229010
Raebareli - 24 घण्टे के अंदर ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा
Raebareli, Uttar Pradesh:किसान की हत्या मामले का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा , आपको बता दें कि किसान की जान उसके बेटे ने ही ली थी.सूरत से आकर उसने अपने पिता की जान ली थी ,पुलिस को किसान का शव खून से लथपथ हालत में मिला था.एसओजी और भदोखर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के कब्जे से आलाकत्ल भी बरामद हुआ है.देखिये पुलिस ने इस घटना के बारे में क्या कहा -
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड की सुरभि कुमारी ने जूनियर नेशनल तीरंदाजी में गोल्ड जीता
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro में चल रहे द्वितीय एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आज मोहन कुमार मंगल स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जहां अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गोल्डी मिश्रा और मेघालय के खिलाड़ी देवराज के बीच कांटे की टक्कर हुई। कई राउंड में टक्कर के बाद अंतिम राउंड में देवराज ने बाजी मारी वही गोल्डी मिश्रा गोल्ड से चूक गए और सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। वहीं लड़कियों में हरियाणा के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कीर्ति ने बाजी मारी और झारखंड के सुरभि कुमारी को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इन सभी का हौसला अफजाई करने झारखंड आर्चरी संघ के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी पहुंचे थे जहां बोकारो आर्चरी संघ के अध्यक्ष और गोमिया के पूर्व विधायक डॉ0 लम्बोदर महतो सहित बोकारो के पूर्व विधायक और पूर्व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एंजेला के द्वारा सभी जीते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने कहा कि यहां अच्छी व्यवस्था थी लेकिन झारखंड में इनडोर स्टेडियम बनाना चाहतीं जहां खिलाड़ियों के लिए अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। जीते हुए झारखंड के खिलाड़ियों ने कहा कि झारखंड में तीरंदाजी को लेकर बहुत प्रतिभा है लेकिन इसे निखारने की जरूरत है और खिलाड़ियों के लिए इक्विपमेंट होना चाहिए़। उन्होंने कहा कि एक धनुष की कीमत लाखों में होती है जहां खिलाड़ी इसे अफोर्ड नहीं कर पाते है। बताते चले कि इसमें से कई खिलाड़ी है जो आनेवाले एशिया कप में शिरकत करेंगे और उनका सपना है ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने की। वहीं अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज देश आर्चरी में अच्छा कर रहा है जहां इस तरह के प्रतियोगिता देश भर में आयोजन किया जा रहा है जिससे सीखने की बात है। वही इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में कहा कि इसके प्रति संघ चिंतित है और बहुत जल्द इनडोर स्टेडियम के बारे में भी सोचा जा रहा है। वही झारखंड में खिलाड़ियों के कैश अवार्ड के बारे में कहा कि खेल में राजनीति नहीं होना चाहिए़ लेकिन राज्य सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए़।0
0
Report
Rajasthan: SMS Hospital performs first sialo-endoscopic salivary gland operation
Jaipur, Rajasthan:Jaipur SMS अस्पताल में पहली बार साइलो-एंडोस्कोपिक ऑपरेशन SMS हॉस्पिटल के ईएनटी विभाग ने पहली बार साइलो-एंडोस्कोपिक तकनीक से किया लार ग्रंथि का ऑपरेशन सरकारी स्तर पर राजस्थान में इस तकनीक से पहला ऑपरेशन बिना चीरा लगाए मुंह के अंदर से की गई सर्जरी 28 वर्षीय शिव कुमार की सबमंडीबुलर ग्रंथि की पथरी निकाली 13 वर्षीय फैजान की पैरोटिड ग्रंथि के स्टेनोसिस का किया इलाज ऑपरेशन के बाद दोनों मरीज पूरी तरह स्वस्थ चेहरे और गर्दन पर नहीं लगाया गया कोई चीरा, न ही निशान डॉ. पवन सिंघल की टीम ने किया सफल ऑपरेशन राजस्थान सरकार की मां योजना के तहत दोनों मरीजों का निशुल्क इलाज0
0
Report
गन्नई के सरई झुरही मार्ग पर भीषण हादसा, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग: सरई झुरही मार्ग गन्नई में हुआ भीषण सड़क हादसा. हादसे में दो लोग घायल. घायलों के लिए ग्रामीणों के द्वारा 108 पर दी गई सूचना. ऑटो और बाइक की भिडंत अधियरिया निवासी चद्रभान सिंह व उनके साथी बताये जा रहे हैं दोनो घायल. घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया. दोनों घायलो का अस्पताल में इलाज जारी. दोनों घायलो को गंभीर चोटें, सरई थाना बरका चौकी गन्नई गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
भिवंडी के दिंडीगड पहाड़ पर दो गुटों में हिंसक भिडंत, अस्पताल तक पहुंचा तनाव
Thane, Maharashtra:भिवंडी - दिंडीगड ब्रेकींग... दिंडीगडावर दोन गटांत जोरदार हाणामारी; रुग्णालयातही राडा... व्हिडिओ व्हायरल, परिसरात तणाव... अंकर :- भिवंडी जवळील दिंडीगड डोंगरावर रविवारी दोन गटात जोरदार हाणामारी झाली. या घटनेचा राडा उपजिल्हा रुग्णालयातही पोहोचला असून या राड्याचे व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल होत आहेत. या घटनेत सहा जण जखमी झाले आहेत. VO:1 :- रविवारी सुट्टी असल्याने दिंडीगडावर फिरण्यासाठी मोठ्या संख्येने तरुण आले होते. मिळालेल्या माहितीनुसार, तरुणांचा एक गट डोंगरावर जात असताना काही तरुणांनी त्यांच्याकडे मांसाहारी जेवण - चिकन असल्याच्या कारणावरून त्यांना अडवले. यावरून दोन्ही गटात बाचाबाची झाली आणि त्याचे रूपांतर जोरदार हाणामारीत झाले. VO:2 :- या हाणामारीत अस्तमेश शेख, उमैर शेख, हसनेन पठाण, अब्दुल रेहमान हे जखमी झाले. त्यांना उपचारासाठी भिवंडीच्या स्व. इंदिरा गांधी स्मृती उपजिल्हा रुग्णालयात दाखल करण्यात आले. त्याचवेळी तक्रार देण्यासाठी आलेला गणेश मोगरे या तरुणाला पोलिसांनी उपचारासाठी त्याच रुग्णालयात आणले. दोन्ही गट रुग्णालयात समोरासमोर आल्याने रुग्णालय परिसरातच पुन्हा जोरदार राडा आणि हाणामारी झाली. परिस्थिती नियंत्रणाबाहेर जाण्याची शक्यता लक्षात घेऊन शांतीनगर पोलिसांनी फौजफाट्यासह रुग्णालयात धाव घेत परिस्थिती शांत केली. दोन्ही गटांकडून परस्पर गुन्हे दाखल करण्याची प्रक्रिया भिवंडी तालुका पोलीस ठाण्यात सुरू असून पुढील तपास तालुका पोलीस करत आहेत.0
0
Report
पटना: छात्रों के भविष्य के लिए परीक्षा परिणामों की समीक्षा पर महाविद्यालयों की प्रमुख माँग
Patna, Bihar:बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से संबद्ध पारा-मेडिकल, नर्सिंग एवं फार्मेसी महाविद्यालयों के संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक पटना में आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रों की समस्याओं, परीक्षा परिणाम, शैक्षणिक सत्र में हो रही देरी तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्था को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। संचालकों ने कहा कि छात्रों का शैक्षणिक भविष्य किसी भी परिस्थिति में प्रभावित नहीं होना चाहिए और उनकी समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष समाधान आवश्यक है। बैठक में हाल में जारी परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में छात्रों के अनुत्तीर्ण होने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। संचालकों ने कहा कि परीक्षा परिणाम को लेकर कई महाविद्यालयों के छात्रों में असंतोष है। छात्रों की ओर से परिणाम की समीक्षा और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग सामने आ रही है। कुछ स्थानों पर छात्रों द्वारा विरोध एवं आंदोलन भी किए जाने की जानकारी बैठक में दी गई। संचालकों ने माना कि छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से सुनना और तथ्यों के आधार पर उनका समाधान करना विश्वविद्यालय एवं संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि छात्रों की समस्याओं को लेकर महाविद्यालय संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल बिहार के माननीय मुख्यमंत्री तथा बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के कुलपति एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय के समक्ष परीक्षा परिणाम की समीक्षा कराने, संभावित मूल्यांकन अथवा तकनीकी त्रुटियों की जांच करने तथा जरूरत पड़ने पर छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग रखेगा। संचालकों का कहना है कि यदि किसी स्तर पर गलती सामने आती है तो उसे शीघ्र सुधारते हुए प्रभावित छात्रों को उचित राहत दी जानी चाहिए। बैठक में परीक्षा संचालन में हो रही देरी और इसके कारण प्रभावित हो रहे शैक्षणिक सत्र पर भी चिंता व्यक्त की गई। संचालकों ने कहा कि परीक्षा समय पर नहीं होने और परिणाम जारी होने में देरी के कारण छात्रों की आगे की पढ़ाई प्रभावित होती है। इसका असर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, उच्च शिक्षा में प्रवेश तथा रोजगार के अवसरों पर भी पड़ सकता है। पारा-मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में समय पर परीक्षा और परिणाम का विशेष महत्व है, क्योंकि इन पाठ्यक्रमों के बाद छात्रों को आगे की पढ़ाई, प्रशिक्षण एवं रोजगार के लिए निर्धारित समय-सीमा का पालन करना पड़ता है。 संचालकों ने कहा कि छात्रों और महाविद्यालयों के बीच किसी प्रकार का भ्रम या असंतोष लंबे समय तक बना रहना उचित नहीं है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए प्रभावी व्यवस्था करनी चाहिए। परीक्षा परिणाम से संबंधित आपत्तियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्वीकार कर उनकी जांच की जाए और वास्तविक स्थिति छात्रों के सामने स्पष्ट की जाए। उनका कहना था कि पारदर्शी प्रक्रिया से ही छात्रों का विश्वविद्यालय और परीक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत होगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि परीक्षा परिणाम में किसी प्रकार की तकनीकी, प्रशासनिक या मूल्यांकन संबंधी त्रुटि प्रमाणित होती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा। संचालकों ने कहा कि उनकी पहल का उद्देश्य किसी व्यक्ति, संस्था या विश्वविद्यालय का विरोध करना नहीं है, बल्कि छात्रों के हितों की रक्षा करना है। वे चाहते हैं कि सभी निर्णय नियमों एवं तथ्यों के आधार पर हों और किसी भी योग्य छात्र के भविष्य के साथ अन्याय न हो। महाविद्यालय संचालकों ने यह भी कहा कि परीक्षा एवं परिणाम से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन, महाविद्यालयों और छात्रों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। इससे भविष्य में परीक्षा संचालन, मूल्यांकन और परिणाम प्रकाशन से संबंधित समस्याओं को कम किया जा सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री एवं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश देंगे। बैठक में विभिन्न पारा-मेडिकल, नर्सिंग एवं फार्मेसी महाविद्यालयों के संचालक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर प्रयास करने तथा सक्षम अधिकारियों के समक्ष उनकी मांगों को मजबूती से रखने का निर्णय लिया। संचालकों ने कहा कि छात्रों का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुनर्मूल्यांकन सहित परीक्षा परिणाम से जुड़ी उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक एवं निष्पक्ष निर्णय होना चाहिए।0
0
Report
सहारनपुर में शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेताओं को एसएसपी ने दिया सम्मान
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर पुलिस लाइन्स में शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेताओं को एसएसपी अभिनन्दन ने किया सम्मानित सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन्स में 21 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने भव्य समापन किया। प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-16 और ओपन एज वर्ग की तीन श्रेणियों में कुल 48 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-10 वर्ग में अद्वविता ने सभी पांच मुकाबले जीतकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि पार्थ दूसरे, कार्तिक तीसरे और माधव चौथे स्थान पर रहे। अंडर-16 वर्ग में जय वर्धन विजेता बने, वंश तोम दूसरे, अक्षत तीसरे और कु. नित्या चौथे स्थान पर रहीं। ओपन एज वर्ग में सुनील नेगी ने सभी पांच मैच जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रमोद दूसरे स्थान पर रहे।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी के FHRAI कन्वेंशन में पर्यटन क्षेत्र को नई उड़ान, सरकार के कदम सुर्खियों में
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, UP: केंद्रीय टूरिज्म और कल्चर मिनिस्टर गजेंद्र सिंह शेखावत 56वें FHRAI सालाना कन्वेंशन में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया (FHRAI) लगभग छह दशकों से देश की हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की ग्रोथ को बढ़ावा देने और उससे जुड़ी चुनौतियों का समाधान करने के लिए काम कर रहा है। हाल के सालों में, PM के नेतृत्व में, देश में बदलाव आया है, भारत की इकॉनमी आगे बढ़ी है, और भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है। नतीजतन, भारत के टूरिज्म सेक्टर के लिए बहुत ज़्यादा संभावनाएं खुल गई हैं। चूंकि हमारी इंडस्ट्री इतने बड़े मौकों की दहलीज पर खड़ी है, इसलिए होटल इंडस्ट्री निश्चित रूप से भारतीय इकॉनमी में अहम योगदान देने के लिए तैयार है। इस संदर्भ में, इस तरह का इवेंट—जहां स्टेकहोल্ডर्स मुद्दों, मौकों और बदलती टेक्नोलॉजी पर चर्चा करने और अपडेट रहने के लिए इकट्ठा होते हैं—बहुत फायदेमंद साबित होगा। काशी में इस कन्वेंशन को होस्ट करना इसे और भी अहम बनाता है। इस मीटिंग का देश और दुनिया भर में दूर तक असर पड़ेगा, और काशी के टूरिज्म सेक्टर को इससे बेशक फायदा होगा।0
0
Report
शाहजहांपुर में चलती कार में आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार शाहजहांपुर शाहजहांपुर में चलती हुयी कार में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने किसी तरह से कार से कूद कर अपनी जान बचाई है। कुछ मिनटों में ही पूरी कार आग का गोला बन गई और जलकर खाक हो गई। आग लगने से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसके चलते पूरा यातायात ठप हो गया। घटना थाना जलालाबाद क्षेत्र के डाक बंगले के सामने सड़क की है। बताया जा रहा है कि चलती हुयी स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक धुआं उठा उसके बाद भीषण आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई है। आग इतनी तेजी से लगी कि कुछ मिनट में ही पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई और जलकर खाक हो गई। आग लगने से सड़क पर अफरा-तफरी मची रही। बताया जा रहा है कार सीएनजी गैस से चल रही थी और शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक पूरी कार जलकर खाक हो चुकी थी। घटना के बाद मौके से चालक फरार हो गया। फिलहाल फायर ब्रिगेड आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।0
0
Report
देवबंद सड़क हादसे में अजय की मौत, स्कॉर्पियो चालक पर आरोप
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अजय के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी रंजीत घायल है। रंजीत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवक पीओपी का काम करते थे और काम पर जाने के लिए गांव से देवबंद की ओर निकले थे। इसी दौरान मेघराजपुर के पास पीछे से आई एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजन काला सिंह का कहना है कि स्कॉर्पियो गांव की ही थी। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले अजय और स्कॉर्पियो सवार लोगों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ था। परिजनों का दावा है कि आरोपियों ने गांव से निकलते समय अजय की बाइक देखी और पीछा करने के बाद टक्कर मार दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। परिजनों ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं गायत्री परिवार का शिक्षक गरिमा शिविर देशभक्ति व राष्ट्र निर्माण पर चर्चा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर झुंझुनूं गायत्री परिवार की ओर से केशव आदर्श विद्या मंदिर परिसर में शिक्षक गरिमा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 50 शिक्षकों का सम्मान कर शिक्षा और समाज निर्माण में उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने शिरकत की और शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की शिक्षा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक अपने संस्कार, अनुशासन और विचारों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम योगदान देता है। शिविर के दौरान बदलते दौर में युवाओं की शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और उन्हें सही दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ें। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षक समाज के सम्मान को बढ़ाने के साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और मजबूत करना रहा.0
0
Report
करौली के मंडरायल में फरार आरोपी वन विभाग ने गिरफ्तार
Karauli, Rajasthan:मंडरायल(करौली) फरार आरोपी को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार, DFO संजीव शर्मा के निर्देशन मे गठित टीम ने दबोचा आरोपी, दरअसल वन विभाग की टीम पर गत दिनों श्यामपुर वन खंड में किया था हमला, वन विभाग को मुखबिर से मिली सूचना पर श्यामपुर वन खंड में शिकारियों को पकड़ने गई थी टीम, हमला करने के दौरान आरोपी महिला शिकारी का सहारा लेकर हो गया था फरार, रेंजर अजय सिंह राजावत के नेतृत्व में कैलादेवी दस्ता , घड़ियाल चंबल रेंज और टाईगर रिजर्व टीम ने दी दविश, आज श्यामपुर के जंगलों में दवीश देकर दबोचा आरोपी वकील उर्फ रतिराम मोंगिया को, आरोपी के पास से एक जंगली जानवर का दांत, चाकू और लोहे के छर्रे किये बरामद, टीम में फोरेस्टर गजराज सिंह सहित वन विभाग के कर्मचारी रहे मौजूद,0
0
Report
देवसर नेशनल हाईवे 39 पर कोयला से लदा ट्रक पलटा; यातायात ठप, घायल चालक
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के देवसर नेशनल हाईवे 39 के हथियोड़रा में कोयले से लदा ट्रक पलटा। घंटों जाम में फंसे वाहन, कोयला सड़क पर फैलने से सिंगरौली-सीधी हाईवे पर आवागमन हुआ ठप। दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतारे। सूचना पर जियावन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मशक्कत कर ट्रक हटवाया और यातायात बहाल कराया। हादसे में घायल है वाहन चालक, जांच में जुटी पुलिस।0
0
Report
Advertisement
लोक जनशक्ति पार्टी की 'हमारी मुहिम—एक पेड़' से बढ़ा वृक्षारोपण का अभियान
Noida, Uttar Pradesh:लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) द्वारा “हमारी मुहिम—एक पेड़” अभियान का आयोजन गुरुग्राम, 22 अगस्त 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित भारत के निर्माण तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के उद्देश्य से लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) द्वारा “हमारी मुहिम—एक पेड़” अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्षारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण और देखभाल के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक पौधे लगाए गए। इस अवसर पर अभियान से जुड़े सभी लोगों ने आने वाले समय में 10,000 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया। इस पहल का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक लगाए गए पौधे को संरक्षित कर उसे एक स्वस्थ वृक्ष के रूप में विकसित करने की जिम्मेदारी लेना भी है। इस कार्यक्रम में आशु चौहान, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संरक्षक, तथा अनुपम कुमार झा, दिल्ली उपाध्यक्ष एवं संयोजक के रूप में उपस्थित रहे। दोनों ने अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में बलराम चौधरी, दिल्ली प्रदेश संगठन मंत्री, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), रोहित राव, समाजसेवी, तथा माया झा, समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण के महत्व पर अपने विचार रखे और पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पौधे भेंट किए गए और विशेष रूप से नई पीढ़ी तथा Gen Z युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी भी स्वयं लें। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक विशेष संकल्प भी लिया कि अब से वे जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे, उसे एक पौधा भेंट कर वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे। इस पहल के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक लोगों तक हरित संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि “हमारी मुहिम—एक पेड़” केवल एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए एक निरंतर चलने वाली जन-जागरूकता मुहिम है। भविष्य में भी इसी प्रकार के वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सके। आइए, हम सभी एक संकल्प लें—एक पेड़ लगाएं, उसकी रक्षा करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित भविष्य का निर्माण करें।0
0
Report
OP राजभर: पंचायत चुनाव 2026 समय पर, अखिलेश यादव ने कोर्ट में मुकदमा किया
Noida, Uttar Pradesh:चित्रकूट, उत्तर प्रदेश: मंत्री ओपी राजभर ने यूपी पंचायत चुनाव 2026 पर कहा, "मैं तो चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध था। सभी जिले के लिए मतपत्र भी छप गए थे। मैं बार-बार कहता था कि समय पर चुनाव होगा। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव जी ले जाकर हाईकोर्ट में मुकदमा कर दिए। हाईकोर्ट में राज्य सरकार को और राज्य निर्वाचन आयोग को नोटिस दिया। हम लोगों ने जवाब दाखिल कर दिया..."0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा ने एसएमएस अस्पताल का दौरा किया और कार्डियक टावर का निरीक्षण किया
Noida, Uttar Pradesh:सीएम भजनलाल शर्मा एसएमएस अस्पताल पहुंचे और कार्डियक टावर का दौरा किया0
0
Report
Advertisement
