229010
Raebareli: बाइक सवार को बचाने में रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ी, दो घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के चुरुवा पश्चिम गांव में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बस चालक ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, जिससे हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस मामने की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लोनी, गाजियाबाद: मुस्लिम युवकों ने हिंदू रक्षा दल के कर्मी से मारपीट का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी इलाके में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता पर मुस्लिम युवकों ने मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता का नाम पूछकर मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। मुस्लिम युवकों ने आरोप लगाया कि हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने उनके घर के ऊपर फायरिंग की है, लेकिन मुस्लिम युवकों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी। हिंदू रक्षा दल का आरोप है कि मुस्लिम युवक गलत आरोप लगा रहे हैं। हिंदू रक्षा दल ने देर रात लोनी थाने का घेराव किया और मुस्लिम युवकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की; जल्द गिरफ्तार करें। घटना के बाद मुस्लिम युवक परिवार समेत फरार है। हिंदू रक्षा दल ने कहा है कि अगर आज शाम तक मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो वह थाने के आगे हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।0
0
Report
कानपुर में आपसी रंजिश की हत्या, 2 आरोपी हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:KANPUR (UTTAR PRADESH): ANKIT KUMAR (ACP, BILHAUR) ON MURDER OVER MUTUAL RIVALRY कानपुर, उत्तर प्रदेश: आपसी रंजिश के कारण हुई हत्या पर ACP अंकित कुमार ने कहा, "यहां पर गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिस व्यक्ति को गोली लगी थी उसकी मृत्यु हो गई है। 2 परिवारों में रंजिश का मामला सामने आया है। तहरीर प्राप्त कर ली गई है। 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर का आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।"0
0
Report
दमोह में पति-पत्नी के विवाद के दौरान मामा-चाचा ने पति का कान काट दिया
Damoh, Madhya Pradesh:पति पत्नी का हो रहा था आपस में विवाद, पत्नी के मामा और चाचा में कर दी पति की धुनाई, काट लिया कान... एंकर/ एमपी के दमोह से एक बड़ी सनसनीखेज खबर है यहां पति पत्नी आपस में विवाद कर रहे थे बातचीत हो रही थी कि अचानक महिला के मामा और चाचा की एंट्री हुई और पूरी कहानी ही बदल गई, मामा चाचा ने आव देखा न ताव न बात को समझा और पति की धुनाई कर दी, बात मारपीट तक सीमित नहीं रही बल्कि युवक का कान भी काट लिया गया। दरअसल सागर के रहने वाले भगवत कुर्मी अपनी ससुराल दमोह की जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के राजनगर में अपनी पत्नी के पास आया था। पति पत्नी में कहासुनी हो रही थी और पत्नी उसके साथ जाना चाह रही थी जबकि भगवत् का कहना था कि वो मजदूरी करने दिल्ली जाएगा और पत्नी यही अपने मायके में रहे। दोनों के बीच विवाद हो रहा था और ये विवाद आम साधारण कहासुनी वाला था लेकिन अचानक यहां महिला के मामा चाचा आए और भगवत के साथ उन्होंने मारपीट की, इतना ही नहीं इन लोगों ने चाकू से उसका एक कान भी काट लिया। लहूलुहान हालत में पीड़ित जिला अस्पताल पहुंचा जहां उसके कान का इलाज किया गया वहीं पीड़ित पति पत्नी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश कर रही है। बाइट/ भगवत कुर्मी ( पीड़ित) बाइट/ पीड़ित भगवत की पत्नी) बाइट/ प्रियंका पटेल ( प्रभारी जबलपुर नाका चौकी दमोह)0
0
Report
Advertisement
टोंक में कांग्रेस से बगावत: वार्ड 17 से अशरफ गूंज निर्दलीय मैदान में
Tonk, Rajasthan:टोंक कांग्रेस से बगावत, वार्ड 17 से अशरफ गूंज ने निर्दलीय ठोकी ताल, मिल रहा अपार जनसमर्थन टोंक नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस से बगावत के बाद वार्ड नंबर 17 से पूर्व पार्षद अशरफ गूंज ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। अशरफ गूंज का दावा है कि उन्हें वार्डवासियों के साथ-साथ युवाओं का भी लगातार अपार समर्थन मिल रहा है। जी मीडिया से बातचीत में अशरफ गूंज ने कहा कि उनके दादा के समय से उनका परिवार लगातार कांग्रेस से चुनाव लड़ता आ रहा है और सभी चुनावों में जीत हासिल की है। इसके बावजूद इस बार कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया, जिसे उन्होंने अपने साथ नाइंसाफी बताया। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों ने उन्हें उम्मीद से ज्यादा समर्थन देते हुए दोबारा चुनाव मैदान में खड़ा किया है। अशरफ गूंज ने कहा कि वे आम जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए हमेशा तत्पर खड़े रहेंगे और जनता के हितों के लिए लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें युवाओं का भी अपार समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में छावनी क्षेत्र में अशरफ गूंज के समर्थन में एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में युवा और समर्थक पहुंचे। समर्थकों ने अशरफ गूंज को अपना आशीर्वाद देते हुए चुनाव में समर्थन का भरोसा दिलाया। सभा के बाद वार्ड नंबर 17 में निर्दलीय प्रत्याशी अशरफ गूंज के चुनावी अभियान को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है。0
0
Report
लोनी में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता से मारपीट, पुलिस कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी इलाके में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप मुस्लिम युवकों ने लगाया। मुस्लिम युवकों ने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का नाम पूछ कर उनके साथ मारपीट की, मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोप है कि हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने उनके घर के ऊपर फायरिंग की है, पर मुस्लिम युवकों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। हिंदू रक्षा दल का कहना है कि मुस्लिम युवक गलत आरोप लगा रहे हैं। हिंदू रक्षा दल ने देर रात लोनी थाने का घेराव किया और मांग की कि मुस्लिम युवकों के खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे, जल्द गिरफ्तार करे। घटना के बाद मुस्लिम युवक परिवार समेत फरार हैं। हिंदू रक्षा दल ने कहा है कि अगर आज शाम तक गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह थाने के आगे हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।0
0
Report
नेपाल के देविघाट में सेना के सहयोग से घरों से मलबा हटाने का काम
Noida, Uttar Pradesh:DEVIGHAT, NUWAKOT (NEPAL): PEOPLE CLEAR DEBRIS FROM HOMES, NEPAL ARMY JOINS CLEANING OPERATIONS IN DEVIGHAT0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच शुरू
New Delhi, Delhi:नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या दिल्ली के नरेला में एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नाहरी इलाके के एक चर्चित प्रॉपर्टी डीलर के रूप में होने की आशंका है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है.0
0
Report
बरेली में पुलिस मुठभेड़, गौवध का वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली कैंट थाना पुलिस ने गौवध के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, स्कूटी, मोबाइल फोन और पशु वध के उपकरण बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त को नकटिया नदी के पुल के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में प्लास्टिक के कट्टे में गौवंशीय अवशेष मिले थे। इस मामले में कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने 30 अगस्त को दो आरोपियों पैकर इल्मास वारसी खान और नन्हे बाबू उर्फ अतीक खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कैंट पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मामले में वांछित एक बदमाश कठपुला पुल से होकर गुजरने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद कृष्णा कॉलोनी की ओर से एक व्यक्ति स्कूटी पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने स्कूटी तेज कर दी।पुलिस ने पीछा किया तो कठपुला पुल के पास गड्ढे और फिसलन के कारण स्कूटी गिर गई। पुलिस के अनुसार, इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और मैदान की ओर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम छोटा उर्फ राशिद, निवासी पीलीभीत, हाल निवासी इज्जतनगर क्षेत्र बरेली, उम्र करीब 30 वर्ष बताया। पुलिस के मुताबिक वह गौवध के मामले में वांछित था।आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, तीन खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, मोबाइल फोन और पशु वध में इस्तेमाल होने वाले दो छुरे समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है।0
0
Report
समस्तीपुर में चार वर्षीय बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म की आशंका; पंकज साह की पिटाई
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में मां के साथ घर के दरवाजे पर सो रही चार साल की बच्ची का अपहरण ।दुष्कर्म की आशंका पर । आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा ,वीडियो वायरल जांच में जुटी पुलिस । एंकर: समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ घर के दरवाजे पर सो रही चार साल की बच्ची के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म की आशंका का मामला सामने आया है। घटना में गांव के ही पंकज साह का नाम सामने आने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई की और उसे सड़क पर घसीटा गया ।घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले में बच्ची की मां के बयान पर ताजपुर थाने में पंकज साह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी । लोगों के अनुसार, मोरवा प्रखंड के एक गांव की रहने वाली महिला रक्षाबंधन के मौके पर अपनी चार साल की बेटी के साथ मायके आई थी। वह दो दिन बाद ससुराल लौटने वाली थी। महिला अपनी बेटी के साथ घर के दरवाजे पर सोई हुई थी। इसी दौरान मध्य रात्रि में बच्ची को कथित तौर पर वहां से उठा लिया गया। महिला की नींद खुली तो बच्ची को वहां नहीं देखकर उसने अपने भाई को जगाया। इसके बाद परिवार के लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू की। आसपास तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो घटना की सूचना ताजपुर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश शुरू की।इसी दौरान गांव के लोगों ने बच्ची को एक सुनसान खेत के पास झाड़ियों की ओर से रोते हुए आते देखा। उसके शरीर पर चोट के निशान और खून के दाग होने की बात सामने आई। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने गाँव के ही पंकज साह पर घटना में शामिल होने का शक जताया बताया गया कि घटना के बाद से वह अपने घर से फरार था। ग्रामीणों के अनुसार, पंकज साह पूर्व में भी लोगों के घरों में घुसने जैसी हरकतें करता रहा है। जैसे ही ग्रामीणों ने पंकज साह को देखा तो उसकी जमकर पिटाई कर दी now पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।ग्रामीणों ने उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही इन बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट होगी। ताजपुर थानाधिक्षक मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को शुरुआत में बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने के बाद परिवार के लोगों ने बच्ची को गांव के ही एक सुनसान खेत से बरामद किया। इसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची की मां के बयान पर गांव के ही पंकज साह को नामजद आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था ।उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी ।इसी दौरान ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी के गांव के चौर क्षेत्र में झाड़ियों के बीच छिपे होने की आशंका है और ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर दी,पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज मामले की जांच में जुटी हुई है ।0
0
Report
Advertisement
कोंडिश जुआ-लत में घर से 138 ग्राम सोना चुराने वाले अतिश चौगुले को कोल्हापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया
Kolhapur, Maharashtra:गोव्यातील कॅसिनो आणि जुगाराच्या नादात स्वतःच्या घरातील दागिने चोरणाऱ्या तरुणाला कोल्हापूर पोलिसांनी अटक केली आहे. अतिश चौगुले असं हनुमंतवाडी येथे राहणाऱ्या चोरट्या तरुणाचे नाव आहे. या तरुणाने ऑक्टोबर 2025 ते जुलै 2026 या कालावधीत घरातील 138 ग्रॅम सोन्याच्या दागिन्यावर डल्ला मारल्याचं तपासात समोर आले आहे. त्यानंतर करवीर पोलिसांनी तपास करून घरातील तरुण अतिश चौगुले हाच घरातील दागिने चोरत असल्याचे निष्पन्न केले.0
0
Report
मंडीदीप में धारदार हथियार से हमला, युवक की मौत; पुलिस आरोपी की तलाश में
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले की उद्योग नगरी मंडीदीप के वार्ड नंबर-2 स्थित खिड़िया मोहल्ला में बुधवार रात विवाद के दौरान चार लोगों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खिड़िया मोहल्ला निवासी अंकित तोमर का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान चार लोगों ने अंकित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तलवार अंकित के गले में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान एक युवती भी घायल हुई है, जिसका सिविल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। गंभीर हालत में अंकित को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटनाक्रम की जांच शुरू करते हुए एक आरोपी को गिरफ्त मे लेते हुए बाकी की तलाश की जारी हमला किस विवाद को लेकर हुआ और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका क्या है, इसकी भी जांच की जा रही है।0
0
Report
बिहार में आज भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 3 सितंबर को तेज हवा
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में बारिश का दौर अभी जारी है और आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। उत्तर-पूर्वी बिहार के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बिहार में भी कई जगहों पर बारिश का अनुमान है। अररिया, कैमूर, गया, किशनगंज, रोहतास और सीवान में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर-पूर्वी बिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज राज्य में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।0
0
Report
Advertisement
15 घंटे में पुलिस ने कार लुटेरों को गिरफ्तार, कार बरामद
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित ग्वालियर रोड पेट्रोल पंप के सामने विवाद के बाद कार लूटकर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने 15 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई कार बरामद कर ली गई। उनका एक साथी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में जीपीएस डिवाइस लगी थी। लोकेशन की मदद से पुलिस ने पीछा करते हुए मध्य प्रदेश पहुंची और 15 घंटे के भीतर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रेमनगर के खाती बाबा निवासी मनीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसने ग्वालियर रोड पर हाजी पेट्रोल पंप से गाड़ी में तेल भरवाया और घर की ओर जाने लगा। तभी सामने से आ रही बिना नंबर की थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर थार गाड़ी में सवार 3 बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी और स्कॉर्पियो गाड़ी की चाबी छीनकर गाड़ी लूटकर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी। और गाड़ी में लगी जीपीएस डिवाइस के सहारे पीछा करके गाड़ी बरामद कर ली गई। इसके साथ ही ब्रजेंद्र यादव और प्रद्युम यादव को गिरफ्तार किया गया, तीसरा साथी राहुल यादव की तलाश में पुलिस जुटी है।0
0
Report
हथिनी कुंड बैराज से लापता जवान का शव बरामद, सेना ने पुष्टि कर दी
Yamuna Nagar, Haryana:हथिनी कुंड बैराज से लापता सेना के जवान का शव बरामद. बड़ी खबर: लापता जवान की तलाश खत्म, सहारनपुर में नदी से मिला शव. हथिनी कुंड बैराज हादसे में बड़ी अपडेट, लापता सैनिक का शव बरामद. बैराज से करीब 2 किलोमीटर दूर मिला जवान का शव, सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे. देर रात बरथा गांव के पास नदी मे मिला लापटा सैनिक का शव, सेना ने कब्जे में लिया शव. यमुनानगर ब्रेकिंग: हथिनी कुंड बैराज से लापता जवान का शव उत्तर प्रदेश में मिला हथिनी कुंड बैराज हादसा: लापता जवान की जिंदगी की तलाश खत्म, नदी से बरामद हुआ शव. बड़ी खबर: हथिनी कुंड बैराज से लापता सैनिक का शव सहारनपुर में मिला, सेना अधिकारी मौके पर पहुंचे.0
0
Report
LPG की बुकिंग में नए नियम से राहत, HPCL ने लॉन्च किया 10 किलो का पारदर्शी "नव्या" सिलेंडर
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण हाल के दिनों में रसोई गैस की किल्लत और बुकिंग को लेकर देशभर में उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। स्थिति सामान्य होने के बाद सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर समय-सीमा भी निर्धारित कर दी। शहरी उपभोक्ताओं को दोबारा सिलेंडर बुक करने के लिए 25 दिन, जबकि ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में बड़े परिवारों के लिए यह नियम परेशानी का कारण बन रहा है। उपभोक्ताओं की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के पहल पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सीतामढ़ी में 10 किलोग्राम क्षमता वाला ‘नव्या’ गैस सिलेंडर को लॉन्च किया है । ‘नव्या’ सिलेंडर की खासियत यह है कि यह पारंपरिक सिलेंडर से अलग है यह पारदर्शी है। इसकी मदद से उपभोक्ता सिलेंडर में बची गैस की मात्रा को बाहर से ही देख सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, सुरक्षा के लिहाज से इसे ब्लास्ट प्रूफ तकनीक से तैयार किया गया है। इस सिलेंडर की एक और खासियत इसकी त्वरित उपलब्धता है। उपभोक्ताओं के मुताबिक, बुकिंग के बाद इसे 90 मिनट के भीतर घर तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।सिलेंडर लेने के लिए कोई डेड लाइन नहीं है जब चाहे कोई भी उपभोक्ता इसे अपने वितरक से ले सकता है ।देखने में यह काफी खूबसूरत है और मॉडलर किचेन को ध्यान में रखकर इसको आकर्षक डिजाइन दिया गया है । कुल मिलाकर, रसोई गैस की बुकिंग को लेकर निर्धारित समय-सीमा के बीच ‘नव्या’ सिलेंडर बड़े परिवारों वाले अतिरिक्त गैस की जरूरत वाले उपभोक्ताओं के लिए एक वैकल्पिक सुविधा के रूप में सामने आया है। बाइट ..आकाश कुमार यादव ,अधिकारी HPCL0
0
Report
Advertisement
