229001
रायबरेलीः महिला थाने की पुलिस ने पति-पत्नी विवाद में की मध्यस्था, बर्बाद होने से बची कई जिंदगियां
Raebareli, Uttar Pradesh:पूरे प्रदेश में महिला थाने पति पत्नी विवाद में मध्यस्था कर रहे हैं. रायबरेली में तीन महीने के भीतर 116 मामलों में 50 मामलों को कोर्ट के बाहर निपटाने के बाद राजी खुशी से दंपत्तियों को विदा करने का रिकार्ड बना है. इसे लेकर दंपत्तियों का कहना है कि आवेश में हुई लड़ाई उनकी जिन्दगी बर्बाद कर सकती थी, लेकिन महिला थाने ने उनकी गृहस्थी बचा ली है. इस मामले में पुलिस अधिकारी मानते हैं कि थानों के भीतर मामले निपटाए जाने से अदालतों का बोझ कम होगा.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने से शक्तिशाली धमाका, कई घर क्षतिग्रस्त
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के गोबरसही में नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन फटा गैस पाइपलाइन फटने से हुआ जोरदार धमाका दर्जनों घर का शीशा और दीवाल हुआ चकनाचूर एक लोगों की मौत कई लोगों के घायल होने की सूचना मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम स्थिति को काबू करने में जुटी0
0
Report
तीसरे चरण के पंचायत चुनाव कल: 102 ग्राम पंचायतों में 924 वार्डों में मतदान
Sri Ganganagar, Rajasthan:तीसरे चरण के पंचायत चुनाव कल, 102 ग्राम पंचायतों के 924 वार्डों में होगा मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम श्रीगंगानगर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत जिले में तीसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को होगा। इस चरण में सूरतगढ़, राजियासर और श्रीविजयनगर पंचायत समितियों की 102 ग्राम पंचायतों के 924 वार्डों में मतदान करवाया जाएगा। मतदान दलों की रवानगी सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय से की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि मतदान दलों को सुबह 8 बजे से रवाना किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि सभी मतदान दलों को आवश्यक प्रशिक्षण देने के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान बूथों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। तीनों क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच, सरपंच पदों के लिए 5 नवंबर को मतदान और मतगणना होगी, जबकि 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव करवाया जाएगा。 PTC पोलिंग पार्टी रवाना स्थल बाईट सुभाष कुमार अतिरिक्त जिला कलेक्टर बाईट दीपक शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक0
0
Report
बारां हादसे में बलगर की फिटनेस निरस्त, स्पीड गवर्नर नहीं मिला
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर। बारां में हादसा, बलगर की फिटनेस निरस्त! सवाल यह कि जिस दिन नोटिस दिया, उसी दिन फिटनेस निरस्त। वाहन संख्या RJ13GC6223 पर कार्रवाई का मामला। बारां DTO डॉ. कल्पना शर्मा ने की सख्त कार्रवाई। दरअसल 22 सितंबर को बलगर और कार में हुई थी टक्कर। टक्कर में 4 जनों की मौके पर ही हाे गई थी मौत। बलगर की गलती मानते हुए 30 सितंबर को फिटनेस निरस्त की गई। DTO कल्पना शर्मा ने फिटनेस निरस्त के आदेशों में लिखा, परिवहन निरीक्षक ने मौके पर वाहन का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में वाहन में स्पीड गवर्नर नहीं पाया गया। फिटनेस रद्द के साथ ही वाहन की आरसी, परमिट स्वत: निलंबित रहेंगे। रोचक यह कि बलगर में 31 मई 2026 का इंस्टॉलेशन सर्टिफिकेट। डू्यूनेक ऑटोमोबाइल्स कम्पनी का स्पीड गवर्नर पहले से लगा हुआ। वहीं निरस्त आदेश में नोटिस जारी करने की तारीख 30 सितंबर। और 30 सितंबर को ही फिटनेस निरस्त कर दी गई। तो क्या सुनवाई के लिए वाहन मालिक को एक दिन भी नहीं दिया?0
0
Report
Advertisement
तालेड़ा पंचायत समिति में कल मतदान, 1.22 लाख मतदाता वोट डालेंगे
Jaipur, Rajasthan:बून्दी तालेड़ा पंचायत समिति में कल मतदान, 1.22 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत तालेड़ा पंचायत समिति में कल मतदान होगा। मतदान को लेकर जिला निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सोमवार को चुनाव पर्यवेक्षक भावना शर्मा की मौजूदगी में मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसके बाद मतदान दलों की रवानगी की प्रक्रिया शुरू की गई। तालेड़ा पंचायत समिति के 25 वार्डों में मतदान के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने 143 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें 40 ग्राम पंचायतों के 402 वार्ड शामिल हैं। कुल 1 लाख 22 हजार 402 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही जिला परिषद के वार्ड संख्या 5, 6, 7, 8 और 27 में भी मतदान होगा। निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव के निर्देशन में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अंतिम प्रशिक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारु शंकर शर्मा, एटीएम सेलिंग रमेश देव, हिंडोली पुलिस उपाधीक्षक अशोक जोशी और बूंदी पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी भी मौजूद रहे। प्रभारी अधिकारी मतदान दल गठन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बून्दी0
0
Report
भीलवाड़ा पंचायत चुनाव में मतगणना गड़बड़ी: पुनर्मतगणना की मांग तेज
Jaipur, Rajasthan:जिला कलेक्टर के सामने मुखर्जी पार्क में सैकड़ों लोगों का जमावड़ा भीलवाड़ा जिले में पंचायत चुनाव में मतगणना गड़बड़ी के आरोप, पुन चुनाव की मांग उठी पांसल, पालड़ी, धुलखेड़ा , भादू सहित मांडल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सैकड़ों लोग पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे लोग धुलखेड़ा में पहले 218 वोटों से जीत, पुनर्मतगणना में 65 वोटों से हार घोषित करने का आरोप पांसल में मतपत्र जले हुए मिलना , मतगणना के दौरान प्रत्याशियों को दूर रखने और मतपत्र नहीं दिखाने का आरोप राष्ट्रीय हिंदू भोज सेना अध्यक्ष गोपाल गुर्जर के नेतृत्व में प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग गुलाबपुरा पूर्व नगर पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर भी पहुंचे0
0
Report
हमीरपुर में 3 साल की दलित बच्ची की हत्या, माँ ने इंसाफ की मांग
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- 3 साल की मासूम दलित बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या का मामला, बच्ची की बदहवास मां बोली आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर दी जाए फांसी की सजा, मासूम बच्ची की मां ने रोते हुए मांगा योगी सरकार से इंसाफ, गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर की गई तैनात, मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हीरालाल परिजनों के साथ बच्ची को खेतों में ढूंढ कर करता रहा गुमराह, पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया है गिरफ्तार, घर के बाहर से मासूम को उठाकर खेत ले गया था आरोपी हीरालाल, आरोपी ने खेत में दिया था वारदात को अंजाम, मुस्करा थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट में खाद के लिए मारामारी ,प्राइवेट दुकानो से प्रति बोरी दो हज़ार की खाद लेने को मजबूर किसान
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट में खाद के लिए मारामारी मची है । सोसायटी केन्द्रों में सचिवों की हड़ताल के बीच किसानो को प्राइवेट दुकानों से प्रति बोरी दो हज़ार की खाद लेनी पड़ रही है ।0
0
Report
जालौन में लघु सिंचाई टेंडर प्रक्रिया पर ठेकेदार डीएम से शिकायत
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई में लघु सिंचाई विभाग की ओर से तालाब, रपटा और चेकडैम निर्माण कार्यों के लिए आमंत्रित ई-निविदाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिले के पंजीकृत ठेकेदारों ने विभागीय अधिकारियों पर नियमों के विपरीत उन्हें निविदा प्रक्रिया से बाहर करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी समीर से शिकायत की है。 ठेकेदारों की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि विभाग द्वारा ई-निविदा के माध्यम से विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसमें पंजीकृत ठेकेदारों ने निविदा की निर्धारित शर्तों के अनुसार प्रतिभाग किया था। शिकायत के मुताबिक, निविदा की शर्त संख्या 2/12 और 2/13 के तहत 10 रुपये के स्टांप पर नोटरी सहित शपथ पत्र अपलोड किए गए थे। आरोप है कि इन शर्तों में संशोधन संबंधी कोई शुद्धिपत्र प्रकाशित किए बिना ही ठेकेदारों को अपात्र घोषित कर दिया गया। शिकायतकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए आशंका जताई है कि इससे बाहरी ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। ठेकेदारों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नियमविरुद्ध तरीके से अपात्र घोषित किए गए आवेदकों को पात्र मानकर निविदा प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की है।0
0
Report
भाई वीरेंद्र का दावा: उमेश कुशवाहा मामले में सदस्यता रद्द होनी चाहिए
Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि उमेश कुशवाहा ने बिल्कुल सही कहा है जो हुआ है वह ठीक नहीं हुआ है अगर उन्होंने दल के सदस्यता ली है तो तत्काल उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए हम सभापति से अपील करते हैं हमारी पार्टी लगातार इस मामले को उठा रही है कि उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर की भारतीय जनता पार्टी को यह बताना चाहिए कि 15 दिन पहले जिस व्यक्ति को अपने दल से निष्कासित किया उसे कैसे अपने दल में मिलाया इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का मतलब होता है बड़का झूठा पार्टी यह नीतीश कुमार ही बोले थे और भाजपा का मतलब है किसी को भी धोखा दे सकती है भाजपा ने धोखा दिया है और उमेश कुशवाहा ने बिल्कुल ठीक सवाल उठाया है भाई वीरेंद्र से यह सवाल किया गया की मुख्यमंत्री ने 125 यूनिट बिजली समृद्ध लोगों को छोड़ने के लिए कहा है भाई वीरेंद्र ने कहा बिल्कुल गलत इसका मतलब है अपने चुनाव से पहले झूठ बोला आपने झूठ बोलकर वोट लिया यह नहीं चलेगा सभी लोगों की बिजली बिल माफ होनी चाहिए0
0
Report
Advertisement
अनंतनाग के पेहरू शेरबाग में ईशा की नमाज़ के दौरान पत्थरबाज़ी, FIR दर्ज; चार हिरासत
Srinagar, Uttarakhand:अनंतनाग के पेहरू शेरबाग में ईशा की नमाज़ के दौरान पत्थरबाज़ी के बाद चार लोग हिरासत में लिए गए; FIR दर्ज। पुलिस का कहना है कि नमाज़ पढ़ने को लेकर हुई कहासुनी की वजह से पत्थरबाज़ी हुई; हालात काबू में, जांच जारी। अनंतनाग पुलिस ने अनंतनाग के पेहरू शेरबाग में ईशा की नमाज़ के दौरान पत्थरबाज़ी की घटना के बाद FIR दर्ज की है और चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। खबर है कि एक घर को इबादत की जगह में बदलने पर यह झगड़ा हुआ था। पुलिस के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, पेहरू शेरबाग की घटना के बारे में, यह साफ़ किया जाता है कि एक घर को इबादत की जगह में बदलने पर नमाज़ पढ़ने को लेकर झगड़ा हुआ था। बयान में कहा गया है कि ईशा की नमाज़ के दौरान कुछ बदमाशों ने पत्थरबाज़ी की, जिससे थोड़ा नुकसान हुआ। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात काबू में कर लिए गए। FIR नंबर 404/2026 रजिस्टर कर लिया गया है और 04 लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। जांच चल रही है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे इस घटना को कोई कम्युनल रंग न दें और बिना वेरिफिकेशन वाली जानकारी शेयर न करें। प्रवक्ता ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति नॉर्मल और कंट्रोल में है।0
0
Report
1 नवंबर 1984 के सिख नरसंहार पर भाजपा- कांग्रेस के बीच तेज वार-पलटवार
New Delhi, Delhi:31 अक्टूबर 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1 नवंबर 1984 के हुए दिल्ली में सिखों के नरसंहार और कत्लेआम हुआ था कल 1 नवंबर को राहुल गांधी के द्वारा राम लीला मैदान में एक रैली का आयोजन किया गया था जिसको लेकर राजनीति भी खूब हुई भारतीय जनता पार्टी में कहा कि 1 नवंबर को सिखों का दिल्ली में नरसंहार हुआ था जिसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए थी लेकिन कांग्रेस ने कल रामलीला मैदान की रैली में सिखों के कत्लेआम को लेकर मांफी नहीं मांगी और अब इसको लेकर बीजेपी आक्रामक हो गई है यह रैली बांग्ला साहिब से होते हुए गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंची भारतीय जनता पार्टी के दंगा पीड़ित ओर सिख समाज प्रकोष्ठ ने गुरुद्वारा बंगला साहिब से और रकाबगंज तक पैदल march किया जिसमें नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज के साथ सांसद कमलजीत सेहरावत अन्य नेताओं ने भाग लिया उनका साफ कहना है कि जिस तरह से 1 नवंबर को सिखों का कत्ले आम किया गया उसके लिए देश कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगा कांग्रेस ने सिखों के कत्लेआम को लेकर कोई माफी नहीं मांगी और 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली कर सिख समाज के जले पर नमक छिड़क है और अब आने वाले समय में जनता इनको सबक सिखाएगी0
0
Report
सोनीपत के कमल एंटरप्राइजेज प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, चार घंटे बाद काबू
Sonipat, Haryana:सोनीपत में फैक्ट्री में लगी भीषण आग प्लास्टिक दाना बनाने वाले प्लांट में भीषण आग चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू आग लगने से कमल एंटरप्राइजेज के प्लांट में प्लास्टिक दाना बनाते समय कच्चे माल और तैयार सामान जलने की आशंका सोनीपत के गांव औरंगाबाद के पास स्थित कमल एंटरप्राइजेज के प्लास्टिक दाना बनाने वाले प्लांट में भीषण आग लग गई। प्लांट में रखे प्लास्टिक के कच्चे माल और तैयार सामान के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। फैक्टरी से उठती ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठ गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से प्लांट में रखे कच्चे माल और तैयार सामान को कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन भी आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
मेरठ में BJP नेता के बेटे ने पहली सालगिरह से एक दिन पहले आत्महत्या
मेरठ: कंकरखेड़ा में BJP नेता के बेटे ने पहली सालगिरह से एक दिन पहले किया सुसाइड, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भाजपा कंकरखेड़ा मंडल उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता के बेटे प्रबल ने शादी की पहली सालगिरह से ठीक एक दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाया है, जिसमें पत्नी, ससुराल पक्ष और पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला - जानकारी के अनुसार पटेलपुरी निवासी राजीव गुप्ता के बेटे प्रबल की शादी करीब एक साल पहले ऋषिनगर निवासी स्नेहा के साथ हुई थी। प्रबल गाज़ियाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शादी के कुछ महीनों बाद ही पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गई। पत्नी स्नेहा ने पुलिस में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। इस विवाद को लेकर शनिवार को दोनों पक्षों को पुलिस लाइन में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि वहां मौजूद दरोगा मुकेश कुमार ने प्रबल और उसके परिजनों को धमकाया और जेल भेजने की धमकी दी। वीडियो बनाकर दी जान - पत्नी की धमकियों और पुलिस के रवैए से आहत प्रबल ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपना वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी, ससुराल वालों और काउंसलिंग कर रहे अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। दोपहर में वह कैंट इलाके में बेहोशी की हालत में मिला। परिजनों को सूचना देकर उसे कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। रविवार रात करीब 9:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत सुन पिता को आया हार्ट अटैक - बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता राजीव गुप्ता को गहरा सदमा लगा और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही कैंट विधायक अमित अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी समेत कई भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
चंदौली के नास्ता दुकान पर शराब पिलाने का वीडियो वायरल, पुलिस रोक नहीं पाई
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली ... नास्ता के दुकान पर शराब पिलाने का वीडियो वायरल सुबह 07 बजे से ही दुकान में बैठाकर पिलाया जा रहा है शराब वायरल वीडियो में खुलेआम पिलाया जा रहा है शराब कोतवाली पुलिस के मना करने के बाद पिलाया जा रहा शराब अप्रीय घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर उठने लगेगा सवाल वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा है वायरल चकिया कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सहदुल्लापुर का बताया जा रहा वायरल वीडियो.0
0
Report
बहजोई CHC परिसर में बंदरों का आतंक, स्टाफ और मरीजों की सुरक्षा पर सवाल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । बहजोई CHC में बंदरों का आतंक . दिन ढलते ही CHC कैंपस में बंदरों के झुंड जमा लेते है कब्जा । बंदरों के खौف से CHC स्टाफ .CHC में भर्ती मरीज अस्पताल से बाहर नहीं निकलते । CHC में बंदरों के झुंड से CHC स्टाफ और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल । CHC कैंपस ने बंदरों के झुंड का वीडियो सोशल मीडिया पर viral । बहजोई CHC का मामला । फीड डिटेल , वायरल वीडियो0
0
Report
Advertisement
