229001
Raebareli - 26 दिसंबर से सिपाही पद की भर्ती परीक्षा शुरू होगी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली, सिपाही पद की भर्ती में पास हुए अभ्यर्थियों के अब कसौटी पर खरा उतरने की बारी आ गई है. अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षा (फिजिकल एग्जाम) 26 दिसंबर से होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान के जंगलों में बाघ-तेंदुआ गायब, सवाल तेज—क्या है वजह?
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के जंगल सवालों में घिरे; सरिस्का से बाघ गायब, जयपुर से तेंदुआ लापता जयपुर-राजस्थान के जंगलों से तेंदुए और बाघ लगातार गायब हो रहे हैं. सरिस्का से रणथभौर टाइगर रिजर्व तक यही सवाल बना हुआ है. इधर जयपुर में तेंदुए लापता है. अब जंगलात वाले महकमे में लापता होने वाली खबरों के बीच हलचल तेज है. बड़े सवाल ये है कि आखिरकार जंगल से अचानक बाघ और तेंदुए गायब कहां हो रहे हैं...? राजस्थान के जंगल सवालों से घिरे- राजस्थान के जंगल इन दिनों सवालों के घिरे है. क्योंकि जंगल का राजा गायब है. देश के सबसे चर्चित टाइगर रिजर्व रणथभौर से लेकर सरिस्का तक के जंगल सवालों के घिरे है. अब तो जयपुर का जंगल भी इन सवालों से अछूता नहीं रहा है. सरिस्का टाइगर रिजर्व से एसटी-15 और एसटी-27 के शावक पिछले एक महीने से गायब हैं. इनकी तलाश के लिए अतिरिक्त टीमें लगा रखी है. कैमरा ट्रैप, गश्त और संकेतों के आधार पर दोनों की मौजूदगी तलाश रहे हैं. सरिस्का में प्रत्येक बाघ की वन-टू-वन निगरानी की व्यवस्था है. आने वाले दिनों में कैमरा ट्रैप की तस्वीरों और टीमों की रिपोर्ट से दोनों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है. पिछले एक महीने से दोनों ही बाघ कैमरा ट्रैप में दिखाई नहीं दिए. पिछले साल रणथभौर से 25 बाघों के लापता होने की रिपोर्ट सामने आई थी. राणा के बाद दूसरे तेंदुओं पर भी सस्पेंस- सूत्रों के माने तो राणा के साथ साथ अब दूसरे कई तेंदुओं पर भी सस्पेंस बना हुआ है. क्योंकि सूत्र बताते हैं कि कई दूसरे तेंदुए भी झालाना के जंगलों में दिखाई नहीं दे रहे हैं. ऐसे में दूसरे तेंदुए के लापता होने का भी अंदेशा है. इस लिए अब जयपुर के जंगलों में तेंदुए को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. वहीं पिछले 18 दिनों से देश के चर्चित तेंदुए में से एक राणा का भी कोई सुराग नहीं मिला है. रोजाना एसीएफ के साथ साथ रेंजर अपनी टीमों के साथ जंगलों में तलाश कर रहे हैं. जंगल के अलावा बाहर भी तलाश किया जा रहा है. मॉनिटरिंग सवालों में घिरी- वन विभाग की मॉनिटरिंग पूरी तरह से सवालों में घिर गई है. कैमरा ट्रैप के जरिए मॉनिटर किया जा रहा है, फिर भी तेंदुए और बाघ कैसे गायब हो? क्या अधिकारी फील्ड में नहीं उतर रहे? अभी मरुधरा के जंगलों में कई सवाल हैं, जो वन महकमे को कटघरे में खड़ा कर रहा है.0
0
Report
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने विद्युत कर्मचारियों को धमकी दी, वीडियो वायरल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर से कांग्रेस विधायक विपिन जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान वे विद्युत विभाग के कर्मचारियों को डांट लगाते हुए नजर आए वह आरोप लगाते रहे की बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा उनके पत्र का जवाब नहीं दिया जा रहा उन्होंने कर्मचारियों को हड़काते हुए कहा की हल्के में मत लेना मैं विधायक हूं सभी को कमरे में बंद कर दूंगा यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जी मीडिया वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है0
0
Report
बीकानेर नगर निगम में पार्षदों का सफाई व्यवस्था पर विरोध जारी
Bikaner, Rajasthan:शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों का विरोध जारी नगर निगम आयुक्त के कमरे में जमीन पर बैठकर जताई नाराजगी सफाई व्यवस्था को लेकर तीसरी बार निगम पहुंचा पार्षदों का विरोध कांग्रेस पार्षद जावेद पड़िहार, विकास तंवर और मनीष जोशी ने उठाए सवाल पार्षदों की नाराजगी दूर करने में जुटे आयुक्त, समझाइश का दौर जारी नगर निगम में विरोध के बीच शहर की सफाई व्यवस्था का मुद्दा फिर गरमाया बीकानेर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम में पार्षदों का विरोध लगातार जारी है सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर पार्षद एक बार फिर निगम कार्यालय पहुंचे और इस बार आयुक्त के कमरे में जमीन पर बैठकर अपनी नाराजगी जाहिर की। लंबे अंतराल में यह तीसरी बार है जब शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों का विरोध नगर निगम तक पहुंचा है प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्षद जावेद पड़िहार, कांग्रेस नेता विकास तंवर और मनीष जोशी सहित कई पार्षद मौजूद रहे।पार्षदों ने शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और निगम प्रशासन से समस्याओं का समाधान करने की मांग की उनका कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था आमजन से जुड़ा अहम मुद्दा है और इसमें सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए वहीं नगर निगम आयुक्त पार्षदों की नाराजगी दूर करने और उन्हें समझाने का प्रयास करते नजर आए लगातार हो रहे विरोध के बीच सफाई व्यवस्था का मुद्दा एक बार फिर निगम में गरमा गया।0
0
Report
Advertisement
अग्रसेन जयंती शोभायात्रा से समाज में एकता और समृद्धि का संदेश
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी: अग्रवाल समाज द्वारा अपने पुरोधा महाराजा अग्रसेन की 5180 वीं जयंती के अवसर पर दिव्य-भव्य आयोजन किया गया। 7 अक्टूबर से शुरू हुए पांच दिवसीय आयोजनों में अलग-अलग कार्यक्रम हुए। वहीं अंतिम दिन महाराजा अग्रसेन की शहर में दिव्य भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा जब शहर के मुख्य मार्गो से निकली तो जगह-जगह पर अग्रबंधुओ ने महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी लक्ष्मी मां की दर्शन किए और समाज के लिए यथायोग दान किया गया। इस दौरान शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठन और स्वयं से भी संस्थाओं द्वारा स्वागत हुआ। विभिन्न रास्तों से होते हुए जब शोभायात्रा शहर की अग्रवाल धर्मशाला में पहुंची तो महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना के साथ आरती हुई। इसके बाद समाज की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल,बाड़ी अध्यक्ष दिनेश गर्ग,विष्णु सिंघल,पालिका चेयरमैन मुकेश सिंघल,अग्रसेन कथा वाचक कमलेश देवी,समाज की महिला जिलाध्यक्ष सरोज मंगल,डॉ एसडी मंगल,सुनील गर्ग,एक्सईएन बीएल गुप्ता,टीसी गोयल के आतिथ्य में समाज से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा हुई। चेयरमैन मुकेश सिंघल ने कहा की महाभारत क्यों हुआ यह सभी को पता है। नगर पालिका चुनाव से पूर्व मेने समाज के लोगों से आग्रह किया था कि समाज के साथ गलत होने जा रहा है। इसे रोकने के लिए समाज की बैठक बुलाए लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी के चलते समाज में गुटबाजी देखने को सामने आई लेकिन आज महाराजा अग्रसेन के जन्म दिवस के अवसर पर सभी संकल्प ले की उनके छत्र के नीचे अब एक होकर समाज हित में और उसके विकास में काम करेंगे। टीसी गोयल ने समाज को एकता के सूत्र में पिरोने की जरूरत बताई। वही कथा वाचक कमलेश देवी ने कहा कि कुलदेवी मां लक्ष्मी हमे लक्ष्य के साथ समृद्धि प्रदान करती हैं। ऐसे में हमें उनकी प्रतिदिन उपासना करनी चाहिए। वही सहायता समिति के अध्यक्ष विजय सिंघल ने कहा कि कमजोर परिवार समाज की सहायता समिति से संपर्क बिना ब्याज की ऋण ले सकते हैं। कार्यक्रम में समाज के भामाशाहो,सरकारी सेवा में चयनित युवाओं का सम्मान किया गया। अंत मे अध्यक्ष दिनेश गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया0
0
Report
प्रतापगढ़: पंचायती राज से पहले यूथ कांग्रेस की ताकत बढ़ी, 80 से 90 युवाओं ने सदस्यता ली
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : धरियावद हेडर/हेडलाईन : पंचायती राज चुनाव से पहले यूथ कांग्रेस की ताकत बढ़ी, 80 से 90 युवाओं और महिलाओं ने ग्रहण की सदस्यता एंकर/इंट्रो : आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर धरियावद में यूथ कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। धरियावद रावला में आयोजित अहम बैठक में वरिष्ठ नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस को मजबूती से जीत दिलाने के लिए युवाओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। वहीं, चंद्रिका राणावत के अनुसार बैठक के दौरान करीब 80 से 90 युवाओं और महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना जरूरी है। इसके लिए युवाओं और महिला शक्ति को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने तथा गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की। बैठक में “पंचायत मजबूत होगी तो कांग्रेस मजबूत होगी” का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।0
0
Report
आत्म-साक्षात्कार दिवस: गौशाला आश्रम में सत्संग व विशाल भंडारे का भव्य आयोजन
Dholpur, Rajasthan:श्री कृष्ण गौशाला आश्रम में आत्म-साक्षात्कार दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा कस्बे के श्री कृष्ण गौशाला आश्रम में आत्म-साक्षात्कार दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें بڑی संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के लिए सुबह से ही आश्रम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। आयोजन के दौरान सत्संग, नशा मुक्ति अभियान और विशाल भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक गतिविधियां आयोजित की गईं। आश्रम के सेवादार संत गोपाल स्वामी ने अपने संदेश में कहा कि मनुष्य जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है। प्रत्येक व्यक्ति को सदैव दूसरों की भलाई के कार्य करने चाहिए। सत्कर्म और गौ-सेवा से जीवन सार्थक बनता है। उन्होंने लोगों से व्यसनमुक्त जीवन अपनाने की अपील करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को दीन-दुखियों और असहाय लोगों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सरमथुरा के साथ सबलगढ़, ग्वालियर, आगरा, धौलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान कैलाश चंद गर्ग, सोमू सिंह, राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में भाजपा का विमोल अकोइयाम के मामले पर विरोध प्रदर्शन
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में भाजपा ने प्रोफेसर विमोल अकोइयाम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्तागण मौजूद थे। विरोध मार्च डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्केट कॉम्प्लेक्स से निकलकर अटल चौक कांग्रेस मुख्यालय के समीप पहुंचकर विरोध सभा में तब्दील हो गया। कांग्रेस सांसद प्रोफेसर विमोल अकोइयाम पर जेएनयू की छात्राओं ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी; विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति ने मामले की जांच कर 9 अक्टूबर को उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया। प्रोफेसर विमोल अकोइयाम मणिपुर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस नेतृत्व की प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कहा कि महिला सुरक्षा और समानता के मुद्दे पर दोहरे रवैये की आलोचना की। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम लेते हुए पूछा कि वे अपने सांसद के मामले में क्या रुख अपनाते हैं। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा।0
0
Report
SIMS अस्पताल में नर्सों ने तीन दिन की हड़ताल; ग्रेड पे बढ़ाने–भर्ती की मांग
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सिम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले नर्सों ने तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की है। नर्सों की प्रमुख मांगों में ग्रेड पे 2800 से बढ़ाकर 4800 करना और नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करना शामिल है। नर्सों का कहना है कि वे पिछले eight से दस वर्षों से अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रही हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। नर्सिंग स्टाफ ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगी। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले सिम्स की नर्सों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आंदोलन कर रही नर्सों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें 2800 रुपये ग्रेड पे दिया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर 4800 रुपये करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। उनका दावा है कि इस मांग को लेकर पहले भी कई बार आंदोलन किए गए, यहां तक कि जेल जाने की स्थिति भी बनी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।नर्सिंग स्टाफ ने फिलहाल तीन दिन की हड़ताल शुरू की है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को अनिश्चितकालीन करने की चेतावनी दी गई है।0
0
Report
मांझी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला, 2029 में जनता देगी जवाब
Gaya, Bihar:विपक्ष के दिल्ली मार्च को लेकर भड़के माँझी, कहा विपक्ष को जो करना है करें, 2029 में जनता देगी जवाब दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी के शिव तांडव से जुड़े सवाल पर मांझी ने कहा कि उन्हें जो करना है और जो कहना है, वह करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने राहुल गांधी के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को लेकर सोच-समझकर बोलना चाहिए। मांझी ने दावा किया कि देश की जनता 2029 में इसका जवाब देगी。 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उनके अनुसार, देश और विदेश में भारत की स्थिति मजबूत हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे अलग-अलग विषयों को उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश करते हैं। मांझी ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन इससे सरकार की दिशा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है。 सुप्रीम कोर्ट जाने और मार्च करने से जुड़े सवाल पर मांझी ने कहा कि राहुल गांधी जहां जाना चाहें, जा सकते हैं और जहां मार्च करना चाहें, कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को संविधान और न्यायालय के प्रति सम्मान की चिंता नहीं है। मांझी ने निर्वाचन आयोग और सुप्रीम कोर्ट को लेकर राहुल गांधी के रुख पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए。 मांझी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखकर राजनीति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को जनता के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। मांझी ने दोहराया कि राहुल गांधी को जो कहना है, कहें, लेकिन राजनीतिक सवालों का जवाब जनता ही देती है और 2029 में जनता अपना फैसला सुनाएगी。 वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दिल्ली जाने के सवाल पर मांझी ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के दिल्ली जाने से कौन-सी बड़ी बात हो गई। वे इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, इसलिए दिल्ली जाएंगे ही। मांझी की इस टिप्पणी के साथ ही उन्होंने विपक्ष की राजनीतिक गतिविधियों पर भी तंज कसा。0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा सेशन कोर्ट के अधिवक्ता पर धारदार हथियार से हमला, दो घायल
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में सेशन कोर्ट के अधिवक्ता और परिजनों पर बीती दिन को हुआ जानलेवा हमला सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बीजासन माता मंदिर में हुई वारदात धारदार हथियार से हमले में अधिवक्ता राहुल मालावत और उनके दो भाई घायल अधिवक्ता के सिर पर धारदार हथियार से वार, करीब 14 टांके आए भाईस का सिर पर वार, हस्तीमल की कलाई पर धारदार हथियार से चोट अधिवक्ता ने थाने में नामजद लोगों पर हमले का आरोप लगाया हमले में घायलों का महात्मा गांधी अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में उपचार जारी अधिवक्ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज एएसआई रतनलाल को सौंपी मामले की जांच0
0
Report
सांसद पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप: भाजपा ने कांग्रेस भवन घेरा, संसद तक आंदोलन चेतावनी
Dhamtari, Chhattisgarh:मणिपुर के कांग्रेस सांसद पर छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों को लेकर धमतरी में सियासी घमासान देखने को मिला..... भाजपा महिला मोर्चा ने गांधी मैदान से रैली निकालकर राजीव भवन का घेराव किया और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की...... महिला मोर्चा ने कांग्रेस के चर्चित नारे लड़की हूं लड़ सकती हूं पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब अपनी ही पार्टी के सांसद पर इतने गंभीर आरोप लग रहे हैं, तो कांग्रेस नेतृत्व आखिर मौन क्यों है ?..... वही भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मामले में जवाब मांगते हुए आरोपित सांसद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की..... महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो इस मुद्दे पर संसद से सड़क तक आंदोलन किया जाएगा..... हालांकि, सांसद पर लगे आरोपों की पुष्टि और मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित आधिकारिक जानकारी से स्पष्ट होना बाकी है。0
0
Report
हनुमानगढ़ में ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ को प्रशिक्षण: कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट तैयारियाँ
Hanumangarh, Rajasthan:पंचायत चुनावों के लिए ईवीएम स्टाफ को प्रशिक्षण: हनुमानगढ़ में कार्मिकों ने कंट्रोल यूनिट व बैलेट यूनिट की प्रक्रिया सीखी हनुमानगढ़ में सोमवार को पंचायत चुनावों के लिए ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। जिला मुख्यालय पर सभी पंचायत समितियों के आरओ के स्टाफ को यह ट्रेनिंग मिली। हर पंचायत समिति से 15-15 कार्मिकों को बुलाया गया था। ये कार्मिक अपने-अपने आरओ स्तर पर पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के लिए कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट की मशीनें तैयार करेंगे। रमेश, चैन सिंह और महेंद्र पाल सिंह ने कंट्रोल यूनिट तैयार करने की प्रक्रिया समझाई। ट्रेनिंग में मशीनों की सीलिंग, कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट पर एड्रेस टैग लगाने व जरूरी जानकारी भरने की प्रक्रिया बताई गई। इसके बाद कार्मिकों को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी जाएगी, ताकि कमिश्निंग में कोई गलती न हो। डीएलएमटी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नगर निकाय चुनावों के अनुभव को देखते हुए इस बार कमिश्निंग पर ज्यादा ध्यान है। उन्होंने साफ किया कि मतदाता सूची में जिन नामों के सामने 'डिलीट' लिखा है, उनका वोट नहीं डाला जाएगा। 'डिलीट' का मतलब है कि मतदाता का नाम सूची से हटा दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
देवली में बाइक सवार युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
Kota, Rajasthan:देवली (टोंक) देवली में बाइक सवार युवक को मारा गया चाकू. देवली शहर के SBBJ चौराहे की घटना. युवक को उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया. रोहित साहू निवासी अजमेरी गेट केकड़ी को मारा गया चाकू. देवली थाना पुलिस और देवली पुलिस उपाधीक्षक मदन ढाका मामले की जांच में0
0
Report
नोखा में तेज रफ्तार कार ओवरटेक के दौरान बाइक सवार दो घायल
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के नोखा से खबर नोखा में बाइक सवारों का फिल्मी स्टाइल स्टंट पड़ा भारी ! सीसीटीवी देख रह जायेंगे हैरान तेज रफ्तार में कार को ओवरटेक करने के दौरान हादसा अनियंत्रित बाइक पेड़ के गट्टे पर चढ़ी, बाइक हुई पूरी तरह चकनाचूर हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हादसे की तस्वीर आई सामने नोखा के सुजानगढ़ रोड पर हुआ हादसा फुटेज देखकर हर कोई हैरान, तेज रफ्तार और लापरवाही पर उठे सवाल0
0
Report
एटा में मिशन शक्ति फेज-6: जागरूकता रैली से महिलाओं की सुरक्षा संदेश
Etah, Uttar Pradesh:एटा में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, SSP डॉ. इलामारन जि ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, नवरात्र पर महिलाओं की सुरक्षा का संदेश, रैली में स्कूल के छात्र छात्राएं, महिला पुलिसकर्मी, रहीं शामिल, एटा पुलिस लाइन में हुआ मिशन शक्ति अभियान आयोजित, बाइट - डॉ. इलामारन जि, SSP एटा0
0
Report
Advertisement
