229001
Raebareli: प्रयागराज पैसेंजर, ऊंचाहार मेल तीन घंटे से ज्यादा लेट
Raebareli, Uttar Pradesh:जिले से गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई है। इसका कारण प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में रेलवे ट्रैक पर चल रहा काम है। एनटीपीसी आने-जाने वाली मालगाड़ियों को अब रायबरेली के रास्ते भेजा जा रहा है जिससे ट्रेन संचालन पर असर पड़ा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेबी गेटर का खुशी भरा पल वायरल
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
पुराने विवाद के बाद जमशेदपुर में दो पक्षों में भारी मारपीट, कई घायल
Jamshedpur, Jharkhand:पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित नेपाली बस्ती में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया। इनमें शंकोसाई रोड नंबर-1 निवासी राहुल कर, उसका साथी धीरज कुमार तथा दूसरे पक्ष का मुन्ना थापा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राहुल कर और धीरज कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मारपीट में घायल अन्य लोगों में भोतू, छोटू रजक और विशेश्वर के नाम भी शामिल हैं। घटना के बाद कुछ समय तक बस्ती में तनाव और भय का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की शुरुआत शुक्रवार को नेपाली बस्ती में निकाले गए विसर्जन जुलूस के दौरान हुई थी। जुलूस में नाचने को लेकर बस्ती के ही सुशील नामक युवक और कुछ लोगों के बीच कहासुनी एवं झड़प हो गई थी। हालांकि उस समय स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम सुशील अपने आठ-दस साथियों के साथ दोबारा बस्ती पहुंचा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।0
0
Report
देखिए: 2011 की जापान सुनामी से ठीक पहले का चौंकाने वाला क्षण
Noida, Uttar Pradesh:Seconds before the 2011 Japan tsunami struck0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम में थार की बार-बार टक्कर: कैब बुरी तरह क्षतिग्रस्त, नशे में ड्राइविंग
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम गुरूग्राम में थार का आतंक, कैब को मारी कई बार टक्कर सेक्टर-89 में थार सवार युवकों का हाई वोल्टेज ड्रामा नशे में धुत युवकों ने कैब को बनाया निशाना थार से कैब में बार-बार मारी टक्कर टक्कर से कैब का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल गनीमत रही, हादसे में कोई घायल नहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खेड़कीदौला थाना पुलिस दिल्ली नंबर की थार के आधार पर आरोपियों की तलाश कैब चालक की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच0
0
Report
नवादा में अंधेरे में शराब तस्कर: बोलेरो पलटी, चालक फरार
Nawada, Uttar Pradesh:रात के अंधेरे में पुलिस से भाग रहा था शराब तस्कर बोलेरो पलटी, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार गाड़ी की तलाशी में भारी मात्रा में विदेशी शराब व बीयर बरामद नवादा : उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 160 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की है। यह कार्रवाई रात थाली थाना क्षेत्र के हरला बेला गांव के समीप की गई। बताया गया कि उत्पाद विभाग की टीम को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। टीम ने संदिग्ध सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को पीछे आते देख चालक तेज गति से भागने लगा। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने बोलेरो की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 160 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद हुई। जब्त बोलेरो को उत्पाद थाना लाया गया है। वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर फरार चालक की पहचान की जा रही है। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।0
0
Report
भाजपा चैयरमेन अरविंद संगल सहित 6 पर हत्या करने के प्रयाश का मुकदमा,भाजपा नेता ने कराया मुकदमा
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ...., भाजपा चैयरमेन सहित 6 पर मुकदमा, एंकर.... शामल जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका में विकास कार्य को लेकर हो रही राजनीति के चलते एक सभासद को कुछ स्थानीय लोगों ने धुनाई कर दी थी। वहीं इस मामले में सभासद न्यू भाजपा अध्यक्ष अरविंद सिंगला सहित 6 लोगों पर हत्या का प्रयास करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ..... आपको बता दे। कि मामला शामली जनपद की शामली नगर पालिका का है। जहां शामली सिटी की नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के सदस्य अनिल उपाध्याय पर स्थानीय 6 लोगों ने विकास कार्य न करने का आरोप लगाया और जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष के ऑफिस में पहले तो कहासुनी हुई और फिर कहासुनी करते हुए जब वहां से नगर पालिका भाजपा सभासद व जिला महामंत्री अनिल उपाध्याय जब वहां से भागने लगा,तो पीछे से उसके ऊपर हमला किया।और उसके साथ मारपीट की मारपीट करते हुए उसको कोतवाली तक ले गए, ओर वीडियो जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।वहीं भाजपा जिला महामंत्री अनिल उपाध्याय ने भाजपा नगर पालिका चैयरमेन अरविंद संगल सहित 6 लोगों के खिलाफ लेकर तारीफ देखकर हत्या करने का प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने तत्काल पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और वीडियो की जांच कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है0
0
Report
Advertisement
बरवाडीह के खुरा में मधुमक्खी डंक: एक मौत, कई घायल, सुरक्षा उपायों की मांग
Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के खुरा गांव में शनिवार को शिव मंदिर के समीप नदी की दूसरी ओर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के डंक से दिनेश प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, सुदेश्वर साव, रौशन गुप्ता और रितिक कुमार समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को मधुमक्खियों के झुंड से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपमा एक्का, डॉ. अमित कुमार सिंह समेत एएनएम, ड्रेसर एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का उपचार शुरू किया। बताया गया कि मधुमक्खियों के हमले में सुदेश्वर साव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद खुरा गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के आवश्यक उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो.0
0
Report
पुरानी रंजिश के तार: रोहित की हत्या से कुशीनगर में आक्रोश
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर में पुरानी रंजिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं... चाकू से हमला... अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग... और फिर मौत... लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई... शव गांव पहुंचा तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा... अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया गया... परिजनों का आरोप है कि हत्या से ठीक एक दिन पहले पुलिस को तहरीर दी गई थी... अगर समय रहते कार्रवाई होती,तो शायद आज रोहित जिंदा होता... यहां तक की मृतक रोहित खरवार पर दो दिन पहले तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा में चाकू से हमला किया गया था... इलाज के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया... पुलिस के मुताबिक मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है... बताया गया कि लगभग छह-सात महीने पहले एक कृषि फर्म के गार्ड के साथ मारपीट हुई थी... इस मामले में नीरज पटेल चश्मदीद गवाह था... आरोपियों को शक था कि नीरज ने ही गार्ड को उनके बारे में जानकारी दी थी... इसी रंजिश में पहले भी विवाद और मारपीट की बात सामने आई... लेकिन इस कहानी में अब सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठ रहा है... परिजनों का आरोप है कि हत्या से एक दिन पहले ही सेवरही पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी... परिवार का दावा है कि शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई... और अगले ही दिन चाकू से हमला हो गया... हमला में रोहित के साथ नीरज पटेल भी घायल हुआ था... नीरज का इलाज अभी चल रहा है... मृतक रोहित के शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया... लोग आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे हैं... मौके पर एसडीएम और सीओ ने परिजनों से बातचीत की और कार्रवाई का भरोसा दिया, तीन दिन के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया गया... पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है... और परिवार इंसाफ की मांग पर अड़ा है...0
0
Report
चित्रकूट की बेड़ी पुलिया टायर एजेंसी में भीषण आग, दमकल ने तीन घंटे में पाया नियंत्रण
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट जिला मुख्यालय के बेड़ी पुलिया इलाके में लगी टायर एजेंसी में आग बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. चित्रकूट के बेड़ी पुलिया इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात एक टायर एजेंसी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखे बड़ी संख्या में टायर धू-धूकर जलने लगे। आग की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामला कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बेड़ी पुलिया के पास स्थित श्री विनायक टायर एजेंसी का है। शनिवार रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर अचानक दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीतापुर चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फायर टेंडर भी घटनास्थल पर पहुंचा और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का मोर्चा संभाल लिया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान के अंदर रखे बड़ी संख्या में टायर इसकी चपेट में आ गए। टायरों के जलने से आग लगातार भड़कती रही। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान जेसीबी की मदद से जले हुए टायरों को दुकान से बाहर निकाला गया, ताकि अंदर सुलग रही आग तक दमकल कर्मी आसानी से पहुंच सकें। काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। प्रारम्भिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दुकान संचालक शुभम जैन पुत्र नरेंद्र कुमार जैन हैं, जो अमानपुर, थाना कोतवाली कर्वी के निवासी बताए गए हैं। राहत की बात यह रही कि इस भीषण आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट होने की आशंका है। फिलहाल नुकसान का वास्तविक आकलन जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।0
0
Report
Advertisement
शहर में 16 फुट लंबे अजगर ने मचाई अफरा-तफरी, रेस्क्यू के बाद सुरक्षित छोड़ा गया
Haridwar, Uttarakhand:शहर में शनिवार सुबह करीब 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। अजगर पहले एक दीवार पर रेंगता हुआ दिखाई दिया और इसके बाद करीब 40 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। पेड़ पर अजगर को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब दस बजे निर्मल बाग कॉलोनी के पास दीवार पर चल रहे लोगों की नजर एक अजगर पर पड़ी। पास ही जंगल से निकलकर विशालकाय अजगर दीवार पर चढ़ गया था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही अजगर दीवार से होते हुए करीब 40 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। इतनी ऊंचाई पर पेड़ की शाखाओं के बीच बैठे अजगर को देखकर लोगों और वनकर्मियों की चिंता बढ़ गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों को दूर किया और रेस्क्यू की तैयारी शुरू की। अजगर काफी ऊंचाई पर होने के कारण उसे नीचे उतारना आसान नहीं था। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। पेड़ की कई डालियाँ काटी गई और करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की गई।0
0
Report
पोस्टमार्टम हाउस में शव बदल, लावारिस समझकर किया गया अंतिम संस्कार; परिवार में आक्रोश
Gaya, Bihar:पोस्टमार्टम हाउस की बड़ी लापरवाही: शव बदल गया, लावारिस समझकर कर दिया अंतिम संस्कार गया जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली लापरवाही सामने आई है। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ग्रामीण का पोस्टमार्टम के बाद शव बदल गया और उसे लावारिस मानकर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया। जब परिजन शवदाह गृह पहुंचे, तब तक शव का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था। इस घटना से परिवार अंतिम दर्शन तक नहीं कर सका और पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। मामला गुरारू थाना क्षेत्र के बरमा गांव निवासी 60 वर्षीय बिगन रविदास का है। शुक्रवार की शाम स्टेट हाईवे-69 पर गुरारू-मथुरापुर मार्ग में अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां रात में उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के दौरान हुई लापरवाही ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मृतक के भतीजे राजा दास ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में उस समय तीन शव रखे थे, जिनमें एक लावारिस था। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें कुछ देर के लिए बाहर भेजा गया। लौटने पर बताया गया कि लावारिस शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है। जब उन्हें दूसरा शव सौंपा गया तो शरीर का आकार और वजन देखकर शक हुआ। चेहरा देखने पर पता चला कि वह किसी अन्य व्यक्ति का शव था। वहां मौजूद लोगों ने भी पुष्टि की कि शव बदल गया है। शव की पहचान स्पष्ट होने में करीब डेढ़ घंटे लग गए। इसके बाद परिजन शवदाह गृह पहुंचे, लेकिन तब तक बिगन रविदास के शव का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था। शरीर के कुछ हिस्से ही शेष बचे थे। परिजनों ने तत्काल मगध मेडिकल थाना को इसकी सूचना दी। इस घटना ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और शवों की पहचान प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी शिवरती देवी और परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शिवरती देवी ने कहा दुर्घटना में एक तो हमर परिवार चल गेलथुन, आउर आखिर में उनकर मुंहियो न देख सकली। अंतिम दर्शन करे के मौका तक न मिलल। उनकी इस पीड़ा ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया। गांव के लोगों ने भी इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की गंभीरता को देखते हुए गुरारू के अंचलाधिकारी तरुण कुमार रंजन मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकारी प्रावधान के तहत मृतक की पत्नी को चार लाख रुपये का सहायता चेक सौंपा। वहीं, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. हेमलता शुक्ला द्विवेदी ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने सरकारी अस्पतालों में शव प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
चतरा में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच खूनी भिड़ंत, दर्जनों घायल
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में भूमि विवाद में दो पक्षों में खूनी झड़प , एक दर्जन से अधिक लोग घायल चतरा : सदर थाना क्षेत्र के सिकिद पंचायत के गोडेगड़ा टोला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। देंखते ही देखते घटना स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे और लात घुसे चले। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा में भर्ती कराया गया। जहाँ उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। बाइट 1: घायल युवक。 बाइट 2 : घायल के परिजन。0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर: नेपाली बस्ती में पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
Jamshedpur, Jharkhand:पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित नेपाली बस्ती में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया। उनमें शंकोसाई रोड नंबर-1 निवासी राहुल कर, उसका साथी धीरज कुमार तथा दूसरे पक्ष का मुन्ना थापा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राहुल कर और धीरज कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मारपीट में घायल अन्य लोगों में भोतू, छोटू रजक और विशेश्वर के नाम भी शामिल हैं। घटना के बाद कुछ समय तक बस्ती में तनाव और भय का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की शुरुआत शुक्रवार को नेपाली बस्ती में निकाले गए विसर्जन जुलूस के दौरान हुई थी। जुलूस में नाचने को लेकर बस्ती के ही सुशील नामक युवक और कुछ लोगों के बीच कहासुनी एवं झड़प हो गई थी। हालांकि उस समय स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम सुशील अपने आठ-दस साथियों के साथ दोबारा बस्ती पहुंचा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।0
0
Report
ओडिशा में 24 कार्टून कोडिन सिरप के साथ चोरी-चालाकी, पुलिस ने 2 गाड़ियाँ जब्त की
Sambalpur, Odisha:କୋଡିନଯୁକ୍ତ କଫ ସିରଫ ଚୋରାଚାଲାଣ ଉଦ୍ୟମ ପଣ୍ଡ | ଚୋରାଚାଲାଣ ବେଳେ ପୋଲିସ ଗୁଳି ରେ ଅଭିଯୁକ୍ତ ଆହତ,୨ଟି ଗାଡି ରୁ ୨୪ କାର୍ଟୁନ କଫ ସିରପ୍ ଜବତ “ନିଶାମୁକ୍ତ ଓଡ଼ିଶା ଅଭିଯାନ” ଅଧୀନରେ ସମ୍ବଲପୁର ପୁଲିସ୍ ପକ୍ଷରୁ ନିଶାଦ୍ରବ୍ୟର ବେଆଇନ ପରିବହନ, ମହାଜୁଦ ଓ ଚୋରାଚାଳାଣ ବିରୋଧରେ ଚଢ଼ାଉ ଓ ଯାଞ୍ଚ ଜୋରଦାର କରାଯାଇଛି। ଏହି କ୍ରମରେ ରେଙ୍ଗାଲି ଥାନା ପୁଲିସ୍ ଦୁଇଟି ଗାଡ଼ିରୁ ୨୪ କାର୍ଟୁନ୍ କୋଡିନ୍ ଯୁକ୍ତ କଫ୍ ସିରପ୍ ଜବତ କରିଛି। ଘଟଣା ସମୟରେ ପୁଲିସ୍ ଓ ଜଣେ ଅଭିଯୁକ୍ତଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଗୁଳିବିନିମୟ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଅଭିଯୁକ୍ତ ଗୁଳିବିଦ୍ଧ ହୋଇଛନ୍ତି।ପୁଲିସ୍ ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ, ରେଙ୍ଗାଲି ଥାନା ପୁଲିସ୍ ରାତ୍ରିକାଳୀନ ପେଟ୍ରୋଲିଂ କରୁଥିବା ସମୟରେ କଟକ ପଟୁ ଜଙ୍ଗଲ ରାସ୍ତା ଦେଇ କତରବଗା ଓ ଠେଲକୋଲି ରାସ୍ତା ରେ ବିପୁଳ ପରିମାଣର କୋଡିନ୍ ଯୁକ୍ତ କଫ୍ ସିରପ୍ ଦୁଇଟି ଗାଡ଼ିରେ ଚୋରାଚାଲାଣ ହେଉଥିବା ସୂଚନା ପାଇଥିଲା। ସୂଚନା ଆଧାରରେ ପୁଲିସ୍ ଜଙ୍ଗଲା ଗାଁ ନିକଟସ୍ଥ ଜଙ୍ଗଲକୁ-ପଣ୍ଡୋଲୋଇ ରାସ୍ତାରେ ଯାଞ୍ଚ ଆରମ୍ଭ କରିଥିଲା। ଆଜି ସକାଳ ପ୍ରାୟ ୬ଟା ୧୫ ମିନିଟ ସମୟରେ ଜଙ୍ଗଲା ପଟୁ ଆସୁଥିବା ଏକ କାର୍କୁ ଅଟକାଇ ପୁଲିସ୍ ଏହାର ଚାଳକ ଆଶୁତୋଷ ମେଣ୍ଡଳୀ କୁ ଧରିଥିଲା। ଗାଡ଼ିରେ ଥିବା ଅନ୍ୟ ଜଣେ ବ୍ୟକ୍ତି ନିକଟସ୍ଥ ଜଙ୍ଗଲକୁ ଦୌଡ଼ି ପଳାଇଥିଲା । ଏହି ସମୟରେ ପଛରେ ଆସୁଥିବା ଏକ ନମ୍ବରବିହୀନ ଏର୍ଟିଗା ଗାଡି ଦ୍ରୁତ ଗତିରେ ଆସି ରାସ୍ତାର ସଂକୀର୍ଣ୍ଣ ଅଂଶରେ ନିୟନ୍ତ୍ରଣ ହରାଇ ଏକ ଗଛରେ ଧକ୍କା ଦେଇଥିଲା। ପୁଲିସ୍ ନିକଟକୁ ଯିବା ସମୟରେ ଏହାର ଚାଳକ ପ୍ରିତମ ବିଶ୍ୱାଳ ଗାଡ଼ିରୁ baହାରି ପଳାଇବାକୁ ଉଦ୍ୟମ କରିଥିଲେ। ପୁଲିସ୍ taଙ୍କୁ ପିଛା କରୁଥିବା ବେଳେ ସେ ପୁଲିସ୍ ଉପରେ ଗୁଳି ଚଳାଇଥିବା ପୁଲିସ୍ ପକ୍ଷରୁ କୁହାଯାଇଛି। ଆତ୍ମସୁରକ୍ଷା ପାଇଁ ପୁଲିସ୍ ପକ୍ଷରୁ ମଧ୍ୟ ପାଲଟା ଗୁଳି ଚଳାଯାଇଥିଲା। ଏଥିରେ ପ୍ରୀତମଙ୍କ ଡାହାଣ ଗୋଡ଼ରେ ଗୁଳି ବାଜିଥିଲା। ତାଙ୍କୁ ତୁରନ୍ତ ରେଙ୍ଗାଲି ସିଏଚ୍ସିରେ ଭର୍ତ୍ତି କରାଯାଇଛି। ପୁଲିସ୍ର ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ, ଅଭିଯୁକ୍ତ ପକ୍ଷରୁ ୪ ରାଉଣ୍ଡ ଗୁଳି ଚଳାଯାଇଥିବା ବେଳେ ପୁଲିସ୍ ୩ ରାଉଣ୍ଡ ଗୁଳି ଚଳାଯାଇଥିଲା। ଯାଞ୍ଚ ବେଳେ ନମ୍ବରବିହୀନ ଏର୍ଟିଗାରୁ ୨୦ କାର୍ଟୁନ ଏବଂ ଓଡି-୧୫-ଏଚ୍-୧୪୩୨ ନମ୍ବର ଥିବା କାର୍ରୁ ୪ କାର୍ଟୁନ ଉଇନ୍ରେନ୍କ୍ସ କୋଡିନ୍ ଯୁକ୍ତ କଫ୍ ସିରପ୍ ଜବତ କରାଯାଇଛି। ଏହା ସହିତ ଘଟଣାସ୍ଥଳରୁ ଗୋଟିଏ ଦେଶୀ ୯ ଏମ ପିସ୍ତଲ ଓ ୫ଟି ଖାଲି କେଟ୍ରିଜ ଜବତ କରଜାଇଛି। ଜବତ କଫ୍ ସିରପ୍ରେ ମୋଟ କେତେ ବୋତଲ ରହିଛି, ଏହାର ସମୁଦାୟ ପରିମାଣ ଓ ରାସାୟନିକ ଗଠନ ସମ୍ପର୍କରେ ଯାଞ୍ଚ ଜାରି ରହିଛି।ଏହି ଚୋରାଚାଲାଣର କେଉଁଠାରୁ ହେଉଥିଲା , କେଉଁଠାକୁ ଯାଉଥିଲା, ଏବଂ ଏଥିରେ ଅନ୍ୟ କେଉଁମାନେ ଆହୁରି ସମ୍ପୃକ୍ତ ଅଛନ୍ତି, ସେନେଇ ପୁଲିସ୍ ତଦନ୍ତ ଜାରି ରଖିଛି। ଜଙ୍ଗଲକୁ ପଳାଇଥିବା ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କ ପରିଚୟ ଓ ଅନ୍ୟ ସମ୍ପୃକ୍ତ ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କୁ ଧରିବା ପାଇଁ ମଧ୍ୟ ପୁଲିସ ଉଦ୍ୟମ ଚଲାଇଛି。0
0
Report
बच्चा दादा की नक़ल नहीं, सच में कॉर्बन कॉपी बन गया!
Noida, Uttar Pradesh:The baby doesn't just imitate Grandpa… he's a carbon copy.0
0
Report
Advertisement
