229125
रायबरेलीः चोरी के सामान के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Rasulpur Gaharwali, Uttar Pradesh:गदागंज पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के पास से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। आरोपी कानपुर जिले का रहने वाला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
जयपुर में गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव: 801 व्यंजनों से भगवान का भोग चमके
Jaipur, Rajasthan:Anchor-दीपावली पर दीपों की जगमगाहट के बाद मंगलवार को गुलाबीनगरी में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की धूम रहेगी। कहीं 801 व्यंजनों से भगवान का दरबार सजेगा, तो कहीं उत्तर प्रदेश के गोवर्धन से मंगाई मिट्टी से गिरिराज पर्वत का स्वरूप तैयार किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार अन्नकूट की झांकियों में राजस्थान के पारंपरिक बाजरा, मूंग और मोठ के व्यंजनों के साथ देश-दुनिया के खानपान की झलक भी दिखाई देगी। राजस्थानी, गुजराती, दक्षिण भारतीय व्यंजनों के साथ पिज्जा, बर्गर और मोमोज तक भगवान को भोग में अर्पित किए जाएंगे। शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष रोशनी, आकर्षक श्रृंगार और अन्नकूट की झांकियां सजेंगी। भगवान को नवीन अन्न से तैयार व्यंजनों का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी वितरित की जाएगी। घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना होगी। गाय और बछड़ों का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। जयपुर के आराध्यदेव गोविंददेवजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव पर ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार होगा। ठाकुरजी को प्राचीन सुनहरी जामा पोशाक धारण कराकर विशेष अलंकारों से सजाया जाएगा। दोपहर में अन्नकूट की विशेष झांकी के दर्शन होंगे। भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर के पश्चिम द्वार पर गोवर्धन पूजा के साथ गाय के बछड़े का पूजन होगा। श्रद्धालु ठाकुरजी के दर्शन कर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। प्रथम पूज्य मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में अन्नकूट उत्सव मनाया जाएगा। गणेशजी को नवीन पोशाक धारण कराकर आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। भगवान को मीठे और नमकीन पकवानों सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। अन्नकूट महोत्सव में मौसम के बदलाव की झलक भी भगवान के भोग में देखने को मिलेगी। गर्म तासीर वाले बाजरा, मूंग और मोठ से तैयार व्यंजनों को विशेष स्थान दिया जाएगा। नवीन अन्न से बने पकवानों के जरिए भगवान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने की परंपरा निभाई जाएगी। मंदिरों में भोग के बाद पंगत प्रसादी होगी। वहीं घरों में गोवर्धन पूजा के साथ गौवंश की पूजा-अर्चना कर प्रकृति संरक्षण और समृद्धि का संदेश दिया जाएगा। वैशाली नगर के चित्रकूट स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में अन्नकूट उत्सव का विशेष आकर्षण 801 व्यंजनों की झांकी होगी। भगवान के समक्ष सजे इस अन्नकूट में देश के अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों के साथ विदेशी खानपान भी शामिल रहेगा। राजस्थानी, गुजराती, उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय पकवानों के अलावा चाइनीज, मलेशियाई और थाई व्यंजनों सहित 20 देशों के खानपान की झलक दिखाई देगी। इडली-डोसा से लेकर पिज्जा, बर्गर और मोमोज तक का भोग अर्पित किया जाएगा। श्रद्धालु अन्नकूट झांकी के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण करेंगे। जगतपुरा महल रोड स्थित गुप्त वृंदावन धाम में गोवर्धन पूजा का अनूठा नजारा देखने को मिलेगा। यहां उत्तर प्रदेश के गोवर्धन से विशेष रूप से मिट्टी मंगाई गई है। इसी मिट्टी से विशाल गोवर्धन पर्वत का स्वरूप तैयार किया जाएगा। पर्वत पर गाय, ग्वाल-बाल और पेड़-पौधों की हूबहू आकृतियां बनाई जाएंगी, ताकि श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का सजीव अनुभव कर सकें।0
0
Report
भोपाल बाजार में पाकिस्तानी Goree क्रीम बिक रही, बैन के बावजूद बिक्री जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल *किडनी खराब करने वाली पाकिस्तानी क्रीम,भोपाल में धड़ल्ले से बिक रही* पाकिस्तान में बनी Goree Beauty cream भारत में बैन फिर भी भोपाल में बेची जा रही खुलेआम चौक बाजार के आसपास खुलेआम चंद दिनों में गोरा कर देना का दावा करके बेची जा जाने वाली पाकिस्तानी Goree क्रीम खुलेआम बेची जा रही है दुकानदार का कहना था मार्केट में 350 में नकली बिक रही है लेकिन हमारे पास ओरिजिनल है जिसकी कीमत ₹450 है क्रीम के पैकिंग बॉक्स पर लिखा है made in Pakistan कई राज्यों में इस क्रीम को बैन कर दिया गया क्योंकि इसके कई साइड इफेक्शन हैं इस क्रीम की वजह से किडनी खराब होने के दावे भी किये जा रहे हैं。 भोपाल के चौक बाजार में jovees herbal Beauty success नाम की cosmetic shop पर खुलेआम गौरी क्रीम बेची जा रही है सवाल ये है कि जब पाकिस्तान के प्रोडक्ट भारत में बैन है तो फिर कैसे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पाकिस्तान में बने प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं Opnic PTC शॉप से विजुअल/ Goree creem/made in Pakistan WT बाजार से0
0
Report
Advertisement
महनार में छठ के लिए एसडीएम ने मोर्चा संभाला, घाटों पर सुरक्षा और रोशनी
Hajipur, Bihar:वैशाली के महनार से बड़ी खबर आ रही है। छठ महापर्व की तैयारी को लेकर महनार एसडीएम अंकित कुमार ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने गंगा किनारे के सभी घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस बार छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। छठ पूजा की तैयारी को लेकर महनार एसडीएम अंकित कुमार ने संभाला मोर्चा। महनार के गंगा किनारे सभी घाटों का किया निरीक्षण। अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश। घाटों पर लाइटिंग से लेकर बैरिकेडिंग और महिलाओं के लिए विशेष सुविधा को लेकर दिया निर्देश। एसडीएम अंकित कुमार ने एक-एक घाट पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि घाटों पर साफ-सफाई कैसी है, रास्ता कैसा है, पानी का स्तर कितना है और कहां बैरिकेडिंग की जरूरत है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही कई निर्देश दिए. एसडीएम ने सबसे पहले घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ के दौरान श्रद्धालु सुबह अंधेरे में और देर रात घाटों पर आते हैं, इसलिए हर घाट पर पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए। इसके साथ ही खतरनाक और गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने और गोताखोरों की तैनाती के निर्देश दिए। महिलाओं के लिए विशेष सुविधा पर भी एसडीएम ने जोर दिया। छठ व्रती ज्यादातर महिलाएं होती हैं, इसलिए उनके लिए कपड़े बदलने की जगह, शौचालय और सुरक्षित घाट की व्यवस्था करने को कहा गया। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए गए। फिलहाल एसडीएम के निरीक्षण के बाद महनार के सभी घाटों पर तैयारी तेज कर दी गई है। प्रशासन का दावा है कि इस बार छठ महापर्व पूरी सुरक्षा और सुविधा के साथ मनाया जाएगा।0
0
Report
जमुई के तालाब में डूबकर 13 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में कोहराम
Jamui, Bihar:जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के लखैय गांव में तालाब में नहाने गई एक 13 वर्षीय किशोरी की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किशोरी को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के बकिया सुरारी गांव निवासी उत्तम पासवान की पुत्री रोशनी कुमारी (13) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रोशनी काली पूजा मनाने के लिए एक दिन पहले ही अपनी नानी के घर सुधारी गांव आई थी। मृतका के ममेरे भाई सचिन कुमार पासवान ने बताया कि सोमवार को रोशनी अपनी बहन के साथ लखैय गांव स्थित तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बच्चियों के साथ मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय युवकों ने तालाब में उतरकर उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार, तालाब में करीब 12 से 13 फीट पानी था। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद रोशनी को बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि वह करीब 20 से 22 मिनट तक पानी में डूबी रही थी। तालाब से बाहर निकालने के बाद उसकी हालत काफी नाजुक थी। परिजन और ग्रामीण उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया, जहां डॉ. रवि माधव ने पोस्टमार्टम किया। बाद में पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि रोशनी एक बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी। वह पढ़ाई भी करती थी। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
खूँटी में गोवर्धन पूजा: पशुपालकों ने मवेशियों की साफ-सफाई, प्रसाद से त्योहार मनाया
Khunti, Jharkhand:खूँटी में आज झारखण्ड का पारम्परिक पर्व पूरा श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। मवेशीपालक आज मवेशियों को स्नान कराकर साफ सफाई किये और गोहाल यानि मवेशी का कमरा की साफ सफाई करके गायों को सजाया गया। इसके पश्चात् गाय , बैल ,बकरी आदि के शरीर पर चावल के अरिपन और सिंदूर माला पहनाकर सजाया गया। फिर गाय की पूजा करके उन्हें पखवा प्रसाद खिलाया गया। इसके पश्चात् उन्हें गाजे-बाजे के साथ स्वतंत्र छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का यह सोहराय पर्व धार्मिक के साथ उल्लास का पर्व है। जिसे आज खुशी खुशी मनाया गया।0
0
Report
Advertisement
छठ महापर्व के लिए छपरा जंक्शन पर यात्रियों के लिए खास सुविधाओं की तैयारी
Chapra, Bihar:छठ गीतों से गूंज रहा छपरा जंक्शन, यात्रियों के स्वागत और सुविधा के लिए रेलवे की विशेष तैयारी दो यात्री आश्रय स्थल बनाए गए हैं, यहाँ बैठने व आराम के साथ यात्रियों की अन्य बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखा गया है। यात्री आश्रय स्थलों में रियल टाइम ट्रेन डिस्प्ले, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, शुद्ध पेयजल, शौचालय और 24 घंटे बिजली की व्यवस्था की गई है ताकि ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। स्टेशन डायरेक्टर ने बताया कि पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता है। 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, अधिकारी लगातार स्टेशन परिसर और यात्रियों की सुविधाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही माई हेल्प यू डेस्क और फर्स्ट एड की टीम चौबीसों घंटे यात्रियों की सहायता के लिये तैनात है। किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। छपरा जंक्शन पर प्रवेश करते ही छठ के पारंपरिक गीतों की गूंज यात्रियों को अपनेपन का एहसास करा रही है। परदेस से अपने घर लौट रहे लोगों के लिए यह माहौल खास बन गया है। रेलवे की कोशिश है कि छठ के इस महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों का सफर सुरक्षित, सुविधाजनक और सुखद हो।0
0
Report
नरसिंहपुर में दीपावली पर आग: प्रशासन पर पूर्व अध्यक्ष के आरोप
Narsinghpur, Madhya Pradesh:दीपावली के त्योहार पर नरसिंहपुर नगरपालिका की भारी लापरवाही सामने आई है। शहर के घनी आबादी वाले इलाके में लगी आग और उस दौरान फायर ब्रिगेड की बदइंतजामी को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने प्रशासन और नगरपालिका प्रबंधन पर सीधा हमला बोला है। एन.पी. प्रजापति ने सीधे तौर पर सवाल उठाया है कि सबसे संवेदनशील त्योहार पर सीएमओ शहर को किसके भरोसे छोड़कर छुट्टी पर चले गए? उन्होंने दोगने टैक्स वसूली और बदहाल व्यवस्था को लेकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए कई कड़े सवाल दागे हैं। दीपावली की रात नरसिंहपुर के रिहायशी इलाके में अचानक आग भड़क उठी। आरोप है कि नगरपालिका कार्यालय से महज 5 मिनट की दूरी पर हुई इस घटना के बाद भी दमकल को पहुंचने में आधा घंटा लग गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड का न केवल प्रेशर पंप खराब था, बल्कि उसमें पर्याप्त पानी तक नहीं था। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना सिवनी के छपारा और कटनी के बरही जैसे भीषण हादसे का दोहराव यहां भी तय था मामले को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति ने आरोप लगाया कि आगजनी की सर्वाधिक आशंका वाले दिन नगरपालिका सीएमओ बिना किसी सक्षम अधिकारी को चार्ज दिए छुट्टी पर चले गए। नर्मदा प्रसाद प्रजापति (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मध्य प्रदेश) त्योहार के वक्त हुई इस घटना और प्रशासन की सुस्ती ने नरसिंहपुर की आपातकालीन तैयारियों की कलई खोलकर रख दी है। अब देखना यह होगा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उठाए गए इन गंभीर सवालों पर नगरपालिका प्रशासन और जिला प्रशासन क्या सफाई देता है और क्या लापरवाह अफसरों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं。0
0
Report
मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में हड़ताल जारी, बार एसोसिएशन ने समर्थन दिया
Nuh, Haryana:मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में 39वें दिन भी हड़ताल जारी, नूंह बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन\n\nदो छात्र 10 दिनों से भूख हड़ताल पर, शिक्षकों और कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन\n\nनूंह के पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज (वक्फ) में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को हड़ताल 39वें दिन भी जारी रही। इस दौरान नूंह बार एसोसिएशन ने आंदोलनरत शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की।\n\nजिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाओं तक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कॉलेज में कार्यरत प्रोफेसरों और कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। वहीं, विद्यार्थी भी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान में इस तरह की स्थिति चिंताजनक है और सरकार को मामले में गंभीरता दिखाते हुए तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।\n\nआंदोलन के बीच कॉलेज के दो छात्र हुजैफा और अरबाज पिछले 10 दिनों से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी लगातार बिगड़ती सेहत को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। यदि छात्रों को कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।\n\nगौरतलब है कि कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से बकाया वेतन, महंगाई भत्ता और पदोन्नति का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। वहीं, विद्यार्थियों की प्रमुख मांगों में आधुनिक प्रयोगशालाओं की व्यवस्था, खेल सुविधाओं का विकास, बेहतर लाइब्रेरी, आवश्यक बुनियादी संसाधन और जर्जर छात्रावासों की मरम्मत शामिल हैं।\n\nकॉलेज में लगातार 39 दिनों से जारी हड़ताल और दो छात्रों की 10 दिनों से चल रही भूख हड़ताल के बावजूद मांगों का समाधान नहीं होने से आंदोलनकारियों में नाराजगी बनी हुई है। अब नूंह बार एसोसिएशन के समर्थन के बाद कॉलेज का यह मामला और व्यापक हो गया है।0
0
Report
Advertisement
जगडलबुर NH-63 पर ट्राले पलटा; चालक नशे में पकड़ा गया—हताहत नहीं
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में तेज रफ्तार ट्राला हुआ हादसे का शिकार, डिलमिली के पास तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, कोड़ेनार थाना क्षेत्र की घटना मौके पर पहुंची पुलिस, ट्राला ड्राइवर के नशे में होने की जानकारी निकल कर आई सामने, फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।0
0
Report
मोटरसाइकिल कार से भिड़ी,दो बुरी तरह ज़ख़्मी
Bbrasi, Uttar Pradesh:बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहा गांव सभा के पास हाइवे पर स्विफ्ट जार कार से दो मजदूर 25 वर्षीय चिरामन बनवासी और 24 वर्षीय शमशेर बनवासी बुरी तरह से घायल हो गए । तत्काल मौके पर जुटी भीड़ ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया । प्रधानपति अतुल सिंह प्रिंस ने दोनों को चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया । बिरना ( धानापुर ) गांव के रहने वाले चिरामन और शमशेर पलिया स्थित एक भट्टे पर मजदूरी करते है । किसी काम को लेकर बाइक से मजीदहा जा रहे थे । पेट्रोल टंकी के पास स्विफ्ट जार कार ने जोरदार टक्कर मार दिया । जिससे वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े । आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया । कार चालक धरांव के रहने वाले है । मौके पर पलिया प्रधान प्रतिनिधि अतुल सिंह प्रिंस ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों को चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजवाया । पुलिस कार चालक और उसमें बैठे तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही में जुट गई ।0
0
Report
पूर्णिया पुलिस ने 89 गुम मोबाइल लौटाए, 26 लाख कीमत के फोन बरामद
Purnia, Bihar:पूर्णिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 89 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए। पूर्णिया पुलिस को गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि पुलिस की डीआईयू टीम और स्थानीय थानों की मदद से बरामद किए गए 89 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई है। एसपी ने बताया कि सिर्फ वर्ष 2026 में अब तक जिले में कुल 444 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। वहीं, वर्ष 2022 से अब तक कुल 1,129 लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल चुका है। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा। एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल गुम या चोरी हो जाए तो वह तुरंत अपने नजदीकी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएं और साथ ही CEIR पोर्टल पर भी शिकायत अवश्य करें। इससे मोबाइल बरामद होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार इस अभियान को आगे भी जारी रखेगी। वही मोबाइल वापस पाने वाली महिला, कृष्णा कुमारी काफी खुश थी0
0
Report
Advertisement
हादसे के बाद खैरागढ़ विधायक पर उठे सवाल, क्या घायलों को मिली मदद?
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जनता की सेवा और लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का दावा करने वाले जनप्रतिनिधियों की असली जिम्मेदारी संकट के समय सामने आती है। लेकिन दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र के टेकापार के पास हुई एक सड़क दुर्घटना ने खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। जानकारी के मुताबिक, विधायक यशोदा वर्मा की कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आने की बात कही जा रही है। खास बात यह है कि विधायक यशोदा वर्मा ने भी अपने वाहन से हादसा होने की बात स्वीकार की है। लेकिन विवाद हादसे से ज्यादा उसके बाद की भूमिका को लेकर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद विधायक ने न तो घायलों की सुध ली, न उनकी कुशलक्षेम पूछी और न ही उनके उपचार की व्यवस्था कराने की पहल की। इतना ही नहीं, 112 या पुलिस को सूचना दिए बिना मौके से चले जाने का भी आरोप लगाया जा रहा है। अब सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि हादसा कैसे हुआ, बल्कि सवाल यह भी है कि जब एक जनप्रतिनिधि के वाहन से दो लोग घायल हुए, तो उनकी मदद के लिएSensitiveness क्यों थी? क्या घायलों को अस्पताल पहुंचाना और पुलिस को सूचना देना प्राथमिक जिम्मेदारी नहीं थी? फिलहाल ग्रामीणों में नाराजगी है। पुलिस जांच और विधायक की ओर से हादसे के बाद की भूमिका पर विस्तृत स्पष्टीकरण का इंतजार है。0
0
Report
गोंडा में नवाबगंज के गोलीबारी वीडियो ने मचाई हलचल; अब पुलिस कर रही है जांच
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लौव्वा वीरपुर गांव के रहने पूर्व सपा नेता अभिषेक तिवारी समेत परिवार के 8 सदस्यों का ताबड़तोड़ बंदूक से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नवाबगंज थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो 8 नवंबर देर रात्रि 10:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है जो आज सोमवार दोपहर 3:30 से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब दीपावली के अवसर पर परिजनों की एक पुराने मामले में बरी होने को लेकर के फायरिंग कर जमकर जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। परिजनों के साथ खुद फायरिंग करते हुए पूर्व सपा नेता अभिषेक तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट करके वायरल किया है। लिखा है कि "25 वर्षों के लंबे संघर्ष और इंतज़ार के बाद आखिरकार न्याय की जीत हुई। परिजनों के बाइज्जत बरी होने के बाद यह पहली दिवाली है, जब परिवार के सभी सदस्य एक साथ हैं। इस बार दिवाली केवल घर में नहीं, बल्कि उन दिलों में भी जल रहे हैं, जिन्होंने वर्षों तक अंधेरे और पीड़ा का सामना किया। आज की यह मुस्कान और यह एकजुटता किसी उत्सव से कम नहीं, बल्कि न्याय, धैर्य और परिवार की जीत का उत्सव है। जय बजरंगबली" वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नवाबगंज थाने की पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए आज शाम 4:00 बजे से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं की एक के बाद एक छह युवक ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। सातवें नंबर पर एक अधेड़ व्यक्ति फायरिंग कर रहा है साथ ही साथ आठवें नंबर पर एक 19 वर्षीय लड़की फायरिंग करती हुई नजर आ रही है।0
0
Report
सीतामढ़ी में चाकूबाजी: रमेश और रोशन साहू घायल, आरोपी संतोष प्रजापति गिरफ्तार की तैयारी
Sloboda, Komi Republic:कोरबा के सीतामढ़ी इलाके में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। श्री बालाजी स्पोर्टवेयर के संचालक रमेश साहू और उनके छोटे भाई रोशन साहू पर चाकू नुमा पेपर कटर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।\n\nबताया जा रहा है कि एक दिन पहले दुकान के सामने रखी गिट्टी को लेकर श्री बालाजी स्पोर्टवेयर के संचालक रमेश साहू और उनके छोटे भाई रोशन साहू का संतोष प्रजापति के साथ विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आज जब रमेश साहू और उनके छोटे भाई रोशन साहू अपनी दुकान पर बैठे हुए थे तभी आरोपी संतोष प्रजापति ने कथित तौर पर दुकान पहुंचकर दोनों भाइयों पर चाकू नुमा पेपर कटर से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में रमेश साहू और रोशन साहू घायल हो गए। बीच बचाव में दोनों ने हमलावर संतोष प्रजापति को पकड़कर मारा जिससे वो भी घायल हो गया. चाकूबाजी की घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. उपचार के बाद आरोपी हमलावर को पुलिस अपने गिरफ्त में लेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.\n\nफिलहाल घटना के बाद सीतामढ़ी क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश और दहशत का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
