229001
रायबरेलीः दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने की गिरफ्तारी, पॉक्सो एक्ट में दर्ज था मामला
Raebareli, Uttar Pradesh:सलोन पुलिस एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पॉस्को एक्ट के तहत शिकायत दर्ज थी। उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर उरला स्थित थ्रीडी फैक्ट्री में ब्लास्ट: तीन मजदूरों की मौत, कांग्रेस ने जांच कमेटी बनाई
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के उरला इलाके में थ्रीडी फैक्ट्री में हुई ब्लास्ट की घटना में तीन मजदूरों की मौत का मामला. मामले में कांग्रेस ने किया जांच कमेटी का गठन. पूर्व मंत्री शिव डहरिया बनाए गए संयोजक. कुल 8 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन. जांच कमेटी के सदस्य पीड़ित परिवार से मिलेंगे और घटना का कारण पता कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट देंगे.....0
0
Report
निर्मोही अखाड़े समेत संतों ने कुंभ मेले में एकजुटता का ऐलान किया
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के निर्मोही और अखाड़े में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सर्वानुमति से श्री पंच निर्मोही अखाड़ा के पंचों ने मौजूदा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साथ रहकर कुंभ मेला करने और अखाड़ा परिषद को समर्थन देने का ऐलान किया। बैठक में निर्मोही अखाड़े के श्रीमहंत मदन मोहन दास जी महाराज, श्रीमहंत भगवान दास जी महाराज श्री महंत सीताराम दास जी महाराज सहित सभी पंचों ने खुले रूप से अखाड़ा परिषद का समर्थन किया, इस संबंध में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज, ने कहा कि निर्मोही और अखाड़े के मदन मोहन दास जी महाराज के निमंत्रण पर आज सभी शैव ,निर्मल ओर उदाशीन अखाड़े के संत महंत निर्मोही अखाड़ा पहुंचे जहां एक दूसरे से चर्चा कर नासिक, हरिद्वार उज्जैन और प्रयागराज कुम्भ मेला साथ करने का निर्णय लिया गया, निर्मोही अखाड़े के श्रीमहंत मदन मोहन दास जी महाराज ने कहा कि देश में साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद जिसका नेतृत्व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज और जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक और परिषद के महामंत्री हरि गिरि महाराज कर रहे हैं उनके साथ निर्मोही अखाड़ा के लाखों साधु संत नागा साधु साथ है और कुंभ मेला में स्नान में शामिल होंगे। बैठक में आनंद अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष और परिषद के कोषाध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमहंत शंकारानंद सरस्वती महाराज, जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत रामेश्वर गिरी महाराज श्री पंचायती बड़ा उदासी आखड़ा के रघु मुनि महाराज के प्रतिनिधि श्री पंच निर्मल अखाड़े के स्थानीय प्रतिनिधि अग्नि अखाड़े के श्रीमहंत आव्हान अखाड़े के श्रीमहंत सहित सभी साधु संत मौजूद थे। उल्लेखनीय की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को लेकर हरिद्वार में महा निर्वाणी अखाड़े के रवींद्र पुरी द्वारा कई तरह के दुष्प्रचार कर खुद को स्वयंभू अध्यक्ष बताया जा रहा है। इसको लेकर आप मौजूद अखाड़ा परिषद भी खुलकर सामने आ गई है और निरंजन अखाड़े के रवींद्र पुरी महाराज द्वारा निर्मोही खान का समर्थन लेकर कहा गया है कि मौजूदा परिषद पूर्ववत अपना काम करेगी और आगामी तीनों कुंभ इसी की अगुवाई में होंगे।0
0
Report
headline
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार (उत्तराखंड): Swami Chidanand Saraswati (Saint) और Swami Lokesh Muni (Saint) राम मंदिर दान चोरी मामले पर बोलते हैं / बद्रीनाथ दान समस्या. बद्रीनाथ धाम मंदिर में दान चोरी पर Swami Chidanand Saraswati ने कहा कि घटना अगर सही है तो ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए. मामले के प्रकाश में आने के बाद BKTC ने जांच कमेटी बनाई और एक आरोपी को निलंबित किया गया है. CA ने भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं. लेकिन एक बात कहनी है कि अफवाह फैला कर सनातन को बदनाम करने की कोशिश हो रही है, ऐसा नहीं होना चाहिए. Swami Lokesh Muni ने कहा, श्रद्धा के साथ जिसने खिलवाड़ किया है, पैसे का गबन किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. सरकार को ऐसा प्रबंध करना चाहिए ताकि आगे इस तरह की घटना न हो.0
0
Report
Advertisement
जदयू नेता उमेश कुशवाहा बोले NDA 100% जीतेगा, किशोर के मैदान से चुनौती नहीं
Patna, Bihar:जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के जनता दरबार में देर से पहुंचने पर कहा कि वह विभागीय कार्य से बाहर गए थे और काम पूरा कर जल्द ही जनता दरबार में पहुंचेंगे, उन्होंने वहां मौजूद लोगों से थोड़ा इंतजार करने की अपील की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर बोलते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक अच्छा उम्मीदवार मैदान में उतारा है और एनडीए के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव में जुटे हैं उन्होंने दावा किया कि एनडीए 100 प्रतिशत यह चुनाव जीतेगा, साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के चुनाव मैदान में उतरने से एनडीए को कोई चुनौती नहीं है。0
0
Report
ललितपुर में घर पर फायरिंग से दहशत, मोहसिन कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में कुख्यात अपराधी मोहसिन उर्फ मनया में पुलिस का बिल्कुल भी खौफ दिखाई नहीं दे रहा है, आदतन अपराधी मोहसिन कुरैशी पर आये दिन घटनाओं को अंजाम देकर क्षेत्र के लोगों में दहशत फैलाने के आरोप लगते रहते हैं. ताजा मामले में एक युवक ने अपराधी मोहसिन उर्फ मनया पर उसके घर पहुंचकर सरेआम फायरिंग करते हुये दहशत फैलाने का आरोप लगाया गया है. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कसाई मंडी की है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुये शिकायत की आधार पर आरोपी मोहसिन के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है. पीड़ित युवक के अनुसार मोहसिन कुरैशी लगातार उसके घर पर आकर उसके भाई के बारे में पूछते हुये धमकी दे रहा था. कल अपने दो साथियों के साथ आरोपी मोहसिन कुरैशी ने उसके घर पर पहुँचकर पहले उसके भाई के बारे में पूछा और फायरिंग करते हुये वहां से चला गया. खुलेआम क्षेत्र में फायरिंग होने की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई, वहीं सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर मामले की जांच करते हुये शिकायत के आधार पर आरोपी मोहसिन कुरैשי के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है.0
0
Report
सोनभद्र पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जोरदार स्वागत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जनपद में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सोनभद्र पहुंचे पंकज चौधरी ने नगर मुख्यालय के प्राचीन शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां शीतला کا आशीर्वाद लिया। इसके बाद स्वर्ण जयंती चौक से भाजपा कार्यालय तक निकले स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। बुलडोजर से की गई पुष्पवर्षा पूरे आयोजन का आकर्षण और चर्चा का केंद्र बनी रही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सोनभद्र आगमन को लेकर सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जनपद की सीमा से लेकर नगर मुख्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रॉबर्ट्सगंज पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले नगर के प्राचीन शीतला मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां शीतला का आशीर्वाद लिया और प्रदेश तथा जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद उनका काफिला स्वर्ण जयंती चौक पहुंचा, जहाँ बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह में बुलडोजर से की गई पुष्पवर्षा सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही और पूरे कार्यक्रम के दौरान इसकी चर्चा होती रही। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष वृक्षारोपण, संगठनात्मक बैठकों सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस में उनकी प्रेस वार्ता भी प्रस्तावित है। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
महिला ने दिखाई हाथ की सफाई,मौदहा में ज्वेलरी शॉप से महिला ने उड़ाई पायल, CCTV में कैद हुई वारदात
Sisolar, Uttar Pradesh:मौदहा में ज्वेलरी शॉप से महिला ने उड़ाई पायल, CCTV में कैद हुई वारदात हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में ग्राहक बनकर आई एक महिला ने ज्वेलरी शॉप से पायल का एक जोड़ा चोरी कर लिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना बुधवार सुबह करीब 10:48 बजे की बताई जा रही है। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज सौंप दिया है, जिसके आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना मौदहा कस्बे की तहसील रोड स्थित पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रामावतार सोनी की ज्वेलरी शॉप की है। दुकान संचालक के बेटे राहुल ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे एक महिला अपनी बेटी के साथ दुकान पर आई और चांदी की पायल दिखाने को कहा। वह लगातार करीब 45 मिनट तक अलग-अलग डिज़ाइन की पायलें देखती रही और बार-बार दूसरी पायलें दिखाने की बात कहती रही। इसी दौरान महिला ने मौका पाकर एक जोड़ा पायल अपने कपड़े में दबा लिया और बाद में उसे ब्लाउज में छिपा लिया। कुछ देर बाद महिला बिना कोई सामान खरीदे अपनी बेटी के साथ दुकान से चली गई। महिला के जाने के बाद जब राहुल ने पायलों का मिलान किया तो एक जोड़ा गायब मिला। शक होने पर उन्होंने दुकान के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी, जिसमें महिला की चोरी की करतूत साफ दिखाई दी। इसके बाद दुकानदार ने मौदहा कोतवाली में अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर देकर सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया। पुलिस फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।0
0
Report
ट्रस्ट नियमों की कॉपी के पन्ने: क्या बदले नियम?
Noida, Uttar Pradesh:ट्रस्ट नियमों की कॉपी के पन्ने0
0
Report
पत्नी के प्रेमी समेत तीन ने पति की हत्या की साजिश रची, हत्या खुलासे में गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के थाना किशनगढ़ पुलिस ने अमानगंज रोड जंगल में हुई हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। एक जुलाई को संजय मिश्रा निवासी नारायणपुरा, पन्ना का मोबाइल बंद था जिससे उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन की। जब उसका कोई पता ठिकाना नहीं लगा तो संजय के परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत संजय किशनगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस सर्च के दौरान अमानगंज रोड के निर्माणाधीन पुल के पास जंगल में संजय का शव और मोटरसाइकिल मिली। जब पुलिस ने इस मामले की तहकीकात शुरू की तो जांच में पता चला कि हत्या के पीछे किसी और का नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी अनीता का हाथ था। एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर बनी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनीता, उसके प्रेमी विनोद यादव और साथी सतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की साजिश रची थी। मृतक की पत्नी अपने मायके के घर के पास रहने वाले विनोद यादव के साथ प्रेम-पत्र चल रहा था, घटना के कुछ दिन पहले पत्नी मायके आ गई थी, तभी उसने अपने प्रेमी के साथ और उसके दोस्त के यह साजिश रच डाली। जब पति एक शादी समारोह में जा रहा था तभी पत्नी ने अपने प्रेमी को फोन करके जानकारी देकर उसको ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद किया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया जा चुका है।0
0
Report
Advertisement
पूर्वी चंपारण में करोड़ों की ठगी: असली नोट के ऊपर नकली 'चिल्ड्रन्स बैंक'!
Motihari, Bihar:5 हजार दो, 15 हजार लो'... लालच का ऐसा जाल, ऊपर असली नोट-नीचे 'चिल्ड्रन्स बैंक'; पुलिस ने खोली करोड़ों की कथित ठगी की परतें मोतिहारी। "पैसा तीन गुना होगा", "कुछ ही मिनटों में मजबूत मुनाफा मिलेगा"—इन्हीं लुभावने वादों के सहारे लोगों को जाल में फंसाने वाले एक कथित गिरोह का बड़ा खेल पूर्वी चंपारण पुलिस की कार्रवाई में सामने आया है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव में देर रात हुई छापेमारी के बाद पुलिस का दावा है कि गिरोह करोड़ों रुपये की ठगी का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस के अनुसार, गिरोह का तरीका बेहद शातिर था। पहले किसी व्यक्ति को 5 हजार रुपये के बदले 15 हजार रुपये देकर उसका भरोसा जीता जाता था। जब वह अधिक रकम लगाने के लिए तैयार हो जाता, तब नोटों की गड्डी के ऊपर असली नोट रखे जाते और नीचे "चिल्ड्रन्स बैंक" लिखे नकली नोट भर दिए जाते। पीड़ित को ठगी का एहसास तब होता है, जब आरोपी काफी दूर निकल चुके होते। पुलिस ने इस कार्रवाई में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान करीब एक करोड़ रुपये के कथित जाली नोट, 13 लाख रुपये नकद, 38 सोने के बिस्किट, हथियार, कारतूस और एक वाहन बरामद होने का दावा किया गया है। बरामद सभी सामान की जांच कराई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के कुछ सदस्य कथित तौर पर पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल कर लोगों को डराकर नकदी छीन लेते थे। इस पहलू की भी गहन जांच जारी है। सदर-1 और सदर-2 के एसडीपीओ के नेतृत्व में दो प्रशिक्षु डीएसपी और पांच थानों की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। यदि पुलिस के दावे जांच में सही साबित होते हैं, तो यह पूर्वी चंपारण में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी कथित ठगी और फर्जी नोट गिरोह पर की गई कार्रवाई मानी जा सकती है।0
0
Report
ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका के स्थानांतरण के विरोध में ज्ञापन दिया
Jaipur, Rajasthan:प्रधानाध्यापिका का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, शिक्षण व्यवस्था व परीक्षा परिणाम बेहतर का हवाला देकर, ग्रामीणों ने स्थानांतरण आदेश वापस लेने की अपील की, जिला-जयपुर लोकेशन-जमवारामगढ़ जमवारामगढ़ (जयपुर) एंकर- गठवाड़ी क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुरा ब्राह्मणं के प्रधानाध्यापिका के स्थानांतरण का ग्रामीणों ने विरोध जताया है, ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर प्रधानाध्यापिका ब्रह्मा देवी यादव का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की है, ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाध्यापिका के कार्यकाल में विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है, विद्यार्थियों की पढ़ाई का स्तर बेहतर हुआ है और परीक्षा परिणाम भी लगातार उत्कृष्ट रहे हैं, ऐसे में उनका स्थानांतरण होने से विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है, ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण से गांव में भारी नाराजगी है, उन्होंने जनहित को देखते हुए स्थानांतरण आदेश निरस्त कर उन्हें वर्तमान विद्यालय में ही कार्यरत रखने की मांग की है, ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे अपने बच्चों का प्रवेश अन्य विद्यालयों में करवाने के साथ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, ग्रामीणों ने विधायक से मामले में हस्तक्षेप कर शीघ्र समाधान कराने की मांग की है, ज्ञापन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं, बाइट— ग्रामीण0
0
Report
RLD संसदीय बोर्ड बैठक: जयंत चौधरी ने KC Tyagi नेतृत्व पर चर्चा की
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: RLD Chief Jayant Chaudhary And RLD Leader KC Tyagi And Board Members Attend RLD Parliamentary Board Meeting/ Visuals RLD संसदीय बोर्ड की बैठक पर RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, "केसी त्यागी की अध्यक्षता में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें पार्टी से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें आने वाले चुनावों, खासकर उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों की तैयारी पर ध्यान दिया गया। बैठक में पार्टी की नीतियों और चल रहे कामों को जनता तक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया..." RLD के नए बने संसदीय बोर्ड की पहली बैठक संसदीय सत्र से पहले होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बोर्ड का पुनर्गठन किया है और स्पीकर को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश चुनावों पर चर्चा के लिए यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। राम मंदिर के चल रहे मुद्दे के बीच, कल एक ट्रस्ट की बैठक हुई जिसमें कई बातें सामने आईं। विपक्ष सिर्फ़ इस्तीफ़े से ज़्यादा की मांग कर रहा है वे पारदर्शी कार्रवाई और जांच पर ज़ोर दे रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी भी दोषी को, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, बख्शा नहीं जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने SIT पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि इसकी कार्रवाई से दिल्ली बनाम लखनऊ के टकराव का संकेत मिलता है। SIT के गठन के बाद से कई कदम उठाए गए हैं, जिनमें चंपत राय का इस्तीफा और आधे दर्जन से ज़्यादा लोगों की गिरफ़्तारी शामिल है।0
0
Report
Advertisement
गंदरबल के दारुल गौसिया मदरसे के निर्माण के लिए दान की अपील, शिक्षा सुधरेगी
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal, July 8: The management of Darul Uloom Gousia, located in Shierpathri, kachan in central Kashmir's Ganderbal district, has appealed to the general public for financial assistance to help complete its under-construction Qadri Building. According to the management, the new building is being constructed to strengthen the institution's educational infrastructure and provide better facilities for students pursuing religious education. To facilitate donations, the institution has shared its bank account details and also made a Scan & Pay QR code available for those willing to contribute towards the project. The management urged the public to extend their support, stating that every contribution, regardless of its amount, will help in the timely completion of the building and benefit the education of local students.0
0
Report
पुंछ के मंडी में भालुओं का आतंक, तीन दिन से दहशत
Chikri Ban, पुंछ जिले की मंडी तहसील में जंगली भालुओं का आतंक लगातार तीसरे दिन जारी है। आज भी मंडी के आड़ाई गांव में भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लगातार हो रहे हमलों से इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन्यजीव विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पुंछ जिले की तहसील मंडी में जंगली भालुओं के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार तीसरे दिन भी भालू ने एक महिला को अपना निशाना बना लिया। जानकारी के अनुसार, मंडी के आड़ाई गांव की निवासी ताज़ीम अख्तर अपने घर से जैसे ही किसी काम से बाहर निकली ही थी इसी दौरान अचानक एक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए महिला को तुरंत बचाया और इलाज के लिए सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल मंडी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पुंछ रेफर कर दिया। लगातार तीन दिनों से हो रहे भालू के हमलों ने पूरे क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और जंगलों के आसपास काम करना अब बेहद खतरनाक हो गया है। स्थानीय लोगों ने वन्यजीव विभाग से मांग की है कि इलाके में सक्रिय भालुओं को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। फिलहाल घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल पुंछ में जारी है, जबकि ग्रामीण वन्यजीव विभाग की त्वरित कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं。0
0
Report
गाजियाबाद: स्कूल वैन ड्राइवर नशे में, 27,000 चालान, लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों को लेकर विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीम ने 1 स्कूल में चल रही प्राइवेट वैन को रोका। जब टीम ने वाहन चालक की जाँच की तो चालक नशे की हालत में मिला था। मौके पर मौजूद प्रवर्तन अधिकारी राजेश्वर कुशवाहा ने वाहन का 27,000 का चालान किया। साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया। वहीं यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे बच्चों की सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। शॉट्स0
0
Report
Advertisement
