229010
Raebareli - जिला अस्पताल के शौचालय में लगवाई गई आरओ मशीन
Raebareli, Uttar Pradesh:जिला अस्पताल के शौचालय में अब आरओ मशीन लगवाई गई है ,शुद्ध पानी पीने के लिए लगवाई गई आरओ मशीन चर्चा का विषय बन गई है.वार्ड नम्बर 2 व 3 में आरओ मशीन मेडिकल स्टॉफ़ को शुद्ध पानी पीने के लिए लगवाई गई लेकिन शौचालय में आरओ मशीन लगने से कौन ही अब इसका पानी पियेगा।मामला जिला अस्पताल का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश पर कुर्मी समाज के प्रति आक्रामक आरोप, राजभर की चढ़ी जुबान
Noida, Uttar Pradesh:Om Prakash Rajbhar अखिलेश यादव जी, आपको कुर्मी समाज से क्यों इतनी चिढ़ है भाई? जबसे आपकी पार्टी ने आजम खान को गृहमंत्री बनाने का ऐलान किया है, तब से आपके PDA यानी ‘पीट देगा अशफाक’ गैंग का जोश हाई हो गया है। अब आपके और आजम खान, दोनों के गुंडे बेअंदाज हो गए हैं। वे घेर-घेरकर प्रदेश भर के गैर-यादव पिछड़ों को सताना शुरू कर दिए हैं। खासकर उनकी रडार पर कुर्मी समाज के लोग हैं। लखनऊ जानकीपुरम वाले आपके अपने लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष का मामला पता है न? वही पूर्व पार्षद चांद सिद्दीकी का मामला... पूर्व प्रधान नब्बू, गुफरान और गुड्डू को लेकर भरत वर्मा पर गुंडई चमकाने स्कॉर्पियो से निकले थे। आपके एक इशारे पर वे इतने पागल हो गए कि वर्मा जी की जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। बाउंड्री पिलर तोड़ दिए, गाली-गलौज की और यहां तक कि हवाई फायरिंग तक कर डाली। लेकिन अखिलेश जी, आपके चाटुकार लोडर शायद आपके बहकावे में आकर जोश-जोश में यह भूल गए कि यूपी में किसकी सरकार है। अब खोजाई शुरू हो गई है। जल्द ही उल्टे करके सीधे कर दिए जाएंगे। लेकिन तब आप कुछ नहीं बोलेंगे। क्योंकि आपको तो लोगों का इस्तेमाल करना बखूबी आता है। अपने चाटुकारों को भड़काना, उनसे उल्टे-सीधे काम करवाना और फिर वे फंस जाएं तो उन्हें छोड़ देना- यही तो आपने आजम के साथ भी किया। सैफई सिंडिकेट ने न जाने कितने परिवार उजाड़े हैं। लेकिन ये बेचारे आपके लोडर भला क्या समझें आपकी सियासत। आंखों पर पर्दा डाले हैं बेचारे।0
0
Report
भूपेश बघेल ने भाजपा पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को लेकर तंज किया
Begun, Rajasthan:राष्ट्रगीत विवाद पर पूर्व CM भूपेश बघेल का बीजेपी पर तंज आजादी के पहले वंदे मातरम् गाने पर लोगों को गोली मारी जाती थी उस दौर में भाजपा के लोग अंग्रेजों की मुखबिरी और तलवे चाट रहे थे- भूपेश क्या भाजपा के लोगों ने कभी वंदे मातरम् गाया या आंदोलन में भाग लिया? कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशनों और कार्यक्रमों में वंदे मातरम् गाया गया बंकिम चंद्र चटर्जी ने लिखा, कांग्रेस ने इसे राष्ट्रगीत के रूप में स्वीकार किया- भूपेश वंदे मातरम् के लिए हमने लाठियां और गोलियां खाई हैं जनसंघ, BJP या RSS में वंदे मातरम् कब गाया गया, बताइए?0
0
Report
बलिया में घाघरा खतरा बिंदु पार: बाढ़ चेतावनी तेज
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में घाघरा नदी खतरा बिंदु पार कर गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक डीएसपी हेड तूर्तिपर में खतरा बिंदु 64.01 को क्रॉस करते हुए घाघरा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि बलिया में दूसरी बड़ी नदी गंगा अपने खतरा बिंदु 57.615 से लगभग 1 मीटर नीचे बह रही है। लगातार दोनों नदियों के जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के लोग दहशत में हैं। घाघरा में पहले ही कटान की वजह से कई गांव प्रभावित हो चुके हैं और दर्जनों रिहायसी मकान सहित कृषि योग्य भूमि नदी में समा चुके हैं।0
0
Report
Advertisement
झारखंड: बिरहोर बच्चों के लिए खुली हुई पोल, झोपड़ी स्कूल में पढ़ाई
Ansar Nagar, Jharkhand:झारखंड गठन के 25 साल: 'स्मार्ट क्लास' के दावों की खुली पोल, चतरा में घास-फूस की झोपड़ी में पढ़ाई करने को विवश हैं बिरहोर बच्चे। सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर! चतरा के अम्बर गांव में जानवरों वाला गंदा नाले का पानी पीने और उसी से बना मिड-डे मील खाने को मजबूर स्कूली बच्चे। गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे मासूम। लाचार परिजन भविष्य संवरने की आस में बच्चों को उसी झोपड़ी वाले स्कूल में भेजने को विवश। वहीं प्रधानाध्यापक ने कहा कि हमारे पास कोई भवन नहीं है। बच्चे झोपड़ी में बैठते हैं। अगर बेंच और बिल्डिंग होती तो ये बच्चे बारिश में भीगने से बचते और अच्छे से पढ़ पाते। नाले के पानी का इस्तेमाल हमारी मजबूरी है। सिस्टम की इस घोर लापरवाही की तस्वीरें जब ज़ी मीडिया संवाददाता ने चतरा की जिला शिक्षा पदाधिकारी से दिखाईं, तो उन्होंने मामले की गंभीरता को समझा और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। DEO का आश्वासन- मैं इस जानकारी के लिए आपको धन्यवाद देती हूं। मैं आज ही फाइल मंगवाकर संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में दूंगी। जल्द ही वहां स्कूल भवन निर्माण और पानी की व्यवस्था का प्रयास होगा। अब देखना यह है कि प्रशासन के इस भरोसे के बाद अम्बर गांव के इन बिरहोर बच्चों की तकदीर कब बदलती है। क्या झारखंड के इन असली हकदारों को कभी एक पक्की छत और पीने का साफ पानी नसीब होगा, या ये सिर्फ फाइलों में ही स्मार्ट बनते रहेंगे।0
0
Report
मुसलमान आतंकवादी नहीं, नफ़रत फैलाने वाले ही असली आतंकवादी: अरशद मदनी
Noida, Uttar Pradesh:मुसलमान नहीं, नफरत फैलाने वाले सांप्रदायिक लोग ही असली आतंकवादी -अरशद मदनी मुसलमान आतंकवादी नहीं हैं, बल्कि मुसलमानों को आतंकवादी कहने और नफ़रत फैलाने वाले फ़िरक़ावाराना (सांप्रदायिक) लोग ही असल आतंकवादी हैं। आज़ादी के 80वें जश्न के मौक़े पर दारूल उलूम देवबंद के इस प्रोग्राम में मैं यह साफ़ कर देना चाहता हूँ कि ये फ़िरक़ावाराना ताक़तें हमारे मुल्क के सेक्युलर किरदार को बदलना चाहती हैं, जिसे हम हरगिज़ कामयाब नहीं होने देंगे।0
0
Report
युवक की आत्महत्या: पुलिस दबाव का आरोप, गांव में तनाव, टेक्निकल सेल पर हमला
Darbhanga, Bihar:पुलिस के चोरी के मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान, परिजनों ने लगाया दबाव बनाने का आरोप, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर वार्ड-9 की घटना, युवक की मौत के बाद पहुंची टेक्निकल सेल की टीम पर ग्रामीणों का हमला; सर्विस पिस्टल छीनी, पुलिस ने बरामद किया दरभंगा:-बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर-9 में 22 वर्षीय युवक मोनू सहनी ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जागेश्वर सहनी के पुत्र मोनू सहनी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।परिजनों ने आरोप लगाया कि मोबाइल फोन को लेकर पुलिस की ओर से युवक पर दबाव बनाया गया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि, पुलिस ने परिजनों के आरोपों से अलग घटनाक्रम बताते हुए कहा कि टेक्निकल सेल की टीम मोबाइल के लोकेशन के आधार पर युवक के घर पहुंची थी और वहां से एक मोबाइल बरामद किया गया था।\n\nमृतक के पिता जागेश्वर सहनी ने बताया कि उनके बेटे ने करीब दो हजार रुपये में एक मोबाइल फोन खरीदा था। मोबाइल का लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस उनके घर पहुंची थी। पिता के अनुसार, पुलिस ने उनके बेटे से मोबाइल देने को कहा। मोनू ने वह मोबाइल पुलिस को दे दिया था।इसके बाद कथित तौर पर पुलिस की ओर से उससे और मोबाइल को लेकर पूछताछ की गई।\nजागेश्वर सहनी का आरोप है कि पुलिस ने उनके बेटे पर 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। परिजनों से जानकारी मिलने के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। उन्होंने कहा कि उनका बेटा इस बात को लेकर परेशान था कि इतने रुपये उसके पिता कहां से देंगे। इसी मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया।\n\nपरिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आज फिर पुलिस की टीम बाइक से उनके घर पहुंची थी। उनके अनुसार, एक बाइक पर दो लोग और दूसरी बाइक पर एक व्यक्ति था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में अलग घटनाक्रम बताया है।\n\nपुलिस के अनुसार मोबाइल लोकेशन से पहुंची थी टीम\nपुलिस सूत्रों ने बताया कि टेक्निकल सेल की टीम जांच के दौरान एक मोबाइल फोन के लोकेशन को ट्रैक करते हुए बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर वार्ड नंबर-9 पहुंची थी। टीम के सदस्य रविवार को युवक के घर गए थे। वहां से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, टेक्निकल सेल के अधिकारी ने मोनू से अन्य मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ की थी। यह घटना रविवार की थी।\n\nइसके अगले दिन सोमवार दोपहर बाद मोनू ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद शाम में परिजनों ने टेक्निकल सेल की टीम को फोन कर बताया कि कई और मोबाइल फोन मिला है और उसे आकर ले जाने को कहा।\n\nमोबाइल लेने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, सर्विस पिस्टल छीनी\nसदर एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि सूचना मिलने पर टेक्निकल सेल के एएसआई इंद्रदेव कुमार और सिपाही कुंदन कुमार मौके पर पहुंचे। वहां स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोनों पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों से उनकी सर्विस पिस्टल भी छीन ली।\n\nघटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना,लहेरियासराय थाना,बेंता थाना,एपीएम थाना और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सदर एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुँचने के बाद करीब एक घंटे तक लोगों के बीच फंसे दोनों पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला गया। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की गई है।\nपुलिस ने दोनों कर्मियों की बाइक बरामद कर ली है। वहीं, छीनी गई सर्विस पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। घायल दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।\n\nमृत युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया\nघटना के बाद बहादुरपुर थाना की पुलिस ने मृतक मोनू सहनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की और पुलिस की कार्रवाई तथा युवक की मौत के बीच क्या संबंध है, इसकी भी जांच की जा रही है।\n\nसदर एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट करने, सरकारी हथियार छीनने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।\n\nघटना के बाद खराजपुर में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एक तरफ युवक की मौत को लेकर परिजनों में आक्रोश है, वहीं दूसरी तरफ पुलिसकर्मियों पर हमले और सर्विस पिस्टल छीने जाने की घटना ने मामले को गंभीर बना दिया है। पुलिस दोनों घटनाओं को अलग-अलग बिंदुओं पर जांच रही है।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर के गर्ल्स हॉस्टल में युवक की तस्वीर वायरल, एबीवीपी और पुलिस पहुँची
Dungarpur, Rajasthan:वीर बाला काली बाई गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार रात उस समय हंगामा हो गया, जब हॉस्टल के अंदर खाट पर सोए एक युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सूचना मिलते ही एबीवीपी के कार्यकर्ता और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में कोई युवक नहीं मिला। लेकिन वायरल हो रही फोटो वाला खाट, एक बोतल वैसी ही दिखी। जिसके बाद फोटो हॉस्टल का ही होने की पुष्टि हो गई। हॉस्टल के पास ही झाड़ियों के बीच एक बिना नंबरी बाइक भी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। वही वार्डन ने हॉस्टल में ठहरे व्यक्ति को अपना पति बताया है। इधर इसके अलावा हॉस्टल में कई अन्य अनियमितता भी मिली।0
0
Report
नीमराणा NH-48 ट्रेलर हादसा: ड्राइवर समेत दो घायल, क्रेन से ट्रेलर हटाया गया
Jaipur, Rajasthan:नीमराणा थाना क्षेत्र में सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर कोलीला पुलिया के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रेलर का केबिन नीचे गिर गया, जबकि उसका पिछला हिस्सा ट्रॉली पुलिया के ऊपर हवा में झूलता रहा। हादसे के बाद ट्रेलर के केबिन में चालक और परिचालक फंस गए। मौके से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को केबिन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नीमराना थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटाने का काम किया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.0
0
Report
अलवर में 5 ई-बसों के संचालन से शुरू हुआ प्रधानमंत्री ई-बस सेवा
Alwar, Rajasthan:निकाय चुनाव से पहले विकास कार्यों के लोकार्पण की रफ्तार तेज, 5 ई-बसों का संचालन शुरू नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता कभी भी लागू हो सकती है। इससे पहले सरकार की ओर से शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रमों की रफ्तार बढ़ गई है। चुनाव से ठीक पहले विकास कार्यों के उद्घाटन और नई योजनाओं की शुरुआत को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। 16 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जिले में 620.80 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया था। इनमें 406.50 करोड़ रुपए के विकास कार्य अकेले अलवर शहर से जुड़े हैं। इसके अगले दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत अलवर शहर में 5 ई-बसों का संचालन शुरू किया गया। जिसे भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई ,इस कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से इ बसों के संचालन उद्घाटन किया । अलवर के लिए कुल 100 ई-बसें स्वीकृत हैं, जिन्हें 50-50 बसों के दो चरणों में संचालित किया जाना है। पहले चरण में 5 ई-बसें अलवर पहुंची हैं। इन बसों के संचालन के लिए बहाला में चार्जिंग स्टेशन तैयार किया गया है। शहर में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने ई-बस सेवा का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में किसी जनप्रतिनिधि के नहीं पहुंचने को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं होती रहीं। चुनाव से पहले लगातार हो रहे विकास कार्यों के उद्घाटन और नई योजनाओं की शुरुआत को विपक्षी दल चुनावी तैयारी से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं सरकार इसे विकास कार्यों की निरंतर प्रक्रिया बता रही है। ई-बस सेवा शुरू होने से शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद है। साथ ही पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलने के साथ शहरवासियों को आने वाले समय में बेहतर और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
बड़गांव में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार इनामी गोकश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
Saharanpur, Uttar Pradesh:बड़गांव में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी वांछित गोकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, रात मौरा-जड़ौदा पांडा मार्ग पर हसनपुर लोटनी रजवाहा पुल के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे और बाइक फिसलकर गिर गई। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में इंतजार उर्फ काका उर्फ इंसार निवासी सोनचिड़ा, थाना नागल, गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की। गिरफ्तार आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।0
0
Report
धारचूला-तवाघाट मार्ग पर वैली ब्रिज टूटने से सीमांत क्षेत्र में आवाजाही बंद
Dehradun, Uttarakhand:ब्रेकिंग धारचूला पिथौरागढ़ के सीमांत धारचूला क्षेत्र में BRO का वैली टूटा कुलागाड़ में मलबे और बोल्डरों की चपेट में आकर टूटा वैली ब्रिज, तीन घाटियों का संपर्क कटा धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलागाड़ के पास पहाड़ी से गिरे मलबे और भारी बोल्डरों की चपेट में आने से वैली ब्रिज टूट गया। पुल टूटने के बाद मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। इससे दारमा, व्यास और चौदास घाटी के साथ ही आसपास के गांवों का धारचूला तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से वैली ब्रिज इसकी चपेट में आ गया। मलबे और बोल्डरों के भारी दबाव के कारण पुल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। पुल टूटने के बाद दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई है। मार्ग बंद होने का सबसे अधिक असर सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों पर पड़ा है। दारमा, व्यास और चौदास घाटी के ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जरूरी सामान और अन्य आवश्यक सेवाओं की आवाजाही भी प्रभावित होने की आशंका है। इसी मार्ग से पूजा-पाठ के लिए गुंजी और कुटी जा रहे श्रद्धालु भी रास्ते में फंस गए हैं। मार्ग बंद होने के कारण श्रद्धालुओं की यात्रा प्रभावित हुई है और उन्हें पुल खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। वैली ब्रिज टूटने से सीमांत क्षेत्र में तैनात सेना और सुरक्षा बलों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में सड़क संपर्क बाधित होने से प्रशासन के सामने जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की चुनौती खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त वैली ब्रिज की जल्द मरम्मत कराने तथा आवाजाही सुचारु करने की मांग की है। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने की घटनाओं ने सीमांत क्षेत्र में लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। वैली ब्रिज टूटने के बाद दारमा, व्यास और चौदास घाटी फिलहाल धारचूला मुख्यालय से कट गई हैं। अब लोगों को मार्ग की बहाली और सुरक्षित आवाजाही शुरू होने का इंतजार है।0
0
Report
आगरा में ससुरालियों का हमला, आँखों में स्प्रे छिड़काने समेत गंभीर आरोप
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सिपाही को कुछ लोगों ने जमकर पीटा, ससुरालियों पर सिपाही को पीटने का आरोप, बीच सड़क पर सिपाही को जमकर पीटा, पत्नी से सिपाही का चल रहा है विवाद, सिपाही पर ससुरालियों ने लगाए कई गंभीर आरोप, आँखों पर स्प्रे छिड़काव का भी सिपाही पर लगा आरोप, GRP और फोर्ट चौकी पुलिस मौके पर, GRP पुलिस सिपाही से कर रही है पूछताछ, रकाबगंज थाना क्षेत्र के फोर्ट रेलवे स्टेशन का मामला।0
0
Report
Advertisement
नोहर में 394 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट मामला दर्ज
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नोहर में पुलिस की एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई, 394 ग्राम अवैध अफीम बरामद,साहवा तिराहा के पास स्कॉर्पियो सवार दो आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा निवासी भजनलाल और विजय कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार,तस्करी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भी की जब्त,भजनलाल के खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, डकैती व चोरी समेत 9 मामले दर्ज,विजय कुमार के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट, हत्या और डकैती समेत 2 आपराधिक मामले दर्ज,नोहर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की0
0
Report
भरूच के करसाड गाँव में पिंजरे में तेंदुआ पकड़ा गया; छोड़ने की तैयारी
Bharuch, Gujarat:ભાવણના વાલિયાના કરસાડ ગામના નવા પુલ પાસે મુકેલા પાંજરામાં દીપડી પુરાતા ગ્રામજનોએ રાહતનો શ્વાસ લીધો છેલ્લા એક અઠવાડિકાથી દીપડી દેખાતા ગ્રામજનો અને રાહદારીઓમાં ભયનો માહોલ હતો વન વિભાગને જાણ થતાં मारણ સાથે પાંજરું ગોઠવી દીપડીને પકડવા કાર્યવાહી હાથ ધરી હતી વન વિભાગના પાંજરામાં અંદાજે 3 વર્ષની દીપડી ઝડપાઈ દીપડીનું વજન આશરે 40થી 50 કિલો હોવાનું સામે આવ્યું વેટરનરી તપાસ બાદ દીપડીને યોગ્ય જંગલ વિસ્તનમાં મુક્ત કરવાની તજવીજ હાથ ધરાઈ.0
0
Report
भरूच मनुबर में 7 से अधिक चोर CCTV में कैद, पुलिस नाइट पेट्रोलिंग तेज
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ 브ેકિંગ ભરૂચના મનુબર ગામની આફરીન એપાર્ટમેન્ટમાં તસ્કરોનો আতંક, રાત્રે 8થી વધુ શખ્સો CCTVમાં કેદ મકાનમાં ચાલતી દુકાનને નિશાન બનાવી તસ્કરોએ પ્લાસ્ટિકનો ગલ્લો તોડી ₹40 હજારની Chesterા કરીયૉ આક્ષેપ ચડ્ડી-બુકાનીધારી શખ્સો હાથમાં ચપ્પલ લઈ સોસાયટીમાં આંટાફેરા કરતા CCTVમાં કેદ તસ્કરો ઘરોમાં ડોકિયું કરી ચોરીના પ્રયાસો કરતા હોવાના દૃશ્યો સામે આવતા સ્થાનિકોમાં ભયનો માહોલ એક નહીં બે નહીં પરંતુ 7થી વધુ શબ્દોની ટોળકી CCTVમાં કેદ થતા ચકચાર મનુબર સહિત પશ્ચિમ વિસ્તારની સોસાયટીઓમાં પોલીસનું નાઈટ પેટ્રોલિંગ વધારવામાં સ્થાનિકોની માંગ CCTV ફૂટેજ પોલીસને સોંપી તસ્કરોને ઝડપી પાડવા અને স্থানীয়ાની સુરક્ષા સુનિશ્ચિત કરવા માંગ કરાય0
0
Report
Advertisement
