229001
रायबरेली-एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली-एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद हुआ कारतुस अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज शस्त्र अधिनियम का मुकदमा उपनिरीक्षक मोहित कुमार शर्मा ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार लालगंज पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर में पुजारी की पिटाई का वीडियो वायरल; दबंग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - मंदिर के पुजारी की पिटाई का वीडियो वायरल. गांव के दबंग युवक ने पुजारी को जमकर पीटा. अज्ञात कारणों के चलते लात घूंसों से साधू वेशधारी की पिटाई करता रहा दबंग. तमाशबीन बने रहे मौके पर मौजूद लोग. बिंवार थाना क्षेत्र के रोहारी गाँव के साढ़े बाबा मंदिर प्रांगण का मामला।0
0
Report
ईओ/आरओ भर्ती परीक्षा में ब्लूटथ से नकल: 34 गिरफ्तार, 7 लाख का सौदा
Noida, Uttar Pradesh:ईओ/आरओ भर्ती परीक्षा-2022, ब्लूटूथ से नकल करवाने का मामला दो साल से फरार महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार SOG ने 5 हजार की इनामी कोमल को किया गिरफ़्तार इस मामले में अब तक हुई कुल 34 आरोपियों की गिरफ्तारी आरोपी पोरव कालेर और उसके चाचा ने रचा था पूरा षड्यंत्र 7 लाख रुपये में हुआ था नकल का सौदा0
0
Report
श्रावणी मेले की भव्य शुरुआत: सुल्तानगंज से देवघर तक भक्तिमय कांवड़ यात्रा
Naya Chak, Bihar:सावन की शुरुआत भले ही 30 जुलाई से हो रही हो, लेकिन आस्था के सबसे बड़े आयोजन श्रावणी मेले का आगाज़ आज से सुल्तानगंज में हो गया। नमामि गंगे घाट पर भव्य समारोह के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही सुल्तानगंज से लेकर अजगैबीनाथ धाम तक पूरा इलाका हर-हर महादेव के जयघोष और भगवा रंग में रंग गया है। लाखों कांवड़ियों के स्वागत के लिए इस बार प्रशासन ने पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर इंतजाम करने का दावा किया है। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ ही सुल्तानगंज पूरी तरह शिवमय हो गया है। नमामि गंगे घाट पर बने भव्य पंडाल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यम្នत्री विजय चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री दिलीप जायसवाल ने की, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया। मंच से सम्राट चौधरी ने ई श्रावणी एप्प को लॉन्च किया। इस एप्प पर कांवड़ियों को मूलभूत सुविधाओं की जानकारियां उपलब्ध होगी एक क्लिक में कांवड़िया सारी जानकारी ले सकेंगे इस एप्प को ट्रिपल आईटी भागलपुर ने जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में विकसित किया है। इधर आज उद्घाटन के साथ ही बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए गंगाजल लेकर निकलने वाले श्रद्धालुओं का सुल्तानगंज पहुंचना शुरू हो गया है। अजगैबीनाथ धाम से लेकर नमामि गंगे घाट तक हर ओर भगवा वस्त्र पहने कांवड़िए, 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ नजर आ रहे हैं। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब चुका है। इस वर्ष प्रशासन ने मेले को और अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए कई नई तैयारियां की हैं। नमामि गंगे घाट को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से दुल्हन की तरह संवारा गया है। घाट के आसपास सफाई, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा, कंट्रोल रूम और सूचना केंद्र जैसी सुविधाओं को मजबूत किया गया है। वहीं, बाहर से आने वाले लाखों कांवड़ियों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस टेंट सिटी भी बनाई गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वरीय अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कांवड़ियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और निर्देश दिया कि घाट से लेकर पूरे कांवड़िया पथ तक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएl श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, मेडिकल सहायता और आपदा प्रबंधन की भी व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि लाखों श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता के साथ अपनी यात्रा पूरी कर सकें। हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचते हैं। यहां उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। आस्था, सेवा और सुरक्षा के इस महापर्व की शुरुआत के साथ ही अब पूरे श्रावणी मेले की रौनक चरम पर पहुंचने लगी है। आस्था का यह अद्भुत संगम अब आने वाले दिनों में और भी विराट रूप लेगा। प्रशासन लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दे चुका है और शिवभक्ति की गूंज के बीच सुल्तानगंज से देवघर तक का पूरा कांवड़िया पथ 'बोल बम' के जयघोष से गूंजने लगा है।0
0
Report
Advertisement
पचम्बा क्षेत्र के मोहनपुर में लूट का खुलासा, 2 लाख 7 हजार रुपये बरामद
Giridih, Jharkhand:एभीबी : पचम्बा थाना क्षेत्र के मोहनपुर वन विभाग कार्यालय के सामने 23 जुलाई को मछली व्यवसायी से हथियार के बल पर हुई 2 लाख 7 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने 5 दिन में खुलासा कर दिया है. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि कांड की गंभीरता को देखते हुए रुपेन्द्र कुमार राणा, डीएसपी 02 के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी और तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से लूट के 10 हजार रुपये, 2 देशी कट्टा, 3 जिंदा गोली और 2 बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है. गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक कुमार वर्मा, पिता बहादुर प्रसाद वर्मा, बेंगाबाद, पप्पू प्रसाद वर्मा, पिता तुलो महतो, बेंगाबाद, विजय राय उर्फ बाबा, पिता स्व. जोधन राय, बेंगाबाद, अशोक दास, पिता नकुल दास, शास्त्रीनगर, थाना गिरिडीह नगर और शंकर दास उर्फ भांगड़ा, पिता लेखो दास, मुफ्फसिल शामिल हैं. एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने दो जुलाई को गांडेय थाना क्षेत्र के बंधाबाद गांव में एक फाइनेंस कर्मी से 1 लाख 46 हजार रुपये की लूट करना भी स्वीकार किया है. विजय राय, शंकर दास और अशोक दास पर पहले से लूट, डकैती और पॉक्सो एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. छापामारी दल में डीएसपी आरके राणा, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, बेंगाबाद थाना के जगन्नाथ पान सहित अनुसंधान सेल और तकनीकी शाखा की टीम शामिल थी.0
0
Report
जामताड़ा में भाजपा का बड़ा प्रदर्शन; प्रसूता मौत FIR के विरोध में 31 जुलाई
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा: प्रसूता की मौत के मामले को लेकर भाजपा नेताओं पर दर्ज प्राथमिकी के विरोध में भाजपा 31 जुलाई को जामताड़ा में व्यापक प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेताओं ने पत्रकार वार्ता कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेता सीता सोरेन, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व सांसद सुनील सोरेन समेत कई स्थानीय नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। नेताओं ने कहा कि 31 जुलाई को जामताड़ा में आयोजित प्रदर्शन के जरिए सरकार को जवाब दिया जाएगा। भाजपा नेताओं के मुताबिक, प्रदर्शन में प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ चार पूर्व मुख्यमंत्री और संथाल परगना के सभी जिलों से बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जामताड़ा पहुंचेंगे। इसके बाद समाहरणालय में प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा नेता सीता सोरेन ने कहा कि प्रसूता की मौत के मामले को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध करेगी। वहीं, पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता रणधीर सिंह ने कहा कि सरकार के खिलाफ जामताड़ा से बिगुल फूंका जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेंगे और सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा।0
0
Report
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूंछरी के लौठा डीग के दौरे पर पहुंचेंगे
Bharatpur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कुछ देर में पहुँचेंगे पूंछरी के लौठा डीग, मुड़िया पूर्णिमा मेले में करेंगे शिरकत, रात्रि विश्राम पूंछरी स्थित श्रीनाथ जी धर्मशाला में करेंगे, परिक्रमार्थियों की करेंगे जल सेवा और लंगर प्रसादी, डीग जिला प्रशासन के साथ मीटिंग भी लेंगे सीएम, डीग जिला प्रशासन ने की है व्यापक तैयारियां, गिरराज गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगह लगे प्याऊ और भण्डारे, राजस्थान सरकार ने किए है खास इंतजाम0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में श्रावण मास कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजाम तैयार, रूट डायवर्जन लागू
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रमुख शिवालयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं का व्यापक खाका तैयार किया गया है। वहीं कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन सुरक्षित और सुगम बना रहे। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर सोनभद्र प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी विभागों को समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। प्रमुख शिवालयों और मेला क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी पर्याप्त तैनाती रहेगी, जबकि संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसरों और संपर्क मार्गों पर पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा टीम, एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार केंद्र तैयार रखने को कहा गया है। उधर कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। विभिन्न प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू रहेगा, जबकि शिवद्वार मंदिर आने वाले कांवड़ियों के लिए भी विशेष वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।0
0
Report
जंतर-मंतर विरोध के बाद गिरफ्तारियाँ बढ़ीं, मुसलमानों पर निशाना बढ़ने की चिंता
Aligarh, Uttar Pradesh:बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल और बीजेपी शासित दूसरे राज्यों से ऐसी परेशान करने वाली खबरें आ रहीं हैं कि जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल युवाओं को गिरफ़्तार किया जा रहा है। और भी चिंता की बात यह है कि जिन लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, उनमें ज़्यादातर मुसलमान हैं। यह सब जे.पी. नड्डा के उस भरोसे के बावजूद हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ सभी FIR वापस ले ली जाएंगी। CJP के फ़ाउंडर अभिजीत दिपके को इसमें दखल देना चाहिए, यह पक्का करना चाहिए कि इस वादे को पूरा किया जाए, और जिन लोगों पर मुक़दमा चल रहा है, उन्हें कानूनी मदद दिलानी चाहिए।0
0
Report
अलीगढ़ में बाइक सवार युवक पर दबंगों ने बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ बाइक सवार युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, वीडियो वायरल, दो दबंग युवक को पीटते रहे, तखत पर बैठकर तमाशा देखते रहे दो लोग, बाजार में ही एक बुजुर्ग ने बचाया, एकत्रित हुई भीड़ को देख फरार हुए दबंग, पुरानी रंजिश को लेकर की गई मारपीट, युवक हुआ गंभीर घायल, 25 जुलाई की सुबह की घटना, शिक्षिका पत्नी को स्कूल छोड़कर लौटते समय हुआ हमला, पुलिस ने घायल तहरीर और सीसीटीवी के आधार पर FIR की दर्ज, विजयगढ़ के नगला बरी का निवासी है घायल सुनील कुमार, हमलावर अभी भी पुलिस की पकड़ से हैं दूर, अकराबाद थाना इलाके के मुख्य बाजार की घटना.0
0
Report
Advertisement
शिव मंदिर मंगरिया बाजार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। शिव मंदिर मंगरिया बाजार (धनुष वाला मंदिर) में मंदिर के जीर्णोद्धार के तृतीय वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन, रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजता रहा। महिलाओं ने भक्ति भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक वैश्य, नंदकिशोर रस्तोगी, कमल वैश्य, प्रखर वैश्य, अमित वंदन रस्तोगी, अनुराग रस्तोगी, शिवकुमार कठेरिया, अरुण नाथ सिंह, विजय अवस्थी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।0
0
Report
जालौन में एक घण्टे की बारिश ने नगरपालिका दावों की पोल खोल दी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल, महज एक घण्टे की बारिश में नगर की सड़कें बनी स्विमिंग पूल, इलाके के कई घरों में पानी घुसने से स्थानीय लोगों हुई परेशानियां, छोटे-छोटे बच्चे सड़क पर भारी जलभराव के बीच तैरते आए नजर, इलाके की सड़कों पर भारी जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कालपी नगर पालिका क्षेत्र के रामगंज इलाके का मामला。0
0
Report
नेशनल हाईवे
Kanpur, Uttar Pradesh:*हाईवे ने बदली तकदीर: सिंगल लेन से सिक्स लेन तक, मोहन पेड़ा की मिठास पहुंची देशभर में* मलवा। विकास की असली तस्वीर तब दिखाई देती है, जब उसका लाभ सीधे आम लोगों और स्थानीय कारोबार तक पहुंचे। कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मलवा का प्रसिद्ध मोहन पेड़ा इसकी एक मिसाल बनकर सामने आया है। वर्ष 1965 में एक छोटी-सी दुकान से शुरू हुआ यह सफर आसान नहीं था। उस समय कानपुर-प्रयागराज मार्ग सिंगल लेन था। सड़क संकरी थी, वाहनों की संख्या कम थी और दुकान पर आने वाले ग्राहक भी गिने-चुने होते थे। परिवार मेहनत करता था, लेकिन कारोबार सीमित था। समय बदला और राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ। सिंगल लेन सड़क आधुनिक सिक्स लेन हाईवे में बदल गई। बेहतर सड़क, तेज़ सफर और बढ़ती आवाजाही ने मलवा को नई पहचान दी। इसी के साथ मोहन पेड़ा की दुकान पर भी ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ने लगी। आज सुबह होते ही दुकान पर लोगों की भीड़ लग जाती है। कई यात्री अपनी यात्रा की शुरुआत यहां के ताज़ा पेड़े से करते हैं, तो कई लोग लौटते समय अपने साथ डिब्बों में पैक कराकर इसे ले जाना नहीं भूलते। स्वाद और गुणवत्ता ने मोहन पेड़ा को केवल मलवा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे देशभर के यात्रियों के बीच लोकप्रिय बना दिया। बढ़ती मांग के साथ कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ी। परिवार ने मोहन पेड़ा की कई नई शाखाएं शुरू कीं। कारोबार बढ़ने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए। हलवाई, बिक्री कर्मचारी, पैकिंग स्टाफ और परिवहन से जुड़े कई लोगों को काम मिलने लगा। स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि बेहतर सड़क संपर्क ने पूरे क्षेत्र के व्यापार को नई ऊर्जा दी है। मोहन पेड़ा की सफलता इस बात का उदाहरण है कि मजबूत बुनियादी ढांचा केवल सफर को आसान नहीं बनाता, बल्कि छोटे कारोबारों को बड़े ब्रांड बनने का अवसर भी देता है। आज मोहन पेड़ा सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि मलवा की पहचान, स्थानीय उद्यमिता की सफलता और बदलते भारत की एक प्रेरक कहानी बन चुका है।0
0
Report
Advertisement
सीएम ने असरगंज–तारापुर में डिग्री कालेज और नवनिर्मित थाना भवन का उद्घाटन किया
Munger, Bihar:मुख्यमंत्री ने डिग्री कालेज और हरपुर के नवनिर्मित थाना भवन का शुभारंभ। शिक्षा, सुरक्षा और पेयजल योजनाओं की सौगात।असरगंज में नए डिग्री कालेज का किया उद्घाटन। मुंगेर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज तारापुर और असरगंज के दौरे पर शिक्षा, सुरक्षा और पेयजल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण किया ।मुख्यमंत्री तारापुर प्रखंड के लौना पंचायत में प्लस टू किसान वैदिक उच्च विद्यालय में माडल स्कूल का उद्घाटन किया इसके साथ तारापुर विधानसभा क्षेत्र के दस माडल स्कूलों का भी शुभारंभ किया। इसके साथ विद्यालय में पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष और आधुनिक प्रयोगशाला का भी लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वर्ग में पहुंचकर बच्चों को से बात चीत की और पढ़ाई के बारे जानकारी ली । इसके बाद करोड़ो रुपए से बनी आदर्श थाना हरपुर में नवनिर्मित आदर्श थाना भवन का भी उद्घाटन किया ओर अवलोकन किया । इसके बाद मुख्यमंत्री रामानंद एवं पारसी रामउच्च माध्यमिक विद्यालय जलालाबाद असरगंज परिसर में नवनिर्मित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन और शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत किया ।इस मौके पर उन्होंने तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए शिक्षा, रोजगार और आधारभूत संरचना से जुड़े कई बड़े घोषणाएं की। असरगंज में रामानंद व परसीराम उच्च माध्यमिक विद्यालय से राजकीय डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी बीएड कालेजों में चरणबद्ध तरीके से डिग्री महाविद्यालय खोले जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि असरगंज में डिग्री कालेज की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अब 14 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज का स्थायी भवन बनेगा। परिसर के आसपास खेल मैदान विकसित करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला प्रशासन को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 211 डिग्री कालेज खोले जा चुके थे। असरगंज कालेज के शुभारंभ के साथ यह संख्या बढ़कर 212 हो गई है। सभा में मुख्यमंत्री ने तारापुर के विकास को लेकर भी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि तारापुर विधानसभा क्षेत्र के एक-एक बेरोजगार युवक-युवती की पहचान कर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। असरगंज के अमैया, बैजलपुर और कर गांव के आसपास प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में माडल विद्यालयों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। मंगलवार को 10 नए माडल विद्यालयों के उद्घाटन के बाद इनकी संख्या 561 हो गई है। इन विद्यालयों में लाइव क्लास, डिजिटल लर्निंग और नीट-जेईई की तैयारी की विशेष व्यवस्था रहेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बिहार के सभी स्कूलों में शनिवार को आधे दिन की पढ़ाई होगी। बाइट सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री छात्रा ने डिग्री कालेज खुलने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को भागलपुर, बांका या मुंगेर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक खर्च दोनों की बचत होगी।उन्होंने बताया कि लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए तारापुर जाना पड़ता था लेकिन अब लड़कियों के लिए डिग्री कॉलेज खुलने के कारण उच्च शिक्षा ले सकते है। छात्राओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सरकार में स्कूल की स्थिति में सुधार हुआ है और पढ़ाई अच्छी हो रही है । बाइट साक्षी कुमारी छात्रा बाइट खुशी कुमारी छात्रा इस मौके पर डीजीपी विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार,प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार,मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणिकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, मौजूद थे0
0
Report
झालतपरटन में किन्नर समाज ने गादी मंजू बाई को सौंपकर परंपरा का कायाकल्प किया
Jhalawar, Rajasthan:झालरापाटन (झालावाड़) झालरापाटन में मंगलामुखी किन्नर समाज का तीन दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में देश भर से किन्नर समाज के लोग शामिल हुए। मंगलवार को सम्मेलन के अंतिम दिन झालावाड़ जिले की गादी मंजू बाई को सौंपी गई。 सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गुरु-शिष्य परंपरा के अनुसार समाज की गादी सौंपना था। किन्नर समाज की ओर से बताया गया कि कुछ वर्ष पहले समाज की मुखिया रफीक आपा का निधन हो गया था, जिसके बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। सर्वसम्मति से समाज ने यह गादी रफीक आपा की शिष्या मंजू बाई को सौंपने का निर्णय लिया। गादी सौंपने से पहले पूरे विधि-विधान के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जिले में अमन और शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।0
0
Report
युवा कांग्रेस का अंबिकापुर नगर निगम कार्यालय घेराव; साफ-सफाई और जल-सीसीटीवी सुधार की मांग
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -अंबिकापुर शहर की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि निगम क्षेत्र के 48 वार्डों में स्वच्छता और साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल है। शहर की अधिकांश सड़कें जर्जर हो चुकी हैं और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों को आने जाने में रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान रिंग रोड की खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने, शहर की पेयजल व्यवस्था में सुधार करने तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को जल्द चालू करने की मांग की गई। इसके साथ ही युवा कांग्रेस ने नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों का पिछले 7 से 8 महीने से लंबित वेतन तत्काल जारी करने की मांग की। सभी मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त ने मामले में संज्ञान लेकर समस्याओं के जल्द निराकरण करने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
