229010
Raebareli: किसान सम्मान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने हिस्सा लिया। DM ने किसानों को सम्मानित किया और कार्यक्रम के दौरान एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के उप कृषि निदेशक कार्यालय में आयोजित हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी की पहल से देवीपाटन में 1 लाख गरीब बच्चों को मिली फोल्डिंग टेबल
Lucknow, Uttar Pradesh:देवीपाटन मंडल के 1 लाख गरीब बच्चों को सीएम योगी के निर्देश पर मिली फोल्डिंग टेबल गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में बच्चों को मिली टेबल गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहूलियत के लिए सीएम योगी की पहल, एक लाख बच्चों को गिफ्ट की गई फोल्डिंग टेबल पढ़ाई के लिए मिली फोल्डिंग टेबल, बच्चों ने कार्ड और लेटर भेजकर सीएम योगी को कहा थैंक्यू टेबल पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी, सीएम योगी को भेजे कार्ड और पत्रों में बच्चों ने जताया आभार बच्चों ने कार्ड में लिखा—फोल्डिंग टेबल मिलने से पढ़ाई करने में अब बहुत राहत है एक बच्ची ने सीएम योगी को लिखा—थैंक्यू योगी जी, टेबल मिलने से अब कमर में दर्द नहीं होता फर्श पर बैठकर पढ़ने की परेशानी हुई दूर, फोल्डिंग टेबल से बच्चों को पढ़ाई में मिली सहूलियत सीएम योगी की पहल का बच्चों ने अपने अंदाज में दिया जवाब, कार्ड और लेटर भेजकर जताया आभार देवीपाटन मंडल में गरीब बच्चों के लिए पढ़ाई का आसान हुआ रास्ता, एक लाख बच्चों को मिली फोल्डिंग टेबल बच्चों की पढ़ाई को सहारा बनी फोल्डिंग टेबल, सीएम योगी को बच्चों ने लिखा 'थैंक्यू' बाइट: दुर्गा शक्ति नागपाल, मंडलायुक्त, देवीपाटन0
0
Report
झज्जर में सैन्य सम्मान के साथ जवान सोमप्रकाश और पत्नी का अंतिम संस्कार, प्रशासन पर सवाल
Jhajjar, Haryana:झज्जर ब्रेकिंग सीआईएसएफ जवान व उसकी पत्नी का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी नहीं हुआ शामिल,देखने को मिली नाराजगी झज्जर के सीआईएसएफ जवान सोमप्रकाश व उसकी पत्नी लक्ष्मी सहित तीन की मौत सड़क हादसे में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार,सोमप्रकाश का बेटा पंकज घायल दिल्ली संसद भवन में कार्यरत था सीआईएसएफ जवान सोमप्रकाश,चार माह बाद सेवानिवृत डयूटी के दौरान तीस अगस्त को दिल्ली महिपालपुर में सड़क हादसे का हुए थे सोमप्रकाश गुरूग्राम के सिग्नेचर अस्पताल में हो रहा था इलाज,पत्नी लक्ष्मी व बेटे पंकज के साथ टांके कटवाने के बाद लौट रहे थे झज्जर जवान की अंत्येष्टि के मौके पर किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल झज्जर, हरियाणा दिल्ली संसद भवन में तैनात सीआईएसएफ जवान सोमप्रकाश और उनकी पत्नी लक्ष्मी का गमगीन माहौल में सैन्य सम्मान के साथ झज्जर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सड़क हादसे में सोमप्रकाश, उनकी पत्नी लक्ष्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। फिर मैं एंबुलेंस का चालक भी शामिल है।अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग, परिजन मौजूद रहे। बताया गया कि सोमप्रकाश दिल्ली के संसद भवन में सीआईएसएफ जवान के रूप में कार्यरत थे और करीब चार माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। ड्यूटी के दौरान 30 अगस्त को दिल्ली के महिपालपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उनका गुरुग्राम स्थित सिग्नेचर अस्पताल में उपचार चल रहा था। जानकारी के अनुसार, सोमप्रकाश अपनी पत्नी लक्ष्मी और बेटे पंकज के साथ टांके कटवाने के बाद झज्जर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हुए सड़क हादसे में शनिवार की शाम एंबुलेंस और ट्राले की हुई टक्कर में सोमप्रकाश और उनकी पत्नी लक्ष्मी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा पंकज घायल हो गया। हादसे में एंबुलेंस चालक की भी मौत हुई थी। अंतिम संस्कार के दौरान सैन्य सम्मान के साथ जवान सोमप्रकाश को अंतिम विदाई दी गई। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जवान की अंत्येष्टि के मौके पर प्रशासन की ओर से किसी अधिकारी के शामिल नहीं होने को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी दिखाई दी। लोगों का कहना था कि देश की सेवा में तैनात रहे जवान की अंतिम विदाई के मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी अपेक्षित थी। बाइट: नरेश कुमार, नगर पार्षद वार्ड 15 झज्जर झज्जर सुमित कुमार0
0
Report
1300 करोड़ रुपए के घोटाले पर विपुल गोयल का बड़ा पलटवार
Faridabad, Haryana: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का पलटवार 200 करोड़ की जगह 1300 करोड रुपए के घोटाले पर बोले कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल कितने का घोटाला है विभाग की तरफ से की जा रही है जांच दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही लाइब्रेरी और नाहर सिंह स्टेडियम को लेकर मंत्री ने कहा लाइब्रेरी का काम पूरा हो चुका है एजुकेशन इंस्टिट्यूट से किया जा रहा है लाइब्रेरी को चलाने के लिए संपर्क जल्द ही राजा नाहर सिंह स्टेडियम भी बनाकर होगा तैयार - विपुल गोयल कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा के विवादित बयान पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शादी चुप्पी0
0
Report
Advertisement
NDPS केस: चित्तौड़गढ़ पुलिस ने 50 लाख मूल्य की संपत्ति फ्रीज़ की
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ के बिजयपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने NDPS Act की धारा 68(एफ)(1) के तहत रतनलाल गुर्जर की करीब 50 लाख रुपये बाजार मूल्य की संपत्ति फ्रीज की है। पुलिस के अनुसार रतनलाल के खिलाफ NDPS Act के तहत बिजयपुर, बस्सी और जालौर जिले के सायला थाने में मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि मायरा गांव में स्थित आवासीय मकान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति से जुड़ा है। पुलिस ने सक्षम प्राधिकारी SAFEMA, नई दिल्ली की स्थायी मंजूरी के बाद मकान को फ्रीज किया। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा के निर्देशन में की गई森0
0
Report
अजीतगढ़ में कांग्रेस का भारी विजय जुलूस, नवनिर्वाचित चेयरमैन-उपाध्यक्ष सम्मानित
Sikar, Rajasthan:अजीतगढ़ में कांग्रेस का भव्य विजय जुलूस चेयरमैन-वाइस चेयरमैन समेत विजयी पार्षदों का हुआ सम्मान विजय जुलूस पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत के नेतृत्व में हुआ सम्पन्न शहरवासियों ने जगह जगह पर विजय जुलूस पर की पुष्प वर्षा पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत और निर्वाचित चेयरमैन का जगह जगह पर साफा और माला पहनाकर भव्य स्वागत एंकर सीकर जिले के अजीतगढ़ से नगर पालिका चुनाव के बाद कांग्रेस के विजयी जश्न की तस्वीरें सामने आईं हैं। अजीतगढ़ नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन ओमप्रकाश कुमावत, वाइस चेयरमैन राधा योगी और सभी विजयी पार्षदों के सम्मान में रविवार को भव्य विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस में पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सुबह करीब 10 बजे अजीतगढ़ के खेल मैदान से विजय जुलूस की शुरुआत हुई। जुलूस मेन स्टैंड, चौमू तिराहा, सीनियर बड़ी स्कूल और चौपड़ बाजार होते हुए शिखवाल बगीची पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। विजय जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और शहरवासी शामिल हुए। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर विजयी जुलूस का स्वागत किया। वहीं पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत और नवनिर्वाचित चेयरमैन ओमप्रकाश कुमावत का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक जमकर जश्न मनाते नजर आए। पूरे जुलूस के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। जुलूस के समापन अवसर पर पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत और नवनिर्वाचित चेयरमैन ओमप्रकाश कुमावत ने विजय जुलूस में शामिल हुए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का आभार जताया। बाइट पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत चेयरमैन ओमप्रकाश कुमावत0
0
Report
कलान में 48 घंटे की बारिश से फसलें बिछीं, बिजली-पानी का संकट गहराया
Kanth, Rawatpur, Uttar Pradesh:कलान। क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल खेतों में बिछ गई, जबकि गन्ना समेत अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। किसान लागत निकलने को लेकर चिंतित हैं। उन्हें आशंका है कि भीगी धान की बालियों से दाना काला पड़ने पर उत्पादन और बिक्री दोनों प्रभावित होंगे। ठेके पर खेत लेने वाले किसानों की चिंता और बढ़ गई है। कलान बिजली उपकेंद्र में पानी भरने से करीब 24 घंटे से आपूर्ति बाधित है। इससे घरों में अंधेरा और पेयजल संकट बना हुआ है। जलभराव के कारण कच्ची दीवारें भी गिरी हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा है और यातायात प्रभावित होने से लोग घरों में रहने को मजबूर0
0
Report
Advertisement
झारखंड कांग्रेस ने एसआईआर-मतदाता सूची मुद्दों पर आयोग से इस्तीफे की मांग की
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने एसआईआर समेत मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को धनबाद के सर्किट हाउस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन की जानकारी दी। शाहदेव ने कहा कि चुनावों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और स्वच्छता सुनिश्चित करना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। उनके मुताबिक, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची में नामों को लेकर उठ रहे सवाल लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं। हाल में दो चुनाव आयुक्तों द्वारा एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े कुछ फैसलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने इन रिपोर्टों के बीच स्पष्ट किया है कि एसआईआर से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि इससे गरीब, वंचित और कमजोर वर्ग के मताधिकार पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शाहदेव ने बताया कि 28 सितंबर को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, रांची स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन और पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस ने इस अभियान के जरिए एसआईआर प्रक्रिया, मतदाता सूची और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े सवालों को जनता के बीच उठाने की बात कही है。0
0
Report
बरवाअड्डा में ट्रक ने चाय-लिट्टी दुकान में घुसकर नुकसान किया; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहार बरवा में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। सर्विस रोड किनारे स्थित सुनील चाय और लिट्टी की दुकान में एक अनियंत्रित ट्रक जा घुसा। ट्रक की टक्कर से चाय की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं, बगल की दुकान के पास खड़ी चार मोटरसाइकिलें भी ट्रक की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दुकान पर सिर्फ दुकानदार मौजूद था, जो किसी तरह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटाने का प्रयास शुरू किया। दुकानदार के अनुसार, हादसे में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, घटना को लेकर जेएलकेएम नेता ने जिला प्रशासन और एनएचएआई की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच और सर्विस रोड पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।0
0
Report
नवादा पुलिस की मॉक ड्रिल: आंसू गैस और वाटर कैनन से सुरक्षा तैयारी दिखी
Nawada, Uttar Pradesh:आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर नवादा पुलिस अलर्ट, आंसू गैस और वाटर कैनन से किया म/mock ड्रिल नवादा में आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली सहित अन्य पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नवादा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस केंद्र, नवादा में शुक्रवार को आंसू गैस और वाटर कैनन का म/mock ड्रिल कराया गया。 म/mock ड्रिल के दौरान जवानों को भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति में आंसू गैस के प्रयोग और वाटर कैनन के संचालन का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना के समय पुलिस बल द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है。 पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व-त्योहारों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले के संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ाई गई है। असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर पैनी नजर रखी जा रही है。 वहीं नवादा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सभी पर्व-त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। शांति और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी में ISI समर्थित शाहज़ाद भट्टी गैंग से जुड़ा युवक गिरफ्तार
Motihari, Bihar:पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक युवक को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ढाका थाना क्षेत्र से गिरफ्तार मोतिहारी का युवक पाकिस्तानी सहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा था, जिसके पास से बरामद मोबाइल से कई अहम सुराग मिला है। इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी शहजाद भट्टी प्रतिबंधित संगठन के लिए काम करना शुरू किया। मजदूर परिवार से आने वाले ढाका के युवक को इस प्रतिबंधित संगठन से पैसे की पूर्ति होना शुरू हो गया था। सहजाद भट्टी और अली गुजर के लिए मुख्य रूप से काम करता था युवक। बीते 16 सितम्बर को भारत सरकार के द्वारा सहजाद भट्टी गैंग नाम के संगठन को प्रतिबंधित किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी पुलिस ने बिसरहिया से किया है गिरफ्तार। पाकिस्तान के ISI समर्थित शहजाद भट्टी गैंग ने भारत में 15 अगस्त के मौके पर बम धमाकों और विध्वंसक हमलों की बड़ी साजिश रची थी, लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने वक्त रहते इसे पूरी तरह नाकाम कर दिया। यह गैंग भारत में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर IED, ग्रेनेड और पेट्रोल बमों से बड़े हमले करने और टारगेट किलिंग की योजना बना रहा था। 12 अगस्त को देश के 14 राज्यों में एक साथ बड़ा साझा अभियान चलाया गया। भारी मात्रा में गिरफ्तारियां और बरामदगी: इस कार्रवाई में 200 से अधिक आतंकवादियों/गुर्गों को गिरफ्तार किया गया और 253 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनके पास से IED, पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के मार्का वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारसूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले CCTV कैमरे बरामद किए गए थे और आज इसी क्रम में मोतिहारी से भी एक युवक गिरफ्तार हुआ है। इस खतरनाक नेटवर्क की गतिविधियों को देखते हुए सरकार ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को यूएपीए के तहत आतंकी संगठन घोषित कर दिया है।0
0
Report
बलरामपुर में आंधी-बारिश से धान-गन्ने की फसलें बर्बाद, किसान चिंता में
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे आंधी-बारिश ने किसानों की सालभर की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में बिछी धान-गन्ने की फसल बलरामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। तराई क्षेत्र में कई जगह धान और गन्ने की फसल खेतों में गिर गई है। पकने की कगार पर पहुंची धान की फसल जमीन पर बिछने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। खेतों में पानी भरने से गिरी फसल की बालियां डूब गई हैं। ऐसे में दाने खराब होने और पैदावार प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा ने उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवा और बारिश के कारण गन्ने की फसल भी कई खेतों में जमीन पर गिर गई है। वहीं, धान की कुछ फसलों में बालियां और दाने बनने शुरू हो गए थे। बारिश के पानी और कीचड़ में फसल गिरने से कटाई मुश्किल हो गई है। लगातार पानी भरा रहने पर फसल में सड़न और दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है。 किसानों ने बताया कि फसल तैयार करने में बीज, खाद, सिंचाई, डीजल और मजदूरी पर बड़ी रकम खर्च हुई है। कई किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं। ऐसे में फसल खराब होने पर उत्पादन के साथ उनकी आय पर भी सीधा असर पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अब मौसम साफ होने और खेतों से पानी निकलने का इंतजार कर रहे हैं。 डीएम बोले- नुकसान का कराया जा रहा आकलन जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है। बारिश और आंधी से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। नियमानुसार किसानों को मिलने वाली राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है, उनके नुकसान का भी आकलन कराया जा रहा है, ताकि उन्हें जल्द मुआवजा दिलाया जा सके। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की टीमें नुकसान का आकलन करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। बयान - जिलाधिकारी बलरामपुर विपिन कुमार जैन 1- फसलों के विजुअल0
0
Report
कोटपूतली पहुंची मोदी सेवा यात्रा, भव्य स्वागत के साथ विकास योजनाओं पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो: --कोटपूतली.....जिला कोटपूतली बहरोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष में वडनगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प अभियान यात्रा का कोटपूतली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। लोकसभा सांसद धवल भाई पटेल की अगुवाई में रूट नंबर 7 गोमती मोटरसाइकिल सेवा दल सदस्यों की टीम का नारेहडा स्थित गोगाजी मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत माता की सेवा का सफर गुजरात से प्रारंभ होकर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों तक निरंतर जारी है। आज भारत वर्ष 2047 के विकसित भारत की ओर अग्रसर है जहां सबसे बड़ी युवा शक्ति भारत को निरंतर विकास की राह पर ली जा रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत गौशाला में गौ सेवा एवं विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों से संवाद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे। बाइट: धवल भाई पटेल लोकसभा सांसद.... बाइट: सुरेंद्र चौधरी जिला महामंत्री भाजपा जिला कोटपूतली बहरोड.....0
0
Report
Advertisement
हिमालय विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा-2026, हजारों छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा; 1 अक्टूबर से काउंसलिंग
Patna, Bihar:पटना। सनी हिमालय विश्वविद्यालय, पालीगंज में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन आज 27 सितंबर 2026 को किया गया। परीक्षा में हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला और परीक्षा केंद्र पर दिनभर विद्यार्थियों व अभिभावकों की चहल-पहल बनी रही। सफल विद्यार्थियों की काउंसलिंग एवं नामांकन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति उमा शंकर ने कहा कि हिमालय विश्वविद्यालय का सदैव यह प्रयास रहा है कि क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा-2026 में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का यह उत्साह हमारे इसी संकल्प और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है। प्रति कुलाधिपति डॉ. रामचंद्र साव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न व्यावसायिक, तकनीकी एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए हजारों छात्रों का यह उत्साहजनक रुझान हमारे लिए गर्व का विषय है और हम परिसर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आधुनिक संसाधनों तथा बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। कुलपति प्रो. (डॉ.) के. एच. राघवेंद्र ने परीक्षा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस प्रवेश परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विभिन्न अनुशासनों में मेधावी एवं योग्य विद्यार्थियों का चयन करना है, ताकि उन्हें उच्च स्तरीय व्यावहारिक और सैद्धांतिक शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि सफल अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के माध्यम से उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए तैयार करना ही विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह ने प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन पूरी तरह से शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सफल रहे सभी अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग तथा नामांकन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ की जाएगी, जिसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्नातक स्तर पर बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बी.फार्मा, बीबीए, बीसीए, एलएलबी, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, बीपीटी, बी.ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बीओटीटी, बीओटी, बीआरआईटी, बीएमएलटी एवं बीएससी एग्रीकल्चर सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर दिया गया है। स्नातकोत्तर स्तर पर एमएससी नर्सिंग, एम.फार्मा, एमबीए, एमसीए, एलएलएम, एमपीटी, एमओटीटी, एमओटी, एमआरआईटी, एमएमएलटी, एमओसीटी तथा मेडिकल एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी एवं फार्माकोलॉजी में एमएससी जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा एएनएम, जीएनएम, डी.फार्मा, ड्रेसर, डीएमएलटी, डीओटीए एवं डीओसीटी सहित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी नामांकन का अवसर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए योग्य विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। वर्तमान में विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य शिक्षा, नर्सिंग, फार्मेसी, प्रबंधन, कंप्यूटर एवं अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े उत्कृष्ट पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।0
0
Report
निर्दलीय संगीता व्यास ने खाटूश्यामजी नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद जीता
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी नगरपालिका उपाध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से वार्ड 14 के पार्षद निरंजन शर्मा तथा निर्दलीय वार्ड 16 की पार्षद संगीता व्यास ने नामांकन दाखिल किया। दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में नगरपालिका के सभी 20 निर्वाचित पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं वार्ड 10 की कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी ने भी मतदान में हिस्सा लिया। मतदान के दौरान कांग्रेस पालिकाध्यक्ष विनीता पूनिया सहित कांग्रेस पार्षदों ने एक साथ मतदान किया। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की गई। निर्दलीय प्रत्याशी संगीता व्यास को 11 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन शर्मा को 9 मत मिले। इस तरह संगीता व्यास ने निरंजन शर्मा को दो मतों से हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी कपिल उपाध्याय ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। उपाध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही खाटूश्यामजी नगरपालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई। इससे पहले अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की विनीता पूनिया ने भाजपा की प्रेम देवी को एक मत से हराकर जीत दर्ज की थी। उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी संगीता व्यास को समर्थन दिया।0
0
Report
जालौन में बरसात से 200 साल पुराना ताईबाई महल ढह गया, हड़कंप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन बारिश के कहर से 200 साल पुराना ऐतिहासिक ताईबाई का महल धराशाई, लगातार हुई बारिश से 200 साल पुराना जर्जर महल भरभरा कर गिरा, गिरने के समय भवन के पास कोई मौजूद नहीं होने से टला बड़ा हादसा, मराठा राजवंश की शासिका का महारानी ताईबाई का महल ढहने से मचा हड़कंप, ऐतिहासिक भवन में लंबे समय तक तहसील का भी होता रहा था संचालन, भवन की हालत जर्जर होने के चलते तहसील कार्यालय को नई इमारत में किया गया था स्थानांतरित, जालौन तहसील क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
