229010
Raebareli - संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा का शव मिलने से सनसनी
Raebareli, Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा का शव मिलने से सनसनी कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव. मृतिका अमेठी जनपद की रहने वाली थी और उसका नाम संध्या बताया जा रहा है. संध्या रायबरेली में रहकर पढ़ाई करती थी. सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर के राका मार्केट की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा बस में बदमाशों का हमला: चालक-उपचालक घायल, पैसा लूट
Pariaunna, Bihar:नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र इलाके के पत्रकार नगर यादव लॉज के पास बदमाशों ने बस को रोककर चालक नीतीश कुमार और उपचालक पप्पू कुमार के ऊपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. बस बरबीघा से रामचंद्रपुर जा रही थी. हमले के बाद बस से पांच हजार रुपयों की लूट हो गई. घटना बिहार थाना के पास ही हुई, दूरी महज 200 मीटर बताई गई. यात्रियों में भगदड़ मच गई. इलाज के लिए दोनों जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.0
0
Report
बेगूसराय गंगा घाट पर स्नान करते युवक डूबा, मौत
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर,बेगूसराय में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी अनिरुद्ध राय के पुत्र अनुराग कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनुराग कुमार रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए बछवाड़ा गांव आया था। इसी दौरान वह गंगा स्नान करने घाट पर पहुंचा, जहां गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की काफी मशक्कत के बाद अनुराग का शव गंगा नदी से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि अनुराग कुमार रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन के घर बछवाड़ा आया था। इसी दौरान वह गंगा स्नान करने के लिए घाट पर गया। गंगा में पानी अधिक होने के कारण स्नान करते वक्त वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।अनुराग के डूबने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से अनुराग का शव गंगा नदी से बरामद किया गया। शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर hospital के भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। बाइट- परिजन0
0
Report
मोदी के 25 वर्ष पर भाजपा सेवा संकल्प अभियान एक माह चलेगा, वाराणसी मॉडल तय
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा एक माह तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित मार्श प्रेक्षागृह में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रदेश के सभी पदाधिकारी, सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला संयोजक समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित होने वाले इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचने की रूपरेखा बताई जाएगी। पार्टी सामाजिक कार्यक्रम भी करेगी। केंद्र सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विशेषकर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को माडल के रूप में प्रस्तुत करने की योजना बनेगी। सेवा संकल्प माह अभियान लंबा एवं महत्वपूर्ण अभियान है, ऐसे में पार्टी जल्द क्षेत्रीय टीमों की घोषणा कर मैदान में नए पदाधिकारियों को उतार सकती है।0
0
Report
Advertisement
अंकित बालियान हत्याकांड: एनकाउंटर में दो आरोपी मारे गए, पत्नी ने न्याय की उम्मीद जताई
Noida, Uttar Pradesh:शामली, उत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो आरोपियों के एनकाउंटर पर, अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने कहा, "मुझे अभी-अभी पता चला है। अच्छी बात है कि दो आरोपी मारे गए, लेकिन कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं। इसलिए, मैं चाहती हूं कि उन्हें भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए। हमें पूरी तरह संतुष्टि तो नहीं मिल पाएगी, लेकिन कम से कम न्याय तो होगा..."0
0
Report
कासगंज में ट्रक-पिकअप टक्कर: 3 की मौत, 26 सवारों सहित अधिकांश घायल
Noida, Uttar Pradesh:कासगंज (उत्तर प्रदेश): ट्रक और पिकअप की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।कासगंज पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया, "कासगंज के थाना कोतवाली अंतर्गत एक ट्रक और पिकअप के बीच सड़क दुर्घटना हुई। पिकअप में 26 लोग सवार थे। 3 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।"0
0
Report
पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी, फिर जमीन विवाद का आरोप लगाया
Samastipur, Bihar:पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, पड़ोसी युवक से बातचीत करते देख गला घोंटकर कर दी हत्या। हत्या को जमीनी विवाद का रूप देने के लिए पड़ोसी पर लगाया था आरोप, पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने संलिप्तता स्वीकार की। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर गांव में चार दिन पूर्व महिला की हत्या का मामला पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी, जिससे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, अजीत ने अपनी पत्नी को रात में पड़ोस के एक युवक से बातचीत करते देख लिया था. इसके बाद गुस्से में उसने पत्नी के साथ मारपीट की और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद मामले को दूसरा रूप देने के लिए उसने जमीन विवाद का रूप देने का प्रयास किया. उसने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया. शुरुआती जांच में ही पुलिस को उसके बयान पर संदेह होने लगा था. पुलिस के अनुसार, अजीत पोद्दार दिल्ली में फल की दुकान चलाता है और घटना से करीब 10 दिन पहले अपने घर आया था. जानकारी मिली कि उसकी पत्नी मीना की पड़ोस के एक युवक से नजदीकियां हैं. घटना की रात परिवार के अन्य लोग सो रहे थे. मीना घर की सीढ़ी पर पड़ोस के एक युवक से बातचीत कर रही थीं. अजीत की नींद खुलने पर उसने दोनों को देख लिया. अजीत को देखकर युवक वहां से फरार हो गया. इसके बाद गुस्से में अजीत ने पत्नी के साथ मारपीट की और घर की सीढ़ी पर ही गला घोंट कर हत्या कर दी. हत्या के बाद अजीत ने मामले को जमीन विवाद का रूप देने की कोशिश की, बता कर पड़ोसियों पर आरोप लगाया. शुरुआती जांच में पुलिस को उसकी बयान पर संदेह होने लगा. पुलिस ने गहन पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. घटना के दिन अजीत पोद्दार ने मीडिया को बताया था कि वह दिल्ली में रहता है और 28 अगस्त को वापस दिल्ली जाने वाला था. उसने कहा कि 27 अगस्त की रात वह अपने दोनों बच्चों के साथ घर के दरवाजे पर सोया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी घर के अंदर सो रही थीं. रात करीब 12 बजे बारिश शुरू होने पर उसकी नींद खुली. उसने देखा कि उसकी पत्नी घर की सीढ़ी पर मृत पड़ी हैं. उसने परिवार के अन्य लोगों को जगाया और पुलिस को सूचना दी. उस समय अजीत ने पड़ोसियों पर संदेह जताते हुए कहा था कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और संभवतः इसी विवाद में पत्नी की हत्या की गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. अब पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या जमीनी विवाद में नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी. आरोपी पति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.0
0
Report
Advertisement
हिमाचल में ग्लेशियल झीलों की निगरानी तेजी: चार झीलों पर चेतावनी प्रणाली विकसित
Shimla, Himachal Pradesh:नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से हुई भीषण तबाही के बाद हिमाचल प्रदेश में भी ग्लेशियल झीलों की निगरानी और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेष सचिव पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि प्रदेश में चार प्रमुख ग्लेशियल झीलों की पहचान की गई है, जहां पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। राणा के अनुसार हिमाचल में चार ऐसी ग्लेशियल झीलों की पहचान की गई है, जिनका क्षेत्रफल 10 हेक्टेयर से अधिक है और जिन्हें विशेष निगरानी की जरूरत है। इनमें किन्नौर की काशा घाट झील, सांगला की बास्पा झील, लाहौल-स्पीति की गेपांग गाथ झील और मनाली की वासुकी झील शामिल हैं। इन झीलों में किसी भी तरह के बदलाव की स्थिति में समय रहते चेतावनी जारी करने के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित करने की तैयारी है। रrana के अनुसार हिमाचल में चार ऐसी ग्लेशियल झीलों की पहचान की गई है, जिनका क्षेत्रफल 10 हेक्टेयर से अधिक है और जिन्हें विशेष निगरानी की जरूरत है। इनमें किन्नौर की काशा घाट झील, सांगला की बास्पा झील, लाहौल-स्पीति की गेपांग गाथ झील और मनाली की वासुकी झील शामिल हैं। इन झीलों में किसी भी तरह के बदलाव की स्थिति में समय रहते चेतावनी जारी करने के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित करने की तैयारी है। राणा ने कहा कि केवल झीलों की निगरानी करना पर्याप्त नहीं है। यह भी पता लगाना जरूरी है कि किसी झील से अचानक बड़ी मात्रा में पानी निकलने की स्थिति में उसका प्रभाव कितने क्षेत्र तक हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रमुख ग्लेशियल झीलों के नीचे आने वाले क्षेत्रों का अध्ययन किया जा रहा है। इसमें जलस्तर किस स्तर तक पहुंच सकता है और कितनी आबादी प्रभावित हो सकती है, इसका आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में आगे की कार्रवाई तय होगी। पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि प्रदेश में ग्लेशियल झीलों की नियमित निगरानी की जा रही है। वर्ष 2022 के आकलन के अनुसार हिमाचल प्रदेश में करीब 1600 ग्लेशियल झीलों की पहचान की गई थी। इनमें करीब 73 झीलें 10 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाली हैं। इन झीलों की निगरानी उपग्रह तस्वीरों के माध्यम से की जा रही है, जिससे झीलों के आकार में होने वाले बदलावों का पता लगाया जा सके। राणा ने कहा कि संभावित आपदा की स्थिति में सिर्फ चेतावनी जारी करना पर्याप्त नहीं होगा। यह भी पहले से चिन्हित होना चाहिए कि पानी आने की स्थिति में कौन-कौन से क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ के संभावित स्तर और जल प्रवाह का आकलन किया जा रहा है। बाढ़ की सीमा निर्धारित होने के बाद जोखिम वाले क्षेत्रों और वहां मौजूद संपत्तियों की पहचान भी की जा सकेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेष सचिव पुष्पेंद्र राणा ने कहा कि आपदा के बाद नदी और नालों के किनारे मौजूद निर्माण भी चिंता का विषय है। बाढ़ की सीमा और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान होने के बाद यह तय करने में मदद मिलेगी कि किन स्थानों पर किस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए। सरकार का प्रयास है कि आपदा के जोखिम वाले क्षेत्रों में आवश्यक हस्तक्षेप को मजबूत किया जाए और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।0
0
Report
शिरूर की बाल संसद चुनाव ने बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्य जागरूकता बढ़ाई
Shirur, Maharashtra:पुणे जिल्ह्याच्या शिरूर तालुक्यातील सणसवाडी येथील जिल्हा परिषद प्राथमिक शाळेत बालसंसद निवडणूक २०२६-२७ अत्यंत उत्साहात आणि लोकशाहीच्या सर्व नियमांचे पालन करत पार पडली. शालेय जीवनापासूनच विद्यार्थ्यांना लोकशाहीची मूल्ये, निवडणुकांची प्रक्रिया आणि मतदानाचे महत्त्व कळावे, यासाठी या बालसंसदेचे आयोजन करण्यात आले होते. अगदी देशातील सार्वत्रिक निवडणुकीप्रमाणेच शाळेतही निवडणूक जाहीरनामा प्रसिद्ध करण्यात आला. त्यानंतर विविध मंत्री पदांसाठी विद्यार्थ्यांनी रीतसर उमेदवारी अर्ज भरले. पात्र उमेदवारांना रिक्षा, पेन, पुस्तक आणि स्टेप्लर यांसारखी निवडणूक चिन्हे वाटप करण्यात आली. उमेदवारांनी आपापल्या पॅनेलच्या प्रचारासाठी घोषणाबाजी आणि फलकांच्या माध्यमातून संपूर्ण शाळा परिसर दणाणून सोडला होता. प्रत्यक्ष मतदानाच्या दिवशी विद्यार्थ्यांनी शिस्तीत रांगेत उभे राहून गुप्त मतदान केले आणि बोटावर शाई लावून मतदानाचा हक्क बजावला. मतदान प्रक्रिया संपल्यानंतर शिक्षकांच्या देखरेखीखाली पारदर्शकपणे मतमोजणी करून निकाल जाहीर करण्यात आला. विद्यार्थ्यांमध्ये नेतृत्वगुण आणि कर्तव्यांची जाणीव निर्माण करणाऱ्या या अनोख्या उपक्रमाचे सर्व स्तरांतून मोठे कौतुक होत आहे.0
0
Report
दिव्यांग वधू-वर मेळावें में 3000 से अधिक प्रतिभागी, विवाह समारोह का उत्साह
Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगर येथील प्रहार दिव्यांग संघटनेच्या पुढाकाराने दिव्यांग वधू-वर मेळाव्याच आयोजन करण्यात आल होत या मेळाव्यात ३ हजारांहून अधिक दिव्यांग आणि मूकबधिर बांधवांनी हजेरी लावली. पद्मश्री पोपटराव पवार यांच्या हस्ते या मेळाव्याचे उद्घाटन झाले. या प्रसंगी सर्वधर्मीय १० जोडप्यांचा विवाह सोहळा उत्साहात पार पडला. पद्मश्री पोपटराव पवार यांनी या उपक्रमाचे कौतुक करत उपेक्षित घटकाला संसाराची संधी मिळाल्याबद्दल आनंद व्यक्त केला. यावेळी प्रहारचे विनोद सिंग परदेशी यांनी दिव्यांग सेवेचे महत्त्व सांगताना देशसेवेसह दिव्यांग सेवाही महत्त्वाची असल्याचं सांगितल...0
0
Report
Advertisement
पुणे-नाशिक रेल मार्ग GMRT पर सवाल- Amol Kolhe ने कहा,railway vs GMRT को लेकर ठाम रुख
Shirur, Maharashtra:पुणे-नाशिक सेमी हायस्पीड रेल्वे प्रकल्पावरून शिरूरचे खासदार डॉ. अमोल कोल्हे यांनी ज्येष्ठ शास्त्रज्ञ डॉ. अनिल काकोडकर यांच्या उपस्थितीत अतिशय ठाम आणि रोखठोक भूमिका मांडली आहे. या रेल्वे मार्गामुळे जुन्नर आणि खेड परिसरातील ‘जीएमआरटी’ म्हणजेच महाकाय रेडिओ दुर्बिणीच्या प्रकल्पाला अडथळा निर्माण होतोय का, यावरून सध्या चर्चा सुरू आहे. यावर बोलताना डॉ. अमोल कोल्हे म्हणाले की, लहानपणापासून आम्हाला जीएमआरटीचा अभिमान होता, मात्र आता प्रकल्प विरुद्ध रेल्वे असा प्रश्न उभा राहिला आहे. जगातील तब्बल १९ देशांमध्ये जर रेडिओ दुर्बिणी आणि रेल्वे मार्ग एकत्र यशस्वीरीत्या सुरू राहू शकतात, तर आपल्याकडे तसा मार्ग का निघू शकत नाही, असा सवाल त्यांनी उपस्थित केला. तसेच डॉ. काकोडकर यांच्या अध्यक्षतेखालील समितीने विज्ञान आणि दळणवळण या दोन्हींचा विचार करून तातडीने सुवर्णमध्य काढावा, अशी मागणीही त्यांनी केली आहे. प्रतिनिधी हेमंत चापुडे झी मिडीया जुन्नर पुणे...0
0
Report
ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर जातिगत राजनीति के आरोप जड़े
Noida, Uttar Pradesh:मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि अखिलेश जी, ख़बर पता चल गई ना? जिस अंकित बालियान की हत्या पर आप राजनीति करना चाहते थे, उसके हत्यारे वहीं पहुंच गए, जहां उनकी जगह थी। यानी नर्क। वैसे किसी बेटे की लाश पर जाट लिखकर राजनीति करना संवेदना नहीं, सौदागरी है। हत्या मानवता के ख़िलाफ़ अपराध है, किसी गोत्र की जागीर नहीं। आपको जाट तब याद आया, जब चुनाव आने वाला है। ख़ैर, जनता सब देख रही है। अपनी जाति की राजनीति भी और पुलिस के क़ानून व्यवस्था के राज को भी। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय परशुराम,जय महाराज सुहेलदेव。0
0
Report
शिमला बाइपास पर टिप्पर ने निजी बस से टक्कर, कोई हताहत नहीं, समझौता
Shimla, Himachal Pradesh:रविवार सुबह शिमला के नया बस स्टैंड के पास बाईपास रोड पर एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क किनारे खड़ी एक निजी बस के पिछले हिस्से में नगर निगम शिमला का टिप्पर जा घुसा। टक्कर बेहद तेज थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के समय निजी बस सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान नगर निगम का टिप्पर तेज रफ्तार में आया और बस के पिछले हिस्से से जा टकराया। पूरी घटना दूसरी बस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें टिप्पर को बस में टक्कर मारते हुए साफ देखा जा सकता है। घटना के बाद बस और टिप्पर चालक के बीच बहस भी हुई। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इस घटना ने बाइपास रोड पर सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी निजी बसों और तेज रफ्तार में वाहन चलाने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे इस तरह बसें खड़ी रहने से हादसे का खतरा बना रहता है। वहीं, तेज रफ्तार वाहन भी दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की जान को खतरे में डाल सकते हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से ऐसे मामलों में सख्ती बरतने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ - पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, हादसे का सीसीटीवी आया सामने।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़। हादसे का रूह कपाने वाला वीडियो आया सामने... हादसे मे महिला की मौत का LIVE सीसीटीवी फुटेज आया सामने... तेज रफ्तार पिकप गाडी ने महिला को रौंदा... पिकप गाड़ी और खम्बे के बीच मे दबकर महिला की मौत... करीब 46 वर्षीय मुन्नी देवी की हुई मौत... अनियंत्रित पिकप गाडी मे महिला को मारी जोरदार टककर... पुलिस ने पिकप को कब्जे मे लेकर चालक को हिरासत मे लिया... नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला...0
0
Report
सोशल मीडिया वायरल वीडियो: नशे की लत और पुलिस दबाव बीच युवाओं का सच
Sangrur, Punjab:ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਇੱਕ ਸਕੂਟੀ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਅਤੇ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਰੋਕਦਾ ਹੈ ਜਦੋਂ ਉਸ ਦੇ ਸਮਾਨ ਦੀ ਤਲਾਸੀ ਲੈਂਦਾ ਹੈ ਤਾੰ ਉਸ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਸਰਿੰਜ ਨਿਕਲਦੀ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਦਾਅਵਾ ਕਰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਚਿੱਟਾ ਸਿਰਜੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲੱਗਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਵਾਰ-ਵਾਰ ਉਸਨੇ জਿਹਨੂੰ ਇਸਤੇਮਾਲ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਿਸ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਘੇਰਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਮਹਿਲਾ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੋਨੋਂ ਇਹ ਗੱਲ ਕਬੂਲ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਉਹ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਆਦੀ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਨਸ਼ਾ ਛੱਡਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਨੌਜਵਾਨ ਗੱਲ ਕਰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਸੁਨਾਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਨਸ਼ਾ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਕ ਰਿਹਾ ਹੈ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਕ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੰਟਰੋਲ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਤੇ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਵੱਡੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਗਿਰਫਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਨ ਜੋ ਨਿਕਲਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਪਰ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲ ਕੋਈ ਵੀ ਧਿਆਨ ਆ ਜਿਹੜਾ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਨੌਜਵਾਨ ਦੂਸਰੀ ਵੀਡੀਓ ਰਾਹੀਂ ਦਾਅਵਾ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਉਸ ਦੇ ਉੱਪਰ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਦਬਾਅ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਪਲੇਟਫਾਰਮ ਦੇ ਉੱਪਰ ਇਸ ਵੀਡੀਓ ਨੂੰ ਡਿਲੀਟ ਕਰ ਦੇਵੇ। ਪਰ ਉਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਸੱਚ ਦੇ ਨਾਲ ਖੜਾ ਹੈ ਕੀ ਇਸ ਰਾਜ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੱਚ ਬੋਲਣਾ ਵੀ ਗੁਨਾਹ ਹੈ ਉਸਨੇ ਆਪਣੀ ਵੀਡੀਓ ਪਾ ਕੇ ਵੀ ਦਾਵਾ ਕੀਤਾ ਹੈ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਲਗਾਤਾਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੈਸਰਾਈਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ0
0
Report
फरीदाबाद में अवैध देह व्यापार पर पुलिस ने छापेमारी, हिरासत में महिलाएं
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में मकान के अंदर चल रहा था कथित अवैध देह व्यापार, महिला थाना पुलिस की छापेमारी फरीदाबाद। शहर के एसजीएम नगर इलाके में एक मकान के अंदर कथित तौर पर अवैध तरीके से देह व्यापार चलाए जाने की सूचना पर महिला थाना पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारकर मौके से तीन से चार महिलाओं समेत कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मकान में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। पुलिस की जांच और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की तस्वीर साफ हो पाएगी。0
0
Report
Advertisement
