icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229405
Mahesh kumarMahesh kumarFollow11 Mar 2025, 12:20 pm

Raebareli: चुनाव की तैयारी में जुटा रालोद, बूथ स्तर तक मजबूत होगा संगठन - रामाशीष राय

Raebareli, Uttar Pradesh:

रायबरेली में रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए राष्ट्रीय लोकदल संगठनात्मक समीक्षा कर रहा है। पार्टी को जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति बनाई जा रही है। चाहे विधानसभा चुनाव हों या पंचायत व स्थानीय निकाय चुनाव, रालोद अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को प्रधानमंत्री ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार और शिक्षा राज्यमंत्री का दायित्व दिया गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

15 साल पुराने हत्याकांड में अदालत ने दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास सुनाई

AMALI MUKTAJust now
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में 15 साल पुराने हत्या के मामले में अदालत ने दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों अभियुक्तों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है。 23 अप्रैल 2011 मंझनपुर थाना क्षेत्र के कादिराबाद गाँव के पास हत्या की वारदात सामने आई थी। मृतक की पत्नी सरोज देवी ने आरोप लगाया था कि बिजली पावर हाउस के सामान में गड़बड़ी करने से मना करने पर उनके पति की हत्या कर दी गई。 पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों चिरंगू उर्फ मनीष जायसवाल और सुरेश पासी को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद होने की बात पुलिस ने कही थी。 मामले की विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। गवाहों के बयान और पत्रावली के अवलोकन के बाद मामला सही पाया गया। और अब करीब 15 साल बाद अदालत ने दोनों अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है。
0
0
Report
Advertisement

स्वाइन फ्लू को लेकर शाजापुर जिला अस्पताल में अलर्ट, विशेष वार्ड तैयार

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार किया गया है। अस्पताल भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित कक्ष क्रमांक 50 में बनाए गए इस वार्ड में चार पलंग की व्यवस्था की गई है। दरअसल, शाजापुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर उमेश गौतम की पत्नी श्रीमती कमलेश गौतम की गुरुवार को इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें शाजापुर से इंदौर रेफर किया गया था, जहां वे एक सप्ताह से अधिक समय से उपचार के लिए भर्ती थीं। शुक्रवार को शाजापुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि, इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कमलेश गौतम को स्वाइन फ्लू होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन उन्हें स्वाइन फ्लू के लक्षण होने की बात जरूर कही गई ! इधर, जिला अस्पताल प्रबंधन ने स्वाइन फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर दीपक पाटीदार ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और उनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है。 शुक्रवार को भी स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण वाले एक मरीज का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जिला अस्पताल में विशेष वार्ड के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से निपटा जा सके।
0
0
Report

कन्हा टाइगर रिजर्व में वन शहीद दिवस श्रद्धांजलि, शहीद कर्मियों के परिजनों का सम्मान

Mandla, Madhya Pradesh:1109ZMP_MANDLA_SHAHEED_R मण्डला — कान्हा में वन शहीदों को नमन एंकर - मण्डला के विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व में वन शहीद दिवस मनाया गया... जंगल और वन्यजीवों की हिफाजत करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वनकर्मियों और अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शहीद वनकर्मियों के परिजनों का सम्मान भी किया गया। वीओ - कान्हा टाइगर रिजर्व में आयोजित वन शहीद दिवस पर उन वीर वनकर्मियों और अधिकारियों को याद किया गया, जिन्होंने जंगल, वन और वन्यजीवों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया गया। साथ ही शहीद वनकर्मियों के परिजनों का सम्मान कर उनके त्याग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। वीओ - वन और वन्यजीवों की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों का दायित्व बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। विषम परिस्थितियों और जोखिम के बीच ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए वनकर्मियों की वीरता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। Bharat सरकार के निर्देश पर वर्ष 2013 से वन शहीद दिवस मनाया जा रहा है। कान्हा में आयोजित कार्यक्रम ने एक बार फिर जंगल और वन्यजीवों की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों की स्मृति को जीवंत कर दिया। बाईट - पीके वर्मा - सहायक संचालक - कान्हा टाइगर रिजर्व ।
0
0
Report

मुरैना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 400 मोबाइल बरामद, कीमत लगभग 95 लाख

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी-गुम हुए करीब 400 मोबाइल बरामद, मुरैना। जिले में मोबाइल चोरी और गुम होने की शिकायतों पर मुरैना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से गायब करीब 400 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 95 लाख रुपए बताई जा रही है。 पुलिस द्वारा तकनीकी माध्यमों और लगातार किए गए प्रयासों के जरिए इन मोबाइल फोन को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया। इसके बाद जिन लोगों के मोबाइल चोरी या गुम हुए थे, उनकी पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस करने की कार्रवाई की गई。 मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के मामलों में लोगों को बड़ी राहत मिली है
0
0
Report
Advertisement

कोटा वार्ड 96 में फर्जी मतदान का आरोप, मतदाता ने जांच की मांग की

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव के दौरान फर्जी मतदान और वोट चोरी के आरोप सामने आ रहे हैं। वार्ड नंबर 96 की निवासी मोहिनी बाई ने आरोप लगाया है कि जब वह अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि उनके नाम का वोट पहले ही डाला जा चुका है। मोहिनी बाई का आरोप है कि उनकी जगह किसी अन्य व्यक्ति ने उनके नाम से फर्जी मतदान किया है। उन्होंने इसे वोट चोरी का मामला बताते हुए जांच की मांग की है। मोहिनी बाई की उम्र 42 वर्ष बताई जा रही है। उनका मतदान केंद्र 109, अल्बर्ट आइंस्टीन स्कूल, इंदिरा विहार, कोटा है और वह वार्ड संख्या 96, भाग संख्या 1 की मतदाता हैं। फिलहाल यह आरोप मतदाता द्वारा लगाए गए हैं। मामले की जांच और अधिकारियों की पुष्टि के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。
0
0
Report

दलदल भरे रास्ते में मतदान: महिलाएं बाधाओं से वोट की शक्ति दिखातीं

Kota, Rajasthan:दलदल पार कर वोट डालने की मजबूरी, बदहाली पर प्रशासनिक अनदेखी से नाराज दिखीं महिलाएं वार्ड 4 रानपुर के गुर्जर मोहल्ले में रास्तों पर भरा कीचड़; एक हाथ में चप्पल और दूसरे में वोटर आईडी थामकर केंद्र पहुंचीं मतदाता ​मंडाना/कोटा। आजादी के 79 साल बाद भी लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व पर विकास के दावों की धज्जियां उड़ाती एक तस्वीर सामने आई है। कोटा नगर निगम (दक्षिण) के वार्ड नंबर 4 रानपुर में मतदान के दिन महिलाओं को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। गुर्जर मोहल्ले के मुख्य रास्ते पर जमा पानी और दलदल के कारण मतदान केंद्र तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया। आलम यह था कि कई महिलाएं एक हाथ में अपनी चप्पल और दूसरे हाथ में वोटर कार्ड लेकर कीचड़ से गुजरती नजर आईं। ​स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस आम रास्ते की खस्ताहाली को लेकर पूर्व भाजपा पार्षद रतनी बाई और लाडपुरा विधायक कल्पना देवी को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन धरातल पर कोई सुधार नहीं हुआ। ​इसके बावजूद लोकतंत्र के प्रति महिलाओं का जज्बा कम नहीं हुआ। कीचड़ भरे रास्ते को पार कर मतदान केंद्र पहुंचीं महिलाओं ने कहा कि वोट डालना उनका संवैधानिक हक है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही ने राह मुश्किल बना दी है। गुस्साए ग्रामीणों ने मांग की है कि मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देकर इस रास्ते को तुरंत साफ और सुचारु किया जाए। बाइट स्थानीय महिलाएं 3
0
0
Report

चौमूं में वकीलों का थाने मोड़ पर जाम, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं में वकीलों ने थाना मोड़ पर लगाया जाम पुलिस थाने के बाहर वकीलों ने लगाया जाम अनंतपुरा गांव में वकील से हुई मारपीट का विरोध पुलिस ने 6 बजे तक आरोपी गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन ACP कृष्णराज जांगि़ड़ SHO गुर भूपेंद्र सिंह ने दिया आश्वासन एंकर-चौमूं में वकील से मारपीट के विरोध में अधिवक्ताओं ने थाना मोड़ पर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में वकील पुलिस थाने के बाहर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। मामला अनंतपुरा गांव का है, जहां एक वकील के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। जाम के कारण थाना मोड़ पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और वकीलों से समझाइश की। ACP कृष्णराज जांगिड़ और SHO गुर भूपेंद्र सिंह ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि शाम 6 बजे तक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद वकीलों ने जाम हटाने पर सहमति जताई। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन के हनुमान मंदिर: प्रतिमा हटाने का दावा भ्रामक, पुजारी की सहमति पर सर्वे

Ujjain, Madhya Pradesh:एलेन गर्ग ने कहा- जेसीबी, क्रेन या मशीन से प्रतिमा हटाने का कोई प्रयास नहीं हुआ; पुजारी की सहमति के बाद होगा वैज्ञानिक सर्वे सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई, संत समाज और श्रद्धालुओं से संवाद कर सहमति से समाधान निकालने की कोशिश उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रशासन ने अपना पक्ष साफ किया है। मंदिर परिसर में मौजूद उज्जैन एसडीएम एलेन गर्ग ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रतिमा को हटाने के लिए जेसीबी, क्रेन और मशीनों के इस्तेमाल की जो खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह भ्रामक हैं। प्रशासन ने प्रतिमा को हटाने के लिए ऐसा कोई प्रयास नहीं किया है। एसडीएम ने बताया कि मंदिर के पुजारी महेश बैरागी से प्रशासन की लगातार बातचीत चल रही है। पुजारी की प्रमुख मांग थी कि प्रतिमा का वैज्ञानिक परीक्षण कराया जाए और विशेषज्ञों की राय लेने के बाद ही आगे कोई कदम उठाया जाए। प्रशासन ने इस मांग का सम्मान किया है। एलेन गर्ग ने कहा कि प्रशासन विशेषज्ञों के साथ-साथ पुजारी, श्रद्धालुओं और संत समाज के संपर्क में है। सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुजारी की सहमति के बाद ही आएगी वैज्ञानिक टीम एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक IIT इंदौर या किसी अन्य टीम द्वारा यहां वैज्ञानिक सर्वे नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जब पुजारी महेश बैरागी अपनी सहमति देंगे, उसके बाद विशेषज्ञ टीम को बुलाकर वैज्ञानिक सर्वे कराया जाएगा। सर्वे कब होगा, इस सवाल पर एसडीएम ने कहा कि यह पुजारी, संत समाज और श्रद्धालुओं की सहमति पर निर्भर करेगा। जब सभी इस पर सहमत होंगे, तब वैज्ञानिक सर्वे कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई प्रशासन के मुताबिक वैज्ञानिक सर्वे के बाद विशेषज्ञों की रिपोर्ट सामने आएगी और उसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सभी पक्षों के साथ संवाद कायम रखते हुए उनकी सहमति और विश्वास के साथ इस पूरे मामले का समाधान निकाले जाएं।
0
0
Report

जिले में मूसलाधार बारिश ने किसानों और गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी

Kondagaon, Chhattisgarh:लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिले में मौसम ने करवट ली है। दोपहर से जिले के कई इलाकों में रुक-रुककर मूसलाधार बारिश हो रही है। अचानक हुई बारिश से जहां किसानों की चिंता कुछ कम हुई है, वहीं भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को भी राहत मिली है। दरअसल, पिछले लंबे समय से जिले में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी। खेतों में खड़ी फसलों को बारिश की जरूरत थी और बारिश के अभाव में फसलों पर संकट गहराने लगा था। ऐसे में आज दोपहर से शुरू हुई बारिश किसानों के लिए राहत की खबर लेकर आई है। रुक-रुककर हो रही बारिश से खेतों में पानी पहुंच रहा है और सूखने की कगार पर पहुंच रही फसलों को नई जिंदगी मिलने की उम्मीद जगी है। बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर भी राहत और खुशी देखने को मिल रही है। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी मौसम मेहरबान रहा तो फसलों की स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। वहीं, बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम सुहाना होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहता है या नहीं।
0
0
Report

जेडीयू के नाम बदलाव: जनता दल नीतीश प्रस्ताव पर जमा खान का समर्थन

Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल जेडीयू का नाम बद्दलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने के प्रस्ताव का समर्थन जमा खान ने कहा— नीतीश कुमार का कद बड़ा, विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का नाम बद्दलकर 'जनता दल (नीतीश)' करने की चर्चा के बीच बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने इस प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन किया है। जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताते हुए जमा खान ने कहा कि वे इस फैसले के साथ हर तरह से मजबूती से खड़े हैं। एक साक्षात्कार के दौरान जब उनसे जेडीयू का नाम बदलने और मंत्री श्रवण कुमार द्वारा इसके समर्थन किए जाने पर सवाल पूछा गया, तो जमा खान ने कहा— "हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जी ने जो प्रस्ताव रखा है, हम उसका पूर्ण समर्थन करते हैं। हम अपने नेता को दिलो-दिमाग से मानते हैं। नीतीश कुमार जी ने बिहार के सम्मान को पूरे देश और दुनिया में बढ़ाने का अभूतपूर्व काम किया है। उनके जैसे नेता के लिए हम जो भी काम करें, वह कम ही पड़ेगा।" वहीं, राजद (RJD) और विपक्षी दलों द्वारा 'जनता दल का अस्तित्व समाप्त होने' के दावों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षियों का काम केवल विरोध करना है। वे कभी सरकार या मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की तारीफ नहीं कर सकते। जमा खान ने तंज कसते हुए कहा— "अगर हम सोने की ईंटें भी लगवा देंगे, तब भी विरोधी अच्छा नहीं कहेंगे। जनता सब जानती है और हम अपने नेता के काम और विचारों के साथ पूरी निष्ठा से खड़े हैं। वन टू वन-मंत्री जमा खान
0
0
Report
Advertisement

महाने नदी पार करने के लिए मोगलचक स्कूल के बच्चों को रस्सा-पीपा से खतरा

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के एकडंगा पंचायत स्थित मोगलचक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को स्कूल जाने के लिए रस्सी के सहारे लोहे के पीपा पर नदी पार करना पड़ता है। मोगलचक प्राथमिक विद्यालय के पास महाने नदी है, जो हर साल बाढ़ में उफान पर रहती है। आजादनगर दलितों की बस्ती से कई बच्चे महाने नदी पार कर स्कूल में पढ़ने आते हैं। बच्चे घर से समय पर स्कूल के लिए निकलते हैं, लेकिन महाने नदी पार करने में रोज देर हो जाती है। कभी लोहे का पीपा नदी के दूसरी तरह लगा होता है, तब उन्हें काफी देर तक पीपा के इस तरफ आने का इंतजार करना पड़ता है। फिर बच्चे रस्सी खींचकर लोहे के पीपा से महाने नदी पार कर स्कूल जाते हैं। कई बार बच्चे लोहे का पीपा नदी में अनबैलेंस होने पर धारा में गिर भी चुके हैं। बच्चों को रोज जान जोख़िम में डालकर रस्सी के सहारे नदी पार करना पड़ता है। कई बच्चे नदी पार करने में जोखिम के कारण स्कूल जाना छोड़ देते हैं। रस्सी खींचकर नदी पार करने से कई बच्चों के हाथ घायल भी हो जाते हैं। अब तो स्कूल की छात्राएं भी सरकार से महाने नदी पर पुल की मांग कर रही हैं। बाइट नदी पार करते छात्र स्थानीय ग्रामीण आदर्श आनंद, प्रभारी, प्राथमिक विद्यालय, मोगलचक पीटीसी
0
0
Report

अयोध्या में बाढ़ से बचाव उपायों से राहत, कैंप-शेल्टर और राहत किट जारी

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश | डिविजनल कमिश्नर राजेश कुमार कहते हैं, "अयोध्या में बाढ़ से बचाव के पिछले उपायों से इस बार जिले को काफी राहत मिली है। नदी के किनारे कटाव और गांवों के डूबने जैसी घटनाओं में कमी आई है... हालांकि पानी का लेवल खतरे के निशान से ऊपर चला गया है, लेकिन तीन तहसीलों के कुछ खास गांव प्रमुख रूप से प्रभावित हैं; वहां कैंप और शेल्टर बनाए गए हैं, और जानवरों के लिए भी व्यवस्था की गई है... हर कोई अलर्ट है और स्थिति पर नज़र रख रहा है। प्रभावित परिवारों को राहत किट बांटी गई हैं; लगभग 7,500 किट दी गई हैं। हमारे पास सभी ज़रूरी इंतजाम हैं और अगर आगे कोई ज़रूरत पड़ी तो हम तैयार हैं। फसल के नुकसान के बारे में, एक सर्वे किया जाएगा, और नतीजों के आधार पर सही कार्रवाई की जाएगी।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top