229001
रायबरेली-यातायात नियमों के जागरूकता हेतु 'यातायात अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरुक'
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली- पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात माह के सत्ताईसवें दिवस पर रायबरेली यातायात पुलिस द्वारा बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात जागरूकता अभियान ,के अंतर्गत नई पहल के तहत यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों के उत्साहवर्धन तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से सेल्फी प्वाइंट लगाकर जागरुकता अभियान चलाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नैनीताल के कैंचीधाम में जमीन डाक्यूमेंट्स फर्जीवाड़ा, उच्चस्तरीय जांच का निर्देश
Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR: नैनीताल जिले के कैंचीधाम तहसील क्षेत्र से जमीन के दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम मल्ला निगलाट के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर एक व्यक्ति को मृतक का वारिस दिखाकर जमीन का विरासतन नामांतरण करा दिया गया। मामलों के चर्चित बिंदुओं के अनुसार कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जांच, एफआईआर और संबंधित राजस्व कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार केशवदत्त पुत्र चंद्रमणि के रूप में दर्ज खतौनी में अपना नाम दिखाने वाले ओम प्रकाश ने दावा किया कि वह मृतक का वारिस है, जबकि गांव में न तो ओम प्रकाश का कोई वास है और न ही खतौनी में दर्ज केशवदत्त पुत्र चंद्रमणि नाम का व्यक्ति मौजूदा समय में मौजूद है। आरोप यह भी हैं कि इस मामले के लिए फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया गया, और रजिस्ट्री में आधार कार्ड के बारे में भी सवाल उठे। शिकायतकर्ताओं के अनुसार आधार कार्ड उत्तर प्रदेश के किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है, जिसकी वास्तविक उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच बताई गई है, जबकि रजिस्ट्री में संबंधित व्यक्ति की उम्र 73 वर्ष दर्ज होने का दावा किया गया है। 21 अगस्त 2026 को तहसील कैंचीधाम के कानूनगो द्वारा विरासतन नामांतरण पारित किया गया और लगभग एक माह बाद इसी भूमि को श्रीमती संध्या बोरा द्वारा खरीद लिए जाने की बात सामने आई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारी नैनीताल को पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि ल-land fraud के साथ आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र की कूटरचितता की भी जांच हो सके। अगर दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और मामले में लापरवाही या संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित राजस्व कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। FVO: नैनीताल के मल्ला निगलाट में सामने आया यह मामला सिर्फ जमीन के एक विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि राजस्व रिकॉर्ड में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और उसके आधार पर जमीन के नामांतरण जैसे गंभीर सवाल भी खड़े करता है। अब प्रशासनिक जांच में यह साफ होगा कि दस्तावेज कहां और कैसे तैयार हुए, नामांतरण की प्रक्रिया में किस स्तर पर लापरवाही हुई और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच पर है... क्योंकि जांच पूरी होने के बाद ही इस कथित भूमि फर्जीवाड़े की पूरी तस्वीर सामने आएगी।0
0
Report
बूंदी के कॉलेज परिसर में शराब खाली बोतलों के मामले पर NSUI की चेतावनी
Jaipur, Rajasthan:बूंदी जिले के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में शराब की खाली bottleें और कचरा मिलने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर NSUI जिलाध्यक्ष किशन खाड़ी के नेतृत्व में बंटी गुर्जर चाड़ और इकाई अध्यक्ष प्रियंशु की अगुवाई में कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया. NSUI कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की. संगठन ने प्रशासन को 5 दिन का समय देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी दी. इस दौरान पंकज, गोलू मीणा, गजेंद्र मीणा, सुनील मीणा, शिवम, रितेश और रामचरण सहित NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे.0
0
Report
हिंदूवादी नेता हत्या के आरोपियों की गिरफ्तरी न्याय की मांग को लेकर CM आवास के लिए पैदल मार्च
Unnao, Uttar Pradesh:Unnao: उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली में हिंदूवादी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह हत्याकांड को लेकर परिजनों और समर्थकों का बड़ा कदम सामने आया है। गिरफ्तारी और कार्रवाई न होने से नाराज परिजन और समर्थक राजेपुर गांव से मुख्यमंत्री आवास लखनऊ के लिए पैदल मार्च पर निकल पड़े। मृतक की मां कौशल्या देवी, पत्नी ममता सिंह, बहन शुभा सिंह, भाई अवधेश सिंह समेत बड़ी संख्या में समर्थक हाथों में ‘न्याय दो’ की तख्तियां लेकर निकले। रास्ते में बांगरमऊ पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने माढापुर-बांगरमऊ रोड पर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। प्रशासन की ओर से एक हफ्ते में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने की बात परिजनों ने कही है। वहीं मृतक के भाई ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। न्याय चाहिए... न्याय चाहिए... हाथों में तख्तियां और जुबां पर इंसाफ की मांग। ये तस्वीरें उन्नाव के राजेपुर गांव की हैं, जहां हिंदूवादी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या के बाद एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। लखनऊ में गोली मारकर की गई हत्या के मामले में गिरफ्तारी और कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च का ऐलान किया। मृतक की मां कौशल्या देवी, पत्नी ममता सिंह, बहन शुभा सिंह और भाई अवधेश सिंह समेत बड़ी संख्या में समर्थक पैदल लखनऊ के लिए निकल पड़े।परिजनों के हाथों में ‘न्याय दो’ लिखी तख्तियां थीं और मांग थी कि हत्या के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उनके नाम सामने लाए जाएं और जल्द गिरफ्तारी की जाए। "हमारी मांग यही है कि जिन लोगों ने हमारे पति की निर्मम हत्या कराई है, पुलिस अभी तक नामजद लोगों का खुलासा नहीं कर पाई है। हम लोग इसलिए इकट्ठा हुए हैं कि हमें न्याय चाहिए। इसके पीछे जो भी राजनीतिक रसूखदार लोग हैं, उनके नाम पुलिस जल्द से जल्द सामने लाए।परिजन मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा का घेराव करने के लिए लखनऊ जा रहे थे, लेकिन बांगरमऊ के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मौके पर एसडीएम बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला और पुलिस अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसी दौरान कार्रवाई की मांग को लेकर माढापुर-बांगरमऊ रोड पर जाम भी लगाया गया। परिजन गिरफ्तारी के ठोस आश्वासन के बिना पीछे हटने को तैयार नहीं थे।"हम लोग लखनऊ विधानसभा घेराव के लिए निकले थे। एसडीएम साहब ने हमें यहां पर रोका और उनको हमने ज्ञापन दिया है। हमें योगी आदित्यनाथ जी पर पूरा भरोसा है कि वह हमें न्याय जरूर दिलाएंगे। आखिरी उम्मीद भी हमारी योगी आदित्यनाथ जी से ही है। एसडीएम साहब ने भी न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं मृतक के भाई अवधेश सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। अवधेश सिंह का आरोप है कि हत्या के पीछे प्रभावशाली लोगों का हाथ है और उनके प्रभाव में पुलिस और एसटीएफ काम कर रही है। परिजनों के मुताबिक प्रशासन ने मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है। "हम लोग मुख्यमंत्री कार्यालय और विधानसभा को ज्ञापन देने पैदल जा रहे थे। प्रशासन ने हमें रोक लिया है और एक हफ्ते का समय लिया है।0
0
Report
Advertisement
ग़ाज़ा में नए घटनाक्रम पर बड़ा अपडेट, देखें ताजा खबर
Noida, Uttar Pradesh:Gaza0
0
Report
ग्यारसपुर में 50 वर्षीय धीरज मीणा की मौत, पीएम के बाद वजह स्पष्ट होगी
Vidisha, Madhya Pradesh:- ग्यारसपुर के ग्राम पुरा गोसाई निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - मेडिकल कॉलेज में कराया पीएम - पीएम रिपोर्ट में ही मौत की सही वजह आएगी सामने ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोर गोसाई में रहने वाले 50 वर्षीय धीरज सिंह मीणा को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की जांच करने और सही वजह पता करने के लिए उसका पोस्टमार्टम करा रहा है। मेडिकल कॉलेज में पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वही कोतवाली से डायरी ग्यारसपुर थाने भेजी जा रही है0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान के तहत उन्नाव के निराल प्रेक्षाग्रह में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का भव्य आयोजन
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा सांसद साक्षी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके पहुंचने पर कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों एवं अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा समेत जनपद के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्य और इसके माध्यम से समाज में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार की आवश्यकता पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ शरीर और मजबूत समाज के निर्माण के लिए पोषण बेहद महत्वपूर्ण है। कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए परिवार और समाज दोनों स्तर पर जागरूकता जरूरी है। मुख्य अतिथि साक्षी महाराज ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे बच्चों के खान-पान और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने भी कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और संबंधित विभागों को पोषण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुपोषण को समाप्त करने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना आवश्यक है। कार्यक्रम में पोषण अभियान से जुड़े विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं बच्चों की उचित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में पोषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को गति देना रहा।0
0
Report
Advertisement
बेगूं नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक शहीद भगत सिंह सभागार में आयोजित
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर पालिका बोर्ड के गठन के बाद शहीद भगतसिंह सभागार में बोर्ड की पहली बैठक आयोजित हुई। नगर पालिका अध्यक्षा गरिमा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर की व्यवस्थाओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। वार्ड नंबर 4 के पार्षद बद्रीलाल जाट ने अहिंसा सर्किल के पास संचालित अवैध शराब की दुकान को हटवाने की मांग अधिशासी अधिकारी गोपाल जीनगर के समक्ष रखी। वहीं पार्षदों ने सभी वार्डों में नियमित और समय पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग उठाई। बैठक में आगामी दशहरा पर्व को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा कर आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर पालिका के पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
मेड़ता रोड पर पार्श्वनाथ वार्षिक मेले का ध्वजारोहण के साथ आगाज
Nagaur, Rajasthan:HEADLINE - मेड़ता रोड भगवान पार्श्वनाथ वार्षिक मेला का ध्वजारोहण के साथ हुआ आगाज रथ की शाही सवारी पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकले भगवान फलवृध्दि पार्श्वनाथ भक्ति रस में डूब कर झूमें श्रद्धालुगण गाजों बाजों के साथ निकला भगवान पार्श्वनाथ का शाही वरघोड़ा BODY - मेड़ता रोड में लगने वाला भगवान फलवृध्दि पार्श्वनाथ वार्षिक मेला आज ध्वजारोहण और विशेष पूजा अर्चना के साथ आरंभ हो गया। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर सुख शांति और समृद्धि की कामना के साथ भजन कीर्तन किया। स्वर्ण जड़ित रत्नों से सुसज्जित भगवान फलवृध्दि पार्श्वनाथ की प्रतिमा को शाही सवारी में सवार कर नगर भ्रमण करवाया गया। मेला परिसर में चारों ओर गगन चुम्मी झूले कपड़ों की दुकानों सहित खानपान की स्टालों पर लोगों की भारी भीड़ उमडने लगी है। इस ऐतिहासिक मेले की महत्वता को देखते हुए नगर पालिका और पुलिस प्रशासन द्वारा रोशनी एवं कानून व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए ।0
0
Report
बहरोड़ NH पर पिकअप-डंपर भिड़ंत: दो मौत, चार घायल
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़(कोटपूतली-बहरोड़)....बहरोड़ में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर एक पिकअप आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव लहूलुहान अवस्था में क्षत-विक्षत मिले। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप में एक ही परिवार के लोग थे, जो शादी समारोह में जा रहे थे। एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया- पिकअप सवार यूपी से कोटपूतली की ओर आ रहे थे। तभी बहरोड़ में जेजे पैलेस के सामने फ्लाईओवर पर पिकअप आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। हादसे में फरियाद अली और समसुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तस्लीमन पत्नी निसार और ड्राइवर मोहम्मद राशिद घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कोटपूतली जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं डंपर और पिकअप को हाईवे से हटाकर पार्किंग में खड़ा करवाया। एएसआई ने बताया- पिकअप सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, जो शादी में शामिल होने कोटपूतली जा रहे थे। मृतक फरियाद अली के साढू इकरार खान ने बताया-फरियाद के साले दिलशाद खान की शादी है। उसकी बारात चंडीगढ़ जानी है। दिलशाद का परिवार वर्तमान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मुगलपुर (प्रागपुरा) गांव में अस्थायी रूप से रहकर खेती-बाड़ी करता है। उसी की शादी में शामिल होने ये सभी लोग कोटपूतली आ रहे थे। पिकअप में शादी के लिए लाए गए चावल भी हादसे में सड़क पर फैल गए। परिजनों के अनुसार मृतक फरियाद अली की शादी महज 20 दिन पहले 13 सितंबर को हुई थी। हादसे की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में परिजन, परिचित और रिश्तेदार जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। मोर्चरी पहुंची फरियाद की सास ने कहा- अभी तक मेरी बेटी के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी और खुदा ने कहर ढहा दिया। पुलिस ने डंपर और पिकअप को हटवाया। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर और पिकअप को हाईवे से हटाकर पार्किंग में खड़ा करवाया।0
0
Report
Advertisement
चतरा रायफल शूटिंग क्लब ट्रेनर सचिन कुमार गिरफ्तार, युवतियों के वीडियो बनने के आरोप
Ranchi, Jharkhand:रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब हंगामा मामला, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी ट्रेनर सचिन कुमार को किया गिरफ्तार... रायफल शूटिंग क्लब में ट्रेलिंग लेने वाली युवतियों का बनाया जाता था वीडियो... चेकिंग रूम में कैमरा लगा कर किया जा रहा था रिकॉर्ड.. आरोपी के मोबाइल से मिले है कई वीडियो... मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार... बाथरूम में मोबाइल कैमरे लगा कर वीडियो बनाने के आरोप में किया गया गिरफ्तार.. चतरा रायफल शूटिंग क्लब के ट्रेनर पर लगा वीडियो बनने का आरोप.... गुरु और शिष्य के रिश्ते को किया गया कलंकित.. मामले की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार...0
0
Report
अंता में भाजपा पार्षद पति के साथ अभद्रता, डीएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता में पुलिस कॉस्टेबल द्वारा भाजपा पार्षद पति के साथ अभद्रता के मामले को लेकर भाजपा पार्षदों सहित कार्यकर्ताओं द्वारा डीएसपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया बाद आरोपी कॉस्टेबल को लाइन हाजिर किए जाने के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित भाजपा पार्षद पति जितेंद्र सुमन का कहना हे कि बीती रात को वे अंता थाने में एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो कॉन्स्टेबल चेतन द्वारा उनके साथ अभद्रता का व्यवहार किया गया। इसी मामले को लेकर आज भाजपा पार्षदों सहित कार्यकर्ताओं द्वारा डीएसपी कार्यालय में कॉnstेबल को लाइन हाजिर करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया । बाद में डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह ओढ़ द्वारा कॉन्स्टेबल चेतन को लाइन हाजिर करने के बाद मामला शांत हुआ।0
0
Report
MLC चुनाव: NDA बनाम महागठबंधन, राजनीतिक माहौल में सब मदहोश
Patna, Bihar:यह जो चुनाव है MLC वाला एनडीए हो या महागठबंधन हो पूरे राजनीतिक वातावरण में ही नशा है इस नशे में कोई भी मदहोश हो जा रहा है उपेंद्र कुशवाहा0
0
Report
Advertisement
रविंद्र सिंह राणावत ने युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद जीता; 9,353 वोटों से जीत
Begun, Rajasthan:चिट्टौड़गढ़ जिले के गंगरार के चोगावड़ी निवासी रविंद्र सिंह राणावत ने युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस जिला युवा अध्यक्ष पद हासिल किया है। राणावत ने चुनाव में 9 हजार 353 मतों से जीत दर्ज की। उनकी इस बड़ी जीत के बाद समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने राणावत को जिला युवा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और इसे गंगरार क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि बताया। अब रविंद्र सिंह राणावत के सामने जिले में युवा कांग्रेस को मजबूत करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी होगी। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।0
0
Report
कम बारिश से राजस्थान खरीफ फसलों की उपज घटी, बाजरा-ज्वार समेत उत्पादन घटे
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - छितराई बारिश, घट गई उपज! - खरीफ 2026 में पिछले साल से कम उपज - कृषि विभाग ने जारी किया उपज का पूर्वानुमान - बाजरा, ज्वार दोनों की उपज में आई कमी - मूंगफली और ऑयल सीड्स का बढ़ा उत्पादन - पिछले साल की तुलना में 5 लाख हेक्टेयर कम बुवाई एंकर इस बार कमजोर मानसून के चलते खरीफ फसल की उपज में भी कमी देखने काे मिली है। छितराई और कमजोर बारिश के चलते एक तरफ जहां बुवाई का क्षेत्रफल लक्ष्य की तुलना में काफी कम रहा। वहीं अब उपज को लेकर आए ताजा अनुमानों में भी गिरावट देखने को मिली है। खरीफ फसल कटाई अब अंतिम चरण में है, कितनी रह सकती है खरीफ फसलों की उपज, देखिए, जी मीडिया की यह खास रिपोर्ट- वीओ- 1 राजस्थान में इस बार कमजोर मानसून के चलते बारिश की मात्रा पिछले वर्षों के औसत से 22 फीसदी कम रही है। अब कमजोर बारिश का असर खरीफ फसलों की उपज पर भी देखने को मिल सकता है। राज्य में कृषि विभाग ने खरीफ फसलों की उपज का अनुमान जारी किया है, जिसके तहत न केवल ज्वार-बाजरा, मक्का जैसी प्रमुख फसलों के उत्पादन में कमी आई है। इसके अलावा मूंग दाल, तुअर दाल सहित दालों के उत्पादन में भी कमी देखी गई है। राज्य में खरीफ फसलों की कटाई प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। ऐसे में किसानों के घर उपज पहुंचना शुरू हो गई है। कृषि विभाग के ताजा अनुमानों के मुताबिक बाजरा की उपज इस बार पिछले साल के मुकाबले 1.34 लाख टन कम हुई है। ज्वार की उपज भी 58 हजार टन कम हो सकती है। चावल की उपज पिछले साल के लगभग बराबर ही रहेगी। वहीं मक्का की उपज 1.08 लाख टन कम होगी। मूंग की दाल की उपज में 2.34 लाख टन की कमी होने का अनुमान है। कुलमिलाकर सभी तरह खाद्यान्नों का उत्पादन पिछले साल जहां 1.11 करोड़ टन था, जबकि इस बार 1.07 करोड़ टन उपज होने का अनुमान है। यानी खाद्यान्नों के मामले में राजस्थान में करीब 4 लाख टन उपज कम हो सकती है। हालांकि इस बार सोयाबीन, मूंगफली आदि उपज में बढ़ोतरी हो सकती है। कुल ऑयल सीड्स का उत्पादन पिछले साल 39.21 लाख टन था, जो इस बार 45.11 लाख टन हो सकता है। Gfx In इतना घटा कृषि उपज का उत्पादन - बाजरा की उपज पिछले साल 50.73 लाख टन थी - इस बार बाजरा की उपज 49.39 लाख टन होने का है अनुमान - ज्वार की उपज पिछले साल थी 5.50 लाख टन, इस बार 4.92 लाख टन हो सकती - चावल की उपज पिछले साल 10.17 लाख टन, इस बार 10.20 लाख टन हो सकती - मक्का की उपज पिछले साल 22.05 लाख टन, इस बार 20.97 लाख टन का अनुमान - मूंग दाल पिछले साल 16.74 लाख टन, इस बार 14.40 लाख टन हो सकती - मूंगफली का उत्पादन पिछले साल 24.65 लाख टन, इस बार 28.21 लाख टन संभव - सोयाबीन का उत्पादन पिछले साल 10.89 लाख टन, इस बार 12.27 लाख टन संभव - ग्वार का उत्पादन पिछले साल 17.64 लाख टन, इस बार 17.85 लाख टन होना संभव Gfx Out वीओ- 2 आपको बता दें कि कमजोर बारिश का असर इस बार खरीफ सीजन की फसलों पर शुरू से ही रहा था। बारिश के देरी से आने की वजह से फसलों की बुवाई में भी देरी हुई और बुवाई के कुल रकबे में कमी आई। कृषि विभाग के आधिकारिक सूत्राें की मानें तो पिछले साल 158.83 लाख हैक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई हुई थी। जबकि इस बार 153.72 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में ही बुवाई हो सकी थी। अकेले बाजरा का रकबा ही करीब 3 लाख हैक्टेयर क्षेत्रफल घट गया था। इसके अलावा कुछ अन्य फसलों के रकबे में भी कमी देखने को मिली है। कहा जाता है कि बारिश अन्नदाता की फसल का भविष्य तय करती है, ऐसे में इस बार रही कमजोर बारिश ने अन्नदाता को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया है। वहीं कृषि विभाग के लिए भी अपनी बुवाई और फसल उपज के लक्ष्य को पूरा करना मुश्किल हो गया है। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर0
0
Report
मानसून कमजोर, राजस्थान में बाजरा-ज्वार और मक्का की उपज घटेगी—किसानों के लिए खतरा?
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में इस बार बारिश 22% कम रही, जिसके चलते बाजरा और ज्वार की उपज में कमी की संभावना है। खरीफ 2026 के लिए कृषि विभाग ने उपज का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें बाजरा और ज्वार के साथ मक्का, चावल तथा दालों की उपज में भी गिरावट दिख रही है। मूंग दाल, तुअर दाल आदि दालों की उपज घट सकती है। किसानों के बुवाई क्षेत्र में कमी और बारिश के देर से आने के कारण खरीफ फसलों की कटाई भी तेजी से 진행 नहीं हो पाई है; इस बार कुल खाद्यान्न उत्पादन पिछले वर्ष के मुकाबले गिरकर लगभग 1.07 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह 1.11 करोड़ टन था। वहीं सोयाबीन और मूंगफली जैसी आयल सीड्स की उपज बढ़ सकती है। बुवाई क्षेत्रफल में भी कमी आई है। पिछले वर्ष 158.83 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ रकबा था, जो इस बार 153.72 लाख हेक्टेयर रहा। बाजरा के क्षेत्रफल में अकेले लगभग 3 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई है, जबकि अन्य फसलों में भी कटौती देखने को मिली है। कमजोर बारिश ने अन्नदाता के लिए भविष्य को चिंताजनक बनाया है और कृषि विभाग को अपनी बुवाई और उपज के लक्ष्य पूरे करने में कठिनाई हो रही है.0
0
Report
Advertisement
