229001
Raebareli: बंद घर में मिला कंकाल, इलाके में फैली सनसनी
Raebareli, Uttar Pradesh:डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे बघेलन गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। यह कंकाल एक घर में मिला जो कई महीनों से बंद पड़ा था।
घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कंकाल कई महीने पुराना लग रहा है। मामले की गहन जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगा आरती व पौधरोपण से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत उन्नाव। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर
Netua Grameen, Uttar Pradesh:गंगा आरती व पौधरोपण से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत उन्नाव। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने और 76वें जन्मदिवस के अवसर पर जिले में एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत गुरुवार को शुक्लागंज के आनंद घाट पर पौधरोपण और गंगा आरती के साथ हुई। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, सांसद साक्षी महाराज और विधायक पंकज गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में जनसेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, पौधरोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता जैसे कार्यक्रम होंगे। सरकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों द्वारा शाम सात बजे अपने घर या प्रतिष्ठान पर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। दो अक्टूबर को ‘नमो सेवा-अनमोल कहानियां’ के तहत सरकारी योजनाओं से हुए बदलाव की कहानियों को नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक ‘आंगन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सात अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम और रैलियां आयोजित की जाएंगी। वहीं ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत नागरिकों को रक्तदान, स्वच्छता, पौधरोपण, जल संरक्षण, डिजिटल साक्षरता और अन्य सामाजिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। विकासखंड स्तर पर ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत सात दिवसीय शिविर लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। युवाओं के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ भी आयोजित होगा। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ प्रस्तावित है। इस दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम और विकसित भारत-2047 के संकल्प का सामूहिक वाचन किया जाएगा। मां गंगा से मांगी प्रधानमंत्री की दीर्घायु पत्रकारों से बातचीत में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मां गंगा से जो भी मांगा जाता है, वह उसे प्रदान करती हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सभी लोग एकत्र होकर उनकी दीर्घायु की कामना के लिए गंगा आरती में शामिल हुए और मां गंगा से उनके लिए आशीर्वाद मांगा।0
0
Report
बूंदी महोत्सव: नवाचार और भव्यता के साथ तैयारियां तेज़
Jaipur, Rajasthan:17 सितंबर। आगामी 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले बूंदी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। कलक्टर ने महोत्सव में आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में सर्व समाज की सहभागिता हो और लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हों। शोभायात्रा को इस बार हेरिटेज थीम पर आयोजित किया जाएगा। नवल सागर किनारे दीपदान को भव्य रूप दिया जाएगा। बूंदी की ऐतिहासिक धरोहरों का प्रदर्शन भी होगा। सोशल मीडिया के माध्यम से पर्यटन स्थलों और महोत्सव का प्रचार किया जाएगा0
0
Report
थरियांव फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: 5 गिरफ्तार, इनाम घोषित
Fatehpur, Uttar Pradesh:थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा फायरिंग कांड में पुलिस का बड़ा खुलासा फरार अभियुक्त दीपू पटेल और गजानन मिश्रा पर ₹25-₹25 हजार का इनाम घोषित जांच में रिंकू लोहारी पक्ष के लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने की बात सामने आई वीरेंद्र सिंह पक्ष की ओर से फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई रिंकू लोहारी समेत 5 अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त असलहों की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों की लगातार दबिश पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने दी जानकारी0
0
Report
Advertisement
पीएम मोदी के जन्मदिन पर Kudra में रक्तदान शिविर, 25 युवाओं ने रक्तदान किया
Khajuria Khurd, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री संतोष सिंह ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रक्तदान, वृक्षारोपण और दीप प्रज्वलन जैसे कार्य किए जा रहे हैं। भाजयुमो के युवा नेता ऋषभ प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज सेवा का संदेश दिया। शिविर में लगभग 20 से 25 यूनिट रक्तदान किया गया। अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रीता कुमारी ने बताया कि रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने बताया कि लगभग 25 लोगों ने रक्तदान में भाग लिया है और स्वास्थ्य केंद्र की तरफ से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं। कार्यक्रम में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
निरसा में शूटर सागर का हाफ एनकाउंटर, दो अन्य अपराधी दबोचे
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र हाथबाड़ी आनन्द वाटिका के समीप उत्तर प्रदेश के शूटर शिबू उर्फ सागर का हाफ एनकाउंटर पुलिस ने बुधवार को किया था। पुलिस मुड़भेड़ में शूटर को दोनों पैरों में गोली लगी थी। घायल शूटर का इलाज SNMMCH में चल रहा है। घटना के दूसरे दिन निरसा हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में रांची से फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने पुलिस की मौजूदगी में उस कमरे की गहन जांच की जहां शूटर छिपा हुआ था। बताया जा रहा है कि जिस अपार्टमेंट में शूटर रह रहा था, वह शमशाद नामक व्यक्ति का है और पूरे घर के चारों ओर CCTV कैमरे लगे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर टीम ने कुछ भी बताने से इंकार किया। पूरी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी, वही आधिकारिक जानकारी देंगे। कुछ खोखा आदि बरामद होने की बात टीम के सदस्य ने कही। इधर निरसा पुलिस ने पूरे अपार्टमेंट को सील कर दिया है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है। बुधवार को सागर का हाफ एनकाउंटर पुलिस ने किया था। उत्तर प्रदेश से शूटर सागर किसी बड़े घटना को अंजाम देने पहुँचा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी अभियान चलाया। हाथबाड़ी में शूटर सागर का हाफ एनकाउंटर कर दिया गया। वही दो अन्य अपराधी को पुलिस दबोची है। दो भागने में सफल हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।0
0
Report
जोबट में दीयों से देश का नक्शा, मोदीजी के जन्मदिन पर रंगोली आकर्षण
Alirajpur, Madhya Pradesh:मोदीजी के 76वें जन्मदिन पर जोबट में अनोखी पहल: दीयों से उकेरा देश का नक्शा, रंगोली में दिखी पीएम की छवि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर आलीराजपुर जिले के जोबट में एक भव्य और अनोखा आयोजन देखने को मिला। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं द्वारा सैकड़ों दीयों की आकृति से भारत का एक विशाल और सुंदर नक्शा बनाया गया। इस नक्शे की विशेष बात यह रही कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया गया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके साथ ही, हुनरमंद कलाकारों ने आकर्षक रंगोली सजाकर प्रधानमंत्री मोदी की एक जीवंत तस्वीर भी उकेरी। इस भव्य और रचनात्मक आकृति को देखने के लिए शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर दिनभर लोगों का तांता लगा रहा और हर कोई इस कलात्मक पहल की जमकर तारीफ कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
मारकुंडी बाजार में बकाय के गिले-शिकवे पर हिंसक भिड़ंत, नौ आरोपी गिरफ्तार इशारा
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बाजार में बकाया रकम को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। शिकायतकर्ता की तहरीर के मुताबिक दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया गया है। घटना में तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। मामले में चोपन पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मारकुंडी बाजार में दुकान के बकाया पैसों को लेकर गोपाल गुप्ता और प्रदीप यादव के बीच विवाद हुआ था। शिकायतकर्ता आकाश कुमार गुप्ता के मुताबिक इसके बाद मामले को लेकर पूछताछ करने के लिए जब संदीप यादव के घर पहुंचे तो विवाद दोबारा बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान संदीप यादव, सचिन यादव, शीतल यादव, शिवकुमार यादव, प्रभाकर यादव, चन्द्रप्रकाश यादव, स्वर्गीय भोला यादव की पत्नी और कमलेश यादव उर्फ नेता समेत नौ नामजद लोगों ने एक राय होकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की। घटना में राहुल गुप्ता, गोपाल गुप्ता और अतुल गुप्ता के घायल होने की बात FIR में दर्ज है। घायलों का जिला अस्पताल लोढ़ी में उपचार कराया गया। तहरीर में मारपीट के दौरान कुछ लोगों के बेहोश होने का भी उल्लेख किया गया है। मामले में चोपन पुलिस ने FIR संख्या 0362/2026 दर्ज की है। मुकदमे में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है और विवेचना की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश को सौंपी गई है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं स्थानीय लोगों की ओर से नामजद आरोपियों के पूर्व आपराधिक इतिहास, पुराने मुकदमों, किसी लंबित वारंट या वांछित स्थिति का भी सत्यापन किए जाने की माँग उठ रही है। हालांकि एफआईआर में लगाए गए आरोपों की अभी विवेचना जारी है। किसी व्यक्ति का नाम मुकदमे में दर्ज होना आरोप सिद्ध होने के समान नहीं है। पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बाजार की घटना।0
0
Report
चमोली के दिलवर सिंह भालू के हमले के बाद एम्स ऋषिकेश के लिए एयरलिफ्ट
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली के नंदानगर ब्लॉक के बूरा गांव निवासी दिलवर सिंह भालू के हमले में घायल हो गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले सीएचसी घाट में प्राथमिक उपचार दिया गया। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर देहरादून से उड़ान नहीं भर सका, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से श्रीनगर पहुंचाया गया। मौसम सुधरने पर यूकाडा, एम्स, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के आपसी प्रयास से दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर श्रीनगर जीवीके हेलीपैड से एयरलिफ्ट कर उन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।0
0
Report
करनाल-कैथल रोड पर राइस मिल में भीषण आग, 11 दमकल ने घंटों मशक्कत कर काबू पाया
Karnal, Haryana:करनाल-कैथल रोड पर राइस मिल में भीषण आग, आसमान छूते काले धुएं के गुबार से मचा हड़कंप, 11 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, जान के नुकसान से बचाव लेकिन माल का नुकसान ज्यादा। करनाल-कैथल रोड स्थित सप्पल टेक राइस मिल में गुरुवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने मिल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मिल से उठते काले धुएं के गुबार दूर-दूर तक आसमान में दिखाई दिए, जिससे आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दौड़ा दमकल विभाग आग लगने की सूचना करीब 4 बजे प्रशासन और दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और चारों तरफ से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग की भयावहता को देखते हुए पानीपत से भी दो दमकल गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। 11 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा आग पर काबू पाने के लिए करनाल दमकल विभाग की करीब 11 गाड़ियों लगातार जुटी रहीं। गाड़ियों में पानी के साथ फोम का भी इस्तेमाल किया गया। आग काफी बड़े क्षेत्र में फैली होने के कारण इसे पूरी तरह नियंत्रित करने में काफी समय लगा। पैकेजिंग मटेरियल ने बढ़ाई आग की रफ्तार प्रशासन के मुताबिक शुरुआती जानकारी में मिल के अंदर पैकिंग का मटेरियल और धान मौजूद होने की बात सामने आई है। इसी वजह से आग ने तेजी से फैलकर बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से ऊपर बनी छत और उसका स्ट्रक्चर भी क्षतिग्रस्त होकर ढह गया। मशीनरी को भी भारी नुकसान की आशंका मिल के जिस हिस्से में आग लगी, उसके नीचे काफी मशीनरी मौजूद थी। आग के कारण मशीनरी और अन्य सामान को कितना नुकसान हुआ है, इसका फिलहाल आकलन नहीं हो पाया है। प्रशासन का कहना है कि आग पूरी तरह शांत होने के बाद ही नुकसान का सही आंकलन सामने आएगा। ब्वॉयलर और ट्रांसफार्मर रूम को बचाया दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राहत की बात यह रही कि आग को ब्वॉयलर रूम और ट्रांसफॉर्मर रूम तक पहुंचने से रोक लिया गया। दमकल की टीमें लगातार चारों तरफ से आग को नियंत्रित करने में जुटी रहीं, ताकि आग मिल के अन्य हिस्सों तक न फैल सके। जान का नुकसान नहीं आग की इस बड़ी घटना में फिलहाल किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद रहीं और आग को नियंत्रित करने के साथ-साथ आसपास के हिस्सों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया गया। आग कैसे लगी, जांच के बाद होगा खुलासा आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद घटनास्थल की जांच की जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि राइस मिल में आग आखिर किन परिस्थितियों में लगी। प्रशासन ने संभाली कमान करनाल एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि करीब 4 बजे आग की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल विभाग की 11 गाड़ियों ने लगातार प्रयास करते हुए आग को नियंत्रित किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल आग फैल नहीं रही है और पूरी तरह बुझाने की कार्रवाई जारी है। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू दमकल विभाग के जिला अधिकारी दीपक शर्मा के अनुसार आग मिल के अंदर मौजूद धान और पैकेजिंग मटेरियल वाले हिस्से में लगी थी। आग की चपेट में आने से ऊपर का स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हुआ है। दमकल की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी रहीं और आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया।0
0
Report
Advertisement
कोटा में रास्ता पूछकर महिला से लूट: लगभग 2 लाख के आभूषण फरार
Kota, Rajasthan:कोटा में रास्ता पूछने के बहाने महिला से लूट का मामला सामने आया है... युवक और युवती ने पहले महिला से भोपाल जाने का रास्ता पूछा और फिर कुछ सुंघाकर उसके करीब 2 लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए। मामला महावीर नगर थाना क्षेत्र का है। संतोषी नगर निवासी बद्री बाई पत्नी रमेश कुमार सैन टीचर्स कॉलोनी से बच्चों की मालिश करके अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक युवक और युवती उनके पास पहुंचे और भोपाल जाने का रास्ता पूछने लगे। बद्री बाई के मुताबिक, बातचीत के दौरान दोनों ने उन्हें कुछ सुंघा दिया। इसके बाद उनकी हालत ऐसी हो गई कि उन्हें आसपास की कोई खास जानकारी नहीं रही। कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तो गले से मंगलसूत्र, पैरों की पायल और कानों की झुमकियां गायब थीं। महिला के मुताबिक, चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। घटना के बाद उन्होंने महावीर नगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। अब पुलिस युवक-युवती की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दोनों की पहचान हो सके। यानी रास्ता पूछने के बहाने पहले भरोसा जीता... फिर महिला को कथित तौर पर कुछ सुंघाया और मौका मिलते ही जेवर लेकर फरार हो गए।0
0
Report
UP NEWS : PM मोदी के जन्म दिन पर भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने मरीजों को फल और आयुष्मान कार्ड बांटे
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बिलसंडा में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया जिस पर बीसलपुर विधान सभा से भाजपा विधायक विवेक कुमार वर्मा सहित भाजपा के नेताओं ने तमाम जगहों पर सरकारी अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों को फल और आयुष्मान भारत कार्ड वितरण किए ताकि घर का मुखिया अपने परिवार का पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज करा सके। वहीं विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि इस मौके पर आशीर्वाद दिया कार्यक्रम में नई जगहों जैसे सरकारी नई बिल्डिंग,तालाब,नदी के किनारे सहित तमाम जगहों पर दीपक जलाने का काम किया जाएगा। वहीं विधायक विवेक वर्मा का कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को सेवा संकल्प के रूप में सभी ने मनाने का संकल्प लिया है उन्होंने यह भी बताया कि यह सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ छत्रपाल सिंह,आयुष्मान कार्ड प्रभारी जयेश मिश्रा,चीफ फार्मासिस्ट अवधेश गुप्ता,मुशाहिद रजा भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और बीजेपी नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
चाकू-लाठी से मारपीट और धमकी के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र के कतकौली गांव में चाकू और लाठी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाठी भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर की रात करीब नौ बजे कतकौली निवासी विक्रम कोरी ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि गोकुल प्रसाद ने उसके पिता रामसेवक को गाली-गलौज करते हुए चाकू से वार किया। बीच-बचाव करने पहुंचे वादी के पुत्र रवि और आरोपी की पुत्री नेहा के साथ भी गाली-गलौज की गई। इस दौरान चाकू और लाठी से मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर धम्मौर थाने में मु0अ0सं0 0175/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) और 118(2) बीएनएस में गोकुल प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नामजद आरोपी गोकुल प्रसाद पुत्र रामसेवक निवासी कतकौली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 48 वर्ष बताई गई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लाठी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ धम्मौर थाने में आबकारी अधिनियम तथा पीपरपुर थाने में मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल अवस्थी, कांस्टेबल रितेश कटियार और कांस्टेबल अनुज तिवारी शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती के प्रभारी मंत्री का एक दिवसीय दौरा: रक्तदान, फल वितरण और टूल किट वितरण
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंचे। जहां प्रभारी मंत्री ने बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया। वहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल पहुंचकर बीजेपी विधायक राम फेरन पांडेय और कार्यकर्ताओं के साथ मरीजों को फल वितरित किए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रमिकों को टूल किट वितरित की गई।0
0
Report
नितिन नबीन: मोदी की 25 साल सेवा पर शिप्रा आरती और दीया जलाने कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:उज्जैन, मध्य प्रदेश: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन PM नरेंद्र मोदी की सेवा के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत शिप्रा आरती करेंगे और “आशीर्वाद का दीया” जलाएंगे。0
0
Report
कोटा में सांप के डसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार सदमे में
Kota, Rajasthan:कोटा जिले में सांप के डसने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार हलावणी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है। मृतक की पत्नी ने बताया कि पति को 16 सितंबर को काम के दौरान सांप ने डस लिया, जिसे बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई。0
0
Report
Advertisement
