229316
Raebareli: गणतंत्र दिवस और महाकुंभ की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में गणतंत्र दिवस और महाकुंभ की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह ने आरपीएफ, जीआरपी और कोतवाली पुलिस के साथ रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप पर चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीजेपी ने MLC शिक्षक कोटे में ब्राह्मण-ओबीसी-राजपूत-वैश्य मिलाकर टिकट जारी, नाराजगी दूर करने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- MLC शिक्षक कोटे की 11 सीटों के लिए बीजेपी ने प्रत्याशकों का ऐलान किया है, जिसमें बीजेपी की सोशल इंजीनियरिंग साफ दिख रही है, 11 में से 5 सीट पर ब्राह्मण चेहरे उतारे हैं, 3 पर ओबीसी, 2 राजपूत और 1 वैश्य, बीजेपी ने 5 ब्राह्मणों को टिकट देकर कहीं ना कहीं ब्राह्मणों की नाराजग़ी दूर करने की कोशिश की है。0
0
Report
ओबीसी जातीय जनगणना के लिए कांग्रेस ने केंद्र पर दबाव, यमुनानगर में ज्ञापन
Yamuna Nagar, Haryana:जातीय जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने ओबीसी की जातीय जनगणना कराने की बात तो स्वीकार की, लेकिन जनगणना के लिए जारी अधिसूचना में ओबीसी की जातियों के लिए अलग से स्पष्ट कॉलम नहीं रखा गया है। इसी मांग को लेकर यमुनानगर में कांग्रेस की ओर से देशभर में ‘100 दिन का हक की हुंकार’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना देकर यमुनानगर जिला उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। वीओ: कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ओबीसी की वास्तविक संख्या और सामाजिक स्थिति का सही आंकड़ा सामने लाने के लिए जातीय जनगणना वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से कराई जानी चाहिए। उनका आरोप है कि एक ही जाति को अलग-अलग क्षेत्रों और भाषाओं में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, ऐसे में सामान्य ‘कास्ट’ कॉलम से सही आंकड़े सामने आने में परेशानी हो सकती है। कांग्रेस का कहना है कि सामाजिक न्याय से जुड़ी नीतियां बनाने के लिए सटीक आंकड़ों का होना जरूरी है। पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की है कि ओबीसी की जातीय जनगणना को स्पष्ट और व्यवस्थित तरीके से कराया जाए। बाइट : चंद्र प्रकाश, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक आदमपुर. बाइट : करमवीर बौद्ध, राज्यसभा सांसद, कांग्रेस:... “कांग्रेस पार्टी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी तथा राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर ओबीसी की जातीय जनगणना तकनीकी और व्यवस्थित तरीके से कराने की मांग की है। सही आंकड़े सामने आएंगे, तभी सरकार सामाजिक न्याय से जुड़ी नीतियां बेहतर तरीके से बना और लागू कर सकेगी।” Last वीओ: धरने के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम यमुनानगर जिला उपायुक्त प्रीति को ज्ञापन सौंपा और केंद्र सरकार से इस मांग पर तत्काल निर्णय लेने की अपील की।0
0
Report
बलिया के नवनियुक्त प्रभारी बोले— बूथ मजबूत कर सभी सात सीटें जीतेंगे
Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- बलिया बीजेपी के नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ प्रेमचंद मिश्रा के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जिला प्रभारी का माल्यार्पण किया गया। वही जिला प्रभारी डॉ प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करते हुए संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाना है। वही कहा कि 2022 के चुनाव में बलिया में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा लेकिन इस बार हम बलिया की सभी सात सीटों पर चुनाव जीतेंगे।हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी उम्मीदवारों की प्राथमिकताओं पर कहा कि यह तय करना पार्टी के हाई कमान का काम है हमारा काम संगठन को मजबूत करना है।0
0
Report
Advertisement
झांसी के ओवरब्रिज पर बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, मौके पर मची हड़कंप
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रॉयल सिटी के पास बने ओवरब्रिज की दीवार से टकराकर बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है कि मृतक बालकिशन अहिरवार अपनी 52 वर्षीय पत्नी रामरती के साथ बाइक से सखी के हनुमान मंदिर के पास जा रहे थे। यहाँ उनके साले की बेटी को देखने के लिए लड़के वाले आने वाले थे। इस कार्यक्रम में उन्हें भी शामिल होना था। जैसे ही उनकी बाइक ओवरब्रिज पर पहुंची तभी वे हादसे के शिकार हो गए, सड़क पर दोनों को पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहाँ मेडिकल परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया, फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
मानेसर नगर निगम को 390 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी, शहर गूँज उठा
Gurugram, Haryana:काफी कश्मकश के बाद मानेसर नगर निगम को मिली विकास कार्यो की सौगात जिस निगम में होती है गुटबाजी की चर्चा वही आज सर्वसमिति से 390 करोड़ के विकास कार्यो को मिली हरी झंडी मानेसर को मिली बड़ी सौगात 390 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यो को मिली हरी झंडी दीवाली से पहले मानेसर को मिला विकास कार्यो का बड़ा गिफ्ट STP प्लेट के निर्माण से लेकर सिवरेज की समस्या से मिलेगी निजात खिलाड़ियों के लिए कई गांव में इंडोर स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे नौरंगपुर में क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा ग्राउंडवाटर को रिचार्ज करने के लिए मानेसर नगर निगम का बड़ा निर्णय कई करोड़ की लागत से गांव के झोहड़ को बनाने या पुनर्निर्माण किया जाएगा कई वार्ड में ई लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी सेक्टर 81 से 95 तक जगमग होगा रोड जल्द ही पूरे रोड पर लगाई जाएगी एलइडी लाइट निगम में गुटबाजी पर बोली मेयर सभी वार्ड के विकास कार्यो को किया गया शामिल विकास कार्यो को लेकर कोई भेदभाव नही, हर वार्ड को किया गया शामिल- मेयर0
0
Report
NSUI मुंबई ने चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर विरोध प्रदर्शन किया
Mumbai, Maharashtra:मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर Fort, Mumbai स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर NSUI Mumbai ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।0
0
Report
Advertisement
जमुई के सिकंदरा में सरकारी जमीन फर्जी दस्तावेज़ से रजिस्ट्री, EOU ने बड़ी कार्रवाई
Patna, Bihar:जमुई के सिकंदरा में सरकारी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपने और गिरोह के सदस्यों के नाम कराने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है। EOU के अनुसार, गुड्डू यादव, उनकी पत्नी दुलारी देवी और गिरोह के अन्य सदस्यों पर कमजोर और असहाय लोगों की जमीन को तीसरे व्यक्ति के जरिए अपने या गिरोह के सदस्यों के नाम रजिस्ट्री कराने, दाखिल-खारिज कराने और बाद में जमीन बेचकर संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच में सिकंदरा स्थित कृषि फार्म की करीब 10 एकड़ सरकारी जमीन को 14 निबंधित दस्तावेजों के जरिए गुड्डू यादव, दुलारी देवी, गिरोह के सदस्यों और उनके परिजनों के नाम रजिस्ट्री कराने की बात सामने आई है। EOU के मुताबिक कृषि विभाग, बिहार सरकार ने संबंधित जमीन को वर्ष 1959 में ही अधिग्रहित कर लिया था। इसके बावजूद वर्ष 1924 और 1927 के कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की खरीद को सही दिखाने और उसके आधार पर निबंधन व दाखिल-खारिज कराने का आरोप है। डीड संख्या 154 और 156 के आधार पर गुड्डू यादव और अनुज यादव के नाम की जमीन का दाखिल-खारिज तत्कालीन राजस्व कर्मचारी छोटेलाल यादव और तत्कालीन अंचल अधिकारी विनोद कुमार चौधरी द्वारा बिना सत्यापन किए जाने की बात EOU ने कही है। मामले में तत्कालीन राजस्व पदाधिकारी निभा कुमारी और मुकेश कुमार वर्णवाल की भूमिका की भी जांच की जा रही है। EOU के अनुसार दुलारी देवी ने तीन दस्तावेजों के जरिए करीब 7 एकड़ जमीन सरकारी मूल्य से काफी कम कीमत पर खरीदी। अवर निबंधक, मुंगेर और अंचल अधिकारी, सिकंदरा की रिपोर्ट में वर्ष 1924 और 1927 के दस्तावेजों को फर्जी बताया गया है। इस मामले में आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-27/2026, दिनांक 29 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया और इसके बाद EOU की विशेष टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तत्कालीन राजस्व कर्मचारी छोटेलाल यादव, प्रदीप चौधरी, पिता उमाशंकर चौधरी, निवासी सिकंदरा, जमुई और जवाहर प्रसाद यादव, पिता बालेश्वर यादव, निवासी बालाडीह, सिकंदरा, जमुई को गिरफ्तार किया गया। EOU के अनुसार, मामले में गुड्डू यादव, दुलारी देवी, गिरोह के अन्य सदस्यों और अंचल कार्यालय से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की जांच जारी है तथा अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ सत्यापन के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
आजाद समाज पार्टी 2028 विधानसभा चुनाव के लिए सामाजिक न्याय और आडंबर के खिलाफ संघर्ष
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में आजाद समाज पार्टी के तत्वाधान में किसान एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दामोदर यादव ने आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति साफ की। उन्होंने बहुजन समाज को संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी दिलाने और धर्म के नाम पर हो रहे आडंबर के खिलाफ लड़ने को पार्टी का मुख्य मुद्दा बताया है。 आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दामोदर यादव ने कहा कि देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को आज तक राजनीतिक, शैक्षणिक और शासकीय नौकरियों में बराबरी की भागीदारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि संविधान के मुताबिक संख्या के अनुपात में सबको सम्मान मिलना चाहिए और यही सामाजिक न्याय की लड़ाई उनकी पार्टी का पहला मुद्दा है।0
0
Report
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ PMLA कोर्ट में आरोप गठन सुनवाई
Ranchi, Jharkhand:CM हेमंत सोरेन पर चार्ज फ्रेम की प्रक्रिया पूरी... रांची PMLA कोर्ट में आरोप गठन की सुनवाई पूरी... VC के माध्यम से अदालत में उपस्थित हुए थे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जज योगेश कुमार की अदालत में आरोप गठन के बिंदु पर हुई बहस बदाकागांव अंचल के 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में हुई सुनवाई. झारखंड हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद PMLA कोर्ट में हुई सुनवाई0
0
Report
Advertisement
अजमेर बस स्टैंड पर वर्दीधारी बाइक सवारों ने बस चालक पिटाई, भारी हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:अजमेरपुलिस की वर्दी में आए बाइक सवारों ने रोडवेज बस चालक को जम कर पिटा अजमेर बस स्टैंड के बाहर हुआ जोरदार हंगाम रोंग साइड आ रही बाइक पर थे सवार सामने से दौसा की ओर जा रही थी बस बाद में पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस पुलिस कर्मियों ने बीच सड़क हंगामा कर रहे यात्री को लिया पुलिसिया अंदाज में हिरासत में सूचना पर पहुंचे डिप्टी एसपी शिवम जोशी,सीआई शम्भु सिंह घटना के बाद रोडवेज कर्मी औरपुलिस हुई आमने सामने मुख्य सड़क मार्ग पर लगा जाम0
0
Report
भिंड में SIR विरोध पर पुलिस ने वाटर कैनन से पुतला दहन रोका
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-SIR के विरोध में भिंड में कांग्रेस का हल्लाबोल, पुतला दहन रोकने पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, सड़क पर आमने-सामने आए कांग्रेसी और पुलिस। एंकर-भिंड में SIR के विरोध में कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी प्रतिमा से शुरू हुई कांग्रेस की रैली जब परेड चौराहे पहुंची, तो यहां कार्यकर्ताओं ने SIR और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक पुतले लेकर उन्हें दहन करने पहुंचे। लेकिन पुलिस प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद था। पुलिस ने पुतला दहन रोकने के लिए बैरिकेडिंग की और जैसे ही कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की, फायर ब्रिगेड से वाटर कैनन का इस्तेमाल शुरू कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता तीन-तीन पुतले लेकर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते पुतला दहन नहीं हो सका। वाटर कैनन की बौछारों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे। मौके पर काफी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। भिंड में SIR के विरोध में हुए इस प्रदर्शन ने एक बार फिर निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच टकराव की तस्वीर सामने ला दी。0
0
Report
हाशिम मूसा का एनकाउंटर, पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड की मौत
Karnal, Haryana:जम्मू कश्मीर में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा मारा गया है। जिस पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी अधिकारी विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि आज मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला, राजेश नरवाल ने कहा हमारी सेना और सुरक्षबलों ने बड़ी बहादुरी का परिचय देते हुए उनका एनकाउंटर किया है। जो कि एक चिन्ह प्रितीक्ष जो पहलगाम नरसंहार किया था 22 अप्रैल 2025 उसका मुख्य कर्ण धार था और उसका मास्टरमाइंड था ऐसा मीडिया के माध्यम से जाना है। राजेश नरवाल ने कहा एक बहुत बड़ी सफलता है उसके लिए में हमारी सेना को बधाई देता हूं। वीओ-1- राजेश नरवाल ने कहा यदि आतंकवाद को हमने खत्म करना है। जैसा ऑपरेशन आज हुआ है आगे भी इसी तरह के ऑपरेशन हमे करने ही होंगे। राजेश नरवाल ने कहा हमारे देश के जवानों को अपना जोहर दिखाना ही होगा औऱ वो मुस्तेद है। इस तरह की बहादुरी का परिचय देते जो लोग गलत गतिविधियों में है उनको ठिकाने लगाना बहुत जरूरी है।तभी लोग शांति और खुशी से रह सकते है।उन्होंने कहा तभी आतंकी घटनाओं को रोक सकते है। बाइट-1- राजेश नरवाल ,पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी अधिकारी विनय नरवाल के पिता।0
0
Report
Advertisement
बिहार में गैरेज से 348 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, शराब कारोबारी गिरफ्तार
Nalanda, Bihar:एंकर:बिहारशरीफ में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार थानाध्यक्ष रणजीत रजक गुप्त सूचना के आधार पर पंडितनगर मोहल्ले में स्थित एक गैरेज में छापेमारी कर काले रंग की स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 348 लीटर बताई जा रही है। दरअसल, बिहार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडितनगर स्थित एक गैरेज में काले रंग की स्कॉर्पियो खड़ी है,जिसमें अंग्रेजी शराब लदी हुई है और वहीं से शराब की सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैरेज में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान स्कॉर्पियो से अलग-अलग ब्रांड की कुल 348 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से पुलिस ने स्मित पटेल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर का रहने वाला है और फिलहाल पंडितनगर में किराये के मकान में रह रहा था। शराब के अलावा पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन और शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की स्कॉर्पियो भी बरामद की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है।0
0
Report
बाढ़ में विधायक राजू तिवारी ने खुद कंधे से मिट्टी-भरी बोरियां उठाकर तटबंध बचाया
Motihari, Bihar:आपदा की इस कठिन घड़ी में जहां कई जनप्रतिनिधिमाननीय ज़मीन से नदारद दिख रहे हैं, वहीं पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज से एक अलग ही तस्वीर सामने आई है। संकट के इस समय में राजनीति और औपचारिकता से ऊपर उठकर जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी पूरी तरह बाढ़ प्रभावितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। चंपारण तटबंध पर मंडराया खतरा, खुद कमान संभालने उतरे विधायक घटना अरेराज प्रखंड के मननपुर की है, जहां चंपारण तटबंध पर अचानक मिट्टी धंसने से गहरा गड्ढा बन गया और तटबंध टूटने का खतरा मंडराने लगा। ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी का वातावरण बन गया। जैसे ही इस रिसाव और कटाव की खबर विधायक राजू तिवारी को मिली, वे बिना वक्त गंवाए सीधे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का मनोबल बढ़ाने के लिए विधायक ने अधिकारियों या मजदूरों का इंतजार किए बिना खुद ही बालू और मिट्टी से भरी बोरियां अपने कंधों पर उठानी शुरू कर दीं। अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर रोका तटबंध का रिसाव वायरल हो रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि विधायक अगली पंक्ति में खड़े होकर आम ग्रामीणों की तरह मिट्टी की बोरियां डालकर तटबंध के कटाव को भरने में जुटे हुए हैं। सुबह से ही वे क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में तटबंधों की स्थिति का जायजा ले रहे थे और मरम्मत कार्य की निगरानी कर रहे थे। नगदाहां में भी सुलिस गेट का रिसाव बंद कराने में डटे रहे यह पहला मौका नहीं है जब विधायक इस तरह जमीन पर डटे दिखे हों। इससे पहले भी नगदाहां में रिंग बांध के पास बने सुलिस गेट से हो रहे रिसाव को रोकने के लिए वे सुबह से दोपहर तक बिना थके मौके पर डटे रहे। उनके इस सार्थक प्रयास की बदौलत ही पानी के तेज रिसाव पर काबू पाया जा सका था। जनभावना से जुड़ी इस जमीनी पहल और विधायक के इस जनसेवक अवतार की पूरे इलाके में जमकर तारीफ हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नेता वही है जो संकट के समय अपने क्षेत्र की जनता के साथ बाढ़ के पानी और मिट्टी में उतरकर उनका हौसला बढ़ाए।0
0
Report
15 साल बाद रामशंकर की घर वापसी, परिवार की खुशी
Madhubani, Bihar:मधुबनी जिले के महेशपुरा गांव में राम Shankar कुशवाहा की वापसी ने परिवार ही नहीं, पूरे गांव को भावुक कर दिया। 15 साल की उम्र में घर से भटके राम शंकर अब 36 साल की उम्र में अपनों के बीच लौटे हैं। दरअसल, साल 2005 में राम शंकर कुशवाहा की उम्र महज 15 साल थी। परिजनों के मुताबिक, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ रहते थे और उन्हें ट्रेनों में बैठने का काफी शौक था। गांव में आयोजित एक भंडारे के बाद बाहर से आए साधु-संतों को जाते देखकर बालक रामाशंकर भी किसी ट्रेन में सवार होकर घर से निकल गया। इसके बाद वह रास्ता भटक गया और फिर कभी वापस नहीं लौट सका। घर से निकलने के बाद बालक राम शंकर कई साल तक दर-दर भटकते रहे। भटकते हुए वह मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां बालक अलग-अलग काम कर अपना जीवन किसी तरह गुजार रहा था लेकिन मानसिक रूप से बीमार बालक की हालत बिगड़ने लगी। स्थानीय पुलिस की मदद से वर्ष 2018 में उन्हें ग्वालियर के सरकारी आश्रय गृह ‘स्वर्ग सदन’ पहुंचाया गया जहां आठ साल तक शेल्टर होम में उनकी देखभाल होती रही। इसी वर्ष सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में ग्वालियर के डीएसपी संतोष पटेल ने ‘स्वर्ग सदन’ आश्रम का दौरा किया। जहां उनकी मुलाकात राम शंकर से हुई। डीएसपी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और लोगों से उनकी पहचान कराने की अपील की। राम शंकर के बड़े भाई ललित शास्त्री की नजर फेसबुक पर वायरल इस वीडियो पर पड़ी। वीडियो देखते ही उन्होंने अपने छोटे भाई को पहचान लिया। इसके बाद दिए गए नंबर पर संपर्क किया गया। वीडियो कॉल के जरिए परिवार ने राम शंकर से बात की तो दोनों तरफ भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हालांकि, राम शंकर को घर लाने की राह इतनी आसान नहीं थी। उनके पास कोई आधिकारिक पहचान पत्र नहीं था। पहचान और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कराने में परिवार को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद मंझले भाई लल्लन कुशवाहा और चचेरे भाई संजीव कुमार ग्वालियर पहुंचे और राम शंकर को लेकर मधुबनी के लिए रवाना हुए। आखिरकार 21 साल भटकने के बाद राम शंकर अपने पैतृक गांव महेशपुरा पहुंचे। बेटे को सामने देखकर पिता राजेंद्र कुशवाहा की आंखें नम हो गईं। परिवार के मुताबिक, उन्होंने बेटे के वापस लौटने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी। लेकिन 21 साल बाद जब बेटा घर लौटा तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिता राजेंद्र कुशवाहा ने कहा हम लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि बेटा कभी वापस लौटेगा। 22 वें साल में वह हमारे सामने है, इससे बड़ी खुशी हमारे लिए कुछ नहीं हो सकती है। वहीं परिवार के सभी सदस्य और गांव वाले भी अपने बीच बिछुड़े रामशंकर को 21 साल बाद देख खुश हैं।0
0
Report
Advertisement
