229316
Raebareli- सरकारी अस्पताल में जांच के नाम पर महिला से लिये 800 रु की रिश्वत
Raebareli, Uttar Pradesh:महिला जिला अस्पताल में प्रस्तुता से अस्पताल में तैनात रविकांत ने खून के सैंपल लेने के बाद मांगे 800 रुपए। कार्यवाही के नाम पर गोलमोल बात करती दिखी सीएमएस।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर नगर निगम चुनाव: मंडोर में समर्थकों नारों से तनाव, पुलिस ने हालात संभाले
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव के दौरान शुक्रवार शाम मंडोर क्षेत्र में मतदान समाप्ति से कुछ समय पहले कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने हो गए। समर्थकों के बीच नारेबाजी के चलते मौके पर तनाव का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। डीसीपी ईस्ट मनीष चौधरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और समर्थकों को वहां से हटाया। पुलिस ने सभी पक्षों के समर्थकों को अलग-अलग कर मौके से रवाना किया, ताकि किसी तरह का विवाद नहीं बढ़े। मतदान में कुछ समय शेष होने के कारण पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती। समय रहते पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सुचारू रखने का प्रयास किया गया। पुलिस की मौजूदगी के बाद मौके पर माहौल सामान्य हो गया।0
0
Report
जालौन: बच्चेदानी ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, अस्पताल पर सवाल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, महिला के पेशाब की नली में चोट की शिकायत, उरई के होप हॉस्पिटल में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने का मामला, परिजनों ने पेशाब की नली में चोट लगने की शिकायत करते हुए डॉक्टर फातिमा अंसारी और अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाए, गंभीर हालत में महिला का ग्वालियर में कराया गया इलाज, परिवार के मुताबिक, इलाज में अब तक करीब 2 लाख रुपये हो चुके हैं खर्च, पीड़िता ने डीएम से शिकायत कर डॉक्टर आदिल अंसारी और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग की, शिकायत के बाद CMO डॉ. एचएन प्रसाद ने एडिशनल CMO की जांच समिति गठित करने के दिए निर्देश, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के होप हॉस्पिटल का मामला।0
0
Report
चौरीचौरा अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही के आरोप
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान 46 वर्षीय महिला की मौत से हड़कंप मच गया। देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ठड़ेसरा सेखुई निवासी श्यामसुंदर राजभर की पत्नी मिन्ता देवी को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पेट में तेज दर्द हुआ था। परिजन उन्हें इलाज के लिए देवीपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी हालत और बिगड़ गई और महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल संचालक, डॉक्टर और अन्य कर्मचारी मौके से चले गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले भी यह अस्पताल एक मामले में सील हुआ था। बाद में नाम बदलकर दोबारा इसका संचालन शुरू किया गया। मिन्ता देवी पांच बच्चों की मां थीं। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चौरीचौरा सीओ कुंदन कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जांच के लिए रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी। सीएमओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही महिला की मौत की सही वजह और इलाज में लापरवाही के आरोपों की स्थिति साफ हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
गुनौर के नचनौरा प्राथमिक शाला के प्रधानाचार्य निलंबित, एक शिक्षक पर चली कार्रवाई
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले के गुनौर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला नचनौरा का एक वीडियो 2 सितंबर 2026 को वायरल हुआ था जिसमें वहां के शिक्षक ताश के पत्तों को खेलते नजर आ रहे थे इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद और खबरों के प्रकाशित होने के बाद 2 सितंबर को ही जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक मनीराम द्विवेदी और नीरज नामदेव को नोटिस जारी करवाया था । अब विकास खंड शिक्षा अधिकारी गुनौर के प्रतिवेदन पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिक शाला के प्रधानाध्यापक मनीराम द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया गया है। और दूसरे शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है । (नोटिस और निलंबन दोनों के पत्र शामिल है सर )0
0
Report
सतना में सिंधी कैंप गेट के सामने कार-बाइक टक्कर, तीन घायल, थाने में शिकायत
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंधी कैंप गेट के सामने कार और बाइक की भिड़ंत के बाद दो पक्षों में हिंसक विवाद हो गया। टक्कर से आक्रोशित बाइक सवार युवकों ने कार सवार लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। उपद्रवियों ने कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। करीब आधे घंटे तक सड़क पर चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और उपद्रव के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। इस खूनी झड़प में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
गाजीपुर में गांजे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा!, 10 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नसीरपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 पैकेट में कुल 10.092 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 90 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद दानिश और फैजान अहमद के रूप में हुई है, दोनों मोहम्मदाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने गांजे के साथ होंडा एसपी मोटरसाइकिल संख्या UP61 BL 9633 भी बरामद की है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 676/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नशे के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गांजा कारोबारियों में हड़कंप मचा है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।0
0
Report
Advertisement
ASAP ने DUSU चुनाव के लिए बदलाव का मैनिफेस्टो जारी किया; दृष्टिबाधित पंकज कुमार
Noida, Uttar Pradesh:"आप" छात्र विंग एसैप ने डुसु चुनाव के लिए "बदलाव का मैनिफेस्टो" जारी के कहा, "अब वादे नहीं, काम चाहिए" *- पहली बार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव लड़ने जा रही एसैप ने उतारे उमीदवार* *- एसैप ने एक दृष्टिबाधित दलित छात्र को सचिव पद पर मैदान में उतारा* *- सालों से छात्रों को सिर्फ खोखले वादे ही मिले, काम किसी ने नहीं किया- एसैप* *-छात्र पुरानी राजनीति के बजाय बदलाव, जवाबदेही और अपनी असली आवाज को चुनें - एसैप* आदाम आदमी पार्टी की छात्र इकाई एसैप ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डुसु) चुनावों के लिए अपना ‘बदलाव का मैनिफेस्टो’ लॉन्च किया। पहली बार डुसु का चुनाव लड़ने जा रही एसैप ने मैनिफेस्टो में छात्रों की शिक्षा, हॉस्टल, फीस, छात्र सुविधाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। एसैप ने एक दृष्टिबाधित दलित छात्र को सचिव पद पर मैदान में उतारा है। एसैप का कहना है कि अब सिर्फ खोखले वादे नहीं, बल्कि धरातल पर काम चाहिए। मैनिफेस्टो लॉन्च के दौरान एसैप ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में वर्षों से छात्र राजनीति के नाम पर वही पुराने वादे दोहराए जा रहे हैं। चुनाव आते हैं, घोषणाएं होती हैं और चुनाव खत्म होते ही छात्रों के मुद्दे पीछे छूट जाते हैं। अब छात्रों को वादों की नहीं, जवाबदेही और ठोस काम की जरूरत है। एसैप के प्रभारी धर्मेंद्र रावत ने कहा कि हम छात्र राजनीति को सिर्फ चुनाव और पोस्टर तक सीमित नहीं रखना चाहते। हम एक आम छात्र को नेतृत्व का मौका देना चाहते हैं—ऐसे छात्र को, जो खुद छात्रों के बीच रहा है और उनकी समस्याओं को करीब से समझता है।” एसैप ने अध्यक्ष पद के लिए अश्मित कुमार (गुर्जर) को अपना प्रेजीडेंशियल कंडीडेट घोषित किया है। संगठन ने कहा कि अश्मित कुमार छात्रों के मुद्दों को मजबूती से उठाने और विश्वविद्यालय में जवाबदेह छात्र राजनीति को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में हैं। इसी सोच का प्रतिनिधित्व एसैप के सचिव पद के उम्मीदवार पंकज कुमार करते हैं। पंकज कुमार दृष्टिबाधित छात्र हैं और दलित समाज से आते हैं। एसैप ने कहा कि पंकज का चुनाव लड़ना सिर्फ एक उम्मीदवार को मैदान में उतारना नहीं, बल्कि दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में उन आवाज़ों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश है, जिन्हें लंबे समय तक मुख्य धारा से दूर रखा गया है। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी ने ईशना गुप्ता ने कहा कि पंकज कुमार जैसे छात्र को नेतृत्व का अवसर देना हमारे लिए प्रतीकात्मक कदम नहीं है। यह उस राजनीति की शुरुआत है जिसमें आम छात्र, वंचित छात्र और हर वह युवा नेतृत्व कर सके जो अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाता रहा है।” एसैप ने छात्रों से अपील की कि वे आगामी डुसु चुनाव में पुरानी राजनीति और खोखले वादों के बजाय बदलाव, जवाबदेही और छात्रों की वास्तविक आवाज़ को चुनें। एसैप का संदेश स्पष्ट है कि डुसु में सिर्फ चेहरे बदलने की नहीं, बल्कि छात्र राजनीति की दिशा और कार्यशैली बदलने की जरूरत है।0
0
Report
पीलीभीत में बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चैन छीनी, आरोपी फरार
Pilibhit, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग पीलीभीत-बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से चैन छीनी, घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार, महिला बाजार से घर लौट रही थी। बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की कर रही तलाश, मौके पर पहुंचे सीओ अमरनाथ वर्मा ने बताया बदमाशों की लोकेशन मिल गई है जल्द बदमाश पकड़े जाएंगे। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोहानिया चौराहे के पास की घटना0
0
Report
अखिलेश यादव के सरकार बनाने के बयान पर बीजेपी ने कहा—मुंगेरी लाल के सपने जैसी हकीकत
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव का सरकार बनाने का बयान मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने जैसा है: पंकज चौधरी, यूपी बीजेपी अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
युवक ने अपनी बाइक को डिलीवरी ट्रक बना दिया
Noida, Uttar Pradesh:Bro really turned his bike into a delivery truck0
0
Report
ब्राज़ील की ज्वेल टारेंटुला: उत्तरपूर्वी ब्राज़ील के अटलांटिक जंगल से
Noida, Uttar Pradesh:The Brazilian Jewel Tarantula, from the Atlantic Forest in northeastern Brazil0
0
Report
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक: चुनावों पर गहन चर्चा के लिए महत्वपूर्ण बैठक
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने कहा, "यह बहुत ज़रूरी मीटिंग थी। आदरणीय नेशनल जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गनाइज़ेशन) बी.एल. संतोष जी और हमारे उत्तर प्रदेश इंचार्ज, आदरणीय विनोद तावड़े जी ने आने वाले चुनावों के बारे में डिटेल में बातचीत की...."0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी कार्यालय में प्रचंड बहुमत के लक्ष्य पर चर्चा की
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के राज्य मुख्यालय में एक संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी इस दौरान मौजूद रहे। लखनऊ, उत्तर प्रदेश। BJP कोर कमेटी की बैठक को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "तीसरी बार उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने को लेकर विस्तार से चिंतन और मंथन हुआ है... कई योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया है। कल तक बीएल संतोष जी का यहां प्रवास है तो बहुत सारी बैठकें अभी कल भी होंगी।" अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव जी बताने में कोई गलती कर रहे हैं। 100 दिन बाद समाजवादी पार्टी साइकिल पर बैठकर सैफई जाने वाली है..."0
0
Report
हैम्सटर आपकी सोच पढ़ लेता है, बिल्ली नहीं
Noida, Uttar Pradesh:The hamster knows what's on your mind. Billi doesn't.0
0
Report
गोलाघाट के हाथी से ट्रैक्टर टायर हटने पर राहत, जंगल में कचरे की सचेतना
Noida, Uttar Pradesh:The wild elephant in Assam’s Golaghat district is finally free from the heavy tractor tyre trapped around its neck. After hours of painstaking effort, the frontline team of the Assam Forest Department successfully removed it. What a relief, but the incident also spotlights how discarded waste and abandoned items in and around forest areas can turn deadly for wildlife0
0
Report
Advertisement
