229001
रायबरेलीः दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने की गिरफ्तारी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आज दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक शेखर कुमार ने आरोपी को गढ़ा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बांसवाड़ा: 24 घंटे में यूरिया लूट का खुलासा, छह आरोपियों गिरफ्तार
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ थाना पुलिस ने 145 कट्टे यूरिया खाद से भरी मिनी ट्रक लूट की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लूटी गई 145 कट्टे यूरिया खाद बरामद करने के साथ वारदात में प्रयुक्त बोलेरो और पिकअप वाहन भी जब्त किए हैं. पुलिस के अनुसार 19 अगस्त की रात बागीदौरा से यूरिया खाद लेकर मिनी ट्रक कुशलगढ़ की ओर आ रहा था. भोयण मोड़ के पास बोलेरो सवार आरोपियों ने ट्रक का पीछा कर परनाला पेट्रोल पंप के पास रास्ता रोक लिया. आरोपियों ने लाठी-डंडों से धमकाकर चालक से चाबी और मोबाइल छीन लिया तथा ट्रक को सारण मोड़ ले जाकर खाद उतारकर पिकअप में भर ली. मामले में प्रकरण दर्ज कर थानाधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई. पुलिस ने देवीलाल, पंकज, अजय, उदयसिंह, लालसिंह और आशीष को गिरफ्तार किया. आरोपियों से पूछताछ जारी है.0
0
Report
गांव में CCTV लगवाने और लाइब्रेरी सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत 29 जीबी शिवपुरी में ग्रामीणों ने सार्वजनिक लाइब्रेरी की सुरक्षा के साथ-साथ गांव में बढ़ती नशाखोरी, चोरी एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा पंचायत भवन की जर्जर फॉल सीलिंग एवं निर्माण कार्यों को दुरुस्त करवाने की मांग को लेकर विकास अधिकारी, पंचायत समिति श्री विजयनगर एवं ग्राम विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से की जा रही मांग और आंदोलन के बाद गांव में सार्वजनिक लाइब्रेरी का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। ग्रामीणों ने लाइब्रेरी परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ-साथ गांव के मुख्य चौराहों, प्रमुख सड़कों, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा आवश्यकतानुसार प्रमुख गलियों में भी कैमरे लगाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नशे का प्रकोप बढ़ने से युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। नशे की आड़ में चोरी सहित अन्य असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। ऐसे में गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा किसी घटना के समय संदिग्धों की पहचान करने में पुलिस एवं प्रशासन को भी मदद मिलेगी। इस दौरान ग्रामीणों ने लाइब्रेरी निर्माण को मंजूरी दिलाने में अहम भूमिका निभाने के लिए विकास अधिकारी हेम सिंह जी का आभार जताया। विकास अधिकारी हेम सिंह ने ग्रामीणों की मांग को उनके आंदोलन की जीत बताते हुए कहा कि गांव के विकास से जुड़े अच्छे कार्यों के लिए वे भविष्य में भी हमेशा तत्पर रहेंगे। ग्रामीणों की मांग पर विकास अधिकारी ने लाइब्रेरी के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए ग्राम विकास अधिकारी रूपेंद्र सिंह को तत्काल निर्देश दिए। वहीं गांव में लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों को लेकर भी ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गांव का सर्वे करवाकर कितने कैमरों की आवश्यकता है, इसकी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें। इसके बाद बजट पारित करवाकर गांव की प्रमुख गलियों, मुख्य चौराहों एवं चारों तरफ आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ग्रामीणों ने पंचायत भवन में पूर्व में करवाए गए फॉल सीलिंग एवं अन्य निर्माण कार्यों के जर्जर होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने पंचायत भवन का निरीक्षण करवाकर क्षतिग्रस्त फॉल सीलिंग एवं जर्जर निर्माण कार्य को दुरुस्त करवाने तथा आवश्यकता होने पर नई फॉल सीलिंग लगवाने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर गांव की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा पंचायत भवन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित करवाने की मांग की। इस समय मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
SDM ने श्रीविजयनगर के बूथों की सुरक्षा कड़ी कर मतदान तैयारी की समीक्षा की
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर के निकाय चुनाव से पहले SDM साक्षी पुरी ने नगर में विभिन्न बूथों और मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस, नगर निगम और व्यवस्थापकों से सुरक्षा व शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मतदाता सुविधाएँ, वोटिंग मशीनों की स्थिति और व्यवस्थागत प्रबंधों की समीक्षा की गई। श्रीविजयनगर नगरपालिका के प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर को होगा। SDM ने सभी संबंधित अधिकारियों से पूर्ण सतर्कता बरतने का आग्रह किया।0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में दबंगों ने लेखपाल पर हमला, पिस्टल से आतंक; CCTV में कैद
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर-din दहाड़े दबंगों ने लेखपाल के साथ की मारपीट। दबंगों ने लाईसेंसी पिस्टल तान कर लेखपाल को किया आतंकित।दबँगो की करतूत CCTV कैमरे में हुई क़ैद। पीड़ित लेखपाल ने थाने में दी तहरीर। पुलिस ने चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ FIR की दर्ज। सभी दबंग आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश। थाना कोतवाली शहर के बिजनौर तहसील परिसर का मामला।0
0
Report
लखनऊ दिव्या मिश्रा हत्याकांड: CCTV फुटेज में मानस की सनसनीखेज हमला खुल कर आया
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू जहां हत्या हुई CCTV फुटेज वाली जगह से लखनऊ में दिव्या मिश्रा हत्याकांड मामले में CCTV फुटेज अब सामने आ चुका है। बैंक में लगे हुए बाहरी हिस्से के CCTV में यह साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा है कि मानस दिव्या को गेट के पास ही बट से हमला कर रहा है उसके बाद दिव्या पीछे की तरफ भागती है। मानस भी उसके पीछे भागता है।तभी बैंक के कर्मचारी बाहर की तरफ भागते दिखते है लेकिन इतने में मानस दिव्या की हत्या कर के फरार हो जाता है0
0
Report
बागलाण में छात्राओं की ग्राउंड रिपोर्ट से खराब सड़कें सुधरीं, निर्माण शुरू
Nashik, Maharashtra:- नाशिक की बागलाण के राही अल्फा रिपोर्टर विद्यार्थिनींच्या ग्राउंड रिपोर्टिंगला यश मिळाले. - रस्त्याच्या कामाला सुरुवात झाली. - बागलाण तालुक्यातील जैतापूर नर्सरी ते हातनुर फाटा दरम्यानच्या खराब रस्त्याच्या समस्येवर विद्यार्थिनींच्या ग्राउंड रिपोर्टिंगद्वारे प्रशासनाकडे लक्ष वेधले गेले. यामध्ये स्थानिक युवकही साथ देत होते. अखेर सार्वजनिक बांधकाम विभागाला जाग आली असून रस्त्याच्या कामाला सुरुवात झाली आहे. - या रस्त्याची गेल्या काही काळात मोठ्या प्रमाणावर दुरवस्था झाली होती. ठिकठिकाणी पडलेले खड्डे, चिखल आणि पावसामुळे निर्माण झालेल्या समस्यांमुळे वाहनचालकांना प्रवासात कसरत करावी लागत होती.0
0
Report
Advertisement
65 वर्षीय गुरु की दुष्कर्म conviction: उम्रकैद के साथ 50 हजार जुर्माना
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में शिष्य की पत्नी से दुष्कर्म के मामले में एससी/एसटी अदालत ने 65 वर्षीय आरोपी रमाकान्त तिवारी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर कुल 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर आरोपी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामला वर्ष 2023 का है, जिसमें आरोपी पर झाड़-फूंक के बहाने महिला को नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। मामले के मुताबिक, 2 जून 2023 को आरोपी गुरु मंत्र देने के बहाने पीड़िता के घर गया था और 3 जून को महिला के बेहोश होने के बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अगले दिन अपने पति को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद कोतवाली जालौन में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित रमाकान्त तिवारी के खिलाफ धारा 376, 328 के साथ एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साक्ष्यों व गवाहों के बयानों के परीक्षण के बाद अदालत ने उसमें दोष सिद्ध करते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 50 हजार रुपये के अर्थदंड की पुष्टि की; अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास भी हो सकता है।0
0
Report
सिरसी की चामुंडा भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई
Sambhal, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग संभल: सिरसी में चामुंडा की भूमि पर मंजर अब्बास के अवैध कब्जे को हटाने के लिए आज प्रशासन करेगा बुल्डोजर कार्रवाई। चामुंडा भूमि पर अवैध कब्जे को हटाए जाने के लिए तहसीलदार कोर्ट के आदेश के खिलाफ मंजर अब्बास ने DM कोर्ट और हाईकोर्ट में अपील दायर की थी, जिसे DM कोर्ट और हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। प्रशासन ने अवैध कब्जे को हटाए जाने के लिए नायब तहसीलदार समेत 9 राजस्व निरीक्षक की टीम गठित की है। राजस्व विभाग की टीम आज अवैध कब्जे को ध्वस्त कराए जाने के लिए बुल्डोजर कार्रवाई करेगी। हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी का मामला।0
0
Report
पटना पुलिस ने लूट और चोरी की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की
Patna, Bihar:एंकर--पटना में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटना पूर्वी इलाके में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए डॉक्टरों और कारोबारियों से लूट की साजिश रच रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अगमकुआं थाना पुलिस ने कई घरों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को भी गिरफ्तार किया है। पूरे ऑपरेशन की जानकारी पूर्वी एसपी शैलजा ने दी。 पहली कार्रवाई बाईपास थाना क्षेत्र के डॉक्टर्स कॉलोनी के पास हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान में कुछ अपराधी हथियार और शराब के साथ मौजूद हैं और बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद DIU और बाईपास थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों रोहित कुमार, रुस्तम उर्फ रफ्तार और रोहित कुमार उर्फ माही को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से दो देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 24 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, अंग्रेजी शराब, दो बाइक और मोबाइल बरामद किए हैं। पूछताछ में डॉक्टरों और कारोबारियों को निशाना बनाने की योजना का खुलासा हुआ。 वहीं, अगमकुआं पुलिस ने गृहभेदन की घटनाओं में शामिल दीपक सहनी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 165 ग्राम सोना, करीब 3.4 किलो चांदी के आभूषण, 80 हजार रुपये नकद, चोरी के औजार और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उसने करीब 15 लाख रुपये से अधिक की चोरी की बात स्वीकार की है। पुलिस अब उसके अन्य सहयोगियों और चोरी के सामान को खपाने वालों की तलाश में छापेमारी कर रही है。0
0
Report
Advertisement
यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्ती, 50 वाहनों का चालान
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल और श्यामदेउरवा में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने करीब 150 वाहनों की जांच की। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान वाहनों की गति की स्पीड गन मशीन से जांच की गई। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने समेत हेलमेट न लगाने और अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले करीब 50 वाहन चालकों का चालान किया गया। अचानक हुई पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट लगाने और सड़क पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभियान में उपनिरीक्षक कैलाश कुमार, हेड कांस्टेबल राजदीप पाठक, कांस्टेबल दुर्गेश यादव और कांस्टेबल संतोष कुमार समेत पुलिस टीम मौजूद रही।0
0
Report
गोरखपुर में रोडवेज बस ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत, 15 घायल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा के पास हाईवे पर देर रात एक रोडवेज बस वाराणसी से गोरखपुर आ रही थी कि पीछे से सामने चल रहे ट्रेलर में जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बचाव कार्य कर चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में लगभग 37 यात्रियों में से 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें गोरखपुर, संतकबीरनगर और जौनपुर के यात्री शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी राहत-बचाव के इंतजामों को देखते रहे और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
नो न्यूज: अभी खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
ये वायरल वीडियो क्यों बना रहा है लोगों का ध्यान?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
वायरल होने के पीछे क्या है कहानी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
वायरल के लिए क्या है नया ट्रेंड देखें पूरा विश्लेषण
Noida, Uttar Pradesh:वायरल के लिए0
0
Report
Advertisement
