229010
रायबरेली: टोल प्लाजा के पास स्कार्पियो सवार युवकों ने ट्रक चालक को पीटा
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: टोल प्लाजा के पास स्कार्पियो सवार युवकों ने ट्रक चालक को पीटा टोल लेन में पहले निकलने को लेकर हुआ था विवाद टोल में तैनात कर्मी बने रहे मूक दर्शक घण्टो चला हंगामा, लोगो का लगा मजमा पूरी घटना का वीडियो हुआ वायरल बछरावां थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा की घटना0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमीन विवाद के चलते बड़े भाई व भाभी की हत्या, गांव में फैली दहशत
Charkhi Dadri, Haryana:जमीन विवाद में खूनी खेल! बड़े भाई पर छोटे भाई और भाभी की हत्या का आरोप, दोहरे हत्याकांड से गांव ककड़ोली हट्टी में मचा हड़कंप मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष में तब्दील हुआ विवाद, धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दंपती को उतारा मौत के घाट माता-पिता दवाई लेने गए थे शहर, पीछे से पांच लोगों के साथ वारदात को अंजाम देने का आरोप; घर पर ताला लगाकर फरार हुए आरोपी! चरखी दादरी जिले के गांव ककड़ोली हट्टी में जमीन विवाद को लेकर दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बड़े भाई पर अपने ही छोटे भाई और भाभी की धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला कर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 53 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र जगमाल और उनकी 52 वर्षीय पत्नी भानुमति के रूप में हुई है। सुरेंद्र खेती-बाड़ी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र का पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर अपने बड़े भाई के साथ विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया और पांच लोगों के साथ मिलकर दंपती पर हमला कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, वारदात के समय मृतक के माता-पिता दवाई लेने के लिए शहर गए हुए थे। पीछे से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। मृतक दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा नौवीं कक्षा में पढ़ता है SP समेत पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित बाढड़ा थाना पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल चरखी दादरी भिजवा दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है गांव में हुई इस खौफनाक वारदात के बाद दहशत और तनाव का माहौल है। घटना को लेकर परिजन और ग्रामीण मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। जमीन के विवाद में आखिर एक ही परिवार के दो लोगों की जान कैसे चली गई? पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी।0
0
Report
भोपाल: बस हादसे का CCTV फुटेज सामने, ड्राइवर नशे में
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बस हादसे का CCTV फुटेज आया सामने बस में सवार थे स्कूली छात्र अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी बस नशे में था बस ड्राइवर0
0
Report
नशामुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत पर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा; संचालक फरार
Hazaribagh, Jharkhand:नशामुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा है। परिजन केंद्र पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं, पुलिस जांच में जुटी है। वहीं केंद्र में रह रहे सैकड़ों युवकों ने संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।, संचालक फरार बताया जा रहा है हजारीबाग के कुम्हारटोली निवासी करीब 35 वर्षीय राम कुमार की जनकल्याण नशामुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार राम कुमार को 11 नवंबर 2026 को केंद्र में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि शुक्रवार शाम केंद्र की ओर से इलाज के नाम पर 6,300 रुपये भेजने को कहा गया। पिता ने ऑनलाइन 6,000 रुपये भेज दिए। अगले ही दिन शनिवार सुबह परिजनों को मिशन अस्पताल के पास बुलाया गया और बताया गया कि राम कुमार की तबीयत बेहद गंभीर है। जब परिजन पहुंचे तो बेटे की मौत की खबर मिली। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का कहना है कि समय पर उचित इलाज और देखभाल होती तो शायद यह स्थिति नहीं आती। उन्होंने इलाज से जुड़े दस्तावेजों की जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बड़ा सवाल यह है कि नशामुक्ति के नाम पर चल रहे इस केंद्र में आखिर ऐसा क्या हुआ कि भर्ती युवक की मौत हो गई? जांच के बाद ही सच सामने आएगा।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं: कांग्रेस को उप प्रधान चुनाव में झटके, 14 में से 12 पर शिकस्त
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में उप प्रधान चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को दो जगह झटका 14 पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के चुनाव संपन्न गुढ़ा गौड़जी और उदयपुरवाटी में कांग्रेस नहीं बना सकी उप प्रधान अलसीसर से लुकमान खान, चिड़ावा से विकास बने उप प्रधान गोठड़ा से पूनम सिंह, झुंझुनूं से मदनलाल ने हासिल की जीत मंडावा से गिरीश, नवलगढ़ से मंजीत सिंह बने उप प्रधान पिलानी से वेद प्रकाश बांगड़वा, सिंघाना से भतेरी निर्वाचित सूरजगढ़ से कांग्रेस के प्रवीण कुमार बने उप प्रधान बुहाना में कांग्रेस के सत्येंद्र ने भाजपा के जय भगवान सिंह को हराया भाजपा ने बबाई से प्रभुदयाल, गुढ़ा से पुनम और खेतड़ी से सुरेन्द्र को बनाया उप प्रधान उदयपुरवाटी में निर्दलीय सुमन देवी ने जीता उप प्रधान का चुनाव प्रधान चुनाव में 12 सीटें जीतने वाली कांग्रेस को उप प्रधान चुनाव में दो जगह लगा झटका झुंझुनूं जिले में पंचायत समिति प्रधान चुनाव के बाद आज उप प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में भी सियासी घमासान देखने को मिला। एक दिन पहले 14 में से 12 पंचायत समितियों में प्रधान बनाने वाली कांग्रेस को उप प्रधान चुनाव में गुढ़ा गौड़जी औ उदयपुरवाटी में झटका लगा। इन दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस अपना उप प्रधान नहीं बना सकी।उप प्रधान पद के चुनाव में अलसीसर से कांग्रेस के लुकमान खान, चिड़ावा से कांग्रेस के विकास, गोठड़ा से कांग्रेस के पूनम सिंह, झुंझुनूं से कांग्रेस के मदनलाल, मंडावा से कांग्रेस के गिरीश, नवलगढ़ से कांग्रेस के मंजीत सिंह, पिलानी से कांग्रेस के वेद प्रकाश बांगड़वा, सिंघाना से कांग्रेस के भतेरी और सूरजगढ़ से कांग्रेस के प्रवीण कुमार निर्वाचित हुए हैं।बुहाना पंचायत समिति में कांग्रेस के सत्येंद्र ने भाजपा के जय भगवान सिंह को 9-7 से हराकर उप प्रधान पद पर कब्जा जमाया। यहां कुल 17 सदस्यों में से 16 ने मतदान किया। निर्दलीय कविता मतदान करने नहीं पहुंचीं। उन्होंने भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल किया था, लेकिन पार्टी का चुनाव चिह्न नहीं होने के कारण उनका नामांकन निरस्त हो गया था। भाजपा की और से बबाई से प्रभुदयाल, गुढ़ा गौड़जी से पुनम और खेतड़ी से सुरेन्द्र के रूप में जीत दर्ज की। वहीं उदयपुरवाटी में निर्दलीय सुमन देवी विजेता रहीं।गौरतलब है कि शुक्रवार को हुए प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने 14 में से 12 पंचायत समितियों में जीत दर्ज की थी। भाजपा को खेतड़ी और बबाई में प्रधान बनाने में सफलता मिली थी。0
0
Report
झांसी के बंगरा मार्ग पर कार- बाइक भिड़ंत: एक परिवार के तीन घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में कटेरा थाना क्षेत्र के बंगरा मार्ग पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पति पत्नी और बेटा एक ही बाइक पर सवार होकर जिखान गांव जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक दल बादल मोहल्ले के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बेकाबू कार ने सीधे टक्कर मार दी, बाइक में टक्कर लगते ही तीनों लोग जमीन पर गिर कर जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर घायल पड़े तीनों लोगों को आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल लखन कुशवाहा उसकी पत्नी शीला और बेटे मिंटू को झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.0
0
Report
सुल्तानपुर में डीएम-एसपी की कार्रवाई: छह माह जिलाबदर, जीरो टॉलरेंस
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर मे अपराध नियंत्रण को लेकर डीएम इंद्रजीत सिंह और एसपी विनीत जायसवाल ने बड़ी कार्रवाई की है।कोतवाली देहात के अग्रेसर गांव निवासी राजन तिवारी और धनपतगंज थाना क्षेत्र के पीरोसरैया गांव निवासी अमित सिंह को छह माह के लिए जिलाबदर किया गया है।दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने दोनों के गांवों में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई और ग्रामीणों को जिलाबदर आदेश की जानकारी दी।पुलिस ने अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान दोनों आरोपी जिले की सीमा में कहीं भी दिखाई दें तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें।आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस का अभियान जारी है।0
0
Report
Advertisement
गंगरार में उप प्रधान चुनाव: भाजपा के रतन गुर्जर जीते
Begun, Rajasthan:गंगरार पंचायत समिति में उप प्रधान पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रतन गुर्जर ने जीत दर्ज की है। रतन गुर्जर ने कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुर्जर को एक मत से पराजित किया। मतदान में भाजपा प्रत्याशी रतन गुर्जर को 9 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की लक्ष्मी देवी गुर्जर को 8 मत प्राप्त हुए। पंचायत समिति सभागार में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद परिणाम घोषित किया गया। जीत की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित उप प्रधान रतन गुर्जर का स्वागत कर बधाई दी।0
0
Report
गोरखपुर में लिव-इन प्रेमी ने मासूम आरुष की हत्या कर नदी में फेंका
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रह रहे उसके प्रेमी पर महिला के पांच साल के मासूम बेटे की हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि मां के काम पर जाते ही आरोपी सोते हुए बच्चे को कार से उठाकर ले गया और बाघागाड़ा स्थित राप्ती नदी के किनारे उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वापस कमरे पर पहुंचा और महिला के साथ मिलकर घंटों बच्चे को तलाशने का नाटक करता रहा। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। वारदात के बाद आरोपी वापस कमरे पर पहुंचा और महिला के साथ मिलकर बच्चे की तलाश करने लगा। घंटों तक आसपास बच्चे को ढूंढने का नाटक करता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो। हालांकि पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस और संबंधित टीमें राप्ती नदी में मासूम के शव की तलाश कर रही हैं। मासूम आरुष पादरी बाजार स्थित एक स्कूल में एलकेजी का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस व्यक्ति पर उसने भरोसा किया, उसी पर उसके मासूम बेटे की हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता भी दूसरी महिला के साथ देवरिया में रहते हैं। फिलहाल पुलिस राप्ती नदी में मासूम के शव की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव बरामद होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
किच्छा आवास विकास में दिनदहाड़े फायरिंग, स्कॉर्पियो सवार पर हमला; CCTV वीडियो वायरल
Bahara Boj, Uttarakhand:किच्छा आवास विकास क्षेत्र में दिनदहाड़े एक कार सवार को घेर कर फायरिंग की गई. घटनास्थल: किच्छा उधम सिंह नगर. स्कॉर्पियो सवार को ब्रेजा कार से टक्कर मारी गई, चार से पांच युवक ने घेरा, हेडलाइट फावड़े से तोड़ी गई, कार का शीशा नीचे होने पर अंदर हाथ डाल कर गोली मारने का प्रयास किया गया. स्कॉर्पियो चालक ने कार भगाकर अपनी जान बचाई. पीछे से फायरिंग हुई, गोली बोर्डी को भेदती निकल गई. CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. सूत्रों के अनुसार दोनों गुटों के बीच वर्चस्व की लंबी चल रही लड़ाई के कारण कई बार फायरिंग हो चुकी है.0
0
Report
Advertisement
ग्लोबल भक्ति फेस्ट 2026: नोएडा में भक्ति का वैश्विक उत्सव
Greater Noida, Uttar Pradesh:सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को संजोए एशिया के सबसे बड़े वैश्विक भक्ति महोत्सवों में से एक ‘ग्लोबल भक्ति फेस्ट 2026’ का आयोजन 13 से 15 दिसंबर 2026 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा (दिल्ली-एनसीआर) में किया जाएगा. इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य आध्यात्मिक कूटनीति, संगीत, समग्र स्वास्थ्य व कल्याण और भक्ति से जुड़े व्यवसायों के विस्तार के लिए एक वार्षिक वैश्विक मंच प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गिरिराज सिंह शामिल होंगे. आयोजन के अनुसार, यह महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि चेतनापूर्ण जीवन की दिशा में एक आंदोलन है, जो भारत के कालजयी आध्यात्मिक ज्ञान और युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं के बीच सेतु का काम करेगा. इस आयोजन में पूजनीय संत, आध्यात्मिक गुरु, धार्मिक संस्थान, नीति निर्माता, रहस्यवादी साधक, विचारक, कलाकार, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, उद्यमी और श्रद्धालु एक मंच पर जुटेंगे. महोत्सव के प्रस्तावित स्वरूप के तहत इसमें 10,000 वर्गमीटर से अधिक प्रदर्शनी क्षेत्र, 100 से अधिक प्रदर्शक ब्रांड और 20,000 से अधिक बी2बी व बी2सी खरीदारों के शामिल होने का अनुमान है. इसके अलावा 2,000 से अधिक विशिष्ट प्रतिनिधि, प्रतिदिन 10,000 से अधिक कॉन्सर्ट दर्शक तथा 13 अखाड़े, 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धामों की सहभागिता भी प्रस्तावित है. यह आयोजन तीन प्रमुख अनुभवों—भक्ति एक्सपो (भक्ति बाजार), भक्ति कॉन्फ्लुएंस (भक्ति कॉन्क्लेव) और भक्ति कॉन्सर्ट (भक्ति क्रसबिंग)—पर केंद्रित होगा. भक्ति एक्सपो में पूजा सामग्री, धार्मिक कलाकृतियों, मंदिर सेवाओं, आयुर्वेद, योग, ध्यान, सात्विक आहार, तीर्थयात्रा और आध्यात्मिक तकनीक से जुड़े उत्पादों का प्रदर्शन होगा. वहीं, भक्ति कॉन्फ्लुएंस में धर्म, भक्ति, सांस्कृतिक विरासत और सार्थक जीवन पर संवाद होगा, जबकि भक्ति कॉन्सर्ट में भजन, कीर्तन, मंत्रोच्चार, शास्त्रीय, सूफी, फ्यूजन और समकालीन भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी.0
0
Report
विवाह से पहले युवती प्रेमी के साथ फरार
Shahabad, Uttar Pradesh:मंझिला थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक गांव की रहने वाली मां ने बताया 10 दिसंबर को उसकी 19 वर्षीय पुत्री का विवाह होना तय था। 23 नवंबर को सौरभ पुत्र लालजीत निवासी महमदपुर थाना पिहानी उसकी पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया। पीड़िता ने बताया उसकी पुत्री घर में विवाह के लिए रखा एक लाख नकद, कमर बिछुआ, एक जोड़ी पायल, झुलनिया, कुंडल एवं एक नथ भी अपने साथ ले गयी है। थाना प्रभारी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।0
0
Report
बंधुआ मजदूर मुक्त: लातेहार के छह मजदूरों की सुरक्षित वापसी से परिवारों में खुशियाँ
Latehar, Jharkhand:लातेहार मां की आंखों में आंसू थे, परिवार अपनों की सलामती की दुआ कर रहा था और छह परिवारों को अपने परिजनों की सुरक्षित वापसी का इंतजार था। लेकिन अब इन परिवारों के चेहरों पर मायूसी की जगह खुशी लौट आई है। बिहार के वैशाली जिले के ईंट भट्ठे पर कथित तौर पर बंधक बनाकर रखे गए लातेहार के छह मजदूरों को मुक्त कराकर सुरक्षित वापस लाया गया है। इस मामले में जिला प्रशासन की पहल और खबर प्रकाशित होने के बाद हुई कार्रवाई का असर सामने आया है। मामला चंदवा थाना क्षेत्र के रुद्र बरवाटोली गांव का है। यहां के छह मजदूर रोजगार की तलाश में रांची गए थे, लेकिन उन्हें कथित तौर पर बिहार के वैशाली जिले के बसली रामपुर स्थित गगन राय आभय ईंट मार्का भट्ठे पर ले जाया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि वहां मजदूरों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की जा रही है और उन्हें खाने-पीने से लेकर घरवालों से बातचीत तक की आजादी नहीं थी। इस मामले में पीड़ित परिवार की अफसुन खातून ने प्रशासन से गुहार लगाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त संदीप कुमार ने श्रम अधीक्षक को तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था। साथ ही जरूरत पड़ने पर वैशाली जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करने की बात कही थी। जब यह खबर ज़ी न्यूज़ चली तो प्रशासनिक कार्रवाई की गई और उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि मजदूरों के परिजन जब अपनी समस्या लेकर प्रशासन के पास पहुंचे थे, उस समय उनकी स्थिति बेहद दर्दनाक थी। परिवार के लोग रोते हुए अपनी परेशानी बता रहे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल श्रम अधीक्षक को सूचना दी और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जी न्यूज़ की खबर माध्यमों में खबर सामने आने के बाद भी मामले को गंभीरता से आगे बढ़ाया गया। डीसी ने बताया कि ईंट भट्ठे पर बंधुआ मजदूरों के रूप में रखे गए सभी छह मजदूरों को मुक्त करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि कल तक जो परिवार अपनी परेशानी लेकर रोते हुए आए थे, आज वही लोग खुशी-खुशी अपने घर लौट रहे हैं। मजदूरों ने सुनाई प्रताड़ना की दर्दनाक कहानी मुक्त कराए गए मजदूरों ने ईंट भट्ठे पर बिताए दिनों की आपबीती सुनाते हुए बताया कि उन्हें वहां बंदी बनाकर रखा जाता था। मजदूरों के अनुसार, कार्यालय में ले जाकर उनके साथ मारपीट की जाती थी। उनकी मजदूरी और पैसे छीन लिए गए थे तथा मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए थे। उन्होंने बताया कि वहां खाने-पीने की भी काफी परेशानी थी। उनके साथ कथित तौर पर जाति के आधार पर भेदभाव किया जाता था और उनसे अपमानजनक काम कराया जाता था। मजदूरों ने यह भी बताया कि उन्हें गंगा किनारे ले जाया गया था, जहां वे डर के मारे रोने लगे थे। इसके बाद उनके परिजनों ने प्रशासन से गुहार लगाई, जिसके बाद उन्हें वहां से मुक्त कराया गया। डीसी से मिलकर मजदूरों ने जताया आभार सुरक्षित लातेहार लौटने के बाद मजदूरों और उनके परिजनों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। एक परिजन ने भावुक होकर कहा कि कल तक पूरा परिवार परेशान था, लेकिन अब सभी लोग हंसी-खुशी घर लौट रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। मजदूरों ने भी कहा कि प्रशासन की पहल से उन्हें वहां से बाहर निकलने का मौका मिला। उन्होंने ज़ी न्यूज़ माध्यमों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिनकी खबर के बाद उनकी समस्या सामने आई। अब स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने की पहल उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि मजदूरों को केवल मुक्त कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें दोबारा ऐसी परिस्थितियों में जाने से बचाना भी जरूरी है। इसके लिए जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा। डीसी ने बताया कि फिलहाल मजदूरों को कंबल भी उपलब्ध कराए गए हैं। प्रशासन की कोशिश है कि सभी मजदूरों को स्थानीय स्तर पर काम से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें रोजगार की तलाश में मजबूरी में दूसरे राज्यों में पलायन न करना पड़े। छह परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान इस पूरे मामले में सबसे भावुक तस्वीर उस बदलाव की रही, जिसमें कल तक अपने परिजनों की सलामती के लिए रो रहे परिवार आज उनकी सुरक्षित वापसी पर खुश नजर आए। एक मां की गुहार से शुरू हुआ यह मामला अब छह परिवारों के लिए राहत की खबर बन गया है। खबर का असर साफ नजर आया। अब उम्मीद है कि प्रशासन की स्थानीय रोजगार से जोड़ने की पहल इन मजदूरों और उनके परिवारों को भविष्य में सुरक्षित आजीविका का सहारा देगी।0
0
Report
Advertisement
भूपालसागर पंचायत समिति उपप्रधान पद पर कांग्रेस की जीत; चौधरी ने किशन लाल को हराया
Begun, Rajasthan:भूपालसागर, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर पंचायत समिति में उप प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप कुमार चौधरी ने जीत दर्ज की है। प्रदीप कुमार चौधरी ने भाजपा के किशन लाल को 4 मतों से पराजित किया। मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी को 9 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में 5 वोट आए। वहीं आरएलपी समर्थित पंचायत समिति सदस्य हर्षल पियाल मतदान से दूर रहे। गौरतलब है कि इससे पहले प्रधान पद पर कांग्रेस के मोहनलाल जाट निर्वाचित हुए थे। अब उप प्रधान पद पर भी कांग्रेस की जीत के साथ भूपालसागर पंचायत समिति की दोनों प्रमुख कुर्सियों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है।0
0
Report
बांसवाड़ा पंचायत समिति चुनाव: कांग्रेस-बीएपी की धमाकेदार जीत, निर्दलीय ने दम दिखाया
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा जिला की 16 पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के चुनाव संपन्न होने के साथ ही सभी सीटों के परिणाम सामने आ गए हैं। चुनाव में कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं भाजपा को कई जगह निर्दलीय प्रत्याशियों से चुनौती मिली। गढ़ी, कुशलगढ़ और अरथूना में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। कांग्रेस ने 8,बीएपी ने 5 और निर्दलीय 3 उप प्रधान बने * *उप प्रधान निर्वाचित प्रत्याशियों की सूची:* 1. तलवाड़ा – ज्योति (कांग्रेस) 2. गनोड़ा – भंवर सिंह सलाडिया (कांग्रेस) 3. छोटी सरवन – बंधु डिंडोर (कांग्रेस) 4. छोटा डूंगरा – रेखा (कांग्रेस) 5. कुशलगढ़ – पंकज राणा (निर्दलीय) 6. छोटी सरवा – चिमनलाल डिंडोर (कांग्रेस) 7. सज्जनगढ़ – कमला (कांग्रेस) 8. गढ़ी – प्रमिला कटारा (निर्दलीय) 9. अरथूना – राजमल डामोर (निर्दलीय) 10. सरेड़ी बड़ी – वीरेंद्र कटारा (BAP) 11. बागीदौरा – सरला (कांग्रेस) 12. गांगड़तलाई – मानसिंह (BAP) 13. नाहरपुरा – दिनेशचंद्र (BAP) 14. आनंदपुरी – कृष्णा गरासिया (BAP) 15. घाटोल – मुमताज बी (BAP) 16. बांसवाड़ा – लोकेश पाटीदार (कांग्रेस) इस तरह जिले की पंचायत समितियों में कांग्रेस और BAP ने अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई, जबकि तीन पंचायत समितियों में निर्दलीय प्रत्याशी उप प्रधान बने।0
0
Report
अलीगढ़ में पैंथर पकड़ में वन विभाग को मिली बड़ी सफलता
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) अलीगढ में पैंथर से जुडी बडी अपडेट : आखिर वन विभाग को मिली कामयाबी 28 दोनों की कड़ी मेहनत के बाद मिला पैंथर नालें से भागते हुए सरस्वती विधा मंदिर स्कूल के बाथरूम में घुसा पैंथर, वन विभाग ने कड़ी मेहनत से पकड़ा वन कर्मियों तथा ग्रामीणों के सहयोग से बाथरूम के दरवाजे किए बंद,बल्लियों की सहायता से चद्दर एवं जाल लगाकर बाथरूम को किया गया बंद, रणथम्बोंर सेंचुरी से आई विशेषज्ञ की टीम ने पैंथर को ट्रैंकुलाइज किया, पैंथर को ले जाने के लिए मौके पर लगाया पिंजरा,, 30 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद पकड़ा पैंथर को देखने के लिए मौके पर है भारी भीड़ मौजूद, पिछले काफी दिनों से अलीगढ़ तथा आसपास दिखाई दे रहा था पैंथर का मूवमेंट0
0
Report
Advertisement
