229125
Raebareli - फरार चल रहे ,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rasulpur Gaharwali, Uttar Pradesh:साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,आरोपी का नाम सत्येंद्र पांडेय बताया जा रहा है.जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ साइबर ठगी के कई और मामले भी दर्ज़ है.इस फरार आरोपी को डीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालावाड़: पनवाड़ के समदखेड़ी एनीकट में डूबे युवक की तलाश जारी
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के पनवाड़ क्षेत्र के समदखेड़ी स्थित कालीसिंध एनीकट पर दोपहर 2 बजे करीब नहाने गए तीन युवकों में से एक युवक गहरे पानी में डूब गया। डूबने वाले युवक की पहचान पनवाड़ निवासी प्रदीप पुत्र शंकरलाल बैरवा के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद रवि सुमन और ललित बैरवा ने तत्काल पनवाड़ पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खानपुर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम को बुलाया। एसडीआरएफ टीम ने एनीकट में युवक की तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चला रखा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।0
0
Report
फतेहपुर में रोडवेज जहरखुरानी गिरोह का भंडाफोड़, गिरफ्तार सदस्य समेत 1.25 लाख नकद बरामद
Fatehpur, Uttar Pradesh:रोडवेज बसों में जहरखुरानी कर यात्रियों को लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ गिरोह के सक्रिय सदस्य हर्षित कुमार जोशी को किया गिरफ्तार आरोपी हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र का रहने वाला, ज्वालागंज बस स्टैंड से हुई गिरफ्तारी कब्जे से 1.25 लाख रुपये नकद और 2 मोबाइल फोन भी बरामद यात्रियों को पहले बातचीत कर विश्वास में लेते, फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर करते थे बेहोश बेहोशी के बाद मोबाइल, पर्स, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य सामान कर लेते थे चोरी चोरी किए गए मोबाइल और एटीएम कार्ड से बैंक खातों से लाखों रुपये निकालता था गिरोह मोबाइल पर ओटीपी लेकर एटीएम पिन रीसेट कर करता था ऑनलाइन और एटीएम से निकासी पूछताछ में आरोपी ने पिता के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली फर्रukhाबाद, शाहजहांपुर, लखनऊ समेत कई जिलों में सक्रिय था गिरोह दो पीड़ितों के खातों से 98,500 रुपये और 1.44 लाख रुपये की ठगी का खुलासा क्राइम ब्रांच टीम ने किया खुलासा0
0
Report
मुरैना: वायरल वीडियो के बाद शराब ठेकेदार सुरेश उपाध्याय गिरफ्तार, 13 साल से फरार
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो शराब ठेकेदार सुरेश उपाध्याय के लिए भारी पड़ गया। वीडियो में हथियार लहराकर धमकी देने का आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं, जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सुरेश उपाध्याय पिछले 13 वर्षों से आबकारी अधिनियम के एक मामले में फरार वारंटी था और उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। मुरैना की सिविल लाइन थाना पुलिस ने शराब ठेकेदार सुरेश उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई। बताया जा रहा है कि 29 जून की रात सुरेश उपाध्याय भूरा गुर्जर के परिजनों को लाइसेंसी बंदूक दिखाकर धमकाते हुए नजर आया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी गन भी जब्त कर ली। जांच के दौरान यह भी पता चला कि सुरेश उपाध्याय आबकारी अधिनियम के एक पुराने मामले में करीब 13 वर्षों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था。 फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
TET के बीच भाजपा नेता के स्वागत से कानपुर देहात में जाम, यातायात ठप्प
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में घंटों जाम, TET परीक्षा के बीच सड़क पर मंच, क्रेन से माला और बुलडोज़र से पुष्पवर्षा कानपुर देहात। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के जनपद में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। हालांकि यह स्वागत समारोह शहर की यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ता नजर आया। कार्यक्रम के चलते मुख्य मार्ग पर घंटों लंबा जाम लगा रहा और वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई। गुरुवार को जिले में TET परीक्षा भी आयोजित की जा रही थी, जिसके चलते पहले से ही सड़कों पर यातायात का दबाव था। इसी बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए सड़क पर मंच तैयार किया गया। जैसे ही रामकिशोर साहू कार्यक्रम स्थल पहुंचे, उनका क्रेन की मदद से विशाल माला पहनाकर स्वागत किया गया, वहीं बुलडोज़र से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौके पर मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। कई किलोमीटर तक वाहन रेंगते नजर आए। जाम में आम लोगों के साथ स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री प्रतिभा Shukla, पूर्व विधायक निर्मला संखवार सहित कई भाजपा नेताओं का काफिला भी फंस गया। इतना ही नहीं, स्थानीय थाने की पुलिस की गाड़ी भी जाम में फंसी दिखाई दी। कार्यक्रम में भाजपा की जिला अध्यक्ष रीणुका सचान, रसूलाबाद से विधायक पूनम संखवार समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान यातायात प्रभावित रहा और परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों तथा आम राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन सड़क पर आयोजित स्वागत समारोह और उससे लगे लंबे जाम को लेकर दिनभर चर्चा होती रही। स्थानीय लोग सवाल उठाते रहे कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण दिन पर ऐसे आयोजन से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से बचाया जा सकता था।0
0
Report
वृंदावन में बंदरों को खिला रही 13 साल की बच्ची 15 फीट से गिरी, मौत
Mathura, Uttar Pradesh:15 फीट ऊंचाई से गिरी 13 साल की लड़की: वृंदावन में बंदरों को खिला रही थी खाना,घटना का CCTV वीडियो आया सामने मथुरा के वृंदावन में एक दर्दनाक घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। यहां के संत कॉलोनी इलाके में मकान की खिड़की से बंदरों को खाना खिला रही 13 साल की लड़की बैलेंस बिगड़ने से सड़क पर गिर गई। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय घर पर उसका छोटा भाई ही था। संत कॉलोनी इलाके की घटना वृंदावन की बांके बिहारी पुलिस चौकी इलाके की संत कॉलोनी में अनिल पांडे अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। अनिल पांडे ने अयोध्या की रहने वाली बालिका पूर्वा को गोद लिया हुआ था। अनिल संत कॉलोनी में किराए के मकान में पहली मंजिल पर रहते हैं। अनिल और उनकी पत्नी परिक्रमा मार्ग में खाना बनाने की ठेली लगाकर परिवार का पालन करते हैं। पूर्वा बंदरों को खिला रही थी खाना बुधवार को अनिल और उनकी पत्नी अपनी ठेली पर चले गए। घर पर पूर्वा और उसका छोटा भाई था। पूर्वा बुधवार की दोपहर घर की खिड़की खोलकर वहां बैठे बंदरों को खाना खिला रही थी। इसी दौरान बताते हैं एक बंदर ने झपट्टा मार दिया। स्टूल पर खड़े होकर खाना खिला रही पूर्वा का बंदर के झपट्टा मारने से बैलेंस बिगड़ गया और वह करीब 15 फीट की ऊंचाई से सड़क पर गिर गई। जांच में जुटी पुलिस ऊंचाई से गिरने से पूर्वा के सर में गंभीर चोट आई और उसके सर से खून की धार बह निकली। पूर्वा को जब तक मौके पर मौजूद लोग अस्पताल लेकर जाते उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बांके बिहारी चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्वा मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्यवाही से इंकार कर दिया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।0
0
Report
यमुना जल समझौता: शेखावाटी के लिए जीवनदायिनी परियोजना, राठौड़ ने कहा लाभ होगा
Churu, Rajasthan:भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ की प्रेसवार्ता, यमुना जल समझौते को बताया भजनलाल सरकार की बड़ी उपलब्धि. राठौड़ ने डोटासरा और कांग्रेस को कहा यमुना जल समझौते को स्वीकारे, अन्यथा समझौते को जलेबी नहीं बनाए. राठौड़ ने कहा शेखावाटी के लिए भागीरथ बने है मुख्यमंत्री भजनलाल, 34,102 करोड़ की यह परियोजना शेखावाटी के लिए जीवन दायनी साबित होगी. राजस्थान और हरियाणा सरकार के बीच हाल ही में हुए यमुना जल समझौतों का सबसे ज्यादा लाभ अगर राजस्थान में किसी क्षेत्र को मिलेगा तो वह है शेखावाटी का क्षेत्र, वही यमुना जल समझौते के बाद प्रदेश की सियासत में आरोप प्रत्यारोप और समझौते का श्रेय लेने और देने की होड़ मची है इसी बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने करीब चार साल पुराने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के दिए उस बयान पर पलटवार करते हुए कहा मुझे डोटासरा का वो बयान भी याद है जब सीकर संभाग बना और डोटासरा ने कहा था राजेंद्र राठौड़ और पूरा चूरू जिला मेरे अंगूठे के नीचे रहेगा. राठौड़ बोले मैं उनके जैसे बड़बोले बयान तों नहीं दूंगा पर अब डोटासरा जी के लक्ष्मणगढ़ को पानी भी हम ही पिलाएंगे. दरसल गुरुवार को रामसरा रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में राठौड़ यमुना जल समझौते का आगामी दिनों में प्रदेश को क्या लाभ मिलेगा और शेखावाटी की दृष्टि से यह समझौता कितना महत्वपूर्ण बताते हुए मिडिया से रूबरू हो रहे थे. डोटासरा को हुआ आपराधिक बोध. राजेंद्र राठौड़ ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर हमला बोलते हुए कहा डोटासरा को आपराधिक बोध हुआ है क्योंकि हरियाणा में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो हरियाणा से एक बूंद पानी नहीं देंगे. राजेंद्र राठौड़ ने कहा डोटासरा जी ये भूल गए कि उनके घोषणा पत्र में भी यमुना का पानी शेखावाटी को मिले यह उनके घोषणा पत्र में भी था. दुर्भाग्य इस बात का रहा एक रिकॉर्ड पर जो पत्र भी नहीं मिला, मिला जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने लिखा हो हरियाणा सरकार को लिखा हो या केंद्र सरकार को लिखा हो कि हम 1994 के समझौते के अनुसार अपना पानी लेना चाहते हैं, उन्होंने प्रयास तक नहीं किया. इसी वित्तीय वर्ष में भूमि अधिग्रहण से लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और उसके साथ ही यह योजना चालू हो जाएगी. राजगढ़ के हाशियावास में भूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्व में ही प्रारंभ हो चुका है राठौड़ ने कहा पहले दो टैंक बन रहे थे अब तीन टैंक बन रहे हैं पहले हम जल लेते थे अब जल दाता होंगे. प्रेसवार्ता में चूरू विधायक हरलाल सहारण, पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा एवं भाजपा नेता वासुदेव चावला सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
शामली में धर्मांतरण मामला: युवक-युवती पुलिस हिरासत में, जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:आयुष मालिक के बाद शामली जिले में एक और धर्मांतरण का मामला सामने आया है। एक मां का आरोप है कि उसके बेटे को मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन कर दिया है। मां रो-रो कर कह रही हैं कि मेरे बेटे को वापस दिला दो; लड़की को उसके मां-बाप के पास भिजवा दो। डॉली अपने बेटे को वापस लाने के लिए पुलिस से और राजपूत समाज के साथ बैठ कर विनती कर रही है; उसका इकलौता बेटा मुस्लिम बन गया है। डॉली का दावा है कि उसका बेटा नमाज पढ़ता था, कलमा पढ़ता था; उसने खुद अपनी आँखों से देखा है; लड़के ने दीवार पर कलमा लिखा रखा है; उसके कमरे से इस्लामिक किताबें मिलीं; लड़की ने संपत्ति के लालच में उसे मुस्लिम बना दिया। लड़की की मां डॉली की बाइट। राजपूत बहुल गांव भाऊखेड़ा के लोगों का कहना है कि कार्तिक राजपूत समाज का लड़का है; उसे बहला-फुसला कर मुस्लिम बना दिया। हम उसे वापस लाएंगे। गांव वालों की बाइट। हिन्दू संगठन के यशवीर महाराज भी इस मामले में पुलिस से जांच की मांग कर रहे हैं। बाइट यशवीर महाराज। मामला सामने आने के बाद शामली पुलिस ने लड़का कार्तिक और लड़की अलीशा को बरामद किया है; 2025 में कार्तिक और अलीशा भाग गए थे; अलीशा उस वक्त नाबालिग थीं, जिसके चलते कार्तिक गिरफ्तार भी हुआ था। जेल से छूटने के बाद दोनों फिर भाग कर शादी कर ली; अब दोनों बालिग हैं। वही कार्तिक अपने घर वाले के आरोप को गलत बता रहा है; कार्तिक कह रहा है कि वो मुस्लिम धर्म नहीं अपनाया। बाइट कार्तिक; बाइट अलीशा; ऑडियो क्लिप। जिसने अलीशा कह रही है कि तुम्हारे बेटे को मुस्लिम बना दिया है। वीडियो दीवारों पर इस्लाम लिखा हुआ। हालांकिए अब पुलिस जांच कर रही है कि क्या अलीशा और उसके घरवाले उसका धर्म परिवर्तन कराया है या नहीं; दोनों पुलिस हिरासत में हैं।0
0
Report
बैतूल: वन विभाग ने आदिवासी किसान की राजस्व भूमि पर अतिक्रमण के आरोप
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - अभी तक आपने किसानों द्वारा फॉरेस्ट की जमीन पर कब्जा करने के ही मामले देखे होंगे, लेकिन बैतूल जिले में वन विभाग ने ही आदिवासी किसान की राजस्व भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है. बैतूल जिले के ग्राम महुपानी से एक बार फिर वन विभाग के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है. यहां एक आदिवासी किसान से पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर उसकी निजी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने और पौधारोपण के नाम पर गड्ढे खुदवाने का गंभीर आरोप लगा है. महुपानी निवासी पीड़ित किसान संतुलाल काकोडिया और मंतुलाल काकोडिया का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन, जिसका खसरा नंबर 597 और रकबा 1.408 हेक्टेयर है जिस पर वन विभाग के अधिकारियों ने जबरदस्ती प्लांटेशन का काम शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि यह जमीन उनके पिता ने साल 1970 में खरीदी थी और आज भी राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम दर्ज है. आरोप है कि ताप्ती रेंज के कार्यवाहक रेंजर दयानंद डेहरिया और बीट गार्ड लेखराज धाकड़ ने जमीन को बचाने के लिए किसान से दो लाख रुपये की मांग की थी. जब किसान ने पैसे देने से इनकार किया, तो उसके खेत में जबरन पौधारोपण के लिए गड्ढे खुदवा दिए गए. पोल गाड़कर ज़मीन कब्ज़ा करने की तैयारी की जा रही है. पीड़ितों किसान का कहना है कि बीट गार्ड ने उनसे अपनी ही ज़मीन बचाने के लिए दो लाख रुपए मांगे थे. जब पैसे नहीं दिए तो बीट गार्ड ने उनकी जमीन में गड्ढे खुदवा दिए. उन्होंने कई बार विरोध किया और जमीन को अपनी निजी कृषि भूमि बताया, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई. पड़ोसियों का भी कहना है कि यह जमीन पूरी तरह राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है और पटवारी द्वारा कई बार सीमांकन कर जमीन किसानों को सौंपी जा चुकी है, इसके बावजूद वन विभाग जबरन कब्जा कर रहा है. मामले के तूल पकड़ने के बाद दक्षिण वन मंडल के डीएफओ ने जांच का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा है कि वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम से पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी और रिश्वत मांगने के आरोपों की भी अलग से जांच होगी. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जांच के बाद आदिवासी किसान को न्याय मिलेगा या फिर दबंग आदिवासी किसानों को इसी तरह से प्रताड़ित करते रहेंगे.0
0
Report
गोंडा के तरबगंज में बालू से चपेट में आकर 18 वर्षीय छात्रा की मौत
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर पहाड़ी बंधा मार्ग पर दुर्जनपुर घाट के पास पर आज बृहस्पतिवार दोपहर 2:00 बजे के करीब हुए एक सड़क हादसे में सिलाई कोचिंग पढ़कर के लौट रही एक 18 वर्षीय छात्रा की बालू खाली करके जा रहे ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से 18 वर्षीय सरिता साहू को लेकर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था इसके बाद परिवार के लोग गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे यहां पर भी डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तरबगंज थाने की पुलिस द्वारा 18 वर्षीय मृतक का छात्रा सरिता साहू के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले को लेकर के जहां शुरू कर दिए है। तो वही पीड़ित झुरहे साहू द्वारा तरबगंज थाने में तहरीर देकर बालू खाली करके वापस जा रहे ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले को लेकर के पुलिस जांच कर रही है। दरअसल मृतका छात्रा सरिता साहू तरबगंज थाना क्षेत्र के किंधौरा गांव की रहने वाली है उसने अभी इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। प्रतिदिन इसी तरीके से वह साइकिल से दुर्जनपुर बाजार जाकर के कोचिंग में पढ़ाई करती थी और फिर कोचिंग में 2 घंटा पढ़ाई करने के बाद इसी तरीके से वह अपने साइकिल से घर जाती थी। लेकिन आज कोचिंग से पढ़ कर वापस जाते समय वह घर नहीं पहुंची और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक सरिता साहू सिलाई की कोचिंग करने के लिए जाती थी जहां पर वह सिलाई की पढ़ाई करके और सिलाई सीखती थी सरिता साहू की सड़क हादसे में मौत होने के बाद परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
Kanpur Dehat: महिलाओं का शराब ठेका विरोध, प्रशासन ने ठेका दूसरी जगह शिफ्ट करने का आश्वासन दिया
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात गांव के पास शराब ठेके का विरोध, महिलाओं ने काटा जमकर हंगामा शराब ठेके पर ग्रामीण महिलाओं का विरोध प्रदर्शन。 बड़ी संख्या में महिलाओं ने ठेके पर पहुंचकर किया हंगामा。 गांव के पास शराब ठेका होने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी。 महिलाओं का आरोप—ठेका निर्धारित समय से पहले खुलता है और देर रात तक संचालित रहता है。 बच्चों तक को शराब बेचे जाने का भी लगाया आरोप。 प्रदर्शन की सूचना पर तहसील प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची。 अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया。 जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया गया。 अधिकारियों ने जल्द ठेके को दूसरी जगह शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया。 आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त, लेकिन ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग सिकंदरा थाना क्षेत्र अलमपुर गांव का मामला0
0
Report
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों से यातायात प्रभावित, NHI ने तुरंत मरम्मत शुरू की
Shamli, Uttar Pradesh:दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर गड्ढे: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्डों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जहां एक युवक वीडियो में नेशनल हाईवे पर गड्ढे दिखाते हुए और अपनी गाड़ी में हुए नुकसान की बात कह रहा है, वह वीडियो सभी चीजें दिखाते हुए वायरल कर दी गई है। बीते दो दिन पहले मामूली बरसात के कारण हुए गड्ढ़ों के मामले में एनएचआइ विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से कुछ जगह सड़क धस गई है, जिसे सूचना मिलने पर पहले की तरह दुरुस्त किया जा रहा है। दिल्ली से बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर से देहरादून जाने वाले नेशनल हाईवे का उद्घाटन कुछ दिनों पहले पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया था। हल्की बूंदाबांदी के चलते कुछ जगह गड्ढे हो गए हैं जहां बरसात के पानी की वजह से सड़क धंस गई है, जिससे हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों की गाड़ियों में नुकसान हो रहा है। कुछ गाड़ियों के एलॉय व्हील भी टूट गए हैं। वायरल वीडियो के संज्ञान लेते हुए NHI विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गड्ढों को ठीक करने का कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया गया। NHI विभाग के स्थानीय अधिकारी शिवम कुमार सिंह ने बताया कि बरसात के कारण कुछ जगह सड़क में गड्ढे हो गए हैं; सूचना मिलते ही उनको भरने और यातायात सुचारू रूप से चलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और जल्द अन्य जगह चेकिंग होगी ताकि भविष्य में ऐसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।0
0
Report
आकाशीय बिजली गिरने से छह किसान जख्मी, इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रिफर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में खेत पर काम कर रहे लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली,6 किसान झुलसे,मेडिकल कॉलेज रिफर हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से खेत में खीरे की गुड़ाई कर रहे छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दरियापुर गांव निवासी उमेश पुत्र रघुराज के खेत में खीरे की गुड़ाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। तभी आकाशीय बिजली खेत के में गिर गई, जिसकी चपेट में आकर उमेश, सचिन पुत्र उमेश, हंसू पुत्र वीरपाल, शेरू पुत्र रविंद्र, नीरज पुत्र राजकुमार तथा कोमल पुत्री उमेश गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायल दरियापुर गांव के निवासी हैं।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले जाया गया।अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।अपनों की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जिससे अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. आनंद शुक्ला ने बताया कि सभी घायलों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।0
0
Report
Advertisement
3 अगस्त को फैसला: दिल्ली कोर्ट में ब्रजभूषण-तोमर केस की अंतिम सुनवाई
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर पर महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन शोषण मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। 3 अगस्त को इस पूरे मामले को लेकर के दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा अपना फैसला सुनाया जाएगा आज सुनवाई के दौरान कोर्ट द्वारा फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। आज बृहस्पतिवार को दोपहर 3:00 दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में इस पूरे प्रकरण को लेकर के अंतिम सुनवाई हुई है शिकायतकर्ता पहलवानों की तरफ से अंतिम दलीलें अपनी कोर्ट में दी गई है। अंतिम दलील शिकायतकर्ता पहलवानों की तरफ से पूरी होने के बाद राउज एवेन्यू द्वारा इस पूरे मामले में अपना फैसला रिजर्व रख लिया गया है और अब 3 अगस्त को इस पूरे मामले को लेकर के राज एवेन्यू कोर्ट द्वारा अपना फाइनल फैसला सुनाया जाएगा। यानि की 3 अगस्त को इस पूरे मामले में कोर्ट का फाइनल फैसला आ जाएगा आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर कोर्ट में पेश हुए जहां उनकी मौजूदगी में ही शिकायतकर्ता पहलवानों की तरफ से अपनी अंतिम दलील दी गई है। बीते 30 जून को भी कोर्ट में सुनवाई हुई थी जहां पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा अपनी अंतिम दलील देते हुए सभी आरोपों से इनकार करते हुए अपने आप को निर्दोष बताया गया था। बृजभूषण शरण सिंह की दलील पूरी होने के बाद कल एक जुलाई से शिकायतकर्ता पहलवानों की अंतिम दलील शुरू हुई थी जो आज 2 जुलाई को अंतिम दलील पूरी हो गई है।0
0
Report
बागपत पुलिस ने फर्जी कार लूट स्कीम से बीमा लाभ की साजिश पकड़ी
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पुलिस ने कार लूट की झूठी कहानी रचकर बीमा क्लेम और आर्थिक लाभ लेने की साजिश का पर्दाफाश किया है। जिस युवक ने अपनी कार लूटे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी, वही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने फर्जी लूट की कहानी रचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, रमाला थाना क्षेत्र के अशरफाबाद थल गांव निवासी इमरान और कुर्बान ने आर्थिक तंगी के चलते अपनी कार की फर्जी लूट की योजना बनाई। दोनों ने पुलिस में कार लूट की शिकायत दर्ज कराई ताकि बीमा क्लेम हासिल कर सकें और लोगों की सहानुभति भी मिल सके। जांच के दौरान पुलिस को शिकायत पर शक हुआ, जिसके बाद साक्ष्य जुटाए गए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पूरी साजिश कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में कार लूट का वादी ही झूठी लूट का मुख्य साजिशकर्ता निकला。0
0
Report
कुएं से नदी किनारे कृषि विद्युत कनेक्शन, ठेकेदारों की मनमानी से किसानों में आक्रोश
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा लोकेशन –जहाजपुर बिना शिफ्टिंग प्रक्रिया कुएं के कनेक्शन को नदी किनारे लगाया एवीवीएनएल अधिकारियों की शह ठेकेदारों की मनमानी। जहाजपुर ग्राम बिहाड़ा में कृषि विद्युत कनेक्शनों को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि उन्होंने कृषि विद्युत कनेक्शन के लिए निर्धारित डिमांड राशि काफी पहले जमा करा दी, लेकिन आज तक उन्हें कनेक्शन जारी नहीं किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर ठेकेदारों की कथित मनमानी के चलते एक कृषि विद्युत कनेक्शन नदी किनारे स्थापित कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक कुएं पर स्वीकृत कृषि विद्युत कनेक्शन को नियमानुसार शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही नदी किनारे स्थापित कर दिया गया। इससे विभागीय नियमों की अनदेखी होने के साथ-साथ निगम को लाखों रुपये के राजस्व की चपत लगने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को होने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप है कि अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं, जिससे ठेकेदारों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इस संबंध में एवीवीएनएल के एक्सईएन ए.पी. नागर ने बताया कि, "यह मामला मेरे संज्ञान में पहले ही आ चुका था। मैंने संबंधित एईएन को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। अब मैं इस संबंध में एईएन को दोबारा रिमाइंडर जारी करूंगा, ताकि जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त हो सके और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की सके।"0
0
Report
Advertisement
