229010
Raebareli - अधेड़ की हत्या से फैली सनसनी
Raebareli, Uttar Pradesh:अधेड़ की हत्या से सनसनी अज्ञात बदमाशो ने हत्या की वारदात को दिया अंजाम सड़क के किनारे मिला अधेड़ का शव शव मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क किया जाम, मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के उमरन गांव का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुग्राम में थार गाड़ी से मौत: CCTV फुटेज सामने आया
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में मैड कि मौत का मामला मैड को थार गाड़ी से कुचले का सीसीटीवी आया सामने गुरूग्राम के सेक्टर -67 का मामला लाल रंग कि थार गाड़ी 57 साल कि मैड कि कैसी बनी काल महिला चालक ने गाड़ी के नीचे आने के बाद मैड को उतरकर भी देखा लेकिन नहीं पहुँचाया अस्पताल0
0
Report
देहरादून में राहुल गांधी के छात्रों के संवाद कार्यक्रम की कांग्रेस तैयारी तेज
Dehradun, Uttarakhand:एंकर राजधानी देहरादून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम को लेकर जी मीडिया से खास बातचीत की। गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड एक एजुकेशन हब है और यहां बड़े पैमाने पर छात्र अध्ययन के लिए आते हैं जिस तरह से आए दिन परीक्षाओं में नकल और लीक के मामले सामने आ रहे हैं। वह केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हैं जिस तरह से कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। राज्य में भी नकल माफिया हावी है। कई परीक्षाएं रद्द हुई हैं इन तमाम मुद्दों पर राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे टिक टैक गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस उत्तराखंड0
0
Report
जालौन में एंबुलेंस की भिड़ंत, बाइक सवार घायल, चालक शराब के नशे में
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में एंबुलेंस ने बाइक और दुकानों में मारी जोरदार टक्कर, टक्कर लगने से बाइक सवार हुआ घायल और दुकाने हुई क्षतिग्रस्त, टक्कर मारने वाला एंबुलेंस चालक बताया जा रहा है शराब के नशे में, हादसे के बाद मौके पर जमा हुई स्थानीय लोगों की भारी भीड़, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा, पुलिस जांच में जुटी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी चुंगी का मामला।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में उन्नत बीज पंजीकरण ऑनलाइन, भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए ब्लॉकचैन आधारित मॉड्यूल
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी राजस्थान में मिल सकेंगी उन्नत बीज किस्में, बीज किस्मों के पंजीयन में खत्म होगा भ्रष्टाचार! राजस्थान कृषि विभाग की तैयारी, बीज किस्म पंजीयन की पूरी प्रक्रिया अब होगी ऑनलाइन कृषि विभाग द्वारा ब्लॉक चैन पॉवर आधारित प्रक्रिया IIT कानपुर के सहयोग से हो रही विकसित जयपुर। राज्य में अब किसानों को उन्नत किस्मों का बीज उपलब्ध हो सकेगा। बीज किस्मों के पंजीयन में होने वाले भ्रष्टाचार को भी रोकने की कवायद की गई है। इसके लिए कृषि विभाग बीज कम्पनियों की बीज किस्मों के पंजीकरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार के दूरसंचार एवं प्राैद्योगिकी विभाग और IIT कानपुर के IT विशेषज्ञों की एक संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम राज किसान साथी पोर्टल टीम के साथ मिलकर काम कर रही है। इससे नई बीज किस्मों के विकास की पूरी प्रक्रिया को ब्लॉक चैन पावर सॉफ्टवेयर आधारित बनाया जा रहा है। जिससे निर्धारित प्रक्रिया की पूर्ण पालना कर कंपनी प्रतिनिधि कृषि विभाग में बिना व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए नई विकसित की गई बीज किस्मों का पंजीकरण करवा सकेगें। इससे न केवल विभाग के समय व श्रम की बचत होगी, बल्कि बीज कम्पिनयों की उन्नत बीज किस्मों का विकास व राज्य मे पंजीकरण भी सुगम हो जाएगा। यह ऑनलाइन प्रक्रिया भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्यरत केन्द्रीय बीज कमेटी / राज्य बीज सब कमेटी की परिचालन मार्गदर्शिका के अनुरूप की जाएगी। इससे अधिक उपज देने वाली बीज किस्में राज्य के किसानों को आसानी से उपलब्ध होंगी। कृषि विभाग द्वारा यह नया मॉड्यूल अगस्त माह से शुरू करना प्रस्तावित है। 117 विशेषज्ञों के समक्ष प्रजेंटेशन, मॉड्यूल को सराहा कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि विभाग ने बीज किस्मों के ब्लाॅक चैन पावर आधारित ऑनलाइन कांटेक्टलेस व फेसलेस पंजीयन हेतु DOIT जयपुर व IIT कानपुर के विशेषज्ञों की विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम बीज शाखा के अधिकारियों के साथ मिलकर नए मॉड्यूल का सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है। कृषि विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे नये ब्लॉक चैन पावर आधारित बीज किस्म पंजीयन मॉड्यूल का नेशनल सीड एसोसिएशन ऑफ इंडिया, राजस्थान राज्य प्रमाणित बीज उत्पादक एसोसिएशन-श्रीगंगानगर, राजस्थान एग्रीकल्चर इनपुट डीलर्स एसोसिएशन, जयपुर और हाड़ोती बीज उत्पादक एसोसिएशन कोटा के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि, काजरी जोधपुर, बीज प्रमाणीकरण संस्था, बीज निगम, बीज प्रयोगशालाओं, उद्यान विभाग, विभिन्न मल्टी नेशनल व राज्य स्तरीय कंपनियों तथा विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। बीज से संबंधित 117 विशेषज्ञों व प्रतिनिधियों ने मॉड्यूल की सराहना की है। वैज्ञानिकों की देखरेख में तैयार होगा बीज नए मॉड्यूल के लागू होने से उन्नत बीज सरकारी अनुसंधान फार्मों व भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा पंजीकृत बीज अनुसंधान एवं विकास फार्मों पर बीज विशेषज्ञों व वैज्ञानिकों की देखरेख में तैयार होगा। तैयार की गई उन्नत बीज किस्मों को राज्य के लिए नोटिफाई करवाने हेतु राज्य स्तरीय बीज सब कमेटी द्वारा केन्द्रीय बीज कमेटी को अनुशंसा भेजी जाएगी। इस तरह अधिक नई बीज किस्मों को राज्य के लिए गजट नोटिफाईड करवाया जाएगा। इससे राज्य के किसानों को अधिक उपज देने वाली उन्नत किस्मों का बीज समय पर उचित दर पर प्राप्त हो सकेगा।0
0
Report
राज्य में ब्लॉक चैन पावर से बीज पंजीयन ऑनलाइन शुरू
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर नोट- खबर के लिए बाइट ओएफसी से भेजी गई हैं। विजुअल 2सी किए हैं। हैडर- - राज्य में मिल सकेंगी उन्नत बीज किस्में - बीज किस्मों के पंजीयन में खत्म होगा भ्रष्टाचार - बीज किस्म पंजीयन की पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन - ब्लॉक चैन पॉवर आधारित होगी प्रक्रिया - कृषि विभाग IIT कानपुर के सहयोग से बना रहा मॉड्यूल - कृषि आयुक्त नरेश गोयल कर रहे मॉनिटरिंग एंकर राज्य में अब किसानों को उन्नत किस्मों का बीज उपलब्ध हो सकेगा। बीज किस्मों के पंजीयन में होने वाले भ्रष्टाचार को भी रोकने की कवायद की गई है। इसके लिए कृषि विभाग बीज कम्पनियों की बीज किस्मों के पंजीकरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है। क्या है कृषि विभाग की तैयारी, कैसे मिटेगा बीज कम्पनियों के पंजीकरण से जुड़ा भ्रष्टाचार, यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 राज्य में अब ब्लाॅक चैन पावर से बीज कंपनियों का ऑनलाइन कॉन्टैक्टलेस और फेसलेस पंजीयन शुरू हो रहा है। यानी विभाग बीज किस्मों के पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया को ही अब ऑनलाइन करने जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार के दूरसंचार एवं प्राैद्योगिकी विभाग और IIT कानपुर के IT विशेषज्ञों की एक संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम राज किसान साथी पोर्टल टीम के साथ मिलकर काम कर रही है। इससे नई बीज किस्मों के विकास की पूरी प्रक्रिया को ब्लॉक चैन पावर सॉफ्टवेयर आधारित बनाया जा रहा है। जिससे निर्धारित प्रक्रिया की पूर्ण पालना कर कंपनी प्रतिनिधि कृषि विभाग में बिना व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए नई विकसित की गई बीज किस्मों का पंजीकरण करवा सकेगें। इससे न केवल विभाग के समय व श्रम की बचत होगी, बल्कि बीज कम्पिनयों की उन्नत बीज किस्मों का विकास व राज्य मे पंजीकरण भी सुगम हो जाएगा। यह ऑनलाइन प्रक्रिया भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्यरत केन्द्रीय बीज कमेटी / राज्य बीज सब कमेटी की परिचालन मार्गदर्शिका के अनुरूप की जाएगी। इससे अधिक उपज देने वाली बीज किस्में राज्य के किसानों को आसानी से उपलब्ध होंगी। कृषि विभाग द्वारा यह नया मॉड्यूल अगस्त माह से शुरू करना प्रस्तावित है।0
0
Report
जैसलमेर: ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन से ढाकलवाला में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से इस वक्त की बड़ी खबर, ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन के तहत बड़ी कार्यवाही, नाचना थाना क्षेत्र के ढाकलवाला ग्राम पंचायत में बड़ी कार्यवाही, अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ढाकलवाला ग्राम पंचायत में तीन जगह हुई कार्यवाही, ढाकलवाला के मीरपुरा में दो अवैध कब्जों को किया ध्वस्त, वही ढाकलवाला के आदमपुरा में एक अवैध कब्जे पर कार्यवाही जारी, तीनों की अतिक्रमणों को धार्मिक स्थल के रूप में किए गए थे विकसित, एसडीएम,तहसीलदार,पटवारी सहित प्रशासन की टीमें रही मौजूद, वही नाचना सर्किल के कई थानों का पुलिस जाब्ता भी है तैनात, ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन को लेकर कार्यवाही लगातार जारी।0
0
Report
Advertisement
धर्मजयगढ़ मस्जिदपारा में पत्नी की हत्या: पति गिरफ्तार, पट्टा से हमला
Darogapara, Chhattisgarh:धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के मस्जिदपारा में झाड़ियों के बीच बोरी से ढका महिला का शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति मोहब्बत चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का चौड़ा पट्टा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार 13 जुलाई को मस्जिदपारा स्थित एक बाड़ी परिसर की झाड़ियों में प्लास्टिक की बोरी से ढका 48 वर्षीय राजकुमारी चौहान का शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतका और उसका पति मोहब्बत चौहान पिछले करीब एक वर्ष से वहीं रहकर काम करते थे। दोनों शराब के आदी थे और आरोपी अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। जांच के दौरान गवाहों ने बताया कि 12 जुलाई की रात पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने लकड़ी के चौड़े पट्टे से पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी शव को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के विभिन्न हिस्सों और सिर पर ठोस वस्तु से गंभीर चोट लगने तथा अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने फरार मोहब्बत चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसका की-पैड मोबाइल किसी के यहां गिरवी रख दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में उसने लकड़ी के पट्टे से हमला कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पट्टा भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तारी आरोपी मोहब्बत चौहान थाना कापू का निवासी है और वर्तमान में धरमजयगढ़ के मस्जिदपारा में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी है और वह पूर्व में अपने ससुर की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।0
0
Report
दिल्ली सरकार के आदेश: 7 सरकारी स्कूलों की इमारतें ढहाने की मंजूरी
New Delhi, Delhi:दिल्ली के जसोला GOVT.BOYS/GIRLS SENIOR SECONDARY SCHOOL अब जर्जर हो चुका है, जिसे सरकार ने गिराने के आदेश दे दिए हैं. स्कूल की बिल्डिंग का बुरा हाल है, दरारें और जंग लगी जगहें हैं, स्थान-स्थान पर plaster टूटा हुआ है. यह बिल्डिंग 2008 में बनी थी; इस स्कूल में लगभग 3000 बच्चे पढ़ते थे जिन्हें पहले ही दूसरे स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया है. स्कूल की बिल्डिंग के बाहर असुरक्षित बिल्डिंग के बोर्ड लगे हैं, पास में चल रहे स्कूल को भी दिखाया गया है. सरकार ने सात स्कूल भवनों को तत्काल गिराने की मंजूरी दे दी है; ये स्कूल बिल्डिंग अगले कुछ महीनों में गिरा दी जाएंगी. बिल्डिंग के बाहर असुरक्षित बिल्डिंग के बोर्ड लगाए गए हैं; स्ट्रक्चरल ऑडिट में यह बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है. जहां अभी पढ़ाई हो रही है वहाँ पानी रिसने के निशान दीवार पर बने हुए हैं, जिससे बिल्डिंग कमजोर होती है; छत पर प्लास्टर भी उतरा हुआ है. सरकार को इसपर भी ध्यान देना चाहिए।0
0
Report
पंतनगर में राज्यपाल ने पौधारोपण कर हरित यज्ञ का शुभारम्भ किया
Bahara Boj, Uttarakhand:पंतनगर पहुंचे राज्यपाल ने पौधारोपण कर हरित यज्ञ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विश्वविद्यालय का यह विशेष अभियान 16 से 31 जुलाई, 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करेंगे। धरती माता को समर्पित श्लोक के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरणा देते हुए उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, तापमान बढ़ना और प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण जैसी समस्याओं से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण आवश्यक है। अभियान के दौरान प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लें। वृक्षारोपण सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प है।0
0
Report
Advertisement
पानी में गिरा बिल्ली का बच्चा तैरना सीखते ही दंग रह गया
Noida, Uttar Pradesh:The moment a panicked kitten who fell into the water realizes it can swim0
0
Report
फरीदाबाद जिला परिषद के सीईओ के खिलाफ पार्षदों का गुस्सा, मीटिंग छोड़ने पर हंगामा
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद जिला परिषद की सीईओ शिखा अंतिल के खिलाफ सदस्यों का फूटा गुस्सा सीईओ पर सरकार की छवि खराब करने का लगाया आरोप । पार्षदों की सुनबाई न करने और बैठक को बीच में छोड़ कर जाने का आरोप । पार्षदों ने कहा कि सीईओ शिखा जानबूझकर सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही हैं । पार्षदों ने कहा कि वह सरकार की नीति और सोच के अनुसार इलाके में काम करना चाहते हैं लेकिन जिला परिषद की सीईओ काम को लटकाने में विश्वास रखती हैं । यही वजह है कि पिछली कई मीटिंग में उनके द्वारा जो प्रस्ताव पास किए गए उन पर अभी तक कोई काम नहीं किया गया है । इसी बात को लेकर जब उनसे सवाल किए गए तो वह मीटिंग को बीच में छोड़कर चली गई । पार्षद अब इस बात से बेहद नाराज है और इस संबंध में पहले डीसी और फिर मुख्यमंत्री को शिकायत देने की बात कह रहे हैं ।0
0
Report
लखवाड़ जलविद्युत परियोजना: 300 मेगावाट से उत्तराखण्ड में ऊर्जा और विकास को बल
Noida, Uttar Pradesh:करीब 5,747 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन लखवाड़ बहुद्देशीय जलविद्युत परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर सरकार का फोकस लगातार बना हुआ है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को परियोजना क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि लखवाड़ बहुद्देशीय जलविद्युत परियोजना उत्तराखंड की सबसे महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं में शामिल है। इसके पूरा होने पर 300 मेगावाट बिजली उत्पादन के साथ-साथ सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और बाढ़ प्रबंधन में भी बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों को भी इस परियोजना का लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, बेहतर समन्वय और निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए। सरकार का कहना है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने से प्रदेश की ऊर्जा क्षमता मजबूत होगी, जल संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद के फरिया बाजार में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच जारी
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जिले के फरिया बाजार में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। घटना फरिया थाना क्षेत्र के फरिया बाजार की बताई जा रही है। मारपीट की वजह गाड़ी साइड करने को लेकर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
जालौन में मासूम बच्ची की मौत: कार ने जीवन छीना, आरोपी चालक की तलाश
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन एक मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था... लेकिन उसे क्या पता था कि अगले ही पल एक बेकाबू कार उसकी जिंदगी छीन लेगी...बच्चे की मौत पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है... चार साल की मासूम उम्र... ढेरों सपने... लेकिन एक तेज रफ्तार कार ने सब कुछ छीन लिया...अब परिवार को सिर्फ इंसाफ का इंतजार है और पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है...0
0
Report
चमोली के नारायण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले; महिला पुजारी ने नेतृत्व किया
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली जनपद के प्रसिद्ध फूलना नारायण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधिवत खुल गए। लगभग 10,000 फीट ऊँचाई पर स्थित यह प्राचीन मंदिर अपनी अनूठी परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। मंदिर की खास बात यह है कि यहाँ पुरुष पुजारी के साथ-साथ महिला पुजारी भी भगवान नारायण की सेवा करती हैं। सदियों से चली आ रही यह परंपरा आज भी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। मंदिर में भगवान नारायण चतुर्णु रूप में विराजमान हैं, माता महालक्ष्मी और जय-विजय द्वारपाल के रूप में उनके साथ उपस्थित हैं। क्षेत्रपाल, घंटाकर्ण और नन्दा-सुनन्दा देवियों की पूजा भी विशेष रूप से की जाती है। भगवान नारायण को सातूं वाड़ी का भोग अत्यंत प्रिय माना जाता है। पूजा-pद्धति आज भी ऋषि परंपरा के अनुसार संपन्न होती है। कपाट खुलने और बंद होने की परंपरा: हर साल श्रावण संक्रांति के आस-पास कपाट खुले जाते हैं और नnda अष्टमी की नवमी तिथि को बंद कर दिए जाते हैं। यह परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है। मंदिर में पुजारी नियुक्ति की परंपरा विशेष है; भरकी, पिलखी, गंवाणा और अरोसी गांवों के लोग बारी-बारी से हर वर्ष एक परिवार को पुजारी नियुक्त करते हैं। इस वर्ष मंदिर के पुजारी अशिष पंवार और महिला पुजारी आनंदी देवी हैं। खास बात यह है कि भगवान नारायण के श्रृंगार का अधिकार महिला पुजारी को ही होता है। चारों ओर घने जंगलों और हरियाली से घिरा यह मंदिर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और अद्भुत अनुभव प्रदान करता है। यात्रा मार्ग: ऋषिकेश से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से हेलंग तक लगभग 240 किमी; हेलंग से उर्गम होते हुए भरकी तक लगभग 14 किमी सड़क मार्ग; इसके बाद लगभग 5 किमी पैदल यात्रा कर मंदिर तक पहुंचा जाता है। मंदिर परिसर में सामान्य ठहरने की व्यवस्था रहती है; भोजन के लिए भंडारे की व्यवस्था भी हो जाती है, श्रद्धालुओं को अपनी सामग्री और गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी जाती है; भरकी गांव से गाइड भी उपलब्ध होते हैं।0
0
Report
Advertisement
