229001
रायबरेली - बहाई चौकी से चंद कदमो की दूरी पर बिना रोक - टोक चल रहा है हरे पेड़ों पर आरा
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में अवैध कटान तेजी से किया जा रहा, जिस पर न तो वन विभाग और न ही पुलिस प्रशासन ही अंकुश लगा पा रहा है। जंगल अब ठूंठ में तब्दील होते जा रहे हैं। आर्थिक लाभ के कारण जिले में पेड़ों का कटना बदस्तूर जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अद्भुत केक कटिंग: देखें सबसे शानदार प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:Oddly satisfying cake cutting at its finest0
0
Report
किन्नौर में भारी बारिश से मकान डूबे, पुल टूटने का खतरा बढ़ा
Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh:जनजातीय जिला किन्नौर में लगातार जारी भारी बारिश से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। लिप्पा खड्ड में आए तेज उफान के कारण लिप्पा बस स्टैंड के पास मकान बाढ़ के पानी में एक मंजिल तक पूरी तरह डूब गया। आसपास के कई मकानों के लिए भी खतरा बढ़ गया है और लोग दहशत में हैं। बाढ़ के तेज बहाव से भारी भूमि कटाव हो रहा है, जिससे सड़क को भी नुकसान पहुंच रहा है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। उधर सांगला घाटी में भी सांगला बस अड्डे के समीप टोंगटोंगचे नाले में आई बाढ़ के कारण पिछले वर्ष स्थापित किया गया वेली ब्रिज ढह गया। गौरतलब है कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने कल इस पुल को असुरक्षित घोषित कर दिया था। फिलहाल किन्नौर में बारिश का दौर जारी है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़; इनामी बदमाश घायल, रोहित गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश लंगड़ा, खतौली निवासी बदमाश समीर उर्फ फौजी घायल, कांबिंग के दौरान साथी रोहित मंसूरपुर गिरफ्तार, बदमाशों से बाइक व दो तमंचे कारतूस भी मिले, बदमाशों के खिलाफ 11 मुकदमे कई थानो में दर्ज, नगर कोतवाली के चरथावल रोड पर हुई मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कम दबाव क्षेत्र के कारण आंधी-बारिश की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:• मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों पर बना कम दबाव का क्षेत्र आज, 10 जुलाई 2026 को शाम 5:30 बजे (IST) भी उसी इलाके में बना हुआ है। हालांकि, इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) अब समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैल गया है। अगले 12 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की बहुत संभावना है।• समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ (Monsoon trough) अब श्री गंगानगर, रोहतक, मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, कोंटाई और वहां से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है।• पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) अब पंजाब और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है।Weather Report• अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि होगी और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।• कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और इक्का-दुक्का जगहों पर मध्यम बारिश के साथ-साथ शाम/रात के समय कभी-कभी आंधी-तूफान की गतिविधि हो सकती है।बीता हुआ मौसम• पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कई जगहों पर मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर आंधी-तूफान/बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई।• पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अधिकतम तापमान में 4-6°C की उल्लेखनीय वृद्धि हुई।• पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23-26°C के दायरे में रहा और अधिकतम तापमान लगभग 33°C रहा।• न्यूनतम तापमान कुछ जगहों पर सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C), कुछ जगहों पर सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) और दिल्ली के बाकी हिस्सों में सामान्य रहा।• अधिकतम तापमान ज्यादातर जगहों पर सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) और दिल्ली के बाकी हिस्सों में सामान्य रहा।• पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवाएं (15-20 किमी प्रति घंटे की गति से) चलीं。0
0
Report
दमोह के बच्चों के लिए बरसात में कीचड़ भरा स्कूल पहुंचना मुश्किल
Damoh, Madhya Pradesh:हर दिन जोखिम उठाकर कीचड़ वाले रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर मासूम..एंकर/ सरकार के तमाम दावों के बाद भी ग्रामिण इलाकों में हालात ठीक नहीं है, इस बारिश के मौसम में जनजीवन अस्त व्यस्त तो है ही तो बरसात ने बच्चों पर भी बुरा असर डाला है। दमोह जिले के हटा शहर के गांधी वार्ड के सरकारी सांदीपनि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं बेहद मुश्किल में है और बड़ी परेशानी की झेल रहे हैं। स्कूल की तरफ जाने जाना वाला रास्ता कीचड़ से भरा पड़ा है और ऐसे में दलदल जैसे रास्ते से होकर रोजाना इस स्कूल के बच्चे निकलते हैं। इस रास्ते में हर दिन दो तीन बच्चे फिसलते है और उन्हें चोट भी लगती है। बच्चों की माने तो अक्सर उनका स्कूल बैग और यूनीफार्म खराब होती है। स्कूल प्रिंसिपल के मुताबिक कीचड़ वाले रास्ते से न सिर्फ़ बच्चों को बल्कि टीचर्स और स्टाफ को भी परेशानी होती है, इसे लेकर कई बार प्रशासन को चिट्ठी लिखी लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। इलाके के एसडीएम राकेश मरकाम ने बताया कि ऐसे हालातों से निपटने के लिए नगर पालिका सीएमओ के नेतृत्व में टीम बनाई जा रही है जो इन हालातों को दुरुस्त करने का काम करेगी।0
0
Report
कर्णप्रयाग में जलस्तर बढ़ा, SDRF-NDRF अलर्ट; नारायणबगड़ हाईवे धंस गया
Karnaprayag, Uttarakhand:क Karnaprayag बीती रात से हो रही बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ा चमोली जिले के अधिकांश हिस्सों में लगी है रिमझिम बारिश कर्णप्रयाग में अलकनंदा व पिण्डर दोनों नदियों का बढ़ा जल स्तर जनपद में किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए SDRF, DDRF , NDRF की टीमें है अलर्ट नारायणबगड़ में कर्णप्रयाग ग्वालदम हाइवे का एक हिस्सा धंसा, बड़े वाहनो के लिए बन्द हुआ मार्ग , छोटे वाहनों से हो रही आवाजाही0
0
Report
Advertisement
देहरादून-पोंटा साहिब हाईवे पर बाइक बचाने के चक्कर में थार डिवाइडर चढ़ी, स्विफ्ट 20 फीट गिरी
Dehradun, Uttarakhand:मुजम्मिल ( विकासनगर ) देहरादून-पोंटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ है... यहाँ एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जबकि पीछे से आ रही स्विफ्ट कार इसी हादसे के कारण अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे गहराई में जा गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसा देर शाम उस वक्त हुआ जब बद्रीपुर-मेदिनीपुर गोलचक्कर के पास अचानक एक गली से निकलकर बाइक सवार मुख्य मार्ग पर चढ़ गया... बाइक को बचाने के लिए थार चालक अमित कुमार ने ब्रेक मारा, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। पीछे से आ रही स्वीफ्ट के ड्राइवर ने थार को रुकता देख अपनी गाड़ी को बाईं तरफ मोड़ने की कोशिश की, लेकिन कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फीट नीचे गहराई में पलट गई...दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही धर्मवाला पुलिस और हाईवे रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची...हाइड्रा और क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को बाहर निकाला गया। खुशकिस्मती से इस बड़े हादसे में दोनों ड्राइवर सुरक्षित हैं。0
0
Report
चमोली के थराली-नारायणबगड़ के बीच सड़क टूटने से आवागमन बाधित
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली : थराली, नारायणबगड़ के बीच, सड़क का कुछ हिस्सा टूटने के कारण सड़क मार्ग आवागमन के लिए बाधित हो गया है।0
0
Report
बारिश ने कर्णप्रयाग में अलकनंदा-पिण्डर नदी जलस्तर बढ़ा; SDRF-NDRF अलर्ट जारी
Karnaprayag, Uttarakhand:कर्णप्रयाग ( ब्रेकिंग ) बीती रात से हो रही बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ा चमोली जिले के अधिकांश हिस्सों में लगी है रिमझिम बारिश कर्णप्रयाग में अलकनंदा व पिण्डर दोनों नदियों का बढ़ा जल स्तर जनपद में किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए SDRF, DDRF , NDRF की टीमें है अलर्ट नारायणबगड़ में कर्णप्रयाग ग्वालदम हाइवे का एक हिस्सा धंसा, बड़े वाहनों के लिए मार्ग हुआ अवरुद्ध, छोटे वाहनों से हो रही है आवाजाही0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में अतिक्रमण विरोधी बुलडोजर, दुकानदारों की उठी नाराजगी
Begusarai, Bihar:जिला प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया है। बेगूसराय के ट्रैफिक चौक के पास एनएच 31के किनारे बने अवैध दुकानों को प्रशासन ने बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं दुकान टूटने से दुकानदारों में नाराजगी भी देखने को मिली। उनका आरोप है कि बिना पूर्व सूचना और नोटिस के उनकी दुकानों को तोड़ दिया गया।मामला बेगूसराय के ट्रैफिक चौक स्थित एनएच 31 के पास की है। आपको बताते चले कि जिला प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत सड़क किनारे अवैध रूप से बनी दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें हटाया गया। बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जल्दबाजी में अपना सामान हटाने में जुट गए।प्रशासन का कहना है कि माननीय न्यायालय के आदेश और जिला प्रशासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। सड़क किनारे अवैध दुकानें होने के कारण वहां अक्सर वाहनों की भीड़ लगती थी। जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही थीं। इसी को देखते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया।कार्रवाई के दौरान अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की निगरानी में सभी अवैध दुकानों को हटाया गया। बुलडोजर कार्रवाई के बाद पूरा इलाका खाली नजर आया।इस दौरान दुकानदारों का कहना है कि बिना नोटिस दिए हमारी दुकान तोड़ दी गई। हमें सामान हटाने का भी पूरा समय नहीं मिला। इससे हम लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन का दावा है कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए की गई है। हालांकि, बिना नोटिस कार्रवाई के आरोपों को लेकर दुकानदारों में नाराजगी बनी हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या रुख अपनाता है।0
0
Report
लखीमपुर-खीरी अवैध मजार हटाएजाने को लेकर पासी जनजागरण यात्रा।
Dewai, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी।हिंदू पासी वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यछ सर्वेश पासी के नेतृत्व में कंसापासी किला लखनऊ में बनी अवैध मजार हटाने एवं भगवान शिव के मंदिर जो कि पासी समाज के राजा कंसा पासी ने बनवाया था आक्रमण करने विदेशी इस्लामी लुटेरों ने ध्वस्त कर दिया था पुनः मुक्त करा कर निर्माण कराए जाने की मांग करते हुए अवैध मजार हटाएजाने को लेकर पासी जनजागरण यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता एवं प्रमुख हिंदू वादी आचार्य संजय मिश्रा ने हरि झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया । यात्रा से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता आचार्य संजय मिश्रा सर्वेश पासी ने महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया फिर सर्वेश पासी वा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष व अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । सर्वेश पासी ने कहा यात्रा पूरे लखीमपुर जिले के आठों विधानसभा में जहां पासी निवास करते जाएगी उनके स्वाभिमान का जागरण कर शिक्षा वा पासियों में व्याप्त नशा उन्मूलन पर जोर देगी यात्रा तीन महीने जिले में चलेगी। इस अवसर पर जिले के सैकड़ों पासी समाज के लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
कृषि विभाग में बड़ा फेरबदल: 246 अधिकारियों के तबादले
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर。 कृषि विभाग में बड़ा फेरबदल。 246 अधिकारियों के हुए तबादले。 अतिरिक्त निदेशक अजय कुमार पचौरी को अनुसंधान से प्रशासन में लगाया。 कैलाशचंद मीणा को महाप्रबंधक राजफेड से भीलवाड़ा खंड अतिरिक्त निदेशक लगाया。 टीके जोशी को बीकानेर से जयपुर मुख्यालय。 महेंद्र शर्मा को SIAM दुर्गापुरा का निदेशक लगाया。 हीरेंद्र शर्मा को बीकानेर खंड में अतिरिक्त निदेशक और राकेश कुमार अटल को जालौर खंड में अतिरिक्त निदेशक लगाया。 संयुक्त निदेशक, उपनिदेशक, सहायक निदेशक और कृषि अधिकारी बदले गए。 कृषि उप सचिव नवरत्न कोली ने जारी किए आदेश。0
0
Report
Advertisement
अंता के पेयजल प्लांट चार दिन से ठप्प, 42 गांव पानी को तरस रहे
Baran, Rajasthan:अंता ,57 करोड़ का पेयजल प्लांट 4 दिनों से ठप्प ,42 गांव सहित कस्बे के लोग पीने के पानी को तरसे , कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पीने के पानी की नहीं हो रही सप्लाई बारां जिले के अंता में 42 गांवों सहित कस्बे में पेयजल सप्लाई प्लांट 4 दिनों से ठप्प पड़ा हुआ परंतु शासन प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही हे जिसके चलते आमजन को पीने के पानी के लिए तरसने पर मजबूर होना पड़ रहा हे । बता दे कि 57 करोड़ की लागत के नागदा बलदेवपुरा पेयजल प्लांट कर्मचारियों को 14 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया हे जिसके कारण 4 दिनों से प्लांट ठप्प पड़ा हुआ हे दूसरी ओर शुद्ध पेयजल सप्लाई का प्लांट कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के कारण लंबे समय हिचकोले खा रहा हे कभी क्लोरिन खत्म होने के चलते प्लांट से मटमेला पानी आमजन को पीने पर मजबूर होना पड़ता हे तो कभी कर्मचारियों की हड़ताल से चलते प्लांट बंद हो जाता हे इसके बाउजूद इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा हे । दूसरी ओर 2017 में शुरू हुई नागदा बलदेवपुरा पेयजल योजना से प्रतिदिन 70 लाख लीटर पीने के पानी की जलापूर्ति की जाती हे जिसमें से अंता कस्बे को प्रतिदिन 29 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाती हे परन्तु कई दिनों से यह पेयजल योजना आमजन के लिए मुसीबत बनी हुई हे ।0
0
Report
जयपुर में 72 कांस्टेबल तबादला, पुलिस मुख्यालय ने जारी की सूची
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेशभर में 72 कांस्टेबल का तबादला पुलिस मुख्यालय ने जारी की तबादला सूची0
0
Report
जयपुर: वित्त विभाग में 23 एसआईपीएफ अधिकारियों के स्थानांतरण
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राज्य बीमा एवं प्रावधायी विभाग वित्त विभाग में तबादला 23 एसआईपीएफ अधिकारियों के स्थानांतरण0
0
Report
Advertisement
