229001
Raebareli - एलईडी स्क्रीन से होगा योजनाओं का प्रचार, बढ़ेगी आय
Raebareli, Uttar Pradesh:अब शहर मेंं एलईडी स्क्रीन के जरिए न सिर्फ सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा, बल्कि पालिका विज्ञापन के माध्यम से आय भी अर्जित करेगी। अफसरों की मानें तो विज्ञापन से मिली धनराशि को शहर मेंं विकास कार्यों पर खर्च करेगी।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिंगरौली: तेज बस ने 10 वर्षीय मासूम को कुचला, चक्का जाम
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले में तेज रफ्तार बस ने 10 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत। बरगवां थाना क्षेत्र के जयसवाल ढाबा के सामने हुआ भीषण सड़क हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप। सड़क पार कर रहे बच्चे को बस ने मारी जोरदार टक्कर। हादसे के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतरे। रीवा-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर लगाया चक्का जाम। आक्रोशित लोगों ने बस के कांच किए चकनाचूर। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतारें। हालात को नियंत्रित करने मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल। बरगवां थाना क्षेत्र में हादसे के बाद तनावपूर्ण माहौल। परिजन और ग्रामीण दोषियों पर सख्त कार्रवाई की कर रहे मांग।0
0
Report
मंदसौर में ड्रग फैक्ट्री पकड़ी, 14 किलो MDMA बरामद
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के नई आबादी थाना क्षेत्र की पुलिस में सीतामऊ रोड पर स्थित ग्राम बाज खेड़ी में छापा मार कार्रवाई करते हुए एक ड्रग फैक्ट्री पकड़ी है सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यहां से तकरीबन 14 किलो सिंथेटिक मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद किया गया है पुलिस की छापा मार कार्रवाई के बाद अब पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है यह फैक्ट्री खेत पर बने एक मकान में चलाई जा रही थी0
0
Report
लखनऊ में मोहर्राम की शाही मेहंदी जुलूस: अलीगंज अग्निकांड के बच्चों को श्रद्धांजलि
Lucknow, Uttar Pradesh:मोहर्रम में शाही मेहंदी के जुलूस में शामिल होने वाले लोगों ने अलीगंज अग्निकांड के बच्चों को श्रद्धांजलि पेश करी राजधानी लखनऊ में सातवीं मोहर्रम के मौके पर आज पारंपरिक शाही मेहंदी का जुलूस निकाला गया हजरत कासिम (अ.स.) की शहादत और उनकी अधूरी शादी की याद में निकाला जाने वाला यह ऐतिहासिक जुलूस नवाबी परंपराओं की अनूठी मिसाल माना जाता है। जुलूस को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और पुराने शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है। जुलूस में शामिल होने वाले नवाब अब्दुल्ला ने बताया कि यह जुलूस नवाबी परंपरा के अनुसार हाथी, घोड़े और ऊंट भी शामिल होते है, जो इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हैं। हजारों अकीदतमंद जुलूस में शामिल होकर मातम और अज़ादारी करते है हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से आयोजित यह जुलूस हजरत कासिम (अ.स.) की शहादत और उनकी अधूरी शादी की याद में निकाला जाता है मेहंदी, जो आमतौर पर खुशी का प्रतीक मानी जाती है, इस जुलूस में गम और अकीदत की निशानी के रूप में पेश की जाती है जुलूस को लेकर पूरे मार्ग पर पुलिस और प्रशासन मुस्तैद है, जबकि सातवीं मोहर्रम के अवसर पर शहर में श्रद्धा, अकीदत और गम का माहौल देखने को मिल रहा है जुलूस में शामिल होने आए व्यक्ति ने कहा कि हम इस जुलूस के जरिए यह भी कहना चाहेंगे कि जो लखनऊ में कोचिंग अग्निकांड में बच्चे शहीद हुए हैं उनका केंद्र की मोदी सरकार और यूपी सरकार ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दे और हम उनको श्रद्धांजलि पेश करते हैं0
0
Report
Advertisement
पद्म भूषण: दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मान, झारखंड की शान
Noida, Uttar Pradesh:आज स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किया जाना उनके आजीवन संघर्ष, त्याग, जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को दिया गया सम्मान है। बाबा के संघर्ष की साथी, आदरणीय माँ ने यह सम्मान ग्रहण किया। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन संघर्षों, मूल्यों और सपनों का सम्मान है, जिनके लिए विराट वृक्ष रूपी दिशोम गुरुजी जीवनभर अडिग होकर खड़े रहे। मैं स्मृति शेष दिशोम गुरुजी को यह सम्मान प्रदान किए जाने के लिए आदरणीय राष्ट्रपति जी एवं केंद्र सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। जल, जंगल, जमीन, आदिवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय और झारखंड के हक-अधिकारों की लड़ाई में दिशोम गुरुजी का नेतृत्व ऐतिहासिक, अद्वितीय और अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन वंचितों, शोषितों, आदिवासियों और मेहनतकश समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया। जहां एक ओर, दिशोम गुरुजी झारखण्ड अलग राज्य के निर्माण के संघर्ष के साथ-साथ, अखिल भारत के राज्यों के आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित के संघर्ष के प्रेरणाश्रोत बनें; वहीं दूसरी ओर वे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण, शिक्षा की अलख जगाने और समाज को संगठित करने के कार्य में भी सदैव नेतृत्वकर्ता रहे। हम मानते हैं कि पुरस्कार/सम्मान का महत्व उस भावना में होता है जिसके साथ वह दिया जाता है। बाबा को किसी ने महाजनी व्यवस्था के खिलाफ लड़ने वाला योद्धा कहा, किसी ने आदिवासियों और गरीबों के अधिकारों का प्रहरी। लेकिन हमारे लिए वे ऐसे जननायक हैं जिन्होंने सत्ता से अधिक जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई। आज देश ने पद्म भूषण सम्मान से स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरुजी के महान योगदान को नमन किया है, किंतु झारखंड सहित देशभर के करोड़ों लोगों के हृदय में बाबा को जो स्थान प्राप्त है, वह सदैव सर्वोच्च रहा है। हमारे लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे। स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! जय झारखंड!0
0
Report
जोधपुर के सुराणी में गर्मी से तड़पते गौवंश के लिए युवाओं की निस्वार्थ पहल
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर (जोधपुर) भीषण गर्मी के इस दौर में जहाँ आम जनजीवन बेहाल है, वहीं मूक पशुओं के लिए यह समय काल बनकर आ रहा है। जोधपुर जिले की बालेसर तहसील के सुराणी गांव से इंसानियत को सुकून देने वाली एक बेहद सराहनीय तस्वीर सामने आई है। यहाँ तपती धूप और पानी-चारे के अभाव में बेसहारा गौवंश तड़पकर दम तक मजबूर था। कई गायें भीषण गर्मी के कारण बेसुध होकर रास्तों पर गिर रही थीं। ऐसे विकट समय में सुराणी गांव के सजग युवा इन बेसहारा पशुओं के लिए देवदूत बनकर आगे आए। ग्रामीण मोहित राजपुरोहित, भगाराम ओड और खीवराज सहित स्थानीय युवाओं की टोली ने बिना समय गंवाए तत्परता दिखाई। युवाओं ने मिलकर तुरंत एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का इंतजाम किया और भीषण धूप में जमीन पर बेसुध पड़े घायल गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सिर्फ इतना ही नहीं, इन युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित स्थान पर गौवंश के लिए ठंडे पानी, चारे और छांव کا पुख्ता इंतजाम भी किया, जिससे तड़पते पशुओं को तुरंत राहत मिल सकी। संकट के इस समय में मूक पशुओं की जान बचाने के लिए युवाओं द्वारा किए गए इस निस्वार्थ और सराहनीय प्रयास की पूरे क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही है। युवाओं का यह जज्बा समाज के लिए एक प्रेरणा है。0
0
Report
लखनऊ आग हादसे के बाद ग्वालियर के कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, कई संस्थान सील
Noida, Uttar Pradesh:GWALIOR (MADHYA PRADESH): COACHING CENTRES INSPECTED AFTER LUCKNOW FIRE INCIDENT, SEVERAL INSTITUTES SEALED AND NOTICES ISSUED / VISUALS / UMANG PRADHAN (FIRE OFFICER, GWALIOR MUNICIPAL CORPORATION) / RAJNISH GUPTA (DEPUTY COMMISSIONER AND NODAL OFFICER FIRE DEPARTMENT, GWALIOR) S/B लखनऊ में आग लगने की घटना के बाद कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया; कई संस्थानों को सील किया गया और नोटिस जारी किए गए।0
0
Report
Advertisement
पंचायत समिति की बैठक में 1.65 करोड़ की वित्तीय अनियमितता पर गरम बहस
Madanpur, Bihar:जिले के मुरलीगंज प्रखंड परिसर स्थित सभा भवन में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अब्दुल जब्बार ने की। बैठक शुरू होते ही कथित 1.65 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सदन में जोर-शोर से उठा, जिसको लेकर काफी देर तक गहमागहमी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। पंचायत समिति सदस्यों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंचायत समिति मद से संचालित योजनाओं का विस्तृत लेखा-जोखा, बैंक स्टेटमेंट, योजना पंजी एवं संबंधित अभिलेख सदन के समक्ष प्रस्तुत करने की मांग की। सदस्यों का कहना था कि अब तक हुए खर्च और योजनाओं की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। बैठक के दौरान सदस्यों ने आरोप लगाया कि मांगी गई जानकारी पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कई सदस्यों ने कहा कि मौखिक जानकारी से काम नहीं चलेगा, सभी बिंदुओं पर लिखित रूप से अभिलेख उपलब्ध कराया जाए। सदस्यों ने यह भी कहा कि यदि अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो इससे योजनाओं में अनियमितता की आशंका और बढ़ती है। बैठक के दौरान उस समय माहौल और गर्म हो गया जब पंचायत समिति सदस्यों के लगातार सवालों के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन ने कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना मिलने की बात कही और सदन से निकल गए। बीडीओ के बैठक से बाहर जाने के बाद कई सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए इसे सदन की अवहेलना बताया। सदस्यों का कहना था कि सवालों पर चर्चा के दौरान जिम्मेदार अधिकारी का बैठक छोड़कर चले जाना कई सवाल खड़े करता है। कुछ सदस्यों ने कहा कि यदि अभिलेख और जवाब दोनों उपलब्ध नहीं होंगे तो पारदर्शिता पर संदेह होना स्वाभाविक है。0
0
Report
अज्ञात शव की पहचान: नियोजन के लिए बरौरा-चिटाही सड़क पर चक्काजाम खत्म नहीं हुआ
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- बीते दिन बरोरा थाना क्षेत्र के बरोरा-चिटाही सड़क पर मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक मधुबन थाना क्षेत्र के बुदौरा निवासी एवं बीसीसीएल कर्मी 57 वर्षीय तुलेश्वर नोनिया के रूप में हुई है। तुलेश्वर नोनिया बीसीसीएल बरोरा एरिया वन के एएमपी कोलियरी अंतर्गत रीजनल स्टोर में जनरल मजदूर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, वह शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। सहकर्मियों ने बताया कि ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह शाम को कार्यस्थल से निकल गए थे। वही बरोरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जाँच में जुट गई थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है और हर एक पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल परिजन नियोजन की मांग को लेकर शव के साथ बीसीसीएल बरोरा एरिया वन के एएमपी कोलियरी का चक्काजाम कर आंदोलन पर उतर गये है।स्थानीय यूनियन प्रतिनिधि,बाघमारा सीओ की मौजूदगी में परिजनों और प्रबंधन के बीच लंबे चले वार्ता में यह आश्वासन दिया गया कि आनेवाले तीन महीन में मृतक के आश्रित को नियमित नियोजन दिया जायेगा। आश्वासन के बाद छक्का जाम आंदोलन समाप्त किया गया।0
0
Report
जमुई के खैरा में 19 वर्षीय युवती के अपहरण, दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज
Jamui, Bihar:जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र से 19 वर्षीय युवती के कथित अपहरण, दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर खैरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है。 दर्ज आवेदन के अनुसार, 21 जून की सुबह करीब 10 बजे युवती गोपालपुर चौक पर सब्जी खरीदने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार शुभम कुमार मोदी और सुमन कुमार मोदी, दोनों गोपालपुर निवासी, उसे जबरन अपने साथ ले गए। परिजनों का आरोप है कि युवती के मुंह पर नशीला पदार्थ छिड़ककर उसका अपहरण किया गया। आवेदन में कहा गया है कि जब युवती को होश आया तो वह एक सुनसान स्थान पर थी, जहां दोनों नामजद आरोपितों के अलावा 8 से 10 अन्य लोग भी मौजूद थे। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि वहां युवती के साथ अश्लील हरकत की गई, उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया गया और आपत्तिजनक कृत्य किए गए। विरोध करने पर युवती और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों के मुताबिक, भय और सदमे के कारण युवती तत्काल किसी को घटना की जानकारी नहीं दे सकी। किसी तरह वह वहां से निकलकर शाम में अपने घर पहुंची। बहरहाल, मामला उस वक्त और गंभीर हो गया जब कथित तौर पर युवती ने अपना आपत्तिजनक वीडियो वायरल होते देखा। इससे वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई और आत्महत्या का प्रयास कर बैठी। हालांकि, परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया। इसके बाद समझाने-बुझाने पर युवती ने पूरी आपबीती परिवार को बताई। पीड़िता के पिता ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि जब उन्होंने आरोपितों के परिजनों से शिकायत की और कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो उन्हें वीडियो और अधिक वायरल करने तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। लिहाजा, परिवार ने पुलिस की शरण लेते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इधर, खैरा थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पूरे मामले पर एसडीपीओ सतीश सुमन ने कहा कि परिजनों द्वारा खैरा थाना में आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रेम-प्रसंग, छेड़खानी समेत सभी संभावित एंगल पर पड़ताल की जा रही है। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
झारखंड स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी: शिबू सोरेन से मुलाकात, पद्मभूषण पर पुनर्विचार मांग
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जामताड़ा से रांची जाने के क्रम में धनबाद के बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा पहुंचे। यहां स्थानीय झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री इरफान अंसारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अपना ढाबा पहुंचने के पीछे की वजह बताते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वह जानबूझकर इस होटल में आए हैं, क्योंकि इसी जगह पर उनकी मुलाकात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन से हुई थी। उन्होंने कहा कि गुरुजी को पद्मभूषण सम्मान मिलना पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान है। हालांकि उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन को भारत रत्न मिलना चाहिए था और केंद्र सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। इरफान अंसारी (स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड) ने कहा कि चुनाव में पैसे का प्रभाव देखने को मिला। जनता हराती तो समझ में आता, लेकिन यहाँ पैसे ने हराया है। उन्होंने भाजपा पर झारखंड हितों की अनदेखी करने और व्यवसायियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता कांग्रेस के साथ है और पैसा भाजपा के साथ है। जल्द बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि 200 से अधिक डॉक्टरों को झारखंड लाया गया है, जिसमें सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को बेहतर वेतन देकर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। कैंसर की दवाओं की कीमत को लेकर भी इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की दवाएं महंगी हैं और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। घोटाले को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि मेरा किसी घोटाले से कोई लेनादेना नही है। स्वास्थ्य विभाग में लगातार सुधार किया जा रहा है और उनका लक्ष्य बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।0
0
Report
JSCA क्रिकेट स्टेडियम के बाहर हंगामा, टी20 फाइनल में भगदड़ से कई दर्शक घायल
Ranchi, Jharkhand:जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम के बाहर हंगामा जाय T20 लीग के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए अप्रत्याशित भीड़ उमड़ी वेस्ट गेट पर भगदड़ में कुछ दर्शक भी घायल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया नाराज लोगों द्वारा वेस्ट गेट तोड़े जाने की खबर झारखंड प्रीमियर लीग का आज खेला जा रहा है फाइनल मुकाबला0
0
Report
कौशांबी में मुहर्रम पर प्रशासनिक सतर्कता, सुरक्षा तैयारियां तेज
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मुहर्रम के जुलूस को लेकर कौशांबी में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। एसपी और डीएम लगातार संवेदनशील इलाकों का दौरा कर रहे हैं, वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धर्मगुरुओं और ताजियादारों के साथ लगातार संवाद भी किया जा रहा है। मुहर्रम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि पुलिस प्रशासन धर्मगुरुओं और आयोजकों के लगातार संपर्क में है। डीएम के साथ सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर सभी पक्षों से सहयोग की अपील की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से ताजिया और मातम के दौरान छुरीबाजी समेत अन्य गतिविधियों को लेकर जारी गाइडलाइन से आयोजकों को अवगत कराया गया है। एसपी ने कहा कि मुहर्रम के सभी जुलूस तय रूट और परंपरागत गाइडलाइन के तहत ही निकाले जाएंगे, जिससे शांति और सौहार्द बना रहे। आठवीं, नौवीं और दसवीं मुहर्रम के जुलूसों को देखते हुए पूरे जनपद में जोनल और सेक्टर प्रभारियों की तैनाती की गई है। डीएम, एसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। कौशांबी में मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि परंपराओं का सम्मान करते हुए सभी कार्यक्रम आपसी भाईचारे और निर्धारित नियमों के तहत संपन्न कराए जाएंगे。0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल पालना गृह में नवजात बालिका ICU में भर्ती
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर झुंझुनूं बीडीके अस्पताल में पालना गृह में छोड़ा बच्ची को रात को 8.50 बजे बजी अचानक पालना गृह की घंटी मौके पर नर्सिंग स्टाफ पहुंचा तो कपड़े में लिपटी मिली बच्ची फिलहाल बच्ची को आईसीयू में किया गया है भर्ती पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम लगी बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए लगातार मॉनेटरिंग के दिए निर्देश झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके जिला अस्पताल के पालना गृह में आज एक बार फिर देर रात को नवजात बालिका मिली है। अस्पताल की आपातकालीन ईकाई में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी सीमा को रात 8 बजर 50 बजे पालना गृह की घंटी सुनीं। अस्पताल नर्सिंग अधिकारी ने पालना गृह में जाकर देखा तो पाया कि कपड़े मे लिपटी हुई नवजात बालिका सिसकियां भर रही है। नर्सिंग अधिकारी ने तुरंत नवजात बालिका को आपातकालीन ईकाई में सीएमओ ड्यूटी चिकित्सक डाॅ. राहुल सोनी को दिखाया। डाॅ. राहुल सोनी ने आवश्यक जांच की तथा ऑनकाॅल शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. नयन झाझड़िया ने बच्ची का जांच एवं उपचार आरंभ करते हुए नवजात को गहन चिकित्सा ईकाई में भर्ती किया। एसएनसीयू प्रभारी डाॅ. विजय झाझड़िया ने बाल कल्याण समिति को सूचना दी। डाॅ. नयन झाझड़िया, डाॅ. विजय झाझड़िया, रेजीडेंट चिकित्सक एवं प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में उपचार आरंभ कर दिया है। पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. जितेंद्र भांबू ने बताया कि नवजात बालिका का जन्म 24-48 घंटे का प्रतीत हो रहा है। नवजात का वजन 1850 ग्राम, शारिरिक तापमान कम पाया गया था। बच्ची 34-36 सप्ताह के गर्भावस्था के बाद जन्म हुई प्रतीत होती है। नवजात के सांस में तकलीफ के मद्देनजर सीपैप मशीन से आवश्यक दवाओं के साथ उपचार आरंभ कर दिया है। वहीं चिकित्सकों की टीम को मॉनेटरिंग के लिए लगा दिया है। जो लगातार बच्ची को ईलाज देंगे और स्वास्थ्य को देखेंगे। डॉ. भांबू ने बताया कि नवजात को फेंके नहीं, पालना गृह में रखे की बढ़ती जागरूकता के कारण आमजन द्वारा पालना ग्रह में रखा गया है।0
0
Report
तिंवरी में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी,जोधपुर एंकर-मथानिया थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तिंवरी चौकी प्रभारी प्यारेलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। मामले में चालक के खिलाफ अवैध खनिज परिवहन का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और बजरी परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। फिलहाल जब्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
लखनऊ के कोचिंग सेंटर आग से अजमेर में सुरक्षा पर सवाल
Ajmer, Rajasthan:उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोचिंग सेंटर की आग अजमेर में भय का पर्याय बन गई है... लखनऊ में हादसे के बाद अजमेर प्रशासन के निर्देश पर अग्निशमन विभाग ने कोचिंग इंस्टिट्यूट का औचक निरीक्षण कर सच्चाई को जाना तो.... उनके भी पैरों तले जमीन खसक गई... यहां लगभग 54 कोचिंग सेंटर पर फायर एनओसी ही नहीं है..शिक्षा के व्यवसाय से जुड़े ऐसे कोचिंग इंस्टिट्यूट को नोटिस दिए गए. .. दूसरी ओर 31 ऐसी बहु मंजिला इमारत को भी नोटिस के दायरे में लिया गया जहां पर आग लगने के दौरान सुरक्षा इंतजाम ना काफी पाये ... देर शाम अग्निशमन विभाग के दल ने स्थानीय मास्टर एकेडमी पर हालात का जायजा देखा तो यहां फायर फाइटिंग सिस्टम सिर्फ शोपीस बना हुआ था ..तो वही आग बुझाने के लिए लगाए गए सिलेंडर भी आज ही रिफिल होने के लिए ले जाना पाया गया.. फायर अधिकारी ने इसे घोर लापरवाही माना और हिदायत दी.. फायर ऑफिसर सुरेंद्र मीणा ने स्वीकार किया कि इस कोचिंग इंस्टिट्यूट में फायर फाइटिंग सिस्टम दुरुस्त नहीं पाए गए.. शहर और निगम सीमा में संचालित अन्य कोचिंग इंस्टिट्यूट और बहुमंजिला इमारतों का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
