229001
रायबरेलीः शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, गांव वालों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Raebareli, Uttar Pradesh:ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करने और उनकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी महिला का शाहजहांपुर के एक युवक से फोन पर बातचीत हुई। उसने महिला से शादी करने का प्रस्ताव रखा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहेड़ी पुलिस ने 30 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी, बरेली। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बहेड़ी पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाकिर पुत्र जफर के रूप में हुई है। वह बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के अंसारी मोहल्ले का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्मैक की बिक्री के माध्यम से अपना जीवनयापन करने की बात स्वीकार की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से भी विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मादक पदार्थों से संबंधित मामले के साथ जुआ अधिनियम और अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जनप्रतिनिधियों ने दिव्यांगों को किया उपकरण वितरण
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नौगढ़ ब्लाक परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सांसद जगदंबिका पाल व सदर विधायक श्याम धनी राही समेत क्षेत्रीय नेता वह विभागीय अधिकारी कर्मचारी व भारी संख्या में लोग शामिल हुए ।जिसमें दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व उपकरण वितरण किए गए इसके अलावा सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेले का भी आयोजन किया गया था जिसमें एक युवती को वी-मार्ट में रोजगार दिलवाया गया।0
0
Report
वरदा पुलिस ने डूंगरपुर में चाकू लूट की वारदात का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर रीडिंग से जुड़ी खबरें: राहगीरों से चाकू की नोक पर लूट की वारदात पर्दाफाश, 3 गिरफ्तारी; ईको गाड़ी भी जब्त। डूंगरपुर जिले के वरदा थाने के थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राव ने बताया कि सागवाड़ा पुनर्वास कॉलोनी निवासी यमन दवे ने वरदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि 2 सितम्बर 2026 की रात करीब 11:30 बजे यमन और उनका साथी पंकज सागवाड़ा जाने के लिए डूंगरपुर बस स्टैंड के पास माथुगामडा मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की ईको गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी चालक ने सवारी बैठाने की बात कही, जिस पर यमन और पंकज गाड़ी में सवार हो गए। डोजा मोड़ के पास चालक ने गाड़ी को मुख्य हाईवे से हटाकर दोवड़ा रोड की तरफ सुनसान इलाके में ले जाकर रोक दिया। गाड़ी रुकते ही चालकों व उसमें सवार बदमाशों ने चाकू निकालकर मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देकर यमन और पंकज से उनके महंगे मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और नकद राशि लूटकर फरार हो गए। थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह राव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की। सूचना के आधार पर आंतरी बस स्टैंड पर नाकाबंदी की गई। संदिग्ध ईको गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी तेज गति से भगा दी। पुलिस टीम ने प्राइवेट वाहन से पीछा किया। पाडला गोकलिया मोड़ के पास आरोपी गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ भागे, जिन्हें पुलिस टीम ने काफी मशक्कत और पीछा करने के बाद दबोच लिया। पुलिस ने वागद्री निवासी अरविन्द कुमार कनिपा, कल्याणपुर उदयपुर निवासी ललित उर्फ लाला और सुभाष उर्फ बादशाह को गिरफ्तार किया। पुलिस फिलहाल लूटे गए माल-मशरूका मोबाइल, नकदी व दस्तावेजकी बरामदगी के प्रयास कर रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद जिले की अन्य लूट व चोरी की वारदातों का भी पर्दाफाश हो सकता है। बाइट - देवेंद्र सिंह राव थानाधिकारी वरदा अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं: वास्तविक सामग्री नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जनगणना मानदेय बैंक गलती: 50 कर्मियों के खाते में 10,800 रुपये अधिक
Siwan, Bihar:महाराजगंज, सीवान में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण मानदेय भुगतान में बैंक की लिपिकीय गलती का मामला सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक, महाराजगंज की ओर से 50 प्रगणकों के खाते में निर्धारित 1,200 रुपये की जगह 12,000 रुपये भेज दिए गए। यानी प्रत्येक कर्मी के खाते में 10,800 रुपये अतिरिक्त भुगतान हो गया। इस मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय की ओर से अतिरिक्त राशि वापस करने का निर्देश जारी किया गया था। हालांकि, अब संबंधित कर्मियों ने अतिरिक्त राशि लौटा दी है और निर्धारित 1,200 रुपये का मानदेय अपने पास रखा है। मामला महाराजगंज के पंजाब नेशनल बैंक का है। दरअसल, जनगणना 2027 के प्रशिक्षण मानदेय भुगतान में पंजाब नेशनल बैंक की ओर से लिपिकीय भूल के कारण 50 प्रगणकों के खाते में प्रशिक्षण मानदेय के रूप में 1,200 रुपये की जगह 12,000 रुपये भेज दिए गए थे। यानी प्रत्येक प्रगणक के खाते में 10,800 रुपये अतिरिक्त पहुंच गए थे। इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से सभी 50 प्रगणकों को दो दिनों के अंदर अतिरिक्त राशि प्रखंड नाजिर, महाराजगंज के पास जमा करने का निर्देश दिया गया था। आदेश में राशि वापस नहीं करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। अब इस मामले में संबंधित कर्मियों ने 1,200 रुपये का निर्धारित मानदेय अपने पास रखते हुए बाकी 10,800 रुपये की अतिरिक्त राशि वापस कर दी है। वहीं इस मामले में अधिकारी और कर्मी कैमरे पर कुछ भी बोलने से साफ बच रहे है।0
0
Report
अयोध्या में चढ़ावा-चंदा-दान चोरों से निपटने के लिए PDA प्रहरी ही काफी: अखिलेश
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी है। चोरों को क्लीन चिट देनेवाले हिस्सेदार होते हैं। दूध का दूध, पानी का पानी तो हुआ नहीं, इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। लोकसभा भूल गये क्या? और बाक़ी कसर अयोध्या की वो माताएं पूरा कर देंगी जिन्होंने सरेआम दुखी माँ का अपमान करते हुए अहंकारियों को देखा है। अपने इंटर्नल सर्वे में आपको ये बात पता चली कि नही कि अयोध्या में आपकी तरफ़ से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है। पावन स्थलों पर वनस्पतिजीवियों का कोई काम नहीं।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सियासत पर पवन खेड़ा का बयान; राहुल गांधी पर भाजपा हमला
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): PAWAN KHERA (CONGRESS LEADER) ON DELHI SITUATION / BJP’S ATTACK ON RAHUL GANDHI / RAHUL GANDHI’S TWEET / CHHATRON KI GOONJ0
0
Report
हनुमानगढ़ में महाराजा अग्रसेन जयंती कल धूमधाम से मनाई जाएगी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जयंती की पूर्व संध्या पर हिसारिया मार्केट के पास पकौड़ों का लंगर लगाया गया। लोगों ने भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग किया। जयंती के अवसर पर कल प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महाराजा अग्रसेन वाटिका पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। आयोजकों की ओर से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, समाज सेवा और आपसी सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं।0
0
Report
डीडवाना में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत ने 2,207 मामलों में 79,43,733 रुपये निस्तारित किए
Didwana, Rajasthan:राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीडवाना के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश नाहर सिंह मीणा के मार्गदर्शन में कचहरी परिसर में वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की देखरेख प्राधिकरण के सचिव विकास ऐचरा द्वारा की गई। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय सुलभ कराने और आमजन को त्वरित राहत देने के उद्देश्य से डीडवाना न्यायक्षेत्र में 12 बेंचों का गठन किया गया था। लोक अदालत में बेंच अध्यक्ष के रूप में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मनोरमा मीणा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेन्द्र सिंह, सचिव विकास ऐचरा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा डीडवाना बार संघ के अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों तथा विभिन्न विभागों (बिजली, प्रशासनिक, बीमा एवं बैंक) के अधिकारियों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। न्यायालय में लंबित 2207 प्रकरणों में से आपसी राजीनामा के जरिए 1655 मामलों का सफल निस्तारण किया गया तथा 79,43,733 रुपये का अवार्ड पारित किया गया। विभिन्न विभागों के प्री-लिटिगेशन स्तर पर दर्ज 5337 प्रकरणों में से 913 मामलों का समाधान निकला। डीडवाना-कुचामन जिले के राजस्व से संबंधित लंबित (13,923) और प्री-लिटिगेशन स्तर के (17,146) प्रकरणों का भी निस्तारण हुआ। लोक अदालत के दौरान पारिवारिक और वैवाहिक विवादों में विशेष طور पर आपसी समझाइश कराई गई, जिससे कई परिवारों को दोबारा बंधने और अपने रिश्ते सुधारने का अवसर मिला। सचिव विकास ऐचरा ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य केवल मुकदमों का निपटारा नहीं, बल्कि पक्षकारों के बीच के मूल विवाद को हमेशा के लिए समाप्त करना है। समझौते के आधार पर मामलों के निस्तारित होने से इनमें अपील की गुंजाइश नहीं रहती, जिससे पक्षकारों का बहुमूल्य समय और धन दोनों बचते हैं तथा नियमानुसार कोर्ट फीस भी रिफंड हो जाती है। डीडवाना के नया जिला होने के बावजूद आमजन की तरफ से इस लोक अदालत में मिला अभूतपूर्व सहयोग इसकी बड़ी सफलता को दर्शाता है।0
0
Report
Advertisement
सुपौल पुलिस ने 65 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया
Bihar:सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई; वाहन जांच के क्रम में 65 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार. सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक स्कोर्पियो और बाईक से करीब 65 किलो गांजा बरामद किया है, इस दौरान मौके से तीन तस्कर को गिरफ्तार भी किया है. बताया गया है कि स्कोर्पियो पर सवार तस्कर दो वाहनों को ठोकर मारकर भाग रहे थे; इसी दरम्यान उसके स्कोर्पियो के नीचे एक बाईक फंस गया, जिसके चलते स्कोर्पियो पर सवार तस्कर पकडे गए. यह घटना भीमपुर थाना क्षेत्र की है. जहां भीमपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाये गए अभियान में दो अलग-अलग कार्रवाई में तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है और 65 किलो गांजा बरामद किया है. इस दौरान तस्करों द्वारा उपयोग में लाये गए एक स्कोर्पियो और एक बाईक को जब्त भी किया गया है. दोनों मामलों को लेकर त्रिवेणीगंज SDPO दिलीप कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि भीमपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक बाइक से गांजा ले जा रहे दो युवकों को पकड़ा, जिसके बाद उनकी तलाशी के दौरान उनके पास से 12 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से तस्कर का बाइक जब्त कर लिया है; गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छातापुर के लालगंज तिलाठी निवासी रमण कुमार झा और दिलखुश कुमार के रूप में हुई है. वहीं दूसरे मामले में एक स्कोर्पियो वाहन चेकिंग के दौरान भागने के क्रम में दो बाईक को ठोकर मार दिया गया; बताया जाता है कि भागने के क्रम में एक बाइक तस्कर के स्कॉर्पियो के चेसिस में फंस गई. इसके कारण स्कोर्पियो आगे नहीं बढ़ सकी और पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने स्कोर्पियो की जांच की तो उसपर 53 किलो गांजा लदा हुआ था जिसे बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने स्कोर्पियो को जब्त कर उसमें सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम सहरसा जिले के खोजड़ी निवासी आदर्श कुमार बताया गया है. इस तरह दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 65 किलो गांजा बरामद किया है, एक स्कोर्पियो और एक बाईक जब्त किया है और तीन तस्कर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.0
0
Report
पंचायती चुनाव से जुड़ी प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला: नामांकन फॉर्म के नियम स्पष्ट
Dholpur, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव को लेकर बसेड़ी में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन बसेड़ी, धौलपुर पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी के आदेशों की पालना में पंचायत समिति सभागार बसेड़ी में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला तहसीलदार कमल पचौरी एवं नायब तहसीलदार चरणसिंह के सान्निध्य में आयोजित हुई। इसमें बूथ स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स रघुराज सिंह, बृजकिशोर, धर्मेंद्र सिंह और हरेन्द्र सिंह ने उपस्थित पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशियों को नाम निर्देशन पत्र सही तरीके से भरने, उसके साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों, शपथ पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य औपचारिकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ट्रेनर्स ने बताया कि फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए सभी कॉलम सावधानी से भरें और समय पर दस्तावेज जमा करें। इस दौरान प्रत्याशियों द्वारा पूछे गए सवालों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के कार्मिक पीतमसिंह जादौन, अतुल गोयल, शुभम गोयल, विपुल गर्ग सहित बड़ी संख्या में पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशी मौजूद रहे।0
0
Report
पटना: प्रकाश जोशी बिहार मुख्यमंत्री से मिले; EC के मत-घोटाले पर IAS-IFS का समर्थन
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): PRALHAD JOSHI (UNION EDUCATION MINISTER) ON MEETING WITH BIHAR CHIEF MINISTER/ CJP PROTEST IN DELHI/ FORMER IAS AND IFS OFFICERS’ SUPPORT FOR ELECTION COMMISSION ON ALLEGATIONS OF VOTE RIGGING0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस सांसद के यौन उत्पीड़न के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का पैदल march
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकॉइजाम द्वारा छात्राओं के उत्पीड़न के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने पैदल march निकाला. बीजेपी मुख्यालय से महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर की ओर आगे बढे, लेकिन रास्ते में पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर रोका. इस दौरान महिला मोर्चा और पुलिस आमने सामने हुई. महिला मोर्चा ने स्लोगन के जरिए सांसद की बर्खास्तगी के साथ साथ फांसी की मांग की. वक्त- मौका से बाइट- राखी राठौड़, अध्यक्ष, महिला मोर्चा, बाइट- मंजू शर्मा, सांसद, जयपुर शहर. ये है पूरा मामला- जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने प्रोफेसर और इनर मणिपुर से कांग्रेस लोकसभा सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को बर्खास्त कर दिया है. यूनिवर्सिटी ने उन्हें 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया. बर्खास्तगी तत्काल प्रभाव से लागू की गई है. यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमेटी (IC) की जांच के निष्कर्षों के आधार पर की गई. IC ने बिमोल अकोइजाम के खिलाफ बड़ी सजा की सिफारिश की थी. 2023 में मणिपुर हिंसा के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस पार्टी के टिकट पर इनर मणिपुर सीट से लड़े और भाजपा उम्मीदवार को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर सांसद चुने गए. नोट-इस खबर की फीड ओएफसी से BJP_PROTEST_R स्लग से भेजी गई है।0
0
Report
कुशीनगर में डूबने से दो लोगों की मौत, अलग-अलग घटनाओं में किशोर भी शामिल
Kushinagar, Uttar Pradesh:हाटा क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर डूबने से दो लोगों की मौत। मृतक में एक युवक और एक किशोर शामिल हैं। हाटा नगर पालिका वार्ड नंबर 20 गोपालनगर के युवक की डूबने से मौत। सुबह खेत के ओर टहलने गए थे पैर फिसलने से पोखरे में डूबने से मौत। हाटा कोतवाली क्षेत्र वार्ड नंबर 2 में दशगात्र नहाने गए किशोर की डूबने से मौत।0
0
Report
हनुमानगढ़ में 21वीं शोभायात्रा से नवरात्रि उत्साह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बधाई
Hanumangarh, Rajasthan:श्री दुर्गा पूजा समिति ने निकाली 21वीं शोभायात्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बधाई,नवरात्रि पर मिथिला समिति और पूर्वांचल निवासियों में उत्साह, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना हनुमानगढ़ में नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से आज 21वीं शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने मिथिला समिति और पूर्वांचल के निवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आध्यात्मिकता और पूजा-पद्धति से मिलने वाली सीख जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने नवरात्रि के अवसर पर माता रानी से प्रार्थना की कि सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। साथ ही धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और भाईचारे का संदेश निरंतर आगे बढ़ता रहे।0
0
Report
Advertisement
