229001
रायबरेली- पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली-महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 7 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, कुल्हाड़ी व लाठी डंडो से किया था जनलेवा हमला, परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर थाने से भागने का लगाया था आरोप। लोगों का आरोप है गाँव में अवैध कच्ची शराब बेचते है दबंग, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के विश्राम का पुरवा मजरे कठघर गाँव की है घटना
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जब खुद से आगे कुछ के लिए सुरक्षा मिले, तभी बनती है असली ताकत
Noida, Uttar Pradesh:True strength is born the moment we have something beyond ourselves to protect.0
0
Report
प्राकृतिक सुंदरता है खास, देखें मंत्रमुग्ध कर देने वाला नज़ारा
Noida, Uttar Pradesh:प्राकृतिक सुदरता है खास0
0
Report
पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ीं, क्या अगले हफ्ते भी महंगाई बढ़ेगी?
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें, दस दिन में तीसरी बार बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम, क्या अगले हफ्ते भी बढ़ सकती है कीमत? जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा देखिए वैश्विक संकट है केवल राज्य का संकट नहीं है। जब पश्चिम एशिया में संकट होगा तो इसका असर हम लोगों पर भी पड़ेगा और उसे संकट का सामना हम लोग को भी करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री जी ने बैठक किए है。 पेट्रोल डीजल के जो दाम बढ़े हैं इस तरह के कठोर फैसले हैं लेने पड़ते हैं अभी कठिन समय है मजबूरी में दिए गए फैसले。 नीरज कुमार, मुख्य प्रवक्ता सह MLC जेडीयू वही राजद के MLC उर्मिला ठाकुर ने कहा साल 2 साल में डीजल पेट्रोल का पैसा बढ़ता था तो यही लोग हाय तौबा मचाते थे जब मनमोहन सिंह का सरकार थी। लेकिन देखिए एक महीना में तीन बार पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ गया है। इनके जो समर्थन है कॉर्पोरेट के अंबानी , अडानी, डालमिया जैसे उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक यह लोग जा सकते हैं। सरकार जानती है हम लोग जनता के वोट से नहीं जीते हैं। चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके ईवीएम मशीन का दुरुपयोग करके प्रशासनिक पदाधिकारी का दुरुपयोग करके और आलोक बिहार के महिलाओं को दस , बीस हजार रुपया का प्रलोभन देकर के यह लोग चुनाव जीते हैं। सरकार का खजाना खाली है किसी भी सरकारी कर्मचारी का वेतन नहीं मिल रहा है चाहे रसोइया हो सेविका हो या सामाजिक सुरक्षा पेंशन को छोटी-छोटी इकाई का सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। सरकार का मकसद है कैसे इनके चंद मुठी भर दोस्त जो है इनको जो पैसा dilution के पैसे दिए हैं उनके पैसे का कैसे भरपाई हो。 ये लोग सरकार को राशन का दुकांन बना दिए हैं। इन लोगों को जनता से कोई लेना-देना नहीं है जनता को कर्ज तले बोझ से दबा दिए हैं。 उर्मिला ठाकुर, MLC राजद वहीं बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार ने कहा देश में जो वैश्विक संकट आया है इस वजह से पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ा है। ईरान और अमेरिका के लड़ाई के वजह से इस तरह का हालात पैदा हुए हैं。 अमेरिका में भारत से ज्यादा दाम बढ़ गया है अमेरिका में भारत से ज्यादा तेल का उत्पादन होता है लेकिन हम लोग से ज्यादा अमेरिका का तेल का दाम बढ़ा है। जबकि अमेरिका का तेल पर कंट्रोल है। ऑस्ट्रेलिया में 200% परसेंट तेल का दाम बढ़ गया है। पाकिस्तान में 80% दाम बढ़ गया है तेल का。 जीवन कुमार, MLC बीजेपी पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है और यह वृद्धि कहीं ना कहीं महंगाई की ओर पूरी तरीके से व्यवस्था को धकेलने के लिए मजबूर कर रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था में जो डेंट लगा है, उसके लिए जिम्मेदार केवल और केवल देश के प्रधानमंत्री हैं, जिनकी अदूरदर्शी सोच और देश के प्रति जो उनकी जिम्मेदारी है, जवाबदेही है, उससे भागने की जो उनकी फिराक है, उसकी देन है। आज देश गंभीर समस्याओं से जब जूझ रहा था, तो प्रधानमंत्री जी विदेशों में जाके मेलोडी चॉकलेट बाँट रहे थे। ये कहीं ना कहीं हास्यास्पद है और निराशाजनक है। देश के जिम्मेदार लोगों को अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी के साथ करना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
गर्मी का इंतेहा: रिकॉर्ड तापमान के बीच घर कैसे बचाएं
Noida, Uttar Pradesh:गर्मी का इंतेहा0
0
Report
खाद संकट पर बैज का बयान: किसान परेशान, स्थिति स्पष्ट करे सरकार
Begun, Rajasthan:रायपुर खाद संकट को लेकर पीसीसी चीफ बैज का बयान सरकार खाद को लेकर गंभीर नहीं है.. सोसायटियों में पर्याप्त खाद का स्टॉक नहीं.. डीजल नहीं मिलने से किसान पहले ही परेशान हैं.. अब खाद की व्यवस्था भी नहीं है.. सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.. किसान लाइन लगाने को मजबूर हैं.. सरकार श्वेत पत्र जारी करे और खाद की पूरी जानकारी दे बाइट- दीपक बैज, पीसीसी चीफ0
0
Report
गुरुग्राम पहुंचे भगवंत मान, केजरीवाल के साथ भोंडसी जेल में संजीव अरोड़ा से मिलने
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम गुरुग्राम पहुँचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके साथ मौजूद है दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भोंडसी जेल में पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से मिलने पहुचे है अभी भोंडसी जेल के अंदर गई है कुछ देर में मीडिया से करेंगे बातचीत0
0
Report
Advertisement
हDFC बैंक के कर्मचारी मुकुंद पालांडे लापता, पुलिस ने जांच शुरू की
Ratnagiri, Maharashtra:चिपळूण-रत्नागिरी.. HDFC बँकेचा युवक ४ पानी पत्र लिहून बेपत्ता.. कोळकेवाडी कॅनॉलमध्ये शोधमोहीम सुरू!.. मूळ टेक्स्ट: बेपत्ता होण्यापूर्वी त्यांनी पोलीस निरीक्षकांच्या नावे एक चार पानांचे पत्र लिहिले असून, बँकेतील चार जणांवर मानसिक त्रास आणि ब्लॅकमेलिंगचा गंभीर आरोप केला आहे.. दोन दिवसांपूर्वी त्यांना झालेल्या मारहाणीचा उल्लेखही या पत्रात आहे.. काल रात्री कोळकेवाडी कॅनॉलजवळ मुकुंद यांची दुचाकी सापडल्याने त्यांनी आत्महत्या केल्याचा संशय आहे.. सध्या पोलीस बोट आणून कॅनॉल परिसरात त्यांचा कसून शोध घेत आहेत.0
0
Report
Barabanki: मायावती दलित मुद्दों पर बैकफुट पर : तनुज पुनिया
Barabanki, Uttar Pradesh:कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा है कि INDIA गठबंधन में किसी भी दल के शामिल होने या बाहर रहने का निर्णय राहुल गांधी और अखिलेश यादव मिलकर करेंगे। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी और उसकी प्रमुख मायावती पर दलितों के मुद्दों पर सक्रिय न रहने का आरोप लगाया। पुनिया ने आरोप लगाया कि बसपा दलितों के मुद्दों पर खुलकर खड़ी नहीं हो रही है और जमीनी संघर्ष से दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जो दल दलित समाज की लड़ाई लड़ने का दावा करता था, वह आज बैकफुट पर दिख रहा है। सांसद पुनिया ने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि बसपा दलित समाज के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका नहीं निभा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मायावती INDIA गठबंधन में शामिल होती हैं, तो इसका सीधा लाभ पूरे गठबंधन को मिलेगा। तनुज पुनिया के अनुसार, राहुल गांधी और अखिलेश यादव की ओर से मायावती को गठबंधन में शामिल होने का निमंत्रण कई बार दिया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि INDIA गठबंधन संविधान और सामाजिक न्याय की विचारधारा के आधार पर देश में संघर्ष कर रहा है, और इस विचारधारा से सहमत सभी का गठबंधन में स्वागत है।0
0
Report
जोधपुर रोजगार मेले में 191 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मंत्री ने किया सम्मानित
Jodhpur, Rajasthan:देश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के मिशन मोड अभियान के तहत आज जोधपुर के काजरी ऑडिटोरियम में 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शिरकत की और विभिन्न मंत्रालयों व विभागों के कुल 191 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मेले में सबसे ज्यादा रेलवे विभाग से 153, डाक विभाग से 20, वित्तीय सेवा विभाग से 16 और रक्षा विभाग से 2 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले, जिनमें 25 स्टार कैंडिडेट्स भी शामिल रहे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, आज देश के लाखों माता-पिता के लिए यह अत्यंत सौभाग्य और गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप देश भर में 47 स्थानों पर इस मेले का आयोजन हो रहा है, जिसके जरिए आज 51,000 से अधिक युवाओं को उनके परिश्रम का फल मिला है। उन्होंने बताया कि अब तक इन मेलों के माध्यम से देश के 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नियुक्तियाँ दी जा चुकी हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री ने कहा की युवा आज प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से राष्ट्र सेवा के एक नए जीवन का शुभारंभ कर रहे हैं। मैं सभी सफल अभ्यर्थियों और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई देता हूँ。 नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभ्यर्थियों ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि रोजगार मेले ने लंबी चयन प्रक्रियाओं और नियुक्ति के इंतजार को पूरी तरह खत्म कर दिया है। युवाओं ने इस पारदर्शी और त्वरित अवसर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहृदय आभार व्यक्त किया। बाइट गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय मंत्री0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं: दोरासर में सड़क किनारे युवक का शव, पुलिस ने शव जब्त
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं दोरासर में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी मालियों की ढाणी स्टैंड के पास मिला शव राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सदर थाना पुलिस ने शव को लिया कब्जे में मृतक की पहचान रामरतन जाट के रूप में हुई शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया झुंझुनूं जिले के सदर थाना क्षेत्र के दोरासर गांव में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगिरों ने मालियों की ढाणी स्टैंड के पास सड़क किनारे युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान मालियों की ढाणी निवासी रामरतन पुत्र मालूराम जाट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक का शव सड़क से कुछ नीचे की ओर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सदर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
पटना के कारोबारियों लूट: सायरन वाली गाड़ियों से दो घंटे घुमाकर अपराधी फरार
Chapra, Bihar:सारण में अपराधियों ने पुलिस की वर्दी नहीं… लेकिन पुलिस का रौब दिखाकर ऐसी वारदात को अंजाम दिया है… जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पटना से ज्वेलरी खरीदकर लौट रहे मढ़ौरा और तरैया के कारोबारियों को लाल सायरन बजाती गाड़ी ने रास्ते में रोका… मुंह बांधे बदमाशों ने खुद को “स्पेशल जांच टीम” बताया… और फिर जांच के नाम पर कारोबारियों को करीब दो घंटे तक अलग-अलग सड़कों पर घुमाते रहे। इसके बाद गौरा थाना क्षेत्र के जवैनिया चवर में बदमाशों ने ज्वेलरी, मोबाइल, चेन, अंगूठी और गाड़ी की चाभी लूट ली… और फरार हो गए। हैरानी की बात ये है कि दो घंटे तक सायरन बजाती गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती रहीं… लेकिन कहीं भी पुलिस जांच में उन्हें रोका नहीं गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है… और अपराधियों की तलाश जारी है।0
0
Report
खैरागढ़ पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान-ऑपरेशन तलाश से गुमशुदा परिवार फिर से मिला
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” और “ऑपरेशन तलाश” अब सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि बिछड़े परिवारों के लिए उम्मीद की सबसे बड़ी किरण बनता जा रहा है। 1 अप्रैल से शुरू हुए इस विशेष अभियान में खैरागढ़ पुलिस ने लगातार बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम हुए बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया है。 पुलिस की सक्रिय टीमों ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों तक पहुंचकर तलाश अभियान चलाया। नतीजा यह रहा कि अप्रैल माह में ही 12 नाबालिग बालक-बालिकाओं को सुरक्षित खोज निकाला गया। वहीं 9 पुरुषों और 22 महिलाओं को भी दस्तयाब कर उनके परिवारों तक पहुंचाया गया। सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब लंबे समय से अपने परिजनों की तलाश कर रहे परिवारों की आंखों में अपनों को देखकर खुशी के आंसू छलक पड़े। पुलिस की इस मानवीय पहल ने कई उजड़े घरों में फिर से खुशियां लौटा दी हैं। खैरागढ़ पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुम किए गए बच्चों की तलाश प्राथमिकता से की जा रही है, जबकि “ऑपरेशन तलाश” के माध्यम से गुमशुदा महिला, पुरुष और अन्य बालिग व्यक्तियों को खोजने का काम लगातार जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और हर गुमशुदा व्यक्ति को उसके परिवार तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। खैरागढ़ पुलिस की इस कार्रवाई ने समाज में सुरक्षा, संवेदनशीलता और भरोसे का मजबूत संदेश दिया है।0
0
Report
Advertisement
श्रीगंगानगर से बड़ी खबर: सलेमपुरा रोड खिचिया मोड़ पर Swift Dzire हादसा
Noida, Uttar Pradesh:श्रीगंगानगर से बड़ी खबर: सलेमपुरा से बाजूवाला रोड खिचिया मोड़ पर भयानक सड़क हादसा, स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रण हो पेड़ से टकराई. 2 व्यक्तियों की मौत, 3 की हालत नाज़ुक. विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे. गाड़ी सवार 4 KPD रावला के निवासी. पुलिस पहुंची मौके पर0
0
Report
युवक ने बाइक पर घास की झोपड़ी बनाकर गर्मी से बचा अनोखा तरीका
Aligarh, Uttar Pradesh:युवक ने गर्मी से बचने के लिए निकाला नायाब तरीका, बाइक पर घास की झोपड़ी बनाकर धूप से बचने का किया प्रयोग, पत्नी के साथ बाइक पर निकले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गर्मी से बचने के तरीके की सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ, पत्नी के कहने पर युवक ने तैयार किया धूप से बचने का अनोखा तरीका, अलीगढ़ महानगर के विभिन्न इलाकों में वायरल हो रहा वीडियो।0
0
Report
रायगढ़ के कबाड़ दुकान में भीषण आग, दमकलों के पहुँचते ही हड़कंप
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग , छातामुड़ा बाईपास रोड स्थित कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। हीरो मोटरसाइकिल शोरूम के बगल में हुई घटना से आसपास के व्यापारियों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे, आसपास की दुकानों को सुरक्षित करने की कोशिश जारी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका, बड़े नुकसान की आशंका।0
0
Report
Advertisement
