229001
रायबरेलीः दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:ऊंचाहार पुलिस ने एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सूचना उपलब्ध नहीं: कोई खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बानसूर में तीन सड़क हादसे, चार घायल
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़) में आज अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गये हैं। पहला हादसा दोपहर 2 बजे नारायणपुर रोड़ पर नगर पालिका के पास चलते राहगीर को बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें गंभीर घायल हीरो लाल शर्मा उम्र 55 वर्ष निवासी माजरा रावत को निशुल्क रोटी बैंक Ambulance की सहायता से बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरा हादसा आज करीब 2.30 बजे अलवर रोड पर दांतली पहाड़ी के पास हुआ, जहां शाहपुरा के रहने वाला व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वही तीसरा हादसा आज तीन बजे बालावास रोड पर बाइक और जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें उधा का बास निवासी हनुमान यादव अपनी पत्नी के साथ बाइक पर घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही जीप से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हनुमान यादव के दोनों पैर फैक्चर होने के चलते डॉक्टरों ने कोटपूतली रेफर कर दिया।0
0
Report
बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ: 40 किलो 600 ग्राम डोडा छिलका समेत तस्कर दबोचे
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर नापासर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन नीलकंठ के तहत 40 किलो 600 ग्राम डोडा छิลका जब्त स्टेट हाईवे-20बी पर पुलिस ने दबोचा तस्कर, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी कविता पुनिया की कार्रवाई एक दिन पहले भी 1 किलो 699 ग्राम डोडा पाउडर और 72 पव्वे देशी शराब की थी बरामद पुलिस की चेतावनी-नशे का कारोबार छोड़ो या इलाका, तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत0
0
Report
Advertisement
भिंड केस: जन्म प्रमाणपत्र बदलकर पॉक्सो आरोपी को नाबालिग दिखाने का खेल बेनकाब
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-पॉक्सो आरोपी को बचाने की साजिश, फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाकर नाबालिग दिखाने का खेल बेनकाब, कोर्ट के आदेश पर 7 पर एफआईआर एंकर-भिंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सरकारी रिकॉर्ड की विश्वसनीयता और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि पॉक्सो और गैंगरेप के आरोपी को कानून का फायदा दिलाने के लिए उसकी उम्र कागजों में कम कर दी गई। जन्मतिथि बदलकर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार किया गया, ताकि आरोपी को बाल न्यायालय में पेश किया जा सके। जिला न्यायालय की सख्ती के बाद तत्कालीन नायब तहसीलदार, पटवारी, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। आखिर कैसे खुला इस पूरे खेल का राज… देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट। यह कहानी किसी फिल्म की पटकथा नहीं, बल्कि भिंड की सरकारी फाइलों से निकली हकीकत है। आरोप है कि एक पॉक्सो और गैंगरेप केस के आरोपी को कानून का लाभ दिलाने के लिए उसकी उम्र कागज़ों में घटा दी गई। जन्मतिथि में महज़ एक साल का बदलाव… लेकिन उसका असर पूरे मुकदमे की दिशा बदल सकता था। मामले की शुरुआत महाराष्ट्र के ठाणे जिले के खड़बेली थाना क्षेत्र से हुई, जहां 8 सितंबर 2025 को 14 वर्षीय किशोरी से कथित चार लोगों द्वारा गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज हुआ। इस मामले में भिंड जिले के विलाव गांव निवासी विमल को भी यादव आरोपी बनाया गया। जांच के दौरान आरोपी की उम्र को लेकर सवाल उठे, जिसके बाद उसके दस्तावेजों की गहन पड़ताल शुरू हुई। जांच में जो सामने आया, उसने अधिकारियों को भी चौंका दिया। आरोप है कि आरोपी की वास्तविक जन्मतिथि 12 दिसंबर 2006 थी, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में उसे बदलकर 25 दिसंबर 2007 दर्ज करा दिया गया। महज एक साल की इस हेराफेरी से आरोपी को घटना के समय नाबालिग साबित करने की कोशिश की गई, ताकि उसे बाल न्यायालय का लाभ मिल सके। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस पूरे खेल के लिए कथित तौर पर फर्जी शपथ-पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार किए गए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर नया जन्म प्रमाणपत्र जारी कराया गया। जांच में पंचायत सचिव शेर सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी जादौन, तत्कालीन सरपंच राजकुमार दुबे सहित कई लोगों की भूमिका सामने आई। वहीं तत्कालीन नायब तहसीलदार मोहनलाल शर्मा और तत्कालीन पटवारी संजीव शर्मा पर भी दस्तावेजों के सत्यापन में लापरवाही या मिलीभगत के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि शुरुआती दस्तावेजों के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी को नाबालिग मानते हुए बाल न्यायालय में पेश किया था। लेकिन सुनवाई के दौरान अदालत को रिकॉर्ड पर संदेह हुआ। इसके बाद विस्तृत जांच के orders दिए गए और जांच में दस्तावेजों में कथित हेरफेर की पुष्टि हुई । यहीं से पूरे फर्जीवाड़े की परतें खुलती चली गईं। इस मामले में फरियादी अधिवक्ता गौरव भारद्वाज ने जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया था। सुनवाई के बाद 18 मार्च 2026 को अदालत ने कलेक्टर को जांच कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा एसडीएम से कराई गई जांच रिपोर्ट में रिकॉर्ड में कथित हेरफेर की पुष्टि हुई। इसके बाद जिला न्यायालय ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया। इस कार्रवाई के बाद राजस्व और पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया है। CSPSI निरंजन राजपूत का कहना है कि सभी दस्तावेजों और संबंधित लोगों की भूमिका की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या एक आरोपी को बचाने के लिए सरकारी रिकॉर्ड से खिलवाड़ किया गया? अगर जांच में आरोप सही साबित होते हैं, तो यह सिर्फ दस्तावेजों में हेरफेर नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था को प्रभावित करने की गंभीर कोशिश मानी जाएगी। एक जन्म प्रमाणपत्र… एक बदली हुई तारीख… और न्याय की दिशा बदलने की कथित कोशिश का मामला भिंड में सामने आया यह मामला केवल एक एफआईआर नहीं, बल्कि सरकारी अभिलेखों की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल है। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर है कि इस कथित फर्जीवाड़े के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है और कानून की पकड़ आखिर किन-किन लोगों तक पहुंचती है।0
0
Report
नवलगढ़ में झमाझम बारिश से उमस फीकी, मौसम सुहावना
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नवलगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश शुरू उमस के बाद बारिश से लोगों को मिली राहत नवलगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में अच्छी बारिश बारिश के साथ चली ठंडी हवाएं, मौसम हुआ सुहावना झुंझुनूं जिले के लिए 27 जुलाई तक येलो अलर्ट मौसम विभाग ने मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी दी झुंझुनूं झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की उमस के बाद शुरू हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया।नवलगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि इस बारिश से खरीफ की फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी और फसल की बढ़वार में लाभ होगा।उधर, मौसम विभाग ने झुंझुनूं जिले के लिए 27 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इस अवधि के दौरान मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में मौसम खुशनुमा हो गया है।0
0
Report
दिल्ली लाठीचार्ज: कोटा में कांग्रेस का तेज प्रदर्शन, सरकार पर तेज निशाना
Kota, Rajasthan:जो छात्रों का नहीं, वह किसी का सगा नहीं - दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कोटा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन जवाहर नगर में जिला अध्यक्ष राखी गौतम और रविंद्र त्यागी के नेतृत्व में जुटे कांग्रेसी; पुलिस की कार्रवाई को बताया कायरतापूर्ण। दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार शाम कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शाम 5:00 बजे शहर के जवाहर नगर इलाके में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस उग्र प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राखी गौतम और पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया। विरोध सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने कड़े शब्दों में सरकार पर निशाना साधा और कहा, जो सरकार छात्रों की नहीं हो सकती, वह किसी की सगी नहीं हो सकती उन्होंने दिल्ली में अपने हक के लिए आवाज उठा रहे निर्दोष छात्रों पर पुलिस की इस कार्रवाई को बेहद कायरतापूर्ण कदम करार दिया। राखी गौतम ने कहा कि आज का युवा जागरूक है और वह इस तरह की तानाशाही या लाठियों से डरने वाला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके न्याय की इस लड़ाई में हर कदम पर उनका साथ निभाएगी। बाइट राखी गौतम जिला अध्यक्ष कोटा शहर कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
रोडवेज की 144 नई बसें: टीवी-कैमरे से महिला सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ीं
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- ओएफसी हैडर- रोडवेज के बेड़े में 144 नई बसें 25 जुलाई को सीएम भजनलाल शर्मा दिखाएंगे हरी झंडी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं नई बसें ब्लू लाइन बसों में पहली बार टीवी लगाई गई 2 कैमरों से प्रत्येक सीट का व्यू मिलेगा महिला सुरक्षा बढ़ेगी, टिकट चोरी रुकेगी एंकर राजस्थान रोडवेज के बेड़े में 144 नई बसें शामिल होने जा रही हैं। रोडवेज प्रशासन ने हाल ही इन बसों की खरीद की है। इन बसों को 25 जुलाई को सीएम भजनलाल शर्मा हरी झंडी दिखाएंगे। रोडवेज प्रशासन ने 23 डिपो को ये बसें आवंटित कर दी हैं। खास बात यह है कि इन एक्सप्रेस श्रेणी की ब्लू लाइन बसों में पहली बार टीवी और कैमरे जैसी अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाएं शुरू की गई हैं। फिलहाल केवल वैशाली नगर डिपो की 5 बसों में टीवी लगाए गए हैं। लेकिन रोडवेज प्रशासन भविष्य में सभी बसों में टीवी लगा सकता है। महिला सुरक्षा के लिहाज से नई खरीदी जाने वाली और अनुबंधित बसों में कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। बसों को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम 25 जुलाई को अजमेर रोड पर हीरापुरा बस स्टैंड पर होगा। रोडवेज प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बसों के शुरू होने से पहले जी मीडिया टीम ने रोडवेज के विशेषज्ञ अधिकारियों के साथ बसों का एक्सक्लूसिव जायजा लिया- वॉकथ्रू- संवाददाता काशीराम चौधरी के साथ में रोडवेज के कार्यकारी निदेशक (यांत्रिक) पंकज वर्मा रोडवेज बसों में क्या है खास ? - बसों में आगे और पीछे एलईडी बोर्ड लगाए, जहां बस का रूट दिखेगा - प्रत्येक सीट पर चार्जिंग के लिए बोर्ड लगाए गए - आपात स्थिति में निकलने के लिए छत में 2 रूफ हैच बैक एग्जिट लगाए - बस की लोकेशन जानने के लिए VLTD डिवाइस लगाई गई - महिला सुरक्षा के लिए पैनिक बटन लगाए गए - बस में 2 सीसीटीवी कैमरे लगाए, रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी - बसों में आगे क्वार्टर ग्लास विंडाे लगाई, ड्राइवर को ब्लाइंड स्पॉट दिखेगा - वैशाली नगर डिपो की 5 बसों में टीवी लगाए गए - टीवी पर यात्रियों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलेगी0
0
Report
बैतूल के पेट्रोल पंप मामले: दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हुई बर्बर मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। खेड़ी सावलीगढ़ के पास हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप में सेल्समैन के साथ हुई बेरहमी की घटना के बाद आज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। बताया जा रहा है कि 20 जुलाई को बैतूल-इंदौर स्टेट हाईवे पर अखतवाड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप पर 9 बदमाशों ने मिलकर एक सेल्समैन के साथ जमकर मारपीट की थी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें बदमाशों की गुंडागर्दी साफ दिखाई दी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ था, जिसके चलते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त संदेश देने के लिए उनका जुलूस निकाला। हालांकि इस मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश लगातार जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.0
0
Report
बस की टक्कर से युवक की मौत, सुल्तानपुर के धनवा में दर्दनाक हादसा
Kota, Rajasthan:सुल्तानपुर थाना इलाके के धनवा के पास बुधवार रात करीब 8 बजे एक निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थारला खेड़ली निवासी रामसिंह (34) पुत्र घनश्याम के रूप में हुई है। वह बाइक से अपने ससुराल खेड़ली परसराम जा रहा था, तभी हादसा हो गया। हादसे के बाद 108 एंबुलेंस से घायल को सुल्तानपुर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को डिटेन कर थाने में खड़ा कराया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
दुष्कर्म के फरार आरोपी के आत्महत्या पर ग्रामीण-परिजनों का बड़ा बवाल, चार घंटे का चक्का जाम
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक फरार आरोपी युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद जमकर बवाल हो गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सीधी–शहडोल राजमार्ग पर रखकर करीब चार घंटे तक चक्का जाम किया। परिजनों ने पुलिस पर बिना उनकी मौजूदगी के शव उतारने और अभद्रता करने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई नियमानुसार की गई है और लगाए गए आरोपों की भी जांच होगी। मामला मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम छुही का है। 20 वर्षीय चिंतामणि उर्फ सोनू यादव पर 8 जुलाई को एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुका था, जबकि चिंतामणि फरार चल रहा था। बुधवार रात सूचना मिलने पर पुलिस उसके घर दबिश देने पहुंची, लेकिन वह पीछे के रास्ते से भाग निकला। गुरुवार सुबह युवक का शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारा तो परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उनका आरोप है कि पुलिस ने बिना परिवार की मौजूदगी के फंदा काटा और शव ले जाने की तैयारी की, साथ ही मृतक की मां के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। इसी विरोध में ग्रामीणों ने सुबह करीब 11 बजे शव को सीधी–शहडोल राजमार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। मौके पर एसडीएम आर.पी. त्रिपाठी, एसडीओपी संतोष तिवारी सहित कई थाना प्रभारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में समझाइश के बाद दोपहर करीब ढाई बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक दुष्क्रम के मामले में फरार आरोपी था, इसलिए नियमानुसार उसका शव पुलिस कस्टडी में होना आवश्यक था। पुलिस ने नियम के अनुसार कार्रवाई की है। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी भी निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हरियाणा सिंचाई विभाग के तीन अधिकारियों के निलंबन से हड़कंप मचा
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सरकार ने सिंचाई विभाग के 3 अधिकारियों को सस्पेंड किया हिसार BWS सर्किल-1के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (SE) विमल कुमार को सस्पेंड किया गया आदमपुर वाटर सर्विसेज डिवीजन के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर विनोद कुमार पर भी गिरी गाज आदमपुर सब-डिवीजन के एसडीओ अक्षय भी निलंबित किए गए0
0
Report
बोकारो स्टील प्लांट मौत के बाद नियोजन नहीं मिलने पर परिजनों ने सड़क जाम
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में BSL कर्मी की मौत के 7 दिन बाद भी नियोजन नहीं मिला, परिजनों ने बोकारो स्टील प्लांट के ADM गेट के पास स्थित मुख्य सड़क को जाम कर दिया। बताते चले कि बोकारो स्टील प्लांट में पिछले दिन हुए हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हुए कर्मी के परिजनों को अब तक नियोजन नहीं मिला, जिसके कारण गुस्साए परिजनों और विस्थापितों ने आज ADM बिल्डिंग के पास प्लांट की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठे हैं लेकिन डॉक्टर उनकी नियमित जांच कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि 30 जून को प्लांट में काम के दौरान सुभाष मोदी दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद भी शव मर्चरी में रखा है और परिवार के लोगों का कहना है कि जबतक नियोजन नहीं मिलेगा आंदोलन जारी रहेगा। परिजन पिछले कई दिनों से अनशन ADM बिल्डिंग के सामने टूटेंन गार्डेन के पास अनशन पर बैठे हैं। डॉक्टर नियमित चेकिंग भी कर रहे हैं। परिजनों का कहना है प्लांट में काम करने के दौरान हादसे में घायल हुए थे और इलाज के दौरान मौत हुए है ऐसे में परिवार के सदस्य को नियोजन मिलना चाहिए। वहीं माहौल को देखते हुए CISF के जवानों सहित भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए।0
0
Report
Advertisement
डॉक्टर नहीं मिलने से मरीज की मौत, परिजनों ने बस स्टैंड पर लगाया जाम
Chhatarpur, Madhya Pradesh:डॉक्टर नहीं मिलने के आरोप में एक मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया, मामला सटई थाना क्षेत्र का है। परिजनों का आरोप है कि 35 वर्षीय युवक को सीने में दर्द के बाद इलाज के लिए सटई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। लेकिन वहां डॉक्टर नहीं मिले। आरोप है कि इसके बाद मरीज को जिला अस्पताल रैफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझाईश कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्वास्थ्य विभाग से भी जवाब मांगा जाएगा। वही तहसीलदार का कहना है कि मृतक की शिकायत पर जांच की जायेगी।0
0
Report
सीएम सम्राट चौधरी के पंचायत परिसीमन निर्णय को ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम माना गया
Patna, Bihar:वीओ (Voice Over): कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिथिलेश कुमार राय, प्रदेश अध्यक्ष मुखिया महासंघ बिहार, अमोद कुमार निराला, प्रदेश अध्यक्ष पंच-सरपंच संघ बिहार तथा कृष्णा कुमारी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जिला परिषद संघ बिहार उपस्थित रहीं। प्रमुख संघ के कार्यकारी अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता अनुज कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष मुखिया संघ गोपालगंज ने की, जबकि आगंतुक अतिथियों का स्वागत जिला परिषद अध्यक्ष अमित कुमार अंकुर ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पंचायत परिसीमन संबंधी फैसले को ऐतिहासिक, दूरदर्शी और साहसिक निर्णय बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद लिए गए इस निर्णय से पंचायत व्यवस्था अधिक संतुलित, प्रभावी और जनसंख्या के अनुरूप बनेगी, जिससे ग्रामीण लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया और इसे बिहार के पंचायत इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।0
0
Report
प्रेमिका के पिता ने हत्या कर सड़क के किनारे डाला था तहजीब का शव,काल डिटेल से खुलासा हुआ
Shahabad, Uttar Pradesh:मझिला पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम टुमुर्की में सड़क किनारे मिले युवक के शव के मामले में मृतक की कॉल डिटेल और जाँच के आधार पर मृतक की प्रेमिका के पिता को हत्या के आरोप मे घटना में प्रयुक्त बाइक और गमछा सहित गिरफ्तार कर तहजीब हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को थाना मझिला पर सूचना प्राप्त हुई कि तहजीब पुत्र मुजीब निवासी ग्राम दौलतपुर थाना मझिला का टुमुरकी गाँव के बाहर सड़क किनारे शव मिला है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेकर पुलिस को जल्द अनावरण के निर्देश दिए थे। पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी गया। इस संबंध में मृतक की माता की तहरीर के आधार पर दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह और पुलिस बल द्वारा नामजद नसीम पुत्र सादिक खां निवासी ग्राम दौलतपुर थाना मझिला को घटना में प्रयुक्त गमछा, एक मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को पूछताछ मे बताया मृतक तहजीब उसकी पुत्री से बातचीत करता था, जिसका उसके द्वारा विरोध किया जाता था। इसी बात से आहत होकर नसीम द्वारा तहजीब की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी गयी तथा शव को मोटरसाइकिल से ले जाकर गांव के बाहर सडक के किनारे फेंक दिया गया। प्रभारी निरीक्षक वीर बहादुर सिंह ने गुरुवार को शाम 5:00 बजे बताया आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
