधपुर दौरे के दूसरे दिन कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। सुबह सर्किट हाउस में उन्होंने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने वायुसेना स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की। मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के साथ नव निर्मित जोधपुर एयरपोर्ट टर्मिनल पहुंचे और उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नए टर्मिनल को प्रदेश के विकास और हवाई संपर्क को नई गति देने वाला बताया। उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हेलीकॉप्टर से बालोतरा जिले के पचपदरा रवाना हुए। वहां रिफाइनरी से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन एवं अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। पचपदरा का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से पुनः जोधपुर लौटे। इसके बाद जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री को विदा करने के उपरांत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के लिए रवाना हो गए। पूरे दौरे के दौरान प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं।0
0
Report
फरीदाबाद में प्रेम प्रसंग हत्या: आरोपी ने देसी कट्टे से सिर में गोली मारी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार 30 जून की रात विनायकपुर, जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी विपिन यादव किराये के मकान की छत पर सो रहा था। इसी दौरान उसके सिर में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां 2 जुलाई की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में हत्या की धारा जोड़ दी। 3 जुलाई को आरोपी विजय 28 निवासी मैनपुरी और हाल निवासी इटावा, को जेसीबी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता महिला पिछले 7-8 साल से आरोपी के साथ रह रही थी, लेकिन पिछले 2-3 वर्षों से उसका संपर्क विपिन यादव से हो गया था। महिला ने आरोपी के साथ गांव लौटने से इनकार कर दिया और फरीदाबाद में ही रहने लगी। इससे नाराज होकर आरोपी ने 30 जून की रात देसी कट्टे से छत पर सो रहे विपिन के सिर में गोली मार दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और दो कारतूस 6 हजार रुपये में खरीदे थे। हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
D प्रिंटर की अनोखी तकनीक से बदलेगा प्रिंटिंग का भविष्य
Noida, Uttar Pradesh:D प्रिंटर की अनोखी तकनीक0
0
Report
Advertisement
