229010
Raebareli - 10 फिट का विशालकाय अजगर निकलने से मचा हड़कंप
Raebareli, Uttar Pradesh:10 फिट का विशालकाय अजगर निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी,सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया. घंटों की मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर को पकड़ा गया. मामला नगर पंचायत परसदेपुर के वार्ड नम्बर 2 महाबीरन का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खड्डों से सडक हादसे: मालेगाव-सटाणा मार्ग पर फिर दुर्घटना
Nashik, Maharashtra:मालेगाव (नाशिक) विशाल मोरे - नाशिक पाठोपाठ अब मालेगाव और सटाणा में भी खड्डों के कारण हादसे हुए हैं... - सटाणा में खड्डों का आकलन न होने के कारण दोपहिया चालक टँकर के नीचे आ गए... - मालेगाव के नजदीक मुंबई-आग्रा महामार्ग पर खड्डों के कारण हादसा हुआ अंतःकथा: सटाणा शहर के भावी साक्री-शिर्डी महामार्ग की अत्यंत दयनीय हालत से चालक-यात्री परेशान हैं। रस्ते पर पड़े खड्डों के कारण दोपहिया चालक हादसे के शिकार होते हैं, और टँकर के नीचे जाने का खतरा बना रहता है। घटना मोबाईल कैमरे में कैद होने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं... दूसरी ओर, मालेगाव के आसपास नाशिक के मुंबई-आग्रा महामार्ग पर मालेगाव से झोडगे तक बड़े खड्डे बने हैं, रात में खड्डे दिखाई नहीं देने से दुर्घटनाएं सुनियोजित होती रहती हैं, और कई लोग जख्मी हो रहे हैं। नेशनल हाईवे प्रबंधन से तात्कालिक मरम्मत/डागडुजी की मांग है। बाइट- नंदू शेवणकर - जख्मी व्यक्ति - देवरपाडे - मालेगाव0
0
Report
मालेगांव में पुलिस ने 63 बाइक और 24 मोबाइल सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार
Nashik, Maharashtra:मालेगाव ( नाशिक ) विशाल मोरे - तब्बल 63 मोटार सायकल, 1 सायकल, 24 मोबाईल फोनसह मालेगाव पोलिसांनी केले संशयीत आरोपी गजाआड.. - नाशिक ग्रामीणच्या मालेगाव पोलिसांची दमदार कारवाई.. गेल्या चार ते पाच दिवसांपासून मालेगाव नाशिक ग्रामीण पोलिसांनी मोठी दमदार केली. पहिल्या प्रकरणात पोलिसांनी 12 मोटारसायकल आणि एक सायकल हस्तगत करत 6 संशयित आरोपींना अटक केली. तर दुसऱ्या प्रकरणात एका मटका किंग कडे नागरिक मटका खेळण्यास येत असून जुगारात ते आपली गाडी गहाण ठेवत असत असा अजब प्रकरणाचा पोलिसांनी छडा लावत तो प्रकार उध्वस्त करत त्याच्या ताब्यातून तब्बल 51 मोटारसायकल हस्तगत करण्यात पोलिसांना यश आले. तरी तिसऱ्या प्रकरणात तब्बल 24 मोबाईल हस्तगत करत मोबाईल स्नॅचिंग करणाऱ्या टोळीचा पर्दाफाश केला यात एकूण चार संशयित आरोपींना पोलिसांनी अटक केली या कारवाई मुळे शहरातून मालेगाव पोलिसांवर अभिनंदनाचा वर्षाव होत आहे..0
0
Report
लखनऊ में फर्जी चेक से 2.5 लाख धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ हजरतगंज पुलिस ने फर्जी चेक से 2.50 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी चांदबाबू को प्रयागराज से एनबीडब्ल्यू के आधार पर गिरफ्तार किया गया। महिला के बैंक खाते से कूटरचित चेक के जरिए रकम निकाली गई थी। एफएसएल जांच में चेक पर फर्जी हस्ताक्षर और इरेजर के निशान मिलने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बैंक खाता परिचित के कहने पर खुलवाने की बात स्वीकार की।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: हरियाणा के खिलाड़ियों ने विश्व में तिरंगा फहराकर भारत को गर्व से भर दिया
Noida, Uttar Pradesh:Delhi | Haryana Sports Minister Gaurav Gautam says, "Haryana's players have returned after hoisting the Indian flag across the world. Entire India is proud of them..."0
0
Report
यूपीएसएसएससी ने 2026 भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया; पीईटी अक्तूबर में
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने सोमवार को अगस्त से दिसंबर तक की भर्ती परीक्षा व इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार आयोग की ओर से प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) 2026 का आयोजन अक्तूबर में प्रस्तावित किया गया है। हाल में ही आयोग ने पीईटी का कार्यक्रम जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आयोग के अनुसार आबकारी सिपाही की लिखित परीक्षा 20 सितंबर को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की लिखित परीक्षा इसी दिन दोपहर तीन से पांच बजे तक प्रस्तावित है। इसी क्रम में प्राविधिक सहायक ग्रुप सी की लिखित परीक्षा नौ अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) की लिखित परीक्षा 23 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रस्तावित है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष प्रजापति के अनुसार अनुदेशक फिटर, अनुदेशक ड्राफ्टसमैन, अनुदेशक इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रानिक्स सिस्टम मेंटिनेंस के साक्षात्कार अगस्त में प्रस्तावित किए गए हैं। इसके साथ ही आशुलिपिक भर्ती की हिंदी आशुलेखन व टंकण परीक्षा एक सितंबर से, वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 27 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रस्तावित है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला संयुक्त संवर्ग की लिखित परीक्षा 27 सितंबर को दोपहर तीन से पांच बजे तक प्रस्तावित है। जबकि अनुदेशक मैकेनिक व अनुदेशक टर्नर के साक्षात्कार सितंबर में और अनुदेशक मशीनिष्ठ के साक्षात्कार अक्तूबर में प्रस्तावित हैं। प्लाटून कमांडर, ब्लॉक आर्गनाइजर की लिखित परीक्षा 22 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, हवलदार प्रशिक्षक की लिखित परीक्षा इसी दिन दोपहर तीन से पांच बजे तक प्रस्तावित हैं। जबकि कनिष्ठ सहायक भर्ती की टंकण परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है。0
0
Report
घुटनों के बल बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंच की अटूट तपस्या, बेटा साथ
Naya Chak, Bihar:सुल्तानगंज से देवघर तक के कांवड़िया पथ पर आस्था के रंग हर कदम पर नजर आ रहे हैं। कोई नंगे पांव, कोई दंडवत तो कोई कठिन तपस्या के साथ बाबा बैद्यनाथ के दरबार की ओर बढ़ रहा है। इसी बीच कांवड़िया पथ पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने हर श्रद्धालु को भावुक कर दिया। लखीसराय के रहने वाले सुबोध कुमार घुटनों के बल बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं। उनकी तपस्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पांच से सात दिनों में वह महज सात किलोमीटर की दूरी ही तय कर सके हैं। इस रफ्तार से उन्हें देवघर पहुँचने में दो महीने से भी अधिक समय लग सकता है। इस कठिन यात्रा में उनका बेटा हर कदम पर उनका सहारा बना हुआ है। वह पिता के आगे-आगे फोम बिछाता चलता है ताकि घुटनों को कुछ राहत मिल सके। लेकिन इसके बावजूद महज पांच किलोमीटर की यात्रा में ही सुबोध कुमार के दोनों घुटने बुरी तरह छिल चुके हैं और दर्द लगातार बढ़ता जा रहा है। असहनीय पीड़ा के बावजूद उनके हौसले में कोई कमी नहीं है। सुबोध कुमार का कहना है कि चाहे जितना समय लगे, चाहे कितनी भी तकलीफ सहनी पड़े, लेकिन बाबा भोलेनाथ के दरबार तक पहुंचकर ही दम लेंगे। कांवड़िया पथ पर उनकी यह तपस्या हर श्रद्धालु के लिए आस्था, संकल्प और अटूट विश्वास की मिसाल बन गई है।0
0
Report
Advertisement
फिरोजपुर में चन्नी के पोस्टर पर राहुल गांधी को कांग्रेस से बाहर काटो नारा
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर शहर और अलग अलग जगाहो पर पूर्व मुखमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के फिरोजपुर आज की फेरी के बाद लगाये गए पोस्टर उसमें लिखा गया है की राहुल गांधी सुनो कांग्रेसियों की पुकार चन्नी को कांग्रेस से काटो बाहर ये पोस्टर फिरोजपुर शहर के बगदादी गेट के बाहर लगाये गए है और फ़िरोपुर शहर और छावनी में कई जगाहों पर लगाये गए है0
0
Report
लखनऊ में निषेधाज्ञा: धार्मिक आयोजनों के लिए 30 सितम्बर 2026 तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में श्रावण मास, चेहल्लुम, बारावफात, जन्माष्टमी समेत आगामी धार्मिक आयोजनों, विधानसभा सत्र और विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी पुलिस ने पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन, जुलूस, ड्रोन उड़ाने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में संवेदनशील गतिविधियों पर रोक रहेगी।0
0
Report
वाराणसी लूट: एसओजी ने मुठभेड़ के बाद 2 बदमाश गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में सर्राफा कर्मचारियों से हुई लाखों की चांदी लूट मामले का पुलिस और एसओजी टीम ने पर्दाफाश करते हुए मुठभेड़ के बाद 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के साथ हुई अंधाधुंध गोलीबारी के दौरान एसओजी प्रभारी गौरव सिंह को गोली लग गई। उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। गोलीबारी के बीच दूसरा बदमाश मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस जवानों ने पीछा करके धर दबोचा। बदमाशों ने चौक थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में सर्राफा कारोबारी के कर्मचारियों को अपना निशाना बनाया था। आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कर्मचारियों को रास्ते में रोका और रोब दिखाया। बदमाशों ने कर्मचारियों से कहा कि उनके बैग में नशीला पदार्थ होने की गोपनीय सूचना मिली है और तलाशी लेने के बहाने बैग छीन लिया। चेकिंग के नाम पर डरा-धमकाकर आरोपी लगभग 27 किलो चांदी से भरा बैग छीनकर थठेरी बाजार की ओर भाग निकले थे। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटी गई चांदी का बड़ा हिस्सा, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए हैं। घटना के बाद पुलिस कमिश्न्नरेट ने कई टीमें गठित की थीं दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कॉल डिटेल खंगालने के बाद बदमाशों की सटीक लोकेशन ट्रैक की गई थी।0
0
Report
Advertisement
गंगा में कांवड़ यात्री को PAC राहत टीम ने सुरक्षित बचाया - वायरल वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:Haridwar (Uttarakhand): PAC Disaster Relief Team Rescues Kanwar Pilgrim From Ganga River. PAC की आपदा राहत टीम ने गंगा नदी से कांवड़ यात्री को बचाया।0
0
Report
श्राद्ध भोज के दौरान गोलीबारी: रामु यादव की मौत, 9 नामजद आरोपी गिरफ्तार
Madanpur, Bihar:जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरारी गांव में श्राद्ध भोज के दौरान हुई गोलीबारी और एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक रामु यादव के पुत्र श्रवण कुमार के आवेदन पर दर्ज कांड में 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 10 से 15 अज्ञात अपराधियों को भी अभियुक्त किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए गए। मौके से कई खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद साक्ष्यों के आधार पर तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच भी आगे बढ़ाई जा रही है। आवेदन के अनुसार, 1 अगस्त की रात करीब 9 बजे श्राद्ध भोज के दौरान हथियारों से लैस अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से रामु यादव की मौत हो गई, जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में एक गाय भी गोली लगने से जख्मी हुई। पुलिस ने इस मामले में विवेक यादव, विनोद यादव, मनखुश यादव, मुकेश कुमार, अखिलेश कुमार, रौशन कुमार, दिलखुश कुमार उर्फ पखना, अमलेश कुमार, प्रिंस कुमार समेत 9 नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा 10 से 15 अज्ञात अपराधियों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना में प्रयुक्त हथियारों की पहचान, फरार आरोपियों की तलाश तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जनसमस्याओं को लेकर भाकियू ने तहसील में दिया धरना
Bugrasi, Uttar Pradesh:चलो गांव की ओर रात्रि प्रवास के दौरान मिली जन समस्याओं को लेकर भाकियू के चौधरी मांगेराम त्यागी तथा उनके सहयोगी जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य, जिला प्रभारी चौधरी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान आदी के नेतृत्व में 3 अगस्त सोमवार को तहसील स्याना का घेराव किया गया। इससे पहले सभी किसान स्याना स्थित गढ़ स्टैंड स्क्रैप गोदाम पर एकत्र हुए और वहां से कैई सौ की तादाद में बुगरासी चौराहा सहित मेन मार्केट होते हुए तहसील पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की। किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी स्याना,वक्षेत्राधिकारी स्याना, तहसीलदार स्याना, नायब तहसीलदार स्याना, मुख्य अभियंता स्याना आदि अधिकारियों ने किसानो की समस्याओं को सुना। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी धर्मेंद्र मालिक के छोटे भाई जुगमिनदर सिंह मलिक के देहांत होने के कारण 5 मिनट का अधिकारियों और किसानों के बीच शोक रखते हुए बिना समस्या बताएं अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सभा की समाप्ति का ऐलान कर दिया। सभी शोकागुल किसानों ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। किसानों ने जुगमिनदर सिंह मलिक अमर रहे के नारे लगाए। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रांतीय सचिव राधेश्याम तोमर, एनसीआर महासचिव बिल्लू चौधरी, हीरा पंडित, इस्तखार चौधरी, इरफान अली, ठाकुर प्रदीप गौड़, लाल सिंह राणा, नरेश कौशिक, जीतू लोधी, उपेंद्र मलिक, राजीव मलिक, सोहेल अब्बासी, ठाकुर केपी सिंह, ठाकुर योगी राघव, किरनपाल मुकटेसरा, सोनू पसौली, शाहिद लखावटी, सावेज खान, कैफ, मेराज, इरफान, मीनू मेवाती, रोहतास यादव, रोहतास शर्मा, सचिन चौधरी, अमित विधूड़ी, उमर सैफी, इरफान पहलवान, जीशान, डेविड त्यागी, अंकुर त्यागी, अमित त्यागी, अराफात नंबरदार, प्रिंस चौहान, आकाश राणा, बिंदु जाटव, दीपक शर्मा, चमन सिरोही, मौनी फौजी, अर्पित चौधरी, मुनिराज त्यागी, दुर्वेश चौहान, मुदस्सर खान, शाहनवाज चौधरी, कमलजीत, संजय गुर्जर प्रधान, आकाशदीप आर्य, कंछिद सिंह मुखिया, कालीचरन उर्फ कारे आदि सैकड़ो भाकियू कार्यकर्ता रहे।0
0
Report
Advertisement
नोएडा में बीच सड़क दबंगई का वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग | नोएडा नोएडा में बीच सड़क दबंगई का वीडियो वायरल। सेक्टर-52 मेट्रो अंडरपास में थार गाड़ी रोककर युवक से मारपीट। दबंगों के साथ मौजूद युवती भी मारपीट करती आई नजर। काफी देर तक सड़क पर चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा। राहगीरों के सामने होती रही मारपीट, किसी ने बनाया वीडियो। पूरी घटना कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। मामला थाना सेक्टर-24क्षेत्र का बताया जा रहा है। खुलेआम गुंडागर्दी से लोगों में दहशत का माहौल。 पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग। थाना सेक्टर-24 पुलिस मामले की जांच में जुटी。0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य के नौ साल के विकास के दावे; सप्लीमेंट्री बजट कल पेश
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कहते हैं, "सरकार पिछले नौ सालों से राज्य के 25 करोड़ लोगों के हित में लगातार काम कर रही है; राज्य ने अभूतपूर्व विकास देखा है, गरीबों के लिए खुशहाली के रास्ते खुले हैं, कानून-व्यवस्था को मज़बूत किया गया है और महिलाओं को काफ़ी सशक्त बनाया गया है। युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर निवेश की प्रक्रियाएँ पूरी की गई हैं और ये कोशिशें जारी हैं। इसलिए, यह सत्र बहुत अहम है और इसके राज्य के लिए दूरगामी नतीजे होंगे। कल सप्लीमेंट्री बजट पेश किया जाएगा और तब इसकी जानकारी दी जाएगी... समाजवादी पार्टी खुद को 'समाप्तवादी पार्टी' में बदलने की हर कोशिश कर रही है, ताकि 2027 तक समाजवादी पार्टी पूरी तरह खत्म हो जाए और 'साफ़' हो जाए, जबकि लगातार तीसरी बार बीजेपी सरकार का बनना तय है। यह सिर्फ़ एक राज्य तक सीमित नहीं है। ऐसे कई उदाहरण हैं जहाँ एक बार सत्ता में आने के बाद हम बार-बार सत्ता में लौटते हैं, और निश्चित रूप से तीसरी बार भी..."0
0
Report
दिल्ली में बारिश ने राजधानी के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया
Noida, Uttar Pradesh:Delhi | Rain lashes parts of the National Capital.0
0
Report
Advertisement
