icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आख़िर अस्पतालों में फायर अलार्म शुरू, इतनी देर क्यों खामोश रहा प्रशासन?

Bhandara, Maharashtra:अखेर शासकीय महाविद्यालय व जिल्हा सामान्य रुग्णालयातील फायर अलार्म सुरू... बातमी लागताच फायर अलार्म तपासणी सुरू.... अमरावती येथील महिला रुग्णालयात आग लागून 3 बालकांचा मृत्यू झाली. भंडारा जिल्हा सामान्य रुग्णालयात देखील 2021 मध्ये आग लागून 10 बालकांचा मृत्यू झाला होता. त्यानंतर प्रशासनाने रुग्णालयाचा फायर ऑडिट केलं होत. भंडारा शासकीय महाविद्यालय व जिल्हा सामान्य रुग्णालयातील फायर अलार्म बंद अवस्थे दिसून आले होते. ही बातमी झी 24 तासाने दाखविली होती. त्यानंतर प्रशासन खळबळून जाग झालं. झी 24 तासाच्या दणक्या नंतर आज फायर अलार्म सुरू करण्यात आले आहे. तसेच या फायर अलार्म ची तपासणी सुरू आहे. मग इतके दिवस फायर अलार्म तपासणी का करण्यात आली नाही. एखादी घटना घडल्यानंतर रुग्णालय प्रशासनाला जाग का येते असा गंभीर प्रश्न उपस्थित होत आहे...
0
0
Report

राजपुरिया में वर्षों पुरानी मांग पूरी, पुलिस चौकी का उद्घाटन

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथूनिया थाना क्षेत्र में राजपुरिया पुलिस चौकी की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नवसृजित पुलिस चौकी राजपुरिया का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर शिलापट्टिका का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम में हथूनिया थानाधिकारी उदयवीर सिंह सहित पुलिस जाप्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। फिलहाल राजपुरिया पुलिस चौकी का संचालन किराये के भवन से किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को पुलिस सेवाओं का तत्काल लाभ मिल सके। बाद में चौकी के लिए स्थायी भवन की व्यवस्था की जाएगी। चौकी शुरू होने से आसपास के ग्रामीणों को पुलिस सहायता के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और शिकायतों के त्वरित निस्तारण में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। राजपुरिया क्षेत्र बॉर्डर एरिया होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से भी इस चौकी की स्थापना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई चौकी के माध्यम से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर निगरानी मजबूत होने के साथ ही नशा तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई और निगरानी में भी मदद मिलने की उम्मीद है। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणوں ने पुलिस प्रशासन और शासन का आभार जताते हुए चौकी की स्थापना को क्षेत्र की सुरक्षा और सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया के सरिसवा-चनपटिया पुल दो महीने से टूटा, स्कूल-यात्रा बाधित

Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से बड़ी खबर है जहां सरिसवा चनपटिया मुख्य मार्ग पर पुल ध्वस्त हो गया है महछि गांव के समीप पुल ध्वस्त हो गया है पिछले दो महीना से पुल ध्वस्त हुआ है दर्जनों गांव का सड़क संपर्क भंग हो गया है लेकिन दो महीने से अधिकारियों ने पुल की मरम्मत नहीं कराई है टूटे हुए पुल के किनारे से लोग जान जोखिम में डाल आवागमन कर रहे है ग्रामीण अधिकारियों और नेताओं से शिकायत भी कर चुके है लेकिन महीनों से इस जर्जर पुल का मरम्मत नहीं कराया गया है ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत के प्रदर्शन किया है ग्रामीण हिमांशु सिंह शम्भू सिंह बिन्द ठाकुर रमाकांत कुशवाहा ने प्रशासन से त्वरित पुल की मरम्मत की मांग किए है ग्रामीणों का आरोप है कि महिनो से स्कूली बच्चे जान जोखिम में डाल स्कूल जा रहे है बाइक सवार युवकों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है
0
0
Report

दमोह में पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से प्रसव सुरक्षा में सुधार

Damoh, Madhya Pradesh:प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर शून्य करने की पहल, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का लाभ ले रही गर्भवती महिलाएं.. दमोह में इस अभियान के तहत दिख रहे नतीजे और लोगों का रुझान इस अभियान की सफलता के रास्ते बना रहा है। दमोह जिले में इस अभियान की गति बेहद तेज है और स्वास्थ्य अमला जिला प्रशासन की देखरेख में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अभियान के तहत हर महीने की 9 और 25 तारीख की विशेष कैंम्प लगाए जाते है और इसके जरिए एक एक गर्भवती महिला को बेहतरीन इलाज और सुरक्षित डिलीवरी कराई जा रही है। दमोह में इस बार लगाए गए कैंप में भी लोगों का उत्साह देखने को मिला। अभियान एक ऐसा प्रयास है जिसमें गांव देहात और कस्बाई इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक एक एक गर्भवती महिला तक पहुंचने की कोशिश है जिसमें आशा कार्यकर्ता से लेकर जिला मुख्यालय तक में बैठे स्वास्थ्य अधिकारी का अहम किरदार है और इसके तहत पहले दो दिन सीएससी पर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है और जो भी गर्भवती महिला सामान्य से जरा सी भी रिस्क में है उन्हें जिला अस्पतालों में लगने वाले कैंम्प में भेजा जाता है। अभियान के तहत किसी भी सरकारी अस्पताल में पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं या उनके परिजनों को एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ता बल्कि सरकार दवा से लेकर जांच पड़ताल और इलाज का खर्च उठाती है और सब कुछ निशुल्क मुहैया होता है। सरकार हर स्तर पर इस अभियान में महिलाओं को वो सुविधा देने की कोशिश कर रही है जो एक गर्भवती महिला के सुरक्षित प्रसव के लिए जरूरी है। दमोह जिला अस्पताल में अब तक सोनोग्राफी सेवा का अभाव था लिहाजा सरकार ने शहर के तीन निजी सोनोग्राफी सेंटर्स को चिन्हित किया है और अब सोनोग्राफी की जरूरत वाली गर्भवती को जिला अस्पताल के एमसीएच वार्ड से एक टोकन दिया जाएगा जो एक हफ्ते तक वेलेट रहेगा और महिला को इन सेंटर्स पर जाकर निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा मिलेगी। महिला रोग विशेषज्ञों की माने तो ये वो अभियान है जो सही मायने में गर्भवती महिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जैसे घरों में लोग गर्भवती महिला के साथ केयरिंग रहा करते उससे कहीं ज्यादा अभियान से जुड़ा हर व्यक्ति महिला की देखभाल करने के लिए तत्पर रहता है। भारत सरकार ने इस अभियान को चला कर एक तरह से क्रमबद्ध कार्य किया है जब ना सिर्फ मातृ मृत्यु दर कम होगी या खत्म होगी बल्कि शिशु मृत्यु दर का आंकड़ा भी बेहद कम हो सकता है। दमोह सहित बुंदेलखंड अंचल ग्रामीण और आदिवासी बाहुल्य इलाकों की सूची में शामिल है, आज भी इन आदिवासी अंचलों में जागरूकता का अभाव है और अभियान के दौरान जो तथ्य सामने आए उनके मुताबिक आदिवासी महिलाएं सबसे ज्यादा हाई रिस्क रेंज में आने वाली महिलाएं है जिन्हे सरकारी स्तर पर तो जागरूक किया है जा रहा है लेकिन इसमें समाज के आगे आने की भी आवश्यकता है जो इन महिलाओं और उनके परिजनों को जागरूक करें कि सुरक्षित मातृत्व कैसे मिलेगा इसे लेकर चिकित्सक और कलेक्टर दोनों अपील भी कर रहे है। डॉक्टर संगीता त्रिवेदी ने कहा कि बहरहाल सरकार की पहल और सिस्टम की मेहनत वाकई रंग लाएगी और यदि इसमें समाज भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे तो वो दिन दूर नहीं जब हर प्रसव सुरक्षित होगा, कोई भी एक महिला प्रसव के दौरान जीवन खत्म नहीं कर पाएगी।
0
0
Report
Advertisement

धरियावद में बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी, उज्जैन की तर्ज पर रंगीन आस्था

Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद में श्रावण माह के पावन अवसर पर कालों के काल बाबा महाकाल महादेव की भव्य शाही सवारी शोभायात्रा धार्मिक उल्लास और आस्था के साथ निकाली गई। उज्जैन की तर्ज पर आयोजित इस शाही सवारी का शुभारंभ नया बस स्टैंड स्थित कर्मोचिनी नदी के तट पर बाबा मंगलनाथ मंदिर से हुआ। इसके बाद पालकी के साथ निकली शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शाही सवारी में ढोल-नगाड़ों और झांझर की झंकार के बीच विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए। श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने बाबा महाकाल की पालकी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा के दौरान युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। धरियावद के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने शाही सवारी का स्वागत किया। शाही सवारी नगर भ्रमण करती हुई महादेव मंदिर पहुंची, जहां आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस उप अधीक्षक अंकुश मीणा और सीआई हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता चाक-चौबंद तैनात रहा।
0
0
Report

जयसहिंदपुर में पैसे के लेनदेन पर फायरिंग: दो गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Sultanpur, Uttar Pradesh:Name Ashish Srivastava Place Sultanpur Date 26/08/26 Firing सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना अंतर्गत बरोसा चौराहे के पास कंपोजिट शराब की दुकान पर 2 दिन पहले पैसे के लेनदेन को लेकर सेल्समैन के ऊपर फायर करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई पिस्टल और खोखा के साथ गिरफ्तार किया है क्षेत्राधिकार जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 24 अगस्त की रात्रि को शराब के सेल्समैन शिवम जायसवाल जो की बहराइच का रहने वाला है उसके ऊपर पैसे के लेनदेन को लेकर फायरिंग की सूचना मिली थी उसके बाद थाने पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था आज अंकित मिश्रा व धीरेंद्र यादव को पुलिस ने एक पिस्टल के साथ अधूरियों मोड सरकारी ट्यूबेल के पास से गिरफ्तार कर लिया है आरोपी अंकित मिश्रा के खिलाफ 11 मामले व धीरेंद्र यादव के खिलाफ तीन मामले की पहले से दर्ज है
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर के सरमथुरा में तेंदुआ के हमले से ग्रामीण दहशत, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड के खिंन्नोट गांव में जंगली जानवर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बीती रात जंगली जानवर ने पशुबाड़े में सो रहे पड्डे पर हमला कर उसे मार डाला। सुबह पशु मालिक बाड़े में पहुंचा तो पड्डा मृत पड़ा मिला और आसपास खून के निशान थे। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है और पशुपालक अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने जानवर के पैंथर यानी तेंदुआ होने की आशंका जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से खेतों और गांव की सीमा पर जंगली जानवर की गतिविधियां देखी जा रही हैं। कई लोगों ने रात में पंजों के निशान भी देखे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और कैमरा ट्रैप लगाकर जानवर की पहचान करने की मांग की है। पशु मालिक मुकेश शर्मा ने बताया कि पड्डे की मौत से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा और सहायता राशि दिलाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। सुरक्षा बढ़ाई जाए। बाइट 1 पीड़ित
0
0
Report

पेट्रोल पंप पर दबंगई: वांछित युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

Jaunpur, Uttar Pradesh:पेट्रोल पंप पर पकड़े गए वांछित युवक की दबंगई! पीड़ित पर रॉड-डंडों से हमले का वीडियो वायरल जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र में एक कथित वांछित युवक की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक पर सिधवन क्षेत्र में मोबाइल छिनैती के मामले में पुलिस की नजर थी। इसी बीच उसे रामपुर स्थित प्रसाद पेट्रोल पंप के पास पकड़े जाने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ रॉड और डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि हमले का शिकार व्यक्ति वही है, जिसने कथित तौर पर युवक के खिलाफ शिकायत की थी। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि युवक वास्तव में किसी मामले में वांछित था तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए थी, न कि कानून को हाथ में लेने की स्थिति बनने दी जानी चाहिए। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान क्या है, मारपीट की वास्तविक वजह क्या थी और मामले में किन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। फिलहाल पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report

रेलवे सिग्नल ढककर लूट-छिनैती की योजना: आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार

Prayagraj, Uttar Pradesh:रेलवे सिग्नल ढकने के मामले में आरपीएफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लूट और छिनैती के मकसद से रेलवे सिग्नल ढके थे ताकि ट्रेन गुजरते समय सिग्नल की सही जानकारी न मिलने पाए और ट्रेन की रफ्तार धीमी होाकर उसमें सवार होकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जा सके। गोदिया एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरते समय लोको पायलट ने रेलवे सिग्नल ढकने की शिकायत की थी। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जसरा और मदरहा के बीच चार जगह पर रेलवे के सिग्नल पर कपड़े डालने की बात सामने आई है। संगीत नाथ, माहिल और राजन को प्रयागराज के बारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। एनसीआर के सीपीआरओ डॉक्टर शिवम शर्मा ने बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 1 बजे गोदिया एक्सप्रेस के गुजरते समय लोको पायलट ने रेलवे सिग्नल ढकने की शिकायत की थी, जिसकी त्वरित जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने सिग्नल ढकने को स्वीकार किया और कहा कि यह काम लूटपाट के मकसद से किया गया था ताकि सिग्नल की सही जानकारी न मिले। लेकिन रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से वे अपने मक़सद में सफल नहीं हो सके।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद के ट्रैफिक हेड कांस्टेबल की पीलिया से अचानक मौत, परिवार में मातम

Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल गौरीशंकर शुक्ला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मंगलवार को वह फतेहगढ़ स्थित अपने किराए के कमरे में अचेत अवस्था में मिले। पुलिसकर्मी उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पत्नी और बेटी अस्पताल पहुंचीं। परिजनों के अनुसार वह पीलिया से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। मृतक हेड कांस्टेबल गौरीशंकर शुक्ला मूल रूप से चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वह फतेहगढ़ में किराए के मकान में रहते थे, जबकि उनका परिवार कानपुर में रहता है। वह वर्ष 2021 से फर्रुखाबाद जिले में तैनात थे और वर्तमान में यातायात पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मंगलवार शाम को उनकी पत्नी रेनू शुक्ला और बेटी प्रतिमा लोहिया अस्पताल पहुंचीं। पति और पिता की मौत की खबर के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल गौरीशंकर शुक्ला की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल भेजा गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार वह पीलिया से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था।
0
0
Report

गोंडा में बाइक सवारों ने गोली चलाई, रिश्तेदारों पर शक

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। खरगूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जानकीनगर पोखरा गांव के पास मंगलवार देर रात करीब 10:00 बजे उसे समय हड़कंप मच गया। इटियाथोक थाना क्षेत्र के बसंतपुर राजा गांव के 50 वर्षीय आनंद कुमार मिश्रा को घर जाते समय रास्ते में बाइक सवारों ने रोककर गोली मार दी। पहले उनकी गाली-गलौच और कहासुनी हुई, फिर गोली लगी, बायें पैर के जांघ में चोट। स्थानीय लोगों ने अस्पताल लाकर गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आनंद कुमार मिश्रा ने अपने सगे रिश्तेदारों पर गोली मारने का आरोप लगाया, जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है। CCTV व मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। वह अपनी भाई अरुण कुमार मिश्रा और परिवार के साथ बलरामपुर में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल थे, फिर जानकी नगर पोखरा से वापसी के समय घटना हुई। पीड़ित के भाई ने कहा कि आरोप उनके ससुराल के लोग पर हैं, और वही लोग हमारे घर आए थे। अब पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। खरगूपुर थाना अध्यक्ष ने भी कहा कि हर बिंदु पर जांच चल रही है। गोंडा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने बताया कि आनंद मिश्रा गोली लगने से बाएं पैर की जांघ में घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
0
0
Report

मुख्यमंत्री के निर्देश पर महराजगंज में चीनी अवैध भंडारण के खिलाफ कड़ा एक्शन

Maharajganj, Uttar Pradesh:चीनी की कमी की अफवाहों के बीच महराजगंज जिलाधिकारी का आया बयान। डीएम ने कहा जनपद में चीनी की नहीं है कोई कमी; अवैध भंडारण, कालाबाजारी और तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि राज्य में चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, चीनी की कमी को लेकर केवल अफवाह चलाई जा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों और कालाबाजारी या ओवरप्राइसिंग करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यूपी शासन से दिशा निर्देश मिलने के बाद महराजगंज जनपद में जिलाधिकारी के निर्देश पर चीनी गोदामों पर स्टॉक को लेकर छापेमार कार्रवाई शुरू हो गई है। जी मीडिया के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि इस संदर्भ में सीएम योगी आदित्यनाथ और चीफ seक्रेटरी के निर्देश जारी हुए हैं; आर्टिफिशियल तरीके से चीनी के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, इसे रोकने के लिए जनपद में अवैध भंडारण, जमाखोरी, कालाबाजारी और तस्करी की संभावनाओं को रोकने के लिए सघन चेकिंग चलाने के निर्देश दिए गए हैं. फ्लाइंग स्क्वायड टीम और क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है जिनके द्वारा चीनी गोदामों पर छापा मारकर स्टॉक की जाँच की जा रही है. जिलापूर्ति विभाग को सख्त निर्देश हैं कि जिले में anywhere चीनी के अवैध भंडारण न हो. इसी से संबंधित भारत-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों को नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top