Raebareli - जमीन की कीमतें 25 फ़ीसदी तक बढ़ाने की तैयारी शुरू
Raebareli, Uttar Pradesh:जमीन की कीमतें 25 फ़ीसदी तक बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गयी है। 25 और गांव विकासशील श्रेणी में शामिल किये गए। अकृषक भूमि पर 20 व कृषक भूमि पर 25 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ने से प्रापर्टी डीलरों को एक बड़ा झटका लगा है। बाजार के भाव से कम है जमीनों का सरकारी मूल्य,बराबर करने की तैयारी में 20 गाँव मे सरकारी रेट से अधिक मूल्य पर प्रापर्टी बिक रही है। सर्किल रेट में असमानता दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। बढ़ा हुआ सर्किल रेट एक जनवरी से लागू हो सकता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
