icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229001
Om DwivediOm DwivediFollow26 Dec 2024, 09:24 am

Raebareli - रोडवेज चालक व परिचालकों को वर्दी में रहने के दिये गए आदेश,न माने तो होगी कार्रवाई

Raebareli, Uttar Pradesh:अगले वर्ष 2025 के जनवरी माह में संगम नगरी प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ 2025 को लेकर सरकार द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने मेंटेन रहने के लिये चालक व परिचालकों को वर्दी में रहने का निर्देश दिया है।यूपी परिवहन निगम द्वारा चालक परिचालकों की वर्दी के लिए उनके खाते में रुपए भी भेजे गए हैं ताकि वे वर्दी सिलवा करके बस यात्रा के दौरान दिखें। निर्देश का सख्ती से पालन हो इसके लिये निगम द्वारा बिना वर्दी के नजर आने वाले चालक परिचालकों के ऊपर कारवाई भी करने की तैयारी की गई है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फरीदाबाद के होटल में खर्चे के लिए गला घोंटकर महिला की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी स्थित एक होटल में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में हत्या की वजह खर्चे के लिए पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले महिला का हाथों से गला दबाया और फिर उसकी ही साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी होटल से फरार हो गया था। अपराध शाखा DLF ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बल्लभगढ़ के चावला कॉलोनी स्थित होटल में 31 अक्टूबर को आरोपी और महिला ने कमरा लिया था। दोनों सुबह करीब 10 बजे होटल पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे आरोपी खाना लेने जाने की बात कहकर होटल से बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। रात करीब साढ़े 9 बजे होटल के सफाई कर्मचारी ने कमरे में जाकर देखा तो महिला मृत अवस्था में पड़ी मिली। इसके बाद होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और हत्या का मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा DLF को सौंप दी। जाँच के दौरान पुलिस ने 2 नवंबर को आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और मृतका की पहचान करीब दो साल पहले हुई थी। दोनों सिकरी में एक ही बिल्डिंग में ऊपर-नीचे रहते थे। पुलिस के मुताबिक, होटल में महिला ने आरोपी से खर्चे के लिए पैसे मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पहले हाथों से महिला का गला दबाया और फिर उसकी साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इतना ही नहीं, होटल में कमरा लेने के दौरान उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने गांव के एक अन्य व्यक्ति शेखर कुमार की आईडी का इस्तेमाल किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई करेगी।
0
0
Report

ABVP की छात्र गर्जना: 10 हजार छात्र अराजकता के खिलाफ उतरे

New Delhi, Delhi:दिल्ली में ABVP ने अराजकता और संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की तैयारी कर ली है। संगठन जल्द ही 'छात्र गर्जना' कार्यक्रम के जरिए अपनी ताकत दिखाएगा। इसी को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP दिल्ली की ओर से प्रस्तावित 'छात्र गर्जना' कार्यक्रम का उद्देश्य देश में बढ़ती अराजकता और अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाना है। संगठन का कहना है कि देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाली गतिविधियों के खिलाफ छात्रों को एकजुट होना होगा। इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय स्थित प्रेरणा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें ABVP दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा, DUSU अध्यक्ष यश डबास और सचिव रिया छावड़ी ने मीडिया को संबोधित किया। DUSU पदाधिकारी ने बताया कि जगह-जगह विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अलग जनता को लेकर कल विश्वविद्यालय में करीब 10000 छात्र छात्राएं अराजकता के खिलाफ पैदल मार्च करेंगे ABVP की इस छात्र गर्जना के जरिए छात्रों के बीच लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा का संदेश पहुंचाने की तैयारी है। अब देखना होगा कि संगठन का यह अभियान दिल्ली में छात्र राजनीति को कितना प्रभावित करता है।
0
0
Report
Advertisement

आईटारसी के बस स्टैंड शिफ्टिंग पर व्यापारियों-बस संचालकों का बंद आंदोलन: यातायात प्रभावित

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के इटारसी में बस स्टैंड की शिफ्टिंग को लेकर विवाद अब सड़क पर उतर आया है। शहर के बीचोंबीच स्थित पुराने बस स्टैंड को करीब पांच किलोमीटर दूर पुरानी इटारसी में स्थानांतरित करने के फैसले ने व्यापारियों और बस संचालकों की नाराजगी बढ़ा दी है। प्रशासन के इस निर्णय के विरोध में आज व्यापारियों ने इटारसी बंद का ऐलान कर दिया। शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, दुकानें बंद रहीं और व्यापारियों ने जयस्तंभ चौक पर एकजुट होकर जमकर विरोध जताया। वहीं, बस संचालकों की हड़ताल के चलते पिछले पांच दिनों से बसों का संचालन ठप पड़ा है। इस दोहरे विरोध का सीधा असर आम यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त किराया और परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इटारसी में बस स्टैंड को लेकर छिड़ी जंग अब बड़े आंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है। व्यापारियों का कहना है कि शहर के मुख्य बाजार से बस स्टैंड हटने के कारण व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रशासन के फैसले से न सिर्फ दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। छात्र-छात्राओं, मजदूरों और ग्रामीणों को अब बाजार तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त ऑटो किराया चुकाना पड़ रहा है। व्यापारियों की मांग है कि नए बस स्टैंड के साथ पुराने बस स्टैंड को भी चालू रखा जाए। पुराने बस स्टैंड पर बसों को कम से कम पांच मिनट के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिले और बाजारों की रौनक भी बरकरार रहे। इसी मांग को लेकर आज व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और जयस्तंभ चौक पर एकत्रित होकर प्रशासन के फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद की। व्यापारियों ने साफ कहा कि त्योहारों के सीजन में बाजारों से बसों की आवाजाही हटने से कारोबार को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
0
0
Report
Advertisement

खड़गवां में धान उपार्जन केंद्र के स्थान को लेकर ग्राम सभा विवाद

Muju, Jeonbuk State:एंकर – एमसीबी जिले के खड़गवां तहसील क्षेत्र में धान उपार्जन केंद्र के स्थान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम कोचका के ग्रामीणों ने ग्राम सभा की फर्जी कार्यवाही तैयार कर धान खरीदी केंद्र का स्थान निर्धारित किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी अनुपस्थिति में ग्राम सभा का प्रस्ताव तैयार कर खसरा नंबर 422 की भूमि पर धान उपार्जन केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वीओ – ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए आवेदन के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को भी इस मामले में शिकायत की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम कोचका और गढ़इयापारा के निवासियों की सहमति के बिना ग्राम पंचायत सचिव द्वारा कुछ लोगों की मौजूदगी में ग्राम सभा का प्रस्ताव तैयार किया गया। ग्रामीणों ने इसे ग्रामवासियों के अधिकारों और पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6(क) का उल्लंघन बताया है।ग्रामीणों की मांग है कि धान उपार्जन केंद्र को ग्राम कोचका से हटाकर ग्राम देवाडांड के स्कूल ग्राउंड या किसी अन्य शासकीय भूमि पर स्थापित किया जाए। आवेदन में तीन दिनों के भीतर निराकरण नहीं होने पर तहसील कार्यालय का घेराव और सड़क पर चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी गई है।
0
0
Report

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान, कलेक्टर-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण

Karauli, Rajasthan:पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण जारी, जिले में मतदाताओं के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जिले करौली में हिण्डौन, श्रीमहावीरजी और शेरपुर-सूरौठ पंचायत समिति क्षेत्रों में पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य पदों के लिए मतदान चल रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा और कुल 253 मतदान केंद्र स्थापित हैं। इस चरण में 2 लाख 46 हजार 966 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 51 वार्डों के निर्वाचन क्षेत्र व 9 वार्डों के जिला परिषद के लिए मतदान हो रहा है। प्रशासन ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं; हर केंद्र पर पुलिस तैनात है और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था है। कुछ मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खराब होने के कारण मतदान प्रभावित होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग नगर निगम स्थापना शाखा से फाइल चोरी: सुरक्षा चूक पर सवाल

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग नगर निगम की स्थापना शाखा से महत्वपूर्ण शासकीय फाइलों के चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है इस घटना के बाद निगम मुख्यालय की आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता कटघरे में आ गई है सवाल उठ रहे हैं कि अति-संवेदनशील शाखा से रिकॉर्ड कैसे गायब हो गए और दफ्तर में आगंतुकों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी क्यों नहीं रखी गई दरअसल दुर्ग नगर निगम परिसर में सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और पर्याप्त निगरानी व्यवस्था के अभाव को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं महापौर ने भी मामले को लेकर प्रारंभिक जानकारी साझा की है अब देखना यह होगा कि इस बड़ी लापरवाही पर किसकी जवाबदेही तय होती है और जांच के बाद सुरक्षा खामियों को कब तक सुधारा जाता है.
0
0
Report

रामनिवास बाग में फूड वैन पार्क बनेगा, 6 हजार वर्गमीटर जगह पर 18-20 वैन

Jaipur, Rajasthan:नोटडाले गए विजुअल के फुल स्क्रीन कराई जा सकती है फुल स्क्रीन व फोनो जयपुर जयपुर के रामनिवास बाग में बनेगा फूड वैन पार्क रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग के पास बनेगा पार्क फुटबॉल ग्राउंड के पास जेडीए ने भूमि की चिन्हित करीब 6 हजार वर्गमीटर भूमि की चिन्हित यहां 18-20 फूड वैन में मिलेंगे विभिन्न स्ट्रीट फूड्स इसके अलावा यहां किड प्ले एरिया,ओपन एयर थिएटर, वेटिंग एरिया और वॉक वे भी निर्मित होंगे पार्किंग में वाहन खड़ा कर यहां पार्क ले सकेंगे मजा जेडीए ने इसके लिए निविदा की जारी चयनित फर्म की यहां फूड वैन पार्क करेगी विकसित कार्यादेश मिलने के 6 महीने में पार्क करेगी विकसित अपने खर्चे पर ही पार्क करेगी विकसित और आगामी तीन वर्ष इसका संचालन भी करेगी
0
0
Report

भाजपा की 2027 के लिए तैयारी तेज, हल्द्वानी में 60 पार का संकेत

Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR : उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी पर मंथन का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में हल्द्वानी पहुंचे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हल्द्वानी, कालाढूंगी और लालकुआं विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं और संभावित दावेदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और चुनावी समीकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई। खास बात यह रही कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की। वहीं बैठक के बाद मदन कौशिक ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में 'अबकी बार 60 पार' के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। VO-1 : तस्वीरें हल्द्वानी स्थित भाजपा कार्यालय की हैं, जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारों का जमावड़ा देखने को मिला। हल्द्वानी, कालाढूंगी और लालकुआं विधानसभा क्षेत्रों से 10 से अधिक संभावित दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सभी दावेदारों से एक-एक कर बातचीत की और उनका पक्ष जाना। बैठक में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और संभावित प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्षेत्रवार राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और चुनाव में जीत की संभावनाओं को लेकर मंथन किया गया। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का लक्ष्य स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी 'अबकी बार 60 पार' के नारे के साथ जनता के बीच जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर पार्टी जनता के बीच अपनी बात रखेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार के कामकाज के दम पर भाजपा एक बार फिर प्रदेश में मजबूत जनादेश हासिल करेगी। BYTE : मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार VO-2 : प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी मदन कौशिक ने पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चयन पार्टी की मजबूती और जीतने की संभावनाओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा। यानी टिकट की दौड़ में संगठन के प्रति समर्पण के साथ-साथ चुनाव जीतने की क्षमता भी अहम रहने वाली है। दूसरी ओर, बैठक में पहुंचे संभावित दावेदारों ने भी अपनी राजनीतिक सक्रियता और क्षेत्र में अपनी पकड़ को लेकर पार्टी नेतृत्व के सामने मजबूती से पक्ष रखा। BYTE : सुरेश भट्ट, नेता भाजपा BYTE : नवीन दुमका, पूर्व विधायक, लालकुआं BYTE : गजराज सिंह बिष्ट, मेयर, हल्द्वानी BYTE : जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, पूर्व मेयर, हल्द्वानी BYTE : रेनू अधिकारी, नेता भाजपा FVO : फिलहाल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हल्द्वानी में हुई इस बैठक ने भाजपा के भीतर टिकट की दावेदारी और चुनावी तैयार्यों को लेकर सरगर्मी बढ़ा दी है। तीन विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दावेदारों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया है कि टिकट की दौड़ अभी से तेज हो गई है। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। अब देखना होगा कि 'अबकी बार 60 पार' का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा किन चेहरों पर दांव लगाती है और चुनावी मैदान में किसे अपना उम्मीदवार बनाती है।
0
0
Report
Advertisement

शहीद TI दिलीपपुरी के नाम पर बरमंडल के स्कूल का नाम और प्रतिमा की मांग

Dhar, Madhya Pradesh:बरमंडल/धारदेवास जिले के खातेगांव में पदस्थ रहे शहीद TI दिलीपपुरी के पिता ओमप्रकाश पुरी ने सरकार से अपने बेटे की याद को चिरस्थायी बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने परिवार को नौकरी और मुआवजा दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि बरमंडल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम अमर शहीद दिलीपपुरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किया जाए। साथ ही उन्होंने मांग की कि स्कूल परिसर में बेटे की प्रतिमा भी लगाई जाए, ताकि उनकी याद परिवार, गांव और सभी लोगों के बीच बनी रहे। पिता ने बताया कि उनके बेटे ने बरमंडल हाई सेकेंडरी स्कूल में दो साल तक निशुल्क सेवा दी थी, बच्चों को दो परेड दो सालो तक निशुल्क पढ़ाया था , जिसके लिए स्कूल के प्रिंसिपल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया था। उनकी याद में स्कूल का नाम और प्रतिमा लगाने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top