icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229316
Aaftab KhanAaftab KhanFollow24 Jan 2025, 07:06 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मकराना में अशोक गहलोत का जोरदार स्वागत, विवाह समारोह में उमड़ा उत्साह

Nagaur, Rajasthan:राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को मकराना पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक जाकिर हुसैन गैसावत के पारिवारिक विवाह समारोह में भाग लिया। मकराना शहर के मंगलाना रोड स्थित हसीना गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में गहलोत के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गहलोत ने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की और परिवार को बधाई दी। राजस्थान सरकार के कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मकराना पहुंचे और उनका भी विधायक द्वारा अभिनंदन किया गया। इस दौरान राजपूत नेता भंवर सिंह पलाड़ा, विधायक रफीक खान, विधायक अनीता जाटव, पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी सहित सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। पूरे समारोह के दौरान माहौल उत्साह, खुशी और अपनत्व से भरा नजर आया।
0
0
Report

असम से हज यात्रियों की मदीनात रवाना, 18–21 तारीख तक यात्रा जारी

Guwahati, Assam:18 तारीख से लगातार 21 तारीख तक असम तथा नॉर्थ ईस्ट के हाजी गुवाहाटी के इस्लामपुर स्थित हाजी मुसाफिर खाना से गुवाहाटी लोकप्रिया गोपीनाथ बारडोलई एयरपोर्ट से मदीना की और रवाना होंगे। करी सुरक्षा के बीच हाजी हाजी मुसाफिरखाना से एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं हाजी । हमने खासतौर से युवा हाजियों से बातचीत की हाजियों ने कहा कि हम लोग सही सलामत अल्लाह के घर पहुंच रहे हैं इसलिए हम लोग बहुत खुश है। और हम लोग अल्लाह के घर में जाकर भारत में अमन शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगेंगे और खास तौर से असम में शांति के लिए भी दुआ मांगेंगे。 देखा जाए तो लगातार 21 तारीख तक नॉर्थ ईस्ट के हजिया गुवाहाटी इस्लामपुर हाजी मुसाफिरखाना से पहुंचते रहेंगे。
0
0
Report
Advertisement

मुख्य सचिव अमृत ने AI युग में मानवीय संवेदनशीलता पर बल दिया

Patna, Bihar:पटना,\n\nपटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन (BASA) की ओर से एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उनका अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।\nअपने संबोधन में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि वर्तमान दौर में तेजी से बदलते परिवेश और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के युग में प्रशासनिक पदाधिकारियों को समय के अनुसार खुद को ढालना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि AI के बढ़ते प्रभाव के बावजूद मानवीय बुद्धिमत्ता आज भी सर्वोपरि है और प्रशासनिक निर्णयों में मानवीय संवेदनशीलता की अहम भूमिका बनी रहेगी।\nउन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक सेवा का मूल उद्देश्य जनता की सेवा, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है, और इसके लिए अधिकारियों को तकनीक के साथ-साथ मानवीय दृष्टिकोण को भी मजबूत रखना होगा।\nबिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन (BASA) राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों का एक प्रमुख संगठन है, जो अधिकारियों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह संगठन प्रशिक्षण, नीति सुझाव और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा देने का कार्य करता है।\nइस आमसभा में पूर्व अध्यक्ष श्री सुशील कुमार और श्री शशांक शेखर सिन्हा के अतिरिक्त पूर्व महासचिव श्री विपिन कुमार, श्री खुर्शीद अहमद सिद्धिकी तथा श्री अनिल कुमार ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जहां संगठन को और सशक्त बनाने और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।
0
0
Report

नीमकाथाना में परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा, झांकियां और आरती से गूंज उठा गांव

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन नीमकाथाना मावंडा खुर्द में परशुराम जन्मोत्सव की धूम। जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा। जीवित झांकियां एवं राम दरबार शिव पार्वती दरबार के साथ निकल गई शोभायात्रा। शोभायात्रा का जगह-जगह किया गया स्वागत। नीमकाथाना में परशुराम जन्मोत्सव की धूम देखने को मिल रही है नीम का थाना के मावंडा खुर्द में परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा अनघड़ धाम से गांव की समरसता की प्रतीक परशुराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा जीवंत झाकियों एवं राम दरबार, शिव पार्वती दरबार के साथ निकाली गई जिसका शुभारंभ गांव के आस पास के धाम से आए संतो द्वारा किया गया जिसमें भगवान परशुराम जी के वेश में बालक को घोड़ी पर बैठाया एवं रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों के पुजारियों ने आरती उतारी और पुष्प वर्षा की गई यह शोभा यात्रा गांव के मुख्‍य मार्गो से होती हुई परशुराम मंदिर पहुंची जहां परशुराम सेवा समिति द्वारा सभी संतों का सम्मान किया गया मंदिर प्रांगण में गांव की प्रतिभाओं, इस झांकी में भाग लेने वाले बच्चों एवं 10th 12th में अच्छे अंक प्राप्त किए व सरकारी नौकरी में लगे बालक और बालिकाओं को स्मृति चिह्न एवम परशुराम सेवा समिति द्वारा दुपट्टा पहनाकर एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर परशुराम सेवा समिति द्वारा भामाशाहों एवं समाजसेवकों का साफा पहनाकर और भगवान परशुराम जी का चित्र भेंट करके सम्मान किया गया । उसके उपरांत संतो द्वारा भगवान परशुरामजी का अभिषेक एवम महाआरती की गई इस शोभायात्रा में मातृ शक्ति और सर्वसमाज ने बड़ी मात्रा में हिस्सेदारी निभाई।इस आयोजन में मोहन दास जी महाराज,राधेश्याम शर्मा, सुधांशु तिवारी, अंकुश शर्मा, सुरेश कौशिक,सुरेश सोनी, मुकेश जाखड़, विनोद जाखड़, भूप सिंह, श्रीराम शर्मा, बुधराम कुमावत आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

गौरीगंज पावर हाउस में भीषण आग, ड्रम जलकर राख, गेहूं खेतों तक पहुँचा

Amethi, Uttar Pradesh:गौरीगंज पावर हाउस में भीषण आग: वायर के कई ड्रम राख, गेहूं का खेत भी चपेट में आया रविवार दोपहर मुंशीगंज रोड स्थित पावर हाउस परिसर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे वहां रखे वायर के कई ड्रम जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास के गेहूं के खेत तक पहुंच गईं और फसल को भी नुकसान हुआ। दूर से उठता काला धुआं और ऊंची लपटें साफ दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सूचना देने के काफी देर बाद तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच ग्रामीणों और खेत मालिकों ने खुद मशक्कत कर खेत में लगी आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान टल सका। पावर हाउस के कर्मचारियों ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कर दी, जिससे संभावित बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। विभाग द्वारा नुकसान का आकलन भी शुरू कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड के पहुंचने की पुष्टि नहीं हो सकी थी।
0
0
Report

80 जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन ने क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया

Tonk, Rajasthan:उनियारा टोंक माली (सैनी) समाज के तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 80 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधे। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। एंकर बनेठा उपतहसील मुख्यालय पर आयोजित इस भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। इसके बाद मुख्य बाजार से विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की पारंपरिक निकासी आकर्षण का केंद्र रही। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे कस्बे को उत्सव में बदल दिया। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सम्मेलन स्थल पर भव्य पांडाल सजाया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 80 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। आयोजन से पहले विभिन्न धार्मिक रस्में और परंपराएं भी निभाई गईं, जिनमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। “यह आयोजन समाज की एकता और सहयोग का प्रतीक है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को भी सहारा मिलता है।” सामूहिक विवाह सम्मेलन ने सामाजिक समरसता और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया
0
0
Report
Advertisement

कोटपूतली में धनकड़ परिवार की शादी, VIP मूवमेंट से प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली- विधायक धनकड़ के बेटे अनुज धनकड़ व UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बेटी अर्चना बंधेगें शादी के बंधन में.... मंगलवार 21 अप्रैल को है विवाह समारोह... ...शादी समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा... झाबर सिंह खर्रा... प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी.... विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ ....निजी वैवाहिक कार्यक्रम में नेताओं का लग रहा जमावड़ा.....क़ृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सहित बड़ी संख्या में आईएएस,आईपीएस अधिकारी भी मौजूद... कुछ देर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी करेंगे शिरकत.... जिला कलेक्टर समेत आला अधिकारी कर रहे हेलीपैड का निरीक्षण....इसके अलावा गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम...वन मंत्री संजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी....भाजपा नेता सतीश पुनिया सहित कई विधायक ने की शादी में शिरकत....विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ और मंत्री झाबर सिंह खर्रा बने समधी. VIP मूवमेंट के चलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भांकरी गावं में डाला डेरा।
0
0
Report

बिहार प्रशासनिक सेवा संघ की आमसभा में नया नेतृत्व घोषित, सुनील कुमार तिवारी अध्यक्ष

Patna, Bihar:आज बिहार प्रशासनिक सेवा संघ की आम सभा ऊर्जा ऑडिटोरियम शास्त्री नगर, पटना में आहूत की गई। इसमें बिहार सरकार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उन्होंने बिहार प्रशासनिक सभा संघ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धक किया। मुख्य सचिव(बिहार सरकार) ने वर्तमान दौर में नित बदलते परिवेश एवं ए.आई के युग में पदाधिकारियों को उसी अनुरुप अपने आप को ढालने की बात कही। इसके साथ ही इस बात भी जोर दिया कि ए.आई के बढ़ते प्रभाव के बावजूद मानवीय बुद्धिमत्ता आज भी सर्वोपरि है। आमसभा में बासा के पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्णमुरारी शर्मा द्वारा भी सदस्यों को मार्गदर्शन दिया गया। आभ सभा में पूर्व अध्यक्ष श्री सुशील कुमार, श्री शशांक शेखर सिन्हा के अतिरिक्त पूर्व महासचिव श्री विपिन कुमार, श्री खुर्शीद अहमद सिद्धिकी तथा श्री अनिल कुमार ने भी भाग लिया। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष, श्री अजय कुमार द्वारा सदस्यो को संबोधित किया गया। संघ के महासचिव सुनील कुमार तिवारी द्वारा विगत वर्षों का प्रतिवेदन सभा के समक्ष रखा गया। उन्होंने बिहार प्रशासनिक सेवा के युवा अधिकारियों से कम्फर्ट पर कमिटमेंट को और कमांड पर कम्पैशन को तरजीह देकर दायित्व निभाने का अनुरोध किया। उन्होंने सदस्यों से समाज के लिए काम करने और लोक सेवक होने के नाते मानवीय मर्यादा का दामन नहीं छोड़ने के लिए कहा। उन्होंने बासा से जुड़े सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि संघ की चट्टानी एकता बनाए रखने में सभी सदस्यों का सार्थक योगदान है। इस प्रयास के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से विपरीत परिस्थिति में निडर एवं निर्भिक कार्य करने का आह्वान किया। साथ आपसी सहयोग और सामंजस्य से संघ को गतिशील बनाने पर भी जोर दिया। बासा के अन्य सदस्य श्री कुमार रविंद्र, श्री शम्भु कुमार, श्री पंकज कुमार एवं कयूम अंसारी द्वारा अपनी बातों को सभा में रखा गया। द्वितीय सत्र में बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। सर्वसम्मति से श्री सुनील कुमार तिवारी, (42 वीं बैच, जो पदस्थापन की प्रतिक्षा में सामान्य प्रशासन विभाग पटना में पदस्थापित हैं) को अध्यक्ष, श्री कुमार रविन्द्र, (42 वीं बैंच, संयुक्त सचिव, डेयरी पशुपालन एवं मत्स्य विभाग) को उपाध्यक्ष, श्री कयूम अंसारी, (47 वीं बैच पदस्थापन राज्य निर्वाचन प्राधिकार) को महासचिव तथा श्री दिलीप कुमार ध्वज, (भूमि सुधार उपसमार्हता, गया सदर) को संयुक्त सचिव चुना गया। अंत में सभी नवनिवार्चित पदाधिकारियों द्वारा संबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ आम सभा की कार्यवाही समाप्त की गई।
0
0
Report
Advertisement

पिपरिया में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बाइक में आग, सुरक्षा पर सवाल

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के पिपरिया में एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार बाजार क्षेत्र में घर के बाहर चार्ज हो रही एक इलेक्ट्रिक बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सामान्य रूप से चार्ज हो रही थी। इसी दौरान अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते बाइक आग की चपेट में आ गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इलेक्ट्रिक बाइक को जलते हुए साफ देखा जा सकता है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि बैटरी की गुणवत्ता, चार्जिंग सिस्टम और रखरखाव में लापरवाही ऐसे हादसों की बड़ी वजह हो सकती है。
0
0
Report

401 जोड़ों का सामूहिक विवाह: CM ने आशीर्वाद दिया, धरमपुरी में नई पहल

Dhar, Madhya Pradesh:सिरसोदिया में 401 जोड़ों का सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद धार। जिले की धरमपुरी विधानसभा के ग्राम सिरसोदिया में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 401 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखد वैवाहिक जीवन की कामना की तथा पुष्प वर्षा कर नवयुगलों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह की चिता कर रही है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी परिवार पर बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना समाज में समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करती है तथा सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धरमपुरी के भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने बेटे और भतीजी का विवाह भी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत कराया, जो जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक पहल है ज्ञात हो मुख्यमंत्री भी चार माह पूर्व अपने बेटे का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मलेन में कर चुके है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विवाह संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न कराए गए, जिसमें वर-वधु और उनके परिजन भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में धरमपुरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। समारोह के अंत में नवदंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की भूमिका की सराहना की गई। कार्यक्रम में अव्यवस्था भी देखने को मिली गर्मी से एक दुल्हन चक्कर खाकर गिर गई..... दूल्हे दुल्हन गर्मी से परेशान देखें गए....
0
0
Report

ब्रजेश पाठक का मेडिकल कॉलेज निरीक्षण; विपक्षी दलों पर हमला और महिला आरक्षण बिल

Firozabad, Uttar Pradesh:उपमुख्यमंत्री का बयान ANC - यूपी के फ़िरोज़ाबाद में मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विविध वार्डों का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। वो निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर उन्होंने सपा, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल नहीं चाहते कि महिलाओं को उनका पूरा अधिकार मिले। उनका आरोप था कि यदि महिलाएं बड़ी संख्या में संसद तक पहुंचती हैं तो इन दलों के संरक्षण में पनपे गुंडे और माफिया जेल की सलाखों के पीछे होंगे। इसके साथ ही परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने महाकाल और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं बंगाल के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी और राज्य में सरकार बनाएगी। BYTE: ब्रजेश पाठक , उप मुख्यमंत्री
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top